Hot News

May 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : प्राइवेट चालक ने फांसी लगाकर दी जान

वरीय संवाददाता, देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग जागृति नगर मुहल्ले में किराये पर रह रहे एक प्राइवेट चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी होते ही कुंडा थाने के एएसआइ सत्येंद्र कुमार व चुन्नू प्रसाद मंडल पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे व दरवाजे की छिटकनी उखाड़कर कमरे को खुलवाया. इसके बाद छत की कड़ी में दुपट्टे के बने फंदे में झूल रहे मृतक को उतरवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम निरंजन यादव (35 वर्ष) है, जो सारवां थाना क्षेत्र के दुर्जनी गांव का रहने वाला था. देवघर में ही पत्नी व दो बच्चों के साथ वह काफी दिनों से किराये पर रहकर प्राइवेट कार चलाता था. करनीबाग जागृति नगर के जिस किराये के मकान में उसने फांसी लगायी, वहां एक सप्ताह पहले ही शिफ्ट हुआ था. निरंजन खुद गाड़ी चलाता था व उसकी पत्नी बगल के एक अपार्टमेंट में काम करती थी. एक कमरे में पुत्र व पुत्री के साथ पत्नी थी. वहीं दूसरे कमरे में निरंजन था. अंदर से दरवाजा बंद कर उसने जान दे दी. काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला, तो पत्नी व बच्चों ने परिजनों को सूचित किया. इसके बाद उसका भाई पप्पू यादव सहित अन्य रिश्तेदार पहुंचा और पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही कुंडा थाने की पुलिस ने पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाकर मृतक का शव बरामद किया. समाचार लिखे जाने तक निरंजन द्वारा आत्महत्या किये जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. हाइलाइट्स -कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग जागृति नगर मुहल्ले की घटना -मृतक निरंजन यादव रहने वाला था सारवां थाना क्षेत्र के दुर्जनी गांव का डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : प्राइवेट चालक ने फांसी लगाकर दी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना : प्रमुख ने 25 लाभुकों के बीच बकरियों का किया वितरण

प्रतिनिधि पालोजोरी . मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत गुरुवार को पशु चिकित्सालय परिसर में 25 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया. बकरी का वितरण प्रमुख उषा किरण मरांडी व टीभीओ सह पशुपालन पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार ने किया. इस अवसर पर टीवीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत एक लाभुक को ब्लैक बंगाल नस्ल की चार बकरियां और एक बकरा दिया गया है. योजना के तहत 75 प्रतिशत अनुदान प्रशासन की ओर से मिलती है जबकि लाभुक का अंशदान 25 प्रतिशत है. वहीं एससी, एसटी व विधवा स्त्री को प्रशासन की ओर से 90 फ़ीसदी अनुदान दिया जाता है. बकरी वितरण के दौरान प्रमुख उषा किरण मरांडी ने कहा कि प्रशासन की यह योजना लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की है. लोग बकरी पालन कर अपनी आय में वृद्वि कर सकते हैं. लाभुकों को चार बकरी एक बकरा के अलावा दवा और खाद्य सामग्री भी दी गयी. बकरी मिलने से लाभुक खुश दिखे. मौके पर टेक्निकल असिस्टेंट कन्हैया तिवारी, ऐआइ वर्कर अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना : प्रमुख ने 25 लाभुकों के बीच बकरियों का किया वितरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिकअप वैन पलटा, चालक घायल

चेवाड़ा. अस्थांवा बेलदरिया के समीप एक पिकअप वैन हाईवा चालक के चकमा देने से सडक किनारे पलट गया. इस बात की जानकारी देते हुए दुर्घटना में घायल पिकअप वैन चालक महादेव सिमरिया गांव निवासी बबलू यादव ने बताया कि सिकंदरा से शेखपुरा जाने के क्रम में हाईवे के चकमा देने पर अचानक ब्रेक लगाने के दौरान पिकअप वैन पलट गया. जिसमें चालक घायल हो गया. जिसे निजी क्लीनिक में भर्ती का इलाज करवाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पिकअप वैन पलटा, चालक घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनियंत्रित ट्रक पुल तोड़ते हुए गड्ढे में जा पलटा

चेवाड़ा. बृहस्पतिवार की अहले सुबह उकसी गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक पुल को तोड़ते हुए गड्ढे में जा पलटा.इस दौरान ट्रक चालक बाल- बाल बच गया. इस संबंध में बताया गया कि ट्रक पर कोयला का डस्ट लेकर सिकंदरा से शेखपुरा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होने के कारण उकसी गांव के समीप पुल को तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया. घटना बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे के करीब घटी. गनीमत यह था कि कोई दूसरा वाहन नहीं था नहीं तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनियंत्रित ट्रक पुल तोड़ते हुए गड्ढे में जा पलटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमीन फर्जीवाड़ा कर बिक्री एकरारनामा मामले दो गिरफ्तार

शेखपुरा. स्थानीय नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लगभग तीन करोड़ रुपए मूल्य की कीमती जमीन फर्जीवाड़ा कर बिक्री हेतु एकरारनामा करवा लिए जाने के एक मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए दोनों नामजद अभियुक्तों में कोरमा थाना क्षेत्र के चांडे गांव निवासी भागो महतो का पुत्र नवलेश कुमार उर्फ निवास महतो तथा सदर प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव निवासी गुरु सहाय महतो का पुत्र चंदेश्वर महतो बताया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी जमीन खरीद-बिक्री का कार्य करता है. गिरफ्तारी के बाद नगर थाना के एएसआई जय कुमार यादव के निगरानी में दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के जमालपुर बीघा मोहल्ला निवासी सैयद अब्दुल नसीम द्वारा गत दो माह पूर्व स्थानीय थाना में फर्जीवाड़ा से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसमें तीन लोगों का नामजद अभियुक्त बनाया गया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने फर्जी वंशावली बना कर अहमदी खातून के नाम की 15 डिसमिल कीमती भूमि को बिक्री करने हेतु अपने नाम करार करवा लिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जमीन फर्जीवाड़ा कर बिक्री एकरारनामा मामले दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बेटे के शादी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

Bihar: बीजेपी दफ्तर में पार्टी नेताओं के साथ करीब 70 मिनट तक मीटिंग करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजभवन जाने की जगह अचानक से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का ऐसा कोई भी पहले से निर्धारीत कार्यक्रम नहीं था. हालांकि इस दौरान बिहार प्रशासन के कई मंत्री भी प्रधानमंत्री के साथ डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचे. यहां प्रधानमंत्री ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया. आज का दिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावुक क्षणों से भरा रहा। हमारे पुत्र गोविंद भारद्वाज की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर 3 स्ट्रैंड रोड पटना स्थित प्रशासनी आवास पर परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का स्नेहमयी आशीर्वाद और उपस्थिति हम सभी कार्यकर्ता के लिए… pic.twitter.com/Y2oJokarrG — Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) May 29, 2025 डिप्टी सीएम ने जताया प्रधानमंत्री का आभार प्रधानमंत्री के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने पर डिप्टी सीएम सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर प्रधानमंत्री का आभार जाताया हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “आज का दिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावुक क्षणों से भरा रहा. हमारे पुत्र गोविंद भारद्वाज की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर 3 स्ट्रैंड रोड पटना स्थित प्रशासनी आवास पर परम आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का स्नेहमयी आशीर्वाद और उपस्थिति हम सभी कार्यकर्ता के लिए एक अविस्मरणीय क्षण है. गोविंद और शांभवी को उन्होंने प्रेमपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभ शुरुआत के लिए मंगलकामनाएं दीं. आपका आशीर्वाद वर-वधू के जीवन को सेवा, सनातन संस्कार और सफलता से अभिसिंचित करेगा.” बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें प्रधानमंत्री ने बिहार को दी 50 हजार करोड़ की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और अपने इस दौरे के साथ उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री राज्य की 50वीं यात्रा पूरी कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया. चुनावी साल में पीएम का यह दौरा सिर्फ नेतृत्वक नहीं, बल्कि विकास की नई लकीर खींचने वाला रहा. इस दौरान उन्होंने 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने 50वीं यात्रा पर बिहार को दी 50 हजार करोड़ की सौगात, जानिए राज्य को क्या-क्या मिला… The post Bihar: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बेटे के शादी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, वर-वधू को दिया आशीर्वाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

jsca b division t-20 league: जमशेदपुर ब्लूज की टीम पांच विकेट से जीती

जमशेदपुर. जमशेदपुर ब्लूज की टीम ने जेएससीए बी डिवीजन टी-20 क्रिकेट लीग के एक मैच में एआर एकादश को पांच विकेट से हराया. टेल्को में गुरुवार को स्पोर्ट्से गये इस मैच में एआर एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दस विकेट पर 79 रन बनाए. दिव्यम ने 26 रनों का योगदान दिया. जमशेदपुर ब्लूज के प्रशांत शेखर और अलहान चंद्र मुर्मू को तीन-तीन विकेट मिला. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 9.4 ओवर में पांच विकेट पर 81 रन बनाकर मैच जीत लिया. अलहान ने 25 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. दिव्यम व चिराग जायसवाल को दो-दो विकेट मिला. अलहान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post jsca b division t-20 league: जमशेदपुर ब्लूज की टीम पांच विकेट से जीती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला को चाकू मार कर गंभीर रूप से किया घायल

बोरियो/साहिबगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत जेटके कुम्हरजोरी पंचायत के करमगोड़ा गांव में एक स्त्री को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक सुरजी पहाड़िन(40) को गांव के ही तीन लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्त्री को इलाज़ के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. घायल स्त्री का प्राथमिक उपचार डॉ विवेक हिंदुस्तानी ने किया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि स्त्री को सिर, गर्दन और पेट में चाकू मारा गया है, जिससे स्त्री की स्थिति काफी गंभीर है. इधर, पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी. घायल स्त्री की पुत्री गोया पहाड़िन के लिखित आवेदन पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 43/25 दर्ज किया है. पुत्री ने तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. हालांकि स्त्री को चाकू क्यों मारी गयी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. बेटी गोया पहाड़िन ने बताया कि मां साग तोड़ने के लिए गयी थी. वहीं कुछ पैसे के पुराने लेन-देन की बातों को लेकर मेरे चाचा के बेटे देवा पहाड़िया, सुरजा पहाड़िया और सुंदर पहाड़िया ने चाकू से मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री को चाकू मार कर गंभीर रूप से किया घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीएओ ने किया कृषि जागरुकता अभियान का शुभारंभ

साहिबगंज. कृषि जागरुकता अभियान का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने किया. उन्होंने किसानों को केंद्र प्रशासन द्वारा चलायी जा रही योजना की विस्तृत जानकारी दी. बताया कि मैं कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए केंद्र प्रशासन कई स्तर पर काम कर रही है. कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने, किसानों को विविध फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे कई कदम उठाये गये हैं. प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ चलाने की तैयारी है. अभियान की तैयारी पूरी हो चुकी है. गुरुवार को केंद्रीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओड़िशा के पुरी से अभियान की शुरुआत किया है. इस मौके पर वैज्ञानिक और विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीएओ ने किया कृषि जागरुकता अभियान का शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मूल निवासी संघ के जिलाध्यक्ष बने फुल कुमार रजक

साहिबगंज. शहर के दहिया टोला स्थित अंबेडकर भवन में गुरुवार को मूल निवासी संघ जिला इकाई साहिबगंज की वार्षिक बैठक हुई. बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नया कमेटी का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर मंडल ने की. बैठक में बालदेव उरांव, चंद्र शेखर मंराडी, अनिल पासवान, रंधीर चौरसिया की उपस्थिति में नयी कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष फुलकुमार रजक, उपाध्यक्ष आदित्य नारायण, राजेश हरि, वीरेंद्र मंडल, रामनारायण उरांव, कृष्ण देव मंडल, पूजा टुडे, महासचिव रामाशीष यादव, कोषाअध्यक्ष दिलीप कुमार, संगठन सचिव हरेंद्रर दास, धर्मेंद्र उरांव, भीम पासवान, रामस्वरूप यादव, कार्यालय सचिव विभीषण पासवान, मीडिया प्रभारी अनिल पासवान, कार्यकरणी सदस्य श्याम दास, रामचंद्र दास, गजाधर यादव, दीप्ति उरांव, सुनीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी,अनिल रजक, जकला उरांव, लक्ष्मी देवी, सुल्तान अंसारी, सिमोन हांसदा, सूरज मंडल, अनिता उरांव को बनाया गया है. मौके पर राज्य संगठन सचिव बालदेव उरांव, चंद्र शेखर मरांडी, अनिल पासवान, रंधीर चौरसिया उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मूल निवासी संघ के जिलाध्यक्ष बने फुल कुमार रजक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top