Hot News

May 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gatte Ki Sabji: बिना हरी सब्जियों के बनाएं, राजस्थानी स्टाइल गट्टे की सब्जी 

Gatte Ki Sabji: क्या हरी सब्जियां खाते-खाते बोर हो गए हैं? ऐसे में आप कुछ टेस्टी और खास खाना चाहते हैं? तो आपके लिए बेसन के गट्टे की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह सब्जी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि हर किसी से आप तारीफें बटोर सकते है. गट्टे की सब्जी राजस्थान की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक मानी जाती है. जिसे आप घर आए मेहमानों को भी खिला सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी एक बार इस सब्जी को खा लेंगे तो अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के बारे में विस्तार से. गट्टे की सब्जी बनाने के लिए सामग्री  बेसन – 1 कप दही – 1 कप  तेल – आवश्यकतानुसार  अजवाइन – आधा छोटा चम्मच हल्दी – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच नमक – स्वादानुसार पानी – जरूरत अनुसार जीरा – 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर – 1 चम्मच हरा धनिया – बारीक कटा हुआ  अदरक लहसुन पेस्ट – 2 चम्मच  यह भी पढ़ें: Gajar Ka Achar: गर्मियों में गाजर खराब होने से पहले बनाएं ये स्वादिष्ट अचार गट्टे की सब्जी बनाने की विधि  सबसे पहले एक बाउल में बेसन, दही, तेल, अजवाइन, हल्दी, मिर्च पाउडर और नमक डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा के जैसा गूंथ लें.  आटे को 4-5 भागों में बांटकर लंबी-लंबी रोल्स बना लें. अब एक पैन में पानी उबालें और इन बेसन के रोल्स को डालकर मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक उबालें.  उबालने के बाद इसे निकालें और छोटे टुकड़ों में काट लें.  अब ग्रेवी के लिए एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर इसमें जीरा डालें.  जब जीरा चटकने लगे, तो उसमें नमक स्वादानुसार, हल्दी, धनिया पाउडर,अदरक लहसुन पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का सा भूनें.  अब इसमें दही को फेंटकर लगातार चलाते रहें.  अब इसमें उबले हुए गट्टे डालें और हल्का सा भूनें, इसके बाद इसमें 1 कप पानी डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं.  गरमागरम गट्टे की सब्जी को हरे धनिए से सजाकर रोटी, पराठा, या जीरा राइस के साथ परोसें. यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार  The post Gatte Ki Sabji: बिना हरी सब्जियों के बनाएं, राजस्थानी स्टाइल गट्टे की सब्जी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: राजद नेता पर अपराधियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Bihar Crime: बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर पहुंच गया है. आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. आम तो आम लेकिन खास को भी निशाने पर ले रहे हैं. इस बीच बड़ी समाचार बक्सर जिले से सामने आई है, जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी के नेता पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. बता दें कि, यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. जहां के चौसा पावर प्लांट के गेट पर सोमवार की दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने युवा राजद कार्यकर्ता अर्जुन यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पावर प्लांट में करते थे ठेकेदारी का काम घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. वहीं, इस पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, अर्जुन यादव अखौरीपुर गोला निवासी स्व. सुरेंद्र यादव के बेटे हैं. वे राजद के कार्यकर्ता तो हैं ही लेकिन पावर प्लांट में ठेकेदारी का भी काम करते हैं. अर्जुन पावर प्लांट ही पहुंचे थे, कि बाइक सवार कुछ अज्ञात अपराधी पहुंचे और उन पर जमकर फायरिंग कर दी. गोलीबारी की इस घटना में अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है. इसके साथ ही आस-पास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से ही अपराधियों की पहचान की जाएगी. तो वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों के बीच भय का माहौल कायम हो गया है. Also Read: Bihar Politics: BJP के मंत्री सीएम नीतीश से करेंगे शराबबंदी पर बात, कहा- ‘व्यवसाय पर पड़ रहा प्रभाव’ The post Bihar Crime: राजद नेता पर अपराधियों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता AC की एक्सपायरी डेट! अगर दिखें ये लक्षण तो तुरंत बदलने की है जरूरत

AC Expiry Date: गर्मी से राहत पाने के लिए सबके मन में पहला ख्याल एयर कंडीशनर (AC) ही आता है. लोग दिन -रात इसका इस्तेमाल भी करते हैं. वहीं, AC ठीक से काम करे इसके लिए लोग सर्विसिंग भी करा लेते हैं. लेकिन कई लोग इस बात से अनजान हैं कि AC की भी एक्सपायरी डेट होती है. यानी कि खाने-पीने और अन्य सामानों की तरह AC भी एक्सपायर होता है और उसे अन्य सामानों की तरह बदलना जरूरी होता है. अगर आप भी ये बात नहीं जानते तो इस समाचार को पूरा जरूर पढ़िएगा. क्योंकि, आज हम आपको बताएंगे कि AC की एक्सपायरी डेट क्या होती है और उसे कब बदलना जरूरी होता है. आधा हिंदुस्तान नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती कितनी होती है AC की औसत उम्र? अगर आप एक अच्छे ब्रांड और क्वालिटी की AC खरीदते हैं तो उसकी लाइफ कम से कम 10 से 15 सालों के लिए होती है. यानी आप आराम से 10 से 15 सालों तक AC का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन AC कितना बढ़िया काम करेगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप उसका इस्तेमाल कैसे और कितना करते हैं. सर्विसिंग से लेकर मेंटेनेंस से लेकर AC की देखभाल सब AC की उम्र को बढ़ाते हैं. कैसे पहचानें AC की एक्सपायरी डेट? अगर आपको AC खरीदे हुए ज्यादा समय हो गया है तो आप कुछ तरीकों से AC की एक्सपायरी डेट पहचान सकते हैं. अगर आपका AC पहले की तरह कूलिंग नहीं दे रहा है, तो समझ लीजिए कि अब आपके AC की कूलिंग कैपेसिटी कम हो रही है. पुराना हो जाने के बाद AC के मोटर और कंप्रेसर से आवाजें आने लगती हैं. पुराना AC अधिक बिजली की खपत करते हैं. जिससे बिजली बिल ज्यादा आता है. सर्विसिंग और मेंटेनेंस के बाद भी AC को रिपेयरिंग कराना पड़ रहा है, तो आपको अब नया AC खरीदने की जरूरत है. कब बदलें AC अगर आपको AC को खरीदे हुए 10 से 15 साल हो गए हैं और वह बार-बार खराब हो रहा है. साथ ही उसकी कूलिंग में भी दिक्कत आ रही है, तो अब आपको नया AC खरीदने की जरूरत है. ऐसे तो एसी की कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं है. लेकिन AC की कार्यक्षमता और कंडीशन बता देते हैं की वह कितने समय तक और चल सकता है. लेकिन रेगुलर मेंटेनेंस और सर्विसिंग से आप अपनी AC की उम्र लंबी कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह यह भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता AC चलाने का सही तरीका, जान जाएंगे तो नहीं करनी पड़ेगी जेब ढीली The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता AC की एक्सपायरी डेट! अगर दिखें ये लक्षण तो तुरंत बदलने की है जरूरत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Operation Sindoor: तुर्की, अजरबैजान और चीन को छोड़कर सभी देशों ने भारत का किया समर्थन

Operation Sindoor: संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में कांग्रेस ने विदेश मंत्री द्वारा पाकिस्तान को कथित तौर पर सूचना दिए जाने के विवाद को उठाया. जिसपर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर के अलावा किसी भी तरह से कोई बातचीत नहीं हुई, और वह भी हमलों के बाद ही. विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने बताया, “घटनाक्रम इस प्रकार रहा – आतंकी ठिकानों पर हमला हुआ, पीआईबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, हिंदुस्तान के डीजीएमओ ने पाकिस्तानी डीजीएमओ से संपर्क किया.” #WATCH | Delhi: EAM Dr S Jaishankar chaired a meeting of the Consultative Committee of Parliament on External Affairs. pic.twitter.com/gY9ZGaFv3G — ANI (@ANI) May 26, 2025 तुर्की, अजरबैजान और चीन को छोड़कर सभी देशों से हिंदुस्तान का दिया साथ संसदीय समिति की बैठक में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा, “चूंकि हमने इसे आतंक के खिलाफ लड़ाई/अभियान बनाया, इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने हिंदुस्तान का समर्थन किया. यह पाकिस्तान के खिलाफ़ नहीं था, इसलिए सिर्फ़ तीन देशों – तुर्की, अजरबैजान और चीन को छोड़कर सभी देशों से समर्थन मिला.” The strategy of the Government of India, which included diplomatic initiatives, was explained. India went for the terror targets, exposing Pakistan, which couldn’t protect the three major camps, the epicentre of terrorism. It has hit the morale of Pakistan forces: Sources on… pic.twitter.com/Jtrxu6mjhn — ANI (@ANI) May 26, 2025 हिंदुस्तान के हमले से पाकिस्तान की पोल खुल गई सीमा पार आतंकवाद पर आज हुई संसदीय सलाहकार समिति की बैठक के बारे में डॉ एस जयशंकर ने कहा, हिंदुस्तान प्रशासन की रणनीति, जिसमें कूटनीतिक पहल शामिल थी, के बारे में बताया गया. हिंदुस्तान ने आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिससे पाकिस्तान की पोल खुल गई, जो आतंकवाद के केंद्र तीन प्रमुख शिविरों की रक्षा नहीं कर सका. इससे पाकिस्तानी सेना के मनोबल पर असर पड़ा है. The post Operation Sindoor: तुर्की, अजरबैजान और चीन को छोड़कर सभी देशों ने हिंदुस्तान का किया समर्थन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shukra Gochar 2025 लाएगा खुशहाली, इन राशियों को मिलेगी लक्ष्मी कृपा और करियर ग्रोथ

Shukra Gochar 2025: शुक्र का गोचर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. शुक्र ग्रह धन, प्रेम, सुख, सुविधा, गीत-संगीत, नृत्य, कला तथा भोग-विलास का कारक ग्रह है. शुक्र को दानव का स्वामी कहा जाता है, अर्थात् असुरों के गुरु भी माना जाता है. शुक्र द्वितीय श्रेणी के पाप ग्रह माने जाते हैं. ग्रहों में यह सबसे चमकीला ग्रह है, यह स्त्री कारक ग्रह है और जल तत्व ग्रह है. शुक्र व्यक्ति के जीवन में शिष्ट, विनम्र, उदार, संतुलित, शांतिप्रिय तथा सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाला बनाते हैं. शुक्र के कारण व्यक्ति भोग-विलास में अधिक समय व्यतीत करता है. शुक्र वृषभ राशि तथा तुला राशि के स्वामी हैं. कब करेगे शुक्र राशि परिवर्तन 31 मई 2025 को सुबह 11:31 मिनट मंगल के राशि मेष में गोचर करेंगे. मेष राशि में शुक्र के गोचर के प्रभाव कैसा रहेगा. मेष राशि मंगल की अधिपत्य राशि मानी जाती है. इस राशि में शुक्र के गोचर से प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी. मेष राशि में शुक्र का गोचर शुभ माना जाता है. शुक्र ऊर्जा, स्वतंत्र विचार और वासना से परिपूर्ण करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का गोचर मंगल की राशि में होने के कारण धन का लाभ प्राप्त होता है. कार्य क्षेत्र मजबूत होता है. इसके अलावा, व्यवहार में भी बदलाव दिखाई देगा. प्रेम और दोस्ती में मजबूती आएगी. यदि प्रेमी के साथ पहले से कोई विवाद चल रहा था, तो रिश्ता मजबूत होगा और प्रेम और गहरा हो जाएगा. शुक्र के गोचर से मेष से मीन राशि में लिए कैसा रहेगा. मेष मेष राशि के जातकों को शुक्र से अच्छा लाभ प्राप्त होगा, जिससे उन्हें करियर में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी और प्रेमी के साथ रोमांस का आनंद लेंगे. नए रिश्ते बनेंगे और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. जो लोग लिविंग रिलेशन में हैं, उनका रिश्ता और भी मजबूत होगा. वृष वृष राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से कार्य क्षेत्र में प्रगति प्राप्त होगी. कार्य के सिलसिले में विदेश यात्रा की योजना बनाई गई है, जिससे आपको सफलता मिलेगी. हालांकि, खर्चों में वृद्धि हो सकती है और रिश्तेदारों के साथ पैसे को लेकर मतभेद उत्पन्न होंगे. पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों में संयम बरतें. स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, इसलिए खान-पान पर ध्यान दें. मिथुन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. नौकरी में उन्नति होगी और पद तथा प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा. व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा, साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में भी लाभ होगा. आय की स्थिति संतोषजनक रहेगी. सोशल मीडिया के माध्यम से नए मित्र बनेंगे और प्रेम संबंध मजबूत होंगे. वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. कर्क कर्क राशि के जातकों को शुक्र विभिन्न तरीकों से लाभ प्रदान करेगा. पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, और नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे, जिससे पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा. यदि आप ऑनलाइन व्यापार कर रहे हैं, तो उसमें भी लाभ होगा. होटल और प्रसाधन से संबंधित व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा. करियर में उन्नति होगी, लेकिन प्रेमी के साथ कुछ नाराजगी उत्पन्न हो सकती है. सिंह सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर नौकरी और पेशे के संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी. पहले से कार्यरत व्यक्तियों के लिए स्थानांतरण की संभावना है. करियर में प्रगति होगी, जबकि पारिवारिक जीवन मिश्रित रहेगा. लिविंग रिलेशन में रहने वाले व्यक्तियों के प्रेम में शुक्र मजबूती प्रदान करेगा. कन्या कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर रिश्तों में तनाव उत्पन्न करेगा, और परिवार के सदस्यों का सहयोग कम दिखाई देगा. दैनिक जीवन में संघर्ष बढ़ जाएगा, और कार्य क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. आय की स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी, इसलिए खर्चों पर ध्यान देना आवश्यक है. भोग-विलास में अधिक समय व्यतीत होगा, और प्राइवेट पार्ट में संक्रमण होने की संभावना है. तुला तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है. व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा और नए व्यापार की योजनाओं में सफलता मिलेगी. करियर के मामले में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. धन की प्राप्ति होगी और पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा, सभी सदस्य मिलकर रहेंगे. प्रेम विवाह का योग बन रहा है और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. वृश्चिक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर मिश्रित परिणाम लाएगा. कुछ मामलों में आपको गंभीरता से विचार करना होगा. करियर के क्षेत्र में सोच-समझकर निर्णय लें, नौकरी करने वालों को सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा और अधिकारियों के साथ टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन खर्च पर ध्यान देना आवश्यक है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे, हालांकि स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. धनु धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अत्यंत शुभ रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है, इसका लाभ उठाएं. उच्च शिक्षा के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है. टीवी, अभिनय और सोशल मीडिया से संबंधित कार्यों में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा. कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं रहेगी. शेयर बाजार में लाभ की संभावना है. मकर मकर राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. प्रसाधन से संबंधित व्यापार या होटल के व्यवसाय में उन्हें काफी उन्नति मिलेगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा और पारिवारिक जीवन में भी प्रगति होगी. मकान का निर्माण आरंभ होगा. प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे. हालांकि, स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा और पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे. कुम्भ कुम्भ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ रहेगा. इस गोचर से विभिन्न प्रकार के लाभ होंगे. कार्य के संबंध में यात्रा का आयोजन होगा, जिससे अच्छा लाभ प्राप्त होगा. व्यापार के लिए यह एक अनुकूल समय है. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और उत्पादन के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा. भाई-बहन का भी सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है. मीन मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टूंडला में खूनी खेल: खेत जोतने पहुंचे पिता-पुत्र की फावड़े से काटकर हत्या, गांव में दहशत

UP CRIME: फिरोजाबाद (टूंडला) थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टीकरी में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े खेत में काम कर रहे पूर्व प्रधान अरविंद यादव (55) और उनके बेटे नितिन यादव (27) की गांव के ही कुछ लोगों ने फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के पीछे वर्षों पुराना जमीन विवाद बताया जा रहा है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. फावड़े से हमला, मौके पर ही मौत रविवार शाम करीब 4:30 बजे पूर्व प्रधान अरविंद यादव अपने बेटे नितिन के साथ खेत जुतवाने प्रेमपुर स्थित जमीन पर पहुंचे थे. तभी गांव के ही हुब्बलाल यादव, भोला, विपिन, रवि, मनीष, सनी और अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और विरोध करते हुए अचानक फावड़े से हमला कर दिया. सिर और गर्दन पर गंभीर वार होने के कारण पिता-पुत्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात के बाद गांव में फैली दहशत, कोई बचाने नहीं आया हत्या हाईवे से सटे मार्ग पर हुई जहां से कई ग्रामीणों की आवाजाही थी, लेकिन डर और खौफ के कारण किसी ने भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं की. खेतों में काम कर रहे किसानों ने सब कुछ देखा लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया. पुलिस बल पहुंचा मौके पर, शव पोस्टमार्टम को भेजे घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित, एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया है. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया है. जमीन विवाद बना दोहरी हत्या की वजह जानकारी के अनुसार, लगभग 15 वर्ष पूर्व गांव टीकरी निवासी साहब सिंह यादव ने अपने ही दो पुत्रों हुब्बलाल और देवेंद्र से परेशान होकर गांव के ही पूर्व प्रधान अरविंद यादव को प्रेमपुर स्थित 14 बीघा जमीन बेच दी थी. इसके बाद साहब सिंह गांव छोड़कर अपने अन्य दो पुत्रों के साथ चला गया. इस जमीन के बैनामे को लेकर हुब्बलाल पक्ष ने रंजिश पाल ली और अरविंद यादव को कभी भी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया. कई बार पुलिस बल के साथ कोशिश करने के बाद भी उन्हें खेती नहीं करने दी गई. 20 मई को मिला कब्जा, 25 को कर दी हत्या बीते 20 मई को एसडीएम अनुराधा सिंह और तहसीलदार राखी शर्मा की निगरानी में पुलिस बल के साथ जमीन की नापतौल कर कब्जा दिलवाया गया था. यह पहली बार था जब अरविंद यादव और उनके बेटे नितिन यादव जमीन जोतने पहुंचे थे. लेकिन इसी दिन उनकी निर्मम हत्या कर दी गई. दुश्मनी के चलते छोड़ दिया था गांव, टूंडला में बना लिया था घर गांव में रहने के दौरान लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर अरविंद यादव ने गांव छोड़ दिया था और टूंडला के हाईवे रिजेंसी में घर बनाकर रहने लगे थे. केवल खेती के लिए ही वे गांव आते थे। रविवार को भी वे टूंडला से ही खेत पर गए थे. तीन महीने पहले हुई थी बेटे की शादी, मातम में बदली खुशियां मृतक नितिन यादव की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी. परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा है. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण भी दहशत में हैं और कोई भी खुलकर बयान देने को तैयार नहीं है. कई बार हुआ था विवाद, मुकदमे भी दर्ज इस जमीन को लेकर पिछले 15 वर्षों में कई बार दोनों पक्षों में विवाद हुआ. कई मुकदमे भी दर्ज हुए. पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी. हुब्बलाल पक्ष जमीन छोड़ने को तैयार नहीं था और अरविंद यादव बैनामे का हवाला देकर कब्जा लेने पर अड़े थे. गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीमें एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं. जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है. गांव टीकरी में हुई यह दोहरी हत्या न केवल एक गंभीर आपराधिक वारदात है बल्कि यह प्रशासन और कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती है. वर्षों पुराने विवाद को सुलझाने में प्रशासन की देरी और सामाजिक तानेबाने में फैले डर का नतीजा आज एक परिवार की तबाही और एक गांव में पसरे सन्नाटे के रूप में सामने आया है. The post टूंडला में खूनी स्पोर्ट्स: खेत जोतने पहुंचे पिता-पुत्र की फावड़े से काटकर हत्या, गांव में दहशत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OTT Releases This Week: 26-31 मई ओटीटी पर रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में-सीरीज, नहीं होंगे बोर, देखें लिस्ट

OTT Releases This Week (May 26 To 31 May): मई के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहद रोमांचक फिल्में और सीरीज होने वाली है. इस हफ्ते एक्शन ड्रामा, सुपरहीरो फिल्में रिलीज हो रही है. क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4, नानी की हिट 3, सूर्या की फिल्म रेट्रो, कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड जैसे मूवीज ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है. आइए आपको बताते हैं कि ये किस ओटीटी पर किस दिन स्ट्रीम होगी. कोल्ड केस – द टायलेनॉल मर्डर कोल्ड केस – द टायलेनॉल मर्डर 26 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है. ये एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है और इसे देखकर दर्शकों के होश उड़ जाएंगे. कैप्टन अमेरिका – ब्रेव न्यू वर्ल्ड 28 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कैप्टन अमेरिका – ब्रेव न्यू वर्ल्ड स्ट्रीम होगी. फिल्म इसी साल 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मूवी में हैरिसन फोर्ड, डैनी रामिरेज, सेथ रोलिंस, टिम ब्लेक नेल्सन, शिरा हास, एंथनी मैकी जैसे स्टार्स ने काम किया हैं. हिट 3 नानी की फिल्म हिट 3, 1 मई 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म में केजीएफ फेम एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी, सूर्या श्रीनिवास, अदिवी सेश जैसे कलाकारों ने काम किया है. फिल्म में खूब सारा एक्शन और मार-धाड़ है. हालांकि फिल्म थिएटर्स में कोई खास कमाल नहीं कर पाई. क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 में पंकज त्रिपाठी, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सुरवीन चावला, आशा नेगी ने काम किया हैं. इसका ट्रेलर आ चुका है जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला. इसकी कहानी एक डॉक्टर की है, जिसपर उसकी गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप लगता है और उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है. कनखजूरा कनखजूरा को आप सोनीलिव पर 30 मई से देख सकते हैं. इसकी कहानी ऐसे आदमी पर फोकस है जो मर्डर की सजा काटी थी. हालांकि उसे जल्दी रिहा किया जाता है. जब वह बाहर आता है तो चीजें उसके लिए काफी बदल जाती है. इसमें मोहित रैना के अलावा रोशन मैथ्यू, सारा जेन डायस जैसे कलाकारों ने काम किया है. गुड बॉय गुड बॉय एक के- ड्रामा है जो प्राइम वीडियो पर 30 मई से स्ट्रीम होगा. इसमें किम सोह्युन, ओह जुंगसे, ली सांगयी, पार्क बोगम नजर आएंगे. इसकी स्टोरी ओलपिंक पदम विनर्स के लाइफ पर है, जो कई मुसीबतों का सामना करने के बाद स्पेशल पुलिस अधिकारी बनते हैं. रेट्रो साउथ की फिल्म रेट्रो 31 मई नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस फिल्म में सूर्या ने पूजा हेगड़े के साथ रोमांस किया है. फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी टच नहीं कर पाई. अगर आपने सिनेमाघरों में नहीं देखा तो आप घर बैठे इसे एंजॉय कर सकते हैं. यह भी पढ़ें– Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला The post OTT Releases This Week: 26-31 मई ओटीटी पर रिलीज होंगी एक से बढ़कर एक फिल्में-सीरीज, नहीं होंगे बोर, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pahari Mandir Ranchi: सावन में पहाड़ी मंदिर पर होता है भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार, जानिये क्या है महत्व

Pahari Mandir Ranchi: भगवान भोलेनाथ के प्रिय सावन माह के शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही समय बचा है. इस पावन महीने का शिव भक्त पूरे साल इंतजार करते हैं. सावन में शिवालयों में महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. कहा जाता है सावन के महीने में भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाना अत्यंत शुभ होता है. इसी वजह से सावन के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने शिव मंदिर पहुंचते हैं. इस दौरान रांची के पहाड़ी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ती है. झारखंड में स्थित इस प्राचीन शिवालय के प्रति लोगों में अपार आस्था है. तो आइए आपको बताते हैं क्यों खास है भोलेनाथ का यह धाम. धार्मिक महत्व के साथ देशभक्ति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम Pahari mandir ranchi झारखंड की राजधानी रांची में एक पहाड़ की चोटी पर स्थित पहाड़ी मंदिर, एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है. यह भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है, जहां नाग देवता की विशेष पूजा की जाती है. ऐसा कहा जाता है की पहाड़ी पर स्थित नाग देवता का स्थल 55 हजार साल पुराना है. यहां अंग्रेजों के शासनकाल में स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी जाती थी. यही कारण है पहाड़ी मंदिर में आजादी के बाद हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा फहराया जाता है. पहाड़ी पर स्थित बाबा भोलेनाथ का मंदिर काफी खूबसूरत है. इस मंदिर के प्रांगण से पहाड़ी के चारों ओर बिखरी हरियाली देखी जा सकती है. पहाड़ी मंदिर से पूरा रांची शहर बेहद भव्य और आकर्षक नजर आता है. इस मंदिर का पुराना नाम तिरीबुरु था, जिसे अंग्रेजों ने बदलकर हैंगिंग गैरी कर दिया था. इस मंदिर का इतिहास, देशभक्ति की भावना, धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य, इसे खास बनाते हैं. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सावन में होता है बाबा का भव्य श्रृंगार बाबा का श्रृंगार राजधानी रांची में एक पहाड़ी पर स्थित पहाड़ी मंदिर भक्तों की श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है. सावन के पवित्र महीने में इस मंदिर का महत्व और बढ़ जाता है. ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास में पहाड़ी मंदिर में स्थापित शिवलिंग का दर्शन करना काफी शुभ होता है. इस दौरान पहाड़ी पर बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. हर दिन सुंदर और सुगंधित फूलों से भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया जाता है. महादेव के इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु करीब 350 फीट ऊंची की चढ़ाई कर मंदिर पहुंचते हैं. इस दौरान वे 468 सीढ़ियां चढ़ते हैं. सावन में बाबा का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों में होड़ मची रहती है. सुबह तीन-चार बजे से भक्त लाइन में लग जाते हैं. भक्तों की भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि इसे कंट्रोल करने के लिए पहाड़ी पर फोर्स की भी तैनाती की जाती है. बाबा की आराधना करने पहुंचे भक्त पहाड़ी मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित नाग देवता की गुफा में नाग देवता को दूध पिलाने और उनकी पूजा करने जाते हैं. कहते हैं कि पहाड़ी बाबा से मांगी गई कोई भी मनोकामना कभी अधूरी नहीं रहती. इसे भी पढ़ें  Rath Yatra: रांची में 27 जून से गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’, जानिये यहां कैसे हुई प्रभु के धाम की स्थापना Naxal Encounter: लातेहार में नक्सल कमांडर मनीष का ‘द एंड’, CRPF हमलों के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मार गिराया Congress Protest: झारखंड कांग्रेस का राजभवन घेराव आज, सरना धर्म कोड की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन The post Pahari Mandir Ranchi: सावन में पहाड़ी मंदिर पर होता है भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार, जानिये क्या है महत्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Crime: सनकी दामाद ने ससुराल में बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 4 दिन पहले जेल से जमानत पर आया था बाहर

Patna Crime: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और एक के बाद एक पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से पटना में लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, जिससे आम लोगों के बीच दहशत का माहौल है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि, आखिर राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल इतना क्यों बढ़ा हुआ है और पुलिस-प्रशासन कब जागेगा. इसी क्रम में ताजा मामला रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा का है, जहां एक सनकी दामाद ने ससुराल पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना में खटाल संचालक चंद्रकांत सिंह (उम्र करीब 55 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. 4 दिन पहले ही जेल से निकला था दामाद फायरिंग के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, खटाल में मौजूद कई मवेशियों को भी गोलियां लगी हैं. बताया जा रहा है कि, आरोपी दामाद अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद था और चार दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था. जेल से छूटते ही उसने बदला लेने की ठानी और सीधे ससुराल जा पहुंचा. इस दौरान खटाल में मौजूद ससुर पर उसने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी साथ ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, मवेशियों के इलाज के लिए वेटरनरी डॉक्टर को बुलाया गया है. बता दें कि, पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है और छानबीन में जुटी है. गौर करने वाली बात ये है कि, घटना स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस का चेक पोस्ट है, लेकिन बावजूद इसके दामाद वहां से फरार हो गया. Also Read: CM Nitish Kumar: अचानक जदयू दफ्तर पहुंचे CM नीतीश, उमेश कुशवाहा संग कार्यालय का लिया जायजा The post Patna Crime: सनकी दामाद ने ससुराल में बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 4 दिन पहले जेल से जमानत पर आया था बाहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar news: बिहार के दो जिलों के लिए मिले 52 करोड़, कराये जाएंगे यह काम

Bihar news: पटना. बिहार के पश्चिम चंपारण के पुछरिया और भागलपुर के मसाढ़ू गांव के लिए बाढ़ सुरक्षात्मक योजनाओं को प्रशासनिक एवं व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है. इन दोनों योजनाओं पर कुल 51.90 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि इस साल वर्षा-बाढ़ का मौसम शुरू होने से पूर्व राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में कटाव निरोधक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है. हमारा लक्ष्य है कि जून-जुलाई से पहले इन स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य प्रारंभ हो जाएं ताकि संभावित आपदा से जनजीवन को सुरक्षित किया जा सके. जल संसाधन विभाग की है योजना सम्राट चौधरी ने बताया कि ये दोनों योजनाएं जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार की गई हैं और इनका वित्त पोषण राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष से किया जाएगा. इनमें एक योजना पश्चिम चंपारण के पुछरिया गांव में चंपारण तटबंध के पास कटाव रोकने और पायलट चैनल निर्माण की है. इसकी अनुमानित लागत 24.85 करोड़ (चौबीस करोड़ पचासी लाख बासठ हजार रुपये है. उन्होंने बताया कि दूसरी योजना भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित मसाढ़ू गांव की सुरक्षा के लिए है. बाढ़ को लेकर प्रशासन गंभीर उसकी लागत 27.04.38 करोड़ (सताईस करोड़ चार लाख अड़तीस हजार रुपये) आंकी गई है. उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि इन कार्यों के लिए आवश्यक सभी तकनीकी और वित्तीय प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित भूमि या पथ के विधिवत हस्तांतरण एवं पूर्व में कराए गए कार्यों की डिफेक्ट लाइबिलिटी अवधि यानि डीएलपी की समाप्ति सुनिश्चित की जाएगी. चौधरी ने कहा कि राज्य प्रशासन बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर पूरी तरह गंभीर है. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post Bihar news: बिहार के दो जिलों के लिए मिले 52 करोड़, कराये जाएंगे यह काम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top