Hot News

May 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बोरिंग कैनाल रोड में फायरिंग करने वाले भाग गये हैं पंजाब, पांच दिनों में इश्तेहार लेकर संपत्ति की कुर्की-जब्ती कर देगी पुलिस

संवाददाता, पटना श्रीकृष्णापुरी थाने के बोरिंग कैनाल रोड में आठ राउंड फायरिंग कर हड़कंप मचाने वाले बदमाश पंजाब भाग गये हैं. बोरिंग कैनाल रोड में घटना को अंजाम देने के ये सभी पहले दिल्ली गये हैं और उसके बाद पंजाब निकल गये हैं. पुलिस को इन लोगों के पंजाब में होने की जानकारी मिली है. सूत्रों का कहना है कि पुलिस की एक टीम दिल्ली और दूसरी टीम पंजाब भी रवाना कर दी गयी है. इस घटना को पांच युवकों ने अंजाम दिया है. इस घटना को अंजाम देने में शामिल महेंद्रू का राेहित उर्फ अल्टर, सब्जीबाग का शानू, कंकड़बाग निवासी शिबू के खिलाफ पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट ले लिया है. साथ ही पांच दिनों के अंदर में इश्तेहार लेने के बाद सभी के संपत्ति की कुर्की-जब्ती कर दी जायेगी. सूत्रों का कहना है कि सब्जीबाग के शानू का दोस्त पंजाब का रहने वाला है. सभी उसके साथ पंजाब में ही हैं. इधर, पुलिस टीम इन बदमाशों के करीबियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस के पास इन बदमाशों के खिलाफ में पुख्ता सबूत हाथ लग गया है. सभी प्राइवेट पुलिस गाड़ियों में लगाया जायेगा वायरलेस सिस्टम पटना के थानों में प्रशासनी गाड़ियों के साथ ही भाड़े पर लेकर प्राइवेट गाड़ियां भी चलती हैं. इन गाड़ियों में वायरलेस सिस्टम नहीं है. जिसके कारण कई पुलिस गाड़ियों को घटना के संबंध में जानकारी भी नहीं मिली. एसएसपी अवकाश कुमार ने वायरलेस कर पुलिसकर्मियों को गाड़ी को पकड़ने का मैसेज प्रसारित किया था. लेकिन कई गाड़ियाें में वायरलेस सिस्टम नहीं लगा था. जिसके कारण उस पर तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी तक नहीं हुई. इसके बाद एसएसपी ने तमाम थानेदारों को अपने-अपने थाने के प्राइवेट गाड़ियों की लिस्ट मांगी है, जिस पर वायरलेस सेट लगवाना है. सभी थाना पुलिस ने अपने-अपने थाना में मौजूद बिना वायरलेस की गाड़ियों की लिस्ट एसएसपी कार्यालय को भेजी है. विदित हो कि शनिवार की शाम पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने आठ राउंड फायरिंग की थी. इसी दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद आ गये. उन्होंने पीछा भी किया लेकिन बदमाश बिना नंबर की स्कॉर्पियो से फरार होने में सफल रहे. कार से हटाया गया ब्लैक फिल्म बाेरिंग कैनाल राेड में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने कार से ब्लैक फिल्म, हुटर, वीवीआइपी लाइट हटाने के लिए अभियान चलाया. इस दौरान कई लक्जरी वाहनों में लगे ब्लैक फिल्म को हटा दिया गया. यह अभियान सोमवार व मंगलवार को पटना के तमाम इलाकों बेली रोड, जेपी गंगा पथ, अटल पथ आदि जगहों पर चलाया गया. इस दौरान जुर्माना स्वरूप तीन लाख रुपया भी वसूल किया गया. इसके अलावा पूरे पटना में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बोरिंग कैनाल रोड में फायरिंग करने वाले भाग गये हैं पंजाब, पांच दिनों में इश्तेहार लेकर संपत्ति की कुर्की-जब्ती कर देगी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मकान मालकिन, किरायेदार दंपती सहित 10 हथियार तस्कर बेऊर इलाके से गिरफ्तार

-10 पिस्टल, 18 मैग्जीन, 51 हजार नकद, 13 माेबाइल, 800 ग्राम गांजा और दाे कार बरामद संवाददाता, पटना बेऊर थाने की महावीर काॅलाेनी स्थित सांई निवास में पुलिस टीम ने छापेमारी की और 10 हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये लोगों में मकान मालकिन, किराये का फ्लैट लेकर रह रहे दंपती व अन्य शामिल हैं. इन लोगों के पास से पुलिस ने 10 पिस्टल, 18 मैग्जीन, 51 हजार नकद, 10 लाेहे की रेती, पिस्टल का छह स्प्रिंग, 13 माेबाइल, 800 ग्राम गांजा और दाे कार बरामद किया है. इन 10 में एक हथियार का खरीदार भी शामिल है. गिरफ्तार हाेने वालाें में हथियार तस्करों का सरगना सागर कुमार, उसकी पत्नी अंजली सिंह, मकान मालकिन सविता कुमारी, सन्नी कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ भाेकली, विकास कुमार, आर्यन कुमार, राेहित सिंह, राहुल चाैधरी व शुभम कुमार शामिल हैं. सरगना सागर मूल रूप से अथमलगोला का रहने वाला है और यह अपनी पत्नी अंजली सिंह के साथ सविता देवी के घर में किराये का फ्लैट लेकर रहता था. यह मुंगेर से लाये गये पिस्टल को बदमाशों को बेचता था. साथ ही डिमांड पर बनाता भी था. गिरफ्तार सन्नी व अभिषेक मुंगेर के कासिमगंज का रहने वाला है. ये दोनों पिस्टल बनाने के कारीगर हैं. साथ ही मुंगेर से हथियार की खेप सागर तक पहुंचाने का काम करते थे. जबकि विकास व आर्यन शाहपुर थाने के पतलापुर का रहने वाला है. राेहित सिंह अथमलगाेला के धर्मपुर का रहने वाला है. राहुल चाैधरी बक्सर के सिमरी थाना के माणिकपुर का निवासी है. साथ ही शुभम कुमार बिहटा के राघाेपुर का रहने वाला है. ये सभी हथियार तस्करी के धंधे से जुड़े हुए हैं और बदमाशों को हथियार सप्लाइ करते हैं. एक पिस्टल करीब 30 से 40 हजार रुपये में बेचते थे. हथियार सप्लाइ करने के लिए यह गिरोह चोरी की बाइक व कार का इस्तेमाल करते थे. सिटी एसपी वेस्ट शरत आरएस ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पकड़े गये सभी हथियार तस्कर हैं. इन लोगों के पास से गांजा बरामद किया गया है. ये लोग गांजा की भी सप्लाइ करते हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. उन्होंने बताया कि हथियार सप्लाइ करने की जानकारी मकान मालकिन सविता को भी था. इसलिए उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है. सागर कुमार के खिलाफ कोतवाली व श्रीकृष्णापुरी थाने में एक-एक केस दर्ज है. जबकि शुभम पर बिहटा थाने में हत्या के प्रयास व आम्र्स एक्ट का केस दर्ज है. सन्नी कुमार पर मुंगेर के मुफस्सिल थाना व कासिम बाजार थाने में केस दर्ज हैं. अभिषेक पर मुंगेर के ही कासिमबाजार थाने में दो केस दर्ज हैं. दो माह पहले लिया था किराये पर फ्लैट, पुलिस ने ग्राहक बन कर किया गिरफ्तार सागर कुमार व उसकी पत्नी अंजलि सिंह ने करीब दो माह पहले बेऊर में स्थित सांई निवास में किराये पर फ्लैट लिया था. इसके बाद हथियार बनाने के साथ ही मुंगेर से मंगवाने का काम करते थे. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली. इसके बाद बेऊर थानाध्यक्ष अमरेंद्र साह व जक्कनपुर थानाध्यक्ष ऋतुराज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राहक के रूप में हथियार तस्करों से संपर्क साधा. ये लोग हथियार देने को राजी हो गये. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और इन सभी को पकड़ लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मकान मालकिन, किरायेदार दंपती सहित 10 हथियार तस्कर बेऊर इलाके से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला को वीडियो कॉल कर खाते से कर ली 2.16 लाख की निकासी

संवाददाता, पटना साइबर बदमाश लगातार लोगों के खाते से पैसे की निकासी कर रहे हैं. इस संबंध में चार लोगों ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है. साइबर बदमाशों ने दानापुर की रहने वाली गजाला परवीन को वीडियो कॉल किया और उनके खाते से 2.16 लाख रुपये की निकासी कर ली. बताया जाता है कि बदमाशों ने वीडियो कॉल कर मोबाइल फोन हैक कर लिया और खाते से निकासी कर ली. उन्होंने ओटीपी भी नहीं बताया लेकिन निकासी हो गयी. उन्होंने तुरंत ही अपने खाता को ब्लॉक कराया. रामजयपाल पथ के सुंदर नगर निवासी जगदीश चौधरी के खाता से साइबर बदमाशों ने 1.58 लाख रुपये की निकासी कर ली. उन्हें बदमाशों ने बैंक अधिकारी बन कर कॉल किया और खाता को अपडेट करने को कहा. इसके बाद उनसे ओटीपी पूछ कर खाता से 1.58 लाख रुपये की निकासी कर ली. खुसरूपुर निवासी रघुवंश राय का मोबाइल फोन गुम हो गया. इस दौरान उनके खाता से किसी ने 1.40 लाख रुपये की निकासी कर ली. उन्होंने जब नया सिम कार्ड लिया तो पैसे निकासी की जानकारी मिली. जबकि बिहटा निवासी अंजना हिंदुस्तानी काे कुरियर कैंसिल होने की जानकारी देकर पैसा रिफंड करने का झांसा दिया और खाता से 34 हजार रुपये की निकासी कर ली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री को वीडियो कॉल कर खाते से कर ली 2.16 लाख की निकासी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names: क्या बच्चों को देवी-देवताओं के नाम देना उचित

Baby Names: हिंदू धर्म में नामकरण को एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है. शिशु का नाम उसकी पहचान के साथ-साथ उसके जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालता है. अक्सर माता-पिता अपने बच्चों के नाम भगवान या देवी-देवताओं के नाम पर रखते हैं, जैसे राम, कृष्णा, शिवा, लक्ष्मी, सरस्वती आदि. यह परंपरा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि शिशु के चरित्र के विकास में भी सहायक मानी जाती है. नाम एक मंत्र की तरह प्रभाव डालता है भगवान के नाम पर बच्चों का नाम रखना कई दृष्टिकोण से उचित और सकारात्मक माना जाता है. सबसे पहले, यह शिशु के जीवन में धार्मिकता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है. जब भी शिशु को उसके नाम से बुलाया जाता है, तो वह नाम अपने आप में एक मंत्र की तरह प्रभाव डालता है. उदाहरण के लिए, ‘राम’ नाम का उच्चारण केवल पुकारने से ही वातावरण को शुद्ध करने की क्षमता रखता है. बच्चों के लिए कौन से नाम हैं अशुभ? इन नामों से दूर रहें, धार्मिक लाभ हो सकता है कम नाम मानसिक और भावनात्मक विकास में भी मददगार दूसरा, यह परंपरा बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करती है. जब शिशु बड़े होते हैं और समझते हैं कि उनका नाम किसी देवी या देवता के नाम पर रखा गया है, तो स्वाभाविक रूप से वे उस नाम के अनुरूप आचरण करने की प्रेरणा महसूस करते हैं. यह न केवल सामाजिक दृष्टिकोण से लाभकारी होता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास में भी मददगार साबित होता है. भगवान के नाम का उपयोग में सावधानी जरूरी कुछ विद्वानों का मानना है कि भगवान के नाम का उपयोग अत्यंत सावधानी से किया जाना चाहिए. उनका तर्क है कि यदि इस नाम का प्रयोग अनुचित स्थानों या गलत व्यवहार के साथ किया जाए, तो इसे नाम का अपमान माना जा सकता है. उदाहरण के लिए, यदि किसी का नाम ‘शिव’ है और वह गलत कार्यों में लिप्त है, तो इसे धार्मिक दृष्टिकोण से उचित नहीं माना जाता. इसलिए, बच्चों का नाम भगवान के नाम पर रखना निश्चित रूप से सही है, बशर्ते उस नाम की प्रतिष्ठा को बनाए रखा जाए और उसके अनुरूप आचरण की शिक्षा भी दी जाए. सही तरीके से नामकरण करने से न केवल शिशु का व्यक्तित्व उभरता है, बल्कि वह समाज में एक आदर्श उदाहरण भी प्रस्तुत कर सकता है. The post Baby Names: क्या बच्चों को देवी-देवताओं के नाम देना उचित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में केसरी 2 फ्लॉप हुई सुपरहिट, कलेक्शन पर डालें नजर

Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. सनी देओल की जाट से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद इसने कलेक्शन करना जारी रखा. 18 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ने सिनेमाघरों में फाइनली अब अपना सफर खत्म कर लिया है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड आखिरकार कितनी कमाई की. केसरी चैप्टर 2 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ करण जौहर की ओर से धर्मा प्रोडक्शंस के तहत निर्मित केसरी चैप्टर 2 को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में 142 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपनी थियेटर रन खत्म की. इसमें से 108.50 करोड़ रुपये (90.25 करोड़ रुपये शुद्ध) हिंदुस्तानीय बाजारों से आए, जबकि अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों ने लगभग 3.9 मिलियन अमरीकी डॉलर का योगदान दिया, जो हिंदुस्तानीय मुद्रा के अनुसार 33.50 करोड़ रुपये है. हालांकि यह मूवी अक्षय कुमार के लिए एक क्लीन हिट फिल्म की कमी को पूरा नहीं कर सकी, लेकिन उनकी पिछली मूवीज से अच्छा कलेक्शन किया. केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (हिंदुस्तान)- 108.50 करोड़ रुपयेकेसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (विदेश)- 33.50 करोड़ रुपये (3.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर)केसरी चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड- 142 करोड़ रुपये केसरी चैप्टर 2 के बारे में ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ शीर्षक वाली यह फिल्म वकील सी. शंकरन नायर की कम चर्चित कहानी और जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद अंग्रेजों के खिलाफ उनकी कानूनी लड़ाई को सामने लाती है. अक्षय मुख्य भूमिका में हैं, जबकि आर. माधवन और अनन्या पांडे ने दमदार अभिनय से उनका साथ दिया है. अक्षय कुमार अगली बार हाउसफुल 5 में नजर आएंगे, जिससे उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करेगी और सुपरस्टार की साफ-सुथरी हिट फिल्मों की कमी को खत्म करेगी. यह भी पढ़ें- Housefull 5 के लिए अक्षय कुमार ने वसूली कितनी फीस? मजेदार वीडियो में दिया जवाब The post Kesari Chapter 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में केसरी 2 फ्लॉप हुई सुपरहिट, कलेक्शन पर डालें नजर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Love Horoscope: 28 मई को मेष और मीन राशि का दिल क्या कहेगा, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Horoscope  28 May 2025: आज 28 मई 2025 का दिन प्रेम के मामलों में विशेष होने वाला है, विशेषकर मेष और मीन राशि वालों के लिए. दिल की धड़कनें तेज होंगी, भावनाएं उफान पर रहेंगी. रिश्तों में नया मोड़ आ सकता है. जानिए आपका आज का लव राशिफल क्या संकेत दे रहा है. मेष (Aries)आज आपका प्रेम जीवन सकारात्मक बदलावों से भरपूर रहेगा. अपने साथी से खुलकर संवाद करें, इससे रिश्ता और मजबूत होगा. अकेले वालों के लिए कोई खास व्यक्ति मिलने का मौका बन सकता है. मेष से मीन राशि के जातकों की आज 28 मई 2025 का राशिफल वृषभ (Taurus)रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा की भावना होगी. आपके और आपके साथी के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. विवाहितों को रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा. मिथुन (Gemini)आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा, लेकिन शब्दों का चयन सावधानी से करें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है. सिंगल्स के लिए कोई पुराना रिश्ता फिर से लौट सकता है. कर्क (Cancer)प्रेम संबंध भावुक और संवेदनशील रहेंगे. अपने मन की बात प्यार से कहें, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई गलती न करें. दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी. सिंह (Leo)रिश्ते में गर्मजोशी और उत्साह बढ़ेगा. आज अपने साथी के साथ गुणवत्ता भरा समय बिताएं. सिंगल्स के लिए नया रोमांटिक अवसर सामने आ सकता है. कन्या (Virgo)रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. पारदर्शिता बनाए रखें और अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. विवाहित जातकों के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. तुला (Libra)रिश्ते में संतुलन और सामंजस्य कायम रहेगा. पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं और प्रेम मजबूत होगा. सिंगल जातकों को नए कनेक्शन मिलने के संकेत हैं. वृश्चिक (Scorpio)प्रेम में गहराई आएगी लेकिन जरूरत से ज्यादा शक न करें, वरना तनाव बढ़ सकता है. ईमानदारी से बातचीत करें, इससे रिश्ता मजबूत होगा. धनु (Sagittarius)आज प्रेमी या जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. कोई यात्रा या डेट प्लान संभव है. संबंधों में स्थिरता और संतोष मिलेगा. मकर (Capricorn)रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. सिंगल जातकों को किसी पुराने परिचित से प्यार हो सकता है. कुंभ (Aquarius)रिश्ते में रोमांटिक पल बढ़ेंगे. क्रिएटिव प्लानिंग से अपने साथी को खुश कर पाएंगे. नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा. दिल की बात कहने का दिन अनुकूल है. मीन (Pisces)आज आपका दिन भावनाओं से भरा रहेगा. प्यार में नई ताजगी महसूस होगी. साथी की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है. दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, सिंगल्स की तलाश पूरी होगी. The post Aaj Ka Love Horoscope: 28 मई को मेष और मीन राशि का दिल क्या कहेगा, पढ़ें आज का लव राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang: आज 28 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 28 May 2025: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं आज  28 मई के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय… आज बुधवार 28 मई 2025 का पंचांग ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा प्रातः -06:17 उपरांत द्वितीया शाम -04:15उपरांत तृतीयाश्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47सूर्योदय 04:59सूर्यास्त-06:34सूर्योदय कालीन नक्षत्र- मृगशिरा उपरांत आद्रा ,योग – धृति ,करण -वा ,सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- वृष , चंद्रमा- वृष , मंगल-कर्क , बुध- वृष , गुरु-मिथुन ,शुक्र-मीन ,शनि-मीन ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह मेष से मीन राशि के जातकों की आज 28 मई 2025 का राशिफल चौघड़िया- बुधवार प्रातः06:00 से 07:30 लाभप्रात:07:30 से 09:00 तक अमृतप्रातः 09:00 से 10:30 तक कालप्रातः10:30 से 12:00 शुभदोपहर:12:00 से 1:30 तक रोगदोपहरः01:30 से 03:00 तक उद्वेगशामः03:00 से 04:30 तक चरशामः04:30 से 06:00 तक लाभउपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें।आराधनाः ॐ गं गणपतये नमःखरीदारी के लिए शुभ समयःप्रात:07:30 से 09:00 तकराहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तकदिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर ..अथ राशि फलम्.. The post Aaj Ka Panchang: आज 28 मई 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rajasthan 10th Result 2025 on Digilocker: डिजिलॉकर से RBSE 10th का रिजल्ट कैसे देखें? आसान तरीका यहां

Rajasthan 10th Result 2025 on Digilocker in Hindi: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 आज घोषित करने वाला है. लाखों छात्रों का इंतजार आज यानि 28 मई 2025 को शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा. रिजल्ट को ऑनलाइन देखने के साथ ही अब डिजिलॉकर के माध्यम से भी बहुत आसानी से मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है. डिजिलॉकर हिंदुस्तान प्रशासन की एक डिजिटल सेवा है, जिससे छात्र अपनी बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट आसानी से घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं. यहां आप Rajasthan 10th Result 2025 on Digilocker के स्टेप्स देख सकते हैं. राजस्थान बोर्ड :- 10वीं कक्षा का परिणाम कल 28 मई 2025 को जारी किया जाएगा। @Rajasthanboard #10thclassresult ll #Rajasthanboard — Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) May 27, 2025 डिजिलॉकर से RBSE 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे देखें? डिजिलॉकर से रिजल्ट (Rajasthan 10th Result 2025 on Digilocker) और मार्कशीट देखने के स्टेप्स इस प्रकार हैं- सबसे पहले www.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं या डिजिलॉकर मोबाइल ऐप खोलें. अगर आपने पहले से अकाउंट नहीं बनाया है, तो ‘Sign Up’ करें. मोबाइल नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें. लॉगिन के बाद, ‘Education’ सेक्शन में जाएं. वहां “Rajasthan Board of Secondary Education” चुनें. फिर “Class 10th Marksheet 2025” ऑप्शन पर क्लिक करें. अब रोल नंबर और जन्मतिथि डालें. आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- Rajasthan 10th Result 2025: RBSE 10वीं का रिजल्ट rajresults.nic.in पर, चेक करने के लिए Direct Link यहां RBSE Rajasthan 10th Result 2025 OUT Soon: कैसे चेक करें? RBSE 10th Result 2025 राजस्थान बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा. छात्र इन स्टेप्स से ऑनलाइन देख सकते हैं: छात्र सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं अब ‘परीक्षा परिणाम’ पर क्लिक करें नया पेज ओपन होगा आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें अब अपना रोल नंबर सेव करें और रिजल्ट चेक करें कैंडिडेट्स रिजल्ट की काॅपी को सेव कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan 10th Result 2025 by SMS: स्लो हो गई वेबसाइट! राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट SMS से ऐसे देखें The post Rajasthan 10th Result 2025 on Digilocker: डिजिलॉकर से RBSE 10th का रिजल्ट कैसे देखें? आसान तरीका यहां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB ने जीत से लगाई रिकॉर्ड्स की भरमार, हासिल किए तमाम अनछुए मुकाम, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2025 RCB vs LSG Match Records by Royal Challengers Bengaluru: स्टैंड-इन कप्तान जितेश शर्मा की धमाकेदार नाबाद 85 रन की पारी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को एक ऐसा ऐतिहासिक कारनामा करने में मदद की, जो आईपीएल इतिहास में अब तक कोई भी टीम नहीं कर सकी थी. आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में, जो मंगलवार को हिंदुस्तान रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (लखनऊ) में स्पोर्ट्सा गया, आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जोरदार अंदाज में छह विकेट से जीत दर्ज की. 228 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने यह स्कोर आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. यह न केवल उनका अब तक का सर्वोच्च सफल रनचेज रहा, बल्कि आईपीएल इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा रनचेज भी बना. आईपीएल में सबसे बड़ा रन चेज पंजाब किंग्स ने 2024 में केकेआर के खिलाफ किया था. उस मैच में पंजाब ने 262 रन पीछा करते हुए बनाए थे. जबकि दूसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज करते हुए इसी साल सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ किया था. उन्होंने ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की धमाकेदार पारी की बदौलत 246 रन को हैदराबाद ने 20 ओवर से पहले ही हासिल कर लिया था. अब इस सूची में आरसीबी है.  IPL में सबसे सफल रन-चेज 262 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024 246 – एसआरएच बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025 228 – आरसीबी बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025 224 – आरआर बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020 224 – आरआर बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024 घर के बाहर जीते सभी मैच  इस जीत के साथ RCB ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस सीजन में अपने सभी सातों अवे (बाहर के मैदान) मैच जीतने वाली वे आईपीएल की पहली टीम बन गईं. इससे पहले 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) ने सात जीत तो दर्ज की थीं, लेकिन दोनों टीमें अपने होम से बाहर एक-एक मैच हार गई थीं. IPL के लीग चरण में सबसे अधिक घर से बाहर जीत 7 में से 7 – 2025 में आरसीबी 8 में से 7 – 2012 में केकेआर 8 में से 7 – 2012 में एमआई आरसीबी का सबसे बड़ा रन चेज वहीं आरसीबी के लिए भी, यह उसके इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले उसने 215 रन साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैंपियंस लीग में 2011 में हासिल किया था. जबकि 204 रन का चेज उसने पंजाब के खिलाफ 2011 में ही हासिल किया था.  आरसीबी के लिए 200 से अधिक रनों का सफल पीछा 228 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025 215 बनाम साउथ ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु, सीएलटी20, 2011 204 बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2010 204 बनाम एनएसडब्ल्यू, बेंगलुरु, सीएलटी20, 2011 201 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024 इकाना स्टेडियम पर सबसे बड़ी रन चेज RCB की यह जीत लखनऊ के मैदान पर टी20 इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी 200+ रन की सफल चेज भी रही. इससे पहले 19 मई को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ के खिलाफ इसी मैदान पर 206 रन का लक्ष्य हासिल किया था. दो क्वालिफायर स्पोर्ट्सने का मिलेगा मौका RCB की इस शानदार जीत ने उन्हें 2016 के बाद पहली बार अंक तालिका में दूसरा स्थान दिलाया. बेंगलुरु और पंजाब, दोनों के 19-19 अंक रहे, लेकिन श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब की टीम बेहतर नेट रन रेट (+0.30) के चलते पहले स्थान पर रही. अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए RCB क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी, जो गुरुवार को स्पोर्ट्सा जाएगा. वहीं, गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस शुक्रवार को एलिमिनेटर में आमने-सामने होंगे. RCB vs LSG मैच का हाल वहीं मैच की बात करें, तो लखनऊ की पारी की बात करें तो कप्तान ऋषभ पंत ने धमाकेदार 118 रन बनाए और टीम का स्कोर 227/3 तक पहुंचाया. जवाब में बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने पावरप्ले में तेज शुरुआत दी. इसके बाद कप्तान जितेश शर्मा (नाबाद 85) और मयंक अग्रवाल (नाबाद 41) ने पारी को संभाला और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. लखनऊ के गेंदबाज़ों की बात करें तो उन्होंने जमकर रन लुटाए. खासकर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ विल ओ’रूर्क के लिए यह रात बेहद खराब रही, उन्होंने अपने चार ओवरों में 74 रन लुटा दिए और केवल दो विकेट लिए. यह आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे महंगी गेंदबाजी रही. धमाकेदार पारी के लिए RCB कप्तान ने विराट नहीं इस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट, हेजलवुड के बारे में भी दी अपडेट खिलाड़ी बने हथियारबाज: फर्जी दस्तावेजों से बने लाइसेंस, असलहा माफिया का पर्दाफाश RCB vs LSG: 27 करोड़ी ऋषभ पंत ने 2574 दिनों बाद IPL में जमाया शतक, RCB के खिलाफ दिखा पावर The post RCB ने जीत से लगाई रिकॉर्ड्स की भरमार, हासिल किए तमाम अनछुए मुकाम, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कर्क राशि वालों को संतान से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 28 मई 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 May 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज बुधवार 28 मई 2025 का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें… मेष राशिइस सप्ताह आपके लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी.  कार्यस्थल पर नई परियोजनाओं की शुरुआत हो सकती है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी.  हालांकि, पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें.  वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें.शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: लाल आज 28 मई 2025 का ये है पंचांग वृषभ राशिइस सप्ताह आपके लिए वित्तीय मामलों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं.  आय के नए स्रोत खुल सकते हैं.  कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से समर्थन प्राप्त होगा, जिससे कार्यों में तेजी आएगी.  पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.  स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक शांति बनाए रखें.  श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को रोटी खिलाएं.शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: नीला मिथुन राशिइस सप्ताह आपके सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में सक्रियता में वृद्धि होगी.  नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं.  वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और बजट का पालन करें.  स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और नियमित व्यायाम करें.  गाय को रोटी दें और श्री सूक्त का पाठ करें.शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीला कर्क राशिइस सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शांति के संकेत हैं.  संतान से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है.  कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा.  स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक शांति बनाए रखें.  श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को गुड़ दें.शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: वैगनी सिंह राशिइस सप्ताह आपके लिए स्वास्थ्य और मानसिक शांति महत्वपूर्ण रहेगी.  कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं, जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे.  वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें और बजट का पालन करें.  पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.  लक्ष्मी-कुबेर की आराधना करें और गाय को रोटी खिलाएं.शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल कन्या राशिइस सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं.  नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा.  वित्तीय मामलों में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें.  पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.  हनुमान चालीसा का पाठ करें और गाय को रोटी खिलाएं.शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: नीला तुला राशिइस सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है.  सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में गति आएगी.  वित्तीय मामलों में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें.  पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.  गाय को रोटी खिलाएं और श्री सूक्त का पाठ करें.शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: काला वृश्चिक राशिइस सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं.  व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं.  वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतें और बजट का पालन करें.  पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.  गाय को गुड़ खिलाएं और श्री सूक्त का पाठ करें.शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल धनु राशिइस सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के संकेत हैं.  आय में वृद्धि हो सकती है.  वित्तीय मामलों में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें.  पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.  श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को रोटी खिलाएं.शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: पीला मकर राशिइस सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं.  वित्तीय मामलों में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें.  पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.  स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक शांति बनाए रखें.  श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को रोटी खिलाएं.शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला कुम्भ राशिइस सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है.  व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं.  वित्तीय मामलों में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें.  पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.  गाय को रोटी खिलाएं.शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला मीन राशिइस सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.  आय में वृद्धि हो सकती है.  वित्तीय मामलों में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें.  पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.  श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को रोटी खिलाएं.शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: लाल The post कर्क राशि वालों को संतान से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है, देखिए मेष से मीन राशि के जातकों की आज 28 मई 2025 का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top