Hot News

May 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिक्षा विभाग के 11बीपीओ व 18 प्रखंड साधनसेवी का तबादला

साहिबगंज शिक्षा विभाग की ओर से डीसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गये निर्णय के तहत 11 बीपीओ व 18 प्रखंड साधनसेवियों का तबादला एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ दुर्गानंद झा ने बताया कि 11 बीपीओ में मनीष कुमार को मंडरो से मंडरो, सुनील टुडू बरहेट को पतना, अटल बिहारी भगत को तालझारी से तालझारी, राजेश्वरी प्रसाद सिंह को बोरियो से बरहेट, दीपक कुमार मंडल को उधवा से राजमहल, एहसान अहमद को साहिबगंज से बाेरियो, मनोहर मंडल को बरहरवा से राजमहल, कुणाल किशोर को राजमहल से बरहरवा, श्रीमती सुकृति को साहिबगंज से साहिबगंज, समीर मुर्मू को पतना से साहिबगंज, मो अली बरहेट प्रतिनियोजित राजमहल को पतना प्रखंड में स्थानांतरण किया गया है. इस प्रकार 18 प्रखंड साधनसेवी का भी स्थानांतरण किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार इतखाब आलम को बरहरवा से पतना, कौसर आलम को बरहरवा से पतना, शैलेश निकोलस मुर्मू को बरहेट से बोरियो, आशुतोष कुमार को बोरियो से बरहेट, द्वारिका महतो को मंडरो से उधवा, राजेश कुमार भगत को मंडरो से बोरियो, क्लाइमेट सोरेन को मंडरो से मंडरो, अभिषेक कुमार को मंडरो से साहिबगंज, नसीमुद्दीन को पतना से बरहरवा, मोहनलाल साह को राजमहल से उधवा, उमेश कुमार साहिबगंज से मंडरो, माखन लाल यादव को साहिबगंज से तालझारी, दुर्गेश नंदनी को साहिबगंज से साहिबगंज, राजेंद्र मंडल को तालझारी से तालझारी, शमसुल कबीर को उधवा से बरहरवा, मझरूल हक को उधवा से राजमहल, बैधनाथ ठाकुर को उधवा से राजमहल स्थानांतरण किया है. तीन दिनों के अंदर योगदान देने की बात कही गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिक्षा विभाग के 11बीपीओ व 18 प्रखंड साधनसेवी का तबादला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक व स्कूल बैग का वितरण शीघ्र करें सुनिश्चित : डीसी

साहिबगंज डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गयी. बैठक में डीसी ने पिछले समीक्षात्मक बैठक में दिये गये निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की जानकारी ली और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. डीसी ने विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों एवं स्कूल बैग के वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए वितरण कार्य को शीघ्र शत प्रतिशत सुनिश्चित किये जाने को कहा, ताकि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में कोई व्यवधान न आये. उन्होंने कहा कि समय पर शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा. डीसी ने पदाधिकारियों को बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय भवनों की स्थिति, मिड डे मील योजना की गुणवत्ता सहित अन्य बिंदुओं पर भी गंभीरता से निगरानी रखने का निर्देश दिया. बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति से उपायुक्त को अवगत कराया और आगे की कार्रवाई की रूपरेखा पर चर्चा की. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक व स्कूल बैग का वितरण शीघ्र करें सुनिश्चित : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अजगर सांप का बच्चा मिलने से क्षेत्र में सनसनी

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के पबिया गांव में मंगलवार की रात एक अजगर सांप का बच्चा निकलने से सनसनी फैल गयी. इस घटना की जानकारी जैसे ही फैली बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. बताया जा रहा है कि अजगर लगभग 5 फीट लंबा था. लोगों ने अनुमान लगाया कि यह सांप कहीं बाहर से गांव में आ गया होगा, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मिलकर अजगर को गांव से बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. काफी मशक्कत और सावधानी के बाद अजगर को गांव के पास सुरक्षित स्थानों में छोड़ दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अजगर सांप का बच्चा मिलने से क्षेत्र में सनसनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur MGM Blood Bank: जर्जर भवन में चल रहा एमजीएम ब्लड बैंक, जोखिम में कर्मचारियों की जान

Jamshedpur MGM Blood Bank: जमशेदपुर-पिछले दिनों एमजीएम अस्पताल के मेडिकल विभाग के बरामदे का छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी थी. उसके बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग काफी सक्रिय हो गया. एमजीएम के पुराने अस्पताल को डिमना रोड स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चालू है. वहीं भवन निर्माण विभाग द्वारा पुराने एमजीएम अस्पताल की सभी बिल्डिंग की जांच कर कई बिल्डिंग को जर्जर घोषित कर दिया गया. इसमें अस्पताल परिसर में चल रहे ब्लड बैंक शामिल है. जर्जर होने के बाद भी अभी तक ब्लड बैंक उसी बिल्डिंग में चलाया जा रहा है. इस कारण उसमें काम करने वाले कर्मचारियों को हमेशा डर बना रहता है. कर्मचारियों ने बताया कि हर समय छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है. इसको लेकर ब्लड बैंक के एचओडी डॉ भीबीके चौधरी ने अधीक्षक को पत्र लिखा है. इसके बाद भी अभी तक शिफ्ट करने की अनुमति नहीं दी गयी. ब्लड बैंक में लाखों की है मशीन ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि ब्लड बैंक में लाखों की मशीन रखी हुई है. वहीं प्रतिदिन लोगों द्वारा रक्तदान किया जाता है. इस दौरान कोई हादसा नहीं हो जाये, इसको लेकर हमेशा डर बना रहता है. ब्लड बैंक को शिफ्ट करने में क्या हो रही परेशानी साकची स्थित एमजीएम ब्लड बैंक के एचओडी डॉ भीबीके चौधरी ने बताया कि ब्लड बैंक को शिफ्ट करने के लिए सबसे पहले प्रदूषण विभाग का प्रमाण पत्र की जरूरत होती है, जो अभी तक नहीं मिला है. वहीं ब्लड बैंक में रक्त कंपोनेंट सेपरेटर के लिए कम से कम 500 स्क्वायर फीट जगह चाहिए, वह नये अस्पताल में नहीं है. इतना जगह नहीं होने से लाइसेंस मिलने में परेशानी होगी. वहीं हम लोगों द्वारा नये अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए 17 रूम की मांग की थी, जिसको दूसरे तल्ले में बनाकर देना था, लेकिन उसको घटाकर सात रूम कर दिया गया. वहीं इसको चौथे तल्ले में कर दिया गया. इसके साथ ही नये अस्पताल में डॉक्टर चैंबर, कंपोनेंट सेपरेटर रूम, रिकवरी रूम, मेडिकल एग्जामिनेशन रूम सभी उसी नौ रूम में खोलना है. इसके साथ ही नये बिल्डिंग में सामान रखने की जगह भी अलग से नहीं है. इसको लेकर अधीक्षक को पत्र लिखा गया है. ये भी पढे़ं: Dhanbad News: SNMMCH में स्त्री के पेट से निकाला 7.5 Kg का ट्यूमर, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज The post Jamshedpur MGM Blood Bank: जर्जर भवन में चल रहा एमजीएम ब्लड बैंक, जोखिम में कर्मचारियों की जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghulam Nabi Azad: कुवैत में बीमार हुए गुलाम नबी आजाद, प्रधानमंत्री मोदी ने की बात

Ghulam Nabi Azad: गुलाम नबी आजाद उन 7 बहुदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से एक में शामिल हैं जिन्हें हिंदुस्तान ने अलग-अलग देशों में भेजा है. इन प्रतिनिधिमंडलों का काम आतंकवाद के प्रति हिंदुस्तान की प्रतिक्रिया के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराना है. पीएम मोदी ने फोन पर आजाद से की बात पीएम मोदी ने आजाद को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. आजाद के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बीजेपी सांसद बैजयंत जय पांडा ने मंगलवार को कहा था कि आजाद की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में हैं. पांडा ने कहा था कि बहरीन और कुवैत में हुई बैठकों में आजाद का योगदान अत्यंत प्रभावशाली था तथा उनके बीमार हो जाने से वह निराश हैं. सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा में हैं आजाद प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय मई में हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद लिया गया, जो 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हुआ था. पांडा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया की यात्रा कर रहा है. The post Ghulam Nabi Azad: कुवैत में बीमार हुए गुलाम नबी आजाद, प्रधानमंत्री मोदी ने की बात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: SNMMCH में महिला के पेट से निकाला 7.5 Kg का ट्यूमर, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Dhanbad News: धनबाद-शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में स्त्री के पेट का ऑपरेशन कर 7.5 किलो का स्प्लीन ट्यूमर निकालने पर इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है. बुधवार को दिल्ली से धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के डॉ गौरव प्रियदर्शी ने इस ऑपरेशन के लिए प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया, अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया व सर्जन डॉ अली जैद अनवर को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया. स्त्री के पेट में निकला 7.5 किलो का स्प्लीन ट्यूमर धनबाद के निरसा बेनगाड़िया निवासी स्त्री दुखीबाला रवानी (50 वर्ष) पेट दर्द की शिकायत लेकर एसएनएमएमसीएच पहुंची थी. उनके पेट के अल्ट्रासाउंड के दौरान 7.5 किलो का स्प्लीन ट्यूमर होने का पता चला. इसके बाद ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ अली जैद अनवर की अगुवाई में एक टीम का गठन कर स्त्री के पेट से स्प्लीन ट्यूमर निकाला गया. टीम में डॉ अमित मिंज व डॉ आफताब अहमद शामिल थे. ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की मुख्य सचिव और JSSC के सचिव को जारी किया नोटिस, जतायी नाराजगी गिनीज व लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करने की चल रहीप्रक्रिया एसएनएमएमसीएच के प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया ने बताया कि ऑपरेशन कर स्त्री के पेट से 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर निकालना विश्व रिकॉर्ड है. इससे पहले स्त्री के पेट से सबसे बड़ा 2.5 किलो तक का ट्यूमर निकाला गया था. इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स व लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है. ये भी पढ़ें: झारखंड में दूध की गाड़ी से नकली अंग्रेजी शराब की हो रही थी तस्करी, दो लाख की शराब के साथ वैन जब्त, दो को जेल ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, राष्ट्रपति भवन से मिली स्वीकृति The post Dhanbad News: SNMMCH में स्त्री के पेट से निकाला 7.5 Kg का ट्यूमर, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Corona Cases In India: कोरोना ने फिर डराया, एक दिन में राजस्थान में 8, बंगाल में 5 मामले, बच्चे की हालत गंभीर

Corona Cases In India: जयपुर के एसएमएस अस्पताल में 8 कोविड-19 मामले भर्ती होने के बाद, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और कंट्रोलर डॉ दीपक माहेश्वरी ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में कोविड मामलों में मामूली वृद्धि हुई है. एसएमएस अस्पताल में लगभग 8 मामले सामने आए हैं. हम सभी श्वसन और कोविड से संबंधित मामलों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. अब तक रिपोर्ट किए गए सभी मामले बहुत हल्के हैं. हम पर्याप्त परीक्षण सुविधाओं, समर्पित वार्डों और आईसीयू के साथ पूरी तरह से तैयार हैं. पैनिक बटन दबाने की कोई जरूरत नहीं है. हमने यह निर्धारित करने के लिए सभी नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे हैं कि संक्रमण पुराने या नए वेरिएंट से हैं या नहीं.” पटना में कोरोना मरीजों की संख्या 10 पहुंची पटना में चार और लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में संक्रिमत होने की पुष्टि हुई है, जिससे कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है. पश्चिम बंगाल में सामने आये कोविड-19 के 5 और मामले पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के पांच और मामले सामने आये हैं. उन्होंने कहा कि तीन मरीजों का घर पर ही उपचार चल रहा है जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ज्यादातर में हल्के लक्षण हैं. अधिकारी ने बताया कि बंगाल में फिलहाल कोविड-19 के कुल 16 मामले हैं. वाराणसी में बीएचयू की प्रयोगशाला के दो कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की प्रयोगशाला के दो कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित दोनों व्यक्ति बीएचयू की प्रयोगशाला के कर्मचारी हैं और दोनों ने हाल ही में अन्य राज्यों की यात्रा की थी, जिससे संक्रमण की संभावना है. कर्नाटक में कोरोना मरीजों की संख्या 100 पहुंची कर्नाटक में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 100 है. राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण दर 9.44 फीसदी है. इस अवधि में 381 नमूनों का परीक्षण किया गया है. इनमें से 361 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच और 20 नमूनों की आरएटी जांच की गई. पंजाब के फिरोजपुर में एक युवक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया पंजाब के फिरोजपुर जिले में 25 वर्षीय एक युवक के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और एहतियात के तौर पर उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है. युवक गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और कुछ दिन पहले अस्वस्थ होने के कारण अपने माता-पिता के पास फिरोजपुर आया था. अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का पहला मामला सामने आया अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 की मौजूदा लहर का पहला मामला सामने आया है. राज्य निगरानी अधिकारी लोबसांग जांपा ने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच के जरिए मंगलवार को एक मां और बेटी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. गर्भवती स्त्री (34) ने सोमवार को बुखार और हल्की खांसी की शिकायत के बाद ‘रैपिड एंटीजन टेस्ट’ कराया था जिसमें वह संक्रमित पाई गई. The post Corona Cases In India: कोरोना ने फिर डराया, एक दिन में राजस्थान में 8, बंगाल में 5 मामले, शिशु की हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टक्कर में दोनों बाइक सवार की मौत, एक घायल

रंका. रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना-भंडरिया मुख्य पथ पर हाटदोहर मड़ुआ नाला के पास बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया. मृतकों में पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड के मुरमा गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र नागेश्वर सिंह (40 वर्ष) तथा गढ़वा प्रखंड के दुबे मरहटिया निवासी गणेश उरांव के पुत्र चिंटू उरांव (22 वर्ष) शामिल हैं. इसमें नागेश्वर सिंह की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई है. मिली जानकारी के अनुसार चिंटू उरांव और उसका चचेरा भाई विकास उरांव बड़गड़ से गढ़वा आ रहे थे. हाट दोहर मड़ुआ नाला के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. इसमें दोनों बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी देते हुए घायल विकास उरांव ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई चिंटू उरांव बहन के घर बड़गड़ गये थे. वहां से दोनों गढ़वा लौट रहे थे. विकास ने बताया कि बाइक वह स्वयं चला रहा था और हेलमेट भी लगाया था. लेकिन रास्ते में चिंटू उरांव ने बाइक चलाने के लिए मांग लिया. उसने हेलमेट भी नहीं लगाया. इसके बाद कुछ ही दूर आने पर यह दुर्घटना हो गयी. वहीं नागेश्वर सिंह के परिचितों ने बताया कि वह बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में ट्रक चलाता है. वह बिना हेलमेट के बिलासपुर से ही बाइक से अपने घर सतबरवा जा रहा था. इसी बीच वह दुर्घटना का शिकार हो गया. इसकी सूचना मिलते ही रंका थाना के एएसआइ राजेश कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नागेश्वर सिंह तथा चिंटू उरांव को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा. लेकिन यहां अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टक्कर में दोनों बाइक सवार की मौत, एक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sports : आरएसए किड्स टाइटंस ने जीता खिताब

आरएसए प्रीमियर लीग के फाइनल में सुपरजायंट्स को हराया स्पोर्ट्स संवाददाता, रांची आरएसए किड्स टाइटंस ने अंडर-11 आरएसए प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया. बुधवार को स्पोर्ट्से गये फाइनल में टाइटंस ने सुपरजायंट्स को चार विकेट से हराया. सुपरजायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 132 रन पर आउट हो गयी. सुपरजायंट्स के लिए पीयूष ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सी. इमरान ने 28 रन बनाये. टाइटंस के तल्हा फैज ने चार व अयांश ने दो विकेट लिये. जवाब में टाइटंस ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. अयांश ने 34 व कुमार वैभव ने 23 रन बनाये. इमरान ने दो व रयांश ने एक विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार तल्हा फैज को दिया गया. अयांश तिवारी को बेस्ट बैटर, इमरान को बेस्ट बॉलर, निशात अफ्जा को बेस्ट फील्डर, जबकि मो वाली हसन, जयेश, वीर बजरंगी व नमीष को राइजिंग प्लेयर का पुरस्कार दिया गया. एनआइएस कोच अनिसुर रहमान, मो वसीम हसन, महबूब, विमल और रजनीश ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sports : आरएसए किड्स टाइटंस ने जीता खिताब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ranchi news : रांची के 135 श्रद्धालु करेंगे हेमकुंड साहिब की यात्रा

रांची. गुरुनानक सेवक जत्था के 135 श्रद्धालुओं का जत्था तीन जून को उत्तराखंड स्थित श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए कृष्णा नगर कॉलोनी से रवाना होगा. इसको लेकर गुरुनानक सेवक जत्था ने गुरुनानक सत्संग सभा में बैठक की. बैठक में यात्रा में शामिल सभी सदस्यों को जरूरी निर्देश दिये गये. संस्था के नरेश पपनेजा ने बताया कि तीन जून को यह जत्था शाम 4.25 बजे रांची से ट्रेन से रवाना होगा. छह जून को ऋषिकेश से जत्था रात आठ बजे गोविंद घाट पहुंचेगा दिल्ली में गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब और गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब के दर्शन कर उसी दिन शाम ऋषिकेश के लिए रवाना होंगे. छह जून को ऋषिकेश से जत्था रात आठ बजे गोविंद घाट पहुंचेगा. सात जून को गोविंद घाट से यात्रा शुरू होगी. सभी श्रद्धालु गोविंद घाट से 13 किमी पैदल यात्रा कर गोविंद धाम पहुंचेंगे. आठ जून को जत्था गोविंद धाम से छह किमी की पैदल यात्रा कर श्री हेमकुंड साहिब पहुंच कर गुरुद्वारा साहिब का दर्शन करेगा. इसके बाद सभी श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम भी जायेंगे. 12 जून को दिल्ली से वापस रांची पहुंचेंगे. बैठक का संचालन मनीष मिढ़ा और धन्यवाद ज्ञापन सूरज झंडई ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ranchi news : रांची के 135 श्रद्धालु करेंगे हेमकुंड साहिब की यात्रा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top