Hot News

May 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिक्किम से यूपी तक… पीएम मोदी का 4 राज्यों का दौरा, 50 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

PM Narendra modi 2 Day 4 States Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर हैं, जिसमें वह देश के चार प्रमुख राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी करीब 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही कई जनसभाएं और रोड शो भी करेंगे. सिक्किम स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर पहुंचे पीएम मोदी पीएम मोदी थोड़ी देर में अपने दौरे की शुरुआत सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करेंगे. यहां पलजोर स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने सिक्किम के हिंदुस्तान में विलय के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेगें. इस दौरान उन्होंने एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया. पीएम ने 500 बेड वाले जिला अस्पताल, यात्री रोपवे, और अटल अमृत उद्यान में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा जैसी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. पश्चिम बंगाल जाएंगे पीएम मोदी सिक्किम से पीएम मोदी सीधे बंगाल रवाना होगें. यहां वो सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की आधारशिला रखेंगे. जिसकी लागत 1,010 करोड़ रुपये से अधिक है. इस परियोजना के तहत 2.5 लाख घरों और 100 से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी गैस की आपूर्ति की जाएगी. पटना एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, बिहटा एयरपोर्ट की आधारशिला बंगाल के बाद पीएम मोदी शाम 5:45 बजे पटना पहुंचेगे जहां पटना एयरपोर्ट के नए यात्री टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. जिसकी लागत 1,200 करोड़ रुपये है और यह सालाना 1 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा. साथ ही बिहटा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव की आधारशिला भी रखेंगे. कानपुर में मेगा इवेंट, ₹20,900 करोड़ की परियोजनाएं का शिलान्यास कल शुक्रवार (30 मई) को पीएम मोदी बिहार के काराकाट में होंगे, जहां वे ₹48,520 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह दोपहर में उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर पहुंचेंगे, जहां लगभग ₹20,900 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं की नींव रखी जाएगी और उद्घाटन किया जाएगा. The post सिक्किम से यूपी तक… पीएम मोदी का 4 राज्यों का दौरा, 50 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bridal hairstyle: दुल्हन का जुड़ा-चोटी हुआ पुराना, बालों से मछली बनाने का आया जमाना, देखें वीडियो

Viral video: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है. इस दिन लड़की के चेहरे पर खास निखार होता है. उनकी इस खूबसूरती में और चार चांद लगता है उनका साज-सिंगार और हेयर स्टाइल. ऐसा ही दुल्हन की हेयर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्त्री दुल्हन के कपड़े पहनकर कुर्सी पर बैठी हुई है. वहीं एक व्यक्ति उनके पास खड़ा है और जो कि उनका हेयर स्टाइल बना रहा है. व्यक्ति ने स्त्री के बालों से मछली की तरह देखने वाला जुड़ा बनाया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्त्री के बालों को लेकर व्यक्ति उसे मछली का आकार दे रहा है. व्यक्ति ने बेहद खूबसूरती के साथ स्त्री के बालों से मछली की पूंछ से लेकर आंख तक बनाया है. दुल्हन के इस अनोखे हेयर स्टाइल पर सोशल मीडिया पर लोगों ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी है. लोगों ने कहा, “यह हेयर स्टाइल बनाकर मडंप में जाना है या समुद्र में.” View this post on Instagram A post shared by Rishav Tiwari (@rishav_hairstylist_official) यह भी पढ़े: Viral Video : ठाकुर तो गयो! दूल्हे में घुस गई माइकल जैक्सन की आत्मा! The post Bridal hairstyle: दुल्हन का जुड़ा-चोटी हुआ पुराना, बालों से मछली बनाने का आया जमाना, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Growth Tips: क्या आप भी हो रहे हैं उम्र से पहले गंजे तो जरूर अपनाएं ये ट्रिक 

Hair Growth Tips: आज के समय में बालों का झड़ना आम बात है. बाल झड़ने की कोई उम्र नहीं होती है शिशु से लेकर बुजुर्ग तक सभी के बाल झड़ जाते हैं. लेकिन इसे लोग आज के समय में लोग इसे नजरअंदाज करते हैं और इसके बाद समय रहते इसका इलाज नहीं करते हैं तो वो धीरे-हीरे गंजेपन का शिकार हो जाते हैं. इसके लिए जरूरी है अपने डेलीरूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करने के जो कि आपके गंजेपन को ठीक कर सकती हैं. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ बदलाव से बालों के झड़ने को रोक सकते हैं.  सकैल्प की करें मसाज बालों को उसके झड़ने से रोकने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि उनक जड़ों को पोषण दिया जाए. इसके लिए बेहद जरूरी है कि सकैल्प की मसाज की जाए।इसके लिए जरूरी है आप जिस भी ऑइल से बालों को मसाज करे उसे हल्का गुनगुना कर लें, क्योंकि अगर तेल हल्का गुनगुना होगा तो जड़ों को अच्छे से पोषण मिलेगा. और दिन भर की थकान भी दूर हो जाएगी. यह भी पढ़ें: Home Remedies For Cracked Heels: गर्मियों में फटी एड़ियों से परेशान? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय  फिश ऑइल का करें चुनाव  मछली का तेल बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और ओमेगा फैटी ऐसिड पाया जाता है. जो की हमारे स्कैल्प के लिए एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है और हेयर लॉस कम होता है. साथ ही ये हमारे बालों की इम्यूनिटी को बूस्ट करने का भी काम करता है. विटामिन ई की तरह इसकी भी कैप्सूल आपको बाजार में आसानी से मिल सकता है.  यह भी पढ़ें: Cucumber Juice Benefits: खीरे का पानी है गर्मी का रामबाण इलाज, जानिए इसके जबरदस्त फायदे एलोवेरा जेल चेहरे के साथ-साथ बालों के लिए भी एलोवेरा जेल काफी ज्यादा  फायदेमंद होता है. इसे बालों में आप डायरेक्ट बालों पर भी अप्लाई कर कसते हैं और किसी घरेलू नुस्खे की तरह हेयर पैक बनाकर भी इस्तेमाल कर कसते हैं. एलोवेरा आपके सिर को आराम देने, बालों को कंडीशनर करने और रूसी को कम करने और हेयर पोर्स को कम करने का काम करता है.  The post Hair Growth Tips: क्या आप भी हो रहे हैं उम्र से पहले गंजे तो जरूर अपनाएं ये ट्रिक  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: मौसम का कोहराम जारी, राजधानी दिल्ली सहित यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

Rain Alert: देश में मॉनसून की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. हिंदुस्तान मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है और इसका असर अब यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहा है. वहीं, राजधानी दिल्ली के लिए तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में तीन दिन का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 29 से 31 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान राजधानी में तेज़ आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. यूपी-बिहार में बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. यूपी के पश्चिमी हिस्सों में जहां तापमान में गिरावट के आसार हैं, वहीं अन्य भागों में अगले 48 घंटों में 2-4 डिग्री की वृद्धि संभव है. बिहार के 27 जिलों में आज बारिश की संभावना है, जिनमें से 12 जिलों में भारी बारिश और 15 में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. बारिश की संभावना वाले प्रमुख जिले हैं: सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, गया, लखीसराय और बेगूसराय. राजस्थान में भीषण गर्मी और बढ़ती उमस राजस्थान में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. राज्य के सीमावर्ती जिलों में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है. हालांकि, मौसम विभाग ने उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 29 से 31 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. The post Rain Alert: मौसम का कोहराम जारी, राजधानी दिल्ली सहित यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna: पटना के पॉश इलाके में बेखौफ फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त

Patna: पटना के पॉश इलाके बोरिंग कैनाल रोड पर 24 मई की शाम हुई 8 राउंड फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बुद्धा कॉलोनी थाना की टीम ने बुधवार को दो आरोपियों आशीष कुमार और समीर कुमार को दबोच लिया है. गिरफ्तारी के साथ ही उस इयॉन कार को भी जब्त किया गया है जिससे दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे थे। अब भी इस मामले में तीन मुख्य आरोपी फरार हैं. बोलेरो को टक्कर, भीड़ का विरोध और फिर वापसी के बाद फायरिंग पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब बिना नंबर की एक काली स्कॉर्पियो ने बोलेरो कार को टक्कर मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बोलेनो चालक का पक्ष लिया, जिससे स्कॉर्पियो में सवार रोहित उर्फ अल्टर को अपने साथियों के साथ पीछे हटना पड़ा. कुछ देर बाद रोहित ने समीर और आशीष को फोन कर बुलाया. तीनों ने मिलकर दोबारा लौटकर हमला करने की साजिश रची. जैसे ही इयॉन कार से दोनों आरोपी पहुंचे, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चारों ओर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. चश्मदीदों के मुताबिक, पूरे इलाके में अचानक अफरातफरी मच गई. कई दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए और लोग इधर-उधर भागने लगे. एडीजी मौके पर, बॉडीगार्ड की जवाबी फायरिंग के बावजूद भाग निकले हमलावर फायरिंग की सूचना मिलते ही एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद खुद घटनास्थल पर पहुंचे. उनके साथ चल रहे बॉडीगार्ड ने एक राउंड जवाबी फायर भी किया, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुके थे. इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया. तीन फरार, वारंट जारी नाम उजागर इस केस में जिन तीन आरोपियों की तलाश है, उनमें कंकड़बाग का शिबू, सब्जीबाग का शानू और महेंद्रू का रोहित उर्फ अल्टर शामिल हैं. पुलिस ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट ले लिया है और लगातार छापेमारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, घटना में कुल सात लोग शामिल थे. वायरल वीडियो से जुड़े तार, एक और केस दर्ज 24 मई को ही बोरिंग रोड चौराहा के पास मंदिर के समीप एक बुलेट सवार युवक ने बाइक चलाते हुए फायरिंग की थी. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर बुद्धा कॉलोनी थाना में एक अलग FIR दर्ज की गई है. वीडियो में दो युवक साफ नजर आ रहे हैं. पुलिस जांच कर रही है कि क्या इस वीडियो और बोरिंग कैनाल फायरिंग केस के बीच कोई लिंक है. Also Read: कोरोना के नए मामलों के बीच PM मोदी का पटना आना तय, 100 मीटर दायरे में हर किसी का होगा कोविड टेस्ट SSP के आदेश पर लगातार रेड, जल्द गिरफ्तारी का दावा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार बदमाशों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है. बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. एसएसपी के निर्देश पर शहर भर में चेकिंग तेज कर दी गई है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. The post Patna: पटना के पॉश इलाके में बेखौफ फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी की जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची में पुल निर्माण कर रही कंपनी से मांगी रंगदारी, उग्रवादी अमित मुंडा के नाम पर दी धमकी

Ranchi Extortion Threat| नामकुम, राजेश वर्मा: राजधानी रांची में एक पुल निर्माण कंपनी को उग्रवादी अमित मुंडा के नाम पर रंगदारी के लिए धमकी दी गयी है. मामला नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत गरुड़ पीढ़ी व बरेडंडा के बीच टुण्डी़ नदी पर पुल निर्माण कार्य करा रही कंपनी से जुड़ा है. यहां उग्रवादी अमित मुंडा के नाम पर रंगदारी के लिए धमकी दी गयी है. उक्त मामले में निर्माण कार्य करा रहे सुरेश कुमार गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में क्या बताया गया बता दें कि दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सुरेश कुमार गुप्ता पेशे से ठेकेदार हैं और वे ट्रांसपोर्टिंग का भी काम करते हैं. वे ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के तहत गरुड़ पीढ़ी एवं बेरेडंडा के बीच टुण्डी नदी पर पुल निर्माण कार्य करा रहें हैं. इसी क्रम में 12 अप्रैल 2025 की शाम साढ़े सात बजे के करीब दो नकाबपोश उनके साइड पर पहुंचे. नकाबपोशों ने उन्हें अमित मुंडा के नाम का पर्ची दिया और काम बंद करने की बात कहते हुए चले गये. हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों से बात कर उनके सहयोग से 10-15 दिन बाद दोबारा काम शुरु करवाया गया. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए क्लिक करें काम शुरु होने पर दोबारा मिली धमकी लेकिन काम शुरु होने के चार दिन बाद ही सुरेश के मुंशी के मोबाइल पर फोन कर धमकी दी गयी. धमकी में कहा गया कि बिना मैनेज किये काम करोगे तो जान से मार देंगे. इसके बाद उन्होंने कुछ दिन काम बंद कर दिया. फिर जब काम शुरु किया गया तो बदमाशों ने मुंशी से नंबर लेकर उनके पास फोन किया. उन्हें कॉल पर कहा कि सरायकेला आकर मिलो नहीं तो दिक्कत हो जायेगी. तुम्हारे पास समय कम है. इसे भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की मुख्य सचिव और JSSC के सचिव को जारी किया नोटिस, जतायी नाराजगी लेटर पैड मिलने के बाद डर का माहौल इसके बाद 8 मई 2025 को अमित मुंडा के नाम से एक लेटर पैड मिला जिसके बाद से वो एवं साइड पर काम कर रहे लेबर और मुंशी डरे हुए हैं. सुरेश गुप्ता ने बताया कि पूर्व में 15 फरवरी 2023 को भी रामगढ़ के पतरातू में उनकी कंपनी साइड पर उग्रवादियों ने हमला कर काफी नुकसान पहुंचाया था. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुटी गयी है. इसे भी पढ़ें  मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सत्र 2025-26 के एडमिशन पर लटक सकती है तलवार, NMC ने इन 9 बिंदुओं पर मांगा जवाब हजारीबाग के 130 BPL बच्चों का निजी स्कूलों में होगा फ्री एडमिशन, डीसी ने दी सहमति, देखें पूरी लिस्ट झारखंड में दूध की गाड़ी से नकली अंग्रेजी शराब की हो रही थी तस्करी, दो लाख की शराब के साथ वैन जब्त, दो को जेल The post रांची में पुल निर्माण कर रही कंपनी से मांगी रंगदारी, उग्रवादी अमित मुंडा के नाम पर दी धमकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB vs PBKS में जो जीता फाइनल में, जानें अहम मुकाबले में पिच का मिजाज और दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL 2025 RCB vs PBKS Qualifier-1 Pitch Report and Head to Head Record: आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर मुकाबला आज गुरुवार, 29 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के पास स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मैच हिंदुस्तानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा. पंजाब की कप्तानी जितेश शर्मा/रजत पाटीदार और आरसीबी की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. दोनों टीमें लंबे समय से खिताबी सूखे को खत्म करने की कोशिश में लगी हैं, पंजाब ने आखिरी बार 2014 में फाइनल स्पोर्ट्सा था, वहीं आरसीबी 2016 के बाद से फाइनल में नहीं पहुंची है. अब दोनों टीमों को एक और मौका मिला है, जहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से भिड़ेगी. पिच का मिजाज और ओस की भूमिका मुल्लांपुर की पिच इस सीजन में अलग-अलग मिजाज दिखा चुकी है. यहां अब तक चार मुकाबले स्पोर्ट्से गए हैं, जिनमें दो में हाई स्कोर बने हैं जबकि दो लो-स्कोरिंग रहे हैं. इस मैदान की सबसे बड़ी विशेषता इसकी अस्थिरता रही है, कभी बल्लेबाजों के लिए मुफीद तो कभी गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है. केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स ने सिर्फ 111 रन बनाकर भी जीत हासिल की थी. वहीं, इसी मैदान पर 219 रनों का स्कोर भी खड़ा किया गया है. आज के क्वालिफायर के लिए फ्रेश पिच तैयार की गई है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह तेज और बाउंसी होगी, जिससे बल्लेबाजों को बेहतर बैटिंग कंडीशन मिल सकती हैं. ओस भी एक निर्णायक फैक्टर हो सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाह सकती है. मैदान का अब तक का रिकॉर्ड इस मैदान में अब तक कुल 9 आईपीएल मुकाबले स्पोर्ट्से जा चुके हैं. इन मैचों में से 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है, जबकि 4 मुकाबलों में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. टॉस का असर भी संतुलित रहा है, जिसमें 5 बार टॉस जीतने वाली टीम ने मैच जीता, वहीं 4 बार टॉस हारने के बावजूद टीम ने जीत दर्ज की. इस मैदान पर आईपीएल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 219/6 है, जबकि सबसे कम स्कोर 95 रन रहा है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 170 रन रहा है, जो दर्शाता है कि यह पिच कभी हाई-स्कोरिंग तो कभी चुनौतीपूर्ण भी साबित हो सकती है. हेड टू हेड में पंजाब को मामूली बढ़त आईपीएल इतिहास में पंजाब और आरसीबी के बीच अब तक 35 मुकाबले स्पोर्ट्से जा चुके हैं. इनमें पंजाब किंग्स ने 18 बार जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी ने 17 मुकाबले जीते हैं. हालांकि, अगर हालिया फॉर्म की बात करें तो आरसीबी ने पिछले पांच में से चार मैचों में पंजाब को शिकस्त दी है, जिससे उनका आत्मविश्वास मजबूत होगा. पिछली भिड़ंत में RCB को बढ़त पंजाब और आरसीबी की इसी मैदान पर पहले भी दो बार टक्कर हो चुकी है, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 बार जीत दर्ज की है. पिछले मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 7 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में पंजाब की बल्लेबाजी आरसीबी के स्पिन अटैक के सामने टिक नहीं पाई थी. सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लेकर पंजाब को सिर्फ 157 रन पर रोक दिया था, जिसे विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतकीय पारियों की मदद से आसानी से चेज कर लिया था. इससे आरसीबी को मानसिक बढ़त मिल सकती है. हालांकि इस मैच में आरसीबी बिना पडिक्कल के उतरेगी.  डे-नाइट मुकाबलों में टॉस की अहमियत मुल्लांपुर में अब तक हुए चार मैचों में से तीन रात को और एक शाम को स्पोर्ट्से गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि रात के तीनों मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. पंजाब ने इसी पिच पर राजस्थान, चेन्नई और केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की है. केवल एक बार जब मुकाबला शाम को हुआ था तब आरसीबी ने रन चेज में सफलता पाई थी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रात के समय चेज करना कठिन हो सकता है. खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस की चिंता दोनों टीमों को प्लेऑफ से पहले अपने अहम विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पंजाब के ऑलराउंडर मार्को यानसन अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी के कारण पूरे प्लेऑफ से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा, लॉकी फर्ग्यूसन पहले ही चोट के कारण बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह आए काइल जैमीसन प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं. स्पिनर युजवेंद्र चहल की फिटनेस को लेकर भी संदेह बना हुआ है, जिन्होंने पिछले दो मैच नहीं स्पोर्ट्से. आरसीबी की स्थिति भी बहुत अलग नहीं है. टीम के फिनिशर टिम डेविड हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं और पिछला मुकाबला नहीं स्पोर्ट्स पाए थे. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. हालांकि आरसीबी के लिए राहत की बात यह है कि इंग्लैंड की टीम से बाहर किए गए फिल साल्ट अब प्लेऑफ में स्पोर्ट्स सकेंगे. साथ ही, जोश हेजलवुड और कप्तान रजत पाटीदार की वापसी की भी संभावना है, जिससे टीम को मजबूती मिल सकती है. RCB vs PBKS दोनों टीमों का स्क्वॉड: पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन. मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, टिम सीफर्ट, रसिख दार सलाम, मनोज भांडागे, स्वप्निल सिंह, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टिम डेविड, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा. अभिनंदन सिंह श्रेयस अय्यर को हिंदुस्तानीय टेस्ट टीम में जगह क्यों नहीं मिली? कोच गंभीर का हैरान करने वाला रिएक्शन बांग्लादेश-द. अफ्रीकी खिलाड़ी मैदान पर ही भिड़े, गला पकड़ा हेलमेट खींचा, वायरल हुआ वीडियो  ‘यह अपमान…’,

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत में विदेशी उद्यमियों की बढ़ती रुचि

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीइओ को धमकी दी कि कंपनी हिंदुस्तान में एप्पल फोन का उत्पादन बंद कर दे और इसके बदले एप्पल की फैक्ट्री अमेरिका में स्थानांतरित कर दे. इसके बावजूद एप्पल की सहयोगी कंपनी फॉक्सकॉन ने एप्पल आइफोन के उत्पादन के लिए हिंदुस्तान में 1.5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की. अब ट्रंप ने अमेरिका में आयातित एप्पल फोन पर 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की. ऐसा अमेरिका के बाहर एप्पल फोन के उत्पादन को हतोत्साहित करने के लिए किया गया है. पर ऐसा लगता है कि कंपनी इस संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति की बात मानने को तैयार नहीं है. इसी तरह अमेरिका की टैरिफ घोषणा के बाद यूरोपीय आयोग ने भी रक्षा वस्तुओं के उत्पादन में हिंदुस्तान के साथ साझेदारी करने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा था कि वह रक्षा वस्तुओं के उत्पादन में वैश्विक मूल्य शृंखला में हिंदुस्तान को एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखता है. यह देखने की बात है कि ट्रंप की नीतियां विश्व व्यापार के संदर्भ में हमारे लिए लाभकारी नहीं हैं. यह भी साबित हो चुका है कि बहुपक्षीय समझौते हिंदुस्तान जैसे विकासशील देशों के लिए शुभ नहीं हैं. ऐसे में, समय आ गया है कि जब अमेरिका जैसे विकसित देश डब्ल्यूटीओ की अवहेलना कर रहे हैं, तब हमें भी डब्ल्यूटीओ में ट्रिप्स समेत अन्य शोषणकारी समझौतों से बाहर आने की रणनीति के बारे में सोचना चाहिए. ध्यातव्य है कि डब्ल्यूटीओ से पहले, हिंदुस्तान लगभग 10,000 वस्तुओं के आयातों पर मात्रात्मक नियंत्रण (क्यूआर) लगाता था, लेकिन डब्ल्यूटीओ समझौतों के कारण वह संभव नहीं रहा. डब्ल्यूटीओ के विघटन के बाद अब मात्रात्मक नियंत्रण लगाना संभव हो सकेगा, जिससे हमारे लिए अपने उद्योगों को संरक्षित एवं संवर्धित करना संभव हो सकेगा. पूर्व में रोजगार सृजन के उद्देश्य से लगभग एक हजार वस्तुओं के उत्पादन को लघु उद्योगों के लिए आरक्षित रखा गया था, लेकिन डब्ल्यूटीओ के अंतर्गत चूंकि विदेशों से हर प्रकार की वस्तु के आयात को अनुमति अनिवार्य है, ऐसे में लघु उद्योगों के आरक्षण की नीति अप्रभावी हो गयी, और यह आरक्षण धीरे-धीरे समाप्त कर दिया गया. अमेरिका की हठधर्मिता के चलते, यदि डब्ल्यूटीओ समाप्त होता है, तो वैसी स्थिति में हम आरक्षण की नीति फिर से लागू कर अपने छोटे उद्योगों की रक्षा और संवर्धन के लिए कुछ ऐसे उत्पादों को छोटे उद्योगों के लिए आरक्षित कर, विकेंद्रीकरण और रोजगार सृजन के लिए बड़ा प्रयास कर सकते हैं. अब जब ट्रंप ने दुनियाभर से आयात पर टैरिफ लगा दिया है, तब हमें इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार की रणनीति बनानी होगी. ऐसे कई क्षेत्र हैं, जिन्हें लाभ हो सकता है, क्योंकि हमारे निर्यात को अमेरिका में नये बाजार मिल सकते हैं, जबकि चीन के निर्यात को ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाये गये उच्च पारस्परिक टैरिफ के कारण नुकसान हो सकता है, साथ ही, चूंकि यूरोपीय संघ और अन्य देश वैश्विक मूल्य शृंखला में नयी साझेदारी के लिए आगे आ रहे हैं, ऐसे में, रक्षा जैसे क्षेत्रों में हमें बहुत लाभ हो सकता है. नये परिदृश्य में हिंदुस्तान को बहुपक्षीय व्यापार समझौतों के बजाय द्विपक्षीय व्यापार समझौतों के साथ अपना विदेशी व्यापार बढ़ाना चाहिए. हालांकि, अमेरिका और अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते करते समय अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा की जानी चाहिए, खासकर हमारे किसानों और छोटे उद्यमियों की. हमने देखा है कि पिछले दस वर्षों में प्रशासन व्यापार समझौतों पर बातचीत करते समय किसानों के हितों और उनकी आजीविका की रक्षा कर रही है, चाहे वह ऑस्ट्रेलिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से कृषि को बाहर करना हो, या डेयरी और कृषि पर इसके प्रतिकूल प्रभाव की चिंताओं के कारण क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीइपी) से बाहर आना हो. जहां तक कृषि और लघु उद्योग का सवाल है, तो इस नीति को जारी रखने की जरूरत है, खासकर जहां किसानों और श्रमिकों की आजीविका प्रभावित हो रही हो. इसके अलावा, हिंदुस्तानीय रुपये में विदेशी व्यापार को बढ़ाने के लिए प्रशासन के प्रयास सराहनीय हैं. हालांकि, यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना चाहिए कि स्विफ्ट जैसी पश्चिमी प्रणाली को हमारे देश पर दबाव बनाने के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल न करने दी जाये. पूरी दुनिया भू-आर्थिक विखंडन के दौर से गुजर रही है और इस परिदृश्य में ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति सफलता की कुंजी है. एक तरफ जहां ट्रंप द्वारा हिंदुस्तान और दूसरे देशों पर शुल्क बढ़ाये जा रहे हैं और डब्ल्यूटीओ नियमों को दरकिनार किया जा रहा है, वहीं नये परिप्रेक्ष्य में नयी संभावनाएं भी जन्म ले रही हैं. चीन पर अधिक शुल्क लगाने और चीनी सामान पर अमेरिका और यहां तक कि यूरोपीय देशों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की रुकावटें लगाने से हिंदुस्तान के लिए इन देशों में संभावनाएं बेहतर हुई हैं. यूरोपीय देश, जो हिंदुस्तान से सामान्यतः प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और अन्य प्रकार के सहयोग से बचते थे, अब हिंदुस्तान को प्रतिरक्षा के क्षेत्र में भी वैश्विक मूल्य शृंखला में शामिल करने के लिए आतुर हो रहे हैं. ट्रंप द्वारा एप्पल को हिंदुस्तान में निवेश करने हेतु बारंबार मना करने के बावजूद फॉक्सकॉन द्वारा, जो एप्पल कंपनी के आइफोन उत्पादन में मुख्य भूमिका रखती है, 1.5 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा इस बात का संकेत है कि वैश्विक कंपनियां अब हिंदुस्तान को एक महत्वपूर्ण निवेश गंतव्य मान रही हैं. यही नहीं, हाल ही में पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु हिंदुस्तान द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में हिंदुस्तान के घरेलू प्रयास से बनी युद्ध सामग्री की मांग भी शेष दुनिया में बढ़ने की पूरी संभावना है. आने वाले वर्षों में लड़ाकू विमानों समेत विभिन्न प्रकार के प्रतिरक्षा सामान के उत्पादन में निवेश बढ़ने की पूरी संभावनाएं हैं. यही नहीं, हिंदुस्तान प्रशासन द्वारा आत्मनिर्भर हिंदुस्तान की नीति भी देश में निवेश बढ़ाने में खासी सहयोगी सिद्ध हो रही है. समझा जा सकता है कि चाहे अमेरिका द्वारा थोपा गया व्यापार और टैरिफ युद्ध हो अथवा पाकिस्तान द्वारा आतंकी गतिविधियों को प्रश्रय देने के खिलाफ हिंदुस्तान की ऑपरेशन सिंदूर के नाते की गयी कार्रवाई, ये सभी देश में उत्पादन और निवेश के नये अवसर के रास्ते खोल रहे हैं. चीन के प्रति शेष दुनिया की विमुखता, हिंदुस्तान के

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सत्र 2025-26 के एडमिशन पर लटक सकती है तलवार, NMC ने इन 9 बिंदुओं पर मांगा जवाब

Medinirai Medical College| मेदिनीनगर, शिवेंद्र कुमार: नेशनल मेडिकल कमिशन ने सदर प्रखंड के पोखराहा स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में कुछ कमी को लेकर नौ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है. यह कमी चिकित्सा शिक्षा रेगुलेशन 2023 के तहत वार्षिक उद्घोषणा रिपोर्ट के आधार पर पायी गयी है. इस संबंध में नेशनल मेडिकल कमीशन के तहत यूजीएमइबी के डायरेक्टर सुखलाल मीणा ने एमएमसीएच के प्राचार्य को पत्र भेजा है. इसके माध्यम से मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीएन महतो से नौ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. कॉलेज के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर एनएमसी 9 करोड़ रूपये का जुर्माना भी लगा सकता है. नौ करोड़ का जुर्माना क्यों? मालूम हो कि एनएमसी के नियम के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में निर्धारित शर्तों के अनुसार यदि कमी पायी जाती है, तो प्रत्येक कमियों के आधार पर एक करोड़ का जुर्माना एनएमसी लगा सकता है. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में नौ तरह की कमी पायी गयी है. ऐसे में मेडिकल कॉलेज पर नौ करोड़ का जुर्माना लगा सकता है. इसके साथ ही अगर कॉलेज द्वारा इन नौ बिंदुओं की कमी को पूरा नहीं किया जाता है, तो एनएमसी सत्र 2025-26 के एडमिशन पर रोक भी लगाई जा सकती है. इससे पूर्व इस कॉलेज में 2020-21 में निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं किये जाने के कारण एनएमसी ने एडमिशन पर रोक लगा दी थी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए क्लिक करें इन कमियों को करना होगा दूर नेशनल मेडिकल काउंसिल के अनुसार विभिन्न विषयों में शिक्षकों की कमी है. रेजिडेंट डॉक्टर व ट्यूटर जितनी संख्या चाहिए में होने चाहिये थे, उतनी संख्या नहीं है. कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट व प्रध्यापक की संख्या जितनी होनी चाहिए थी, उससे 70 प्रतिशत कम है. मरीज के बेड की संख्या 500 होनी चाहिए थी. लेकिन मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या मात्र 353 है. बेड पर मरीजों के भर्ती होने का प्रतिशत मात्र 66.6 है. जबकि एनएमसी के अनुसार बेड पर भर्ती मरीजों की संख्या 80 प्रतिशत से ऊपर होना चाहिये. एक मेडिकल कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई के लिए 10 डेड बॉडी की जरूरत है. लेकिन इस कॉलेज में मात्र सात डेड बॉडी हैं. कॉलेज में छोटे व बड़े ऑपरेशन थियेटर का होना जरूरी है, जो इस कॉलेज में नहीं है. इसके अतिरिक्त क्लीनिकल पैथोलॉजी अपर्याप्त है. मेडिकल कॉलेज में हिस्टोपैथोलॉजी व साइटोपैथोलॉजी भी नहीं है. इसे भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की मुख्य सचिव और JSSC के सचिव को जारी किया नोटिस, जतायी नाराजगी प्रशासन को लिखा गया पत्र- प्राचार्य वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीएन महतो ने बताया कि नौ बिंदुओं पर एनएमसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इसे दूर करने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा गया है. उन्होंने बताया कि नये डॉक्टरों की बहाली की प्रक्रिया की जा रही है. 500 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसकी दिसंबर 2025 से शुरु होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें  हजारीबाग के 130 BPL बच्चों का निजी स्कूलों में होगा फ्री एडमिशन, डीसी ने दी सहमति, देखें पूरी लिस्ट झारखंड में दूध की गाड़ी से नकली अंग्रेजी शराब की हो रही थी तस्करी, दो लाख की शराब के साथ वैन जब्त, दो को जेल The post मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में सत्र 2025-26 के एडमिशन पर लटक सकती है तलवार, NMC ने इन 9 बिंदुओं पर मांगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Capsicum Appam: झटपट नाश्ते के लिए अब नहीं होना होगा परेशान, कुछ यूं तैयार करें शिमला मिर्च अप्पम 

Capsicum Appam: साउथ इंडियन खाना किसे नहीं पसंद होता है. इसलिए नहीं की ये जल्दी बन जाता है बल्कि इसलिए भी की ये सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें कम मसाले के साथ कम तेल का इस्तेमाल होता है और ये सभी वर्ग के लोगों की नाश्ते के लिए पहली पसंद होती है. इसके साथ खाए जानी वाली चीजें भी बहुत कम समय में बन जाती है. इसलिए भी ये लोगों के द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है. अब आप ये सोच रहे होंगे कि इस डिश को खाने के लिए आपको साउथ इंडिया जाना होगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ ही देर में झटपट तरीके से शिमला मिर्च अप्पम बना सकते हैं.  शिमला मिर्च अप्पम बनाने की सामग्री  1 कप सूजी 1 कप दही 1 चम्मच इनो या बेकिंग सोडा  1 कप बारीक कटे हुए शिमला मिर्च 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च 1 बारीक कटे हुए प्याज बारीक कटे हुए धनिया के पत्ते 1 चम्मच सरसों  2 चम्मच स्वादानुसार तेल ½ चम्मच अदरक का पेस्ट यह भी पढ़ें: Mecha Recipe: एक बार खाया तो भूल नहीं पाएंगे, जानिए झारखंड के प्रसिद्ध ‘मेचा’ की आसान रेसिपी शिमला मिर्च अप्पम बनाने की विधि  शिमला मिर्च अप्पम बनाने में के लिए सबसे पहले सूजी में दही को डालकर अच्छे से मिलाएंगे. उसके बाद इसमें इनो डालेंगे और अच्छी तरह के मिलाएंगे क्योंकि सॉफ्ट अप्पम बनाने के लिए जरूरी है कि उसका अच्छे से मिल होना. अब इसमें शिमला मिर्च डालकर इसे  अच्छे से मिलाएंगे.  इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट, नमक, सरसों डाल कर मिल लेंगे और ढककर छोड़ देंगे. इसके बाद अप्पम बनने वाले पैन को गर्म करेंगे और इसमें तेल डाल कर चम्मच की मदद से तैयार किए हुए बैटर को इसमें डालेंगे. फिर इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएंगे. अब आप इसे  चाहे तो लाल चटनी या फिर सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं. The post Capsicum Appam: झटपट नाश्ते के लिए अब नहीं होना होगा परेशान, कुछ यूं तैयार करें शिमला मिर्च अप्पम  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top