Hot News

May 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फेरीघाट जाने वाली सड़क का हाल बेहाल, लोग परेशान

उधवा.उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण पलासगाछी पंचायत में संचालित पलासगाछी-पियारपुर के नाम से संचालित फेरी घाट से प्रतिवर्ष जिला प्रशासन को लाखों रुपये के राजस्व की प्राप्ति होती है. परंतु घाट तक पहुंचने के लिए सड़क का हाल बेहाल है. लाखों का राजस्व जिला प्रशासन अथवा प्रशासन को समय पर पहुंचती है, लेकिन सफर करने वाले लोगों को सुविधा पर ध्यान नहीं पहुंचती है. प्रतिवर्ष फेरी सेवा में किराया में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन घाट तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क नहीं मिल सकी है. उक्त बातें स्थानीय लोग व राहगीर ने बताया कि जानकारी के अनुसार पश्चिम प्राणपुर के गोहाटी बाजार से फ्री घाट तक करीब छह सौ मीटर तक सड़क की स्थिति काफी दयनीय है. सड़क पर भारी वाहन चलने से बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके है. जानकारी के अनुसार उक्त सड़क के अलावे गोहाटी बाजार से घाट कमार टोला होते हुए जलवालु से लेकर शांति मोड़ तक करीब तीन किलोमीटर सड़क भी जर्जर अवस्था में है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में जल जमाव होने से आवागमन में परेशानी होती है. पश्चिम प्राणपुर के पंचायत के मुखिया खालिदा खातून ने बताया कि सड़क की मरम्मत हेतु वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी गयी है. इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करें. इधर दक्षिण पलासगाछी पंचायत के मुखिया नफीसा खातून ने बताया कि उक्त जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए विभाग को सूचना दी गयी थी. विभाग द्वारा महीनों पहले डीपीआर तैयार करने की बात कही थी. परंतु अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फेरीघाट जाने वाली सड़क का हाल बेहाल, लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो मजदूरों की मौत के बाद परिजनों को संतावना देने पहुंचे विधायक

साहिबगंज. सदर प्रखंड के महादेवगंज में हादसे में मारे गये मोहम्मद अरशद व दिनेश सिंह के घर पहुंचकर राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने परिजनों को सांत्वना दी. विधायक ने हमदर्दी पेश करते हुए दोनों को निजी तौर पर सहयोग किया और प्रशासनी संबंधित अधिकारी से बात कर जरूरी सहूलियतें मुहैया करायी. राजमहल विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने गुरुवार को साहिबगंज सदर प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा किया. सबसे पहले विधायक ने महादेव गंज के मुस्लिम टोला मृतक मोहम्मद अरशद घर पहुंचे, जिसकी मौत हैदराबाद में बिजली की करंट लगने से हो गयी थी. उसके बाद महादेवगंज घोड़ी टोला पहुंचे. यहां के दिनेश सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी. मृतक के परिजनों से मुलाकात कर छोटी कुदर्जनना पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया. उन्होंने सबसे पहले गांव के मदरसा फैजान उल कुरान पहुंचकर शिशु से मुलाकात की. फिर पैदल मार्च करते हुए भोलिया टोली पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने समस्याएं सुनायी. देर शाम तक विधायक ने सदर प्रखंड के सभी पंचायत का बारी-बारी से समस्याओं से अवगत हुये. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अरुण सिंह जिला उपाध्यक्ष मुजम्मिल हक प्रखंड अध्यक्ष अमरदीप सिंह, मंडरो प्रखंड सचिव संजय मिश्रा, राजू अंसारी, पाठक अंसारी, दिलनवाज अंसारी, यारनुल हक, सद्दाम हुसैन, मंसूर, मुंतशिर, दस्तगीर, जिलानी, लाल बाबू, जाबिर,पप्पू, नबी जान, सबी जान, अजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो मजदूरों की मौत के बाद परिजनों को संतावना देने पहुंचे विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समय-सीमा में सभी निर्माण कार्य पूरा करायें : डीसी

साहिबगंज. जिला दंडाधिकारी-सह-डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय के प्रकोष्ठ में ग्रामीण कार्य विभाग (कार्य प्रमंडल) अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में पीएमजीएसवाइ व सीएमजीएसवाइ अंतर्गत वर्ष 2022-23 के दौरान चल रही परियोजनाओं की गहन समीक्षा की गयी. इस अवसर पर एक विस्तृत पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न सड़कों की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, समय-सीमा एवं बजट व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गयी. डीसी ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कार्यपालक अभियंता से कहा कि, सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जायें. साथ ही सड़क निर्माण में पारदर्शिता एवं जन-सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही. बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता देवी लाल हांसदा, सहित एइ व जेई व अन्य मौजूद थे.डीसी ने अधिकारियों से क्षेत्रीय भ्रमण कर कार्यों की भौतिक प्रगति की निगरानी करने एवं नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post समय-सीमा में सभी निर्माण कार्य पूरा करायें : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

साहिबगंज.जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की है, जहां से अवैध हथियार बरामद किया गया है. मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने पत्रकारों को बताया कि गैस गोदाम में आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में युवक देसी कट्टा लेकर घूम रहा था. इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली थी. एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गयी. पुलिस को देखते ही युवक वहां से भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस पदाधिकारी के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम आकाश चौधरी सकिन गैस गोदाम बताया. तलाशी के क्रम में युवक को दाहिने जेब से एक देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. युवक से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी दल में एसआइ शाहरुख, एसआइ जुमराती अंसारी, एएसआइ सरफुद्दीन खान, एसआइ मनोज शर्मा, आरक्षी महेंद्र यादव व धर्मवीर सिंह शामिल थे. युवक का आपराधिक इतिहास युवक पूर्व में भी कई मामलों में न्यायिक हिरासत में भेजा का चुका है. वर्ष 2022 में जिरवाबाड़ी थाना में हत्या के मामले में कांड संख्या 188/22 दर्ज किया गया था. इसमें आकाश को आरोपों बनाया गया था. इसके अलावा जितवाबाड़ी थाना में ही मारपीट व अन्य मामले को लेकर कांड संख्या 51/24 व 69/24 दर्ज किये गये थे. इसके बाद आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देसी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: जिले को मिला 1600 क्विंटल धान बीज का आवंटन

धनबाद. राज्य प्रशासन ने खरीफ फसल में किसानों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन ने जिले को विभिन्न फसलों के हाइब्रिड बीजों का आवंटन कर दिया है. किसानों को स्थानीय पैक्स से 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध होंगे. जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश यादव ने बताया कि जिले के चार नोडल पैक्सों को बीज की मांग के अनुसार ड्राफ्ट बनाकर संबंधित कंपनियों को भेजने का निर्देश दिया गया है. इन नोडल पैक्स के माध्यम से अन्य सभी पैक्स को भी बीज दिये जायेंगे. बीज वितरण व्यवस्था को पारदर्शी व समयबद्ध बनाने के लिए प्रशासन ने विस्तृत योजना तैयार की है, ताकि किसानों को खेती के मौसम से पहले आवश्यक बीज उपलब्ध हो सके. डीसीओ ने बताया कि बीज का वितरण निजी डीलर को भी किया जायेगा. प्रशासनी व निजी वितरण का डाटा भी प्रशासन को भेजा जायेगा. फसलों के अनुसार बीज आवंटन जिले को धान के 1600, मक्का के 200, अरहर के 150, रागी के 20, ज्वार के 25, उरद के 100, मूंगफली के 50, तिल के 20 तथा मूंग के 100 क्विंटल बीज आवंटित हुए हैं. चार नोडल पैक्स करेंगे वितरण धनबाद जिले के चार नोडल पैक्स राजगंज पैक्स (बाघमारा), टुंडी व्यापार मंडल (टुंडी), निरसाचट्टी पैक्स (निरसा) व गोविंदपुर पैक्स को बीज वितरण की जिम्मेदारी दी गयी है. बाघमारा पैक्स को सबसे अधिक बीज वितरण का लक्ष्य मिला है. धान 1350 क्विंटल, अरहर 100, मक्का 150 व रागी 25 क्विंटल. वहीं, टुंडी को धान 100, अरहर 50, ज्वार 25 क्विंटल, निरसा को धान 150 व उरद 100 क्विंटल व गोविंदपुर को धान 150, मूंगफली 50, मूंगबीन 100 व तिल 20 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य मिला है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: जिले को मिला 1600 क्विंटल धान बीज का आवंटन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रावणी मेले की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए : डीसी

संवाददता, दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर बैठक की. बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को श्रावणी मेले से पहले कार्य को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो. कहा कि श्रावणी मेले में बासुकिनाथ धाम आनेवाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जायेगा. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिव गंगा की साफ-सफाई जल्द पूरा करने, कांवरिया पथ में सभी चापानल की मरम्मति, बायो टॉयलेट की व्यवस्था करने इत्यादि कई निर्देश दिया. टेंट सिटी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्राम करते हैं. सुरक्षात्मक दृष्टिकोण हेतु पुलिस विभाग को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए. कहा कि पूर्ण मेला क्षेत्र का मैप बनाया जायेगा, जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को किसी स्थान पर पहुंचने में मदद मिलेगी. मेले में अधिष्ठापित होने वाले एलइडी स्क्रीन में गर्भ ग्रह का सीधा प्रसारण कराया जायेगा. बैठक में निदेशक आइटीडीए रवि जैन, अपर समाहर्ता राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश करमाली आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्रावणी मेले की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहाड़ी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल क्राइम कंट्रोल का दिया संदेश

बरहेट. क्षेत्र में अपराध की रोकथाम को लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें बरहेट पुलिस के द्वारा मोटरसाइकिल समूह बनाकर पहाड़ी इलाके के उदाली, बड़ा उदाली सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. पहाड़ी जनजातीय समुदाय के लोगों से अपील कि किसी प्रकार की संदिग्ध की सूचना मिले तो अविलंब थाने को सूचित करें. थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आये दिनों पहाड़ी क्षेत्र के शिशु, बच्चियों को मजदूरी या काम दिलाने के प्रलोभन देकर मानव तस्करी किया जा रहा है. मानव तस्करी संगीन अपराध है. इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के अपराधी अड्डा बनाकर सारी गतिविधि तैयार करते हैं. मौके पर एएसआइ जमील अख्तर, महानंद ओझा, बीरेंद्र सोरेन, अशोक सिंह, धनंजय मंडल, रघुवीर राम सहित अन्य पुलिस बल शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पहाड़ी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल क्राइम कंट्रोल का दिया संदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बारात में नाच के दौरान विवाद में अगुआ को पीटा

आरा. कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के इटहना गांव में गुरुवार की दोपहर बारात में नाच के दौरान विवाद में अगुआ की लड़कों वाले ने पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव निवासी सीताराम राय का 40 वर्षीय पुत्र शिवनारायण राय है. वह शादी-विवाह में अगुआ का काम करता है. इधर जख्मी शिव नारायण राय ने बताया कि बुधवार की शाम कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के इटहना गांव से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव बारात आयी थी, जिसमें नाच प्रोग्राम का आयोजन किया गया था. इस दौरान वधु एवं वर पक्ष के बीच झगड़ा हो गया था. हालांकि बुधवार की रात बात खत्म हो गयी थी. गुरुवार की दोपहर लड़के वाले द्वारा अगुआ के मोबाइल पर काल कर उसे अपने घर इटहना बुलाया गया. जब वह पहुंचा, तो लड़के पक्ष वाले के द्वारा उसी विवाद को लेकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी गयी, जिससे वह जख्मी हो गया. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बारात में नाच के दौरान विवाद में अगुआ को पीटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीम ने देखीं, बकरी पालन की सुविधाएं

फाइनेंस व जीविका के अधिकारियों पहुंचे थ उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर हिंदुस्तान फाइनेंस इंडसइंड बैंक के सीएसआर प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ प्रेमनाथ सिंह, स्टेट टैक्निकल मैनेजर खिरोद चंद्र नायक, जीविका से पशुधन प्रबंधक गुंजन, मत्स्य विशेषज्ञ प्रियेश तिवारी ने मेषा स्त्री बकरी पालक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का भ्रमण कर कंपनी के क्रियाकलाप की जानकारी ली. अभी तक कंपनी से 4400 स्टेक होल्डर्स बकरी पालक जुड़ चुके हैं. जिले में 700 पशु सखी कार्यरत हैं,जो एक लाख बीस हजार बकरी पालक को अपनी सेवाएं दे रही हैं. पांच करोड़ के टर्न ओवर का लक्ष्य कंपनी का टर्न ओवर अप्रैल 2025 तक 2.6 करोड़ का है,जिसमें शुद्ध लाभ 21 लाख रुपये है. कंपनी का अगले वित्तीय वर्ष का लक्ष्य पांच करोड़ टर्न ओवर व लाभ 50 लाख रुपये का है.पशु सखी व कंपनी के क्रियाकलाप को देख कर टीम ने प्रसन्नता जतायी. कंपनी के भ्रमण के दौरान टीम के द्वारा बोचहां के जगाही गांव में पशु सखी व बकरी पालक दीदी के साथ बैठक कर उनके सामाजिक व आर्थिक बदलाव के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टीम ने देखीं, बकरी पालन की सुविधाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर में गहराया पेयजल संकट: भू-जल स्तर खतरनाक स्तर पर, शहर की एक बड़ी आबादी पानी के लिए बेचैन

प्रभात पड़ताल तपिश भरी गर्मी में पानी के लिए तरस रहे शहरी, कई वार्डों में मोटर व बोरिंग फेल; मानसून से पहले स्थिति भयावह पिछले कुछ वर्षों में मुजफ्फरपुर में भू-जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जो शहर के लोगों के लिए बनता जा रहा है चिंता का विषय वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच मुजफ्फरपुर शहर में पेयजल संकट गहरा गया है. शहर के दक्षिणी-पूर्वी इलाकों के कई वार्ड और मोहल्ले भीषण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं. भू-जल स्तर में तेजी से गिरावट के कारण लोगों के घरों में लगे सामान्य मोटर के साथ-साथ नगर निगम के बोरिंग भी फेल हो गये है. गन्नीपुर आईटीआई पंप के फेल होने के बाद अब सादपुरा पंप की स्थिति भी खराब हो गयी है, जो बार-बार फेल हो रहा है. इसके चलते वार्ड नंबर 29, 30, 31, 32, 33 और 34 की एक बड़ी आबादी को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. नगर निगम द्वारा कराये गये भू-जल स्तर के माप ने एक चिंताजनक तस्वीर पेश की है. आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में भू-जल स्तर खतरनाक स्तर तक गिर चुका है. खतरनाक इसलिए क्योंकि यह सामान्य स्तर से लगभग दोगुना नीचे चला गया है. बूढ़ी गंडक नदी से सटे जेल रोड, चंदवारा और कंपनी बाग जैसे इलाकों में पानी का स्तर 48-50 फीट तक पहुंच गया है, जबकि अखाड़ा घाट में यह 45-48 फीट और माड़ीपुर सर्किट हाउस पंप का भू-जल स्तर 36 फीट तक दर्ज किया गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि कल्याणी चौक और पुरानी सिकंदरपुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी भू-जल स्तर क्रमशः 40 फीट और 42 फीट तक नीचे चला गया है. आने वाले महीनों में और बिगड़ सकती है स्थिति मई महीने में भू-जल स्तर का इतना नीचे जाना निश्चित रूप से चिंता का विषय है. जानकारों का मानना है कि यदि यही स्थिति रही तो जून और जुलाई के महीने में शहर में पीने के पानी के लिए हाहाकार मच सकता है. कुएं सूख जायेंगे और हैंडपंप जवाब दे देंगे, जिससे आम नागरिकों के लिए दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जायेगा. लोग अब बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं. ताकि, इस भीषण संकट से कुछ राहत मिल सके. अत्यधिक भू-जल दोहन के कारण उत्पन्न हो रही स्थिति यह स्थिति अनियमित और अत्यधिक भू-जल दोहन, वर्षा जल संचयन की कमी और जल स्रोतों के उचित प्रबंधन के अभाव का परिणाम है. प्रशासन की तरफ से शहरवासी के लिए प्रॉपर्टी टैक्स में 05 फीसदी छूट देने का भी प्रावधान किया गया है, जिनके यहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित होंगे. लेकिन, जागरूकता के अभाव में यह भी फेल है. नगर निगम और जिला प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और दीर्घकालिक समाधान खोजने की आवश्यकता है. प्रभात अपील : पानी के महत्व को समझे, बर्बादी ना करें मुजफ्फरपुर शहर में बीते दो से तीन सालों में जिस तरीके से भू-जल स्तर नीचे जा रहा है. यह मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए भविष्य में बड़ा पेयजल संकट की ओर इशारा कर रहा है. यहां के नागरिकों को भी जल के महत्व को समझना होगा और पानी की बचत के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे. यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाये गये, तो आने वाले दिन शहर के लिए पानी की भारी किल्लत लेकर आ सकते हैं. बेतरतीब तरीके से हो रहे सबमर्सिबल पर रोक लगाना बहुत जरूरी हो गया है. मुजफ्फरपुर शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों का भू-जल स्तर (फीट में) निम्नलिखित है: क्षेत्र का नामभू-जल स्तर (फीट में) पशुपालन पंप गृह भगवानपुर38 माड़ीपुर पीडब्ल्यूडी पंप40 दामोदर कोठी पम्प गृह40 जिला स्कूल पंप गृह42 सिकंदरपुर पंप गृह44 इमलीचट्टी बस स्टैंड पंप गृह45 गन्नीपुर व सादपुरा इलाके45 चतुर्भुज स्थान पंप गृह45 कंपनी बाग पंप गृह46 मारवाड़ी हाई स्कूल48B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मुजफ्फरपुर में गहराया पेयजल संकट: भू-जल स्तर खतरनाक स्तर पर, शहर की एक बड़ी आबादी पानी के लिए बेचैन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top