Hot News

May 27, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शनि प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह संपन्न

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर में शनि देव के प्रतिमा स्थापना तथा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे तीन दिवसीय अनुष्ठान का मंगलवार को समापन हो गया. तीसरे दिन विधिपूर्वक भगवान शनिदेव की प्रतिमा का अधिवास, न्यास अभिषेक इत्यादि करते हुए प्राण-प्रतिष्ठा किया गया. मौके पर लोगों के बीच खिचड़ी, रसिया एवं खीर का महाप्रसाद वितरित किया गया. इस दौरान भगवान शनिदेव को छप्पन भोग लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अजय झा एवं पंडित केशव आनंद झा भी इसमें शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शनि प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह संपन्न appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रंगदारी मांगने के मामले में चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार. मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना में दर्ज कांड में फरार चल रहे चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना में दर्ज कांड 119/25 के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि थाना में रंगदारी को लेकर धमकी दिए जाने के मामले में थाना में कांड दर्ज था. उक्त मामले में फरार आरोपित के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने आरोपित मकसूद आलम, आलम दोनों पिता स्व निजामुद्दीन, पिथारू पिता फिरोज तीनों मखदुमपुर हफलागंज निवासी व सुमित सिंह पिता देवेंद्र प्रसाद सिंह डेहरिया नया टोला को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रंगदारी मांगने के मामले में चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंगेर के 11 केंद्रों पर आज होगी सीईटी बीएड की परीक्षा, 4,902 परीक्षार्थी होंगे शामिल

मुंगेर – दो वर्षीय बीएड कोर्स में नामांकन को लेकर बुधवार को जिले के 11 केंद्रों पर सीईटी बीएड की परीक्षा ली जायेगी. जिसमें कुल 4,902 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सीईटी बीएड के नोडल विश्वविद्यालय आर्ब्जबर प्रो. देवराज सुमन तथा सेंटर कोऑडिनेटर सह आर्ब्जबर डा. प्रियरंजन तिवारी ने बताया कि सीईटी बीएड की परीक्षा जिले में बुधवार को होगी. जिसके लिये कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां इस साल कुल 4,902 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें 3,134 स्त्री परीक्षार्थी तथा 1,768 पुरूष परीक्षार्थी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि परीक्षा ऑफलाइन होगी. जो एक पाली में ली जायेगी. परीक्षा को लेकर 7 केंद्रों को स्त्री केंद्र बनाया गया है. जबकि चार केंद्रों को पुरूष केंद्र बनाया गया है. वहीं सभी केंद्रों के लिये केंद्राधीक्षक की नियुक्ति भी कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों को चार जोन में बांटा गया है. इन केंद्रों पर होगी परीक्षा परीक्षा केंद्र परीक्षार्थियों की संख्या केंद्र सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज 400 स्त्री सरस्वती शिशु मंदिर, शादीपुर 300 स्त्री जिला स्कूल, अस्पताल रोड 500 स्त्री उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी, पीपलपांती रोड 334 स्त्री बीआरबी हाई स्कूल, माधोपुर 300 पुरूष 2 हाई स्कूल, नौवागढ़ी 500 स्त्री एनसी घोष गर्ल्स हाई स्कूल, जमालपुर 600 स्त्री जमालपुर कॉलेज, जमालपुर 300 पुरूष गैबी मध्य विद्यालय, गौरीपुर, जमालपुर 300 पुरूष एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर 868 पुरूष जेआरएस कॉलेज, जमालपुर 500 स्त्री डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुंगेर के 11 केंद्रों पर आज होगी सीईटी बीएड की परीक्षा, 4,902 परीक्षार्थी होंगे शामिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बट सावित्री पूजा के बाद ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बिहार में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

बिहार के लखीसराय जिले में रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के परसावां मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में ठोकर मार दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक शेखपुरा जिले के भदौस गांव के बमबम यादव का 21 वर्षीय पुत्र शत्रुधन कुमार है जो वट सावित्री पूजन पर रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के दुरडीह गांव में अपने ससुराल आया हुआ था. ससुराल से लौटने के दौरान हादसा मंगलवार की अहले सुबह शत्रुध्न कुमार ससुराल से वापस अपने घर भदौस जा रहा था. इस दौरान बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक में उसने टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा तथा वहां से पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. ALSO READ: बिहार में एक और नक्सली धराया, वर्षों से फरार था बारूद और केन बम तैयार करने वाला मंटू सदा छह महीना पूर्व 14 नवंबर 2024 को हुई थी शादी बताया जा रहा है कि शत्रुध्न की शादी विगत वर्ष 14 नवंबर 2024 को दुरडीह गांव निवासी रामचंद्र यादव की पुत्री पूजा कुमारी के साथ अशोक धाम मंदिर में हुई थी. वह सोमवार को वट सावित्री पूजा के लिए ससुराल आया था तथा मंगलवार की सुबह वह बाइक से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान मंगलवार को वह हादसे का शिकार हो गया. इधर, दुरडीह गांव से मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्र यादव की दो पुत्री थी, जिसमें बड़ी पुत्री के पति की भी विगत डेढ़ माह पूर्व ही मौत हो गयी थी. अब छोटी पुत्री के पति की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था. मृतक शत्रुधन अपनी चार बहनों में इकलौता भाई था ग्रामीणों के अनुसार मृतक शत्रुधन भदौस निवासी बमबम यादव का पुत्र था. बमबम यादव को चार पुत्री है, जिनमें से तीन पुत्री की शादी हो चुकी है. साथ ही मृतक शत्रुधन अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था. उसकी मौत से बमबम यादव के परिवार पर भी मानो पहाड़ टूट पड़ा. बोले थानेदार थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह बाइक के सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दिये जाने से भदौस निवासी शत्रुधन कुमार की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. The post बट सावित्री पूजा के बाद ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बिहार में बुझ गया घर का इकलौता चिराग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पद्मश्री से नवाजे गए झारखंड के नामचीन ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक

Padma Award 2025: रांची-झारखंड के नामचीन ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया. दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आज मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया गया. नागपुरी ठेठ गायकों में महावीर नायक की पहचान ‘भिनसरिया कर राजा’ के रूप में है. 1962 से वे ठेठ नागपुरी गीत गा रहे हैं. नागपुरी गीत-संगीत को उन्होंने 50 वर्षों से भी अधिक समय दिया है. इनसे पहले झारखंड के मुकुंद नायक और मधु मंसूरी हंसमुख को पद्मश्री से नवाजा जा चुका है. देश-विदेश में बिखेर चुके हैं नागपुरी गायिकी का जलवा महावीर नायक देश-विदेश में नागपुरी गायिकी का जलवा बिखेर चुके हैं. पद्मश्री मुकुंद नायक और डॉ रामदयाल मुंडा के साथ उन्‍हें ताइवान जाने का मौका मिला था. देश के विभिन्न राज्‍यों के साथ-साथ विदेशों में भी इन्हें कई सम्‍मान मिल चुके हैं. वर्ष 2014 में हिंदुस्तान लोकरंग महोत्‍सव में इन्हेंलोककला रत्‍न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 2019 में स्‍वर्ण जयंती समारोह में भी ये सम्‍मानित किए गए. The post पद्मश्री से नवाजे गए झारखंड के नामचीन ठेठ नागपुरी गायक और भिनसरिया राग के राजा महावीर नायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Padma Awards 2025: बिहार की लोक गायिका को मरणोपरांत पद्म विभूषण, झारखंड के महावीर को पद्मश्री, देखें पूरी सूची

Padma Awards 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 68 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. जिसमें 3 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 56 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया. जिसमें झारखंड के नागपुरी गायक महावीर नायक भी शामिल हैं. महावीर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. इससे पहले 28 अप्रैल को राष्ट्रपति ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था. पद्म विभूषण – न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया और शारदा सिन्हा (मरणोपरांत). The post Padma Awards 2025: बिहार की लोक गायिका को मरणोपरांत पद्म विभूषण, झारखंड के महावीर को पद्मश्री, देखें पूरी सूची appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: रेगिस्तान में प्यास से तड़प रहा था ऊंट, ट्रक ड्राइवर ने पिलाया पानी, देखिए दिल को छू लेने वाला वीडियो

Viral Video: रेगिस्तान में मीलों तक रेत ही रेत है. अगर कोई रेत में फंस गया तो प्यास के तड़पकर उसकी मौत निश्चित है, क्योंकि रेगिस्तान के रेत में सैकड़ों किलोमीटर तक पानी की एक बूंद भी मयस्सर हैं. कभी-कभी रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट भी रेगिस्तान की रेतीली जमीन पर फंस जाते हैं. पानी के कमी के कारण उनमें उठने की भी ताकत नहीं बची थी. सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्यास से बेहाल एक ऊंट को बेसुध होकर एक कोने में बैठ गया है. प्यास से बेहाल था ऊंट रेगिस्तान में ऊंट प्यास से बेहाल था. वो एक कोने में अपने सिर को झुकाए निढाल प्यास से तड़प रहा था. इसी दौरान वहां से एक ट्रक सवार गुजर रहा था, उसने ऊंट से प्यास से बेहाल देखा. ट्रक ड्राइवर ने अपनी गाड़ी रोक दी. वो ऊंट के पास पहुंचा. ट्रक ड्राइवर ने अपनी ट्रक से बोतल में पानी निकालकर ऊंट को पानी पिलाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को 40 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. लोगों ने ट्रक ड्राइलर की दरियादिली की खूब सराहना की है. Truck driver provides water to thirsty camel in the middle of desert. pic.twitter.com/kprMYS4qYf — Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 26, 2025 वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रक ड्राइवर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोगों ने पसंद किया है. हजारों यूजर्स ने कमेंट किया है. इस वीडियो को अब तक 48 लाख लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने किया कमेंट वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘आपकी दरियादिली का शुक्रिया’. एक और यूजर ने कमेंट किया कि ‘अच्छा आदमी, दयालुता का कोई मूल्य नहीं है.’ एक और यूजर ने लिखा उसके दिल और ऊंट को भी दुआ है. ‘ सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक रिएक्शन जाहिर किए गए है. कई लोगों ने अन्य वीडियो और इमोजी बनाकर भी अपना रिएक्शन जाहिर किया है. The post Viral Video: रेगिस्तान में प्यास से तड़प रहा था ऊंट, ट्रक ड्राइवर ने पिलाया पानी, देखिए दिल को छू लेने वाला वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: इन 3 मूलांक वालों को मिलता है सच्चा प्यार, बना लेते हैं अपना जीवनसाथी 

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि केवल एक तारीख नहीं, बल्कि ये उनके चरित्र, सोच, आदतें और जीवन के रास्तों का प्रतीक होती है. जन्म तारीख के दिन के सभी अंकों को जोड़कर एक विशेष संख्या बनती है, जिसे मूलांक कहते हैं. यह मूलांक 1 से 9 तक होता है और हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है. ये ग्रह व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग तरह से असर डालते हैं. साथ ही व्यक्ति के जीवन की खुशहाली, चुनौतियों और अवसर को तय करता है. ऐसे में आज हम आपको ऐसे 3 मूलांक के बारे में बताने जा रहें है, जो अपने प्यार के साथ प्रेम विवाह करते हैं.  प्यार को बना लेते हैं जीवनसाथी अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का किसी भी महीने के 3, 12 या 21 को हुआ है, उनका मूलांक 3 निकलता है. मूलांक 3 का ग्रह स्वामी गुरु होता है. ये जिससे भी प्यार करते हैं, उनके साथ ही शादी करके उन्हें अपनी जीवनसाथी बनाते हैं.  यह भी पढ़ें- Numerology: बड़ा बिजनेसमैन बनते हैं इस मूलांक में जन्मे शिशु, रिस्क लेने में होते हैं माहिर अपने प्यार से करते है शादी  अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 का ग्रह स्वामी बुध होता है. इस मूलांक के लोग अपने प्यार से शादी करने के लिए हर मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं. इसके अलावा, ये अपने रिश्ते को ईमानदार हमेशा निभाते हैं.  प्रेम विवाह के लिए मना लेते हैं परिवार को अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 9, 18, 27 को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 का ग्रह स्वामी मंगल होता है. इस मूलांक के लोगों को प्रेम विवाह करने के समय बहुत परेशानी आती हैं, फिर भी ये अपने परिवार को मना कर अपने प्रेमी के साथ शादी करते हैं.  यह भी पढ़ें- Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे शिशु, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: इन 3 मूलांक वालों को मिलता है सच्चा प्यार, बना लेते हैं अपना जीवनसाथी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tanya Mittal: टूरिज्म और फिल्म हब बनेगा झारखंड, पतरातू में बोलीं पूर्व मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स तान्या मितल

Tanya Mittal: पतरातू (रामगढ़), अजय तिवारी-मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स-2018 की विजेता तान्या मित्तल झारखंड यात्रा के दौरान रामगढ़ जिले के पतरातू पहुंचीं. उन्होंने झारखंड के नैसर्गिक सौंदर्य की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यहां फिल्म निर्माण की काफी संभावनाएं हैं. इस दिशा में राज्य प्रशासन बेहतर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड जल्द टूरिज्म और फिल्म हब बनेगा. वह देशभर में पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटी हैं. तान्या मित्तल ग्वालियर की रहनेवाली हैं. इन्होंने महज 19 वर्ष की आयु में ये खिताब जीत लिया था. झारखंड आकर बदल गयीं धारणाएं-तान्या मित्तल तान्या मित्तल ने कहा कि झारखंड को लेकर जो धारणाएं थीं, वे यहां आकर पूरी तरह बदल गईं. जिस तरह के पाइन फॉरेस्ट लोग कश्मीर में देखने जाते हैं, वैसी ही प्राकृतिक छटा झारखंड में भी है. रांची और उसके आसपास न केवल सुंदर हिल स्टेशन हैं, बल्कि भव्य मंदिर और आध्यात्मिक स्थलों की भरमार है. उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन सुविधाएं अन्य हिल स्टेशनों की तुलना में किफायती हैं. आम आदमी के लिए यह एक उपयुक्त पर्यटन स्थल है. ये भी पढ़ें: Supreme Court: झारखंड की एक स्त्री ADJ ने क्यों खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा? 29 मई को होगी सुनवाई फिल्मों की शूटिंग का केंद्र बनने की काफी संभावनाएं तान्या ने कहा कि झारखंड में फिल्मों की शूटिंग का केंद्र बनने की काफी संभावनाएं हैं. यहां की फिल्म पॉलिसी और प्राकृतिक सुंदरता झारखंड को बॉलीवुड के लिए अगला बड़ा डेस्टिनेशन बना सकती है. पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार की पहल इस दिशा में सराहनीय है. आने वाले एक वर्ष में न केवल देशभर से बल्कि दुनियाभर से पर्यटक झारखंड का रुख करेंगे. उन्होंने बताया कि नेतरहाट, देवी मंदिर, पतरातू दौरे के बाद रजरप्पा के लिए जा रही हैं. फिर चार दिवसीय दौरे पर पतरातू आएंगी. ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: झारखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात, IMD की चेतावनी The post Tanya Mittal: टूरिज्म और फिल्म हब बनेगा झारखंड, पतरातू में बोलीं पूर्व मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स तान्या मितल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खिलाड़ी बने हथियारबाज: फर्जी दस्तावेजों से बने लाइसेंस, असलहा माफिया का पर्दाफाश

AGRA NEWS: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियार लाइसेंस बनवाने और कहीं से भी हथियार खरीदकर लाइसेंस पर चढ़वाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. यह साजिश एसटीएफ (विशेष कार्य बल) की महीनों चली जांच के बाद सामने आई है. आरोप है कि कुछ रसूखदारों ने खुद को खिलाड़ी दर्शा कर शूटिंग की आड़ में शस्त्र लाइसेंस बनवाए. इस पूरे मामले में सेवानिवृत्त असलहा बाबू संजय कपूर समेत छह लोगों को नामजद किया गया है. मुख्यमंत्री के जनता दरबार से खुला राज यह मामला तब उजागर हुआ जब विशाल भारद्वाज नामक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में शिकायत की. विशाल का आरोप था कि भूपेंद्र सारस्वत से पांच लाख रुपये के लेनदेन के बाद उसे झूठे मुकदमों में फंसाया गया और पुलिस से धमकियां दिलवाई गईं. मुख्यमंत्री के आदेश पर यह मामला एसटीएफ को सौंपा गया और आगरा यूनिट के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा को जांच की जिम्मेदारी दी गई. जांच में सामने आया बड़ा हथियार घोटाला एसटीएफ इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा द्वारा की गई जांच में सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए शस्त्र लाइसेंस बनाए गए। इतना ही नहीं, हथियार कहां से खरीदे गए, कब खरीदे और कितनी कीमत में खरीदे इन सभी की जानकारी और दस्तावेज भी आरोपियों ने उपलब्ध नहीं कराए. फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर बने खिलाड़ी जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी खुद को कुशल निशानेबाज बताकर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करते थे. नेशनल शूटर मोहम्मद अरशद के पास पांच लाइसेंस पाए गए. उन्होंने उम्र कम दर्शाकर लाइसेंस प्राप्त किया, लेकिन शस्त्रों की खरीद से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए. हर आरोपी का एक बार ‘गुम’ हुआ लाइसेंस एसटीएफ की रिपोर्ट के अनुसार, सभी आरोपितों के शस्त्र लाइसेंस एक बार जरूर गुम होना बताए गए. लेकिन उनके पास गुमशुदगी का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं था. पुराने लाइसेंसों में दर्ज हथियारों और कारतूसों की जानकारी भी नए लाइसेंसों में दर्ज नहीं थी, जिससे शक गहराता गया. इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा नाई की मंडी थाने में एसटीएफ इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने IPC की धारा 420, 467, 468, 471 और Arms Act के तहत मुकदमा दर्ज कराया. आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: 1-: मोहम्मद जैद: वर्ष 2003 में शस्त्र लाइसेंस बनवाया. शपथ पत्र में जन्मतिथि 1975 बताई, जबकि प्रमाण पत्रों में 1972 है. 2-: मोहम्मद अरशद (नेशनल शूटर): दस्तावेजों में उम्र कम दर्शाई और सभी पांच लाइसेंसों के शस्त्रों की खरीद के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए. 3-: राजेश कुमार बघेल: लाइसेंस से संबंधित मूल पत्रावली नहीं मिली. शस्त्र खरीद का कोई प्रमाण नहीं मिला. 4-: शोभित चतुर्वेदी: फर्जी शपथ पत्र देकर उत्तराखंड का लाइसेंस छुपाया. लखनऊ के बजाय आगरा को जन्म स्थान बताया. बरैठा की पिस्टल शिव कुमार सारस्वत से बिना कागजात खरीदी. 5-: भूपेंद्र सारस्वत: 21 वर्ष की आयु से कम होते हुए भी लाइसेंस बनवाया. गुमशुदगी के कागजात नहीं दिखाए. 6-: संजय कपूर (सेवानिवृत्त असलहा बाबू): तथ्यों को छिपाने, झूठा शपथ पत्र देने और कूट रचना का आरोप. हथियारों की तस्करी और कारतूस घोटाले की भी आशंका एसटीएफ ने जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया कि यह पूरा मामला सिर्फ फर्जी लाइसेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और कारतूस घोटाले की ओर इशारा करता है. एसटीएफ ने आशंका जताई कि खिलाड़ियों की आड़ में अवैध धंधा चल रहा था. धमकी का एक और मामला दबा दिया गया विशाल भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बदमाश सोनू गौतम से धमकियां दिलवाई गईं. इस संबंध में धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जांच में प्रस्तुत की गई, लेकिन इस पर कोई मुकदमा अब तक दर्ज नहीं हुआ. पुलिस कमिश्नर का बयान पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि एसटीएफ की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. विवेचना में यदि पुख्ता साक्ष्य मिलते हैं तो आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह मामला कानून व्यवस्था और शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया की गंभीर खामियों को उजागर करता है. रसूखदारों और जिम्मेदार अफसरों की मिलीभगत से फर्जी लाइसेंस बनाकर अवैध हथियारों की तस्करी की आशंका को बल मिला है. जांच पूरी होने के बाद इस घोटाले में और भी नाम सामने आने की संभावना है. The post खिलाड़ी बने हथियारबाज: फर्जी दस्तावेजों से बने लाइसेंस, असलहा माफिया का पर्दाफाश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top