Hot News

May 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आइएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है साक्षी

गढ़वा. मैट्रिक की परीक्षा में जिले के चार विद्यार्थियों ने राज्य के टॉप टेन में जगह बनायी है. उनमें गीताजलि ने जहां प्रदेश में टॉप किया है. वहीं लोहिया समता उच्च विद्यालय की साक्षी कुमारी ने 97 प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है. साक्षी ने बताया कि परिजनों व शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्हें काफी मदद मिली. वह आइएएस ऑफिसर बन कर देश की सेवा करना चाहती है. उसने कहा कि निरंतर पढ़ाई से अच्छे अंक मिले हैं. घर की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी नहीं है. वह तीन बहनों ओर एक भाई में सबसे बड़ी है. पिता अभय कुमार यादव पांच साल पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे. उसके बाद से उनका बायें हाथ ने काम करना बंद कर दिया. अब वह घर पर ही रहते हैं. साक्षी ने बताया कि आज के दौड़ में लोग एकल परिवार की ओर जा रहे हैं. अगर उनका संयुक्त परिवार नहीं होता, तो उनकी पढ़ाई कैसे होती, यह सोचने वाली बात है. दादा-दादी व चाचा-चाची के साथ-साथ गुरुजनों के मार्गदर्शन और उनके मेहनत की बदौलत उसने सफलता अर्जित की है. उसने कहा कि परीक्षा का परिणाम बेहतर होने की उम्मीद थी. पर राज्य में स्थान होगा यह नहीं सोचा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आइएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है साक्षी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांडी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का बेहतर प्रदर्शन

कांडी. कांडी प्रखंड के किशुनराज पब्लिक हाई स्कूल का मैट्रिक का रिजल्ट शत-प्रतिशत हुआ है. विद्यालय के प्राचार्य नवनीत कुमार दुबे ने बताया कि इस वर्ष उनके स्कूल से 43 शिशु मैट्रिक परीक्षा लिखी थी. सभी ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है. उन्होंने बताया कि स्कूल के टॉप टेन में शशि कुमार मेहता 92.80 प्रतिशत, रुखसार खातून 91.80, अमीषा शरण 91, हर्षित मिश्रा 90.80, रुद्र प्रकाश दुबे 90.40, शुभम कुमार 89.60, रोहित कुमार 89.20, साक्षी कुमारी व नेहा कुमारी 88.60, अभिषेक कुमार मेहता 88.20, खुशी कुमारी, खुश नजर बानो व ज्योति कुमारी 88 प्रतिशत शामिल हैं. उधर राजकीयकृत प्लस टू महंत श्री राम चन्द्रपुरी उच्च विद्यालय गरदाहा का मैट्रिक का रिजल्ट 97.2 प्रतिशत हुआ है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यदीप पाल ने बताया कि इस वर्ष उनके विद्यालय से 318 बच्चों ने परीक्षा दी थी. इनमें 309 पास हुए हैं. कुल 84 विद्यार्थी प्रथम, 189 द्वितीय व 36 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की है. जबकि नौ शिशु अनुतीर्ण रहे हैं. जयंसी गुप्ता 84.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है. वह मध्य विद्यालय अधौरा में कार्यरत सहायक अध्यापक धनंजय कुमार गुप्ता की पुत्री है. इसी तरह से लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय कांडी की छात्रा व जिया मोबाइल सेंटर कांडी के प्रोपराइटर गुड्डू मेहता की बेटी है. जिया कुमारी 464 अंक 92.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है. जबकि हनी कुमारी ने 443 अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है. पीएम श्री स्तरोन्नत उच्च विद्यालय लमारी कला के 261 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी. इनमें 259 ने परीक्षा पास कर ली है. इनमें 143 प्रथम, 112 द्वितीय व दो तृतीय स्थान पर रहे हैं. राकेश कुमार साव ने 462 अंक 92 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया है. जबकि उत्तम कुमार 452 अंक 90.21, मृत्युंजय मिश्रा 451 अंक 90.20, नितेश कुमार साव 86 प्रतिशत 430 अंक व प्रदीप यादव 85.20 प्रतिशत 426 अंक, सृष्टि कुमारी 85 प्रतिशत 425 अंक, रिशु प्रसाद साह व आलोक कुमार साह का प्राप्तांक 84.80 प्रतिशत (424 अंक) रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कांडी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का बेहतर प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आकाशदीप को गोल्ड और सुरभि को मिला कांस्य पदक

गढ़वा. झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में 14 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 26 मई 2025 तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स चंदनकेयारी बोकारो में किया गया था. इस प्रतियोगिता में गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा चयनित सात सदस्यीय (चार पुरुष व तीन स्त्री) टीम ने कंचन कुमार के नेतृत्व में भाग लिया था. प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और एक कांस्य पदक प्राप्त किया. आकाशदीप ऋषि ने ऊंची कूद स्पर्धा में गोल्ड मेडल तथा सुरभि कच्छप में 400 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त कर जिला का नाम रौशन किया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय व सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है. संघ के सचिव आलोक कुमार मिश्रा ने शुभकामना देते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है कि कम संसाधन में भी यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए और एथलेटिक्स संघ के बेहतर प्लेटफार्म के कारण लगातार अच्छा कर रहे है. इन्होंने दी शुभकामना : आकाशदीप व सुरभि को शुभकामना देने वाले में ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, विजय केशरी, मदन केशरी, ओमप्रकाश तिवारी, संरक्षक अमृत शुक्ला, राकेश पाल, अनिता दत्त,रेखा चौबे, एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष अजय कांत ,सुशील कुमार तिवारी, शमशाद अहमद , जगरनाथ राम, कौशलेश तिवारी, अतुल मिश्रा, शंकर पाल, नीलकंठ सिंह ,रमेश सिंह, रमाशंकर सिंह, अभिषेक कुमार, लक्ष्मण राम, क्रिकेट संघ के सचिव गुडू सिंह, मनोज संसाई, सतेंद्र यादव, धर्मेंद्र पाल व ओमप्रकाश गुप्ता शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आकाशदीप को गोल्ड और सुरभि को मिला कांस्य पदक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आदिवासियों का अस्तित्व समाप्त करना चाहती है केंद्र सरकार

गढ़वा. सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में आदिवासी समाज ने मंगलवार को गढ़वा में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. झारखंड प्रशासन के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव के नेतृत्व में टाउन हॉल से विशाल जुलूस निकाला गया. यह जुलूस चिनिया मोड़ होते हुए नये समाहरणालय के समक्ष पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया. लोग सरना धर्म कोड लागू करने के बाद ही झारखंड में जाति जनगणना कराने की मांग कर रहे थे. मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र प्रशासन एक सोची-समझी साजिश के तहत आदिवासियों का अस्तित्व समाप्त करना चाहती है. यही कारण है कि जनगणना के कॉलम में काफी कम जनसंख्या वाले धर्म के लोगों का कोड तो है, लेकिन देश में आदिवासियों की जनसंख्या 12 प्रतिशत है, फिर भी जनसंख्या के कॉलम में सरना धर्म कोड कहीं नहीं है. कमजोर नहीं है आदिवासी समाज : उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज कमजोर नहीं है. वह अपने हक और अधिकार के लिए अच्छी तरह से लड़ना जानता है. यह लड़कर अपना अधिकार लेगा. श्री ठाकुर ने कहा कि आज गढ़वा से ही पूरे देश में आदिवासी आंदोलन का संदेश जायेगा. सरना धर्म कोड को लागू करने के बाद ही केंद्र प्रशासन जातीय जनगणना कराये. उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में ही झारखंड प्रशासन ने सरना धर्म कोड को विधानसभा से पारित करवा कर केंद्र प्रशासन को भेज दिया था. आज पांच साल पूरा होने को है, फिर भी केंद्र प्रशासन ने इस पर कोई विचार नहीं किया. किसी भी हद तक आंदोलन करने को तैयार : श्री ठाकुर ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने आदिवासियों के हित की लड़ाई लड़कर झारखंड राज्य को अलग कराया है. आगे भी हम सब आदिवासी हितों की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे. वहीं विधायक श्री देव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों, मूल वासियों एवं झारखंड वासियों के हित के लिए किसी भी हद तक आंदोलन करने को तैयार है. इन्होंने भी विचार व्यक्त किये : जुलूस सह धरना में तुलसी सिंह खेरवार, चैतू सिंह खेरवार, राजन उरांव, भोला सिंह, जेपी मिंज, श्रवण सिंह खरवार (संजय छोटू), बनारसी सिंह खरवार, हिरामन सिंह खरवार, नरेन्द्र कोरवा, अर्जुन मिंज, मुनेश्वर सिंह खरवार, छोटन सिंह खरवार, श्रवण सिंह खरवार, लक्ष्मण उरांव, रामबृक्ष सिंह खरवार, रतन सिंह खरवार, कबूतरी देवी, कमोदा देवी, नन्दलाल सिंह खरवार, हृदयानन्द मिंज, गोपाल उरांव, राजन उरांव, जगदीश टोप्पो, रामसागर उरांव, सुनिता लकड़ा, संगीता लकड़ा, शंभू सिंह खरवार, गंगेश्वर सिंह खरवार, राजेन्द्र उरांव, हरिदास तिर्की व बुधवार केरकेट्टा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समाज अपने हक व अधिकार की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेगा. किसी भी परिस्थिति में आदिवासियों का अस्तित्व समाप्त करने की केंद्र प्रशासन की साजिश कामयाब नहीं होने दी जायेगी. उपस्थित लोग : कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव शरीफ अंसारी, केंद्रीय समिति सदस्य तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, धीरज दुबे, जवाहर पासवान, रेखा चौबे, शरीफ अंसारी, अनिता दत्त, चंदन जयसवाल, संजय भगत व फुजैल अहमद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आदिवासियों का अस्तित्व समाप्त करना चाहती है केंद्र प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नगर पंचायत में कृषि भूमि पर नहीं लगेगा होल्डिंग टैक्स

श्री बंशीधर नगर. श्री बंशीधर नगर पंचायत के शहर वासियों को अब कृषि योग्य भूमि का होल्डिंग टैक्स नहीं देना पड़ेगा. ऐसा विधायक अनंत प्रताप देव के प्रयास से संभव हुआ है. विधायक ने इस संबंध मे विधान सभा के आंतरिक संसाधन समिति के समक्ष मामला उठाया था. इसके बाद नगर विकास विभाग ने पंकज गोयल के नेतृत्व में मंगलवार को एक टीम श्री बंशीधर नगर भेजा. टीम ने परिसदन में विधायक अनंत प्रताप देव के साथ बैठक की. साथ ही कृषि योग्य भूमि पर लगे होल्डिंग टैक्स के बारे में कागजात मांगा. टीम ने बताया कि कृषि योग्य भूमि पर होल्डिंग टैक्स लेने का प्रावधान नहीं है. वहीं जानकारी देते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने बताया कि विधानसभा की आंतरिक संसाधन समिति की बैठक में उन्होंने होल्डिंग टैक्स का मामला प्रमुखता से रखा था. इसके बाद समिति के निर्देश पर गठित टीम ने श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र पहुंचकर शहर वासियों से कृषि योग्य भूमि के लिये जा रहे टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गयी. जांच के दौरान टीम को कृषि योग्य भूमि का होल्डिंग टैक्स लिये जाने का मामला सही पाया गया है. विधायक ने बताया कि टीम ने शहर वासियों को आश्वस्त किया है कि कृषि योग्य भूमि का होल्डिंग टैक्स नहीं देना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नगर पंचायत क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा. उपस्थित लोग : मौके पर टीम के अब्दुल वदूद, नवनीत सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, नौरांग जोशी के अलावे कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल,झामुमो के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, राजा सिंह, बंगाली सिंह, सुधीर जायसवाल, सोहन उरांव व शुभम प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नगर पंचायत में कृषि भूमि पर नहीं लगेगा होल्डिंग टैक्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पत्नी और दो मासूमों की हत्या कर भागा, गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज. रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र की ढूब बस्ती स्थित अपने ससुराल में रह रहे रवि लोहरा ने सिलबट्टे से कूच कर अपनी पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी और भाग गया. मृतकों में पत्नी रेणु देवी (25 साल), बेटे आरुष कुमार (सात साल) और बेटी आरोही (उम्र चार) शामिल है. घटना रात 11:00 बजे की है, जब ये सभी लोग अपने कमरे में सो रहे थे. पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को ढूब बस्ती के निकट से गिरफ्तार कर लिया है. वारदात की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी आरएन चौधरी, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों शवों को कब्जे में लिया. पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त सिलबट्टा भी जब्त किया है. एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाये. टीम के विशेषज्ञों ने नमूने एकत्रित किये. खलारी डीएसपी ने बताया कि आरोपी रवि लोहरा मूल रूप से खलारी प्रखंड के नया धौड़ा का रहनेवाला है. परिजन के अनुसार, एक-डेढ़ महीने से वह बीमार चल रहा है. उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. कुछ दिनों पहले परिजनों ने उसका इलाज भी कराया था. परिजन ने बताया कि रवि मजदूरी करने गढ़वा गया था, जहां से वह किसी को बिना बताये कहीं चला गया था. पांच दिन पहले ही ससुराल वाले उसे खोजकर लाये थे. सोमवार सुबह धमधमियां स्थित सैलून में उसने अपने बच्चों के बाल कटवाये. दिन भर वह बच्चों के साथ रहा और सामान्य व्यवहार करता रहा. शाम में वह चिकन लेकर घर आया और फिर पत्नी व बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया. रात लगभग 9:30 बजे दरवाजा बंद कर पूरा परिवार सो गया. रात करीब 11:00 बजे रवि ने सिलबट्टे से पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी. सबसे पहले मां ने देखा तीनों का शव : रात लगभग 11:30 बजे मृतका की मां मंजरी देवी और उनकी छोटी बेटी काजल शौच के लिए निकलीं. वे पास के ही एक घर में रहती हैं. उन्होंने देखा कि बेटी-दामाद के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. उन्हें संदेह हुआ, तो भीतर झांका. कमरे में रेणु देवी और दोनों बच्चों के शव पड़े थे. मंजरी देवी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को ग्रामीण एसपी रांची सुमित कुमार अग्रवाल मैक्लुस्कीगंज पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की. मैक्लुस्कीगंज के धमधमियां में ट्रिपल मर्डर पुलिस बोली- आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, पांच दिन पहले ही ससुरालवाले ढूंढ कर लाये थे दिन भर सामान्य व्यवहार किया, बच्चों के बाल कटवाये और शाम में परिवार के साथ चिकन खाया रात में कमरे में सो रही पत्नी और दोनों बच्चों को सिलबट्टे से कूच कर मार डाल और भाग गया फोटो 1 – मृतक रेणू देवी. फोटो 2 – मृतक आरुष कुमार. फोटो 3 – मृतक आरोही कुमारी. फोटो 4 – आरोपी रवि लोहरा. फोटो 5 – घटनास्थल का मुआयना करते ग्रामीण एसपी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पत्नी और दो मासूमों की हत्या कर भागा, गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जज बनना चाहती है गरिमा

लोहरदगा. कुडू प्रखंड के माराडीह ग्राम निवासी गरिमा हिंदुस्तानी अधिवक्ता प्रवीण कुमार हिंदुस्तानी की पुत्री ने कक्षा दसवीं में 80 प्रतिशत अंक लाकर परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है. गरिमा ने योग आयुर्वेद में भी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से योग प्रशिक्षक का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है. गरिमा को कानून की पढ़ाई में रुचि है और वह जज बनकर न्याय के क्षेत्र में अपना योगदान करना चाहती हैं. गरिमा की सफलता पर उन्होंने इसका श्रेय अपनी दादी सेवानिवृत्त शिक्षिका आशा रानी गोस्वामी को दिया है. जिन्होंने गरिमा का पढ़ाई के समय मार्गदर्शन दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जज बनना चाहती है गरिमा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : किशोरी की हत्या में सुसाइड की बात बताने पर परिजनों के साथ सड़क पर उतरी ऐपवा व माले, किया प्रतिवाद मार्च

भोरे. भोरे थाना क्षेत्र में किशोरी की हत्या को लेकर गुस्सा और आक्रोश चरम पर है. लोगों का गुस्सा तब फूट गया, जब पुलिस ने घटना को सुसाइड होने का दावा किया. परिजनों ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध किया, तो ऐपवा भाकपा-माले ने परिजनों के साथ मंगलवार को जोरदार प्रतिवाद मार्च निकालकर पुलिसिया जांच पर सवाल खड़े किये. इन संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई को शर्मनाक करार देते हुए दरिंदों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल की मांग की. प्रतिवाद मार्च में मृतका के परिजन भी शामिल हुए. उन्होंने पुलिस पर लापरवाही और साजिश के तहत आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया. किशोरी के दांत टूटे हुए थे मृतका की मां ने कहा कि हमारी बेटी का अपहरण करने बाद रेप करने को मारकर पोखरा में फेंक दिया गया और चेहरा तेजाब से जलाया गया. दांत तक तोड़ दिये गये और अब पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. यह सिर्फ हमारी नहीं हर बेटी की बेइज्जती है. पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इंसाफ की अपील की. माले का आरोप “स्त्री सुरक्षा फेल “, एसपी बयान वापस लें ऐपवा की जिलाध्यक्ष सीता पाल ने कहा कि इस केस को आत्महत्या बता कर प्रशासन अपराधियों को बचा रहा है. रामावती सिंह (उपाध्यक्ष) ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “बरौली राजापट्टी और अब भोरे हर घटना में बेटियां असुरक्षित हैं. स्त्री सशक्तीकरण की बातें अब ढकोसला बन चुकी हैं.” माले नेता सुभाष पटेल, इन्नौस राज्य अध्यक्ष जितेंद्र पासवान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि यदि दोषियों को सजा नहीं मिली, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. स्पीडी ट्रायल की मांग के साथ दी चेतावनी विरोध कर रहे संगठनों और परिजनों ने मांग की कि इस केस में स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई हो और परिजनों को सुरक्षा मुआवजा और कानूनी सहायता दी जाये. चेतावनी दी कि अगर पुलिस और प्रशासन ने समय रहते न्याय नहीं दिलाया, तो यह आंदोलन जिले से निकलकर राज्य स्तर पर फैल जायेगा. पुलिस का खुलासा – लड़की प्रेमी से मिलने गयी, डर कर की आत्महत्या एसपी अवधेश दीक्षित ने रविवार को घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा था कि किशोरी 23 मई की रात अपने प्रेमी और उसके दोस्तों से मिलने गयी थी मिलने के बाद वह घर लौटने से डर रही थी, उसे लग रहा था कि परिवार उसे मार देगा. इसी कारण उसने आत्महत्या की. एसपी के अनुसार पुलिस के पास कॉल रिकॉर्ड, चैट मैसेज और दोस्तों के बयान जैसे प्रारंभिक डिजिटल साक्ष्य अब तक के अनुसंधान में मिले हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही गैंगरेप जैसे गंभीर आरोपों पर पुष्टि की जा सकेगी. पुलिस ने तीन आरोपितों गिरफ्तार भेजा गया जेल घटना की जांच करते हुए पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों मंटू कुमार अमित और बिट्टू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मंटू कुमार ने पुलिस को दिये बयान में स्वीकार किया कि वे तीनों शिल्पी को नहर के पास से लेकर गये थे. लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसे छोड़ने का दावा किया. यह बयान फिलहाल पुलिस की जांच के दायरे में है. पुलिस को है एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और चैट हिस्ट्री के आधार पर आगे की पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट पर टिके कई सवाल फिलहाल पुलिस को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) रिपोर्ट का इंतजार है जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत की असली वजह क्या थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : किशोरी की हत्या में सुसाइड की बात बताने पर परिजनों के साथ सड़क पर उतरी ऐपवा व माले, किया प्रतिवाद मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

बरौनी. मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी है. हलांंकि मृतक युवक की पहचान नहीं सकी है. घटना के संबंध में बरौनी जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है. युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है. घटना बरौनी तेघड़ा रेलखंड की है. घटना की सूचना के बाद जीआरपी पुलिस बरौनी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेकर कानूनी औपचारिकता उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. जीआरपी पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो पक्षों के बीच मारपीट में 24 से अधिक लोग घायल

बलिया. थाना क्षेत्र के तुलसी टोल गांव में मंगलवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से लगभग आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है. दिये गये आवेदन में तुलसी टोला निवासी नागेश्वर यादव के पुत्र कैलू यादव ने बताया है कि फंटूश यादव, राहुल यादव, संतोष यादव के द्वारा मारपीट एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. जिसको लेकर 19 लोगों को नामजद भी किया है. वहीं घायल का इलाज बलिया पीएचसी में कराया गया है. जबकि दूसरे पक्ष से सहदेव यादव के पुत्र नवीन कुमार ने नीतीश यादव, मूलचंद यादव सहित 14 लोगों को नामजद किया है. जबकि घायल का इलाज बलिया पीएचसी में कराया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो पक्षों के बीच मारपीट में 24 से अधिक लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top