Hot News

May 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के 600 मीटर में दूर होगी निर्माण की बाधा

पटना. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक में जिले में 30 से अधिक प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा की. डीएम ने दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड में श्रीरामपुर से महादेवपुर फुलाड़ी तक 600 मीटर में कार्य करने में समस्या को दूर कराने के लिए दानापुर एसडीओ को कहा. एलिवेटेड रोड में रेलवे की लगभग 10 एकड़ जमीन पर दखल-कब्जा नहीं हुआ है. दानापुर के डीसीएलआर को बकाश्त भूमि के रैयतीकरण के मामलों में रिपोर्ट देनी है. डीएम ने कहा कि डीआरएम ऑफिस के सामने वाटर सप्लाइ पाइप को शिफ्ट करने में आ रही समस्या का रेलवे, पीएचइडी व नगर परिषद से समन्वय कर दूर किया जाये. पीएमसीएच मेट्रो स्टेशन के पास ज्वेलरी दुकान खाली होंगी डीएम ने कहा कि पीएमसीएच मेट्रो स्टेशन के पास एक ज्वेलरी दुकान को सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगभग दो महीने के लिए खाली किया जायेगा. उन्होंने पटना सदर एसडीओ व एडीएम विधि-व्यवस्था को तीन दिनों में दुकान को खाली कराने का निर्देश दिया. खेमनीचक मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य में रैयतों द्वारा बाधा उत्पन्न किये जाने पर पटना सदर एसडीओ को समस्या का निराकरण करते हुए कार्य शुरू कराने को कहा गया. रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट के लिए अपर समाहर्ता को रैयतों का एलपीसी व राजस्व रसीद तेजी से निर्गत करने की कार्रवाई करने के लिए कहा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के 600 मीटर में दूर होगी निर्माण की बाधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : पटना जंक्शन पर एयरपोर्ट जैसा होगा लाउंज, तीन हजार यात्रियों के बैठने की होगी सुविधा

संवाददाता, पटना : पटना जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी समाचार है, क्योंकि अब जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को गर्मी में बेंच पर बैठ कर पसीना नहीं बहाना होगा और न ही वेटिंग हाॅल फुल होने पर उनको बैरंग लौटना नहीं पड़ेगा. प्लेटफॉर्म के शोर-शराबे के बीच ट्रेन के आवागमन के लिए एनाउंसमेंट सुनने के लिए जोर नहीं देना पड़ेगा. दरअसल, पटना जंक्शन पर कॉन्कोर्स के जरिये एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधा मिलेगी, जो पूरी तरह एयरकूल्ड होगी. यहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होगी. शोररहित एनाउंसमेंट सिस्टम भी होगा. मेन इंट्री गेट के साइड में बनेगा कॉन्कोर्स लाउंज रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में मेन इंट्री गेट के पास संचालित जेनरल टिकट काउंटर के ऊपर कॉन्कोर्स लाउंज की जगह चिह्नित की जा रही है. हालांकि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी यह जगह फाइनल नहीं है, लेकिन वर्तमान सर्वे के अनुसार इंजीनियरिंग विभाग की ओर से संबंधित जगह को बेहतर बताया गया है. जगह चिह्नित के बाद सवा साल में लाउंज बनाने का काम शुरू कर दिया जायेगा. वर्तमान नक्शे के अनुसार फस्ट फ्लोर पर एक छत की तरह लाउंज का निर्माण होगा, जो पूरी तरह से कवर्ड होगा. यहां पर वीआइपी एसी वेटिंग रूम के अलावा सामान्य एसी वेटिंग रूम बनाया जायेगा. ट्रेनों की आवाजाही की जानकारी मिलने में उन्हें दिक्कत नहीं होगी. जगह-जगह होंगे डिस्प्ले, ट्रेनों की अपडेट स्थिति की मिलेगी जानकारी नये लाउंज में जगह-जगह डिस्प्ले होंगे, जिन पर ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दी जाती रहेगी. वातानुकूलित लाउंज में करीब तीन हजार यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी. टिकटिंग सेंटर के साथ ही यहां पर कैफेटेरिया की भी व्यवस्था होगी. अगर जरूरत पड़ी, तो यात्रियों के प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधाओं को लाउंज से जोड़ा जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : पटना जंक्शन पर एयरपोर्ट जैसा होगा लाउंज, तीन हजार यात्रियों के बैठने की होगी सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काकद्वीप में फर्जी मतदाता मामले की जांच सीबीआइ करे : शुभेंदु अधिकारी

संवाददाता, कोलकाता पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस प्रशासन व ममता बनर्जी की पार्टी 10,000 रुपये लेकर रोहिंग्या व बांग्लादेशियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करा रही है. भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ शाम में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल से मुलाकात व ज्ञापन सौंपने के बाद आयोग कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु ने दावा किया कि दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में तृणमूल ने 10,000 रुपये के बदले रोहिंग्याओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाये हैं. शुभेंदु ने कहा कि यह केवल काकद्वीप तक सीमित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में फर्जी नाम डालने के लिए प्रशासन का उपयोग करके सभी जिलों में इसी तरह की गतिविधियां की जा रही हैं. उन्होंने आयोग से काकद्वीप में फर्जी मतदाता सूची मामले की सीबीआइ जांच की मांग की. साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो राज्य की गृह मंत्री भी हैं, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की. शुभेंदु ने यह आरोप उस घटना के बाद लगाया है जब एक बांग्लादेशी नागरिक ने हाल में एक बांग्ला न्यूज चैनल के साथ बातचीत में दावा किया कि उसने एक तृणमूल नेता को 10 हजार रुपये देकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराये और वोटर आइ कार्ड बनावाये हैं, इस दावे के बाद रविवार को काकद्वीप के तृणमूल विधायक मंटूराम पाखिरा ने भी आरोप लगाया था कि रुपये लेकर कुछ प्रशासनी कर्मचारी अवैध लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज किये हैं. पाखिरा ने आरोप लगाया कि काकद्वीप के एसडीओ और बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी रुपये लेकर अवैध काम कर रहे हैं. इसके पीछे एक बड़ा रैकेट है. शुभेंदु ने इसका भी उल्लेख किया और चिंता जताते हुए इसे राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए चुनाव आयोग से मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया. भाजपा नेता ने कहा कि पिछले दो मौकों 2016 और 2021 विधानसभा चुनाव की तरह इस बार मैं तृणमूल को हेरफेर के जरिए फिर से जीतने नहीं दूंगा. पुलिस ने दो दिन तक हिंदुओं के फोन कॉल का नहीं दिया जवाब कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए शुभेंदु ने आरोप लगाया कि हिंसा के दौरान मुर्शिदाबाद के धुलियान और शमशेरगंज में पुलिस ने दो दिनों तक पीड़ित हिंदुओं के फोन काल का कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि अगर ऐसी पुलिस को चुनाव कराने का काम सौंपा गया तो क्या होगा? शुभेंदु की अगुवाई में आयोग से मुलाकात करने वाले भाजपा प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शंकर घोष, पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, वरिष्ठ नेता तापस राय, शिशिर बाजोरिया, कौस्तव बागची व अन्य शामिल थे. सिविक वॉलंटियरों की गतिविधियों पर उठाये सवाल : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को सिविक वॉलंटियरों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि ममता बनर्जी के शासन के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस या तो स्वयं वसूली कर रही है, या फिर ज्यादातर मामलों में यह काम संविदा पर रखे गये सिविक वॉलंटियरों से कराया जा रहा है. श्री अधिकारी ने कहा: सिविक वॉलंटियर द्वारा संगठित संस्थागत वसूली अब एक सुस्थापित उद्योग बन चुका है. संविदा पर नियुक्त सिविक वॉलंटियर के कार्यों की सूची में एक नया कार्य भी जुड़ गया है- तृणमूल नेताओं की पार्टी का झंडा उठाते हुए तस्वीरें लेना. राज्य में फिलहाल 1.2 लाख सिविक वॉलंटियर कार्यरत हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post काकद्वीप में फर्जी मतदाता मामले की जांच सीबीआइ करे : शुभेंदु अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

खगड़िया.गोगरी. ज्येष्ठ माह की अमावस्या को पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाने वाला वट सावित्री पूजा अनुमंडल क्षेत्र में सुहागिनों ने हर्षोल्लास पूर्वक विधि विधान से मनाया. सोमवार को पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिन स्त्रीओं ने वट सावित्री की पूजा की और व्रत रखा. स्त्रीओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा सुनकर अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना के साथ वट सावित्री का पर्व मनाया. सोमवार सुबह मौसम खराब होने और क्षेत्र में बारिश होने के बावजूद जमालपुर बाजार स्थित नवरत्न पुरानी शिव मंदिर में हजारों की संख्या में सुहागिन स्त्रीओं ने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा की. इस अवसर पर सुहागिनों ने बरगद के पेड़ के पास पति की लंबी आयु की कामना के लिए पूजा-अर्चना की. सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर बरगद वृक्ष के समझ पूजा अर्चना की. सुहागिनों ने अक्षय वट की परिक्रमा करते हुए वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर सभी व्रतियों ने पति की लंबी आयु की कामना की. वट सावित्री व्रत के दौरान स्त्रीओं ने संपूर्ण श्रृंगार कर वट वृक्ष को धागा से लपेटे हुए सात बार वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की. मान्यता यह है कि इस व्रत को करने से स्त्रीयें आजीवन सुहागन रहती हैं. पूजा के दौरान स्त्रीओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी. यह पर्व पति-पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है. वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म की स्त्रीओं का एक महत्वपूर्ण व्रत है. इस व्रत को सुहागन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए करती हैं. वट वृक्ष को धागा से बांधकर, उस पर फल, फूल, मिठाई आदि अर्पित किया. कुछ स्त्रीओं ने व्रत भी रखा था. पूजा के दौरान स्त्रीओं ने सावित्री और सत्यवान की कथा भी सुनी. वट सावित्री की कथा महाहिंदुस्तान में वर्णित है. इस कथा के अनुसार, सावित्री ने अपने पति सत्यवान की मृत्यु के बाद यमराज से उनका जीवन वापस मांग लिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समान खरीदने निकली नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका

खैरा. थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी उमेश प्रसाद मोदी ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे लेकर उमेश प्रसाद ने बताया है कि मेरी नाबालिग बेटी घर से समान खरीदने निकली, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. रास्ते से ही उसका अपहरण कर लिया गया. उमेश प्रसाद मोदी ने खैरा के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समान खरीदने निकली नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन विवाद में मारपीट युवक घायल

चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघापतार गांव निवासी रवि किस्कू ने गांव के ही दस लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि बीते रविवार की शाम में घर पर अकेला था तभी सुनील किस्कू, रामलाल किस्कू, राजकिशोर किस्कू, बाबूलाल किस्कू, नुनुआ किस्कू, कंचन टुडू, पानो मरांडी, मंझली हेंब्रम, मक्कू शेरेज, सावित्री मरांडी ने जान मारने की नियत से हमला कर दिया. इस दौरान राजकिशोर किस्कू ने टांगी से गले पर प्रहार कर दिया. आस पास के लोगों के द्वारा बीच-बचाव करने से मेरी जन बच पाई. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जमीन विवाद में मारपीट युवक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला की हत्या मामले में पुत्री ने दर्ज करायी प्राथमिकी

फुल्लीडुमर. खेसर थाना क्षेत्र के लंबा मैदान में गत 24 मई की आधी रात को स्त्री कंचना देवी की हत्या मामले में पुत्री काजल कुमारी के लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में शंभुगंज थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी राज रंजन कुमार पिता कमलेश्वरी राणा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कहा है कि उक्त व्यक्ति का वर्षो से मृतका के घर आना जाना होता था. आरोपी के द्वारा एक लाख रुपये मृतका से लिया गया था. जिस राशि की मांग स्त्री के द्वारा आरोपी से किया जाता था. जिसकी वजह से उक्त आरोपी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया. उधर थानाध्यक्ष बालवीर विलक्षण ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. मृतका से आरोपी के द्वारा एक लाख रुपये लिया गया था. जिस राशि की मांग मृतका के द्वारा की जाती थी. मृतका की पुत्री के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर छापेमारी की गयी. लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मालूम हो कि गत 24 मई की आधी रात को अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर तेज धार हथियार से स्त्री कंचना देवी की हत्या कर दी गयी थी. 25 मई की सुबह जब पुत्री काजल कुमारी अपनी मां के कमरे गयी तो खून से लथपथ वह मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटना स्थल् पर पहुंचकर मामले की जांच की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री की हत्या मामले में पुत्री ने दर्ज करायी प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1.05 करोड़ गबन मामले में फरार पूर्व डीपीओ शिव कुमार शर्मा गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जमुई. शिक्षा विभाग में 1 करोड़ से अधिक के गबन मामले में फरार चल रहे पूर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) शिव कुमार शर्मा को जमुई पुलिस ने बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया है. गबन और वित्तीय अनियमितता के इस मामले में वे लंबे समय से फरार थे. जमुई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया, जहां से आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. शिव कुमार शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 12 ऐसे लोगों को वर्षों तक वेतन भुगतान किया जो या तो कभी शिक्षक नियुक्त नहीं हुए या फिर वर्षों से अनुपस्थित थे. इस अवैध वेतन भुगतान से प्रशासनी खजाने को 1 करोड़ 5 लाख 98 हजार 832 रुपये का नुकसान पहुंचा. इस घोटाले का खुलासा होने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लिया और 30 जनवरी 2024 को डीपीओ पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. इसके बाद 5 फरवरी 2024 को जमुई सदर थाना में मामला दर्ज किया गया. गौरतलब है कि शिव कुमार शर्मा 31 जनवरी 2025 को सेवा निवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उससे पहले ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. एसडीपीओ सतीश सुमन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. वेतन गबन के मामले में दर्ज हुई थी प्राथमिकी गौरतलब है कि जमुई जिला शिक्षा विभाग के तत्कालीन स्थापना डीपीओ (रिटायर्ड) शिवकुमार शर्मा के द्वारा गलत तरीके से लोगों को फायदा पहुंचाकर उन्हें वेतन निर्गत करने एवं एक करोड़ 5 लाख रुपये के गबन करने मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई कराई थी. तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव तिवारी ने इसे लेकर लिखित आवेदन देकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. यह पूरा मामला फर्जी तरीके से वेतन निर्गत करने से जुड़ा हुआ है. जिसमें स्थापना डीपीओ के द्वारा लंबे समय से छुट्टी पर गए शिक्षक या कुछ लोगों को शिक्षक बताकर उन्हें एक करोड़ से भी रुपए से भी अधिक की राशि का भुगतान कर दिया गया. इस मामले में तत्कालीन डीडीसी शशि शेखर चौधरी के द्वारा जब जांच की गई तब इस पूरे मामले का खुलासा किया गया था. इसी मामले में जिलाधिकारी राकेश कुमार ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव केके पाठक को कार्रवाई के अनुशंसा की थी और तब जाकर माध्यमिक शिक्षा के निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव के द्वारा मामले में स्थापना डीपीओ के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने का आदेश बीते 30 जनवरी 2024 को निर्गत किया गया था. गौरतलब है कि स्थापना डीपीओ शिवकुमार शर्मा 31 जनवरी 2024 को रिटायर्ड हो रहे थे और उनके रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले वेतन घोटाले मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश निर्गत किया गया था. स्थापना डीपीओ का विवादों से रहा है गहरा नाता गौरतलब है कि स्थापना डीपीओ शिवकुमार शर्मा अब रिटायर हो चुके हैं लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान उनका विवादों से गहरा नाता रहा. पिछले साल जनवरी 2023 में उनके खिलाफ एक रसोईया ने दुराचार करने का आरोप लगाया था और इसे लेकर व्यवहार न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज कराया था. नगर परिषद क्षेत्र के रहने वाली स्त्री ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के समक्ष परिवार दायर कर बताया था कि प्रशासनी बस डिपो के पास उसकी मुलाकात शिवकुमार शर्मा से हुई थी. इस दौरान उन्होंने खुद को डीपीओ बता कर अपने आवास पर खाना बनाने के लिए कहा था. जब वह उसके घर खाना बनाने को तैयार नहीं हुई, तब डीपीओ ने उसके पुत्र को कार्यालय में काम दिलवाने का वादा किया. इसके बाद स्त्री उसके आवास पर खाना बनाने लगी. स्त्री ने बताया था कि कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन एक दिन डीपीओ का व्यवहार बदल गया और जब वह खाना बनाकर जा रही थी तो स्थापना डीपीओ ने उन्हें उसे पकड़ लिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दवा बनाने लगे. हालांकि इस मामले को स्थापना डीपीओ ने मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया था, लेकिन उन पर लगातार इस तरह के संगीन आरोप लगाते रहे हैं. राज्यपाल ने भी दिये थे विभागीय कार्रवाई के आदेश स्थापना डीपीओ शिवकुमार शर्मा का पूरा कार्यकाल ही विवादों से भरा रहा. 23 जून 2023 को मुंगेर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के द्वारा जमुई शिक्षा विभाग की जांच की गई थी. इसमें कई प्रकार की खामियां देखी गई थी. क्षेत्रीय उपनिदेशक की जांच के दौरान यह सामने आया था कि कार्यालय के द्वारा जो पत्र निर्गत पंजी है उसमें बैकडेटिंग की गई थी और इससे कई लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था. इतना ही नहीं और भी कई प्रकार के कागजात स्थापना डीपीओ के कार्यालय में पाए गए थे जो वैध तरीके से नहीं रखे गए थे. इसके बाद उन्होंने स्थापना डीपीओ से स्पष्टीकरण मांगा. लेकिन अपने अड़ियल रवैया के लिए जाने जाने वाले स्थापना डीपीओ शिवकुमार शर्मा ने क्षेत्रीय उपनिदेशक को किसी प्रकार का जवाब तक नहीं दिया था. जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत राज भवन से की थी और राज्यपाल ने भी स्थापना डीपीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंधा कर दी थी. हालांकि इससे पहले कार्रवाई हो पाती स्थापना डीपीओ का कार्यकाल ही समाप्त हो गया और वह सेवानिवृत हो गए. लेकिन सेवा निवृत्ति के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेवानिवृत स्थापना डीपीओ शिवकुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 1.05 करोड़ गबन मामले में फरार पूर्व डीपीओ शिव कुमार शर्मा गिरफ्तार, भेजे गए जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शारीरिक दक्षता परीक्षा: प्रतिभागियों के प्राप्तांक को वेबसाइट पर किया जायेगा अपलोड

खगड़िया.गृहरक्षकों कि शारीरिक दक्षता की जाँच परीक्षा सोमवार को हुई. जेएनकेटी मैदान में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने जायजा लिया. जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कौशिकी ने बताया कि दक्षता परीक्षा के लिए कुल 1400 अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र जारी किया गया था. जिनमें से 1036 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. परीक्षा के प्रथम चरण में आयोजित 1600 मीटर दौड़ में 387 अभ्यर्थी सफल हुए. सफल अभ्यर्थियों की ऊंचाई एवं सीना की माप की गई, जिसमें से 28 अभ्यर्थी निर्धारित शारीरिक मापदंडों (ऊंचाई अथवा सीना) को पूरा नहीं कर पाने के कारण असफल घोषित किए गए. शेष 359 अभ्यर्थियों ने ऊँची कूद, लंबी कूद एवं गोला फेंक की परीक्षा में सफल होकर मेधा सूची के लिए योग्य घोषित किये गये. इन अभ्यर्थियों का आगामी चरण में चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल टेस्ट) कराया जाएगा. जिसमें अनफिट पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को मेधा सूची में सम्मिलित नहीं किया जाएगा. प्रतिभागियों के प्राप्तांक को वेबसाइट पर किया जायेगा अपलोड जिलाधिकारी ने जेएनकेटी मैदान में चल रहे जांच परीक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की . परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के उपरांत प्रतिभागियों के प्राप्तांक को एनआईसी के माध्यम से जिले के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करें. उन्होनें कहा कि सभी अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाइट पर अपने प्राप्तांकों की जांच करें. यदि किसी प्रकार की त्रुटियां आपत्ति हो, तो वे जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, खगड़िया के कार्यालय में लिखित आवेदन के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.जनसम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया तकनीकी (डिजिटल) प्रणाली पर आधारित है. जिसमें किसी भी प्रकार के मानवीय हस्तक्षेप की कोई संभावना नहीं है. पैसे के लेन-देन की शिकायत मिलेगी तो होगी कठोर कार्रवाई अभ्यर्थी व उनके अभिभाव किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं. इस प्रक्रिया में पैसे के लेन-देन से पूरी तरह बचें. जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध नामांकन प्रक्रिया में पैसे के लेन-देन या अनावश्यक हस्तक्षेप की शिकायत मिलती है, तो उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिला प्रशासन गृह रक्षकों की बहाली प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शारीरिक दक्षता परीक्षा: प्रतिभागियों के प्राप्तांक को वेबसाइट पर किया जायेगा अपलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रास्ता विवाद का सरपंच ने कराया सुलह

मानसी. प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पंचायत के चुकती गांव में बीते एक दशक से दो पक्षों के बीच सड़क को लेकर विवाद था, जिसे ग्राम कचहरी के सरपंच ने सुलह करा दिया है. सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि चुकती गांव निवासी सहदेव सिंह व गजेन्द्र सिंह के बीच दस वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था. इस मामले में गजेन्द्र सिंह ने ग्राम कचहरी में आवेदन किया. पंच के लोगों ने पंचायती कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर कर विवाद को समझौता करा दिया. इस दौरान ग्राम कचहरी में मंटू यादव, ध्रुव यादव, विजय यादव, राजकिशोर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामप्रवेश सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रास्ता विवाद का सरपंच ने कराया सुलह appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top