Hot News

May 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP में LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, देखें आपके जिले में कितने में मिल रही गैस

LPG Gas Price: 27 मई, मंगलवार को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की ताजा कीमतें जारी की गई हैं. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन दरों में थोड़ा-बहुत अंतर देखने को मिला है. अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके जिले में आज रसोई गैस सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है, तो इस आर्टिकल में यूपी के सभी जिलों की कीमतों की पूरी जानकारी दी गई है. साथ ही यह भी बताया गया है कि किस जिले में LPG सिलेंडर सबसे महंगा है और कहां यह सबसे सस्ते दाम पर उपलब्ध है. इस जिले में सबसे महंगा LPG गैस का दाम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की लिस्ट के मुताबिक, कुशीनगर में सिलेंडर की सबसे ज्यादा कीमत दर्ज की गई है, इस जिले में LPG गैस का दाम 934 रुपए है. जबकि गाजियाबाद, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर और बागपत में यह सबसे सस्ता है. यहां रसोई गैस का दाम 850.5 रुपए है. यह भी पढ़ें- UP के 30 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, EWS स्त्रीओं के आरक्षण का रास्ता साफ यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले बिखरा NDA का कुनबा! सीएम योगी के साथी ने अकेले लड़ने का किया ऐलान देखें लिस्ट जिला कीमत (₹) आगरा 865.5 अलीगढ़ 871 प्रयागराज 905.5 अंबेडकर नगर 933 औरैया 886.5 आजमगढ़ 932.5 बागपत 850.5 बहराइच 908.5 बलिया 933 बलरामपुर 932.5 बांदा 886.5 बाराबंकी 890 बरेली 871 बस्ती 915 बिजनौर 867.5 बदायूं 870.5 बुलंदशहर 881 चंदौली 926.5 चित्रकूट 923.5 देवरिया 923.5 एटा 876 इटावा 884 फैजाबाद 924 फर्रूखाबाद 876 फतेहपुर 869 फिरोजाबाद 893.5 गौतम बुद्ध नगर 850.5 गाजियाबाद 850.5 गाजीपुर 925 गोंडा 907.5 गोरखपुर 915 हमीरपुर 878 हरदोई 890 हाथरस 870.5 जालौन 908.5 जौनपुर 916.5 झांसी 887 अमरोहा 868 कन्नौज 876 कानपुर देहात 870.5 कानपुर नगर 868 कौशांबी 905.5 कुशीनगर 934 लखीमपुर खीरी 888 ललितपुर 916 लखनऊ 890 महाराजगंज 923.5 महोबा 906 मैनपुरी 876 मथुरा 862 मऊ 932.5 मेरठ 850.5 मिर्जापुर 916.5 मुरादाबाद 874 मुजफ्फरनगर 868 पीलीभीत 870.5 प्रतापगढ़ 905.5 रायबरेली 909 रामपुर 873.5 सहारनपुर 866 संत कबीर नगर 915 भदोही 916.5 शाहजहांपुर 879 श्रावस्ती 908 सिद्धार्थनगर 923.5 सीतापुर 887.5 सोनभद्र 922 सुल्तानपुर 907 उन्नाव 889 वाराणसी 916.5 कासगंज 876 अमेठी 907 संभल 869.5 शामली 866 हापुड़ 852 Indian Oil Corporation Ltd. The post UP में LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, देखें आपके जिले में कितने में मिल रही गैस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: आने वाला है झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले देखें

Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानि 27 मई 2025 को 11:30 बजे जारी किया जा रहा है. बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट के साथ ही टाॅपर लिस्ट भी जारी की जाएगी. झारखंड बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट (Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates) आने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं. Jharkhand Board 10th Result 2025 on Digilocker भी आएगा. इसके अलावा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट एसएमएस से भी देख सकते है. झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट्स (Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates) के लिए हमारे इस लाइव ब्लाॅग के साथ बने रहें. Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: कहां… Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: कहां देखें रिजल्ट?JAC 10वीं रिजल्ट देखने के लिए झारखंड बोर्ड ने कुछ आधिकारिक वेबसाइट्स की लिस्ट जारी की है. छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:jacresults.comjac.jharkhand.gov.injharresults.nic.in Published on: 2025-05-27T08:45:47+05:30 Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: झारखंड… Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर ऐसे देखेंसबसे पहले www.digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.अगर पहले से अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन करें.लॉगिन करने के बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं.‘Jharkhand Academic Council’ सेलेक्ट करें.अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें.आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी. Published on: 2025-05-27T08:42:32+05:30 JAC Board 10th Result 2025 OUT Soon ऐसे देखेंDigilocker App/Website:… JAC Board 10th Result 2025 OUT Soon ऐसे देखेंDigilocker App/Website: छात्रों को डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट मिलेगा. इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन जरूरी है.SMS के माध्यम से: रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एसएमएस से भी अपना स्कोर देख सकते हैं (फॉर्मेट बोर्ड द्वारा घोषित किया जाएगा). Published on: 2025-05-27T08:41:50+05:30 Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates झारखंड… Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?रिजल्ट (JAC Board 10th Result 2025 OUT Soon) चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट इस प्रकार हैं-jacresults.comjac.jharkhand.gov.in Published on: 2025-05-27T08:41:23+05:30 The post Jharkhand Board 10th Result 2025 OUT Soon LIVE Updates: आने वाला है झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: शिवम खजूरिया ने अनुपमा में लीप के बाद अपने ट्रैक को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी में कुछ…

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में नया ट्विस्ट और टर्न आने वाला है. मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अनु को छोड़कर और कोई नजर नहीं आ रहा. वह एक बार फिर से एक नये सफर पर निकल पड़ी है और उसके साथ अपना कोई नहीं है. प्रोमो ने फैंस के मन में कई सवाल ला दिए. कई दर्शकों को लग रहा की लीप के बाद इसमें राही और प्रेम नजर नहीं आएंगे. प्रेम का किरदार शिवम खजूरिया निभाते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि क्या उनके किरदार को लीप के बाद साइडलाइन कर दिया जाएगा. अनुपमा में लीप के बाद शिवम खजूरिया नहीं आएंगे नजर? शिवम खजूरिया ने इंडिया फोरम से बातचीत में कहा कि मुझे नहीं पता और हमें इस बारे में बताया नहीं गया है कि स्टोरी चेंज होगr. हमें नहीं बताया कि कहानी में कुछ भी बदलाव आएगा, तो मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है. वहीं, इस बारे में जब अद्रिजा राय से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह उनकी (अनुपमा) की नई जर्नी है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता, लेकिन कुछ दिलचस्प आ रहा है. राघव कहेगा अपने दिल की बात अनुपमा से अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा राघव को लगता है कि उसे अपनी भावनाएं अनुपमा से छिपानी नहीं चाहिए. वह सारी हिम्मत जुटा कर अनु से बात करता है और उसे अपने दिल की बात बताती है. दोनों बात करते होते है, तभी गौतम उनकी बातें सुनता है. राघव जैसे ही अनु से अपने दिल की बात कहता है, राही भी सुन लेती है और उसके हाथ वाला ट्रे नीचे गिर जाता है. राघव और अनु का ध्यान राही पर जाता है. राही बहुत गुस्से में होती है. गौतम ये सब कुछ देखता होता है. वह मोटी बा के पास जाता है और सोचता है कि इस मौके का कैसे फायदा उठाए. यह भी पढ़ें– Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला The post Anupama: शिवम खजूरिया ने अनुपमा में लीप के बाद अपने ट्रैक को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- कहानी में कुछ… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Panchkula Suicide Case: हरियाणा में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदखुशी

Panchkula Suicide Case: हरियाणा से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आ रही है. हरियाणा के पंचकुला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने खुदखुशी कर ली है. इस घटना से आसपास के सभी लोग सदमें में है. पीड़ित परिवार के लोग देहरादून के रहने वाले हैं. यह घटना पंचकूला के सेक्टर 27 की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार परिवार के लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की है. सभी का शव सेक्टर 27 में गाड़ी में बंद मिला है. आत्महत्या पर डीसीपी का आया बयान पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने इस मामले को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि छह लोगों को ओजस अस्पताल लाया गया है. जब हम वहां पहुंचे, तो सभी को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, एक अन्य व्यक्ति को सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल लाया गया, उसे भी मृत घोषित कर दिया गया है. पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.” डीसीपी कौशिक ने यह भी बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार से संबंधित हैं और फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही हैं. #WATCH | Panchkula, Haryana | DCP Panchkula Himadri Kaushik says, “We received information that six people have been brought to Ojas Hospital. When we reached here, we found out that they are all dead. Another person was brought to the Civil Hospital, Sector 6; he has also been… pic.twitter.com/2IjADdk3P5 — ANI (@ANI) May 27, 2025 The post Panchkula Suicide Case: हरियाणा में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदखुशी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Board 10th Topper: झारखंड बोर्ड 10वीं में चतरा की बेटी को मिला था रैंक-1, डाॅक्टर बनने का सपना

JAC Board 10th Topper in Hindi: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानि 27 मई 2025 को जारी किया जा रहा है. बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट के साथ ही टाॅपर लिस्ट भी जारी की जाएगी. झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 में चतरा की बेटी ज्योत्सना ज्योति ने 500 में से 496 अंक लाकर स्टेट टाॅप किया था. आइए जानते हैं झारखंड बोर्ड 10वीं बोर्ड 2024 की टाॅपर ज्योत्सना ज्योति के बारे में विस्तार से. झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में पूरे राज्य में टॉप करने वाली ज्योत्सना ज्योति ने नया विचार (prabhatkhabar.com) को बताया था कि वह आगे चलकर क्या करना चाहती हैं. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में झारखंड की स्टेट टॉपर ज्योत्सना ज्योति ने कहा है कि उसका सपना है कि वह डॉक्टर बने और समाज की सेवा करे. वह मूल रूप से चतरा के गिद्धौर प्रखंड की रहने वाली है. यह भी पढ़ें- Jharkhand Board 10th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, यहां करें रजिस्ट्रेशन डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है गिद्धौर की ज्योत्सना झारखंड के गिद्धौर प्रखंड के पांडेबागी गांव की बेटी ज्योत्सना ज्योति का सपना है डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना. शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही ज्योत्सना की शुरुआती पढ़ाई गांव के ही प्रशासनी प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) में हुई. इसके बाद उनका दाखिला इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हजारीबाग में हो गया. पढ़ाई के प्रति गहरी लगन (JAC Board 10th Topper in Hindi) ज्योत्सना बताती हैं कि स्कूल से आने के बाद वह पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाती थीं. छात्रावास में रहते हुए वह देर रात तक पढ़ती थीं. उनका मानना है कि शिक्षा ही एक ऐसा रास्ता है, जिससे बेहतर समाज का निर्माण संभव है. उन्होंने कहा कि अच्छे रिजल्ट के लिए छात्रों को नियमित पढ़ाई करनी चाहिए. यह भी पढ़ें- JAC Board 10th Result 2025 OUT Soon: वेबसाइट क्रैश होने पर घबराएं नहीं, यहां मिलेगा झारखंड बोर्ड रिजल्ट शिक्षक परिवार से है जुड़ाव (JAC Board 10th Topper in Hindi) ज्योत्सना के पिता राजेंद्र कुमार दास प्रशासनी शिक्षक हैं और इस समय स्वामी विवेकानंद प्लस टू उच्च विद्यालय, मयूरहंड में प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं. उनके दादा महादेव दास भी शिक्षक रह चुके हैं और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं. पढ़ाई का माहौल घर में पहले से ही रहा है. परिवार से मिला पूरा सहयोग (JAC Board 10th Topper in Hindi) ज्योत्सना की मां किरण कुमारी एक गृहिणी हैं और उन्होंने शुरू से ही बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दिया. ज्योत्सना तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और पढ़ाई के प्रति उनकी मेहनत और समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है. यह भी पढ़ें- RBSE 10th Result 2025: आज आ रहा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? rajresults.nic.in पर एक्टिव होगा लिंक The post JAC Board 10th Topper: झारखंड बोर्ड 10वीं में चतरा की बेटी को मिला था रैंक-1, डाॅक्टर बनने का सपना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gobhi Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते को बनाएं खास, इस झटपट गोभी पराठा रेसिपी के साथ

Gobhi Paratha Recipe:  किसे नहीं पसंद होते है. ऐसे अगर गर्म पराठे मिल जाए तो और क्या ही बात हो, लेकिन लोग कई बार पराठे बनाने में मेहनत लगती है तो आज आपको बाएंगे कि गोभी का पराठा कैसे बनता है. पराठे चाहे जिस चीज के भी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. गोभी सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है. शिशु हो या बड़े हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है. आज इस आर्टिकल में आपको गोभी के पराठे बनाने के आसान तरीका बताएंगे.  गोभी पराठा बनाने के लिए सामग्री  आटा – 2 कप  गोभी – 1 कप  हरी मिर्च बारीक कटी हुई  अदरक- 1 चम्मच  लहसुन – 1 चम्मच  हरा धनिया- ½ चम्मच  लाल मिर्च पाउडर- ½ चम्मच नमक स्वादानुसार तेल जरूरत के हिसाब से  पानी जरूरत के हिसाब से  अजवाइन- ½ चम्मच  धनिया पाउडर- ½ चम्मच  गरम मसाला- ½ चम्मच  ऐसे करें भरवा तैयार सबसे पहले गोभी को कद्दूकस कर लेंगे. इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अजवाइन, गरम मसाला, हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लेंगे. इसके बाद इसे पैन में डालकर अच्छे से फ्राइ कर लेंगे. इसके बाद इसका पानी सुख जाने के बाद गैस बंद कर देंगे.  यह भी पढ़ें: Aloo Mix Chilla: सादे नहीं, अब बनाएं आलू का सुपरहेल्दी चीला सब्ज़ियों के साथ आटा करें तैयार पराठे के लिए आटे में हल्का स तेल मिलाएंगे और पानी मिलकर एक नरम मुलायम आटा तैयार कर लेंगे.  पराठे बनाए आटे की छोटी लोई बनाकर उसमें गोभी का मसाला डाल कर उसमें भरेंगे. इसके बाद इसे तवे पर दल कर दोनों तरफ सुनहरे होने तक पकाएं. जब यह तैयार हो जाए तो इसे दही के साथ सर्व करे.  The post Gobhi Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते को बनाएं खास, इस झटपट गोभी पराठा रेसिपी के साथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Board 10th Result 2025 DECLARED soon: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट jacresults.com पर, ऐसे पाएं ओरिजिनल मार्कशीट

Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की घोषणा JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर होगी. वेबसाइट पर छात्र रोल नंबर और रोल कोड से मार्कशीट चेक कर सकते हैं. बता दें कि वेबसाइट पर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट नहीं आएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कैसे चेक कर सकते हैं. Jharkhand Board 10th Result 2025: कब आएगा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट? झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है. मैट्रिक के 4,33,890 परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है. इन सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होने वाला है. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सुबह 11:30 बजे जारी हो जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. JAC Board 10th Result 2025 LIVE Updates Click Here JAC 10th Result 2025: इन स्टेप्स से पाएं झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर जाना होगा. होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें. अगले पेज पर Jharkhand 10th Result 2025 के लिंक पर जाना होगा. अब रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करें. लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें. Jharkhand Board 10th Original Marksheet: ऐसे पाएं ओरिजिनल मार्कशीट झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी होगी. पास होने वाले छात्रों की मार्कशीट वेबसाइट पर मिलेगी. हालांकि, ये ओरिजिनल मार्कशीट नहीं होती है. छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उनके स्कूल से मिलेगी. रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ दिनों के बाद स्कूल में छात्रों की मार्कशीट भेज दी जाएगी. इसमें स्कूल के प्राधानाध्यापक का हस्ताक्षर होगा. ये भी पढ़ें: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड रिजल्ट The post Jharkhand Board 10th Result 2025 DECLARED soon: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट jacresults.com पर, ऐसे पाएं ओरिजिनल मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मां काली की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, दर्शन को लगी लंबी लाइन

Kali Puja: रांची के मनीटोला हिनू स्थित मां मनोकामना काली मंदिर में सोमवार को आयोजित बड़ा पूजा में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु मां काली के दर्शन के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे थे. दिनभर मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा. भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां काली के दर्शन किये और उनसे आशीवांद मांगा. मंदिर परिसर और मां के दरबार को फूलों और फलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूजा समिति द्वारा भव्य तैयारियों के बीच भक्तों के लिए खिचड़ी भोग की विशेष व्यवस्था की गयी थी, जिसका वितरण सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किया गया. 250 कारीगरों ने बनायी खिचड़ी बड़ा पूजा के अवसर पर मां काली को अर्पित महाभोग की विशेष मान्यता है. इस बार करीब एक लाख भक्तों के लिए प्रसाद का वितरण किया गया. 250 से अधिक रसोइयों की टीम ने मिलकर खिचड़ी भोग तैयार किया, जिसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया. नेतृत्वक और सामाजिक हस्तियों ने की आराधना मां के दरबार में कई नेतृत्वक व सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर दर्शन किये और राज्य की सुख समृद्धि व विकास की प्रार्थना की. इनमें केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक सीपी सिंह, आलोक दुबे, दीपू सिन्हा आदि शामिल थे. भजन संध्या और जागरण आज : बड़ा पूजा का समापन मंगलवार को भजन संध्या और जागरण के साथ होगा. शाम पांच बजे से रांची और बंगाल की जागरण मंडली मां के चरणों में भजनों की प्रस्तुति देगी. आयोजन में मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान व सचिव पवन पासवान के नेतृत्व में टीम सहयोग कर रही है. इसमें पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, रमेश सिंह, बीरेंद्र प्रधान, अशोक राय, सुबोध सिंह गुड्डू, शंभु गुप्ता, दीपू सिन्हा, सत्यनारायण अग्रवाल, राजा पासवान, आलोक दुबे, मेहुल दुबे, प्रमोद पासवान, सुमित कुमार, विकास रंजन, चंद्रभूषण सिन्हा, जयंत राय, सौरभ राय, सुनीता मिंज, उर्मिला उरांव, रानी जायसवाल, बिमला देवी आदि का अहम योगदान है. The post मां काली की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, दर्शन को लगी लंबी लाइन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ACB की रडार पर विनय चौबे के रिश्तेदार समेत पांच, पूछताछ के लिए नोटिस जारी

Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी की कार्रवाई जारी है. एंटी करप्शन ब्यूरो ने अब गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे के रिश्तेदार समेत पांच लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. जानकारी के अनुसार, इन पांच लोगों में एक कंपनी के प्रतिनिधि उमाशंकर सिंह, विनय कुमार सिंह, पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे के रिश्तेदार क्षितिज त्रिवेदी, चार्टर्ड अकाउंटेंट धनंजय कुमार और उपेंद्र शर्मा शामिल हैं. इन सभी को 41ए के तहत नोटिस भेजा गया है. 5 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी बता दें कि झारखंड शराब घोटाला में अब तक एसीबी पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें से विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को 20 मई को गिरफ्तार किया गया था. वहीं, जियाडा के रीजनल डॉयरेक्टर और जेएसबीसीएल के तत्कालीन जीएम सुधीर कुमार, वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास व मार्शन के प्रतिनिधि नीरज को 22 मई को गिरफ्तार किया गया था. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें एसीबी ने किया था गिरफ्तार मालूम हो कि झारखंड शराब घोटाला मामले में 20 मई को एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईएएस अधिकारी विनय चौबे को गिरफ्तार किया था. करीब 100 करोड़ के शराब घोटाला मामले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे और उत्पाद विभाग के अधिकारी गजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी हुई है. विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को एसीबी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था. इसके बाद जज ने दोनों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. लेकिन तबीयत खराब होने के बाद वर्तमान में विनय चौबे रिम्स में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें आतंकवाद पर नेतृत्व! भाजपा ने पूछा- सुप्रियो झामुमो के प्रवक्ता हैं या पाकिस्तान के? JSBCL के गोदाम का टेंडर रद्द इधर, झारखंड स्टेट बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में गोदाम के लिए निकाला गया टेंडर रद्द कर दिया गया है. बताया गया कि राज्य के जिन जिलों में जेएसबीसीएल का गोदाम नहीं, वहां गोदाम के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया था. लेकिन जेएसबीसीएल ने जारी किये गये शुद्धि पत्र में अपरिहार्य कारण बताते हुए सोमवार को टेंडर रद्द कर दिया. इसे भी पढ़ें झारखंड में बकरी चोरी करने आये छत्तीसगढ़ के लोगों की जमकर हुई कुटाई Koderma News: कोसमाडी गांव में जंगली हाथी ने स्त्री को कुचलकर मार डाला The post ACB की रडार पर विनय चौबे के रिश्तेदार समेत पांच, पूछताछ के लिए नोटिस जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vat Savitri Vrat 2025 की धूम, नवविवाहिताएं दिखीं भाव-विभोर, पूरी श्रद्धा से निभाई परंपरा

Vat Savitri Vrat 2025: पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए मनाया जानेवाला वट सावित्री व्रत सीमचार को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ शहर में विभिन्न स्थानों पर सुहागिनों ने शुभ मुहूर्त में वट वृक्ष की पूजा की और व्रत का घलन करते हुए कथा श्रवण किया. नवविवाहित जोड़ों में विशेष उत्साह दिखा. इससे पहले सुचा से ही सुहागिन स्त्रीएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर वट वृक्ष के समीप पहुंचों, विधिवत पूजा कर व्रत कथा सुनी और एक-दूसरे को मांग में सिंदूर लगाकर सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया पूजा के दौरान स्त्रीओं के चेहरों पर आस्था और विश्वास की चमक स्पष्ट दिख रही थी. श्रद्धा और उत्साह के साथ यह परंपरा निभायी : डॉ रानी झा डॉ रानी झा का पहला वट सावित्री व्रत था, उन्होंने कहा कि हमारी शादी दिसंबर माह में हुई है. यह पहला तट सावित्री पर्व है, पति ऋषभ कोलकाता में कार्यस्त है, दोनों हरमू स्थिति घर आये हैं. वट सावित्री व्रत की इस आरती से मिलेगा दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि यह मेरा पहला व्रत पूजा कुमारी पूजा कुमारी पाठक ने कहा यह मेरा पहला व्रत है. पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत करना मेरे लिए गर्व और श्रद्धा का विषय है. अब इस पर्व को और भी नजदीक से जानने का अवसर मिला. सास के साथ व्रत करने का सौभाग्य मिला : पल्लवी पांडेय सुंदरम और पल्लवी पांडेय ने बताया 18 अप्रैल की हमारी शादी हुई. सास के साथ व्रत करने का सौभाग्य मिला. उन्होंने हमें व्रत की विधि और महत्व बताया, परिवार संग यह वृक्ष की पूजा कर एक विशेऊर्जा महसूस हुई. गायत्री देवी का यह चौथा यह व्रत मेरे लिए बहुत खास है. सुबह से ही इसकी तैयारी में लगी रही और शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा संपन्न की. बीना पांडेय 28 कई से व्रत कर रही है. उन्होंने कहा कि अब मेरी बहू और बेटी भी इस व्रत में मेरे साथ सम्मिलित होती है. इस वर्ग बहू के साथ व्रत करना मेरे लिए विशेष सौभाग्य की बात है. कंचन देवी पिछले 10 वर्षों से वट सावित्री का व्रत कर रही हैं. उन्होंने कहा पति सेना में हैं. उनकी सलामती के लिए मैं यह व्रत करती हूं इससे मुझे आत्मबल मिलता है. The post Vat Savitri Vrat 2025 की धूम, नवविवाहिताएं दिखीं भाव-विभोर, पूरी श्रद्धा से निभाई परंपरा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top