Hot News

May 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में आज पीएम मोदी का पांच किलोमीटर लंबा रोड शो, BJP कार्यालय तक 25 संगठन करेंगे प्रधानमंत्री का स्वागत

पीएम मोदी बिहार के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को राजधानी पटना पहुंचेंगे. पीएम अपने इस दौरे पर 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. उनके स्वागत के लिए पटना सज-धज कर तैयार है. 25 से अधिक सामाजिक संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत पटना में करेंगे. सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह चौकस है. इस साल चौथी बार बिहार आ रहे प्रधानमंत्री इस साल के पांच महीनों में प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी बिहार यात्रा है. गुरुवार की शाम पांच बजे पटना एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचने पर उनकी आगवानी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत वरिष्ठ मंत्रीगण करेंगे. ALSO READ: पटना में पीएम मोदी के रोड शो से पहले सुरक्षा एजेंसियों की फुल ड्रेस रिहर्सल, सड़क किनारे गमलों तक की हुई जांच पटना एयरपोर्ट पर क्या है कार्यक्रम? पटना एयरपोर्ट पर ही प्रधानमंत्री 1200 करोड़ रुपये की लागत से बने जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नये टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे. वहीं, बिहटा में नये एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे.इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में एक रोड शो भी करेंगे. एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक रोड शो यह रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर शेखपुरा मोड़, नेहरु पथ से इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय तक जायेगा. इस पूरे मार्ग पर कई स्थानों पर स्वागत मंच बनाये गये हैं, जहां आमलोगों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे. 25 से अधिक सामाजिक संगठन पीएम मोदी का स्वागत करेंगे मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक रास्ते में 25 से अधिक सामाजिक संगठन पीएम मोदी का स्वागत करेंगे. पीएम के रोड शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. केंद्रीय एजेंसियों भी सक्रिय हैं. शुक्रवार को रोहतास के विक्रमगंज में पीएम की रैली वहीं अगले दिन यानी शुक्रवार 30 मई को प्रधानमंत्री विक्रमगंज में जनसभा करेंगे और इस दिन भी कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन दोनों कार्यक्रमों के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है. The post पटना में आज पीएम मोदी का पांच किलोमीटर लंबा रोड शो, BJP कार्यालय तक 25 संगठन करेंगे प्रधानमंत्री का स्वागत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महुदा में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, दर्जनों निर्मित, अर्धनिर्मित पिस्तौल व गोली बरामद

धनबाद पुलिस और पश्चिम बंगाल एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) ने बुधवार की शाम चार बजे महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. एक झोपड़ी में महीनों से हथियार बनाने का काम चल रहा था. दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस ने यहां से दर्जनों निर्मित व अर्धनिर्मित पिस्तौल, गोली सहित अन्य सामान बरामद किया. इस दौरान मिनी गन फैक्ट्री के संचालक मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. मुर्शिद सिंगड़ा बस्ती के निवासी मुस्लिम अंसारी का पुत्र है. कार्रवाई आधी रात 12.30 बजे तक चली. बंगाल पुलिस को सूचना मिली थी कि सिंगड़ा बस्ती में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है. मुंगेर के कारीगरों की मदद से हथियार बनाकर सप्लाई किया जा रहा है. बताया जाता है कि प. बंगाल पुलिस की गिरफ्त में आये कुछ अपराधियों से सूचना मिली थी कि महुदा क्षेत्र में हथियारों का बड़े पैमाने पर निर्माण हो रहा है. सूचना के आधार पर बंगाल एटीएस एवं धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम छापेमारी की. स्थानीय निवासी मुर्शिद अंसारी के घर को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया. घर खुलवाकर जांच शुरू की, तो पुलिसवाले भौंचक रह गये. झोपड़ी में पिस्तौल बनाने का काम चल रहा था. मौके पर पांच लोग मौजूद थे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया. इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार बनानेवालों से उनके सामने पिस्टल बनाने को कहा. पकड़े गये लोगों ने एकाध घंटे में ही चार पिस्तौल बना डाली. गन फैक्ट्री मुर्शिद के घर होते हुए एक लंबी गली पार करने के बाद दूर की एक झोपड़ी में चल रही थी. कुल्टी का अर्श मोहम्मद कर रहा था रॉ मैटेरियल की सप्लाई : पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुर्शिद अंसारी कुल्टी के अर्श मोहम्मद से हथियार बनाने का रॉ मैटेरियल मंगाता था. कुछ दिन पहले ही उसने एक लॉट माल सप्लाई किया था. पुलिस छापेमारी में डेढ़ दर्जन निर्मित, 70-80 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किये गये. इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री और गोलियां भी जब्त हुई हैं. पुलिस कई बोरों में भर कर सामान थाना ले आयी. छापेमारी में महुदा, भाटडीह, कतरास, मधुबन सहित कई अन्य थानों की पुलिस शामिल थी. अभियान का नेतृत्व बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह कर रहे थे. अवैध धंधे को ले मुर्शिद की पत्नी और पिता कई बार डांट चुके थे : मुर्शिद अंसारी की पत्नी हिना परवीन, जिसका मायका लेदाटांड़ में है, ने बताया कि वह दो माह से सिंगड़ा बस्ती में रह रही है. हिना मुर्शिद की दूसरी पत्नी है. उसने पुलिस को बताया कि जब उसे अपने पति द्वारा अवैध हथियार बनाने की जानकारी मिली, तो उसे डांटी थी. मुर्शीद के पिता भी उसे डांटते थे. एक बार महुदा पुलिस पहले भी आयी थी. लेकिन उस वक्त कुछ मिला नहीं था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महुदा में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, दर्जनों निर्मित, अर्धनिर्मित पिस्तौल व गोली बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : पीएम किसान सम्मान निधि के मृत लाभुकों के सत्यापन को बलियापुर पहुंचीं जिला स्तरीय जांच कमेटी

मृत लाभुकों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि जाने के मामले की जांच के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी ने बुधवार को बलियापुर अंचल कार्यालय पहुंची. धनबाद के अपर समाहर्ता विनोद कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने बलियापुर के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर मृत लाभुकों का सत्यापन किया. मामले में अपर समाहर्ता श्री कुमार ने बताया कि सभी मृतकों के खाते की जांच कर सर्वप्रथम खाता से निकासी पर रोक लगायी जायेगी. साथ ही जांच की जायेगी कि लाभुक की मृत्यु के बाद कितनी राशि उनके खाते में गयी है. उक्त राशि वापस प्रशासन के खाते में ट्रांसफर की जायेगी. उन्होंने बताया कि जांच का मुख्य बिंदु यह है कि यदि मृतक के खाते में गयी राशि को किसी व्यक्ति या उसके परिजन द्वारा निकासी कर ली गयी है, तो यह आपराधिक मामला बनेगा. उनपर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. जांच टीम के साथ बलियापुर के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, एलडीएम धनबाद, जिला कृषि पदाधिकारी धनबाद, डीपीएमयू, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. मृतक के खाते को किया जा रहा होल्ड : इधर बलियापुर के अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के खातों को होल्ड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. साथ ही अयोग्य लाभुकों से वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. शेष बचे गांवों में सत्यापन का कार्य जारी है, जल्द ही अन्य अयोग्य लाभुकों को चिन्हित कर वसूली की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. बता दें कि धनबाद के बलियापुर अंचल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. यहां 145 मृत लाभुकों के खातों में योजना की राशि भेजी जा रही थी, जबकि 170 लोग बिना पात्रता के योजना का लाभ उठा रहे थे. इस घोटाले से प्रशासन को हर साल लगभग 70 लाख रुपये का नुकसान हो रहा था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : पीएम किसान सम्मान निधि के मृत लाभुकों के सत्यापन को बलियापुर पहुंचीं जिला स्तरीय जांच कमेटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बीबीएमकेयू में पांच मई तक खत्म करना था 77 करोड़ की परियोजना का काम, अब तक नहीं हुआ शुरू

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में 77 करोड़ रुपये की लागत से लैब व लाइब्रेरी की स्थापना के साथ प्रशासनिक भवन और पीजी विभागों में फर्नीचर की आपूर्ति का काम शुरू नहीं हो पाया है. झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) द्वारा इस परियोजना के लिए टेंडर जारी किया गया था और कार्य प्राप्त करने वाली कंपनी को पांच मई 2025 तक निर्माण कार्य पूरा करना था. लेकिन समयावधि समाप्त होने के बाद भी न तो फर्नीचर की आपूर्ति शुरू हुई और न ही अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण शुरू हो पाया. फर्नीचर के ब्रांड को लेकर विवाद : परियोजना में देरी का प्रमुख कारण फर्नीचर के ब्रांड को लेकर उत्पन्न विवाद बताया जा रहा है. विश्वविद्यालय द्वारा राज्य प्रशासन की सहमति से तैयार किये गये विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन में ‘डूरियन’ ब्रांड के फर्नीचर की आपूर्ति का उल्लेख किया गया था. इसके विपरीत, जेएसबीसीसीएल ने ‘जीकेन’ ब्रांड के फर्नीचर के लिए टेंडर जारी कर दिया. इसे लेकर विवि प्रशासन ने आपत्ति जतायी. विवि का कहना है कि डीपीआर में उल्लेखित ब्रांड के अनुसार ही आपूर्ति होनी चाहिए, ताकि गुणवत्ता और अनुकूलता सुनिश्चित हो सके. राज्य प्रशासन का हस्तक्षेप और समाधान का प्रयास : मामले में विवि ने राज्य प्रशासन से मार्गदर्शन की मांगा है. इसके बाद जेएसबीसीसीएल ने सुझाव दिया कि विवि को डूरियन, जीकेन और फेदरलाइड, इन तीन ब्रांडों में से किसी एक को चुनने की स्वतंत्रता है. विवि प्रशासन ने डूरियन ब्रांड को ही प्राथमिकता दी, क्योंकि यह डीपीआर में पहले से उल्लेखित था और जेएसबीसीसीएल द्वारा भी प्रस्तावित था. डूरियन ब्रांड पर सहमति के बावजूद अब तक ठेका प्राप्त कंपनी की ओर से विवि प्रशासन से कोई आधिकारिक संपर्क नहीं किया गया है. इस कारण न केवल फर्नीचर की आपूर्ति रूकी हुई है, बल्कि लैब और लाइब्रेरी की स्थापना का कार्य भी आगे नहीं बढ़ सका है. परियोजना का ढांचा और अनुमानित व्यय : इस 77 करोड़ रुपये की परियोजना में से लगभग 35 करोड़ रुपये फर्नीचर की आपूर्ति के लिए निर्धारित हैं, जबकि शेष राशि से आधुनिक प्रयोगशालाएं और पुस्तकालय बनाये जाने हैं. यह कार्य भी ठेका प्राप्त कंपनी को ही करना है. ताकि संपूर्ण परियोजना एकीकृत रूप से संचालित हो सके. हालांकि चर्चा है कि ठेकेदार कंपनी को कार्य पूर्ण करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा सकता है, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए स्पष्ट नहीं है कि कार्य कब तक शुरू होगा. वहीं इधर यह देखना अहम होगा कि राज्य प्रशासन और जेएसबीसीसीएल मिलकर इस मुद्दे का शीघ्र समाधान कर पाते हैं या नहीं, ताकि बीबीएमकेयू में छात्रों को आधुनिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध करायी जा सकें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बीबीएमकेयू में पांच मई तक खत्म करना था 77 करोड़ की परियोजना का काम, अब तक नहीं हुआ शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : एनसीएसटी सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने ने बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ की बैठक

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने बुधवार को बीसीसीएल के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें उन्होंने अनुसूचित जनजाति समुदाय के कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और अधिकारियों को कई निर्देश दिये. डॉ लकड़ा ने बीसीसीएल में कार्यरत अनुसूचित जनजाति कर्मचारियों को मुआवजा, अनुकंपा आधारित नियुक्ति और पुनर्वास से जुड़ी विस्तृत जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही बीसीसीएल के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों, रोस्टर प्रणाली के अनुपालन व बैकलॉग भर्तियों की जानकारी प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया है. डॉ लकड़ा ने माइनिंग क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों की संख्या, स्थानीय लोगों की भागीदारी, पेंशन, ट्रेनिंग, पीएफ, ग्रेच्युटी और रिटायरमेंट लाभों की भी जानकारी मांगी. जन्म तिथि से संबंधित गड़बड़ियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिया है. डॉ लकड़ा ने सीएसआर फंड का उपयोग करते हुए माइनिंग क्षेत्र के बच्चों को स्किल डेवलपमेंट की सुविधा देने, एग्यारकुंड स्थित तीन गांवों में हाइड्रेड से पेयजल आपूर्ति और बंद खदानों में जमा पानी को ट्रीटमेंट कर उपयोगी बनाने का भी सुझाव दिया है. आदिवासी समुदाय के लिए स्वास्थ्य शिविर के आयोजन पर जोर : बैठक के दौरान मुनिया देवी का मामला भी उठा, जो पिछले लगभग 30 वर्षों से अनुकंपा के आधार पर नौकरी मांग रही हैं. डॉ लकड़ा ने अधिकारियों को उन्हें शीघ्र नियुक्ति देने के निर्देश दिया है. साथ ही आदिवासी समुदाय के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सिकल सेल और एनीमिया की जांच, तोपचांची के 50 बिरहोर परिवारों के बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी और गणित की शिक्षा देने तथा स्त्रीओं के लिए स्वच्छता सुविधाएं जैसे टॉयलेट निर्माण और सेनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन लगाने के निर्देश दिया है. रोस्टर के आधार पर नियुक्ति में गड़बड़ी मामले व माइनिंग सरदार की ट्रेनिंग पूरी करने के बावजूद नौकरी नहीं देने के मामले में डॉ लकड़ा ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक तकनीकी (पीएंडपी) मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : एनसीएसटी सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने ने बीसीसीएल के अधिकारियों के साथ की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी

बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग बेल सभागार में बुधवार को हिंदुस्तानीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती वर्ष पर संगोष्ठी आयोजित की गयी. इसमें बतौर मुख्य अतिथि सह झारखंड के पूर्व सचेतक व पूर्व विधायक (बोकारो) बिरंची नारायण ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर न्याय, सेवा और लोक कल्याण की अद्भुत मिशाल थीं. उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यों और समाज सेवा से यह सिद्ध कर दिया कि नारी शक्ति कभी कमजोर नहीं होती. धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से हमें यह सीखने को मिलता है कि समाज सेवा और परोपकार ही सच्चा धर्म है. रानी अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया और समाज को नयी दिशा दी. अहिल्या बाई ने कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की : झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और रूढ़ीवादिता के खिलाफ आवाज बुलंद की. उनके शासनकाल में स्त्रीओं की सुरक्षा सर्वोपरि थी. कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. संचालन जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी ने किया. मौके पर राजकुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान, पंकज सिन्हा, वीरेंद्र हांसदा, अजय निषाद, ध्रुभ हरि, प्रियंका देवी, रीता यादव, कंचन चौरसिया, रमा सिन्हा, विभा रानी सिंह, योगेंद्र यादव, किशोर मंडल, राजाराम दत्ता, सन्नी रवानी, संजय कुशवाहा, पुरुषोत्तम रंजन, सूरज पासवान, रवि सिन्हा, बच्चा कुमार गिरी, अर्जुन निषाद, अजय कुमार दास, तरुण राय, अवधेश साह, भृगुनाथ भगत, गीता सिंह, उमेश सिंह, सुमन अग्रवाल, बसंती सिंह, मनीष पांडेय, प्रमोद अग्रवाल, मनोज रिंकू सिन्हा, निर्मला पासवान, धीरज तिवारी, उषा पटुआ, सरैया देवी व निर्मला पासवान आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बिजली कटौती से परेशानी, झरिया के लोगों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

धनबाद. बुधवार को दिनभर आसमान पर बादलों की आवाजाही के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है. ऊपर से बिजली ने परेशान किया. अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 31.7 डिग्री दर्ज किया गया. इधर डीवीसी पुटकी ग्रिड सबस्टेशन में लगे पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी बुधवार को सातवें दिन भी ठीक नहीं हो पायी. सुबह होते ही डीवीसी की ओर से जेबीवीएनएल को होने वाली सप्लाई आधी कर दी गयी. इसके बाद से ही आधे शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था रोटेशन पर शुरू हो गयी. मनइटांड़, पुराना बाजार, बैंकमोड़ से लेकर मटकुरिया, गोधर, केंदुआ व करकेंद के विभिन्न इलाकों में हो रही घंटों कटौती से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. लगातार सात दिनों से जारी कटौती से लोगों में आक्रोश दिखा. झरिया के लोगों ने अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया. पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी को दूर करने में लगेगा समय डीवीसी के पुटकी ग्रिड सबस्टेशन के पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी बुधवार को छठे दिन भी दुरुस्त नहीं हो सकी है. डीवीसी के अधिकारियों के अनुसार पुटकी ग्रिड सबस्टेशन में 80 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी आयी है. लगातार जांच के बाद भी खराबी का पता नहीं चल पाया है. ऐसे में इसे दुरुस्त करने में कुछ दिन का वक्त लगने की संभावना डीवीसी के अधिकारियों ने जतायी है. तेज हुआ कांड्रा ग्रिड से बैंकमोड़ इलाके को जोड़ने का काम डीवीसी के ग्रिड में लगे पावर ट्रांसफॉर्मर में आयी खराबी की वजह से आधे शहर में उत्पन्न बिजली संकट को लेकर जेबीवीएनएल ने गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड से बैंकमोड़ समेत अन्य इलाकों को जोड़ने का काम तेज कर दिया गया है. जेबीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने बताया ने आने वाले पांच से सात दिनों के अंदर बैंकमोड़ समेत अन्य इलाकों को कांड्रा ग्रिड की बिजली से जोड़ने का दावा किया है. इससे बिजली समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा. जीटा और चेंबर ने दी आंदोलन की चेतावनी लचर बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर जीटा व चेंबर ऑफ कॉमर्स, पुराना बाजार ने बिजली जीएम से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा. जीटा के महासचिव राजीव शर्मा व चेंबर ऑफ पुराना बाजार के अध्यक्ष सोहराब खान ने कहा कि वर्तमान में बिजली की लचर स्थिति से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रही है. डीवीसी ट्रांसफाॅर्मर में खराबी के कारण रोटेशन पर बिजली मिल रही है. ऐसे में व्यापारियों को डीजल के रूप में अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. समस्या का जल्द समाधान नहीं होता, तो व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे. प्रतिनिधिमंडल में जीटा के महासचिव राजीव शर्मा, चेंबर ऑफ पुराना बाजार के अध्यक्ष मो सोहराब, महासचिव पवन सोनी, जिला चेंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, विजय सैनी, नवनीत रिटोलिया, अमरजीत सिंह, इमरान अली, दीपक सिंह, सलाउद्दीन महाजन, दीपक कुमार दीपू, वशिष्ठ नारायण सिंह, उमेश हेलीवाल, रितेश नारनोली, संजीव चौरसिया, पप्पू सिंह, श्रीकांत अंबष्ट, शिव चरण शर्मा, देवेश बोले आदि मौजूद थे. झरियावासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से किया सवाल झरिया. बुधवार संध्या साढ़े चार बजे सब्जी पट्टी में विद्युत विभाग झरिया की कार्यशैली के विरोध में व्यवसायी संगठनों ने सब्जी पट्टी गुप्ता बिल्डिंग के समक्ष अर्धनग्न प्रदर्शन किया. इस दौरान वक्ताओं ने झरिया में लचर विद्युत आपूर्ति के लिए राज्य प्रशासन और विद्युत विभाग की आलोचना की. कहा कि हम उपभोक्ता नियमित रूप से विपत्र का भुगतान करते हैं. लेकिन धनबाद के वरीय अधिकारी झरिया में संसाधन मुहैया नहीं कराते हैं. झरिया के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है. हमलोगों को नारकीय जीवन जीने को विवश किया जाता है. कहा कि आखिर झरिया के उपभोक्ताओं का क्या कसूर है, यह अधिकारियों को बताना चाहिए. ये थे मौजूद : प्रदर्शन में उपेंद्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अंबष्ट, अमित साव (दीपू), सत्य नारायण भोजगड़िया, अनूप साव, अरिंदम बनर्जी, नवीन केसरी, राजेश श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, विमल साहू, गुड्डू गुप्ता, संजय साव आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बिजली कटौती से परेशानी, झरिया के लोगों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : आज शाम 4 से रात 8 बजे तक बंद रहेगा बेली रोड

संवाददाता, पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को पटना आगमन और रोड शो को लेकर बेली रोड में डुमरा टीओपी से आयकर गोलंबर तक शाम चार बजे से आठ बजे तक चार घंटे ट्रैफिक बंद रहेगा. हालांकि, इस दौरान एंबुलेंस, शव वाहन, मरीजों के वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों के परिचालन पर रोक नहीं है. जिन्हें राजाबाजार स्थित आइजीआइएमएस जाना है, वे जा सकते हैं. साथ ही जिन्हें पटना एयरपोर्ट विमान पकड़ने के लिए जाना है, वे फ्लाइट का टिकट दिखा कर पटेल गोलंबर की ओर से जा सकते हैं. डुमरा टीओपी से एयरपोर्ट की ओर नहीं जाने दिया जायेगा. राजाबाजार फ्लाइओवर पर वाहन नहीं चलेंगे. इसलिए जो वाहन दानापुर के सगुना मोड़ की ओर से आयेंगे, वे जगदेव पथ से फुलवारीशरीफ टमटम पड़ाव से अनिसाबाद गोलंबर होते हुए अपने गंतव्य तक जायेंगे. साथ ही सगुना मोड़ की ओर से आने वाले आशियाना-दीघा मार्ग से पटना-दानापुर मार्ग पर आ सकते हैं. इसके बाद कुर्जी, राजापुर पुल, गांधी मैदान होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं. रोड शो के दौरान बेली रोड के आसपास ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था 1.लवारीशरीफ डीटीओ कार्यालय से एयरपोर्ट की तरफ वाहन नहीं चलेंगे. डीटीओ ऑफिस से दक्षिण की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को टमटम पड़ाव फुलवारीशरीफ होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जाना पड़ेगा. 2.डीटीओ ऑफिस से उत्तर की ओर से आने वाले वाहन जगदेव पथ होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकते हैं. 3.कंकड़बाग व पटना जंक्शन की ओर से पश्चिम जाने वाले वाहन जीपीओ आरओबी के ऊपर से आर ब्लॉक आरओबी होते हुए गर्दनीबाग आरओबी ऊपर से अनिसाबाद गोलंबर होते हुए अपने गंतव्य स्थल की ओर जा सकते हैं. 4.बेली रोड (नेहरू पथ) पर डाकबंगला चौराहे से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन उत्तर में बुद्धमार्ग, पुलिस लाइन तिराहा, राजापुर पुल, अशोक राज पथ होते हुए जा सकते हैं. वहीं, दक्षिण में कोतवाली टी, जीपीओ आरओबी, आर ब्लॉक आरओबी व गर्दनीबाग आरओबी के ऊपर से अनिसाबाद गोलंबर की ओर जा सकते हैं. 5.वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर के नीचे से व आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी के ऊपर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैंक में वाहन नहीं चलेंगे. 6.बेली रोड (नेहरू पथ) पर डुमरा टीओपी से पूरब आयकर गोलंबर तक दोनो पलैंक में वाहन नहीं चलेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : आज शाम 4 से रात 8 बजे तक बंद रहेगा बेली रोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का करें पालन

आदर्श कॉलेज में यातायात सुरक्षा संगोष्ठी आदर्श कॉलेज राजधनवार की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस)इकाई व धनवार थाना के संयुक्त तत्वावधान में यातायात सुरक्षा विषय पर बुधवार को संगोष्ठी हुई. खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, जमुआ के इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो और धनवार थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल का स्वागत शॉल और मोमेंटो देकर किया गया. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रोशन कुमार ने विषय प्रवेश के साथ इसकी शुरुआत की. मुख्य वक्ता के एसडीपीओ ने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाना चाहिए. एक छोटी सी गलती से दुर्घटना का कारण बन सकता है. नशे में वाहन नहीं चलायें और दो पहिया चलाने के हेलमेट का प्रयोग जरूर करें. लहरिया कट से बचें. इंस्पेक्टर पुलिस निरीक्षक श्री महतो ने कहा कि लोगों को अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए. कोई व्यक्ति जब दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो उसे तत्काल मदद करें. आपकी एक मदद से किसी की जान बच सकती है. थाना प्रभारी ने यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया. डॉ कन्हैया प्रसाद राय व डॉ अनिल कुमार बरनवाल ने भी लोगों को संबोधित किया. संचालन मिथिलेश कुमार महथा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ रोशन कुमार ने किया. ये थे उपस्थित कार्यक्रम में प्रो. युगल राय, डॉ अंगद कुमार, डॉ कृष्णा कुमार, मनोज कुमार, डॉ जनार्दन प्रसाद, अनिल कुमार, विवेक कुमार राय, सनोज महतो, मनोहर ठाकुर, किशोर कुमार सिन्हा, विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, रौनक मिश्रा, कृति पांडेय, श्रुति कुमारी, शाहिना, सिमरन, सुनील दास, प्रदीप दास, नीरज मोदी, राहुल कुमार, प्रदीप राणा, विष्णुदेव सिंह, पूजा, रोहित वर्मा उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का करें पालन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : मंईयां योजना में फर्जीवाड़ा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज

ललपनिया. फर्जीवाड़ा कर मंईयां सम्मान योजना लाभ उठाने के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए गोमिया थाना की पुलिस पश्चिम बंगाल जायेगी. मामले के आरोपी युसुफ और सुफानी खातून पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रहने वाले हैं. गोमिया थाना में इनके खिलाफ गोमिया प्रखंड के सामाजिक सुरक्षा प्रखंड सहायक सुभाषचंद्र महतो ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले में गोमिया बीडीओ से दस्तावेज की मांग की है. थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी है. आदेश मिलते ही प बंगाल जाकर आरोपियों को पकड़ा जायेगा. जानकारी के अनुसार युसुफ ने 13 फर्जी नामों से ऑनलाइन आवेदन किया और सभी का पैसा एक ही बैंक खाता ( इंडसइंड बैंक का खाता नंबर 100253387047) में आया. सुफानी खातून ने भी सात फर्जी आवेदनों के जरिये योजना का लाभ लिया और पैसा एक बैंक खाता (100253493007) में गया. सभी आवेदन गोमिया प्रखंड की अलग-अलग पंचायतों से किये गये थे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी के सत्यापन में यह बात सामने आयी कि आवेदन करने के लिए फर्जी राशन कार्ड नंबर का इस्तेमाल किया गया. साथ ही सीएससी आइडी 243621130028 का इस्तेमाल किया गया, जो पलामू निवासी विक्की कुमार रवि के नाम पर पंजीकृत है. इसका पैरेंट आइडी उपेंद्र प्रसाद के नाम से है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : मंईयां योजना में फर्जीवाड़ा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top