Hot News

May 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : बीडीओ ने आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य पूर्ति को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश

रिविलगंज. आयुष्मान कार्ड निर्माण के मिले लक्ष्य की पूर्ति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज के सभागार में बीडीओ नितेष कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक किया. बैठक में सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार, बीसीएम रितु कुमारी, बिएमएंड इ प्रियंका सिंह, अकाउंटेंट स्वेता कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. इस दौरान सतत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनने के लक्ष्य को लेकर उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों को कई निर्देश दिए. साथ ही आशा दीदीयों को डोर टू डोर आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. वही आशा दीदीयों का आइडी कार्ड भी बनाया गया. इस दौरान बीडीओ नितेश कुमार सिंह ने कहा कि डोर टू डोर विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान हिंदुस्तान,प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है. साथ ही 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों का भी कार्ड बन रहा है,उन्होंने कहा कि इसके तहत सभी पात्र लाभार्थियों को हर वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपए तक निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगा. जिसके को प्रखंड के सभी अधिकारी व कर्मी युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।यह अभियान 26 से 28 मई तक था,अब 30 मई तक हो गया,उन्होंने रिविलगंज प्रखंड के बचे सभी योग्य लाभार्थियों से आग्रह किया कि आयुष्मान कार्ड बनवा ले अगर कार्ड बनाने में कोई दिक्कत आती है तो मुझे फोन करके जानकारी दे।तुरंत समाधान किया जायेगा. वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि इस अभियान सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी जुटे हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : बीडीओ ने आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य पूर्ति को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क जाम से लोग परेशान

प्रतिनिधि, चकाई बाजार में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है. चकाई बाजार, चकाई चौक सहित अन्य स्थानों पर लगातार जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों का कहना है कि चकाई बाजार में दबंगो ने सड़क किनारे पड़ी प्रशासनी जमीन का अतिक्रमण कर वहां दुकान या मकान बना लिया है. चकाई बाजार स्थित चौक से लेकर जयप्रकाश चौक तक दर्जनों दुकानें सड़क के किनारे बनी है. वहीं दुकानों के आगे बेतरतिब ढंग से बाइक या अन्य छोटे-छोटे वाहनों के लगा देने से अक्सर जाम लग जाता है. जाम हटाने या अतिक्रमणकारियों से सड़क को मुक्त कराने को लेकर कई बार शिकायत पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारियों से की गयी. मगर किसी ने भी इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क जाम से लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी की थीम पर करेंगे जागरूक

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग की हुई समीक्षा बैठक वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी की थीम पर तीन जून से त्रिदिवसीय स्वीप जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश सहरसा . वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन के मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप के तहत समीक्षात्मक बैठक की गयी. वरीय पदाधिकारी, स्वीप कोषांग ने बैठक में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरूकता के लिए अपर सचिव निर्वाचन विभाग बिहार के निदेशानुसार वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी के थीम पर विश्व साइकिल दिवस तीन जून से विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून तक त्रिदिवसीय स्वीप जागरूकता अभियान जिला, प्रखंड स्तर एवं सभी मतदान केंद्रों पर चलाये जाने के लिए दिये गये निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन के दृष्टिगत मतदान प्रतिशत में वृद्धि एवं सभी योग्य नागरिकों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के लिए सिविल सर्जन से अनुरोध किया गया कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर एवं एएनएम कॉलेजों में स्वीप से संबंधित गतिविधि कराना सुनिश्चित करेंगे. जिससे वे एक जिम्मेवार नागरिक के रूप में लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बन सके. जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिले के उच्च माध्यमिक विधालयों में चयनित कैंपस एंबेसडर को सक्रिय करते बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए गतिविधि कराना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही जिला स्तर पर त्रिदिवसीय जागरूकता अभियान बालक, बालिका साइकिल रैली, पद यात्रा एवं विभिन्न प्रतियोगिता कराना सुनिश्चित करेंगे. जिससे मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा युवा मतदाताओं का नाम दर्ज हो सके एवं मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके. साथ ही गतिविधि से संबंधित फोटो, वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर उपलब्ध करायेंगे. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वीप से संबंधित गतिविधि करायेंगे. साथ ही चार जून को विकास भवन के प्रांगण में रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे. जिससे अधिक से अधिक स्त्री मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके. आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर निर्वाचन में सभी वर्गों की सहज एवं सुगम सहभागिता सुनिश्चित करने, मतदान प्रतिशत में वृद्धि करने एवं सभी योग्य जीएलए नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण किये जाने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को स्वीप से संबंधित गतिविधि संचालित कराने का निदेश दिया. विकास मित्र को घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं संबंधित वार्डों के बीएलओ के साथ मिलकर स्वीप से संबंधित गतिविधि संचालित करने के लिए उन्हें निदेशित करेंगे. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के तहत होने वाले त्रिदिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे. जिससे मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता करते पर्यावरणीय उत्तरदायित्व से भी जोडा जा सके. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निदेश दिया कि जिले के दिव्यांग मतदाता नागरिकों का शत-प्रतिशत नाम मतदाता सूची में कराना सुनिश्चित करेंगे. जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी को निदेश दिया कि विभिन्न स्पोर्ट्स गतिविधियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलायेंगे. जिससे यूवा मतदाताओं को जागरूक किया जा सके. जिला परियोजना प्रबंधक जीविका को निदेश दिया कि हो रहे जागरूकता अभियान में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपेक्षित सहयोग देंगे. साथ ही अपने स्तर से भी जीविका दीदीयों के सहयोग से मतदाता जागरूकता अभियान चलाना सुनिश्चित करेंगे. जिससे अधिक से अधिक स्त्री मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ा जा सके. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर त्रिदिवसीय स्वीप जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों साइकिल रैली, बाइक रैली, पद यात्रा, ट्राई साइकिल रैली, पेंटिंग, रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे एवं सभी पंचायतों में प्रतिदिन मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधि कराना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में संबंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी की थीम पर करेंगे जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माहवारी में न करें शर्म या संकोच बल्कि इसे समझें और जानें: सोनी

छात्राओं को दी गई मासिक धर्म स्वच्छता की महत्वपूर्ण जानकारी- मुरलीगंज माहवारी स्वच्छता दिवस पर गुरुवार को राजकीयकृत अमारी उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय की शिक्षिका सोनी मिश्रा ने छात्राओं को ””मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट”” यानी मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. शिक्षिका सोनी मिश्रा ने बताया कि किशोरावस्था में प्रवेश करने वाली बालिकाओं को मासिक धर्म संबंधी सही जानकारी और स्वच्छता के उपायों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि माहवारी एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है, जिसे शर्म या संकोच से नहीं देखना चाहिए, बल्कि इससे जुड़ी स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं को समझना जरूरी है. उन्होंने सैनेटरी नैपकिन का सही उपयोग, उसके नियमित बदलाव, साफ-सफाई के तरीके, संक्रमण से बचाव के उपाय एवं पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों के बारे में भी बताया. छात्राओं को यह भी बताया गया कि मासिक धर्म के दौरान अस्वच्छता कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है, जिनमें संक्रमण और प्रजनन संबंधी समस्याएं प्रमुख हैं. कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच निशुल्क सैनेटरी नैपकिन वितरित किए गए और उनके प्रश्नों का उत्तर भी शिक्षिका द्वारा दिया गया. इस पहल से विद्यालय में पढ़ रही अनेक छात्राओं को न सिर्फ जागरूकता मिली, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी दिखा. विद्यालय प्रधानाचार्य अरुण कुमार व विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं के मानसिक और शारीरिक विकास में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माहवारी में न करें शर्म या संकोच बल्कि इसे समझें और जानें: सोनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में कैसे मिलता कड़कनाथ मुर्गा? कीमत जानकर पेट करने लगेगा कुकड़ूकू

Kadaknath Chicken Price: कड़कनाथ मुर्गा को “कालीमासी” और “ब्लैक चिकन” के नाम से भी जाना जाता है. यह अपनी अनूठी विशेषताओं के कारण झारखंड में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इसकी त्वचा, मांस, हड्डियां और यहां तक कि खून भी काले रंग का होता है. कड़कनाथ में कम कोलेस्ट्रॉल (180 मिग्रा/100 ग्राम) और 25% से अधिक प्रोटीन होता है, जिससे यह हृदय, डायबिटीज और कैंसर रोगियों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. झारखंड में कड़कनाथ की बढ़ती मांग और कीमत झारखंड में रांची, बोकारो और जमशेदपुर जैसे शहरों में कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गों की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसके चलते कड़कनाथ मांस की कीमत सामान्य चिकन की तुलना में कहीं ज्यादा है. कड़कनाथ मुर्गे के मांस की कीमत: 800 रुपये से 1200 रुपये प्रति किलो सर्दियों में कड़कनाथ मुर्गे की कीमत: 1000 रुपये से 1500 रुपये प्रति किलो कड़कनाथ मुर्गे के अंडे की: 30 रुपये से 50 रुपये प्रति अंडा (बोकारो में कुछ ऑफर 5 रुपये प्रति अंडा भी) एक व्यस्क कड़कनाथ मुर्गे का वजन 1.8 से 2.5 किलोग्राम तक होता है, जिससे प्रति मुर्गा 3000 रुपये से 4000 रुपये की कीमत लग सकती है. प्रशासनी योजनाएं और पोल्ट्री फार्म का योगदान झारखंड प्रशासन राष्ट्रीय पशुधन योजना के तहत कड़कनाथ पालन को बढ़ावा दे रही है. इसमें किसानों को 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी और बैंक लोन की सुविधा मिलती है. रांची, बोकारो और दुमका जैसे जिलों में कई पोल्ट्री फार्म इस नस्ल का पालन कर रहे हैं, जिससे स्थानीय आपूर्ति में वृद्धि हुई है. कड़कनाथ पालन: कम लागत, अधिक मुनाफा कड़कनाथ पालन किसानों के लिए एक लाभकारी व्यवसाय बन चुका है. 100 चूजों पर प्रारंभिक निवेश: 15,000 रुपये से 20,000 रुपये खुराक पर खर्च: 500 रुपये ये 700 रुपये प्रति चूजा कड़कनाथ मुर्गे की मृत्यु दर कम होने से जोखिम भी कम है. इस नस्ल की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में यह किसानों के लिए आय का नया स्रोत बन रही है. इसे भी पढ़ें: लिंग आधारित मॉडल से रुकेगा कामकाजी स्त्रीओं का पलायन, यूनिसेफ युवाह की नई पहल सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक है कड़कनाथ मुर्गा झारखंड में कड़कनाथ मुर्गा अब केवल स्वाद का मामला नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और मुनाफे का भी प्रतीक बन चुका है. अगर आप इसका पालन शुरू करना चाहते हैं या खरीदना चाहते हैं, तो समय और जानकारी ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता 1 जून से किन 5 नियमों में होगा बड़ा बदलाव, जान जाएगा तो कहेगा आंय? The post झारखंड में कैसे मिलता कड़कनाथ मुर्गा? कीमत जानकर पेट करने लगेगा कुकड़ूकू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऐसे लक्षण हों तो जरूर पहनें मास्क, डॉक्टर से लें सलाह, कोरोना से बचाव के लिए DC की रांचीवासियों को सलाह

Covid Advice: रांची-कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रांचीवासियों के लिए सामान्य परामर्श जारी किया है. अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर हैं या बहती नाक, गले में खराश, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण हैं, तो मास्क पहनना जरूरी है. 2023 एम्स/आईसीएमआर-कोविड-19 नेशनल टास्क फोर्स के दिशा-निर्देशों के अनुसार हल्के लक्षण वाले लोगों को घर पर ही आइसोलेट रहना चाहिए. यदि आपको flu का कोई लक्षण है तो घर पर आपको शारीरिक दूरी बनाए रखनी चाहिए. मास्क पहनना चाहिए और हाथों की साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए. रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कोरोना से बचाव के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है. ऐसे लक्षण दिखें तो डॉक्टर से सलाह लें हल्के मामलों को आमतौर पर आराम, तरल पदार्थ और लक्षणों से राहत के लिए दवाओं से प्रबंधित किया जा सकता है. हाइड्रेटेड रहें, अपने तापमान और ऑक्सीजन के स्तर (SpO2) की निगरानी करें और अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें. जब तक बैक्टीरिया के संक्रमण का स्पष्ट संकेत न हो, तब तक एंटीबायोटिक्स का उपयोग न करें. अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो, आपका ऑक्सीजन स्तर 93% या उससे कम हो जाए या आपको तेज बुखार हो या पांच दिनों से ज्यादा समय तक खांसी हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से JMM नेता अंतु तिर्की समेत 4 को बड़ी राहत, जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में हैं आरोपी ये बरतें सावधानी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग या हृदय रोग, मधुमेह, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली, तपेदिक (टीबी), फेफड़े (लंग्स), गुर्दे या लिवर की बीमारी या मोटापे से पीड़ित या वे लोग जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें ज्यादा सावधान रहना चाहिए. ये भी पढ़ें: 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में टीम ने की पूजा-अर्चना The post ऐसे लक्षण हों तो जरूर पहनें मास्क, डॉक्टर से लें सलाह, कोरोना से बचाव के लिए DC की रांचीवासियों को सलाह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

90 साल के दादाज़ान ने की शादी, बेगम की उम्र जानकर पकड़ लेंगे माथा

Pakistan: पाकिस्तान से एक बार फिर एक अनोखी शादी की समाचार सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है. खैबर पख्तूनख्वाह के शांगला जिले में रहने वाले 90 साल के मौलाना सैफुल्लाह ने दूसरी शादी रचाई है. खास बात यह रही कि इस शादी में उनके 30 से ज्यादा पोते, परपोते, नवासे और नातिनें शामिल हुए. शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 9 साल पहले पत्नी का निधन हुआ था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौलाना सैफुल्लाह की पहली पत्नी का निधन करीब 9 साल पहले हुआ था. इसके बाद उन्होंने अपने बेटों से इच्छा जताई कि वे फिर से शादी करना चाहते हैं. अपने पिता की इस ख्वाहिश को सुनकर चारों बेटों ने इसका जिम्मा उठाया और उनके लिए एक रिश्ता तलाशना शुरू किया. इसे भी पढ़ें: अगले 48 घंटे 60 जिलों में भारी बारिश-आंधी-तूफान का खतरा, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट    55 साल की स्त्री से किया निकाह कुछ समय बाद बेटों ने एक 55 वर्षीय स्त्री का रिश्ता तय किया, जो मौलाना से निकाह करने को तैयार हो गई. फिर पूरे रीति-रिवाजों के साथ उनका निकाह कराया गया, जिसमें ‘हक मेहर’ के तौर पर 1 तोला सोना तय किया गया. इस शादी समारोह में परिवार के अलावा, रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तानीय सेना के काफिले पर पत्थर से हमला, देखें वीडियो, जानें क्या है सच्चाई? बेटों ने निभाई जिम्मेदारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौलाना सैफुल्लाह के चारों बेटे सऊदी अरब में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि मां के निधन के बाद उनके पिता बहुत अकेले हो गए थे. इसी वजह से उन्होंने शादी करवाने का फैसला किया, ताकि उनके पिता को फिर से एक साथी मिल सके और वे खुश रह सकें. यह समाचार पाकिस्तान में बुजुर्गों के अकेलेपन और पारिवारिक जिम्मेदारी को लेकर एक अनोखी मिसाल बन गई है. इसे भी पढ़ें: जवान होते ही काट दिया जाता है लड़कियों के शरीर का ये अंग, देखें वीडियो  The post 90 साल के दादाज़ान ने की शादी, बेगम की उम्र जानकर पकड़ लेंगे माथा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

99% भारतीय नहीं जानते क्यों लगती है AC में आग? जान जाएंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ये गलती

AC Tips: गर्मियों में ज्यादातर एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बढ़ जाता है. हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए दिन-रात AC का इस्तेमाल कर रहा है. AC की ठंडी-ठंडी हवा इस चिलचिलाती गर्मी में ठंडक देने का काम करती है. लेकिन क्या आप जानते हैं ठंडी-ठंडी हवा देने वाला इस AC में आग भी लग सकती है. जी हां, हमारी एक गलती के कारण हमारे AC में आग भी लग सकती है. AC में आग लगने से न सिर्फ सामान बर्बाद होता है बल्कि इससे जानमाल को भी नुकसान हो सकता है. ऐसे में इस तरह के खतरे से बचने के लिए आपको कुछ सावधानी और सतर्कता अपनानी होगी. साथ ही AC की अच्छे तरीके से रखरखाव किया जाए तो भी आप इस खतरे से बच सकते हैं. आइए जानते हैं किस वजह से AC में लगती है आग. यह भी पढ़ें:  आधा हिंदुस्तान नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती AC में इन कारणों से लगती है आग ओवरलोडिंग: गर्मियों में हम AC लगातार दिन-रात चलाते रहते हैं. लगातार AC चलने के कारण बिजली के सर्किट पर दबाव पड़ता है. जिससे वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होता है और AC में आग लग सकती है. अच्छे से रखरखाव न करना: AC को साफ न रखना भी AC में आग लगने का एक कारण है. धूल-गंदगी और फिल्टर की सफाई न होने पर AC का मोटर गर्म हो सकता है और AC में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. खराब वायरिंग: पुरानी या खराब क्वालिटी वाली वायरिंग गर्मी में जल्दी ही पिघल सकती है. जिससे आग लगने का खतरा और बढ़ जाता है. रेफ्रिजरेंट लीक: AC का गैस अगर लीक हो रहा हो तो उससे भी AC के कंप्रेसर में आग लग सकती है. खराब इंस्टालेशन: अगर AC सिस्टम अच्छे तरीके से फिट नहीं किया गया है तो वो भी खतरे की घंटी से कम नहीं है. हाई टेंपरेचर: गर्मियों में टेंपरेचर बढ़ते रहता है ऐसे में बाहर लगा AC का कंप्रेसर जल्दी ओवरहीट हो जाता है. जिससे भी आग लग सकती है. करें ये काम AC की रेगुलर सफाई और सर्विसिंग करवाएं. वायरिंग के लिए अच्छी क्वालिटी वाले केबल और सर्किट ब्रेकर का इस्तेमाल करें. एक ही शॉकेट में एक साथ उपकरणों का इस्तेमाल न करें. AC के बाहरी यूनिट को सीधे धूप में न लगवाएं. इस बात का ख्याल रखें कि वहां छांव हो और हवा का फ्लो भी बढ़िया हो. लगातार AC चलाने से बचें. घंटे भर AC चलाने के बाद AC को आराम दें. यह भी पढ़ें: छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह यह भी पढ़ें: सर्विसिंग के बाद भी AC नहीं कर रहा ठंडा तो चेक कर लें यह 5 चीजें, मिंटो में सॉल्व हो जाएगी प्रॉब्लम यह भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता 1 टन और 1.5 टन AC का अंतर, जानेगा तो बिजली बिल की टेंशन होगी छूमंतर The post 99% हिंदुस्तानीय नहीं जानते क्यों लगती है AC में आग? जान जाएंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ये गलती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihta Airport: PM Modi ने किया बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास, यात्रियों को मिलेगी हाई क्लास वाली फैसिलिटी

Bihta Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी पटना पहुंचे जहां उन्होंने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इसके साथ ही बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअली शिलान्यास भी किया. इसके बाद फिलहाल पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं. जिसे लेकर पटना की जनता के बीच गजब का उत्साह देखने के लिए मिल रहा है. बता दें कि, बिहटा एयरपोर्ट, पटना एयरपोर्ट से ज्यादा बड़ा होगा. इसकी लागत 1453 करोड़ रुपये है. बता दें कि, पटना एयरपोर्ट 65000 वर्ग मीटर में बनाया गया है जबकि बिहटा एयरपोर्ट 68000 वर्ग मीटर में बनाया जायेगा. यात्रियों को मिलेगी ये सभी सुविधाएं वहीं, यात्रियों को भी बेहद खास फैसिलिटी दी जायेगी. सुविधाओं की बात की जाए तो, करीब 3 हजार पैसेंजर्स एक बार में टर्मिनल पर रुक सकेंगे. 64 चेक-इन काउंटर बनाए जायेंगे. 16 सेल्फ चेक-इन काउंटर और 6 कन्वेयर बेल्ट होंगे. इसके अलावा 6 एयरोब्रिज सीधे विमान में जाने के लिए बन गए हैं. यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए एलिवेटेड रोड और मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जायेंगे. तो वहीं, टर्मिनल को भविष्य में दो फ्लोर तक विस्तार करने की भी योजना है. खास बात यह भी बताई जा रही है कि, यहां एक साथ 10 विमानों को पार्क किया जा सकेगा. इसके अलावा भी कई सारी सुविधाएं पैसेंजर्स को दी जायेगी. 1453 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार वहीं, बिहटा एयरपोर्ट को लेकर जो जानकारी सामने आई उसकी माने तो, यह कुल 1453 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है. जहां से देश-विदेश के बड़े विमान भी उड़ान भरेंगे. बिहटा एयरपोर्ट को लेकर जमीन अधिग्रहण से जुड़ी ये जानकारी सामने आई है कि, फिलहाल 126 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है. जिसमें से 108 एकड़ एयरपोर्ट ऑथोरिटी को रनवे और टर्मिनल भवन के लिए दिया जायेगा. तो वहीं 18 एकड़ की जमीन को स्टेट हैंगर के लिए राज्य प्रशासन इस्तेमाल करेगी. समाचार की माने तो, बिहटा एयरपोर्ट साल 2027 तक पूरी तरह बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है. बता दें कि, बिहटा एयरपोर्ट के बन जाने से पटना एयरपोर्ट पर दबाव कम होने की उम्मीद है. Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट की कब हुई थी स्थापना, क्यों जरूरत पड़ी नए टर्मिनल भवन की ? जानिए सब कुछ The post Bihta Airport: PM Modi ने किया बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास, यात्रियों को मिलेगी हाई क्लास वाली फैसिलिटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Defense: ऑपरेशन सिंदूर ने मेक इन इंडिया निर्मित रक्षा प्रणाली को वैश्विक पहचान दिलाने का किया काम

Defense: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेक-इन-इंडिया निर्मित हथियारों का प्रदर्शन शानदार रहा. स्वदेशी निर्मित हथियार प्रणाली की चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है. इस सफलता के बाद हिंदुस्तान प्रशासन स्वदेशी निर्मित हथियारों के निर्माण को और तेज  गति से आगे बढ़ाने का काम करेगी. अब हिंदुस्तान में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान का निर्माण भी होगा. इसके लिए एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम को मंजूरी दी गयी है. इस कार्यक्रम में निजी कंपनियों को भी भागीदार बनाया जायेगा. हिंदुस्तानीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने के लिए एएमसीए कार्यक्रम के क्रियान्वयन मॉडल को मंजूरी देना साहसिक और निर्णायक कदम है. इससे घरेलू एयरोस्पेस क्षेत्र को नयी गति मिलेगी. एएमसीए परियोजना के तहत पांच प्रोटोटाइप विकसित करने की योजना है, जिसके बाद इसका उत्पादन किया जाएगा.  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मेक-इन-इंडिया की सफलता पर कहा कि अगर देश ने अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत नहीं किया होता, तो हिंदुस्तानीय सेना पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सकती. सुरक्षा और समृद्धि के लिए मेक-इन-इंडिया बेहद जरूरी है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्वदेशी प्रणालियों के इस्तेमाल ने साबित कर दिया है कि देश दुश्मन के किसी भी कवच को भेदने की ताकत रखता है.  रक्षा क्षेत्र में हिंदुस्तान की बन रही है वैश्विक पहचान रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में केंद्र प्रशासन ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए कई कदम उठाए है. प्रशासन के प्रयास के कारण कई रक्षा उपकरणों का स्वदेशी निर्माण करने का फैसला लिया गया. प्रशासन के प्रयास का परिणाम है कि यूपीए प्रशासन के दौरान  रक्षा उत्पादन लगभग 43000 करोड़ रुपये था, वह आज काफी बढ़ गया है. इस मामले में सिर्फ निजी क्षेत्र द्वारा 32,000 करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन हो रहा है और कुल रक्षा उत्पादन 1.46 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है. यही नहीं रक्षा निर्यात जो 10 साल पहले लगभग 600-700 करोड़ रुपये था, मौजूदा समय में 24000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड आंकड़े को पार कर गया है. हथियार, प्रणालियां, उप-प्रणालियां, घटक और सेवाएं लगभग 100 देशों तक पहुच रही हैं. रक्षा क्षेत्र से जुड़े 16000 से अधिक एमएसएमई आपूर्ति श्रृंखला की रीढ़ बन गए हैं. यह कंपनियां न केवल देश की आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रही हैं, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार भी दे रही हैं. देश अब सिर्फ लड़ाकू विमान और मिसाइल प्रणाली ही नहीं बना रहा है, बल्कि वह नए युग की युद्ध तकनीक के लिए भी खुद को तैयार कर रहा है.  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर डिफेंस, मानवरहित सिस्टम और अंतरिक्ष आधारित सुरक्षा के क्षेत्र में देश की प्रगति को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है. देश में इंजीनियरिंग और भविष्य की तकनीकों के लिए विकास केंद्र बनने की क्षमता है. कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर कामत, उप-सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमण्यम, सीआईआई के अध्यक्ष  संजीव पुरी और उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.  The post Defense: ऑपरेशन सिंदूर ने मेक इन इंडिया निर्मित रक्षा प्रणाली को वैश्विक पहचान दिलाने का किया काम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top