Hot News

May 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंडाल में सड़क घेरने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, दीवार का हिस्सा तोड़ा

अंडाल. अंडाल ब्लॉक के खांद्रा गांव के शिबतला और उखरा गांव के सुकोपुकुर से विमान नगरी तक जुड़ने वाली सड़क को बुधवार को हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा दीवार बनाकर बंद कर देने से इलाके में तनाव फैल गया. जैसे ही दीवार खड़ी करने की सूचना गांव में फैली, लोगों में आक्रोश उभर आया और शाम को किसी ने दीवार का एक हिस्सा तोड़ दिया. यह सड़क प्रशासनी दस्तावेजों में दर्ज है और वर्षों से उखरा और खांद्रा गांव के लोग इसी मार्ग से आवाजाही करते रहे हैं क्योंकि यह मार्ग दूरी को कम करता है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क का अचानक अवरोध अस्वीकार्य है. बीडीओ से हुई चर्चा, लेकिन पहले ही बना दी गयी दीवार खांद्रा ग्राम पंचायत के उपप्रधान आशीष भट्टाचार्य ने बताया कि उन्होंने इस विषय पर ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) से चर्चा की थी. बीडीओ ने आश्वासन दिया था कि इस मार्ग के बदले वैकल्पिक सड़क का निर्माण किया जायेगा और उस पर स्ट्रीट लाइटें भी लगायी जायेंगी. लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले ही बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के सड़क को बंद कर दिया गया. यही कारण है कि इलाके के लोगों में रोष है. आशीष भट्टाचार्य ने कहा, “मैं ग्रामवासियों के पक्ष में हूं. यह कदम जनविरोधी है.” घटना की जानकारी मिलते ही उखरा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की. इलाके के एक निवासी ने बताया, “हम लोग सालों से इस रास्ते का उपयोग कर रहे हैं. अब अगर यह रास्ता अचानक बंद कर दिया जाये तो हम जायें कहां? यह हमारे लिये रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ा मामला है.” ग्रामीणों की मांग है कि जब तक वैकल्पिक सड़क पूरी तरह तैयार नहीं होती, तब तक इस रास्ते को बंद न किया जाये. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंडाल में सड़क घेरने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, दीवार का हिस्सा तोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उत्सर्ग : हीरापुर थाने में रक्तदान के जरिये 60 यूनिट रक्त संग्रह

आसनसोल. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) की ओर से विभिन्न थानों में उत्सर्ग योजना के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया. इस क्रम में गुरुवार को हीरापुर थाने की पुलिस की ओर से स्टेशन रोड स्थित निजी मैरेज हॉल में रक्तदान शिविर लगाया गया. मौके पर डीसीपी (सेंट्रल) संदीप कर्रा, एसीपी इप्शिता दत्त, सीआई अशोक सिंह महापात्र, थाना प्रभारी तन्मय राय, बर्नपुर सोशल वेलफेयर वोलेंटरी ब्लड डोनर्स के संस्थापक प्रबीर धर, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी सहित कई पार्षद और पुलिस व सिविक कर्मी उपस्थित थे. इस दौरान हीरापुर थाना की ओर से फिरे पावा योजना के तहत 70 लोगों को उनका खोया एवं चोरी हुया मोबाइल बरामद कर लौटाया गया. साथ ही इस दौरान साइबर ठगी का शिकार हुए स्त्री का पांच लाख रूपया बरामद कर लौटाया गया. वहीं रक्तदान शिविर में पुलिस अधिकारियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उत्साहित किया. इस शिविर में लगभग 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. हीरापुर थाना प्रभारी तन्मय राय ने बताया कि एडीसीपी के विभिन्न थाना की ओर से गर्मी के समय अस्पतालों में रक्त संकट को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत हीरापुर थाना द्वारा भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उत्सर्ग : हीरापुर थाने में रक्तदान के जरिये 60 यूनिट रक्त संग्रह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यौनकर्मियों को कानूनी हक बताने को लगा मेगा लीगल अवेेयरनेस कैंप

आसनसोल. पश्चिम बंगाल के स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के तत्वावधान में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (पश्चिम बर्दवान) ने आसनसोल दुर्बार समिति और दुर्बार स्त्री समन्वय कमेटी के सहयोग से यहां रबींद्र भवन में मेगा लीगल अवेयरनेस कैंप लगाया गया. दो दिवसीय कैंप में कलकत्ता हाइकोर्ट के जज और एसएलएसए के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सोमेन सेन, पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज श्यामल गुप्ता, एसडीओ आसनसोल विश्वजीत भट्टाचार्य, मेंबर सेक्रेटरी एसएलएसए अर्णव घोषाल, डीएलएसए सचिव आम्रपाली चक्रवर्ती सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित हुए थे. कार्यक्रम के दौरान मेंबर सेक्रेटरी एसएलएसए अर्णव घोषाल ने कहा कि यौनकर्मियों के कानूनी अधिकारों के लिए आसनसोल के रेड लाइट इलाके लच्छीपुर और रबींद्र भवन में दो दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर में यौनकार्मियों को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक किया गया. यौनकर्मियों को प्रशासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी और उससे जुडने के तरीके भी बताये गये. बताया गया कि यौनकर्मियों की प्रताड़ना को दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है. कहा कि यौन कमियों की यह मांग रही है कि उनको श्रमिक की श्रेणी में जोड़ा जाना चाहिए. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है. हालांकि की कोर्ट ने उनको श्रमिक का दर्जा देने के लिये अभी तक कोई निर्देश नहीं दिया है. पर उनको प्रशासनी योजनाओं से जोड़कर उसका लाभ दिलवाने के कार्य पर जरूर जोड़ डाला है. यौनकर्मियों को प्रशासनी योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया गया. उनको समाज के मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे गुमनामी की जिंदगी गुजर बसर कर रही यौन कर्मियों को उनके आने वाले भविष्य की कोई चिंता और फ़िक्र करनी नहीं पड़े. प्रशासनी योजना का लाभ उठाकर बेहतर जीवन बसर कर सकें. इस दौरान डीएलएसए सचिव आम्रपाली चक्रवर्ती ने बताया कि उनको यौन पल्ली में होने वाली कुछ अपराधिक घटनाओं की जानकारी मिली है. जिस आपराधिक घटनाओं के कारण यौन पल्ली में रहने वाली तमाम यौन कर्मियों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है. उनको कई प्रकार के यातनाओं से गुजरना पड़ रहा है. जिसको लेकर वह आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर से मुलाक़ात कर उन अपराधियों पर लगाम कसने की तैयारी भी कर रही हैं. कुल्टी थाना के नियामतपुर पुलिस फांड़ी के अधीन लच्छीपुर स्थित दिशा यौनपल्ली में दुर्बार संस्था के कार्यालय में बुधवार की शाम को आयोजित मेगा कानूनी जागरूकता शिविर लगाया गया. दुर्रबार संस्था द्वारा चलाये जा रहे स्कूल का भी दौरा किया गया. स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों से भी उन्होंने औपचारिक रूप से मुलाक़ात की. उनसे पढ़ाई से जुड़े कई सवाल जवाब किये. बच्चों ने न्याय मूर्ति को कुछ कविताएं और लेख भी सुनाया. वहीं न्यायमूर्ति ने भी बच्चों को शिक्षा और उनके जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. इस दौरान उन्होंने यौन कर्मियों से भी बात की और उनकी समस्याओं से वह अवगत हुये. यौन पल्ली इलाके का भी उन्होंने दौरा किया. उन्होंने यौनकर्मियों को विभिन्न प्रशासनी व गैर प्रशासनी योजनाओं से जोड़कर उनको उसके लाभ उठाने के भी गुर सिखाये. उन्होंने उनको हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post यौनकर्मियों को कानूनी हक बताने को लगा मेगा लीगल अवेेयरनेस कैंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

झंझारपुर. आरएस थाना क्षेत्र के बेहट गांव में 30 वर्षीय विवाहित स्त्री की संदेहास्पद मौत हो गयी. उसकी मौत फांसी लगने से बतायी गयी है. घटना की सूचना पर जब मायके पक्ष के लोग पक्ष पहुंचे तो विवाहिता की लाश पलंग पर पड़ा हुआ था. उसके गर्दन में रस्सी का काला निशान बना हुआ था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. घटना के बाद से जेठ, जेठानी, देवर व देवरानी घर से फरार थे. बबिता देवी मुन्नीलाल यादव की बहु व जितेंद्र यादव की पत्नी थी. वह लखनौर थाना क्षेत्र के साहनी टोल लौफा निवासी फूलदेव यादव की पुत्री थी. वर्ष 2011 में उसकी शादी हुई थी. उसके दो पुत्र व एक पुत्री है. पति बाहर रहकर काम करता है. बबिता देवी अपनी सास – ससुर के साथ रहती थी. मायके पक्ष व सास ससुर का आरोप था कि मृतका के जेठ, जेठानी, देवर ,देवरानी और चचेरे ससुर ने मिलकर पारिवारिक कलह के कारण पहले फांसी लटका कर मार दिया. उसके बाद में शव को नीचे उतारकर पलंग पर लिटा दिया और घर से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बबिता देवी सास – ससुर के साथ रहती थी और जेठ जेठानी देवर देवरानी को यह भ्रम था कि सास – ससुर खेती का पैसा उसे देते हैं और हमें नहीं दे रहा है. इसी बात पर बराबर झगड़ा होता था. कई बार 112 नंबर के पुलिस को भी बुलाया गया था. घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची तो उन्हें भी भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पहले लोग शव को ले जाने नहीं दे रहे थे. बाद में थानाध्यक्ष ने बताया कि जैसा आप आवेदन देंगे वैसा मामला दर्ज होगा. शव को पोस्टमार्टम में ले जाया गया. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वहां लोग हत्या की भी बात कह रहे थे. मामले में आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. पूरा मामला इस बात पर अटका हुआ है कि परिजनों में नैहर पक्ष अथवा सास ससुर ने क्या आवेदन दे रहे हैं. फिलहाल हत्या व आत्महत्या का यह मामला गांव में चर्चा की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोर्स पूरा होने के दो दिनों में खाली करना होगा हॉस्टल

:: कोर्स पूरा हाेने के बाद दूसरे कोर्स में दाखिला ले लेती हैं छात्राएं ——————————— वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं को कोर्स पूरा होने के दो दिनों के भीतर कमरा खाली करना होगा. इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश दिया गया है. कहा गया है कि ग्रीष्मावकाश में छात्रावास की मरम्मत को लेकर छात्राओं को कमरा खाली करना था. कुछ छात्राओं ने परीक्षा के नाम पर रहने की छूट मांगी थी. कुछ छात्राओं ने छात्रावास के कमरों में ताला जड़ा हुआ है. उनके परिजनों से संपर्क कर छात्रावास खाली करने के लिए संपर्क किया जा रहा है. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि कुछ छात्राएं कोर्स पूरा होने के बाद भी वर्षों से छात्रावास में अनाधिकृत तरीके से कमरों में काबिज हैं. इस कारण नव नामांकित छात्राओं को कमरा आवंटित नहीं किया जा रहा है. एक कोर्स पूरा होते ही दूसरे में दाखिला : कुछ छात्राएं एक कोर्स पूरा होते ही दूसरे किसी कोर्स में दाखिला ले लेती हैं. डिप्लाेमा और सर्टिफिकेट कोर्स के नाम पर भी छात्राएं कमरों में काबिज हैं. इन छात्राओं को चिह्नित कर छात्रावास से बाहर करने की तैयारी चल रही है. इधर, छात्रावास खाली करने की अधिसूचना के बाद से कई लाेग विवि के अधिकारियों के पास पैरवी लेकर पहुंच रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोर्स पूरा होने के दो दिनों में खाली करना होगा हॉस्टल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खुली खदान में मिट्टी कटाई की इसीएल से शिकायत

आसनसोल. कालीपहाड़ी कोलियरी ओपन माइंस और आसपास के क्षेत्रों से अवैध रूप से मिट्टी काट कर ठेकेदारों को बेचने की शिकायत का मामला सामने आया है. कालीपहाडी के एक व्यक्ति ने इसीएल यानी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी को पत्र लिख कर हस्तक्षेप की मांग की है. शिकायतकर्ता ने बताया कि श्रीपुर / सातग्राम क्षेत्र में स्थानीय ईसीएल सुरक्षा और प्रबंधन की मदद से कुछ लोग अवैध रूप से मिट्टी निकाल रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लोग इस गैरकानूनी गतिविधि से वाकिफ हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. मिट्टी खोदने से इलाके में गड्ढे बन गये हैं. जिससे बारिश के दौरान बच्चों या अन्य लोगों के लिए खतरा पैदा हो सकता है. शिकायत में कहा गया कि यह अवैध गतिविधि ईसीएल की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही है. कुछ लोग निजी लाभ के लिए कंपनी के संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं. शिकायतकर्ता ने इस गतिविधि को तुरंत रोकने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ईसीएल प्रबंधन से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खुली खदान में मिट्टी कटाई की इसीएल से शिकायत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बर्नपुर रोड पर निगम-पुलिस ने चिह्नित किये तीन पार्किंग जोन

आसनसोल. आसनसोल कोर्ट मोड से लेकर गैलेक्सी मोड़ तक सड़क जाम की समस्या को दूर करने तथा नये पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने को लेकर गुरुवार को आसनसोल नगर निगम तथा पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से भगत सिंह मोड़ से लेकर गैलेक्सी मोड़ तक का दौरा किया. विभिन्न खाली स्थानों को पार्किंग स्थल बनाने को लेकर जायजा लिया गया. इस दौरान कोर्ट मोड़ के पास दो और गैलेक्सी के पास एक स्थान को चिन्हित किया गया है. इस बारे में जानकारी देते हुये नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कोर्ट मोड़ से लेकर चित्रा तक सबसे अधिक जाम की समस़्या रहती है. इसलिये कुछ पार्किंग स्थलों को चिन्हित करने के लिये संयुक्त रूप से जायजा लिया गया. गौरलतब है कि आसनसोल कोर्ट से लेकर गैलेक्सी मॉल तक सड़क जाम की स्थित इतनी खराब है कि वाहनों की परिचालन प्राय: बाधित होता है. यहां तक की दो पहिया वाहनों को भी आवागमन में खासी परेशानियों का सामना करना पडता है. इस समस्या को दूर करने के लिये नये पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश के तहत कई स्थानों को मुआयना कर उनको चिन्हित किया गया. पुलिस तथा निगम के अधिकारियों के कुछ पार्किंग स्थलों का जायजा लेकर पार्किंग स्थल को चिन्हित किया है. इसकी रिपोर्ट निगम प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के पास भेज दी जायेगी. मेयर तथा पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन और निगम प्रशासन की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया जायेगा कि चिन्हित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जा सकेगी या नहीं. फिलहाल तीन जगहों को चिन्हित किया गया है. जिसमें दो स्थान कोर्ट मोड स्थित है और एक स्थान गैलेक्सी के पास अवस्थित है. बताया गया कि शहर का सबसे अधिक जाम की समस्या वाले जगहों को चिन्हित कर पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान एसीपी विश्वजीत दास, नगर निगम के अधिकारी सद्दामुल हक आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बर्नपुर रोड पर निगम-पुलिस ने चिह्नित किये तीन पार्किंग जोन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एलएलबी के लिए संबद्ध कॉलेजाें में होगा एक समान फीस, अगले सत्र से प्रभावी

– पहले वर्ष में 40 और अगले दो वर्षों में 35-35 हजार रुपये देना होगा शुल्क – शीघ्र जारी की जाएगी इसकी अधिसूचना, एमएस कॉलेज मोतिहारी का अलग रहेगा शुल्क वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू के तहत संचालित सभी संबद्ध लॉ कॉलेजों में एलएलबी के लिए अब एक समान फीस ली जायेगी. विवि की ओर से फीस की एकरुपता को लेकर निर्णय लिया गया है. फीस का निर्धारण कर दिया गया है. तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स में प्रथम वर्ष में 40 और इसके बाद अगले दो वर्षों में 35-35 हजार रुपये शुल्क लिया जायेगा. एलएलबी कोर्स के लिए कुल 1.10 लाख रुपये फीस ली जायेगी. विवि ने फी स्ट्रक्चर तैयार किया है. अगले सत्र से इसे प्रभावी बनाने की योजना है. शीघ्र एक समान फीस की अधिसूचना जारी की जायेगी. एक मात्र अंगीभूत इकाई एमएस काॅलेज माेतिहारी को इस फी स्ट्रक्चर से अलग रखा गया है. सभी कॉलेजों को कहा गया है कि वे विवि की ओर से निर्धारित शुल्क ही लें. इससे अधिक शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. बता दें कि पूर्व में सुविधा के नाम पर लॉ कॉलेजों में अलग-अलग फीस लिया जा रहा था. ऐसे में विश्वविद्यालय ने कमेटी का गठन कर एक समान फीस को अगले सत्र से प्रभावी करने की योजना बनायी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एलएलबी के लिए संबद्ध कॉलेजाें में होगा एक समान फीस, अगले सत्र से प्रभावी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर फ्रॉड से बचना है तो सोशल मीडिया ऐप में बंद रखें ऑटो डाउनलोड

:: अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजी गयी फाइल व लिंक को ओपन न करें संवाददाता, मुजफ्फरपुर साइबर फ्रॉड से बचना है तो सोशल मीडिया ऐप में मीडिया ऑटो डाउनलोड ऑप्शन को बंद रखें. आर्थिक अपराध इकाई पटना ने साइबर अलर्ट जारी की है. इसमें बताया है कि फोटो, ऑडियो वीडियो या लिंक भेजकर साइबर अपराधी ठगी कर रहा है. अनजान व्यक्ति की भेजी गयी फाइल या लिंक को ओपन नहीं करे. साइबर मामलों जानकार अधिवक्ता अनिकेत पीयूष ने बताया कि हाल के दिनों में इस तरह की ठगी बड़ी संख्या में हो रही है. अनजान व्यक्ति व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो, ऑडियो व वीडियो या अन्य लिंक भेजता है. उक्त फोटो, ऑडियो आदि को ओपन या प्ले करने पर उसी वक्त आपके मोबाइल का एक्सेस साइबर अपराधी अपने कंट्रोल में कर लेता है. इसके बाद आपके खाते में सेंधमारी करके सारी जमा पूंजी उड़ा लेता है. मैलिसियस कोड वाली फोटो, वीडियो भेजते हैं अपराधी स्टेनोग्राफी में किसी भी संदेश या मैलिशियस फाइल को किसी दूसरी फाइल जैसे किसी फोटो या ऑडियो आदि में ऐसे छुपाया जाता है कि देखने वालो को पता ही न चले कि उसमें कोई कोड या डेटा भी है. जैसे ही उस फोटो या वीडियो को डाउनलोड करते हैं, वह कोड मोबाइल में सक्रिय हो जाता है और साइबर अपराधियों को डिवाइस का एक्सेस मिल जाता है. इसके बाद साइबर अपराधी अपनी मनमानी करता है. फिशिंग लिंक्स से भी रहे सचेत साइबर अपराधी फर्जी इमेल या मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं. जिसमें आकर्षक ऑफर, लॉटरी जीतने का झांसा या किसी प्रशासनी योजना को दिये जाने का लालच दिया जाता है. व्यक्तिगत जानकारी , बैंक विवरण , पासवर्ड या ओटीपी मंगाया जाता है . जैसे ही जानकारी आप डालते हैं, वह सीधे साइबर अपराधी के पास पहुंच जाती है और वे बैंक खाते से पैसे उड़ा लेते हैं. साइबर फ्रॉड से बचने के लिए यह उपाय है जरूरी : अनजान व्यक्ति से प्राप्त मेसेज चाहे किसी भी फॉर्मेट (फोटो ऑडियो, वीडियो, पीडीएफ या एपीके) में हो, उसे डाउनलोड न करें. : जो ऐप आप इस्तेमाल कर रहे हैं. उसकी मीडिया सेटिंग्स में जाकर मीडिया ऑटो डाउनलोड को हमेशा ऑफ रखें. : अगर गलती से इमेज आदि को डाउनलोड कर लेते हैं, तो अपने मोबाइल में देखें कि कोई अवांछित एप्लीकेशन तो डाउनलोड नहीं हुई. : अपने सभी सोशल मीडिया और बैंक खातों पर टू स्टेप वेरिफिकेशन (या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) ऑन कर ले. : अपने मोबाइल और अन्य उपकरणों के ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें . अपडेट फाइल में सुरक्षा संबंधित फीचर्स रहता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइबर फ्रॉड से बचना है तो सोशल मीडिया ऐप में बंद रखें ऑटो डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक की मौत, दो घायल

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र टाेल टैक्स के समीप एनएच 80 बाइपास मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम पिकअप की चपेट में आने से स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. स्कूटी पर तीन लोग सवार थे, जिसमें दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को थाना चौक स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है दोनों घायलों के पैर में फ्रैक्चर हो गये हैं. टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर निवासी विनोद झा का 32 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार स्कूटी से अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव से विद्यापीठ चौक की ओर जा रहा था, इसी दरम्यान उसे पीछे से पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. जिससे दीपक की मौके पर ही जान चली गयी. जबकि उसके साथ स्कूटी पर सवार बालगुदर गांव के पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह के पुत्र छोटू कुमार (28 वर्ष) एवं गांव के ही जमुना मिस्त्री के नाती सह धनेश्वर शर्मा का पुत्र रौशन कुमार उर्फ गोलू (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही टोल टैक्स कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे और एक वाहन के माध्यम से घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की. मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा दीपक को उठाकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया की सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है तथा दो अन्य घायल हुए हैं, घायलों का इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक की मौत, दो घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top