Hot News

May 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Boy Names:अपने घर के चिराग को दें मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम, देखें टॉप 20 लिस्ट

Baby Boy Names: घर में बेटे का जन्म होता है तो खुशी का माहौल बन जाता है. सब लोग चाहते हैं कि उस नन्हे से फूल को एक अच्छा, सुंदर और खास नाम दिया जाए. ऐसा नाम जो सुनने में प्यारा लगे और जिसका मतलब भी अच्छा हो. आज के समय में लोग ऐसे नाम पसंद करते हैं जो मॉडर्न भी हों और मीनिंगफुल भी. नाम शिशु की पहचान बनता है और उसके स्वभाव पर भी असर डालता है. एक सही नाम शिशु के जीवन में पॉजिटिव सोच और आत्मविश्वास ला सकता है. इसलिए नाम चुनते समय थोड़ा सोच-विचार जरूरी होता है. अगर आप भी अपने घर के चिराग के लिए एक यूनिक और अर्थ वाला नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह टॉप 20 नामों की लिस्ट आपके लिए बहुत काम की है. Baby Boy Names: मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम आरव (Aarav) – शांति और समझदारी विवान (Vivaan) – जीवन से भरा, ऊर्जा वाला अद्विक (Advik) – अनोखा, एकमात्र रेयांश (Reyansh) – भगवान का हिस्सा विहान (Vihaan) – नई शुरुआत, सुबह का उजाला अर्हान (Arhan) – राजा जैसा गुणवान कविश (Kavish) – भगवान गणेश, कवि दारविक (Darvik) – मजबूत और ताकतवर हृदय (Hriday) – दिल, दयालु स्वभाव वाला प्रणव (Pranav) – ओम का प्रतीक, शुभ शुरुआत लक्षित (Lakshit) – लक्ष्य प्राप्त करने वाला सान्विक (Saanvik) – शुभ और सकारात्मक सोच वाला रोनव (Ronav) – आकर्षक और शालीन इवान (Ivaan) – भगवान का उपहार अथर्व (Atharv) – बुद्धिमान, वेदों से जुड़ा निवान (Nivaan) – शांत और आध्यात्मिक अबीर (Abeer) – रंग और खुशी का प्रतीक युवान (Yuvan) – जवान और जोशीला शौर्य (Shaurya) – साहस और वीरता आरुष (Aarush) – सूरज की पहली किरण, उजाला ये भी पढ़ें: Baby Girl Names: बेटी के लिए चाहिए मॉडर्न और संस्कारी नाम? देखें हमारी टॉप 30 बेबी गर्ल नेम्स लिस्ट ये भी पढ़ें: English Baby Names: अपने शिशु के लिए चुनें अंग्रेजी के मतलबपूर्ण नाम, देखें यहां पूरी लिस्ट Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Baby Boy Names:अपने घर के चिराग को दें मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम, देखें टॉप 20 लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मुझे बहुत कम…’, नाजुक मौके पर मयंक अग्रवाल और जितेश क्या सोच रहे थे? खुद खोला शानदार पार्टनरशिप का राज

IPL 2025 RCB vs LSG Mayank Agarawal on Partnership with Jitesh Sharma: आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा (नाबाद 85 रन) और मयंक अग्रवाल (नाबाद 41 रन) की तूफानी साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराया. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 गेंदों में 107 रन की अटूट साझेदारी कर आरसीबी को आठ गेंद शेष रहते जीत दिलाई. जीत के साथ ही आरसीबी ने 14 मैचों में 19 अंकों के साथ तालिका में दूसरा स्थान पक्का किया. टीम अब क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. इस मैच में नाजुक मौके के बारे में मयंक अग्रवाल ने जितेश के साथ साझेदारी पर प्रतिक्रिया दी.  मैच के बाद अग्रवाल ने कहा, “मुझे बहुत कम बात करनी थी, मुझे बस स्ट्राइक देनी थी और मुझे लगता है कि जितेश ने शानदार प्रदर्शन किया और वह बेहतरीन था. हम बस गणना कर रहे थे और विकेट तेज गेंदबाजों को निशाना बनाने के लिए काफी अच्छा था. इससे काफी आत्मविश्वास, गति और विश्वास भी बढ़ता है. हम पिछले गेम में ऐसा नहीं कर पाए थे और हमने निश्चित रूप से सुधार किया और कप्तान ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया. जब मैं आया तो हमने 2 विकेट जल्दी खो दिए, योजना साझेदारी बनाने की थी और हम जानते थे कि विकेट काफी अच्छा था.” आरसीबी बनाम एलएसजी मैच का हाल मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन स्ट्रोक्स और चतुराई से स्ट्राइक रोटेट करते हुए जितेश शर्मा का शानदार साथ निभाया, जिससे दबाव नहीं बनने दिया. दोनों ने मिलकर डेथ ओवर्स में एलएसजी की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं, आसानी से बाउंड्री लगाते हुए आरसीबी को रन रेट से आगे बनाए रखा. इससे पहले मैच में लखनऊ ने कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 118 रन की धुआंधार पारी के सहारे 227 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसे आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया. आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 54 रन की तेजतर्रार पारी स्पोर्ट्सी जबकि फिल सॉल्ट ने 30 रन बनाए. मयंक अग्रवाल ने 23 गेंदों में पांच चौके लगाकर जरूरी रन गति बनाए रखी और जितेश को पूरा समर्थन दिया. आरसीबी ने इस मैच में अपने घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड भी बनाया. प्लेयर ऑफ द मैच बने जितेश शर्मा ने 33 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए. उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक सिर्फ 22 गेंदों में पूरा किया. मयंक अग्रवाल ने संकट की घड़ी में सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए आक्रामकता और संतुलन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. दोनों बल्लेबाजों की जिम्मेदार पारी ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. IPL 2025 में ऋषभ पंत का 1 रन की कितनी कीमत? देश की मात्र 0.17 % साल भर में कमाती है ऋषभ पंत की सेंचुरी और सेलीब्रेशन पर संजीव गोएनका का रिएक्शन, एक शब्द में की ऐसी तारीफ IPL 2025: क्वालिफायर-एलिमिनेटर और फाइनल में कौन-किस टीम से भिड़ेगा? दिन, टाइम, समय, स्थान समेत जानें पूरी डिटेल The post ‘मुझे बहुत कम…’, नाजुक मौके पर मयंक अग्रवाल और जितेश क्या सोच रहे थे? खुद खोला शानदार पार्टनरशिप का राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधी रात में गोलियों से गूंज उठी सड़कें, 2 एनकाउंटर, 3 बदमाश फरार

Ballia News: बलिया जिले के कोतवाली पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 2 शातिर बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. दोनों घटनाएं करीब डेढ़ घंटे के अंतराल पर हुईं. पहली मुठभेड़ दरअसल, अपराध पर शिकंजा कसने के लिए कोतवाली पुलिस जांच अभियान चला रही थी. इसी बीच पहली मुठभेड़ बुधवार तड़के करीब डेढ़ बजे जगन्नाथ चौधरी तिराहा से ददरी मेला मार्ग के पास हुई. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. घायल बदमाश की पहचान रवि प्रकाश पांडेय उर्फ रोहित पांडेय पुत्र उमेश चंद्र पांडेय, निवासी परसिया, वर्तमान में सतनी सराय, भृगु आश्रम के रूप में हुई. यह भी पढ़ें- 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर, गोद में उठाकर ले गई पुलिस, देखें वीडियो यह भी पढ़ें- 28 मई को जारी हुईं LPG सिलेंडर की नई दरें, जानें आपके जिले का भाव आरोपी के कब्जे से ये सामान बरामद पुलिस को घायल बदमाश के पास से एक तमंचा और दो कारतूस के साथ एक बाइक बरामद हुई. इसके अलावा, आरोपी के दो सहयोगी फरार होने में सफल रहे. फरार होने वाले आरोपियों की पहचान आशुतोष यादव और आशु यादव के रूप में हुई है, जो कि भृगु आश्रम और जमुआ के निवासी हैं. दूसरी मुठभेड़ पुलिस और अपराधियों के बीच दूसरी मुठभेड़ रात करीब 2 बजे माल्देपुर मोड़ तिराहे के पास हुई. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी. घायल बदमाश की पहचान मुकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह पुत्र दिलीप सिंह, निवासी पियरौटा जिला बलिया के रूप में हुई. इस मुठभेड़ में एक आरोपी भागने में सफल रहा. भागने वाले आरोपी की पहचान रोहित वर्मा उर्फ सरल, निवासी देवरिया खुर्द के रूप में हुई है. संबंधित धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. तीनों फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. इसके अलावा, पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ हिंदुस्तानीय न्याय संहिता के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है. यह भी पढ़ें- UP के 23 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, पूर्वी यूपी में IMD ने जारी की चेतावनी The post आधी रात में गोलियों से गूंज उठी सड़कें, 2 एनकाउंटर, 3 बदमाश फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Road Accident : बिहार में सड़क हादसा, बक्सर में ट्रेलर और टेम्पो में टक्कर में 2 की मौत

Road Accident: बक्सर. बिहार के बक्सर भीषण सड़क दुर्घटना घटी है. यहां टेम्पो और बालू लदे ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हुई है. घटना में दो लोगों की मौत हुई है. पूरा मामला बक्सर के राजपुर का है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. जानकारी अनुसार बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एक टेम्पो और बालू लदे ट्रेलर की जोरदार टक्कर में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, वहीं 5 गंभीर रुप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो की मौत, 5 घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब सवारी से भरा एक टेम्पो तेज गति से जा रहा था और सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है. वहीं स्थानीय ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं तथा घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है. फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. मृतकों और घायलों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है. Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR The post Road Accident : बिहार में सड़क हादसा, बक्सर में ट्रेलर और टेम्पो में टक्कर में 2 की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Laughter Chefs 2 Off Air: ऑफएयर होगा लाफ्टर शेफ्स 2, ये शो करेगा रिप्लेस, जानें नाम

Laughter Chefs 2 Off-Air: लाफ्टर शेफ्स 2 ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. शो टीआरपी के मामले में भी अच्छा परफॉर्म कर रहा है. सेलिब्रिटीज की कुकिंग स्कील्स और अनलिमिटेड कॉमेडी दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. एक हिट सीजन के बाद, मेकर्स दूसरा सीजन लेकर आए हैं. शेफ हरपाल सिंह सोखी शो के जज हैं. मशहूर कॉमेडियन हिंदुस्तानी सिंह शो की होस्ट हैं. नए सीजन में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, राहुल वैद्य, सुदेश लहरी, रूबीना दिलैक, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, अब्दु रोजिक, कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक जैसे कलाकार हैं. हालांकि अब समाचार है कि यह शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. लाफ्टर शेफ्स 2 जल्द होगा ऑफ एयर बिग बॉस तक की रिपोर्ट के अनुसार लाफ्टर शेफ्स 2 ऑफएयर होगा और उसकी जगह पति, पत्नी और पंगा लेगी. पोर्टल ने एक्स पर एक ट्वीट किया. जिसमें कहा, “कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो – ‘पति, पत्नी और पंगा’ संभवतः लाफ्टर शेफ्स 2 की जगह लेगा. अंकिता लोखंडे और विक्की, कृष्णा और करिश्मा, राहुल वैद्य और दिशा, हिना खान और रॉकी, गुरमीत और देबिना, सुदेश लेहरी और उनकी पत्नी, अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी, करण कुंद्रा और तेजस्वी, एली और जैस्मीन भाग लेते हुए नजर आ सकते हैं. सेलिब्रिटी जोड़े अपनी केमिस्ट्री और मनोरंजक चुनौतियों से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. लाफ्टर शेफ्स 2 के बारे में लाफ्टर शेफ्स सीजन 2, 25 जनवरी, 2025 को शुरू हुआ था. ओटीटी पर देखने वाले दर्शक इसके मजेदार एपिसोड्स जियो सिनेमा पर देख सकते हैं. वहीं कलर्स पर हर वीकेंड यानी शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे पर टेलीकास्ट होता है. कहा जा रहा है कि आगे के एपिसोड के लिए विक्की जैन कुछ समय के लिए दिखाई नहीं देंगे. उनके कुछ कमिटमेंट्स है, जो उन्हें पूरा करना है. उनकी जगह जन्नत जुबैर ले सकती है. यह भी पढ़ें- Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में केसरी 2 फ्लॉप हुई सुपरहिट, कलेक्शन पर डालें नजर The post Laughter Chefs 2 Off Air: ऑफएयर होगा लाफ्टर शेफ्स 2, ये शो करेगा रिप्लेस, जानें नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RBSE 10th Result 2025 By Name: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नाम से कैसे देखें? rajresults.nic.in पर Direct Link

RBSE 10th Result 2025 By Name in Hindi: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानि 28 मई 2025 को जारी किया जा रहा है. रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाट पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट का लिंक रिजल्ट जारी होते ही एक्टिव हो जाएगा और तब आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आप रोल नंबर के अलावा नाम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस लेख में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (RBSE 10th Result 2025 By Name) चेक करने के बारे में देख सकते हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नाम से कैसे देखें? (RBSE 10th Result 2025 By Name) राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स अपने नाम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं. वहां “RBSE 10th Result 2025” का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करें. फिर नया पेज खुलेगा, जहां आप अपना नाम दर्ज करें और सही नाम चुनें. इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी. नाम से रिजल्ट देखने का यह तरीका उन छात्रों के लिए मददगार है जिन्हें रोल नंबर याद नहीं है. Direct Link वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद एक्टिव हो जाएगा. यह भी पढ़ें- RBSE 10th Result 2025 Roll Number: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नबंर से ऐसे देखें, rajresults.nic.in पर एक्टिव होगा लिंक RBSE 10th Result 2025 By Name: कैसे चेक करें? RBSE 10th Result 2025 राजस्थान बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा. छात्र इन स्टेप्स से ऑनलाइन देख सकते हैं: छात्र सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं अब ‘परीक्षा परिणाम’ पर क्लिक करें नया पेज ओपन होगा आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें अब अपना रोल नंबर सेव करें और रिजल्ट चेक करें कैंडिडेट्स रिजल्ट की काॅपी को सेव कर सकते हैं. मार्कशीट यहां मिलेगी (RBSE 10th Result 2025 By Name) राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास होने के लिए छात्र को हर सब्जेक्ट में और कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे. बोर्ड का रिजल्ट 2025 (RBSE Rajasthan Board 10th 12th Result 2025) RBSE की वेबसाइट पर एक प्रोविजनल मार्कशीट के रूप में जारी किया जाएगा. असली मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा.  यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan 10th Result 2025 by SMS: स्लो हो गई वेबसाइट! राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से ऐसे देखें The post RBSE 10th Result 2025 By Name: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नाम से कैसे देखें? rajresults.nic.in पर Direct Link appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Astro Tips: घर में टपकता नल क्यों बढ़ा सकता है आर्थिक परेशानी? जानिए जरूरी एस्ट्रोलॉजी टिप्स

Astro Tips: घर की शांति, समृद्धि और सुख-शांति सिर्फ साफ-सफाई या साज-सज्जा से नहीं जुड़ी होती, बल्कि कई बार घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजें भी आपके जीवन को प्रभावित करती हैं.ऐसा ही एक उदाहरण है, टपकता हुआ नल. आपने कई बार देखा होगा कि कुछ घरों में नल से लगातार पानी टपकता रहता है, लेकिन लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह छोटी-सी लापरवाही आपके घर में धन की हानि, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव ला सकती है. आइए जानते हैं कि वास्तु में टपकते नल को क्या माना गया है, इससे क्या हानियां होती हैं और नल की सही दिशा क्या होनी चाहिए — टपकते नल का वास्तु में क्या अर्थ है? वास्तु शास्त्र में पानी को धन और ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. अगर घर में कोई नल लगातार टपकता रहता है, तो यह दर्शाता है कि आपके घर से धन धीरे-धीरे बाहर जा रहा है. इसे “धन का रिसाव” माना गया है.यह संकेत करता है कि घर में आर्थिक असंतुलन आ सकता है. धन की बचत नहीं हो पाती, खर्चें बढ़ सकते हैं. मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह भी होने की संभावना रहती है. P नाम वालों के लिए किस देवता की पूजा है शुभ? जानें सफलता के रहस्य नल की सही दिशा क्या होनी चाहिए? नल और पानी की निकासी (Drainage) – उत्तर या उत्तर-पूर्व (North or North-East) दिशा में होनी चाहिए. यह दिशा जल तत्व की होती है और इस दिशा में पानी का बहना शुभ माना जाता है. बाथरूम में नल – भी उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही हों तो बेहतर. किचन का वॉश एरिया – उत्तर दिशा में रखें, इससे भोजन और धन दोनों में समृद्धि आती है. इन बातों से बचें (Don’ts in Plumbing Vastu) घर में टपकता नल या बहता पानी तुरंत ठीक कराएं. बाथरूम या किचन में पानी जमा न होने दें, यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. पुरानी, जंग लगी पाइपलाइन भी वास्तु दोष का कारण बन सकती है. वास्तु समाधान (Remedies) नियमित रूप से अपने घर के सभी नलों की जांच करें. अगर कहीं से पानी टपक रहा हो, तो उसे तुरंत रिपेयर कराएं. उत्तर या ईशान कोण की दिशा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. किचन और बाथरूम में नमक वाला पानी पोछे में इस्तेमाल करें, इससे निगेटिव ऊर्जा दूर होती है. टपकते नल से जुड़ा एक और मान्यता कुछ मान्यताओं के अनुसार, नल से पानी का गिरना घर से लक्ष्मी का धीरे-धीरे विदा होना माना जाता है. इसलिए वास्तु में इसे बेहद अशुभ कहा गया है. टपकता नल सिर्फ पानी की बर्बादी नहीं करता, बल्कि आपके जीवन से सुख और समृद्धि को भी धीरे-धीरे कम कर सकता है. इसलिए ऐसे छोटे-छोटे वास्तु उपाय अपनाकर आप अपने घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचा सकते हैं और सकारात्मकता, सुख और समृद्धि को बढ़ा सकते हैं. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post Astro Tips: घर में टपकता नल क्यों बढ़ा सकता है आर्थिक परेशानी? जानिए जरूरी एस्ट्रोलॉजी टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेजस्वी यादव के बेटे का हुआ नामकरण, लालू यादव का पोता कहलायेगा इराज

Tejashwi Yadav: पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे का नाम इराज रखा है. तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव ने बेटे का पूरा नाम इराज लालू यादव रखा है. बुधवार को यह जानकारी लालू प्रसाद ने एक्स पर दी है. मंगलवार की सुबह तेजस्वी यादव पिता बने थे. तेजस्वी यादव ने एक्स पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए जय हनुमान भी लिखा था. तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं. तेजस्वी यादव की एक बेटी भी है. बेटी का नाम कात्यायनी है. The post तेजस्वी यादव के बेटे का हुआ नामकरण, लालू यादव का पोता कहलायेगा इराज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Astrology: P नाम वालों के लिए किस देवता की पूजा है शुभ? जानें सफलता के रहस्य

Name Astrology: क्या आपका नाम P अक्षर से शुरू होता है? या फिर आपके किसी करीबी का नाम इस अक्षर से शुरू होता है? अगर हां, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव, सोच और भविष्य पर बड़ा असर डालता है. यही वजह है कि आजकल नाम के पहले अक्षर के आधार पर लोग अपने लिए शुभ मंत्र, देवता और सफलता के उपाय खोजते हैं. P अक्षर से नाम रखने वाले लोग आमतौर पर मेहनती, महत्वाकांक्षी और अपने करियर को लेकर बहुत फोकस्ड होते हैं. लेकिन कई बार उनकी मेहनत के बावजूद उन्हें रिजल्ट नहीं मिलता, या फिर बार-बार रुकावटें आती हैं. ऐसे में अगर सही देवता की पूजा और कुछ आसान उपाय किए जाएं, तो करियर में जबरदस्त ग्रोथ देखी जा सकती है. P अक्षर वालों के लिए कौन से देवता हैं शुभ? ज्योतिष के अनुसार P लेटर का संबंध कन्या राशि से होता है और इस राशि के स्वामी बुद्ध ग्रह माने जाते हैं. इसलिए ऐसे लोगों के लिए भगवान गणेश की पूजा सबसे शुभ मानी जाती है. क्यों करें गणेश जी की पूजा? गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी हर रुकावट को दूर करने वाले. करियर या शिक्षा में आ रही अड़चनों को गणेश पूजा से दूर किया जा सकता है. गणेश जी का आशीर्वाद सफलता, बुद्धिमानी और निर्णय क्षमता बढ़ाता है. P नाम वालों के लिए करियर में सफलता पाने के आसान उपाय 1 हर बुधवार को गणेश जी को दूर्वा (हरी घास) और लड्डू चढ़ाएं. 2 “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. 3 हफ्ते में कम से कम एक बार गाय को हरा चारा खिलाएं. 4 बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. 5 अपने स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर गणेश जी की छोटी सी मूर्ति रखें. कैसे होते हैं P अक्षर नाम वाले लोग? ये लोग अपने लक्ष्य को लेकर बहुत गंभीर होते हैं. कभी हार नहीं मानते और बार-बार कोशिश करते हैं. . खुद को बेहतर बनाने में लगातार लगे रहते हैं. लेकिन कई बार ज्यादा सोचने लगते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है. अगर आपका नाम P से शुरू होता है, तो यह आपके लिए एक सकारात्मक संकेत है. बस सही दिशा में मेहनत करें, नियमित रूप से भगवान गणेश की पूजा करें और ऊपर बताए गए उपायों को अपनाएं. आप पाएंगे कि आपकी मेहनत रंग ला रही है और करियर में तेजी से सफलता मिल रही है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post Name Astrology: P नाम वालों के लिए किस देवता की पूजा है शुभ? जानें सफलता के रहस्य appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chanakya Niti: अगर ये बातें नहीं जानते तो हर रिश्ता तोड़ देगा तुम्हें, चाणक्य की चेतावनी

Chanakya Niti: यह संसार रिश्तों से भरा हुआ है, कभी दोस्ती, कभी परिवार, तो कभी प्यार. लेकिन क्या हर रिश्ता सच्चा होता है? क्या हर मुस्कान के पीछे भरोसा छिपा होता है? महान नीति शास्त्री चाणक्य ने सैकड़ों साल पहले ही ऐसे रिश्तों की पहचान और सावधानी के नियम बताए थे. उन्होंने कहा था कि अगर कुछ जरूरी बातें न जानो, तो यही रिश्ते एक दिन तुम्हें तोड़ देंगे. आज भी उनकी बातें उतनी ही सटीक और जरूरी हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे चाणक्य की उन चेतावनियों को, जो हर व्यक्ति को रिश्तों को समझने और संभालने के लिए जाननी चाहिए. क्योंकि समझदारी से निभाया गया रिश्ता ही जीवन को सच्चा सहारा देता है. Chanakya Niti: हर किसी पर जल्दी भरोसा मत करो चाणक्य कहते हैं कि बिना जांचे-परखे किसी पर भरोसा करना मूर्खता है. कुछ लोग मीठा बोलते हैं लेकिन दिल से धोखेबाज़ होते हैं. ऐसे लोग मौका मिलते ही पीठ पीछे वार करते हैं. भरोसा सोच-समझकर करना चाहिए. Chanakya Niti: अपने राज हर किसी को मत बताओ रिश्तों में भी कुछ बातें छुपाना जरूरी होता है. चाणक्य कहते हैं कि अगर आप अपने सभी राज सबको बता देंगे, तो लोग उसका गलत फायदा उठा सकते हैं. हर रिश्ता इतना गहरा नहीं होता कि सब कुछ बता दिया जाए. समझदारी यही है कि हर बात सभी को न बताएं. Relationship Tips: प्यार में धोखा नहीं चाहिए? तो इन बातों को नजरअंदाज न करें Chanakya Niti: ये 5 चाणक्य सूत्र नहीं पढ़े तो पढ़ाई पर किया सारा समय बर्बाद समझो Chanakya Niti: स्वार्थी लोगों से दूरी बनाओ चाणक्य ने कहा है कि जो लोग सिर्फ अपने काम के लिए रिश्ता रखते हैं, उनसे बचना चाहिए. जब तक उनका काम होता है, तब तक वो मीठा बोलते हैं. लेकिन जैसे ही काम खत्म होता है, वो मुंह मोड़ लेते हैं. ऐसे रिश्ते हमेशा नुकसान देते हैं. Chanakya Niti: अपना आत्मसम्मान कभी न छोड़ो रिश्ता कोई भी हो, लेकिन उसमें अपना सम्मान बनाए रखना जरूरी है. चाणक्य कहते हैं कि जो लोग आपको बार-बार अपमानित करें, उनसे दूरी बना लेनी चाहिए. जहां इज्जत ना हो, वहां प्यार टिकता नहीं. आत्मसम्मान के बिना कोई रिश्ता नहीं चल सकता. Chanakya Niti: जो सामने कुछ और बोले और पीछे कुछ और करे, उससे सावधान रहो चाणक्य ने ऐसे लोगों को सबसे खतरनाक बताया है. ये लोग दो चेहरे रखते हैं, सामने दोस्ती और पीछे दुश्मनी. ऐसे लोग कभी भी आपको गिरा सकते हैं. इनसे रिश्ता रखना अपने लिए खतरा पैदा करना है. ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: क्यों देर से मिलती है सफलता? चाणक्य ने हजारों साल पहले दे दिया था जवाब ये भी पढ़ें:  Chanakya Niti: दुश्मन को हराने के लिए अपनाएं ये चालाकियां Chanakya Niti: हर रिश्ता निभाना जरूरी नहीं होता कभी-कभी लोग जबरदस्ती रिश्ते निभाते रहते हैं, भले ही वो तकलीफ दे रहे हों. चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई रिश्ता मन को दुख दे, तो उसे छोड़ना ही सही होता है. हर रिश्ता आपके जीवन के लिए अच्छा नहीं होता. रिश्तों की संख्या से ज्यादा, उनकी गुणवत्ता जरूरी है. Chanakya Niti: समझदारी से रिश्ते चुनो, भावनाओं में बहकर नहीं भावनाओं में बहकर हम गलत लोगों को भी अपना मान लेते हैं. चाणक्य कहते हैं कि रिश्ते दिल से नहीं, दिमाग से चुनो. सोचो कि सामने वाला व्यक्ति आपके लिए वाकई अच्छा है या सिर्फ दिखावा कर रहा है. तभी रिश्ता टिकाऊ और सुरक्षित बनता है. Chanakya Niti: जो दुख में साथ न दे, वो रिश्ता बेकार है सच्चा रिश्ता वही होता है जो बुरे वक्त में आपके साथ खड़ा रहे. चाणक्य ने कहा कि जो लोग सिर्फ खुशी में साथ रहें, वो सच्चे नहीं होते. दुख की घड़ी में जो साथ छोड़ दे, उसे रिश्तेदार कहना भी ठीक नहीं. ऐसे लोगों को पहचानना जरूरी है. ये भी पढ़ें:  Chanakya Niti: हर बार धोखा खाते हो? चाणक्य की ये सीख जान लो, जिंदगी आसान हो जाएगी ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जो लोग इन 4 बातों को अपनाते हैं, वे कभी हारते नहीं Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Chanakya Niti: अगर ये बातें नहीं जानते तो हर रिश्ता तोड़ देगा तुम्हें, चाणक्य की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top