Hot News

May 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

99% लोग नहीं जानते AC में कौन सी गैस का होता है इस्तेमाल? किस टेक्निक से आती है ठंडी हवा

AC Tips: अक्सर गर्मी आते ही हम AC की सर्विसिंग करवाते हैं. साथ ही AC में अगर गैस लेवल अगर कम हो जाए तो गैस भी रिफिल करवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि AC में आप जो गैस रिफिल करवा रहे हैं वो आखिर कौन सी गैस होती है? और यह काम कैसे करती है, जिससे AC से इतनी ठंडी हवा आती है. नहीं पता? कोई बात नहीं. आज हम आपको AC के इस टेक्निक के बारे में पूरे विस्तार से बताएंगे. यह भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती AC में होती है ये गैस ठंडी हवा के लिए AC में रेफ्रिजरेंट गैस (Refrigerant Gas) का इस्तेमाल किया जाता है. यह एक खास तरह की गैस होती है, जो कम टेंपरेचर पर भी जल्दी से वाष्पित होकर ठंडक देने का काम करती है. हालांकि, इससे पहले एसी में R-22 गैस का उपयोग किया जाता था. इस गैस को फ्रेयॉन के नाम से भी जाना जाता था. लेकिन अब इस गैस का इस्तेमाल नहीं किया जाता. क्योंकि, यह पर्यावरण के लिए काफी नुकसानदायक है. ज्यादातर AC में इन गैस का होता है इस्तेमाल R-32 (Difluoromethane): AC में अब ज्यादातर R-32 का इस्तेमाल किया जाता है. इससे पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाता है और ये एनर्जी एफिशिएंट भी होती है. साथ ही ज्यादा सुरक्षित भी होती है. R-410A: इसके अलावा AC में R-410A का भी इस्तेमाल किया जाता है. ये गैस पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाता है और ज्यादा प्रेशर पर काम करती है. R-290 (Propane Gas): R-290 एक नेचुरल गैस है. ये गैस एक इको-फ्रेंडली ऑप्शन है. इस तकनीक पर करता है काम AC Vapor Compression Cycle टेक्निक पर काम करता है. इसमें कंप्रेसर, कंडेंसर, एक्सपेंशन वाल्व और एवापोरेटर की चार प्रक्रिया होती है. AC का कंप्रेसर गैस को पहले ज्यादा प्रेशर में कंप्रेस करता है. जिससे गैस का टेंपरेचर बढ़ जाता है. इसके बाद गर्म गैस को कंडेंसर ठंडा करने का काम करता है. जिसके बाद गैस लिक्विड में बदल जाती है. इसके बाद एक्सपेंशन वाल्व गैस को फैलाने का काम करता है. जिससे उसका टेंपरेचर और दबाव कम हो जाता है. गर्म गैस को ठंडी करके उसे तरल में बदलता है. एक्सपेंशन वाल्व उच्च दबाव वाली तरल गैस को कम दबाव में बदलता है. एवैपोरेटर गैस दोबारा वाष्पित होती है और अपने आसपास की गर्मी को सोखकर ठंडक देती है. इसके बाद एवापोरेटर कॉइल से ठंडी लिक्विड गैस गुजरती है और गर्मी को सोख लेती है. जिससे हवा ठंडी हो जाती है और फिर इस ठंडी हवा को फैन के जरिए कमरे में फैलाया जाता है. इस पूरे प्रोसेस में गैस लगातार लिक्विड और वापस गैस में बदलते रहता है. जिससे कमरा ठंडा रहता है. यह भी पढ़ें: छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह यह भी पढ़ें: 99% हिंदुस्तानीय नहीं जानते AC चलाने का सही तरीका, जान गए तो बिजली बिल देख नहीं आएगा हार्ट अटैक The post 99% लोग नहीं जानते AC में कौन सी गैस का होता है इस्तेमाल? किस टेक्निक से आती है ठंडी हवा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna: खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, पत्नी के नाम का किया खुलासा, इस दिन देंगे पार्टी 

Patna: बिहार के फेमस ट्यूटर खान सर ने शादी कर ली है. इस बात का खुलासा खुद खान सर  ने लाइव क्लासेज के दौरान किया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने निकाह हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के दौरान किया. उस समय के माहौल को देखकर उन्होंने उस वक्त अपने निकाह का खुलासा नहीं किया. अब जब हिंदुस्तान युद्ध जीत चुका है और सब कुछ पटरी पर आ गया है तब खान सर ने अपनी शादी का ऐलान किया है.   पटना बिहार वाले खान सर ने शादी कर ली है 🤣 कुछ लोग कह रहे थे ये अफवाह है लेकिन ये सच है खान सर ने खुद ही बताया उन्होंने शादी कर ली pic.twitter.com/z6Zhv7nGqx — Anshika Singh Yadav (@Anshika_in) May 26, 2025 पत्नी के नाम का किया खुलासा   कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि खान सर की पत्नी का नाम ए एस खान है और वह बिहार की रहने वाली हैं. बता दें कि खुद खान सर पटना या बिहार के रहने वाले नहीं हैं. वह मूलत: यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से किया है.   बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 6 जून को पटना में देंगे पार्टी  वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार खान सर शादी के बाद अब रिसेप्शन की तैयारियां में जुट गए हैं. 6 जून को पटना में उनका रिसेप्शन होगा. रिसेप्शन कार्ड की बात करें तो यह बेहद साधारण लेकिन खूबसूरत है. इस कार्ड में खान सर ने अपना असली नाम नहीं बताया और अपनी पत्नी का पूरा नाम भी छिपाया है. इससे साफ है कि खान सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर अब भी सतर्क हैं. उनके इस कदम ने उनके प्रशंसकों को हैरान तो किया, लेकिन उनकी सादगी की तारीफ भी हो रही है. इसे भी पढ़ें: Bihar: कितना पढ़े-लिखे हैं पटना वाले खान सर, असली नाम जानकार हैरान रह जाएंगे आप The post Patna: खान सर ने गुपचुप रचाई शादी, पत्नी के नाम का किया खुलासा, इस दिन देंगे पार्टी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mount Everest: कामी रीता कौन हैं? जिन्होंने 31 बार एवरेस्ट फतह किया

Mount Everest: प्रसिद्ध नेपाली शेरपा गाइड कामी रीता ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को 31वीं बार फतह कर लिया है. इस सफलता के साथ ही उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मंगलवार को वे सुबह लगभग चार बजे 8,849 मीटर ऊंची इस चोटी पर पहुंचे. यह जानकारी पर्वतारोहण अभियान आयोजित करने वाली संस्था ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने दी. 55 वर्षीय कामी रीता ने इस बार हिंदुस्तानीय सेना के ‘एडवेंचर विंग एवरेस्ट’ अभियान दल की अगुवाई की, जिसकी कमान लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज जोशी के हाथों में थी. मिंगमा शेरपा ने कहा कि कामी रीता का यह रिकॉर्ड बेजोड़ है और उनके आस-पास भी फिलहाल कोई अन्य पर्वतारोही नहीं पहुंच पाया है. उन्होंने बताया कि शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचने के बाद कामी रीता सुरक्षित हैं और अब वापसी की राह पर हैं. सांकेतिक फोटो कामी रीता की पर्वतारोहण यात्रा 1992 में शुरू हुई थी, जब उन्होंने एक सहायक कर्मचारी के रूप में एवरेस्ट पर चढ़ाई अभियान में भाग लिया था. तब से लेकर अब तक वे लगातार हिमालयी चोटियों को चुनौती देते आ रहे हैं. ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के अभियान निदेशक छांग दावा शेरपा ने बताया कि कामी रीता ने 1994 से 2025 के बीच न सिर्फ माउंट एवरेस्ट, बल्कि के2, माउंट लोत्से, मनास्लू और चो ओयू जैसी अन्य दुर्गम चोटियों को भी सफलतापूर्वक फतह किया है. इनमें के2 और लोत्से को एक-एक बार, मनास्लू को तीन बार तथा चो ओयू को आठ बार चढ़ा है. इसे भी पढ़ें: ‘धोखेबाज’ फ्रांस, राफेल डील रद्द करेगा हिंदुस्तान? जानें इसके पीछे का बहुत बड़ा कारण  हर साल दुनिया भर से सैकड़ों पर्वतारोही नेपाल आकर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का सपना पूरा करने की कोशिश करते हैं. लेकिन कामी रीता की निरंतर सफलता और उनकी बेमिसाल दक्षता उन्हें बाकी सबसे अलग बनाती है. 1953 में पहली बार एवरेस्ट की चढ़ाई न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी और नेपाली शेरपा तेनजिंग नॉरगे ने की थी, लेकिन तब से अब तक किसी ने इतने बार इस शिखर को नहीं छुआ जितना कामी रीता ने. उनकी उपलब्धि न केवल नेपाल के लिए, बल्कि समूचे पर्वतारोहण जगत के लिए प्रेरणास्रोत है. इसे भी पढ़ें: साड़ी पहन लड़के ने किया ऐसा डांस, इंटरनेट पर मच गया तूफान! देखें वीडियो इसे भी पढ़ें: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पत्नी ने मारा जोरदार थप्पड़! सबके सामने, देखें वीडियो The post Mount Everest: कामी रीता कौन हैं? जिन्होंने 31 बार एवरेस्ट फतह किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jackfruit Chips: अचार और सब्जी नहीं, ट्राई करें चाय के साथ कटहल के चिप्स 

Jackfruit Chips: कटहल का अचार तो हर किसी ने खाया होगा और इसकी सब्जी भी लगभग हर घर में कभी न कभी जरूर बनी होगी. लेकिन, क्या आपने कभी कटहल के चिप्स खाए हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कटहल की एक बिल्कुल अलग और लाजवाब रेसिपी, वो है कटहल के करारे चिप्स. ये एक ऐसा शाम का स्नैक है, जिसे आप शाम की चाय के साथ बड़े चाव से खा सकते हैं. कुरकुरी और स्वाद से भरी ये चिप्स न सिर्फ खाने में मजेदार हैं, बल्कि बनाना भी बहुत आसान है. तो आइए जानते हैं कटहल चिप्स बनाने की विधि के बारे में.  कटहल का चिप्स बनाने की सामग्री  कच्चा कटहल – 500 ग्राम  तेल – तलने के लिए  नमक – स्वादानुसार हल्दी – 2 चम्मच  लाल मिर्च पाउडर – चम्मच  नींबू का रस – 3 चम्मच  यह भी पढ़ें: Potato Chips: अब बच्चों को बाहर के चिप्स से बचाएं, बनाएं टेस्टी होममेड आलू चिप्स कटहल का चिप्स बनाने की विधि  सबसे पहले जैकफ्रूट को छीलकर, इसके बीज निकालकर अच्छे से काट लें.  अब इस स्लाइस को ठंडे पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें, जिससे उसका स्टार्च निकल जाए और चिप्स कुरकुरे बनें.  इस स्लाइस को निकालकर किसी साफ कपड़े से अच्छी तरह से सुखा लें.  अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें जैकफ्रूट के स्लाइस को धीरे-धीरे डालें.  मध्यम आंच पर इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.  चिप्स फ्राई हो जाने के बाद इसे कागज के टिशू पर रखें और ऊपर से नमक, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस छिड़कें और गरमागरम खाएं. यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार  यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े  The post Jackfruit Chips: अचार और सब्जी नहीं, ट्राई करें चाय के साथ कटहल के चिप्स  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Board Exam Date 2026: अगले साल कब होगी झारखंड बोर्ड परीक्षा? बदल गया एग्जाम पैटर्न

JAC Board Exam Date 2026 in Hindi: झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर छात्रों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने यह साफ कर दिया है कि अगले साल की बोर्ड परीक्षाएं पहले से अलग ढंग से कराई जाएंगी. नए एग्जाम पैटर्न के साथ परीक्षा की तैयारी भी समय पर शुरू हो गई है. परीक्षा की संभावित तारीख (JAC Board Exam Date 2026) JAC बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं का आयोजन फरवरी के प्रथम सप्ताह से ही किया जाएगा. हर सम्भव तरीके से अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. हालांकि अभी अंतिम टाइम टेबल अभी जारी नहीं हुआ है लेकिन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही यह संकेत मिल रहे हैं कि बोर्ड समय पर परीक्षा कराएगा. यह भी पढ़ें- JAC Board 10th Result 2025 Division Wise: डिवीजन में ऐसा रहा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें यहां ये भी होगा बदलाव (JAC Board Exam Date 2026 in Hindi) 2026 की परीक्षा के लिए मूल्यांकन कार्य में तेजी आने के लिए अन्य शिक्षकों को भी हम शामिल करेंगे. परीक्षा की अवधि को कम किया जाएगा. दो विषयों की परीक्षा के बीच की अवधि को कम किया जाएगा. बोर्ड ने एग्जाम पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है. अगले वर्ष झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं कराई जाएगी. छात्रों के लिए जरूरी सलाह (JAC Board Exam Date 2026 in Hindi) छात्रों को अभी से ही अपने सिलेबस को गहराई से पढ़ना शुरू कर देना चाहिए. मॉडल पेपर और पुराने सालों के पेपर की प्रैक्टिस करें और नई परीक्षा प्रणाली के अनुसार अपनी रणनीति बनाएं. ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से नियमित अपडेट लेते रहें. यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 10th Topper 2025: झारखंड का ‘टाॅपर्स फैक्ट्री’ स्कूल, इस वर्ष भी निकली स्टेट टाॅपर छात्रा यह भी पढ़ें-JAC Board 10th Result 2025 District Wise: झारखंड बोर्ड 10वीं में कोडरमा अव्वल, देखें जिलेवार लिस्ट The post JAC Board Exam Date 2026: अगले साल कब होगी झारखंड बोर्ड परीक्षा? बदल गया एग्जाम पैटर्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Home Remedies For Cracked Heels: गर्मियों में फटी एड़ियों से परेशान? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Home Remedies For Cracked Heels: गर्मियों के समय में तेज धूप, पसीना, धूल और मिट्टी के कारण हाथ पैर सब खराब हो जाते हैं. इसके लिए चेहरे और त्वचा का ज्यादा ध्यान देना पड़ता है. लेकिन ऐसे में अक्सर पैरों पर हाम्रा ध्यान कम जाता है और पैरों कि हालत खराब हो जाती है. खुले हुए सैंडल, चप्पल और धूल धूप के कारण हमारी एड़ियों पर सीधा बुरा असर पड़ता है. ऐसे में नमी की कमी के कारण एड़ियाँ फट जाती हैं. जिसके कारण हमारे पैर दिखने में भी खराब लगती है और इसमें दर्द और जलन शुरू हो जाती है. इनसे बचने के लिए कुछ धरेलू उपाय है, जो कि फटी हुई एड़ियों में कारगार साबित होता है. इस आर्टिकल में बताएंगे कि कौन से है वो घरेलू उपाय.  नारियल तेल और कपूर फटी हुई एड़ियों में सबसे ज्यादा कारगार होता है नारियल तेल और कपूर का मिश्रण, ये फटी हुई एड़ियों के लिए रामबाण साबित होता है. नारियल तेल त्वचा को गहराई तक नरम करता है और उसे मुलायम बनाता है जबकि कपूर में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो कि एड़ियों को संक्रमण से बचाती है, जो कि जलन को शांत करता है. इस मिश्रण को हर बार रात में सोने से पहले लगाना चाहिए.  नींबू और गर्म पानी फटी हुई एड़ियों में जलन का सबसे कारण होता है साफ-सफाई की कमी, जिसके कारण कई बार हल्की से फटी हुई एड़ियां जरूरत से ज्यादा दर्द देने लगती है. ऐसे में हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर रात में सोने से पहले इसमें अपने पैर डुबो कर रखना चाहिए. ऐसा करने से धीरे-धीरे फटी एड़ियां ठीक होने लगती हैं. नींबू के एंटीऑक्सीडेंट जख्म को धीरे धीरे करके भरते हैं और उसे फैलने से भी रोकते हैं.  यह भी पढ़ें: Skin Care: गर्दन के कालेपन से हैं परेशान? जानिए घर में मौजूद चीजों से उसे साफ करने के आसान घरेलू उपाय देसी घी  देसी घी जख्म को मुलायम करने में मदद करता है. इसके साथ ही ये फटी हुई एड़ियों कि दरारों को धीरे-धीरे करके भरने लगता है. इसे लगाने का सही तरीका होता है रात में एक मोती परत लगाकर मोजे पहन कर रात में सोना चाहिए, इससे रात भर फटी हुई एड़ियों को पोषण मिलता रहता है.  केला  फटी हुई एड़ियों के लिए केला एक बेहतर उपचार है. केले को मैश करके फटी हुई एड़ी पर लगाकर 15 मिनट तक रखने से ये फटी हुई एड़ियां ठीक हो जाती हैं. इसके बाद गुनगुने पानी से पैर धो लेना चाहिए. ऐसा हफ्ते में 2 बार करने से पैरों को आराम मिलता है.  The post Home Remedies For Cracked Heels: गर्मियों में फटी एड़ियों से परेशान? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tej Pratap Yadav: विवादों के बीच तेजप्रताप ने दी तेजस्वी को बधाई, कहा- ‘मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य…’

Tej Pratap Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर से पिता बने. उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया और उसके बाद से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. लालू परिवार में खुशियां मनाई जा रही है. इस बीच पिछले दिनों से विवादों में रह रहे तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बधाई दी. दरअसल, तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने तेजस्वी यादव की तस्वीर नन्हें मेहमान के साथ शेयर किया और खूब बधाई दी. तेजप्रताप यादव ने लिखा कि, ‘मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.’ तेजप्रताप ने सोशल मीडिया के जरिये दी बधाई एक्स अकाउंट पर तेजप्रताप यादव ने लिखा कि, “श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन (पुत्ररत्न की प्राप्ति) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है..छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार..” इस पोस्ट के जरिये तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी को बधाई और नन्हें मेहमान को ढेर सारा आशीर्वाद दिया. तेजप्रताप यादव ने खुशी जाहिर की. बता दें कि, लगातार यह सवाल खड़े हो रहे थे कि, तेजप्रताप यादव आखिर कहां हैं. ऐसे में तेजस्वी के पिता बनने के बाद तेजप्रताप यादव सोशल मीडिया पर फिर एक्टिव हो गए हैं. The post Tej Pratap Yadav: विवादों के बीच तेजप्रताप ने दी तेजस्वी को बधाई, कहा- ‘मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य…’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में रत्न प्रिया ने किया कमाल, 97% मार्क्स हासिल कर बढ़ाया माता-पिता का मान

JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग की छात्रा रत्ना प्रिया ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है.मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर रत्ना ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे स्कूल का नाम रौशन किया है. राजीव कुमार की बेटी ने किया कमाल रत्ना के पिता राजीव कुमार एक जिम्मेदार अभिभावक हैं, जो अपनी बेटी की पढ़ाई को लेकर शुरू से ही गंभीर रहे. उन्होंने हमेशा रत्ना को सकारात्मक सोच और नियमित मेहनत के लिए प्रेरित किया. रत्ना बताती हैं, “मेरे पापा ने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया, जब मैं कभी कमजोर पड़ी, उन्होंने मुझे फिर से उठाया.” सपनों को पंख देने की दिशा में पहला कदम रत्ना भविष्य में एक सफल प्रोफेशनल बनने का सपना देखती हैं. वह आगे चलकर साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करना चाहती हैं और किसी बड़े संस्थान से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं. रत्ना का लक्ष्य है कि वे समाज के लिए कुछ ऐसा करें, जिससे उनके माता-पिता और जिला गौरवान्वित हों. आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी रत्ना का मानना है कि किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए नियमित पढ़ाई, सही मार्गदर्शन और खुद पर भरोसा सबसे जरूरी होते हैं. उन्होंने कभी भी शॉर्टकट का सहारा नहीं लिया. हर विषय को गहराई से समझा और समय का सही उपयोग करना सीखा. नया विचार परिवार की ओर से रत्ना प्रिया को हार्दिक शुभकामनाएं. Also Read: Jharkhand Board 10th Topper 2025: झारखंड का ‘टाॅपर्स फैक्ट्री’ स्कूल, इस वर्ष भी निकली स्टेट टाॅपर छात्रा Also Read: Jharkhand Board 10th Topper 2025: हजारीबाग की बेटी ने गाड़ा झंडा, गीतांजलि को मिले 98.6 प्रतिशत मार्क्स Also Read: JAC Board Topper 2025: किसान की बेटी की ऊंची उड़ान, पूजा को 10वीं में 98.2% मार्क्स The post JAC Board 10th Topper 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं में रत्न प्रिया ने किया कमाल, 97% मार्क्स हासिल कर बढ़ाया माता-पिता का मान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस खिलाड़ी के लिए IPL देखने को मजबूर हुए स्टीव वॉ, कहा- एक सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी थी और दूसरी इसकी…

IPL 2025 Steve Waugh on Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र में सनसनी फैलाने वाले 14 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की शानदार टाइमिंग से हैरान आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ ने उन्हें ‘सुपरनोवा’ बनने से बचते हुए नियंत्रण पर फोकस करने की सलाह दी है. वॉ नियमित रूप से आईपीएल नहीं देखते हैं लेकिन उन्होंने सूर्यवंशी को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उसे अपने पैर जमीन पर रखने होंगे. राजस्थान रॉयल्स के लिये स्पोर्ट्सने वाले सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद में शतक जमाया जो टूर्नामेंट में किसी हिंदुस्तानीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है. वॉ ने जियो स्टार द्वारा आयोजित , क्रिकेट आस्ट्रेलिया और आस्ट्रेलिया प्रशासन मीडिया कांफ्रेंस ‘आस्ट्रेलियन समर आफ क्रिकेट 2025-26’ में अनिल कुंबले, मैथ्यू हेडन और रॉबिन उथप्पा के साथ भाग लिया. उन्होंने कहा, ‘‘चौदह साल की उम्र में उस पर कोई दबाव नहीं है. वह पूरी आजादी के साथ स्पोर्ट्स रहा है जिसे देखकर अच्छा लगा. मुझे लगता है कि उसके सामने चुनौती नियंत्रण बनाये रखने की होगी.’’ वैभव के लिए चुनौतियां कर रही इंतजार वॉ का मानना है कि एक करोड़ से अधिक का आईपीएल करार पा चुके सूर्यवंशी 16 वर्ष के होने से पहले करोड़पति होंगे और उन पर अपेक्षाओं का काफी दबाव होगा. उन्होंने कहा, ‘‘क्या वह इसी उत्साह से स्पोर्ट्स सकेगा, इसी आजादी से बल्लेबाजी करेगा? यह एक चुनौती होगी. उसके पास कौशल है और वह मानसिक रूप से मजबूत है. आप चाहते हैं कि उसके जैसा बल्लेबाज कामयाब हो. क्रिकेट के लिये यह शानदार कहानी है. मैं आईपीएल ज्यादा नहीं देखता लेकिन इस तरह का कोई खिलाड़ी आता है तो देखने का मन करता है.’’ Vaibhav suryavanshi after his record breaking century. Image: mithali raj/x सचिन जैसी प्रतिभा एक बार ही आती है हिंदुस्तान में हर नये बल्लेबाजी स्टार की तुलना सचिन तेंदुलकर से की जाती है लेकिन वॉ ने कहा कि सूर्यवंशी या किसी की भी तुलना उनसे नहीं होनी चाहिये क्योंकि तेंदुलकर जैसी प्रतिभा बार बार नहीं आती. पर्थ में 1991-92 में 18 वर्ष के तेंदुलकर की 114 रन की पारी आज भी याद की जाती है. वैभव के शतक की कल्पना नहीं की थी वॉ ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि सचिन तेंदुलकर से किसी की भी तुलना हो सकती है. आस्ट्रेलिया में आकर पर्थ में शतक जड़ना जो दुनिया की सबसे कठिन पिचों में से है और जहां अधिकांश खिलाड़ी जूझते नजर आते हैं. पर्थ में इतनी कम उम्र में शतक लगाना हैरानी भरा था. सचिन तेंदुलकर जैसा दूसरा आसानी से नहीं मिल सकता. लेकिन मैंने एक 14 साल के लड़के के आईपीएल में शतक लगाने की कल्पना भी नहीं की थी.’’ PBKS में युजवेंद्र चहल और बस ड्राइवर के साथ बराबर का व्यवहार होता है, स्टार प्लेयर ने बयान से मचाई खलबली न भूतो न भविष्यति! केवल 2 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम, गेंदबाज ने कहा- बच गए वरना 0 पर ही उड़ा देते इंग्लैड के खिलाफ गिल और करुण नायर को किस नंबर पर बैटिंग करनी चाहिए? चेतेश्वर पुजारा ने बताया  The post इस खिलाड़ी के लिए IPL देखने को मजबूर हुए स्टीव वॉ, कहा- एक सचिन तेंदुलकर की सेंचुरी थी और दूसरी इसकी… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹18,000 सस्ता हुआ Google का यह तोड़ू स्मार्टफोन, Flipkart पर मिल रहा शानदार ऑफर

Smartphone Offer: अगर आप Google Pixel 8a खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब सही समय आ गया है. Flipkart पर इस स्मार्टफोन की कीमत में ₹18,000 तक की भारी कटौती की गई है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है. Google Pixel 8a : नई कीमत और ऑफर पुरानी कीमत: ₹52,999 नई कीमत: ₹37,999 HDFC बैंक ऑफर:EMI ट्रांजैक्शन पर ₹3,000 अतिरिक्त छूट एक्सचेंज ऑफर: पुराने फोन को बदलकर और भी बचत करें. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें Google Pixel 8a के टॉप फीचर्स डिस्प्ले: 6.1-इंच FHD+ OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,000 निट्स ब्राइटनेस प्रोसेसर: Tensor G3 चिपसेट, Titan M2 सिक्योरिटी चिप कैमरा: 64MP OIS प्राइमरी सेंसर + 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 13MP सेल्फी कैमरा बैटरी: 4,404mAh, 18W वायर्ड चार्जिंग, Qi-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सॉफ्टवेयर फीचर्स: Live Translate, Best Take, Magic Editor, Audio Emojis Google Pixel 8a अब पहले से ज्यादा किफायती और दमदार फीचर्स के साथ उपलब्ध है. यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10 Review: धमाकेदार फीचर्स, दमदार प्रॉसेसर और 7000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन कितना दमदार? यह भी पढ़ें: ₹25,000 के अंदर मिल रहे ये 5 शानदार स्मार्टफोन, फीचर्स देख आप भी कहेंगे- पैसा वसूल The post ₹18,000 सस्ता हुआ Google का यह तोड़ू स्मार्टफोन, Flipkart पर मिल रहा शानदार ऑफर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top