Hot News

May 29, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्यशाला से जीवंत हो रही परंपरा

शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को जिले में पुनर्जीवित करने के लिए तीन दिवसीय का शुरू हुआ आयोजन सहरसा . जिले में शास्त्रीय नृत्य की गरिमा को पुनर्जीवित करने का सुनहरा अवसर देते नृत्यारंभ व संस्कार हिंदुस्तानी के तहत तीन दिवसीय कथक नृत्य ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य आगाज किया गया. इस मौके पर प्रो डॉ रेणु सिंह, साहित्यकार मुक्तेश्वर सिंह, कवि अरविंद कुमार मिश्र, नाट्य निर्देशक कुंदन वर्मा, संगीतज्ञ प्रो मोहन कुमार ठाकुर व पूर्व प्राचार्य संजय कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की. शुभारंभ सत्र में अतिथियों ने शास्त्रीय नृत्य की निरंतर प्रासंगिकता व इसके सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उनके प्रेरक विचारों के बाद संस्थान के कला अभ्यासी ने गुरु वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर मंच को साधना की पवित्रता से अभिमंत्रित कर दिया. कार्यशाला का संचालन कर रहे रोहित झा कत्थक ने बताया कि प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कत्थक केंद्र नई दिल्ली के पूर्व छात्र व दूरदर्शन दिल्ली के बी ग्रेड आर्टिस्ट अनुराग कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रथम दिवस की कक्षाओं में तीन ताल की तत्कार, हस्तक एवं चक्कर की बारीकियों को सिखाया गया. जिसमें नृत्य की लयात्मकता व सौंदर्य की गहन व्याख्या की गयी. यह कार्यशाला केवल नृत्याभ्यास का अवसर नहीं है. बल्कि युवाओं के लिए अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजने एवं आत्म-अन्वेषण की यात्रा का माध्यम भी बन रही है. प्रतिभागियों में गहरी उत्सुकता एवं समर्पण देखने को मिला. जो जिले के सांस्कृतिक भविष्य के प्रति आशा का संचार करता है. आयोजकों के अनुसार, तीन दिनों तक चलने वाली यह कार्यशाला नृत्य की तकनीकी बारिकियों के साथ इसकी आत्मा से भी प्रतिभागियों को जोड़ने का प्रयास करेगी. कार्यशाला की सफलता से निश्चय ही जिले में सांस्कृतिक चेतना की एक नयी लहर उत्पन्न होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार्यशाला से जीवंत हो रही परंपरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बुधामा से खाड़ा बायपास को मिलाने वाली सड़क निर्माण की मांग, एसडीएम को सौंपा आवेदन

नयानगर,मधेपुरा. ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मांग ने रफ्तार पकड़ ली है. बुधामा काली पोखर के पास स्थित नन्हे सिंह के खेत से किशोर यादव के खेत तक की लगभग तीन हजार फीट लंबी कच्ची सड़क के निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से गुहार लगाई है. यह कच्ची सड़क खाड़ा से बैजनाथपुर जाने वाली बायपास सड़क को जोड़ती है, जो न सिर्फ आसपास के गांवों के लिए बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए एक अहम संपर्क मार्ग है. लेकिन वर्तमान में यह सड़क पूर्णतः जर्जर और असुरक्षित स्थिति में है. ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है. सड़क की कच्ची और असमतल स्थिति के कारण अब तक कई बार ट्रैक्टर पलटने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे जान-माल की क्षति की संभावना बनी रहती है. खेत जाने वाले बच्चों, किसानों, व्यापारियों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता परेशानी का सबब बना हुआ है. प्रशासन को सौंपा गया आवेदन ग्रामीणों की ओर से यह आवेदन भाजपा नेता सुबोध कुमार उर्फ गणगण चौधरी ने एसडीएम एसजेड हसन को सौंपा. उन्होंने ग्रामीणों की भावनाओं को रखते हुए सड़क निर्माण की मांग की और इसे प्राथमिकता देने का आग्रह किया. सड़क की मांग करने वालों में बुधामा सरपंच मनोज सिंह, पूर्व सरपंच डॉ मुकेश सिंह, नीरज झा, अमिताभ मंडल, कुणाल सिंह, मुरारी झा, अमरेंद्र मंडल, शालीग्राम शर्मा, उमेश मंडल, साहेब मंडल आदि शामिल थे.एसडीएम एसज़ेड हसन ने मामले की गंभीरता को समझते हुये सहायता और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस मुद्दे को लेकर स्थानीय विधायक एवं बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव को भी आवेदन सौंपा गया. विधायक ने ग्रामीणों की मांग को पूर्णतः जायज़ बताते हुए कहा कि वे जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात कर आवश्यक पहल करेंगे. ग्रामीणों की मुख्य मांग कच्ची सड़क का शीघ्र पक्कीकरण किया जाय. सड़क की चौड़ाई और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बुधामा से खाड़ा बायपास को मिलाने वाली सड़क निर्माण की मांग, एसडीएम को सौंपा आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री ने रेफरल अस्पताल का लिया जायजा

प्रतिनिधि, झाझा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने वीसी के माध्यम से रेफरल अस्पताल का जायजा लिया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिंह ने बताया कि राज्यभर में जिला से लेकर हर पंचायत तक स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने को लेकर मंत्री ने अस्पताल की जानकारी लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि वीसी में मेरे साथ अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाषचंद्र, एफआरयू लेखापाल नीलेश कुमार आदि जुड़कर मंत्री के दिये जा रहे निर्देश को सुना. वीसी के माध्यम से मंत्री ने हर पंचायत में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए कहा. वीसी के माध्यम से हमलोगों को यह बताया गया कि अस्पताल में दवा की उपलब्धता शत प्रतिशत रखना है. ओपीडी ससमय खोलना है. मरीजों को ओपीडी में सुविधा दें. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 14 प्रकार की जांच शत प्रतिशत करने सहित कई निर्देश दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री ने रेफरल अस्पताल का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिना एनओसी के पेड़ काटने को लेकर वन विभाग ने की जांच

कहरा. हिंदुस्तान माला परियोजना के तहत बनगांव में बन रही सड़क के चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा हटाये गये अतिक्रमण के दौरान सड़क किनारे प्रशासनी पेड़ को भी वन विभाग के द्वारा बिना एनओसी के काटने की शिकायत पर गुरुवार को जिला वन विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय जांच की. जांच के पहले दिन गुरुवार को बनगांव-सुपौल मुख्य सड़क के किनारे एक प्रशासनी सागवान का पेड़ कटा पाया. जिसके बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ के क्रम में पाया गया कि हिंदुस्तान माला परियोजना के तहत बन रही सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए नियुक्त दंडाधिकारी सह कहरा अंचलाधिकारी सौरभ कुमार और हिंदुस्तान माला परियोजना के स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से पेड़ कटाने की बात सामने आयी. जिसको जांच करने पहुंचे वन विभाग के सर्किल आफिसर सुबोध कुमार ने कलमबद्ध करते कटे पेड़ का साक्ष्य एकत्र किया. इस संबंध में जांच अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपी जायेगी. जिसमें कटे पेड़ की विभाग द्वारा तैयार एनओसी लिस्ट में मिलान करने के बाद ही संबंधित दोषी के खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिना एनओसी के पेड़ काटने को लेकर वन विभाग ने की जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छात्रावास में बिजली, पानी एवं शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव : निशांत

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा परिसर में एनएसयूआई ने प्रेस वार्ता आयोजित कर छात्रावास की बदहाली पर आंदोलन करने की घोषणा की. एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आहवान पर संविधान लीडरशिप अभियान के तहत बीते 15 मई को बिहार के 75 स्थानों पर हॉस्टल एवं टाउनहॉल में शिक्षा न्याय संवाद का आयोजन किया गया था. जिससे शिक्षा, नौकरी एवं भागीदारी जैसे गंभीर सवालों पर छात्र, युवा एवं विभिन्न वर्गों से संवाद का आयोजन हुआ था. जिसमें कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों की बदहाली को लेकर सैकड़ों छात्रों ने शिकायत दर्ज की. प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि छात्रावासों को बिहार प्रशासन एवं उनके अधिकारी कैदखाना बना कर रखे हुये हैं. छात्र का दमन किया जाता है. उन्होंने कहा कि बिजली, पानी एवं शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है. उन्होंने कहा कि जिला कल्याण पदाधिकारी डरा कर छात्रों के आवाज को बंद किये हुये हैं. छात्रावासों में बड़े पैमाने पर अनियमितता एवं धांधली हो रहा है. जिला कल्याण पदाधिकारी अपने-अपने कारनामे को छुपाने के लिए छात्र प्रतिनिधियों को छात्रावास जाकर छात्रों से संवाद करने से रोकते हैं। उन्होंने कहा कि कोसी जैसे पिछड़े इलाका जहां की बहुसंख्यक आबादी गरीब, किसान , खेतिहर एवं मजदूर है, वहां के शिशु प्रशासन के संवेदनहीनता के कारण दो हजार रुपया प्रतिमाह कमरे का किराया देकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि जिले में जननायक कर्पूरी ठाकुर अतिपिछड़ा वर्ग छात्रावास, अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास, आंबेडकर छात्रावास एवं अल्पसंख्यक छात्रावास यानी चार छात्रावास संचालित है. इस बड़े आबादी वाले इलाके में एक सौ बेड के कैपेसिटी वाले छात्रावास का होना, इस इलाके के लोगों का माखौल उड़ाना है. उन्होंने कहा कि सभी छात्रावासों की कैपेसिटी बढ़ाने एवं छात्रावास में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने तक हमलोग चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुरी अतिपिछड़ा वर्ग छात्रावास की हालत सबसे अधिक बदतर है. गंदगी का अंबार है, छात्र मजबूरी बस छात्रावास में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि शुक्रवार यानी 30 मई को इन मुद्दों पर जिला मुख्यालय स्थित कला भवन परिसर में एक दिवसीय धरना आयोजित किया जायेगा. उसके बाद जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह को ज्ञापन सौंपा जायेगा. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन की शुरुवात है. हमारी मांगे पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला महासचिव नवीन कुमार, विश्वविद्यालय सचिव लालबहादुर, प्रखंड संयोजक रणधीर कुमार, संतन कुमार, रणविजय कुमार, गुलशन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छात्रावास में बिजली, पानी एवं शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव : निशांत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. आसनसोल-आद्रा, झाड़ग्राम धनबाद रहेंगी रद्द और खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस री-शिड्यूल

Jamshedpur news. एसई रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द, कई काे बदले मार्ग और कुछ को कम दूरी तक चलाने का फैसला किया है. संबंधित ट्रेनों की सूची भी रेलवे द्वारा जारी कर दी गयी है, ताकि यात्रियों को संबंधित तिथि पर यात्रा को लेकर यदि आवश्यक बदलाव करना हो, तो वे समय रहते कर सकें. रेलवे द्वारा सूचना के मुताबिक आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) दो से आठ जून तक रद्द रहेगी. झाड़ग्राम धनबाद झाड़ग्राम मेमू (18019-18020) दो और चार जून को रद्द रहेगी. पटना जंक्शन से चरलापल्ली (03253) 16 और 18 जून को रद्द रहेगी. चरलापल्ली-पटना जंक्शन (07255) 18 जून को रद्द रहेगी. चरलापल्ली-पटना (07256) 20 जून को रद्द रहेगी.रेलवे ने टाटा आसनसोल बड़ाभूम मेमू पैसेंजर (68056-68060) तीन, चार, सात व आठ जून को आद्रा तक चलाने का फैसला किया है. आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. भोजुडीह चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू पैसेंजर (68079- 68080) छह और आठ जून को महुदा रेलवे स्टेशन तक ही परिचालन करेगी. इसकी सेवा महुदा-चंद्रपुरा के बीच स्थगित रहेगी. इसके अलावा पुरी-आनंद बिहार (12875) को 30 मई को बदले मार्ग पर चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 30 को प्रतापगढ़-उतरेटिया जंक्शन रेलवे स्टेशन से मार्ग बदल कर अमेठी, गौरीगंज व रायबरेली के मार्ग से होकर चलेगी. टाटा हटिया एक्सप्रेस (18601) आठ जून को चांडिल, गुंडा बिहार, पारसनाथ मुरी के बजाय चांडिल, पारसनाथ- कोटशिला से मुरी होकर चलेगी. रेलवे ने आवश्यक रेल सेवा कार्य को लेकर खड़गपुर-हटिया को री-शिड्यूल किया है. खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035) दो, पांच, सात व आठ जून को निर्धारित समय से दो घंटे देर से चलेगी. हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस (18036) तीन व छह जून को हटिया से निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से चलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. आसनसोल-आद्रा, झाड़ग्राम धनबाद रहेंगी रद्द और खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस री-शिड्यूल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्यालय अवधि में पंचायत भवन बंद नहीं रखें : डीसी

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को महेशपुर प्रखंड अंतर्गत दमदमा पंचायत सचिवालय, प्रखंड पंचायत संसाधन केंद्र व धुमकुड़िया भवन का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय खुला पाया. इस दौरार मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता और वीएलइ उपस्थित थे. उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय में उपलब्ध पंजियों, पंचायत सुदृढ़ीकरण योजनाओं, पंचायत ज्ञान केंद्र के उपयोगिता प्रमाण-पत्र व चल रहे कार्यों का अवलोकन किया. साथ ही भस्मक, हैंड वाश यूनिट, सेग्रीगेशन बिन और ज्ञान केंद्र जैसी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया. उन्होंने पंचायत सचिव शैलेश हांसदा को जल्द से जल्द वाटर प्यूरिफायर स्थापित करने का निर्देश दिया. कहा कि पंचायत सचिवालय एक प्रशासनी कार्यालय है और कार्यालय अवधि में किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं रहना चाहिए. उपायुक्त ने प्रखंड पंचायत संसाधन केंद्र महेशपुर का भी निरीक्षण किया. बीडीओ को जल्द से जल्द केंद्र को सुचारु रूप से संचालित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण एक सतत और समयबद्ध प्रक्रिया है, जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसके उपरांत उपायुक्त ने रोलाग्राम पंचायत अंतर्गत महेशगड़िया गांव स्थित धुमकुड़िया भवन का भी निरीक्षण किया. भवन की उपयोगिता, रखरखाव एवं संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार्यालय अवधि में पंचायत भवन बंद नहीं रखें : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रधानमंत्री मोदी की शाहाबाद यात्रा से पूर्व भोजपुरी की मान्यता की उठी मांग

आरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मई को बिक्रमगंज यात्रा के पूर्व भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज हो गयी है. इस सिलसिले में भोजपुरी छात्र संघ और अन्य संगठनों से जुड़े बुद्धिजीवियों की एक बैठक और प्रेस वार्ता विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभाग सभागार में हुई. बैठक में सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि साहित्य, क्षेत्रफल और बोलनेवालों की दृष्टि से भोजपुरी एक वृहद और समृद्ध भाषा है, अबतक मान्यता ना मिलना भोजपुरिया लोगों के साथ अन्याय है. भोजपुरिया जनमोर्चा के बिनोद सिंह ने कहा कि राष्ट्रनिर्माण में भोजपुरी लोगों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता. मगर अब तक मान्यता ना मिलने से भोजपुरी क्षेत्र सामाजिक,आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है. पूर्व विभागाध्यक्ष और कथाकार नीरज सिंह ने कहा कि दशकों पुराने भोजपुरी आंदोलन की मांग को अब प्रशासन अनसुना नहीं कर सकती. भोजपुरी छात्र संघ सह संयोजक सोहित सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालय की जमीन मेडिकल कॉलेज को दी गई और उसके बदले अबतक भूमि नहीं देने से शाहाबाद के एकमात्र विश्वविद्यालय के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. अध्यक्षता करते हुए प्रो दिवाकर पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय को स्काडा परिसर की भूमि देने की मांग को शीघ्र पूरा होना चाहिए और भोजपुरी को मान्यता देने से शिक्षा और शोध के नए आयाम खुलेंगे. बैठक को संबोधित करने वाले वक्ताओं में भोजपुरी छात्र संघ के संयोजक स्यंदन सुमन, पूर्व सदस्य, भोजपुरी अकादमी दिल्ली प्रशासन के रवि प्रकाश सूरज प्रमुख थे। सभी वक्ताओं ने शाहाबाद की धरती से प्रधानमंत्री से भोजपुरी को मान्यता देने की घोषणा करने की अपील की. भोजपुरी जनजागरण अभियान, भोजपुरी छात्र संघ, शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति, बिक्रमगंज कॉलिंग, भोजपुरी समागम, रोहतास डिस्ट्रिक्ट फेसबुक पोर्टल आदि संगठनों के सदस्यों ने दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से पीएम और गृहमंत्री को टैग करते हुए ट्वीट अभियान में भाग लिया. ज्ञात हो कि भोजपुरी आंदोलन से जुड़े कई संगठन भोजपुरी की मान्यता केके लेकर मुखर हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रधानमंत्री मोदी की शाहाबाद यात्रा से पूर्व भोजपुरी की मान्यता की उठी मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टेशन पर मजदूर की मौत के मामले में रेल थाने में यूडी केस

गया जी. गया जंक्शन के नवनिर्मित भवन से गिरने पर एक मजदूर की मौत हो के मामले में आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग की है. इस मामले में गया जीआरपी थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है और अधिकारियों ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया है. मृतक मजदूर की पहचान सीवान के रहनेवाले दीपक कुमार के रूप में की गयी है. मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य में लगा हुआ था, तभी वह गिर गया और उसकी मौत हो गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग करते हुए ठेकेदार से बातचीत की है. वहीं मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की बात कही है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मजदूर की मौत के बाद रेल थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. वहीं परिजनों को मुआवजा देने की बात कही गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्टेशन पर मजदूर की मौत के मामले में रेल थाने में यूडी केस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सासामुसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पांच लोग घायल

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच गुरुवार को जमकर मारपीट हो गयी. इस विवाद में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गये. घायलों में बंटी सिंह, प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह और उनके भाई का नाम सामने आया है. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन की सीमा को लेकर विवाद चल रहा था. घटना उस समय हुई, जब एक पक्ष द्वारा जमीन की बाउंड्री बनाने की कोशिश की गयी, जिसे दूसरे पक्ष ने रोकने की कोशिश की. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया. दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले और हंगामा हुआ. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सासामुसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, पांच लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top