Hot News

May 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raid 2 Box Office Collection Day 31: ब्लॉकबस्टर हिट हुई अजय देवगन की रेड 2, 1 महीने में कमाए लिए इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 31: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने टिकट खिड़की पर धड़ाधड़ कलेक्शन किया. फिल्म ने दूसरे वीकेंड में ही शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. करीब तीन हफ्तों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद, फिल्म अब चौथे हफ्ते में लगातार नीचे की ओर बढ़ रही है, जो इसके थिएटर में खत्म होने का संकेत है. आइये जानते हैं अब तक मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया. रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ sacnilk के अनुसार 31वें दिन यानी चौथे शनिवार को रेड 2 ने 0.54 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 166.24 करोड़ हो गया. इस मूवी ने सनी देओल की जाट और अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Week 2: 40.6 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Week 3: 20.5 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Week 4: 8.25 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Day 30: 0.6 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Day 31: 0.54 करोड़ Raid 2 Box Office Collection: 166.24 करोड़ रेड 2 के बारे में राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित ‘रेड 2’ एक ईमानदार प्रशासनी अधिकारी अमय पटनायक की कहानी है. कहानी में ट्विस्ट तब सामने आता है, जब अमय प्रशासनी अधिकारी मनोहर धनखड़ की कर धोखाधड़ी की जांच करता है. अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ, फिल्म में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक और भी कई कलाकार हैं. यह क्राइम थ्रिलर 120 करोड़ के बजट पर बनी है. यह भी पढ़ें- sooraj pancholi :एक्टर ने कहा कभी भी शादीशुदा अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक सीन नहीं करूंगा The post Raid 2 Box Office Collection Day 31: ब्लॉकबस्टर हिट हुई अजय देवगन की रेड 2, 1 महीने में कमाए लिए इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IED ‍Blast In Saranda: झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल

IED ‍Blast In Saranda: मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), सुनील कुमार सिन्हा-पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के गढ़ सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाया गया आईईडी ब्लास्ट कर गया. इस आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण घायल हो गया है. आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण बालिबा गांव निवासी साहू बरजो है. यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे की बतायी जा रही है. पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है. The post IED ‍Blast In Saranda: झारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोना हुआ तेज तो हीरा हो गया सस्ता! 80% तक घट गया का दाम

Diamond Price: हिंदुस्तान में सोने की बढ़ती कीमत के बीच हीरे की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 10 सालों के दौरान सोना करीब 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, तो महज तीन साल के दौरान हीरा करीब 80% तक सस्ता हो गया है. 2025 में हिंदुस्तान में हीरों की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट 2022 के बाद से शुरू हुई थी और अब स्थिरता की ओर बढ़ रही है. इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ा कारण लैब में निर्मित हीरों की बढ़ती आपूर्ति और वैश्विक मांग में कमी है. प्राकृतिक और लैब हीरों की कीमतों में अंतर 2024 तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्राकृतिक हीरों की कीमतों में 25-30% तक की कमी आई है. लैब निर्मित हीरों की कीमतें तो 80% तक गिर गईं. जुलाई 2022 में एक कैरेट LGD की कीमत जहां 1.25 लाख रुपये थी, वहीं 2024 में यह घटकर 25,000-30,000 रुपये रह गई. दूसरी ओर, प्राकृतिक हीरे 2023 में 3 लाख रुपये प्रति कैरेट थे, जो अब घटकर 2.20-2.30 लाख रुपये के बीच मिल रहे हैं. विभिन्न प्रकार के हीरों की कितनी कीमत हिंदुस्तान में हीरों की कीमतें उसके प्रकार, आकार, गुणवत्ता और रंग पर निर्भर करती हैं. सॉलिटेयर राउंड कट रियल नेचुरल डायमंड: 4,14,480 रुपये प्रति कैरेट लूज नेचुरल डायमंड: 1,50,000 रुपये प्रति कैरेट 0.95 कैरेट नेचुरल डायमंड: 95,000 रुपये प्रति कैरेट सिल्वर सॉलिटेयर डायमंड: 85,000 प्रति कैरेट व्हाइट सॉलिटेयर डायमंड: 72,000 रुपये प्रति कैरेट नेचुरल डायमंड (साधारण): 60,000 रुपये प्रति कैरेट राउंड स्टार डायमंड: 25,000 रुपये प्रति कैरेट 1 मिमी नेचुरल डायमंड: 10,000 रुपये प्रति कैरेट कीमतें क्यों गिर रही हैं? हीरे की कीमतों में गिरावट के पीछे कई अहम कारण हैं. लैब निर्मित हीरों की तेजी से बढ़ती आपूर्ति चीन जैसे बड़े बाजारों में मांग में 15% तक की गिरावट वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं प्राकृतिक हीरों की उच्च कीमतों के मुकाबले सस्ते विकल्प का आना यह रुझान 2025 में भी जारी रहने की संभावना है, क्योंकि लैब हीरों की लागत लगातार घट रही है. इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता कितने में बनता है 1 रुपये का सिक्का, जान जाएगा तो खोल लेगा टकसाल निवेशकों और खरीदारों के लिए सलाह हीरे खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, बल्कि उसकी शुद्धता, सर्टिफिकेशन (जैसे जीआईए और आईजीआई) और क्लैरिटी पर भी ध्यान दें. सस्ते दामों के चक्कर में नकली या निम्न गुणवत्ता के हीरे न खरीदें. सटीक कीमतों और विश्वसनीयता के लिए स्थानीय ज्वैलर्स या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे ब्ल्यूस्टोन या कैरटलेन से संपर्क करना बेहतर रहेगा. इसे भी पढ़ें: कौन हैं लीना गांधी तिवारी जिन्होंने मुंबई में खरीदा सबसे महंगा मकान? जानें उनकी संपत्ति The post सोना हुआ तेज तो हीरा हो गया सस्ता! 80% तक घट गया का दाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitamarhi : आंबेडकर समग्र सेवा अभियान शिविर का निरीक्षण

Sitamarhi : तरियानी . तरियानी प्रखंड में डॉ. तरह आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत एक विशेष विकास शिविर का आयोजन पोझीया पंचायत के वार्ड सात में हुआ. इसका निरीक्षण जिला पदाधिकारी शिवहर श्री विवेक रंजन मैत्रेय ने किया.उन्होंने शिविर के दौरान सभी 22 योजनाओं और 07 बुनियादी आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों से प्राप्त की. जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. शिविर में कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तरियानी, जूही कुमारी, सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे. इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के विकास में सहायता करना और प्रशासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sitamarhi : आंबेडकर समग्र सेवा अभियान शिविर का निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:समाप्त हो रही मोरवा में शिलान्यास की परंपरा

Samastipur News: मोरवा : प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं की अनियमितता परवान पर है. लोगों को जानकारी ही नहीं हो पाती है कि किस जगह पर कौन सी योजना किस मद से और कितनी की लागत से हो रही है. अधिकांश योजनाओं में प्राक्कलन की राशि को छुपाया जाता है. योजनाओं का स्कीम बोर्ड नहीं लगने से योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों को नहीं होती है. कहीं-कहीं के सजग लोग जब इस बाबत खोजबीन करते हैं तो उन्हें संवेदक का धमकी भरा जवाब मिलता है. कई जगहों पर निर्माण कार्य रोके जाने के बाद शिलान्यास कराया गया. इसी तरह योजनाओं के शुरू होने से लेकर पूर्ण होने तक तकनीकी अधिकारी झांकने तक नहीं पहुंचते हैं और योजनाएं पूरी हो जाती है. गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठाये जाते रहे हैं लेकिन न तो अधिकारी और न ही उनके कर्मी इस तरफ संजीदगी दिखा रहे हैं. सूत्रों की माने तो तकनीकी कर्मी खुद काम न करके अपने सहायक अथवा दूसरे लोगों के माध्यम से खानापूरी करते हैं जबकि योजना की शिलान्यास से लेकर उसके पूर्ण होने तक कई चरणों में उनके द्वारा योजना की जांच की जानी होती है. बताते चलें कि चकपहाड़, चकसिकंदर, लड़ुआ, निक्सपुर, बनवीरा, केशोनारायणपुर, सारंगपुर पश्चिमी आदि पंचायत में बगैर शिलान्यास के ही योजनाएं शुरू हुई. जब लोगों को इसकी जानकारी हुई और घटिया मटेरियल देखकर लोग विरोध शुरू किया तो मामला उजागर हुआ. कई जगहों पर तो विधायक को आनन फानन में बुलाकर योजनाओं का शिलान्यास कराया गया. बताया जाता है कि अब तक जितनी भी योजनाओं का शिलान्यास अथवा उद्घाटन किया गया अधिकांश स्कीम बोर्ड पर प्राक्कलन राशि अंकित नहीं है. जिसके कारण लोग गलतफहमी में हैं. बताया जाता है कि कई योजनाओं का आधा काम पूरा होने के बाद शिलान्यास हुआ तो कई जगहों पर योजनाएं यूं ही लटकी पड़ी है. तकनीकी जांच नहीं होने के कारण एक महीना पहले ही लड़ुआ पंचायत के सैदन के विद्यालय में बना 9 लाख की लागत से बना चारदीवारी ध्वस्त हो गया. बरियारपुर में सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के कारण ग्रामीणों के द्वारा रोक दिया गया था. ताजा मामला सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के उच्च विद्यालय में हो रहे चारहदिवारी निर्माण का है जहां पर लोगों को जानकारी हुई तो लोग खोजबीन करने पहुंचे तो उन्हें संवेदक और विद्यालय के कतिपय शिक्षकों के द्वारा टका का जवाब दिया गया. राजद प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव, बबलू यादव, रत्नेश कुमार, अजीत कुमार आदि ने बताया कि संवेदक को कई दिन पहले से शिलान्यास को लेकर कहा जा रहा था लेकिन उसके द्वारा टालमटोल किया जा रहा था. ग्रामीण के द्वारा घटिया मटेरियल इस्तेमाल किए जाने के कारण कार्य को रोक दिया गया है. अब जब बगैर शिलान्यास के हो रहे इस योजना को जब ग्रामीणों के द्वारा रोका गया तो इसके शिलान्यास की तैयारी की जा रही है. इस बाबत प्रमुख सान्या नेहा ने बताया कि शिलान्यास योजना को शुरू करने की एक शुरुआती प्रक्रिया है. इससे लोगों को सभी तरह की जानकारी मिलती है. हर योजना का शिलान्यास जरूरी है. अगर कोई भी अधिकारी या कर्मी इससे आनाकानी करते हैं तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:समाप्त हो रही मोरवा में शिलान्यास की परंपरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: 400 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Motihari: मधुबन.शराब तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान में थाना क्षेत्र के बंजरिया,दुलमा व जितौरा गांव से 400 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है.तीनों जगहों पर खुदरा बिक्री के लिये भारी मात्रा में शराब के भंडारण की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव मौआर के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग छापेमारी करके तलाशी अभियान चलाया गया. इस क्रम में बियर समेत रायल स्टैग, आफिसर च्वाइस की टेट्रा पैक व नेपाली सौफिया ब्रांड की शराब बरामद की गयी. कार्रवाई के दौरान बंजरिया गांव के अभय कुमार यादव को गिरफ्तार किया.वही जितौरा गांव से बिगू राय को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार तस्करों के द्वारा अपने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया है, जिसके निशानदेही पर पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है. जबकि जितौरा गांव से तस्कर कार्रवाई के दौरान भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों के द्वारा शराब की बिक्री के लिये शराब की खेप जमा किया गया था, जिसे खपाने की तैयारी चल रही थी. सूचना पर कार्रवाई में शराब की खेप बरामद हुई हैं. छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार,पीएसआई नीतू राज,संगीता कुमारी,एसआई शैलेश कुमार,नीति शर्मा,एएलटीएफ प्रभारी अनिल कुमार दास समेत शशस्त्र बल के जवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: 400 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitamarhi : डीएम ने कम आपूर्ति को लेकर दो मिलरों से स्पष्टीकरण मांगा

Sitamarhi : शिवहर . समाहरणालय के संवाद कक्ष में शनिवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर (कस्टम मिल्ड चावल) प्राप्ति से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई.बैठक में संबंधित विभागों एवं राइस मिल प्रतिनिधियों की उपस्थिति पंजी के अनुसार डीएम ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले के विभिन्न राइस मिलों द्वारा आपूर्ति किए गए सीएमआर की स्थिति की समीक्षा की.साथ ही डीएम ने मई 2025 महीने में त्रिदेव राइस मिल एंड ट्रेडिंग– 13 लॉट, संत प्रेम भिक्षु राइस मिल एंड ग्रेस प्रा. लि.– 11 लॉट, माताजी एग्रो फूड्स प्रा. लि.– 7 लॉट, फुलकाहा पैक्स राइस मिल– 1 लॉट की उपलब्धि अपेक्षाकृत कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और सभी संबंधित मिलरों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी उसना मिलों को आगामी 2 जून तक अपने आवंटित लक्ष्य का कम से कम 75% सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी.वही डीएम ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे फुलकाहा पैक्स राइस मिल एवं माताजी एग्रो फूड्स प्रा. लि.से कम आपूर्ति के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग करना सुनिश्चित करेंगे तथा जिन मिलरों द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति आगामी 3 जून तक नहीं की जाएगी.तो उन्हें काली सूची ( ब्लैक लिस्टेड) में डालने हेतु प्रस्ताव जिलाधिकारी को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे.बैठक में डीएम ने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना अपनाने का निर्देश दिया गया.मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार समेत कई मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sitamarhi : डीएम ने कम आपूर्ति को लेकर दो मिलरों से स्पष्टीकरण मांगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी गिरफ्तार

Motihari: घोड़ासहन. दो दिन पूर्व मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर पेट्रोल पंप से पुलिस अभिरक्षा से फरार मोबाइल लूट कांड के आरोपी विशाल कुमार को झरौखर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शनिवार को उसे गुप्त सूचना पर स्थानीय कुरनिया माता मंदिर के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है. जब वह कहीं और भागने के लिए उक्त जगह छुपा हुआ था, तभी पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे धर दबोच लिया. पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है. यहां बताते चले कि बीते बुधवार की रात झरौखर पुलिस ने मोबाइल लूटकांड के आरोप में विशुनपुर डमहार निवासी युवराज कुमार व अमवा निवासी विशाल कुमार को गिरफ्तार किया था. कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने के क्रम में छतौनी थाना के बरियारपुर पेट्रोल पंप के पास से विशाल कुमार हथकड़ी सड़का कर फरार हो गया. उसे पकड़ने के क्रम में एक होमगार्ड का जवान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar IAS Transfer: बिहार में 34 IAS का ट्रांसफर, बदले गए पटना के डीएम, चंद्रशेखर को मिली नई जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer: बिहार में 34 IAS का ट्रांसफर किया गया है. चुनावी साल में पटना का डीएम त्यागराजन बनाये गए हैं. वहीं, अब पटना कमिश्नर की कमान पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर संभालेंगे. समाचार अपडेट की जा रही है The post Bihar IAS Transfer: बिहार में 34 IAS का ट्रांसफर, बदले गए पटना के डीएम, चंद्रशेखर को मिली नई जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Lal Salaam OTT Release: रजनीकांत की फिल्म इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें डेट

Lal Salaam OTT Release: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा लाल सलाम को पिछले साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इस मूवी से अभिनेता की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने नौ साल बाद निर्देशन में वापसी की थी. अब, लगभग एक साल बाद निर्माताओं ने आखिरकार लाल सलाम की ऑफिशियल ओटीटी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. आइये जानते हैं आप इसे कब और कहां देख सकते हैं. इस ओटीटी पर रिलीज होगी लाल सलाम रजनीकांत की लाल सलाम को दर्शक ईद अल-अजहा के अवसर पर 6 जून से सन एनएक्सटी पर एंजॉय कर सकते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म ने रजनीकांत का एक दिलचस्प मोशन पोस्टर जारी किया और लिखा, “हमारे साथ बने रहें और अनुमान लगाएं कि इस बकरीद पर कौन स्क्रीन पर धमाल मचा रहा है?” #LalSalaam will be streaming next week on SUN NXT. pic.twitter.com/jCN7DxH4vt — Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) May 31, 2025 लाल सलाम की क्या है कहानी लाल सलाम दो करीबी दोस्तों, थिरु और शम्सुद्दीन की कहानी है, जो मुरारबाद के प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और अलग-अलग धार्मिक बैकग्राउंड के बावजूद एक मजबूत बंधन शेयर करते हैं. उनकी दोस्ती की परीक्षा तब होती है, जब एक राजनेता का बेटा चुनाव के दौरान उनकी प्रतिद्वंद्विता का फायदा उठाकर एक गरमागरम क्रिकेट मैच की शुरुआत करता है, जिससे उनके गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो सकता है. लाल सलाम में कौन से स्टार्स है मौजूद रजनीकांत के अलावा, फिल्म में विष्णु विशाल, विक्रांत, सेंथिल, जीविता, केएस रविकुमार और थम्बी रामैया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. लाइका प्रोडक्शंस की ओर से समर्थित, फिल्म को विष्णु रंगास्वामी ने लिखा था और एआर रहमान ने संगीत दिया था. इस बीच, रजनीकांत ने अपनी अगली प्रोजेक्ट, कुली की शूटिंग पूरी कर ली है. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित यह फिल्म इस साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर आएगी. इसमें नागार्जुन, सत्यराज, उपेंद्र राव, शिवकार्तिकेयन और श्रुति हासन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह भी पढ़ें- sooraj pancholi :एक्टर ने कहा कभी भी शादीशुदा अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक सीन नहीं करूंगा The post Lal Salaam OTT Release: रजनीकांत की फिल्म इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें डेट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top