Hot News

May 26, 2025

समस्तीपुर

जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा की गई विभिन्न विभागों की समीक्षा

नया विचार न्यूज समस्तीपुर –   जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में दिनांक 26 मई 2025 को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निर्वाचन में अनुसरण के क्रम में एक्सपेंडिचर सेंसिटिव कांस्टीट्यूएंसी निर्धारण हेतु विचार विमर्श की बैठक की गई । इसके अतिरिक्त मंदिर चहारदीवारी/कब्रिस्तान घेराबंदी की योजनाओं के चयन / प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की गई तथा लंबित कब्रिस्तान की घेराबंदी तथा मंदिर के चहारदीवारी के मामलों को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण /जिला योजना पदाधिकारी तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी थानों में सीसीटीवी अधिष्ठापन की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को सभी थानों में सीसीटीवी सुचारू रूप से कार्यरत है की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निदेश दिया गया। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अपर जिला परिवहन पदाधिकारी को ब्लैक हॉटस्पॉट स्थलों की सूची पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने के साथ-साथ हिट एवं रन के मामलों का ससमय निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया। भूमि विवाद की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारी को पाक्षिक बैठक में थाना एवं अंचल स्तर पर होने वाली भूमि विवाद की बैठकों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का निष्पादन करने तथा उन्हें भू- समाधान पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देश दिया गया। खनन टास्क फोर्स की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित खनिज विकास पदाधिकारी को घाटों की वंदोवस्ती तथा खनन विभाग द्वारा गया की गई छापेमारी एवं कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री अजय कुमार तिवारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह विशेष कार्य पदाधिकारी श्री महमूद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर /रोसरा एवं पटोरी ,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं अन्य सभी सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Monsoon Tracker: मानसून आते ही महाराष्ट्र में भारी बारिश, अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम, 75 साल बाद हुआ ऐसा

Monsoon Tracker: दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 26 मई को मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और भागों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु के शेष भागों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों, मिजोरम के शेष भागों, संपूर्ण त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ भागों में आगे बढ़ गया है. मौसम विभाग ने बताया कि मानसून आज पुणे भी पहुंच गया. #WATCH | Rain lashes several parts of Navi Mumbai as Southwest Monsoon arrives in Maharashtra. (Visuals from Sion-Panvel Highway) pic.twitter.com/1PdDqirXXJ — ANI (@ANI) May 26, 2025 6 से 7 दिन महाराष्ट्र में होगी भारी से बहुत भारी बारिश मौसम विभाग के अनुसार अगले 6-7 दिनों के दौरान पश्चिमी तट (केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा) पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, साथ ही 26 और 27 मई को केरल, मुंबई शहर सहित कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है; 26 मई, 2025 को तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में भी भारी वर्षा होने की संभावना है. महाराष्ट्र के इन इलाकों में सुबह से हो रही बारिश आईएमडी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे के बीच कोलाबा में 105.2 मिलीमीटर, सांताक्रूज (55 मिमी), बांद्रा (68.5 मिमी), जुहू हवाई अड्डा (63.5 मिमी), चेंबूर (38.5 मिमी), विक्रोली (37.5 मिमी), महालक्ष्मी (33.5 मिमी) और सायन में 53.5 मिमी बारिश हुई. The post Monsoon Tracker: मानसून आते ही महाराष्ट्र में भारी बारिश, अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम, 75 साल बाद हुआ ऐसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: कितना पढ़े-लिखे हैं पटना वाले खान सर, असली नाम जानकार हैरान रह जाएंगे आप

Bihar: अपनी यूनिक टीचिंग स्टाइल और बेबाकी के लिए पटना के खान सर पूरे देश में फेमस है. उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी होते रहते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बच्चों को पढ़ाकर उनकी मंजिल दिलाने वाले खान सर खुद कितना पढ़ें लिखे हैं और उनका नाम क्या है? अगर नहीं जानते तो कोई बात नहीं आपको इस आर्टिकल में पूरी जानकारी मिल जाएगी.  खान सर कितना पढ़े हैं खान सर?   अपनी पढ़ाई को लेकर खान सर ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई सीबीएसी से की. इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई यूपी बोर्ड से पास की. स्कूली पढ़ाई करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय का रूख किया और यहां से उन्होंने बी.एससी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. ग्रेजुएशन करने के बाद खान सर ने जियोग्राफी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. इसके बाद वह मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए गुजरात का रूख किया.  खान सर सेना में जाना चाहते थे खान सर इसी इंटरव्यू में खान सर ने खुलासा किया कि वह जब छोटे थे तो सेना में अफसर बनना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने एग्जाम भी दिया, लेकिन सफल नहीं हो पाए. इसके बाद उन्होंने एकेडमिक का रास्ता चुना और आज उनके पढ़ाए हुए छात्र सेना के साथ ही पुलिस और कई दूसरे विभाग में बड़े पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें पटना नहीं यूपी के रहने वाले हैं खान सर खान सर ने खुलासा किया था कि वह पटना या बिहार के नहीं बल्कि यूपी के रहने वाले हैं. उनका जन्म 1993 में  देवरिया के रहने वाले हैं. उनका असली नाम फैसल खान है. फिलहाल वह पटना में  खान ग्लोबल स्टडीज नाम की कोचिंग सेंटर को चला रहे हैं, जो कि पटना के अलावा राजधानी दिल्ली में भी है.   इसे भी पढ़ें: कौन हैं अनुष्का यादव? जिनके भाई के लिए जगदानंद से भिड़ गए थे तेज प्रताप, लालू यादव को करना पड़ा था बीच बचाव The post Bihar: कितना पढ़े-लिखे हैं पटना वाले खान सर, असली नाम जानकार हैरान रह जाएंगे आप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Audi India ने नीरज चोपड़ा से की पार्टनरशिप, लग्जरी कार कंपनी ने कही ये बात

Audi India: हिंदुस्तान में लग्जरी कार बनाने और उसकी बिक्री करने वाली कंपनी ऑडी इंडिया ने जेबलिन थ्रो में ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के साथ साझेदारी की है. नीरज चोपड़ा के साथ साझेदारी करने के बाद ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ऑडी में हम उन लोगों के लिए खड़े हैं, जिनके लिए सीमाएं मायने नहीं रखतीं. नीरज चोपड़ा उस भावना से मेल खाते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी एकाग्रता, गति और बेजोड़ प्रदर्शन उन्हें ऑडी के लिए उपयुक्त विकल्प बनाता है. वहीं, इस साझेदारी पर नीरज चोपड़ा ने कहा, ‘‘ मैं ऑडी फैमिली में शामिल होने और एक ऐसे ब्रांड का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्साहित हूं, जो अपने हर काम में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.’’ नीरज चोपड़ा ने एक्स पर किया पोस्ट ऑडी इंडिया के साथ साझेदारी होने के बाद जेबलिन थ्रो में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफॉर्म एक्स (पुराना ट्विटर) पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में ऑडी इंडिया की कार के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. इसके साथ ही, उन्होंने लिखा भी है कि ऑडी इंडिया के साथ जुड़ने पर उन्हें खुशी महसूस हो रही है. इसे भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते SMS के पीछे लिखे ‘S’, ‘P’, ‘G’ या ‘T’ का मतलब! जान लिया तो नहीं फंसेंगे स्कैम में ऑडी के ब्रांड एंबेसडर बने नीरज चोपड़ा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के हवाले से मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नीरज चोपड़ा ऑडी इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम कर रहे हैं. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है. नीरज चोपड़ा ने भी अपने एक्स के पोस्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि अन्य बच्चों की तरह मुझे भी बचपन से कारों का शौक था. कभी सोचा नहीं था कि ऐसा पल हकीकत बन जाएगा. ऑडी इंडिया परिवार का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं. इसे भी पढ़ें: SpiceJet Share: स्पाइसजेट को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, शेयर में 4% की उछाल The post Audi India ने नीरज चोपड़ा से की पार्टनरशिप, लग्जरी कार कंपनी ने कही ये बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raid 2 Box Office Collection Day 26: ब्लॉकबस्टर बनने निकली अजय देवगन की ‘रेड 2’, 26वें दिन भी कमा डाले करोड़ों

Raid 2 Box Office Collection Day 26: अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 26 दिन पूरे कर लिए हैं और यह अब भी सिनेमाघरों में बनी हुई है.हालांकि, शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई जबरदस्त रही, लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें गिरावट देखने को मिल रही है. हाल ही में रिलीज हुईं ‘भूल चुक माफ’ और ‘केसरी वीर’ जैसी नई फिल्मों ने ‘रेड 2’ के कलेक्शन पर असर डाला है. इन नई फिल्मों की वजह से ‘रेड 2’ के शोज कम हो गए हैं और ऑडियंस का ध्यान भी बंटा है. इसके बावजूद, फिल्म की थिएटर में मौजूदगी दर्शाती है कि दर्शकों के बीच इसकी पकड़ अब भी बरकरार है. ऐसे में आइए फिल्म के 26वें दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं. 26वें दिन का कलेक्शन Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 26वें दिन करीब 0.24 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ‘रेड 2’ का अब तक का नेट इंडिया कलेक्शन 162.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दिन के अंत तक यह आंकड़ा थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है. फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनाती है. अजय देवगन की मजबूत फैन फॉलोइंग और फिल्म की दमदार कहानी का असर अब भी सिनेमाघरों में दिखाई दे रहा है. रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 13: 4.5 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 14: 3.35 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 15: 3 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 16: 3 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 17: 4 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 18: 5.5 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 19: 2.35 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 20: 2.25 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 21: 1.65 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 22: 1.75 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 23: 1.03 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 24: 1.85 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 25: 2.43 करोड़Raid 2 Box Office Collection Day 26: 0.24 करोड़ टोटल कमाई- 162.37 करोड़ रुपये यह भी पढ़े: Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 38: 100 करोड़ कमाने से पहले फ्लॉप होगी अक्षय की ‘केसरी 2? कमाई ने खोली पोल The post Raid 2 Box Office Collection Day 26: ब्लॉकबस्टर बनने निकली अजय देवगन की ‘रेड 2’, 26वें दिन भी कमा डाले करोड़ों appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RBSE 10th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से पहले नोटिस, rajresullts.nic.in पर करें चेक

RBSE 10th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से पहले राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से नया नोटिस जारी किया गया है. राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट से पहले 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अब कुछ ही समय में जारी होने वाला है. RBSE 10th Result 2025 Date: कब आएगा रिजल्ट? राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने में अभी समय लग सकता है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से पहले 8वीं और 5वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होगा. राजस्थान बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2025 में इस बार करीब 10.16 लाख छात्र शामिल हुए थे. पूरे प्रदेश में 6,187 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ था. परीक्षाएं एक ही पाली में हुईं और शुरुआत अंग्रेजी विषय से हुई थी. पिछले वर्ष 29 मई को रिजल्ट घोषित किया गया था, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकेंगे. RBSE 10th Result 2025 ऐसे करें चेक राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं. वेबसाइट की होम पेज पर “RBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें. अब “सबमिट” बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर एक साथ लाखों विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे. ये भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां चेक करें The post RBSE 10th Result 2025 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट से पहले नोटिस, rajresullts.nic.in पर करें चेक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Neem Karoli Baba: आर्थिक तंगी से हो गए हैं परेशान, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये 3 बातें

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक परम आध्यात्मिक संत थे, जिनकी दिव्य उपस्थिति केवल उनके शरीर तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनके विचारों और आचरण से भी लोग गहराई से प्रेरित होते थे. उनका जीवन प्रेम, करुणा और निष्काम भक्ति का जीवंत उदाहरण था. वे मानते थे कि भक्ति का सच्चा मार्ग सेवा से होकर जाता है. हनुमान जी के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा इतनी प्रबल थी कि उनके भक्तों ने उन्हें हनुमान जी का जीवंत अवतार मानना शुरू कर दिया था. ऐसे में नीम करोली बाबा की कुछ बातें हैं, जिन्हें अपनाकर मानसिक से लेकर आर्थिक परेशानियों तक हर समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा. नीम करोली बाबा के मुताबिक जीवन में उतार-चढ़ाव, सुख-दुख लगा रहता है. यह जीवन का अहम हिस्सा है. ऐसे में जब आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़े तो व्यक्ति को उस समय धैर्य रखना चाहिए. दूसरों के सामने अपनी स्थिति को लेकर रोना नहीं चाहिए, क्योंकि लोग सामने तो अच्छे से बात करेंगे, लेकिन पीठ पीछे आपकी स्थिति का मजाक भी बना सकते हैं. यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: कैंची धाम जाने की सोच रहे हैं, तो इन जगहों की भी जरूर करें दर्शन, मिलेगा नीम करोली बाबा का आशीर्वाद जब आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हों, तो अपनी जरूरतों को कम कर देना चाहिए. फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए. इसके अलावा, पैसे कमाने के तरीकों के बारे में सोचना चाहिए, जिससे आप जल्दी से आर्थिक तंगी के हालात से उबर सकें. कहा जाता है कि इंसान को दूसरों के सामने अपनी आमदनी को नहीं बताना चाहिए, क्योंकि आपकी कमाई पर दूसरों की नजर लग सकती है. जिसकी वजह से घर में नकारात्मकता आ जाती है. इसके अलावा, जब व्यक्ति को आर्थिक संकटों से घिरा रहे, तो योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिए. यह आपके मन को शांत रखने में मदद करेगा. यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Neem Karoli Baba: आर्थिक तंगी से हो गए हैं परेशान, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये 3 बातें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 38: 100 करोड़ कमाने से पहले फ्लॉप होगी अक्षय की ‘केसरी 2? कमाई ने खोली पोल

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 38: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 38 दिन पूरे कर लिए हैं. साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केसरी’ की यह सीक्वल शुरुआत में शानदार रिस्पॉन्स के साथ आई थी, लेकिन अब इसका थिएटर रन लगभग खत्म होने की कगार पर है. ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और इसके भविष्य पर एक नजर डालते हैं. 38वें दिन की कमाई Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 38वें दिन लगभग 0.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले हफ्ते में इसने 46 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में 28.65 करोड़ की कमाई दर्ज की गई थी. तीसरे हफ्ते के बाद से फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती गई और अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 91.91 करोड़ रुपये हो चुका है. 100 करोड़ क्लब से रह जाएगी बाहर? शुरुआत में उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म आसानी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. लेकिन तीसरे हफ्ते के बाद से लगातार गिरती कमाई ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अब ये लगभग तय है कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में जगह नहीं बना पाएगी. अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पहला हफ्ता – 46.1 करोड़ रुपयेदूसरा हफ्ता – 28.65 करोड़ रुपयेतीसरा हफ्ता – 8.6 करोड़ रुपयेचौथा हफ्ता – 5.65 करोड़ रुपये29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये38वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये कुल कमाई– 91.91 करोड़ रुपये यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रेंगकर चल रही सनी देओल की जाट, 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बहुत दूर, जानें कुल कमाई The post Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 38: 100 करोड़ कमाने से पहले फ्लॉप होगी अक्षय की ‘केसरी 2? कमाई ने खोली पोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Weather: झारखंड के 5 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड के पांच जिलों में तीन घंटे के अंदर झमामझ बारिश होनेवाली है. गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. राज्य में अगले छह दिनों तक बारिश के आसार हैं. इस दौरान भारी बारिश और वज्रपात की भी आशंका है. 30 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन पांच जिलों में बदलनेवाला है मौसम झारखंड के चतरा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और रामगढ़ जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. हवाओं की स्पीड 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. अगले पांच दिन अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 1 जून तक राज्य में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 29 और 30 मई को भारी बारिश हो सकती है. 30 मई तक के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. ये भी पढ़ें: Crime News: लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार के साथ राहुल सिंह गैंग के 7 अपराधी अरेस्ट The post Jharkhand Weather: झारखंड के 5 जिलों में 3 घंटे में झमाझम बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, वज्रपात की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 8 सीटों के लिए 19 जून को चुनाव, ये दिग्गज हो रहे रिटायर

Rajya Sabha Election: असम से दो और तमिलनाडु से छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त होने जा रहा है. इसको ध्यान में रखकर चुनाव आयोग ने द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की. 19 जून को द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी. असम से कौन-कौन हो रहे रिटायर असम से राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य (BJP) और मिशन रंजन दास (BJP) का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है. ECI announces schedule for Biennial Elections in Assam and Tamil Nadu due to the retirement of sitting members on 14th June and 24th July. Date of poll- 19th June, 2025 (Thursday)Counting of Votes – 19th June, 2025 (Thursday) pic.twitter.com/OLkhPRRXhM — ANI (@ANI) May 26, 2025 तमिलनाडु से कौन-कौन हो रहे रिटायर अंबुमणि रामदास (पट्टाली मक्कल काची), एन चंद्रशेखरन (आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम), एम षणमुगम (द्रविड़ मुनेत्र कषगम), पी विल्सन (द्रमुक) और वाइको (मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम) समेत तमिलनाडु से राज्यसभा के छह सदस्यों का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है. द्विवार्षिक चुनाव के लिए दो जून को जारी होगी अधिसूचना निर्वाचन आयोग ने कहा कि द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना दो जून को जारी की जाएगी. पूरा शेड्यूल इस प्रकार है अधिसूचना – 2 जून 2025नामांकन की आखिरी तारीख – 9 जून 2025नामांकन की जांच – 10 जून 2025नाम वापस लेने की आखिरी तारीख – 12 जून 2025वोटिंग – 19 जून 2025मतगणना – 19 जून 2025 कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन हिंदुस्तान में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चुनाव आयोग ने राज्य सभा चुनाव में शख्त दिशा-निर्देश जारी किया है. हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग ने कहा, कोरोना गाइडलाइन का चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा. The post Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 8 सीटों के लिए 19 जून को चुनाव, ये दिग्गज हो रहे रिटायर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top