Hot News

May 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अगले माह शुरू होगा 70वीं मेन का मूल्यांकन

संवाददाता, पटना अगले माह एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का मूल्यांकन शुरू होगा. अभ्यर्थियों की अधिक संख्या होने के कारण मूल्यांकन में लगभग छह माह का समय लगने की संभावना है. ऐसे में नवंबर या दिसंबर में मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आयेगा. इसका साक्षात्कार अगले वर्ष जनवरी- फरवरी में होगा और मार्च तक अंतिम रिजल्ट निकलने की संभावना है. सूत्राें की मानें, तो मुख्य परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने में अधिक समय लगने की बड़ी वजह अभ्यर्थियों की अधिक संख्या है. इस बार मुख्य परीक्षा में 22 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. ऐसे में कॉपियों के मूल्यांकन में पांच-छह महीने का समय लग जायेगा क्योंकि बीते वर्षों में ली गयी परीक्षा में जब चार-पांच हजार अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे, तब भी कॉपियों के मूल्यांकन में डेढ़ से दो महीने का समय लग गया था. ऐसे में अभ्यर्थियों की संख्या लगभग पांच गुनी होने के कारण मूल्यांकन में अधिक समय लगना लाजिमी है. परीक्षकों की सीमित संख्या में उपलब्धता के कारण उनकी संख्या में अधिक वृद्धि कर सभी कॉपियों का जल्द मूल्यांकन करना संभव नहीं है. अभ्यर्थियों की अधिक संख्या के कारण साक्षात्कार में भी अधिक समय लगेगा. ऐसे में इस वर्ष रिजल्ट निकलने की संभावना नजर नहीं आ रही है और अगले वर्ष फरवरी अंत या मार्च में ही यह निकलेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अगले माह शुरू होगा 70वीं मेन का मूल्यांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शराब के धंधेबाज को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

बरौली. पुलिस ने शराब कांड के वांछित कारोबारी को पकड़कर जेल भेज दिया है. पकड़ा गया धंधेबाज बढेयां गांव के गणेश सिंह का पुत्र पिंकु उर्फ सुजीत सिंह है, जिसकी तलाश पुलिस को बरौली थाने के कई कांडों में थी. थानाध्यक्ष संदीप कुामर ने बताया कि उक्त धंधेबाज की संलिप्तता कई दारू के कांडों में थी और पुलिस को उसकी तलाश थी. गुप्त सूचना मिली कि उक्त धंधेबाज बढेया मोड़ पर देखा गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस बल को सुजीत सिंह बढेया मोड़ पर दिख गया, जो पुलिस के पहुंचते ही भागने की फिराक में दिखा, लेकिन बल के जवानों ने उसे पकड़ लिया. सुजीत सिंह पर बरौली थाने में तीन मामले दर्ज हैं वहीं हथुआ थाने में एक, तो सिधवलिया थाने में दो कांड दर्ज हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शराब के धंधेबाज को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घटनाक्रम पर नजर रखेगी गठित निगरानी समिति

तुर्कवन-आढ़ा विवाद पर प्रशासन सख्त, धमौल थाने में हुई बैठक शांति समिति का गठन, दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी प्रतिनिधि, पकरीबरावां. धमौल थाना क्षेत्र के तुर्कबन गांव व जमुई जिले के चंद्रदीप थाना अंतर्गत आढ़ा गांव के बीच उत्पन्न तनाव को समाप्त करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. गुरुवार को धमौल थाना परिसर में दोनों गांवों के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई, जिसमें विवाद को सुलझाने और क्षेत्र में शांति बहाल करने को लेकर कई निर्णय लिये गये. बैठक में पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी, इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, बीडीओ मृत्युंजय कुमार, एसएचओ हिमांशु पप्पू, चंद्रदीप एसएचओ राजेंद्र साह, आढ़ा मुखिया मो शमशाद, मो अनवर इकबाल, धमौल सरपंच इंद्रजीत कुमार सिन्हा, मो अरमान, गजाधर यादव, मुखिया प्रतिनिधि चंद्रमा यादव, देवनंदन पासवान, गया यादव, रामचंद्र यादव, कैलाश चौधरी समेत दोनों गांवों के प्रबुद्धजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. घटना की विस्तृत जानकारी ली गयी और सभी पक्षों से विवाद खत्म करने को लेकर सुझाव मांगे गये. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दोनों गांवों के पांच-पांच प्रबुद्ध लोगों की एक निगरानी समिति बनायी जायेगी, जो पूरे घटनाक्रम पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर प्रशासन को जानकारी देगी. यह भी तय किया गया कि यदि कोई व्यक्ति स्थिति बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. एसडीपीओ महेश चौधरी ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं, उनपर निश्चित तौर पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों ने लिया जायजा इससे पहले घटना की गंभीरता को देखते हुए बुधवार की देर शाम नवादा एसडीएम अमित अनुराग, पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी, इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ खुशबू गौतम, पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार समेत कई अधिकारी तुर्कबन गांव पहुंचे थे. वहां उन्होंने हालात का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. चंद्रदीप थानाध्यक्ष राजेंद्र साह भी अधिकारियों के साथ तुर्कबन पहुंचे थे. अधिकारी आढ़ा गांव भी गये, जहां ग्रामीणों से मिलकर घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की गयी. बता दें कि ताड़ी पीने को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद झड़प हुई थी. इस झड़प में तुर्कबन गांव के शुभम कुमार नामक युवक घायल हो गया था, जिसका विम्स पावापुरी में इलाज चल रहा है. घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनातनी बनी रही और प्रतिक्रिया स्वरूप एक-दूसरे पर हमले भी होते रहे. बुधवार को आढ़ा के एक युवक की पिटाई के बाद विवाद और गहरा गया था. अब तक तीन एफआईआर तुर्कवन-आढ़ा विवाद में अब तक तीन एफआइआर हो चुकी है. तीनों एफआईआर धमौल थाने में दर्ज की गयी है. दो एफआइआर आढ़ा के लोगों ने करायी है, जबकि एक एफआइआर तुर्कवन के घायल शुभम कुमार के परिजन ने कराई है. थानाध्यक्ष हिमांशु पप्पू ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि बुधवार की देर शाम छापेमारी कर दोनों पक्षों से एक-एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post घटनाक्रम पर नजर रखेगी गठित निगरानी समिति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi news : अमृत 2.0 योजना के लिए टीसीपीओ बनी नोडल एजेंसी, अधिसूचना जारी

रांची. झारखंड के शहरी निकायों के लिए केंद्र प्रशासन की योजना अमृत 2.0 के क्रियान्वयन के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ऑर्गेनाइजेशन (टीसीपीओ) को नोडल एजेंसी बनाया गया है. इस बाबत नगर विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. टीसीपीओ रणनीति, अनुसंधान, निगरानी और केंद्र प्रशासन की योजनाओं और विकास नीतियों के मूल्यांकन से संबंधित मामलों पर एक शीर्ष तकनीकी सलाहकार संगठन है. टीसीपीओ अमृत-2.0 योजना के क्रियान्वयन के लिए शहरी विकास मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुरूप काम करेगा. मास्टर प्लान के लिए मूल्यांकन समिति बनी गौरतलब है कि अमृत 2.0 योजना के तहत 50 से लेकर एक लाख तक आबादी वाले शहरों का जीआइएस आधारित मास्टर प्लान बनाना है. इसके तहत बेस मैप, लैंड यूज मैप, मास्टर प्लान के लिए जियोग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआइएस) का इस्तेमाल करना है. इसके लिए नगर विकास विभाग द्वारा कंसल्टेंसी इवॉल्यूशन रिव्यू कमेटी का भी गठन किया गाय है. इसके अध्यक्ष सूडा निदेशक बनाये गये हैं. वहीं, निकायों के आयुक्त, कार्यपालक अधिकारी सदस्य हैं. पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, पेयजल विभाग के मुख्य अभियंता, गृह विभाग के प्रतिनिधि व नगर विकास टेक्निकल सेल के मुख्य अभियंता सदस्य होंगे. टीसीपीओ के टाउन प्लानर संयोजक होंगे. इसकी भी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. यह कमेटी ही मास्टर प्लान को मंजूरी देगी. शहरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचों का करना है विकास गौरतलब है कि अटल मिशन अमृत 2.0 योजना से झारखंड में शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास किया जायेगा. योजना का उद्देश्य प्रत्येक घर में पानी की सुनिश्चित आपूर्ति और सीवरेज कनेक्शन उपलब्ध कराना, शहरों की सुविधा में बढ़ोतरी करना और शहरी प्रदूषण को कम करना है. इसके तहत प्रत्येक घर में पानी की सुनिश्चित आपूर्ति और सीवरेज कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना है. शहरों में हरियाली और पार्कों का विकास करना है. साथ ही अपशिष्ट जल प्रबंधन भी करना है. इसके तहत जामताड़ा, महागामा, बड़की सरैया, डोमचांच एवं गढ़वा में जलापूर्ति परियोजनाएं शुरू कर दी गयी हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi news : अमृत 2.0 योजना के लिए टीसीपीओ बनी नोडल एजेंसी, अधिसूचना जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिसवा में घटिया निर्माण को लेकर भड़के ग्रामीणों ने किया हंगामा, की पुल निर्माण की मांग

इनरवा. थरूहट क्षेत्र के सिसवा गांव के खरीयानी टोला के पास इन्डो नेपाल सीमा सुरक्षा के तहत पानी निकासी हेतू बनाए जा रहे ह्यूम पाइप निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है. इसको लेकर गुरुवार को निर्माण स्थल पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. आक्रोशित ग्रामीण हरि महतो, बलीराम चौधरी, बिकाऊ महतो, बृजेश यादव, दीपक जयसवाल, लालबाबू जयसवाल, मनोज यादव, गोविंद महतो, जीतन महतो आदि ने बताया कि जिस जगह पर घटिया सामग्री लगाकर ह्यूम पाइप लगाया जा रहा है वहा पुल होना चाहिए. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में इस जगह पर पानी का काफी ज्यादा दबाव रहता है जो ह्यूम पाइप बर्दाश्त नहीं कर पाएगा. हद तो यह है कि विभाग को जहां पुल देना चाहिए था वहां ह्यूम पाइप दिया गया है. ग्रामीणों का आरोप था कि संवेदक की मनमानी और लापरवाही के कारण घटिया बालू और ईट का प्रयोग निर्माण कार्य में धरल्ले से किया जा रहा है. जो कदापि टिकाऊ नहीं होगा. आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करा घटिया निर्माण कार्य की जांच व ह्यूम पाइप के बदले पुल निर्माण की मांग की है. लोगों के आक्रोश से निर्माण स्थल पर घंटों अफरा तफरी माहौल था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सिसवा में घटिया निर्माण को लेकर भड़के ग्रामीणों ने किया हंगामा, की पुल निर्माण की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सीओ को रिश्वत देने की पेशकश पड़ी महंगी, पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार

सिकटा. दाखिल खारिज के एवज में स्थानीय अंचलाधिकारी को बंद लिफाफे में नजराना देना पूर्व वार्ड सदस्य को महंगा पड़ गया. घटना से आहत अंचलाधिकारी प्रिया आर्यानी ने पुलिस को बुलाकर घूस दे रहे पूर्व वार्ड सदस्य सिकंदर अहमद को जेल भेजवा दिया है. इसका सीसीटीवी फुटेज भी अंचल कार्यालय ने जारी किया है. इसमें पूर्व वार्ड सदस्य लिफाफे में सीओ को रिश्वत देते नजर आ रहा है. फिलहाल मामले में पुलिस ने सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया है. सीओ प्रिया आर्यानी ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि पूर्व वार्ड सदस्य सिकंदर अहमद उनके कार्यालय में दाखिल खारिज का पेपर लेकर आया. उसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके द्वारा राजस्व कर्मचारी को कागजात सौंप दिया गया है और समय से कार्य को पूरा करने को निर्देशित किया गया. उसके बाद सिकंदर अहमद ने एक बंद लिफाफा उन्हें देने लगा. उन्होंने देखा तो उसमें पैसा था, जिसे उन्होंने तत्काल उसे वापस लौटा दिया. यह सभी वाक्या उनके चेंबर में लगे सीसी टीवी में कैद हो गया. घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि अंचलाधिकारी के आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है. हालांकि आरोपी अहमद सिकंदर की तबीयत अचानक थाना परिसर में खराब हो गई. जिसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया रेफर कर दिया गया है. फिल वक्त वह पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद घंटों अंचल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा है. ——————— नरकटियागंज सीओ को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, जेल नरकटियागंज. सीओ आवास में घुसकर सीओ को धमकी देने वाले युवक को शिकारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है. गिरफ्तार युवक की पहचान सितवापुर गांव निवासी संजय कुमार राम के रूप में की गई है. मामले में सीओ सुधांशु शेखर ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें बताया है कि वह अपने आवास पर थें.उसी समय राजेश कुमार राम बिना पुछे आवास में घुस गए और भूमि संबंधी मामले का एक आवेदन सौंपा. आवेदन देखने के बाद मामले के निराकरण हेतु उसे भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पास जाने को कहा गया. इतना सुनते ही संजय राम आग बबूला हो गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा. मना करने पर आवास में रखें प्रशासनी कागजों को इधर उधर फेंकने लगा. देख लेने की धमकी भी दे डाली. हालांकि किसी तरह छुपकर सीओ ने अपनी जान बचाई और अंचल गार्डों को इसकी सूचना दी. अंचल गार्ड जब पहुंचे तो उक्त युवक ने उन्हें भी खरी खोटी सुनाई तथा उनके साथ भी धक्का मुक्की करने लगा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. एफआइआर में सीओ ने यह भी बताया कि संजय राम के पकड़े जाने के बाद उसका ससुर राजेश राम जो वाल्मिकीगनर का रहने वाला है, उन्हें फोन कर धमकी भी दी है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सीओ को रिश्वत देने की पेशकश पड़ी महंगी, पूर्व वार्ड सदस्य गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एसपी ने बगहा थाना व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश

बगहा. पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार की रात में बगहा थाना व कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने सर्वप्रथम अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी का जायजा लिया. उन्होंने थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एनएच 727 समेत चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिसिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया. उन्होंने 112 पुलिस व पुलिस कर्मियों का भी मॉनीटरिंग किया. इस दौरान एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की एवं कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया. साथ ही साथ थानाध्यक्ष को संचिकाओं के संधारण व थाना परिसर की साफ सफाई को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर एसपी के साथ एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एसपी ने बगहा थाना व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिया दिशा निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान, 4.4 तीव्रता का जलजला, मुल्तान के पास था केंद्र

Earthquake In Pakistan: गुरुवार को पाकिस्तान की धरती भूकंप के तेज झटके से हिल गई. कई इलाकों में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. एनसीएस के मुताबिक भूकंप करीब 4 बजे (हिंदुस्तानीय समय के अनुसार)आसपास आया. इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 थी. भूकंप से मची अफरा-तफरी पाकिस्तान में गुरुवार को आए भूकंप से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. 4.4 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में हलचल मच गई. दहशत के कारण लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर खुले जगहों की ओर भागे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था. EQ of M: 4.4, On: 29/05/2025 16:06:56 IST, Lat: 30.14 N, Long: 70.36 E, Depth: 10 Km, Location: Pakistan. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/1VZNMT5oSw — National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) May 29, 2025 मुल्तान में आस-पास था भूकंप का केंद्र हिंदुस्तान के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक पाकिस्तान में आए 4.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र पंजाब प्रांत के मुल्तान के पास था. इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. बता दें, हाल के दिनों में पाकिस्तान में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान इलाकों में भूकंप की गतिविधियों में लगातार इजाफा हुआ है. The post भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान, 4.4 तीव्रता का जलजला, मुल्तान के पास था केंद्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना की सड़कों पर मोदी मैजिक, 6 KM रोड शो के बाद BJP ऑफिस में अब रणनीतिक बैठक शुरू

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय बिहार दौरा गुरुवार को बेहद ऊर्जा और रणनीतिक संवाद से भरपूर नजर आया. पटना एयरपोर्ट पर आगमन के तुरंत बाद पीएम मोदी ने जहां नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया, वहीं बिहटा एयरपोर्ट का वर्चुअल शिलान्यास कर राज्य को हवाई संपर्क के नए अध्याय की सौगात दी. 72 मिनट तक चला 6 किलोमीटर लंबा रोड शो इसके बाद पीएम मोदी ने राजधानी की सड़कों पर 6 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया, जो 72 मिनट तक चला. इस दौरान राजधानी की सड़कों पर मोदी-मोदी के नारों की गूंज रही. चिलचिलाती गर्मी में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. 35 डिग्री तापमान में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए सड़कों के किनारे प्रधानमंत्री का स्वागत करते नजर आए. रोड शो के लिए 32 स्वागत मंच बनाए गए थे, जिन पर लोक कलाकारों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में अभिवादन किया. प्रधानमंत्री का काफिला आरण्य भवन से शुरू होकर डुमरा चौकी, बेली रोड, आयकर गोलंबर होते हुए बीजेपी दफ्तर, वीरचंद पटेल पथ तक पहुंचा. सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद रही. लगभग 3,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके. रोड शो के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे प्रधानमंत्री रोड शो के समापन के बाद प्रधानमंत्री बीजेपी दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बंद कमरे में अहम बैठक शुरू की. इस बैठक में बिहार के सभी सांसद, विधायक, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और चुनावी रणनीतिकार शामिल हैं. बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा और लोकसभा उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की रणनीति को अंतिम रूप देना है. पीएम मोदी बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती का ले रहे फीडबैक सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती, गठबंधन की सीट शेयरिंग और आगामी महीनों में केंद्र प्रशासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक ले रहे हैं. इसके अलावा पीएम ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच अधिक संवाद स्थापित करने और विकास कार्यों की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाने को भी कहा. विक्रमगंज से करेंगे कई परियोजनाओं का उद्घाटन शुक्रवार को पीएम मोदी रोहतास जिले के विक्रमगंज में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. बिहार में बीजेपी की नई सियासी ऊर्जा और पीएम मोदी के बढ़ते फोकस के संकेत इस दौरे से स्पष्ट हैं. Also Read: पीएम मोदी ने किया पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन, यात्रियों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं The post पटना की सड़कों पर मोदी मैजिक, 6 KM रोड शो के बाद BJP ऑफिस में अब रणनीतिक बैठक शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यहां पर केवल महिलाओं को ही है बिजनेस की इजाजत, खास ड्रेस तरह की ड्रेस पहनकर लगाती हैं दुकान

Manipur Tourism: मणिपुर देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. यह प्रदेश झील और यहां पर बने म्यूजियम के लिए जाना जाता है. लेकिन यहां एक पर एक ऐसा बाजार है जिसे केवल यहां कि स्त्रीएं ही चलाती है. जिसे इमा कीथल कहा जाता है. मणिपुरी भाषा में “इमा कीथल” का मतलब है “माओं का बाजार”. यह बाजार मणिपुर की राजधानी इंफाल में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बाजार का इतिहास 500 साल पुराना है. 16वीं सदी में शुरू हुआ यह बाजार आज एशिया का सबसे बड़ा स्त्री बाजार बन चुका है. केवल शादीशुदा स्त्रीएं ही कर सकती हैं व्यापार इस बाजार की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां केवल शादीशुदा स्त्रीएं ही दुकान चला सकती हैं. आज इस बाजार में लगभग 5000 स्त्रीएं व्यापार करती हैं. यहां की स्त्रीएं अपने कारोबार के लिए एक संगठन से कर्ज लेती हैं और समय पर उसे चुका देती हैं. Also Read: Numerology: मूलांक 7 वालों के लिए जानें कौन होगा बेस्ट लाइफ पार्टनर सामाजिक और नेतृत्वक मुद्दों पर जागरूक इमा कीथल की स्त्रीएं सिर्फ व्यापार ही नहीं करतीं, बल्कि वे देश-दुनिया की समाचारों से भी अपडेट रहती हैं. वे समाज और नेतृत्व से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करती हैं. यही कारण है कि यह बाजार न सिर्फ खरीदारी के लिए बल्कि एक सामाजिक जगह के रूप में भी जाना जाता है. क्या-क्या मिलता है इमा बाजार में? सब्जियां, ताजे फल, मछली और मांससूखी मछली और जड़ी-बूटियांहस्तशिल्प, बांस और धातु के सामानमणिपुरी पारंपरिक कपड़े, जैसे फानेक और इनाफिऊनी कपड़े और पारंपरिक गहनेमाथे पर लगाती है चंदन का लेप मणिपुरी पोशाक पहनकर ही रहती है बाजार में बाजार में स्त्रीएं पारंपरिक मणिपुरी पोशाक पहनकर रहती हैं और माथे पर चंदन का लेप लगाती हैं. एक कोने में स्त्रीएं ऊनी कपड़े बेच रही होती हैं तो दूसरी तरफ कोई मछली तौल रही होती है. Also Read: Vastu Tips: अगर तुलसी के पौधे में दिख रहे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, दुख और बर्बादी से पहले जरूर आते हैं नजर The post यहां पर केवल स्त्रीओं को ही है बिजनेस की इजाजत, खास ड्रेस तरह की ड्रेस पहनकर लगाती हैं दुकान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top