Hot News

May 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षक के घर 27 लाख की चोरी का हुआ खुलासा

प्रतिनिधि, सीवान. थाना क्षेत्र के रामनगर में हुई चोरी में मामले का मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के सामान भी बरामद कर लिये गये हैं. 18 मई की रात्रि पूर्व प्रधानाध्यापक बाबूलाल यादव के मकान का खिड़की तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया था. घटना की जानकारी तब हुई जब सभी लोग सो कर सुबह उठे थे. चोरों ने रूम में रखे अलमीरा को तोड़कर 70 हजार नकद, तकरीबन 25 से 26 लाख का ज्वेलरी सहित स्त्रीओं का बहुमूल्य समान की चोरी की थी. घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान कर रही.इसी क्रम में सोमवार की रात्रि पुलिस ने आंदर ढाला रेनुआ रोड में छापेमारी कर घटना में शामिल बलिंद्र कुमार उर्फ़ लेनिया और रवींद्र कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर ली.साथ ही चोरी की गई सामान भी बरामद हो गयी है. बरामद समानों में चांदी का कमरबंद ,मंगलसूत्र का पैंडल ,सोने की चेन , दो सोने की अंगूठी और एक कान का झुमका शामिल हैं. वही पुलिस चोरी गई अन्य समानों की बरामदगी में जुटी हुई है.मामले में नगर इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया की सामानों को बरामद किया गया है अन्य सामानों की बरामदगी में पुलिस जुटी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षक के घर 27 लाख की चोरी का हुआ खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसानों ने अंचल कार्यालय के समक्ष दिया धरना

हिंदुस्तानमाला परियोजना : वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में कम मुआवजा को को लेकर किसानों ने आवाज उठायी अंबा. हिंदुस्तानीय किसान यूनियन के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने कुटुंबा प्रखंड के अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया. जिला संयोजक वशिष्ठ प्रसाद सिंह के नेतृत्व में धरना की अध्यक्षता एरका निवासी किसान कमला प्रसाद ने की. वहीं धरना कार्यक्रम का संचालन किसान यूनियन के कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया. इस क्रम में हिंदुस्तानमाला परियोजना के अंतर्गत वाराणसी-कोलकाता ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर भूमि अधिग्रहण में किसानों को कम मुआवजा दिये जाने व अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों ने आवाज उठाई. कहा कि परिमार्जन प्लस के तहत आवेदन करने पर आंचल कर्मियों द्वारा लूट खसोट की जाती है. जिला संयोजक ने प्रशासन द्वारा बिना मुआवजा दिए हिंदुस्तानमाला परियोजना वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेसवे सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने पर विरोध जताया.उन्होंने कहा कि एक ही अंचल में कुछ गांवों को अधिक दर से मुआवजा मिल रहा है, जबकि हिंदुस्तानमाला के तहत प्रभावित किसानों को मात्र 8000 रुपये प्रति डिसमिल दिये जा रहे हैं, जो अन्यायपूर्ण है. उन्होंने कहा कि भूमि सुधार मंत्रालय द्वारा भूमि का सात प्रकार से वर्गीकरण कर पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्देश प्राप्त हैं. इसके बाद भी जिला एवं प्रखंड के अधिकारियों के उदासीनता के कारण किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है. धारणा को कुटुंबा प्रखंड के अलावा नवीनगर प्रखंड के कई किसानों ने भी संबोधित किया. नवीनगर प्रखंड अंतर्गत पचमो निवासी किसान रवि दुबे ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना 2022 में हुई है. इसके बाद भी 2012 के सर्किल रेट से तय की जा रही है, जो किसानों के साथ धोखा है. धरना को दर्जनों किसानों ने संबोधित करते हुए अधिकारियों पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया. किसान गुप्तेश्वर यादव ने कहा कि व्यवसायिक व आवासीय भूमि को भीठ मानकर बेहद कम मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे परिवार के जीवन यापन पर संकट आ गया है. उन्होंने कहा कि यदि उचित मुआवजा नहीं मिला तो आत्मदाह जैसे कदम उठाने को बाध्य होंगें. भूतपूर्व सैनिक नरेंद्र राय ने अंचल कार्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठाया. वहीं, राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन उद्योगपतियों के हजारों करोड़ के कर्ज माफ कर देती है, पर किसानों को न्याय देने के नाम पर खामोश है. अगर यही हाल रहा तो किसान सड़क पर उतरकर आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. धरना में अरविंद सिंह, अनिल सिंह, भोला पांडेय, गुप्तेश्वर यादव, रवि दुबे, विजेंद्र मेहता, पैक्स अध्यक्ष अभिजीत सिंह, चंदन तिवारी, राम अवध तिवारी, चंद्र मोहन तिवारी, बबन पांडेय, विक्की कुमार, अभय सिंह, जगत सिंह आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसानों ने अंचल कार्यालय के समक्ष दिया धरना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समाजसेवी के निधन पर मुखिया ने दी श्रद्धांजलि

वजीरगंज. पतेड़ पंचायत अंतर्गत बसुआ निवासी समाजसेवी सह भाजपा नेता 65 वर्षीय वाल्मीकि सिंह के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बसुआ परिसर में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मुखिया राजीव रंजन ने कहा कि वे कर्मठ व सत्य का पक्ष लेते हुए समाजसेवा में अपना योगदान देते रहते थे. हमें भी पंचायत के विकास कार्यों के संचालन का निर्देश देते रहते थे. अचानक हृदय गति रुकने से शनिवार को उनकी मौत हो गयी. वे भाजपा पश्चिमी मंडल के उपाध्यक्ष भी थे. इस मौके पर क्षेत्र के जिप सदस्य छोटू दास, भाजपा नेता रामनरेश प्रसाद सिंह, सुरेंद्र यादव, सुभाष यादव, रवींद्र साहब, श्रीकांत यादव सहित अन्य सभी उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए नमन किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समाजसेवी के निधन पर मुखिया ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : स्टेट टॉपर गीतांजलि का डॉक्टर बनना है लक्ष्य

रांची/हजारीबाग. हजारीबाग इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा गीतांजलि मैट्रिक में राज्य टॉपर बनी है. वह गढ़वा जिला भवनाथपुर थाना के मकड़ी गांव की रहनेवाली है. पिता उमेश पाल सहायक शिक्षक (पारा टीचर) हैं और माता पम्मी देवी गृहिणी हैं. गीतांजलि ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है. डॉक्टर बनकर समाज का सेवा करेगी. पढ़ाई में अधिक समय लगाती थी उसने कहा कि वह पढ़ाई में अधिक समय लगाती थी. रात में देर रात तक पढ़ाई करती थी. इंदिरा गांधी आवासीय स्कूल है. इस कारण स्कूल में मोबाइल फोन और फोन से जुड़े इंटरनेट व दूसरी सभी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करती है. फोन का इस्तेमाल करने पर पाबंदी है. घर परिवार से बात करने के लिए स्कूल में लगे लैंडलाइन फोन से कभी कभार बात होती थी. दूसरे विद्यार्थियों के लिए संदेश देते हुए उसने कहा कि बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिक से अधिक समय तक विद्यार्थियों को पढ़ाई करनी चाहिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : स्टेट टॉपर गीतांजलि का डॉक्टर बनना है लक्ष्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मजदूर की बेटी वर्षा बनी जिला टॉपर

प्रतिनिधि, तोरपा. मैट्रिक की परीक्षा में मजदूर की बेटी जिला टॉपर बनी है. संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा वर्षा कुमारी 94.6% अंक लाकर जिला टॉपर बनी है. उसे हिंदी में 97, संस्कृत में 95, गणित में 93, साइंंस में 96, सोशल साइंस में 92 तथा अंग्रेजी में 90 अंक मिले. उसे कुल 473 अंक मिले हैं. वर्षा के पिता हरि स्वांसी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उसकी माता सुषमा देवी भी मनरेगा मजदूर हैं. वर्तमान में वह बागवानी सखी है. वह बताती है कि कभी काम मिलता है, कभी नहीं मिलता है. घर किसी तरह चलता है. चिंता है कि आगे बेटी की पढ़ाई कैसे होगी. इंजीनियर बनना चाहती है वर्षा : जिले की टॉपर वर्षा कुमारी इंजीनियर बनना चाहती है. आगे की गणित विषय के साथ इंटर की पढ़ाई कर करना चाहती है. वह कहती है कि घर कि माली हालत ठीक नहीं है, आगे की पढ़ाई के लिए मदद की आवश्यकता है. वर्षा पैदल ही दो किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती थी. पायलट बनना चाहती है जिले की थर्ड टॉपर जेनेट : तोरपा प्रखंड के तुरीगड़ा मरचा की रहनेवाली जेनेट तोपनो ने 465 अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. वह हाई स्कूल मरचा से मैट्रिक 10वीं की परीक्षा दी थी. जेनेट के पिता जीवन तोपनो किसान हैं, जबकि मां काम करने बाहर गयी है. जेनेट बताती है कि आगे वह साइंस विषय से पढ़ाई करेगी. उसका सपना पायलट बनने की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मजदूर की बेटी वर्षा बनी जिला टॉपर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : कोरोना को लेकर रिम्स में विशेष सावधानी, संदिग्ध को जांच के लिए भेजा जा रहा है माइक्रोबायोलॉजी लैब

रांची. राजधानी रांची में तीन कोरोना पीड़ित मिलने के बाद रिम्स में विशेष सावधानी बरती जा रही है. मेडिसिन ओपीडी में डॉक्टर अब मास्क का उपयोग कर रहे हैं. वहीं, सामान्य फ्लू से पीड़ित मरीजों से ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में भी पूछा जा रहा है. वहीं, सामान्य फ्लू के मरीज के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे सीधे माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्वाब टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है. मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया कि विशेष सावधानी बरती जा रही है. सामान्य फ्लू वाले मरीजों के ऑक्सीजन सेचुरेशन, सांस फूलने की समस्या और कितने समय से समस्या है, इसकी जानकारी ली जा रही है. हालांकि, मंगलवार को कोई ऐसा संदिग्ध परामर्श के लिए नहीं आया. निजी लैब में आ रहे हैं 10 से 12 सैंपल राजधानी के निजी लैब में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए रोजाना 10 से 12 सैंपल पहुंच रहे हैं. इसमें 90 फीसदी सैंपल अन्य राज्यों से ट्रैवल कर रांची पहुंचने वाले लोगों का हैं. रांची में रहने वालों का एक्का-दुक्का सैंपल ही जांच के लिए आ रहा है. वर्जन आरटीपीसीआर जांच के लिए ज्यादा सैंपल अभी नहीं आ रहे हैं. सोमवार को एक सैंपल जांच के लिए आया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है. हमारे स्तर से पूरी तैयारी है. जांच किट भी प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. डॉ मनोज कुमार, विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजीB डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : कोरोना को लेकर रिम्स में विशेष सावधानी, संदिग्ध को जांच के लिए भेजा जा रहा है माइक्रोबायोलॉजी लैब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News : राज्य का पिछड़ापन शिक्षा से ही दूर होगा : रामदास

रांची. राज्य के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. इसे लेकर राज्य प्रशासन द्वारा लगातार कदम उठाये जा रहे हैं. शिक्षा के प्रचार-प्रसार से ही राज्य का पिछड़ापन दूर होगा. आज 25 वर्षों में हमें जहां होना चाहिए, हम उससे पीछे रह गये हैं. उक्त बातें राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने मंगलवार को झारखंड एकेडमिक काउंसिल सभागार में मैट्रिक परीक्षा 2025 के रिजल्ट प्रकाशन समारोह में कहीं. 80 सीएम उत्कृष्ट विद्यालय खोले गये हैं शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खोले गये हैं. इन स्कूलों को सीबीएसइ से मान्यता दिलायी गयी है. राज्य में प्रखंड स्तर पर 325 मॉडल विद्यालय खोले जायेंगे. नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर तीन विद्यालय और खोले जा रहे हैं. इसके भवन निर्माण की प्रक्रिया जारी है. राज्य के बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजा जा रहा है. यह योजना जब राज्य में वर्ष 2019 में महागठबंधन की प्रशासन बनी, तब से शुरू हुई है. यह कार्य अगर राज्य गठन के साथ शुरू होता, तो आज हम काफी आगे रहते. नेतरहाट आवासीय विद्यालय का संचालन और बेहतर कैसे किया जाये, इसे लेकर भी कार्ययोजना बनायी गयी है. इस मौके पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक शशि रंजन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi News : राज्य का पिछड़ापन शिक्षा से ही दूर होगा : रामदास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : उपचुनाव को लेकर आज से होगा नामांकन, तैयारी पूरी

पुपरी. आगामी 28 जून को होने वाली नगर पंचायत सुरसंड के वार्ड संख्या 11 की उपचुनाव को लेकर नामांकन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. नामांकन स्थल से 200 मीटर के अंदर धारा 144 लागू कर दी गई है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से दंडाधिकारी व पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. होने वाले उपचुनाव को लेकर 28 मई से नामांकन शुरू होगी. जिसका अंतिम तिथि 5 जून निर्धारित की गई है. नगर पंचायत निर्वाचित पदाधिकारी सह एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि नामांकन के लिए अनुमंडल कार्यालय में एक काउंटर निर्धारित की गई है. जिस पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में सुरसंड बीडीओ कृष्णा राम की प्रतिनियुक्ति की गई है. उनके सहयोग के लिए अन्य कर्मी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. नामांकन दिन के 11 बजे से 3 बजे तक ली जाएगी. 6 – 9 जून तक नामांकन पत्रों की समीक्षा, 10 – 12 जून तक नाम वापसी व प्रत्याशियों के बीच 13 जून को प्रतीक चिन्ह आवंटित की जाएगी. चुनाव 28 जून को 7 – 5 बजे तक व मतगणना 30 जून को की जाएगी. मतदान में कुल 1462 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिसमें पुरुष 774 व स्त्री 688 मतदाता शामिल है. बताते चले की जून 2023 में हुए नगर पंचायत के चुनाव में विजयी प्रत्याशी उषा देवी को तीन संतान होने के कारण निकटतम प्रतिद्वंदी द्वारा न्यायालय में याचिका दायर की गई थी और शिकायत सत्य पाये जाने पर चुनाव रद्द कर दिया गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : उपचुनाव को लेकर आज से होगा नामांकन, तैयारी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : ग्रामीण क्षेत्र में विकासात्मक कार्य में अनियमितता व समस्याओं को उजागर कर रही है महिलाएं

सोनबरसा. प्रखंड मुख्यालय स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में स्त्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें साहस स्त्री ग्राम संगठन के स्त्रीओं ने आवाज बुलंद किया. कम्यूनिटी कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार ने कहा कि स्त्री सशक्तिकरण व उसके आर्थिक उत्थान में बने बाधक को दूर करने के लिए स्त्री संवाद एक बेहतर पहल है. इसके माध्यम से ग्रामीण स्तर पर हो रहे विकासात्मक कार्य पर स्त्रीएं अपनी आकांक्षा प्रदर्शित कर रही है. प्रशासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिले. इसका जीविका वाहन में एलईडी टीवी व वीडियो फुटेज दिखाकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जा रही है. इस दौरान जीविका से जुड़ी स्त्रीओं ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. स्त्रीओं ने मुख्य रूप से नल-जल, आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन राशि बढ़ा कर 5 हजार करने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली लाभ, छात्रवृति, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, सामुदायिक शौचालय, बैठक के लिए जीविका भवन, स्मार्ट मीटर हटाने, रसोई गैस की दाम कम करने, रोजगार हेतु कल कारखाना स्थापित करने समेत अन्य मांगे रखी. मौके पर जीविका के सीएम मंजू गुप्ता, शकुंतला कुमारी, सीमा कुमारी, सरिता पटेल व बीके योगेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदी मौजूद थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : ग्रामीण क्षेत्र में विकासात्मक कार्य में अनियमितता व समस्याओं को उजागर कर रही है स्त्रीएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

sitamarhi news : अगलगी में आवासीय व एक मवेशी घर जल कर राख

रुन्नीसैदपुर. प्रखंड क्षेत्र के कौड़ियालालपुर पंचायत अंतर्गत लालपुर वार्ड संख्या पांच में हुई अगलगी की घटना में स्थानीय तिलक राम के पुत्र श्यामू राम का घर जलकर राख हो गया. पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की सुबह खाना बनाने के क्रम में घर में आग लग गई, जिसमें घर में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर, सोना चांदी के आभूषण, बैंक पासबुक, अन्य आवश्यक कागजात व पेटी बक्सा में रखे करीब 40 हजार जलकर नष्ट हो गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते हीं देखते पड़ोस के गंगा महतो के पुत्र राकेश महतो के मवेशी घर को अपनी चपेट में ले लिया. पीड़ित ने बताया कि मवेशी घर में रखे जलावन, मवेशी का चारा व भूसा समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना की पुष्टि करते हुए स्थानीय मुखिया अवधेश साह ने बताया कि उन्होंने अपने निजी कोष से अग्नि पीड़ित परिवार के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post sitamarhi news : अगलगी में आवासीय व एक मवेशी घर जल कर राख appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top