Hot News

May 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Night Skin Care: क्या आप भी रात में नहीं करते हैं चेहरे की सफाई, तो हो सकता है भारी नुकसान

Night Skin Care: आज कल के भाग दौड़ वाली ज़िंदगी में सबसे ज्यादा असर हमारे चेहरे पर पड़ता है. ऐसे में क्लियर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लोग दिन- रात अपने चेहरे को साफ करने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी चेहरे पर कोई असर नहीं होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में सिर्फ मेकअप हटाने से कुछ नहीं होता है. इसके लिए आपको रात में अपने चेहरे का खास ख्याल रखना पड़ता है. आज इस आर्टिकल में आपको बतयएंगे कि  कैसे आप रात के समय अपने चेहरे का ख्याल रख सकते हैं. डबल क्लीनजिंग दिन भर की भाग दौड़ में चेहरे पर धूल, प्रदूषण और मेकअप के कारण चेहरे के पोर्श बंद हो जाते हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप स्किन के हिसाब से डबल क्लीनजिंग जरूर करें. इसके लिए आपको अपने चेहरे के हिसाब से ऑइल-बेस्ड क्लींजर से मेकअप और गंदगी हटा सकते हैं. उसके बाद फ़ोम या जेल बेस्ड फेशवॉश से चेहरे को क्लीन कर सकते हैं. इससे आपके पोर्स अच्छे से क्लीन होंगे स्किन फ्रेश नजर आएगी.  यह भी पढ़ें: Beauty Tips: बेसन से निखरेगी बेजान त्वचा, ग्लोइंग स्किन के लिए असरदार घरेलू उपाय सीरम का करें इस्तेमाल आज के समय में लोगों के बीच सीरम का क्रेज बढ़ता जा रहा है. स्किन से जुड़ी हुई समस्याओं को ठीक करने के लिए लोग सीरम का इस्तेमाल करते हैं. अपने स्किन को देखते हुए आप सीरम चुनाव सकते हैं और उसका इस्तेमाल भी. जैसे अगर आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नजर आरही हैं तो एंटी-ऐजिंग सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं.  मॉइस्चराइजर स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए उसे नमी देना बहुत जरूरी है. मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अपने चेहरे के हिसाब से करना चाहिए ताकि स्किन में कोई परेशानी नहीं हो. इसलिए ये बहुत जरूरी है कि रात में चेहरे को साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. अगर आपकि स्किन ड्राइ हैं तो इसके लिए आपको हर 2 घंटे में मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए.   The post Night Skin Care: क्या आप भी रात में नहीं करते हैं चेहरे की सफाई, तो हो सकता है भारी नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

“शराब, प्यार या पैसा? मेडिकल स्टोर संचालक की लाश ने खोले खौफनाक राज”

UP MURDER: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. बेहटा मजावर के हरईपुर निवासी और मेडिकल स्टोर संचालक अंकित पटेल (27) का शव मंगलवार रात गांव से करीब एक किलोमीटर दूर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे में जलनिकासी के लिए डाले गए सीमेंट पाइप में बरामद हुआ. शव को पाइप के दोनों सिरों पर मिट्टी डालकर छिपाया गया था ताकि दुर्गंध बाहर न आए और किसी को शक न हो. गांव वालों को दुर्गंध से हुआ शक, पुलिस की मौजूदगी में शव बरामद मंगलवार रात करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों को एक्सप्रेसवे के पास लगे लगभग 15 इंच व्यास के पाइप से दुर्गंध आने का एहसास हुआ. जब ग्रामीणों और परिजनों ने पास जाकर देखा और मिट्टी हटाई तो पहले मानव अंगुली दिखाई दी. जब उसे खींचा गया तो अंगुली उखड़ कर हाथ में आ गई. यह देख मौके पर मौजूद हर कोई सन्न रह गया. तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर एसओ मुन्ना कुमार और सीओ अरविंद चौरसिया पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे. दो सिपाहियों को पाइप के अंदर भेजा गया, जहां से अंकित का शव बाहर निकाला गया. शव की स्थिति देखकर साफ हो गया कि यह कई दिन पुराना है. बेटे की लाश देखकर अंकित के पिता रामजीवन, मां राममूर्ति, बहन शालिनी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. प्रेम प्रसंग या लेनदेन बना हत्या की वजह? घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि यह हत्या किसी प्रेम प्रसंग या पैसों के लेनदेन को लेकर की गई है. हालांकि, परिजनों ने अभी तक किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है. वहीं क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी. पुलिस की शुरुआती जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि हत्या में किसी करीबी व्यक्ति का हाथ हो सकता है. सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि शव कई दिन पुराना है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या कैसे की गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी. पुलिस ने प्रेम प्रसंग और अन्य सभी बिंदुओं पर जांच तेज कर दी है. बाइक और नंबर प्लेट पहले ही मिल गई थी, फिर भी पुलिस रही सुस्त इस हत्याकांड ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अंकित 23 मई की रात से लापता था और 24 मई की सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल बंद मिला तो छोटे भाई और भाजपा कार्यकर्ता अतुल पटेल ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. 25 मई को परिजनों को अंकित की बाइक गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर शादीपुर गांव के पास नहर किनारे मिली थी. बाइक की आगे और पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई थी. इसके बावजूद पुलिस ने पहले गुमशुदगी के नजरिए से ही जांच की और गंभीरता नहीं दिखाई. जब 27 मई की सुबह गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर सरैंया गांव की झाड़ी में बाइक की नंबर प्लेट और चार शराब की बोतलें मिलीं, तब जाकर पुलिस की नींद टूटी. जांच में सामने आया कि ये शराब की बोतलें चकहनुमान स्थित शराब के ठेके से खरीदी गई थीं. पुलिस ने ठेके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन 23 मई की रात नौ बजे के बाद कैमरे बंद मिले. बाद में ठेके से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही सीमेंट के पाइप में शव बरामद हुआ. मोबाइल बंद, सीडीआर से मिलेगी अहम कड़ी अंकित का मोबाइल फोन भी 23 मई की रात से बंद है. पुलिस उसे कई बार ट्रेस करने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन फोन चालू नहीं हुआ. अब पुलिस मृतक के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि हत्या से पहले अंकित किन-किन लोगों के संपर्क में था. ग्रामीणों में रोष, समय रहते कार्रवाई होती तो बच सकती थी जान स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते तेजी दिखाई होती, तो शायद अंकित की जान बचाई जा सकती थी या कम से कम शव पांच दिन बाद नहीं मिलता. पुलिस की शुरुआती सुस्ती और गंभीरता की कमी ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है. पुलिस की जांच जारी, कई पहलुओं पर काम फिलहाल, पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. सीओ चौरसिया का कहना है कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी. इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और एक बार फिर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. अब देखना होगा कि जांच आगे क्या मोड़ लेती है और अंकित को न्याय कब तक मिलता है. The post “शराब, प्यार या पैसा? मेडिकल स्टोर संचालक की लाश ने खोले खौफनाक राज” appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: औरंगाबाद के भूसौली मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, पुणे से तीन दिन पहले ही लौटा था घर

Bihar: बिहार में औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के तेतरिया रोड स्थित भूसौली मोड़ पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक होनहार युवा की जान ले ली. आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय गोलू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक रिशु सिंह और अंशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मृतक की पहचान सिमरी जैतीया गांव निवासी अरुण सिंह के बड़े पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है. वह महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था और तीन दिन पहले ही छुट्टियों में घर लौटा था. सेविंग कराने निकला था, रास्ते में हो गया हादसा बुधवार की सुबह गोलू कुमार अपनी बाइक से सेविंग कराने तेतरिया बाजार जा रहा था. उसी दौरान भूसौली मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के सवार इधर-उधर सड़क किनारे गिर पड़े. आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और आनन-फानन में तीनों घायलों को रेफरल अस्पताल नवीनगर पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित किया, दो घायलों की हालत नाजुक अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने गोलू कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं रिशु सिंह और अंशु सिंह की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल और फिर वहां से जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, गांव में पसरा मातम घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के दारोगा चंदन कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक गोलू अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था. पिता अरुण सिंह गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं. बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है. Also Read: बिहार STF की गुजरात जा रही गाड़ी रतलाम में पलटी, हादसे में दो जवान की मौत चार की हालत गंभीर परिजनों ने मुआवजे की लगाई गुहार शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को गांव में किया गया. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत मुआवजे की मांग की है. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. The post Bihar: औरंगाबाद के भूसौली मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत, पुणे से तीन दिन पहले ही लौटा था घर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bunty Aur Babli को ऋतिक रोशन ने क्यों किया था रिजेक्ट? सालों बाद डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Bunty Aur Babli: रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ ने दर्शकों के दिलों और बॉक्स ऑफिस दोनों पर कमाल कर दिया था. इस सुपरहिट फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग्स तक ने फैंस को सीटियां और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया था. वहीं, फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की केमिस्ट्री को भी लोगों का खूब प्यार मिला. लेकिन बहुत कम को पता होगा कि फिल्म के लिए अभिषेक की जगह मेकर्स की पहली पसंद ऋतिक रोशन थे. हालांकि, ऋतिक ने किसी वजह से फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था, जिसपर अब सालों बाद फिल्म के डायरेक्टर ने खुलासा किया है. डायरेक्टर शाद अली का खुलासा बंटी और बबली के डायरेक्टर शाद अली ने बॉलीवुड हंगामा को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि अभिषेक नहीं, फिल्म के लिए पहली पसंद ऋतिक रोशन थे. यहां तक की उनके पिता राकेश रोशन को फिल्म की स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद आई थी और वह चाहते थे कि ऋतिक यह फिल्म जरूर करें. हालांकि, छोटे शहर के रोल में सहज न होने की वजह से ऋतिक रोशन ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. उन्होंने कहा, ‘ऋतिक उस समय एक छोटे शहर के रोल में जाने में सहज नहीं थे. हालांकि उन्होंने सुपर 30 में शानदार काम किया था.’ डायरेक्टर ने आगे बताया कि ऋतिक रोशन का ही आइडिया था कि बंटी और बबली को फिल्म के लास्ट सीन में दोबारा से ठगी करनी चाहिए. इसे शेयर करते हुए ऋतिक ने बताया कि वह ‘सुपरमैन’ के जैसे हैं. इसलिए यदि वह अपनी रियल लाइफ में वापसी करते हैं तो यह ठीक नहीं होगा और उनके लिए ठगी की दुनिया में वापस लौटना जरूरी था. फिल्म के गाने हुए पॉपुलर बंटी और बबली का सबसे पॉपुलर ऐश्वर्या राय का आइटम सॉन्ग ‘कजरा रे’ था, जिसपर आज भी दर्शक खूब थिरकते हैं. गाने में बच्चन फैमिली की झलक दिखी थी, जिनमें अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन थे. मालूम हो कि ‘बंटी और बबली’ का दूसरा भाग भी रिलीज हो चुका है. सीक्वल में रानी मुखर्जी के साथ इस बार सैफ अली खान ने जोड़ी जमाई थी. इन दोनों के अलावा फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ लीड रोल में थे. यह भी पढ़े: Spirit Movie से बाहर होने पर पहली बार दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा सच्चा होना… The post Bunty Aur Babli को ऋतिक रोशन ने क्यों किया था रिजेक्ट? सालों बाद डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार पुलिस की फिर सामने आयी लापरवाही, कोर्ट परिसर में सिपाही से हाथ छुड़ा 5 कैदी फरार

Bihar News: पटना. बिहार के समस्तीपुर जिले में पांच कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि समस्तीपुर कोर्ट कैंपस से बुधवार को पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए. इनमें से एक कैदी पकड़ा गया, वहीं चार अन्य फरार हो गए. फरार कैदी में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है. वहीं अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने में आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है. पांच में से एक कैदी धराया जानकारी के अनुसार, पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी, तभी कोर्ट कैंपस परिसर में सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल पांच कैदी भागने लगे. हालांकि, तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया. वह भी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाकी चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए. फरार हुए अन्य तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी कैदी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है. पुलिस महकमे में हड़कंप फरारी की इस बड़ी घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडेय मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं. सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में लापरवाही बरतनेवाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post बिहार पुलिस की फिर सामने आयी लापरवाही, कोर्ट परिसर में सिपाही से हाथ छुड़ा 5 कैदी फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi News: घर से नाराज होकर निकली थी युवती, बड़ा तालाब में मिला शव

Ranchi News: राजधानी रांची के बड़ा तालाब से आज बुधवार की सुबह एक युवती का शव बरामद किया गया. मृतका की पहचान रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र निवासी प्रशंसा कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवती के परिजनों ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. इसी बीच आज सुबह तालाब से शव मिलने की सूचना मिली. घर से नाराज होकर निकली थी युवती युवती मंगलवार को किसी बात से नाराज होकर घर से निकली थी, काफी खोजबीन करने के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. सुखदेव नगर पुलिस ने रात भर युवती की तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें बड़ा तालाब के पास मिला युवती का मोबाइल लोकेशन इसी बीच पुलिस को युवती का मोबाइल टावर लोकेशन कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के आसपास मिली. जब पुलिस वहां पहुंची तो युवती कहीं नहीं मिली. जबकि उसका मोबाइल लोकेशन लगातार बड़ा तालाब के पास ही मिल रहा था. तब आशंका जतायी गयी कि शायद युवती ने बड़ा तालाब में कूद गयी है. सुबह तालाब में मिला युवती का शव इसी बीच आज सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवती का शव तालाब में देखा गया है. जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और सुखदेव नगर पुलिस दोनों ही मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें Crime News: पलामू में अपराधियों का तांडव, 2 हाइवा फूंका और चालक के साथ की मारपीट Success Story: 56 साल के गंगा ने पास की मैट्रिक परीक्षा, फीस के अभाव में छूट गयी थी पढ़ाई Jharkhand Weather: आज से होगी झमाझम बारिश, 30 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम The post Ranchi News: घर से नाराज होकर निकली थी युवती, बड़ा तालाब में मिला शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 प्लेऑफ के लिए उपलब्ध विदेशी खिलाड़ी, GT, MI, PBKS को झटका, RCB की बल्ले-बल्ले

IPL 2025 Playoffs Foreign Player Availability for GT,, MI, RCB and PBKS: इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली चार टीमें सात मैच पहले ही तय हो गई थीं, जो आईपीएल इतिहास में सबसे जल्दी हुआ फैसला है. हालांकि, टॉप दो में पहुंचने की होड़ आखिरी लीग मुकाबले यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स तक जारी रही. हिंदुस्तान-पाकिस्तान सीमा विवाद के चलते एक सप्ताह तक लीग रुकी रही, जिसके कारण अब आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के शेड्यूल में टकराव हो गया है, खासतौर पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के साथ. दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी जो WTC फाइनल में हिस्सा ले रहे हैं, वे प्लेऑफ में अपनी आईपीएल टीमों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वे लंदन जाकर तैयारियों में जुट जाएंगे. इंग्लैंड के खिलाड़ी, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं, वे भी प्लेऑफ में नहीं स्पोर्ट्स पाएंगे. आईपीएल 2025 के प्लेऑफ गुरुवार, 29 मई से शुरू होंगे. जिसमें पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच होगा. एलिमिनेटर के लिए गुजरात और मुंबई के बीच 30 मई को भिड़ंत होगी. जबिक क्वालिफायर-2 और फाइनल और क्रमशः 1 जून और 3 जून को होगा. देखिए प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमों के लिए कौन-कौन से विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे. पंजाब किंग्स (PBKS) मार्को यानसेन सबसे बड़ा नाम है जो प्लेऑफ में नहीं स्पोर्ट्स पाएंगे. बाकी विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध हैं, जिनमें ग्लेन मैक्सवेल और लॉकी फर्ग्यूसन के चोटिल होने के बाद शामिल किए गए मिशेल ओवेन और काइल जैमीसन भी शामिल हैं. पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2025 प्लेऑफ में ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे. जोश इंग्लिस, मार्कस स्टॉयनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, आरोन हार्डी, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट और काइल जैमीसन टीम के लिए स्पोर्ट्सने के लिए तैयार हैं.  दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के कारण प्लेऑफ में नहीं स्पोर्ट्स पाएंगे. वहीं, न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. (IPL 2025 Playoffs Foreign Player Availability for PBKS) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आरसीबी को लुंगी एनगिडी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) और जैकब बेथेल (वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे) की सेवाएं नहीं मिलेंगी. हालांकि, फिल सॉल्ट और लियाम लिविंगस्टोन जैसे इंग्लिश खिलाड़ी प्लेऑफ में उपलब्ध हैं क्योंकि वे वनडे टीम में नहीं चुने गए हैं. टीम ने टिम सीफर्ट और ब्लेसिंग मुजाराबानी को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए आईपीएल 2025 प्लेऑफ में विदेशी खिलाड़ी जो उपलब्ध रहेंगे. उनमें इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और लियाम लिविंगस्टोन, न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड और जोश हेजलवुड, वेस्टइंडीज के रोमेरियो शेफर्ड, जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजाराबानी और श्रीलंका के नुवान तुषारा प्लेऑफ में टीम का हिस्सा रहेंगे. (IPL 2025 Playoffs Foreign Player Availability for RCB) गुजरात टाइटंस (GT) गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2025 प्लेऑफ में विदेशी खिलाड़ियों में कगिसो रबाडा और जोस बटलर प्लेऑफ में गुजरात के लिए नहीं होंगे. दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के कारण और इंग्लैंड के जोस बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के चलते टीम से बाहर रहेंगे. वहीं, न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स पहले ही चोटिल होने के कारण प्लेऑफ का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. रबाडा पहले ही कुछ मैचों से बाहर थे, लेकिन बटलर का ना स्पोर्ट्सना बड़ा झटका है. कुसल मेंडिस को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया गया है.  वहीं वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड, श्रीलंका के कुसल मेंडिस और दसुन शनाका, अफगानिस्तान के करीम जनत और राशिद खान, और दक्षिण अफ्रीका के जेराल्ड कोएत्जी प्लेऑफ मुकाबलों में टीम के साथ रहेंगे. (IPL 2025 Playoffs Foreign Player Availability for GT) मुंबई इंडियंस (MI) अफगानिस्तान के अल्लाह गजनफर और दक्षिण अफ्रीका के लिजाड विलियम्स पहले ही चोट के कारण सीजन से बाहर हो चुके थे. अब विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश और रयान रिकेल्टन भी प्लेऑफ में नहीं स्पोर्ट्स पाएंगे. कॉर्बिन बॉश और रयान रिकेल्टन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए राष्ट्रीय कर्तव्यों में व्यस्त रहेंगे, जबकि इंग्लैंड के विल जैक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के कारण अनुपलब्ध रहेंगे टीम ने इनके रिप्लेसमेंट के रूप में जॉनी बेयरस्टो, चरिथ असलंका और रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया है. मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 प्लेऑफ में जो विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे, उनमें न्यूजीलैंड के बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर और ट्रेंट बोल्ट, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, रीस टोपले और रिचर्ड ग्लीसन, अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और श्रीलंका के चरिथ असलंका शामिल हैं. (IPL 2025 Playoffs Foreign Player Availability for MI) IPL 2025 Q-1 RCB vs PBKS: अय्यर की रणनीति और आरसीबी की प्रतिभा, कौन-किस पर पड़ेगा भारी? देखें हिसाब-किताब दिग्वेश राठी की चालाकी विराट के सामने धरी रह गई, कोहली ने पहले दिखाई आंखें फिर मुस्कुरा कर छोड़ दिया, Video पल-पल बदले अनुष्का शर्मा के रिएक्शन, पंत की गुलाटी पर हैरान, तो विराट ने दी खुशी-गम और फ्लाइंग किस The post IPL 2025 प्लेऑफ के लिए उपलब्ध विदेशी खिलाड़ी, GT, MI, PBKS को झटका, RCB की बल्ले-बल्ले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vastu Tips: तरक्की और शांति चाहिए, तो इन पौधों को घर में लगाने से बचें

Vastu Tips: घर में सुख शांति हमेशा रहे इस बात की कामना तो सभी करते हैं. आपके आंगन में खुशियों की बरसात हो इसमें वास्तु का अहम योगदान है. वास्तु शास्त्र को हिंदू धर्म में बहुत माना जाता है और घर बनाते समय वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखा जाता है. मान्यता ये है कि अगर वास्तु के नियमों का पालन नहीं किया गया तो वास्तु दोष लगता है और ये हानि का कारण बनता है. पेड़ पौधे घर में लगाने से पॉजिटिविटी बढ़ जाती है. आजकल लोग सजावट के लिए भी पेड़ और पौधों को घर में लगाते हैं मगर वास्तु में कुछ पौधों को लगाने से मना किया जाता है. सूखे पौधे  अगर आप के घर में पौधे सूख गए हैं तो आप जल्द से जल्द इन्हें हटा दें. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सूखे पौधों का घर में होना अशुभ माना जाता है. इन पौधों से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और ये जीवन में दुखों का कारण बनता है. अगर आप के काम करने की जगह पर रखे पौधे सूख गए हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें.  वास्तु टिप्स से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में हमेशा रहेगा सुख-समृद्धि का वास, बस इस एक गलती को करने से बचें इन पौधों को भी नहीं रखे  आजकल के समय में इनडोर प्लांट का चलन बढ़ गया है. घर को एक अच्छा लुक देने के लिए लोग बोनसाई पौधे को रखते हैं. वास्तु के हिसाब से बोनसाई का पौधा घर की उन्नति को रोक देता है. इन पौधों का आकार को छोटा होता है और माना ये जाता है कि इन पौधों को रखने से ग्रोथ बंद हो जाती है. सजावट के लिए इन पौधों को ना रखें वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कांटे वाले पौधे जैसे कैक्टस को नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और घर में नकारात्मकता फैलती है. आजकल कई लोग ऑफिस टेबल या घर में सजावट के लिए कांटे वाले पौधे रखते हैं. इसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस आदत को तुरंत छोड़ दें.  यह भी पढ़ें: Vastu Tips: सही दिशा में रखें इन चीजों को, जीवन में रहेगा खुशियों का डेरा, पैसों की नहीं होगी कमी Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Vastu Tips: तरक्की और शांति चाहिए, तो इन पौधों को घर में लगाने से बचें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shanti Devi Reincarnation: गांधी जी भी रह गए हैरान, जब एक बच्ची ने बताया अपना पिछला जन्म

Shanti Devi Reincarnation: इंसान कब जन्म लेगा और कब इस संसार से विदा लेगा — यह उसके बस में नहीं होता. जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई यही है कि सब कुछ क्षणिक है — एक पल में जीवन है और अगले ही पल मृत्यु. जन्म और मृत्यु को लेकर अनेक किंवदंतियां हमारे समाज में प्रचलित हैं. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे अनेक किस्से सुनने को मिलते हैं, जहां लोगों ने अपनी मृत्यु का समय, परिस्थिति और यहां तक कि पहनावे तक की भविष्यवाणी कर दी थी. कई लोग इन बातों को सत्य मानते हैं, तो कुछ इन्हें सिर्फ कल्पना समझते हैं. ऐसी ही एक रहस्यमयी अवधारणा है, पुनर्जन्म. दुनिया की कई संस्कृतियों और धर्मों में पुनर्जन्म पर आस्था रखी जाती है. हालांकि, आज तक विज्ञान इसे प्रमाणित नहीं कर सका है. यह समझना अब भी मुश्किल है कि कोई व्यक्ति कैसे अपने पिछले जन्म की बातें याद रख सकता है या अपनी मृत्यु की सटीक भविष्यवाणी कर सकता है. लेकिन यहां बात केवल तर्क की नहीं, विश्वास की है.कहते हैं जब आस्था हो, तो पत्थर में भी भगवान नजर आने लगते हैं. यही विश्वास, कई बार विज्ञान से भी आगे निकल जाता है. मेटाफिजिक्स की नजर से समझें पुनर्जन्म की सच्चाई वर्ष 1926 में जन्मी शांति देवी पुनर्जन्म की अवधारणा का एक अत्यंत रहस्यमयी और चर्चित उदाहरण मानी जाती हैं. उनका दावा था कि उनके पिछले जन्म में उनका नाम “लुगदी देवी” था. दिल्ली में जन्मी शांति देवी ने मात्र चार वर्ष की उम्र में अपने पिता से कहना शुरू कर दिया था कि उनका असली घर यहाँ नहीं, बल्कि मथुरा में है, जहां उनके पति रहते हैं. शुरुआत में परिवार ने उनकी बातों को बच्चों की कल्पना मानकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब उनकी बातें लगातार और स्पष्ट होती गईं, तो सभी चौंक उठे. छह साल की उम्र में शांति देवी घर से निकल पड़ीं और लगभग 145 किलोमीटर दूर मथुरा पहुंच गईं, उस स्थान पर जिसे उन्होंने अपने पिछले जन्म का घर बताया था. यह घटना महात्मा गांधी के समय की है. जब यह मामला गांधी जी के संज्ञान में आया, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच समिति का गठन किया. हैरानी की बात यह है कि समिति ने गहराई से पड़ताल के बाद शांति देवी के दावों को सत्य के काफी निकट पाया. इस असाधारण घटना ने न केवल हिंदुस्तान, बल्कि दुनिया भर के पत्रकारों और शोधकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया. देश-विदेश से कई पत्रकारों ने शांति देवी का इंटरव्यू लिया और इस कहानी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मचा दी थी. इतना ही नहीं, शांति देवी ने लुगदी देवी के रूप में मृत्यु के निकट अनुभव (Near Death Experience) के बारे में भी अपना अनुभव साझा किया, जिसने इस मामले को और भी रहस्यमय और विचारणीय बना दिया. The post Shanti Devi Reincarnation: गांधी जी भी रह गए हैरान, जब एक बच्ची ने बताया अपना पिछला जन्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bakrid 2025 Date In India:  भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद?  जानिए इस दिन क्या करते हैं मुसलमान

Bakrid 2025 Date In India:  ईद-उल-अजहा, जिसे ईद उल-जुहा, बकरीद या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है, इस्लाम में एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. यह पर्व मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े श्रद्धा और भावनात्मक समर्पण के साथ मनाया जाता है. यह केवल कुर्बानी का दिन नहीं है, बल्कि अल्लाह के प्रति समर्पण, त्याग और इंसानियत की गहरी भावना का प्रतीक भी है. इस अवसर पर मुसलमान हजरत इब्राहीम (अलैहि सलाम) की उस निष्ठा और बलिदान को याद करते हैं, जब उन्होंने अल्लाह के आदेश पर अपने पुत्र को कुर्बान करने का संकल्प लिया था. हिंदुस्तान में बकरीद कब मनाई जाएगी सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चांद दिखाई देने के बाद बकरीद की तारीख की घोषणा की है. वहां 27 मई को धुल-हिज्जा का चांद नजर आया, जो इस्लामी कैलेंडर का दूसरा सबसे पवित्र महीना माना जाता है. मक्का में इस वर्ष की हज यात्रा 4 जून से शुरू होगी, अराफा का दिन 5 जून को पड़ेगा और ईद-उल-अजहा 6 जून 2025, शुक्रवार को मनाई जाएगी. किस दिन मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार, जानें तारीख हालांकि, हिंदुस्तान में बकरीद की तारीख स्थानीय चांद देखने पर तय होती है. यदि हिंदुस्तान में 28 मई को चांद दिखाई देता है, तो ईद-उल-अजहा शनिवार, 7 जून को मनाई जाएगी. अन्यथा, चांद 29 मई को दिखने की स्थिति में यह पर्व रविवार, 8 जून को मनाया जाएगा. बकरीद क्यों मनाई जाएगी इस पर्व की उत्पत्ति एक प्रेरणादायक कहानी से हुई है. हजरत इब्राहीम से अल्लाह ने उनकी सबसे प्यारी चीज़ की कुर्बानी मांगनी चाही. उन्होंने अपने बेटे को कुर्बान करने का दृढ़ निश्चय किया. जब वे अल्लाह की आज्ञा का पालन करने ही वाले थे, तब अल्लाह ने उन्हें रोक दिया और बेटे की जगह एक दुम्बे की कुर्बानी स्वीकार की. तब से यह परंपरा चली आ रही है कि ईद-उल-अजहा पर जानवर की कुर्बानी दी जाती है, जो अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण और इंसानियत के लिए त्याग एवं बलिदान का प्रतीक बन गई है. The post Bakrid 2025 Date In India:  हिंदुस्तान में कब मनाई जाएगी बकरीद?  जानिए इस दिन क्या करते हैं मुसलमान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top