Hot News

May 26, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

June Important Days 2025 in Hindi: जून के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट यहां

June Important Days 2025 in Hindi: जून का महीना शिक्षा और जागरूकता के अहम माना जाता है. इस महीने कई ऐसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते हैं जो हमें समाज, पर्यावरण, स्वास्थ्य और संस्कृति से जुड़ी जरूरी बातें सिखाते हैं. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इसी का प्रमाण हैं. ये दिन छात्रों को न सिर्फ नई चीजें सिखाते हैं बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं. जून 2025 में छात्र इन विषयों पर आधारित स्कूल कार्यक्रमों, निबंध प्रतियोगिताओं, पोस्टर मेकिंग और जागरूकता अभियानों में भाग लेकर अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं. इन खास दिनों के बारे में जानना सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं और स्कूल असेंबली की तैयारी में भी मदद करता है. इसलिए यहां जून के महत्वपूर्ण दिवस (June Important Days 2025 in Hindi) की लिस्ट दी जा रही है. जून के महत्वपूर्ण दिवस (June Important Days 2025 in Hindi) जून के महत्वपूर्ण दिवस (June Important Days 2025 in Hindi) इस प्रकार है- जून का महीना उन खास दिनों से भरा होता है जो हमें पर्यावरण की रक्षा, स्वास्थ्य, समाज और संस्कृति के महत्व के बारे में जागरूक करते हैं. जैसे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और 21 जून को अंरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इसके अलावा भी जून में कई अन्य महत्वपूर्ण दिवस हैं. यहां जून 2025 के सभी महत्वपूर्ण दिनों की लिस्ट दी गई है: तारीख महत्वपूर्ण दिवस 1 जून विश्व दुग्ध दिवस, वैश्विक अभिभावक दिवस 2 जून अंतरराष्ट्रीय  यौनकर्मी दिवस, तेलंगाना स्थापना दिवस 3 जून विश्व साइकिल दिवस 4 जून आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतरराष्ट्रीय  दिवस 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 7 जून विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 8 जून विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस, विश्व महासागर दिवस 12 जून बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस 15 जून विश्व पवन दिवस, बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस 16 जून गुरु अर्जन देव की शहादत 17 जून मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने का अंतरराष्ट्रीय  दिवस 18 जून ऑटिस्टिक गौरव दिवस, अंतरराष्ट्रीय  पिकनिक दिवस 19 जून सिकल सेल जागरूकता दिवस, विश्व सैर-सपाटा दिवस 20 जून विश्व शरणार्थी दिवस जून का तीसरा रविवार विश्व पितृ दिवस (Father’s Day) 21 जून अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस, विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 23 जून अंतरराष्ट्रीय  ओलंपिक दिवस, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस, अंतरराष्ट्रीय  विधवा दिवस 26 जून नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय  दिवस  29 जून राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, उष्णकटिबंधीय का अंतरराष्ट्रीय  दिवस 30 जून विश्व क्षुद्रग्रह दिवस. नोट- जून के महत्वपूर्ण दिवस की जानकारी रिसर्च और रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है. इन दिवस की तिथियों में बदलाव हो सकता है. यह भी पढ़ें- Best College in India: UPSC टाॅपर बनाता है ये काॅलेज, निकले कई IAS-IPS और नेता The post June Important Days 2025 in Hindi: जून के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस की लिस्ट यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO: संजय दत्त ने रवीना टंडन की बेटी को किया नजरअंदाज, पैप्स से पूछा- कौन है राशा?

VIDEO: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने जबसे बॉलीवुड डेब्यू किया है, तब से किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती हैं. अब हाल ही में वह फिर से चर्चा का विषय बन गई है, लेकिन इस बार यह बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की वजह से हुआ. दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ एक रेस्टोरेंट से निकलकर गाड़ी में घुसने ही जा रहे होते हैं कि पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं. हालांकि, उस वक्त बारिश हो रही थी, ऐसे में इस तरह से उन्हें देखकर एक्टर ने उन्हें घर जाने के लिए कहते हैं. तब फोटोग्राफर कहते हैं कि वह एक नई लड़की का इंतजार कर रहे हैं. इस पर संजय दत्त पूछते हैं कौन? तो उन्होंने बताया कि राशा. संजय दत्त नाम सुनने के बाद फिर से पूछते हैं कौन? View this post on Instagram A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap) तब लोगों ने बताया कि राशा, रवीना टंडन की बेटी. यह सुनकर एक्टर ने कहा कि हां, जाओ उसकी फोटो ले लो. फिर संजय दत्त खाने के लिए पूछते हैं और फिर कार में बैठ जाते हैं. यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2: पहले चेहरा जला… अब फिर चोटिल हुईं रीम शेख, पैर पर पट्टी बांधे तस्वीर की शेयर The post VIDEO: संजय दत्त ने रवीना टंडन की बेटी को किया नजरअंदाज, पैप्स से पूछा- कौन है राशा? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPBED JEE 2025: यूपी बीएड परीक्षा 1 जून को, एग्जाम से पहले जान लें नेगेटिव मार्किंग सिस्टम

UPBED JEE 2025: यूपी बीएड ज्वॉइन एंट्रेंस एग्जाम 1 जून को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने से पहले कैंडिडेट्स को एग्जाम में मार्किंग सिस्टम को अच्छे से समझ जाना चाहिए. UPBED JEE 2025 Negative Marking: नेगेटिव मार्किंग स्कीम परीक्षा चाहे कोई भी हो लेकिन नेगेटेवि मार्किंग को लेकर सवाल हर उम्मीदवार के मन में रहता ही है. ऐसे में यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर भी उम्मीदवारों के सवाल सोशल मीडिया पर आने लगे हैं. बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी. हर एक गलत उत्तर के लिए 0.33 फीसदी मार्क्स काट लिए जाएंगे. वहीं, मार्किंग स्कीम के मुताबिक प्रत्येक सही जवाब के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे. UP BEd JEE Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा? यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में दो पेपर होंगे. दोनों ही पेपर को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3-3 घंटे का समय दिया जाएगा. पहले पेपर में उम्मीदवारों को सामान्य ज्ञान से 50 एवं भाषा (हिंदी/ अंग्रेजी में से एक) से 50 प्रश्न हल करने होंगे. वहीं, पेपर 2 में सामान्य अभिरुचि परीक्षण से 50 प्रश्न एवं विषय योग्यता (आर्ट्स/ साइंस/ कृषि/ वाणिज्य) से 50 प्रश्न आएंगे. इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लखनऊ विश्वविद्यालय, यूओएल लखनऊ, एलयू महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली डॉ भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, डॉ बीआरएयू आगरा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, डॉ आरएमएलएयू फैजाबाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सीसीएसयू मेरठ बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय बीयू झांसी (संचालित विश्वविद्यालय) महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ, एमजीकेवीपी वाराणसी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, एसएसवीवी वाराणसी वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, वीबीएसपीयू जौनपुर दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, डीडीयू गोरखपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू कानपुर इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, एएसयू इलाहाबाद (रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज) जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जेसीयू बलिया सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर ख्वाजा मोई द्ददीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू, नोएडा महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ ये भी पढ़ें: UPSC Paper Analysis: करेंट अफेयर्स ने घुमाया दिमाग, देखें कैसा था यूपीएससी प्रीलिम्स का पेपर The post UPBED JEE 2025: यूपी बीएड परीक्षा 1 जून को, एग्जाम से पहले जान लें नेगेटिव मार्किंग सिस्टम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CGSOS Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

CGSOS Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट आज, 26 मई को जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद वे अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. कैसे चेक करें CGSOS 10वीं-12वीं का रिजल्ट ? सबसे पहले वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाएं. होमपेज पर “CGSOS 10वीं/12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें. रोल नंबर भरें और सबमिट करें. स्क्रीन पर आपकी मार्कशीट आ जाएगी. उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें. कब हुई थी परीक्षा ? ओपन स्कूल की 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से 21 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षा 26 मार्च से 21 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. परिणाम की घोषणा के साथ ही बोर्ड ने पासिंग क्राइटेरिया भी स्पष्ट किया है. हर छात्र को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक लाने होंगे तभी वे पास माने जाएंगे. रिचेकिंग और कंपार्टमेंटल परीक्षा का मौका जो छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें पूरक परीक्षा देने का मौका मिलेगा. इसकी तारीख और प्रक्रिया की जानकारी बोर्ड जल्द ही अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा. लड़कियों ने मारी बाजी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 7 मई को 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए थे. 10वीं में 76.53% और 12वीं में 81.87% छात्र पास हुए थे. खास बात यह रही कि दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. इस तरह CGSOS के नतीजों ने हजारों छात्रों को उनके भविष्य की दिशा तय करने का मौका दिया है. अब छात्र उच्च शिक्षा या अन्य करियर विकल्पों की ओर बढ़ सकते हैं. Also Read: Harvard University: हार्वर्ड में पढ़ रहे हैं हिंदुस्तान के इतने स्टूडेंट्स, जानें कैसे मिलता है एडमिशन Also Read: UPSC Prelims 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स में D Gukesh के सवाल ने सबको उलझाया, क्या आपको पता है इसका जवाब? The post CGSOS Result 2025 OUT: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Politics: BJP के मंत्री सीएम नीतीश से करेंगे शराबबंदी पर बात, कहा- ‘व्यवसाय पर पड़ रहा प्रभाव’

Bihar Politics: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर अक्सर चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है. कई बार शराबबंदी कानून के विफल होने को लेकर बड़े-बड़े सवाल खड़े किए जाते हैं. केंद्रीय मंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी तो कई बार शराबबंदी पर मुखर कर अपनी बात रखते हुए दिखे. ऐसे में अब बीजेपी के मंत्री ने बड़ी बात कह दी है, जिसके बाद गहमागहमी का माहौल बन गया है. बिहार में शराबबंदी खत्म होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. दरअसल, बीजेपी के मंत्री राजू सिंह ने शराबबंदी से व्यवसाय पर प्रभाव पड़ने की बात कही और यह भी कहा कि, इस पर वे सीएम नीतीश से बात करेंगे. ‘शराबबंदी से उद्योग हो रहा प्रभावित’ जानकारी के मुताबिक, मंत्री राजू सिंह ने कहा कि, शराबबंदी से होटल और फिल्म उद्योग प्रभावित हो रहा है. इस नीति के चलते इन लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर चर्चा करेंगे. इस दौरान मंत्री राजू सिंह ने एक बड़ी बात यह भी कहा कि, गुजरात की तर्ज पर बिहार में भी शराबबंदी कानून में रियायत देने को लेकर अपनी बात रखेंगे. वहीं, जिस तरह से पर्यटन मंत्री राजू सिंह का बयान सामने आया है, उसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. एक बार फिर चर्चे में शराबबंदी बता दें कि, मंत्री जी के इस बयान पर अन्य नेतृत्वक नेताओं की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. वहीं, बिहार में शराबबंदी के विफल होने को लेकर अक्सर मामला सुर्खियों में छा जाता है. एक ओर जहां प्रशासन शराबबंदी कानून की सफलता की बात कहती है तो वहीं कई बार इस तरह के वाकये सामने आए, जिसके बाद शराबबंदी कानून पर बड़े-बड़े सवाल खड़े किए गए. तो वहीं अब पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने व्यवसाय पर प्रभाव पड़ने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की बात कही है. Also Read: Akshara Singh: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह को मिला ये बेहद खास अवॉर्ड, बोलीं- ‘कभी सोचा नहीं था कि…’ The post Bihar Politics: BJP के मंत्री सीएम नीतीश से करेंगे शराबबंदी पर बात, कहा- ‘व्यवसाय पर पड़ रहा प्रभाव’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जहीर खान ने दिखाई अपने बेटे की फोटो, कोहली ने बताया किस पर गया, देखें वीडियो

IPL 2025 Zaheer Khan and Virat Kohli: आईपीएल 2025 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम अपने आखिरी लीग मैच के लिए लखनऊ पहुंच चुकी है, जहां 27 मई को उसका मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है.आरसीबी और एलएसजी के बीच होने वाला यह मुकाबला न सिर्फ अंकतालिका के लिहाज से अहम है, बल्कि खिलाड़ियों के आपसी संवाद और मैदान के बाहर के पल भी सुर्खियों में हैं. ऐसे ही एक पल में क्रिकेट फैंस को विराट कोहली और जहीर खान के बीच एक भावनात्मक और हल्के-फुल्के लम्हे की झलक मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मैच की तैयारी के बीच यह दृश्य एक मानवीय पहलू को उजागर करता है, जिसमें स्पोर्ट्स से इतर रिश्तों और भावनाओं की अहमियत नजर आती है. लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से साझा किए गए इस वीडियो में विराट और जहीर खान प्रैक्टिस सेशन के दौरान मिल रहे हैं. इसी दौरान जहीर खान ने कोहली को अपने नवजात बेटे की फोटो मोबाइल फोन में दिखाई. फोटो देखकर कोहली की नजरें फोन पर ही टिकी रह गईं और दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई. जहीर ने कहा, “ये देख… मिस्टर फतेहसिंह.” जिस पर कोहली ने जवाब दिया, “ये ठीक है न? किस पर गया है?” जहीर ने बताया कि बेटे के चेहरे के भाव उनके और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे दोनों के मिलेजुले हैं. कोहली ने प्रतिक्रिया में कहा, “इसकी आंखें आपके जैसी हैं.” यह प्यारा संवाद अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. Simply ‘𝘈𝘸𝘸’ 😍 pic.twitter.com/I4sKfD5JPK — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 25, 2025 आपको बता दें कि जहीर खान हाल ही में पिता बने. उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने विवाह के 8 साल बाद शिशु को जन्म दिया. जहीर ने अपने शिशु का नाम फतेह सिंह खान रखा है. गौरतलब है कि विराट कोहली भी हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. पिछले साल उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने ‘अकाय’ रखा है. अकाय की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम वामिका है. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद कोहली आध्यात्मिक जीवन में भी सक्रिय नजर आ रहे हैं. उन्होंने रिटायरमेंट के अगले ही दिन वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आशीर्वाद लिया और फिर बीते दिन रविवार को अयोध्या में विराट और अनुष्का हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करते भी दिखे थे. RCB vs LSG मैच में होगी तगड़ी लड़ाई वहीं इन लम्हों के अलावा दोनों टीमों के बीच के अहम मुकाबले की बात करें, तो यह मैच आरसीबी के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि हार की स्थिति में उन्हें एलिमिनेटर स्पोर्ट्सना होगा, जबकि जीत की स्थिति में टीम सीधे क्वालीफायर 1 में पहुंचेगी, जहां हारने के बावजूद उन्हें फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा. ऐसे में इस मुकाबले को लेकर टीम में उत्साह और तैयारी चरम पर है.  CSK में आ रहा है नया बल्लेबाजी कोच! इशारों में ही सुरेश रैना ने खोल दिया सबसे बड़ा राज 8 महीने में दूसरी बार कामाख्या मंदिर पहुंचे कोच गौतम गंभीर, इंग्लैंड दौरे से पहले क्या इस मान्यता को पूरा किया? IPL 2025 में चोटिल हुआ ये खिलाड़ी, अब पाक-बांग्लादेश सीरीज का नहीं बन पाएगा हिस्सा  The post जहीर खान ने दिखाई अपने बेटे की फोटो, कोहली ने बताया किस पर गया, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ice Apple Benefits: गर्मी में राहत और पोषण का खजाना है ये सड़क पर मिलने वाला ताड़कुन

Ice Apple Benefits: हिंदुस्तान के लगभग गांव में आप सभी लोगों को ताड़ के पेड़ मिल जाएंगे. इन पेड़ों को आप देखेंगे तो आपको लग सकता है कि ये नारियल के पेड़ जैसा है. लेकिन ये उससे काफी ज्यादा अलग है. खास बात यह है कि ये ताड़ का फल है, इसमें से नारियल कि तरह ही पानी निकलता है. इस पानी में भरपूर मात्र में फाईबर और कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो कि सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है. इस आर्टिकल में जानते है कि कि तरह से इस ताड़ के फल से आपको फायदे मिलते हैं.  ताड़कुन के फायदे वैसे तो गर्मी के दिनों में हर जगह जो भी  फल मिलते हैं वो सभी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. इन सभी चीजों का सेवन साल में एक बार ही हो पता है. इसलिए अगर ये फल आपको मिल रहे हैं तो इसका सेवन आपको जरूर करना चाहिए.  यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनवाना पड़ सकता है भारी- प्रेमानंद महाराज ने बताया कारण पेट को ठंडा करता है ताड़कुन  पेट को ठंडा करने में ताड़कुन के फायदे अनेक हैं. इसकी प्रकृति ठंडी होती है जो कि पेट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. ये डाइजेस्टिव एन्जाइम्स बढ़ाने में मददगार है. इसके आलवा ये एसीडीक बाइल जूस को कम करने में एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मददगार है. इसके अलावा मतली और उलटी से निपटने के लिए ताड़कुन का सेवन फायदेमंद होता है.  फाइबर से भरपूर होता है ताड़कुन ताड़कुन में फाइबर भरपूर मात्र में पाया जाता है. ये फायबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन में मददगार होता है. इसके फायदे बॉवेल मूवमेंट को भी तेज करता है जिससे कब्ज की जो समस्या होती है वो धीरे- धीरे खत्म हो जाती है. इस तरह से ये पेट की  सभी समस्या के लिए फायदेमंद साबित होता है.  The post Ice Apple Benefits: गर्मी में राहत और पोषण का खजाना है ये सड़क पर मिलने वाला ताड़कुन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Corona Cases In India: कोरोना का कोहराम जारी, 1 हजार से अधिक मामले आए सामने

Corona Cases In India: देशभर में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में तेजी देखी जा रही है. अब तक कुल 1009 नए केस सामने आ चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक 430 मामले केरल से दर्ज किए गए हैं. हालात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं. राज्यवार कोविड-19 के ताज़ा आंकड़े केरल – 430 महाराष्ट्र – 209 दिल्ली – 104 गुजरात – 83 तमिलनाडु – 69 कर्नाटक – 38 उत्तर प्रदेश – 15 पश्चिम बंगाल – 11 उत्तराखंड – 2 बंगाल में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, 4 नए मामले आए सामने पश्चिम बंगाल में भी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। रविवार शाम तक 4 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 11 हो गई है. बंगाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश मरीज कोलकाता और आसपास के इलाकों से हैं और उन्हें सांस संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 19 मई तक बंगाल में सिर्फ एक मामला था. बेंगलुरू में बुजुर्ग की मौत कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक 84 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई है. व्यक्ति पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था और उसे 13 मई को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 17 मई को उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 38 सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 32 मामले बेंगलुरू में दर्ज किए गए हैं. दिल्ली में कोरोना के बढ़ रहे नए मामले देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. अब तक दिल्ली में 23 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर मौजूदा हालात की समीक्षा की थी. The post Corona Cases In India: कोरोना का कोहराम जारी, 1 हजार से अधिक मामले आए सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ठाकुरबाड़ी की जमीन पर देवी मंदिर का दावा, दो गांवों के बीच हिंसक झड़प

Bihar Crime: मुंगेर. बिहार के मुंगेर जिले में मंदिर और ठाकुरबाड़ी की जमीन को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान मंदिर में तोड़फोड़ के साथ गांव में भी लोगों ने जमकर बवाल किया. महमदा गांव का लाइन काट कर लोगों ने हंगामा मचाया. इस दौरान घरों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई. महामदा पाटम गांव देर रात पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. फिलहाल पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस अपनी कारवाई कर रही है, दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. एक पक्ष को कोर्ट से मिली जमीन पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत नया राम नगर थाना क्षेत्र के महमदा पाटम गांव का है, जहां चैतीदुर्गा मंदिर और ठाकुड़बारी की जमीन को ले दो गांवों के बीच काफी पहले से विवाद चल रहा था. यह विवाद न्यायालय तक भी पहुंच गया था और न्यायालय के द्वारा गढ़ीरामपुर के लोगों को डिग्री मिल गई, जिसके बाद वहां चैती दुर्गा की प्रतिमा बैठनी बंद हो गई. देर रात विवाद उस समय बढ़ गया जब इस मंदिर में ठाकुरबाड़ी न्यास समिति राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही थी. पांच जून को होना था प्रतिमा स्थापित पांच जून को प्रतिमा बैठाई जानी है. इसके लिए मंदिर का गेट व दीवार बनायी जा रही थी और उस गेट की कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिसके बाद दोनों गांव के बीच विवाद काफी बढ़ गया और देखते देखते दोनो ही पक्षों के द्वारा एक दूसरे पे लाठी डंडा चल गया. हद तो तब हो गई जब सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष भी असामाजिक तत्वों ने महमदा गांव में उत्पात मचाया. एसपी के नेतृत्व में मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच मामला को शांत करवाया. गांव में गोली चलने की बात भी आई पर पुलिस के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है. देवी स्थान के साथ हुआ दुर्व्यवहार स्थानीय लोगों का कहना है कि चैती दुर्गा की प्रतिमा बैठने वाले आसन को भी बाहर फेंक दिया, इसमें गांव के ही तीन लोग घायल हो गए. फिलहाल पूरा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि महमदा और गढ़ी रामपुर दो गांवों के बीच ठाकुड़ बारी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और वहां ठाकुड़बारी निर्माण को ले बनाए गए दीवार को कुछ असामाजिक लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. फिलहाल मामला शांत है. दोनो गांव के लोगों से अपील है कि कानून को हाथ में न लें. Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR The post ठाकुरबाड़ी की जमीन पर देवी मंदिर का दावा, दो गांवों के बीच हिंसक झड़प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Laughter Chefs 2: पहले चेहरा जला… अब फिर चोटिल हुईं रीम शेख, पैर पर पट्टी बांधे तस्वीर की शेयर

Laughter Chefs 2: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख इन दिनों रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में नजर आ रही हैं. हाल ही में उनकी सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को परेशान कर दिया, जब उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें उनके पैर पर बैंडेज बंधा हुआ नजर आया. इस तस्वीर ने फैंस को शो के पहले सीजन की उस दर्दनाक घटना की याद दिला दी जब रीम का चेहरा कुकिंग करते वक्त जल गया था. और अब दोबारा इसी सेट पर एक और हादसे ने सभी की चिंता को बढ़ा दिया है. पैरों पर बैंडेज बंधे तस्वीर पोस्ट रीम शेख ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें यह अपने कमरे में बेड पर बैठी नजर आ रही थीं. लेकिन उनके दाहिने पैर पर बंधी पट्टी ने सबका ध्यान खींचा। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग के बाद बस नार्मल चीजें.” बस फिर क्या था, फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कहीं फिर से कोई हादसा तो नहीं हो गया. रीम ने खुद बताई पूरी सच्चाई अब इसपर रीम ने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पूरी सच्चाई बताई है. उन्होंने कहा, “हेलो, पहले तो सभी का शुक्रिया कि आप मुझ तक पहुंचे. जो लोग पूछ रहे हैं कि मेरा पैर कैसा है, उन्हें बता दूं कि मेरा पैर बिल्कुल ठीक है. ऐसा कुछ नहीं हुआ है. कल का शूट बहुत लंबा चला — करीब 16 घंटे का. लगातार खड़े रहने से मेरे पैर में तेज दर्द शुरू हो गया था. इसलिए रात में स्प्रे करके बैंडेज बांधा गया. आज तो दर्द भी नहीं है. मैं पूरी तरह ठीक हूं.” फैंस ने ली राहत की सांस रीम शेख की इस वीडियो के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की कामना की. यह भी पढ़े: Suniel Shetty ने सलमान खान की बॉक्स ऑफिस असफलताओं पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम उनकी 200 करोड़ की फिल्म… The post Laughter Chefs 2: पहले चेहरा जला… अब फिर चोटिल हुईं रीम शेख, पैर पर पट्टी बांधे तस्वीर की शेयर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top