Hot News

May 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sasaram News : पीएम के कार्यक्रम स्थल पर उपमुख्यमंत्री ने तैयारी का लिया जायजा

बिक्रमगंज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बिक्रमगंज के कार्यक्रम स्थल पर तैयारी जोरों पर हैं. मंगलवार को सुरक्षा मानकों की जांच के तहत सेना के एक हेलीकॉप्टर ने मॉकड्रिल कर हेलीपैड की गुणवत्ता और व्यवस्था का परीक्षण किया. सुबह 11 बजे सेना का हेलीकॉप्टर तीन बार स्थल के ऊपर मंडराया और तय हेलीपैड पर उतरने के बाद तुरंत उड़ान भर ली. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह एक मॉकड्रिल थी, जो पूरी तरह सफल रही. कार्यक्रम स्थल पर कुल पांच हेलीपैड बनाये गये हैं. इनमें से दो का परीक्षण पूरा कर लिया गया है. मॉकड्रिल विशेष रूप से उस हेलीपैड पर की गयी, जहां प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने वाला है. यह अभ्यास सुरक्षा और व्यवस्थाओं को परखने के लिए किया गया था, ताकि किसी प्रकार की कमी न रहे. सेना के हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के 20 मिनट बाद एक अन्य हेलीकॉप्टर स्थल पर उतरा, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद थे. उनके स्वागत के लिए भूमि राजस्व मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी संजय सरावगी, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, जिलाधिकारी उदिता सिंह, एसपी रौशन कुमार सहित सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे. उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल और मंच का निरीक्षण किया. वहीं, लगभग एक घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था और अन्य सभी बिंदुओं पर जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के बाद वे वापस पटना रवाना हो गये. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sasaram News : पीएम के कार्यक्रम स्थल पर उपमुख्यमंत्री ने तैयारी का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्लास्टिक से नाता तोड़ो और पर्यावरण की सुरक्षा से नाता जोड़ो : आरपीएफ

बरौनी. पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरौनी आरपीएफ पुलिस ने स्टेशन सहित पूरे रेल परिसर में जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान आरपीएफ पुलिस ने यात्रा करने वाले लोगों से प्लास्टिक से नाता तोड़ो और पर्यावरण सुरक्षा से नाता जोड़ो का आग्रह किया. बरौनी आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, स्टेशन अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान में लोगों से प्लास्टिक सामान का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया और प्लास्टिक उपयोग से होने वाले दुस परिणाम से लोगोः को अवगत कराया. उन्होंने कहा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम आप भी सुरक्षित होंगे. उन्होंने कहा अभी भी अगय हम अगर सर्तक नहीं हुए तो वर्तमान समय में प्रकृति से खिलवाड़ और प्लास्टिक उपयोग के कारण मौसम और वातावरण में होने वाले परिवर्तन आगे काफी भयावह होगा. यह कार्यक्रम विशेष रूप से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, रेल परिसर को स्वच्छ रखने और एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. बरौनी जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों, रेल कर्मचारियों, सफाई क्रमचारियो ने इस जागरुकता अभियान में भाग लिया. जिसमें प्लास्टिक मुक्त रेल, स्वच्छ रेल का संदेश दिया गया. यात्रियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और वैकल्पिक सामग्रियों (जैसे कपड़े के थैले, स्टील की बोतलें) के उपयोग के बारे में जानकारी देने हेतु पम्फलेट्स और पोस्टर भी वितरित किये गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्लास्टिक से नाता तोड़ो और पर्यावरण की सुरक्षा से नाता जोड़ो : आरपीएफ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sasaram News : शंकरपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

इंद्रपुरी. इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप सोमवार की देर रात करीब 12 बजे एनएचटूसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृत युवकों की पहचान औरंगाबाद जिले के वरुण थाना क्षेत्र के रेडिया गांव निवासी जनेश्वर सिंह के 31 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार व रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के दयालगंज गांव निवासी श्याम बिहारी के 29 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर तिलौथू से डेहरी की ओर जा रहे थे. इस दौरान शंकरपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी .इसकी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. इस मामले में अपर थानाध्यक्ष इंद्रपुरी थाने के एसआइ करण कुमार ने बताया कि इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास एनएचटूसी मार्ग पर बाइक सवार दो व्यक्ति औरंगाबाद जिले के वरुण थाने के रेडिया निवासी जनेश्वर सिंह के करीब 31 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार व रोहतास जिले के राजपुर थाने के दयालगंज निवासी श्याम बिहारी के करीब 29 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गयी है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sasaram News : शंकरपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंडोस्कोपी वर्कशॉप में 24 से अधिक महिला चिकित्सकों ने लिया भाग

बेगूसराय. स्त्री रोग से संबंधित इंडोस्कोपी वर्कशॉप का आयोजन शहर के बीपी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में वूमेन हॉस्पिटल एंड फर्टीलिटी रिसर्च सेंटर, पटना के सहयोग से आयोजित किया गया. वर्कशॉप में पटना रिसर्च सेंटर के डॉ संजीव कुमार, सदर अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ आनंद कुमार शर्मा, डॉ मृदुला शर्मा समेत अन्य चिकित्सकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. वर्कशॉप में उपस्थित डॉ संजय कुमार ने कहा कि बांझपन से ग्रसित मरीजों के लिए सबसे कम खर्च में आइयूआइ, इक्सी की सुविधा अब उपलब्ध हो गयी है. वर्कशॉप के माध्यम से बेगूसराय के दो दर्जन से अधिक स्त्री रोग विशेषज्ञ को ऑपरेशन थियेटर के अंदर हैंड ऑन सेशन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी. डॉ मृदुला शर्मा ने वर्कशॉप के दौरान कहा कि लेप्रोस्कोपी एवं हिस्ट्रोस्कोपी पद्दति से किये जाने वाले ऑपरेशन से मरीजों को बहूत आराम रहता है. वहीं इस वर्कशॉप में डॉ शशि प्रभा, डॉ वैदेही, डॉ प्रियंका, डॉ स्वेता शर्मा, डॉ अनुपम, डॉ एकता,डॉ मधुलिका के अलावे खगड़िया व मुंगेर के स्त्री रोग विशेषज्ञ ने हिस्सा लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंडोस्कोपी वर्कशॉप में 24 से अधिक स्त्री चिकित्सकों ने लिया भाग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नि:शुल्क सहायक लेखाकार प्रशिक्षण संपन्न

लोहरदगा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान लोहरदगा के तत्वावधान में 38 दिवसीय नि:शुल्क सहायक लेखाकार प्रशिक्षण का समापन किया गया. इस अवसर पर जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय गुप्ता, आरसेटी निदेशक सुरेश भगत जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक कौशल बिपिन चंद्र ने सभी को प्रमाण पत्र वितरीत किया. जेएसएलपीएस जिला प्रबंधक ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है और एक कुशल हुनरमंद कंप्यूटर में फोटो एडिटिंग, पॉवर प्वाइंट, वर्ड एक्सेल के साथ साथ टैली प्राइम इत्यादि की हर जगह अच्छी मांग रहती है. डीपीएम ने सभी के उज्जवल भविष्य कि कामना के साथ मे प्रज्ञा केंद्र के रूप में सहयोग करने की बात की. संस्थान की निदेशक ने सभी को बैंक से संबंधित जानकारी दी. उन्होंने आरसेटी से हर संभव मदद करने की बात कही. मौके पर संस्थान के संकाय सदस्य राजीव कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नि:शुल्क सहायक लेखाकार प्रशिक्षण संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शादी में आये युवक की सोन नदी में डूबकर मौत

गढ़वा. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट निवासी रविंद्र गुप्ता का पुत्र मुकेश कुमार गुप्ता (22 वर्ष) की मौत मंगलवार को सोन नदी में डूबने से हो गयी. बताया गया कि मुकेश केतार थाना क्षेत्र के जोगीवीर गांव अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आया था. दिन में वह लोगों के साथ परती गांव स्थित सोन नदी में स्नान करने के लिए चला गया. इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव में चला गया और डूब गया. इस घटना को देखकर उसके साथ के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद वहां मौजूद मछुआरों की मदद से उसे पानी से निकालकर गंभीर स्थिति में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अंत्यपरिक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतक का अंत्यपरीक्षण नहीं हो पाया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शादी में आये युवक की सोन नदी में डूबकर मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षक बनकर समाज सेवा करना चाहती है उमा

कुड़ू. मैट्रिक परीक्षा में कुड़ू प्रखंड टापर तथा जिला टॉप टेन की सूची में छठे स्थान पर रहने वाली प्रखंड के अति पिछड़े सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी की छात्रा नेहा कुमारी ने 93.40 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. उमा कुमारी के पिता बालेश्वर साहू सरस्वती शिशु मंदिर बड़की चांपी में शिक्षक है, जबकि माता शीला देवी गृहिणी हैं. सलगी जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में रहकर माध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखने वाली उमा कुमारी ने नया विचार से बातचीत करते हुए बताया कि मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को लेकर 14 से 15 घंटे पढ़ाई करती थी. शाम में घर का काम करने के बाद खाना खाने के उपरांत रात में 11 बजे तक पढ़ाई करती थी. कभी किसी कोचिंग सेंटर में ना तो दाखिला लिया ना ही कभी कोचिंग सेंटर में पढ़ाई की. पिता बालेश्वर साहू के निर्देशन में पढ़ाई करती थी. मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद उमा कुमारी ने बताया कि शिक्षक बनने का सपना हैं. मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी के प्रधानाचार्य मनोहर साहू ने छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षक बनकर समाज सेवा करना चाहती है उमा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खिलौने से खेलने की उम्र में विशाल कोबरा से खेल रहा बच्चा, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल वीडियो

Viral Video: शिशु बचपन में खिलौने के प्रति दीवाने होते हैं. लेकिन, अगर कोई बच्चा खिलौने से स्पोर्ट्सने की उम्र में बड़े-बड़े सांपों से स्पोर्ट्से तो इसे आप क्या कहेंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा बड़े से सांप के साथ स्पोर्ट्स रहा है. कभी वो सांप के फन के साथ छेड़खानी करता है तो कभी उसे पकड़ने की कोशिश करता है. सबसे बड़ी बात की सांप उसे बिल्कुल नहीं काट रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लोगों के कमेंट की बाढ़ सी आ गई है. हालांकि कई लोगों ने वीडियो पर सवाल भी उठाए हैं. वहीं कई लोगों ने वीडियो को काफी पसंद किया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rareindianclips की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन पर लिखा है कोबरा बनाम बउवा. इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है. Cobra vs Babua pic.twitter.com/1gpOZt7d3S — rareindianclips (@rareindianclips) May 26, 2025 कई लोगों ने किया कमेंट इस वीडियो को अब तक कई लोगों ने देख लिया है. कईयों ने अपना रिएक्शन भी दिया है. अब तक इस वीडियो को 45 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा है ‘उत्तराखंड के आदमी का बच्चा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘एक सत्यापित अध्ययन से पता चला है कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों को सांपों से डर नहीं लगता, यह डर जन्मजात नहीं होता बल्कि सीखा हुआ होता है.’ वहीं कई यूजर्स ने वीडियो पर अलग तरह का कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘सांप का जहर निकाल दिया होगा.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘इसका दांत और जहर निकाल दिया होगा. एक और यूजर ने लिखा ‘यह खतरनाक है, जिसने भी ऐसा किया वो जेल जाने के हकदार है.’ The post खिलौने से स्पोर्ट्सने की उम्र में विशाल कोबरा से स्पोर्ट्स रहा बच्चा, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

LIC News: बाजार बंद होने पर आई बड़ी खबर! 38% बढ़ गया एलआईसी मुनाफा, रॉकेट बनेगा शेयर

LIC News: शेयर बाजार बंद होने के बाद हिंदुस्तानीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से बड़ी समाचार आई है. वह यह है कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी प्रशासनी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का वित्त वर्ष 2024-25 की जनवरी-मार्च की तिमाही में शुद्ध मुनाफा 38% बढ़ गया. इस दौरान एलआईसी का मुनाफा बढ़कर करीब 19,013 करोड़ रुपये हो गया. एलआईसी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजे की सूचना दी. कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 13,763 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. इस समाचार के आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को कंपनी का शेयर रॉकेट की तेजी से ऊपर चढ़ सकता है. एलआईसी ने 5 साल में दिया 5.39% रिटर्न एलआईसी के शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को इसका शेयर 0.07% बढ़कर 870.70 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ. कंपनी ने पिछले एक महीने में अपने निवेशकों को 8.34% रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले पांच साल में एलआईसी ने 5.39% का रिटर्न दिया है. इस आधार पर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से तिमाही नतीजे घोषित किए जाने के बाद एलआईसी के शेयरों में उछाल आ सकता है. एलआईसी की आमदनी में आई गिरावट प्रशासनी बीमा कंपनी एलआईसी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 2,41,625 करोड़ रुपये रह गई, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में यह 2,50,923 करोड़ रुपये थी. कंपनी की नई पॉलिसी के प्रीमियम से हुई आय भी घटकर मार्च, 2025 तिमाही में 11,069 करोड़ रुपये रह गई. एक साल पहले की समान अवधि में यह 13,810 करोड़ रुपये थी. हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में पॉलिसी के नवीनीकरण प्रीमियम से आय बढ़कर 79,138 करोड़ रुपये हो गई, जो जनवरी-मार्च, 2024 में 77,368 करोड़ रुपये थी. इसे भी पढ़ें: ITR Filing Date: लाखों टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, आईटीआर फाइल करने की बढ़ गई डेट निवेशकों को जल्द मिलेगा डिविडेंड समूचे वित्त वर्ष (2024-25) में एलआईसी का लाभ 18% बढ़कर 48,151 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 40,676 करोड़ रुपये था. पिछले वित्त वर्ष के दौरान बीमा कंपनी की कुल आय बढ़कर 8,84,148 करोड़ रुपये हो गई. वित्त वर्ष 2023-24 में यह 8,53,707 करोड़ रुपये थी. इस बीच, एलआईसी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 12 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की, जो आगामी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. इसे भी पढ़ें: प्रशासनी कर्मचारी हुए बर्खास्त तो रिटायरमेंट का नहीं मिलेगा फायदा, बदल गया पेंशन नियम The post LIC News: बाजार बंद होने पर आई बड़ी समाचार! 38% बढ़ गया एलआईसी मुनाफा, रॉकेट बनेगा शेयर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tahawwur Rana: 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा को सताई परिवार की याद, कोर्ट से मांगी बात करने की इजाजत

Tahawwur Rana: आतंकी तहव्वुर राणा ने कोर्ट में याचिका दायर कर परिवार वालों से बात करने की अनुमति देने की मांग की है. राणा के वकील के माध्यम से दायर आवेदन पर बुधवार को विशेष न्यायाधीश चंद्रजीत सिंह के समक्ष सुनवाई होने की संभावना है. पाकिस्तानी मूल का कनाडाई व्यवसायी राणा (64) फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन और विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र मान राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की ओर से पेश हुए. राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण कर हिंदुस्तान लाया गया मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी के करीबी सहयोगी राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण कर हिंदुस्तान लाया गया है. कोर्ट ने राणा को वकील मुहैया कराया कार्यवाही शुरू होने से पहले अदालत ने राणा से पूछा कि क्या उसके पास कोई वकील है. राणा ने बताया कि उसके पास कोई वकील नहीं है. इस पर अदालत ने बताया कि दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उसे वकील मुहैया कराया जा रहा है. इसके बाद वकील पीयूष सचदेवा को उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया. The post Tahawwur Rana: 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा को सताई परिवार की याद, कोर्ट से मांगी बात करने की इजाजत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top