Hot News

May 28, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : धनबाद के 54 वें उपायुक्त के रूप में आदित्य रंजन ने संभाला पदभार

धनबाद के 54वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रूप में आदित्य रंजन ने मंगलवार को पदभार संभाला. उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा से पदभार लिया. निवर्तमान उपायुक्त ने नये उपायुक्त को शुभकामनाएं दी. बाद में मीडिया से बातचीत में उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक प्रशासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. जिले की जो भी समस्याएं सामने आयेंगी, उनका ईमानदारी के साथ समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगे. केंद्र व राज्य प्रशासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे, ताकि हर व्यक्ति को उन योजनाओं का लाभ मिल सके. झरिया पुनर्वास में लायी जायेगी तेजी झरिया पुनर्वास व विस्थापन के सवाल पर उपायुक्त ने कहा कि सामूहिक प्रयास से किसी भी समस्या का निदान किया जा सकता है. इस समस्या का भी समाधान सबके सहयोग से किया जायेगा. वहीं निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि धनबाद में उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा. प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस एवं जनता के सहयोग से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुए. कार्यकाल के दौरान सबके सहयोग से धनबाद में कई काम किये. उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक : पदभार ग्रहण के बाद नये उपायुक्त श्री रंजन ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की. सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया. बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : धनबाद के 54 वें उपायुक्त के रूप में आदित्य रंजन ने संभाला पदभार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : आशा लकड़ा ने ली संवैधानिक सुरक्षा उपाय, कल्याण व विकास योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकडा ने मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में सभी जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अनुसूचित जनजातियों के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपाय, कल्याण और विकास योजनाओं के कार्यान्वयन से संबंधित समीक्षा बैठक की. डॉ लकड़ा ने धनबाद उपायुक्त को जिले के गरीब छात्र-छात्राओं के लिए जेपीएससी व यूपीएससी की नि:शुल्क तैयारी करने का निर्देश दिया. कहा कि 10वीं व 12वीं के जिला टॉपरों की सूची बनाकर उन बच्चों से प्रशासनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की नि:शुल्क की तैयारी करायें. कोई भी विद्यार्थी पैसे के अभाव में पढ़ाई ना छोड़े इसका ध्यान रखें. उन्होंने एसएसपी को संवैधानिक सुरक्षा उपाय पर जोर देने व आपराधिक मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. इस दौरान डॉ लकड़ा ने तोपचांची प्रखंड के चलकरी गांव में स्थित पीजीटीवी परिवारों को बिजली, पानी, मकान, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, गांव तक पहुंच पथ, आंगनबाड़ी केंद्र, खाद्यान्न आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही छूटे हुए लाभुकों को सभी प्रशासनी योजनाओं का लाभ पहुंचाने व कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया है. कहा कि जो भी शिशु स्कूल ड्रॉपआउट हो चुके हैं, उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को अधिक से अधिक लाभुकों को वन पट्टा देने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन, डीडीसी सादात अनवर के अलावा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इन विभागों व योजनाओं की हुई समीक्षा : डॉ लकड़ा ने जिला में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्य, अनुसूचित जनजाति के लिए उपलब्ध हॉस्टल, शिक्षक की संख्या, बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति, अनुसूचित जनजाति को वनपट्टा उपलब्ध कराने, अबुआ आवास की अद्यतन स्थिति, स्त्री स्वावलंबन, कब्रिस्तान/श्मशान घेराबंदी व शेड निर्माण, बिरसा कूप योजना की स्थिति, पोटो हो स्पोर्ट्स मैदान की स्थिति, जाति प्रमाण पत्र निर्माण कार्य की स्थिति, थानों में एफआईआर व कार्रवाई की स्थिति, बाल मजदूरी में कार्रवाई की स्थिति, जेएसएलपीएस द्वारा किये जा रहे कार्य की स्थिति, मनरेगा के तहत ग्रामीणों को रोजगार देने की अद्यतन स्थिति समेत कई विभिन्न बिंदुओं पर विभागवार समीक्षा की. डॉ लकड़ा ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करने, जाति प्रमाण पत्र निर्माण के लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को समय तय सीमा के अंदर प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया है. बाल मजदूरी पर कार्रवाई करने के लिए श्रम अधीक्षक को निर्देश दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : आशा लकड़ा ने ली संवैधानिक सुरक्षा उपाय, कल्याण व विकास योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : 98.66 प्रतिशत आवासीय विद्यालयों के स्टूडेंट्स का परिणाम

जिले के आवासीय विद्यालयों की छात्राओं का रिजल्ट बेहतर रहा है. नौ आवासीय विद्यालयों से 449 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी. इसमें 443 को सफलता मिली है. 98.66 प्रतिशत रिजल्ट रहा है. इसमें से 343 बच्चों ने प्रथम श्रेणी, 97 ने द्वितीय श्रेणी व तीन ने तृतीय श्रेणी से सफलता हासिज की. चार आवासीय विद्यालयों का परिणाम शत प्रतिशत : जिले के चार आवासीय विद्यालयों का परिणाम शत प्रतिशत रहा. इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) बलियापुर, तोपचांची, टुंडी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी) बाघमारा शामिल है. आवासीय विद्यालयों का परिणाम केजीबीवी बलियापुर : 66 छात्राओं में 65 ने प्रथम श्रेणी और एक छात्रा ने द्वितीय श्रेणी से सफलता हासिल की है. केजीबीवी गोविंदपुर: 50 छात्राएं परीक्षाओं ने 49 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं. इसमें से 33 प्रथम, 16 द्वितीय श्रेणी से सफल हुईं. केजीबीवी झरिया: 72 छात्राओं में 71 को उत्तीर्ण हुईं. इसमें से 62 प्रथम, नौ द्वितीय श्रेणी से सफल हुईं. केजीबीवी तोपचांची : 51 छात्राओं में 30 प्रथम व 18 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं. केजीबीवी टुंडी : 49 छात्राओं में 43 प्रथम श्रेणी व छह द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं. जेबीएवी बाघमारा : 48 छात्राओं में 39 प्रथम और नौ द्वितीय श्रेणी के अंक से सफल हुईं. जेबीएवी धनबाद : 49 छात्राओं में 33 प्रथम और 14 द्वितीय श्रेणी के अंक के साथ उत्तीर्ण हुईं. जेबीएवी पूर्वी टुंडी : 47 छात्राओं में 33 छात्राएं प्रथम व 13 द्वितीय श्रेणी अंक से सफल हुई है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय धनबाद : 17 छात्राें में पांच प्रथम श्रेणी और 11 द्वितीय श्रेणी के अंक के साथ सफल हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : 98.66 प्रतिशत आवासीय विद्यालयों के स्टूडेंट्स का परिणाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : 60 फीट ऊंचा तुलस्यान भवन धराशायी, टला बड़ा हादसा

करकेंद मोड़ स्थित करीब 60 फीट ऊंची चार मंजिला पुरानी इमारत सोमवार की रात लगभग एक बजे ढह गयी. यह इमारत धनबाद के प्रतिष्ठित व्यवसायी विनोद तुलस्यान (मानसरोवर) के संयुक्त परिवार का था और स्थानीय रूप से “तुलस्यान भवन ” के नाम से जाना जाता था. इस इमारत के करीब 20 कमरे था. करीब 60 वर्ष पुराना यह भवन काफी समय से जर्जर अवस्था में था. वर्तमान में इसमें कोई नहीं रहता था. घटना देर रात होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : 60 फीट ऊंचा तुलस्यान भवन धराशायी, टला बड़ा हादसा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : जैक 10वीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, टॉप टेन में छात्र हावी

जैक की ओर से जारी 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है. जबकि डिस्ट्रिक्ट टॉप टेन में छात्र हावी रहे. जिले में नामांकित 28 हजार 365 छात्र छात्राओं में 28 हजार 263 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. इसमें से 25 हजार 875 उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं 13 हजार 379 प्रथम श्रेणी, 10 हजार 716 द्वितीय श्रेणी और एक हजार 780 शिशु तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं. बेहतर रहा बेटियों का रिजल्ट : जिले में 13 हजार 288 बेटों और 14 हजार 975 बेटियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी. इसमें 12 हजार 69 छात्रों और 13 हजार 806 छात्राओं को सफलता मिली है. सफलता प्राप्त करने वालों में 89.61 फीसदी लड़के और 90.96 फीसदी लड़कियां हैं. 7374 बेटियों ने फर्स्ट डिविजन से उत्तीर्ण किया है. वहीं इस श्रेणी में मात्र 6005 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. सेकेंड डिविजन में 5527 लड़किया और 5189 लड़के हैं. थर्ड डिवीजन की बात करें तो 905 लड़कियां और 875 लड़के हैं. टॉप टेन में शामिल हैं 14 छात्र : भले ही जिले में ओवरऑल बेटियों का प्रदर्शन बेहतर रहा, लेकिन टॉप टेन में छात्र हावी रहे है. टॉप-10 में 21 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. इसमें से 14 छात्र है, जबकि छात्राओं की संख्या सात रही है. जिला टॉपर भी इस बार छात्र ही रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : जैक 10वीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, टॉप टेन में छात्र हावी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : रोजगार, विस्थापन व पलायन को लेकर भाकपा माले ने दिया धरना

रोजगार, विस्थापन, पलायन समेत अन्य जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले, जिला इकाई ने मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन प्रशासन के लगभग छह माह पूरा हो चुके हैं, लेकिन बेरोजगारी और पलायन बढ़ता जा रहा है. राज्य में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या 3.5 लाख है. इनमें लगभग एक लाख स्त्रीएं शामिल हैं. मोदी प्रशासन की नीतियों ने निर्माण क्षेत्र को खासा नुकसान पहुंचाया है. राज्य प्रशासन सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण की बात करती है, पर धरातल में लागू नहीं होता. मौके पर रोजगार की गारंटी, विस्थापितों को रोजगार व नियुक्ति की गारंटी देने, धनबाद के बंद उद्योगों को चालू करने, नगर निगम व नगर परिषद का चुनाव अविलंब कराने, सिंदरी व लक्ष्मी नारायण अस्पताल का जीर्णोद्धार करने, निर्बाध बिजली व पानी का सुनिश्चित करने आदि की मांग प्रशासन से की गयी. अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान व संचालन जिला सहसचिव कार्तिक प्रसाद ने की. मौके पर राज्य कमेटी सदस्य आनंदमयी पाल, श्रीकांत सिंह, नकुलदेव सिंह, सुभाष सिंह, एसपी साहू, राणा चट्टाराज, विश्वजीत राय, जयदीप बनर्जी, सम्राट चौधरी, विजय पासवान, असित चटर्जी, यमुना शर्मा, शफीक अंसारी, सोहराब अंसारी, शुकदेव हरि, दयाल कुमार, सीताराम कुंभकार, मनीष यादव, गुड्डू रजक, रामगुलाम पासवान, प्रमोद प्रसाद, राजेंद्र गोस्वामी, चंद्रेश्वर पासवान, पप्पू चौहान, बंटी पासवान समेत अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : रोजगार, विस्थापन व पलायन को लेकर भाकपा माले ने दिया धरना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सोशल मीडिया पर विभागीय कागजात पोस्ट किया, तो होगी कार्रवाई : कोल इंडिया

धनबाद. कोलकर्मियों को सोशल मीडिया पर कंपनी की आधिकारिक जानकारी शेयर करने पर रोक लगा दी गयी है. इस आलोक में मंगलवार को कोल इंडिया के कंपनी सेक्रेटरी बीएस दुबे के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है. इसमें कोल इंडिया प्रबंधन ने कर्मचारियों पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गोपनीय सूचना समेत अन्य संवेदनशील मुद्दों से जुड़े कागजात शेयर करने पर प्रतिबंध लगाया है. इसमें कहा गया है कि कोल इंडिया प्रबंधन के ध्यान में आया है कि कर्मचारियों का एक निश्चित वर्ग बोर्ड मीटिंग आदि से संबंधित आधिकारिक जानकारी व दस्तावेजों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर साझा कर रहा है. यह गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन है. ऐसे में कंपनी के सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी गोपनीय या संवेदनशील आधिकारिक जानकारी या दस्तावेज को पोस्ट करने, साझा करने, टिप्पणी करने या अन्यथा प्रसारित करने से प्रतिबंधित किया जाता है. कहा है कि गोपनीयता दायित्वों का उल्लंघन करने पर उल्लंघन की गंभीरता के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. सहायक कंपनियों के सभी विभागाध्यक्ष करें जागरूक कोल इंडिया प्रबंधन ने कार्यालय आदेश में कोल इंडिया व इसकी सहायक कंपनियों के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी टीमों को जागरूक करें और इस आदेश का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सोशल मीडिया पर विभागीय कागजात पोस्ट किया, तो होगी कार्रवाई : कोल इंडिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बिजली की कटौती से बैंकमोड़, मनईटांड़, पुराना बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित

डीवीसी पुटकी ग्रिड सबस्टेशन में लगे पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी की वजह से शहर के बैंकमोड़, पुराना बाजार व मनईटांड़ के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. पिछले छह दिनों से इन इलाकों के अलावा शहर के कई क्षेत्रों में रोटेशन पर बिजली सप्लाई की जा रही है. मंगलवार को सुबह होते ही बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया. दिन के लगभग 10 बजे लोड बढ़ते ही शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. दोपहर दो बजे से लेकर पांच बजे कुछ राहत मिली. शाम के लगभग छह बजे से देर रात तक बिजली कटने का सिलसिला जारी रहा. सुबह और शाम बिजली की खपत को देखते हुए इन इलाकों में एक से दो घंटे के रोटेशन पर बिजली आपूर्ति की गयी. ऐसे में बड़े इलाके में रहने वाले उपभोक्ता मंगलवार को छठे दिन भी जारी कटौती से परेशान रहे. पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी नहीं हो सकी दूर : डीवीसी के पुटकी ग्रिड सबस्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी मंगलवार को छठे दिन भी दुरुस्त नहीं हो सकी है. मंगलवार की शाम तक खराबी का पता नहीं चल पाया है. हालांकि ट्रांसफॉर्मर के कई उपकरणों को बदला जा चुका है. अधिकारियों ने बुधवार को लोड देकर ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग की जायेगी. डीवीसी के पुटकी ग्रिड सबस्टेशन में 80 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी आयी है. इससे डीवीसी द्वारा जेबीवीएनएल को सप्लाइ के लिए आधी बिजली दी जा रही है. कांड्रा-बैंकमोड़ इलाके को जोड़ने वाली लाइन का टेस्टिंग अब भी अधूरी : बता दें कि गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड की बिजली से बैंकमोड़, गोधर, पुराना बाजार समेत अन्य इलाकों को जोड़ने के लिए ट्रांसमिशन लाइन बिछायी गयी है. ट्रांसमिशन लाइन की टेस्टिंग अबतक पूरी नहीं हो पायी है. ऐसे में बैंकमोड़ समेत अन्य इलाके कांड्रा की बिजली से वंचित है. इस लाइन से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाने से बैंकमोड़ समेत अन्य इलाकों में बिजली का दूसरा स्रोत मिल जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बिजली की कटौती से बैंकमोड़, मनईटांड़, पुराना बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सहायक श्रम आयुक्त ने तीन बाल श्रमिकाें को कराया मुक्त

धनबाद. सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमार टीम ने मंगलवार को धनबाद स्टेशन रोड स्थित दो प्रतिष्ठानों में छापा मारकर तीन नाबालिग श्रमिकों को मुक्त कराया. सभी बाल श्रमिकों की उम्र 14 वर्ष से कम मिली. उन्हें बाल कल्याण समिति, धनबाद के संरक्षण में भेज दिया गया. बताया गया कि रंगीला हिंदू होटल (संचालक कंचन साव) से एक बालक व पटना फेमस लिट्टी दुकान (संचालक पंकज कुमार) से दो नाबालिग श्रमिकों को मुक्त कराया गया. श्रम विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों व प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम नहीं करायें. ऐसा करने पर संबंधित संचालक पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके तहत 20 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना या छह माह से दो साल तक की सजा या दोनों का प्रावधान है. मौके पर मन्नू कुमार सिंह, उत्तम मंडल, प्रत्यूष कुमार, झारखंड ग्रामीण विकास समिति से नईम अंसारी, जिला समाज कल्याण व बाल संरक्षण इकाई के सदस्य व स्थानीय पुलिस अधिकारी थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सहायक श्रम आयुक्त ने तीन बाल श्रमिकाें को कराया मुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: महिला की चेन छीनती किशोरी पकड़ायी, पिटाई

धनबाद. तेलीपाड़ा सिमलडीह स्थित बजरंग बली मंदिर के पास यज्ञ के दौरान क्षेत्र के हजारों स्त्री- पुरुष श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे थे. इस दौरान एक किशोरी अपने दांतों से स्त्री के गले में पहने सोने की चेन काटने लगी. इस बीच स्त्री की नजर उसपर पड़ गयी और किशोरी को पकड़कर उसकी पिटाई की गयी. इसके बाद उसे धनबाद थाना के हवाले कर दिया गया. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. क्या है मामला लॉ कॉलेज के पास निवासी तरुण सिंह की पत्नी अर्चना देवी अपनी बेटी दिव्या सिंह व दिवांकी सिंह के साथ यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर रही थी. उनके पीछे झाझा की रहने वाली किशोरी भी परिक्रमा कर रही थी. मौका देख वह अर्चना देवी के गले में पहने सोने की चेन को दांतों से काटने लगी. इस बीच अर्चना देवी की नजर पड़ने पर उन्होंने चेन पकड़ लिया. इस पर किशोरी भागने लगी. शोर मचाने पर सभी स्त्रीओं ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. यह देख वहां मौजूद किशोरी की अन्य साथी भाग खड़ी हुई. इसके बाद स्त्रीओं ने किशोरी को पुलिस के हवाले कर दिया. थाना में किशोरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी. उसने अपना नाम अंशु बताया. वह बार-बार अपना नाम व पता गलत बता रही है. उसके बताये पते का सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस ने उसे देवघर स्थित नारी निकेतन भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: स्त्री की चेन छीनती किशोरी पकड़ायी, पिटाई appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top