Hot News

May 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

3 से 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश, तूफानी हवा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Havoc: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसमी गतिविधियों को कारण पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण प्रायद्वीपीय हिंदुस्तान, पूर्वी हिंदुस्तान समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. हिंदुस्तान मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून तक पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक में, 2 जून तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 3 जून 2025 तक कोंकण और गोवा में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. देशभर में मौसमी सिस्टम हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि बांग्लादेश के ऊपर बना प्रेशर उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है. 31 मई को यह पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव क्षेत्र में और कमजोर हो गया है. इसके अलावा उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में मौजूद है. मध्य पाकिस्तान पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो एक गर्त के रूप में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर पंजाब, हरियाणा होते हुए उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैला है. देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भारी बारिश देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि कई राज्यों में 31 मई से लेकर 4 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक… पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में कैसा रहेगा मौसम आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में कई राज्यों में 31 मई से लेकर 3-4 जून तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है. 31 मई को अरुणाचल प्रदेश में, 31 मई और 01 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 31 मई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 1 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. दक्षिण प्रायद्वीपीय हिंदुस्तान का मौसम 31 मई से 4 जून तक केरल और माहे, कर्नाटक में अधिकांश इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक और 40 से 50 किमी/घंटा की गति की हवा भी चल सकती है. 31 मई को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. 31 मई से 4 जून तक केरल और माहे, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और 31 मई को तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है. 31 मई से 2 जून तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती हो है. उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान का मौसम आईएमडी के मुताबिक 31 मई से 4 जून तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में छिटपुट से मध्यम बारिश और गरज-चमक और 40 से 50 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है. 31 मई को जम्मू-कश्मीर में 50 से 60 किमी/घंटा की गति से लेकर 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है. 31 मई से 2 जून तक हिमाचल प्रदेश में और 2 से 4 जून तक राजस्थान में तूफानी हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिम हिंदुस्तान का मौसम 11 से 3 जून तक कोंकण और गोवा में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. Multi Hazard Warning (31.05.2025) Heavy to Very Heavy Rainfall very likely at isolated places over Arunachal Pradesh, Assam & Meghalaya, Nagaland, Manipur, Mizoram and Tripura and Sub Himalayan West Bengal & Sikkim. Heavy Rainfall very likely at isolated places over Bihar,… pic.twitter.com/WJW3LdZvqd — India Meteorological Department (@Indiametdept) May 31, 2025 पूर्व और मध्य हिंदुस्तान में मौसम का मिजाज 31 मई और 1 जून को पश्चिमी छत्तीसगढ़, गंगा के किनारे पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किमी/घंटा की गति की हवाएं चलने की संभावना है. The post 3 से 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश, तूफानी हवा, IMD ने जारी किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नशा निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज बगहा सेवा केंद्र ने लगाया दो दिवसीय व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी

बगहा. नशा निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बगहा सेवा केंद्र द्वारा नगर के मेन रोड हनुमान मंदिर परिसर में दो दिवसीय व्यसन मुक्ति जागरूकता चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर परिषद के अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने किया. संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू में तैयार अति प्रभावशाली व्यसन मुक्ति चित्र प्रदर्शनी का सेट लगाया गया था. चित्रों में बड़े ही सहज ढंग से व्यसन से होने वाले शारीरिक बर्बादी को दर्शाया गया था. उक्त अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके रेखा बहन ने व्यसन मुक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी. सभी सेवा नि:शुल्क है.उन्होंने कहा कि व्यसन न सिर्फ शरीर को बर्बाद करता है बल्कि वह पूरे घर और परिवार को भी बर्बाद कर देता है.किसी भी प्रकार का व्यसन आदत गुटका, खैनी, बीडी, सिगरेट गाजा या अन्य कोई भी नशा शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है.आज विश्व में बढ़ते कैंसर रोग का मुख्य कारण व्यसन है उद्घाटन कर्ता नगर परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि ब्रह्मकुमारी का यह आयोजन अपने आप में काफी प्रभावशाली है तथा जनहित का यह आयोजन बार-बार हो ताकि लोगों के अंदर जागरूकता आवे और व्यसन की चपेट में नहीं आवे. मुजफ्फरपुर से पधारे वरिष्ठ भ्राता बीके राजेंद्र भाई ने कहा कि परमात्मा का यथार्थ परिचय न होने से आज दुनिया के मनुष्य भटकाव के शिकार है और सबसे बड़ा भटकाव का प्रमाण व्यसन के अधीन होना है.अत: परमात्मा से संबंध जोड़े और उनका सत्य परिचय प्राप्त करें तथा जीवन में बुराइयों से बचे. उक्त अवसर पर बीके संतोष भाई,बीके पन्नालाल भाई, बीके दुर्गा माता, बीके गीता माता,बीके रेनू माता आदि ने चित्रों पर विशेष रूप से समझानी दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नशा निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज बगहा सेवा केंद्र ने लगाया दो दिवसीय व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर विवाहिता को मार-पीट कर घर से निकाला

Motihari: मोतिहारी. दहेज में चार पहिया वाहन नहीं मिलने के कारण एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पीड़िता ने इस संबंध में मुफस्सिल थाना में एक आवेदन दिया है.पीड़िता सरस्वती देवी मुफस्सिल थाना के टिकुलिया हराज निवास अमन पांडेय की पत्नी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया मई 2022 में हिन्दू-रीति रिवाज से अमन पांडेय के साथ शादी हुई. इस दौरान एक लड़का भी जन्म लिया. कुछ दिनों तक ससुराल में सब ठीक-ठाक रहा. उसके बाद पति, सास पुष्पा देवी द्वारा मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. शादी के दौरान मेरे भाई ने छह लाख नगद, फर्नीचर, बर्तन, अलमीरा, वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीबी एवं बाइक के लिए एक लाख 20 हजार रुपये नगद दिया. अब वे लोग चार पहिया वाहन का डिमांड करने लगे. मेरे पिता जी के मृत्यु के बाद मेरे भाईलोग काफी परेशान रहते हैं. उनलोगों ने चार चक्का वाहन देने में असमर्थता जतायी. उसके बाद पति, सास, ससुर घर में बंद करके मारते थे. घटना के दिन कपडृा, आभूषण आदि छीन कार मारपीट कर घर से बाहर कर दिया.इस दौरान पति ने मेरे पेडू पर लात से मार दिया, जबकि मैं गर्भवती थी. सूचना पर मेरा भाई पहुंचा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज चल रहा है. इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: चार पहिया वाहन नहीं मिलने पर विवाहिता को मार-पीट कर घर से निकाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला की हत्या कर शव को गायब करने की आशंका

मधुबनी. धनहा थाना क्षेत्र के छितौनी टोला गांव में एक स्त्री का गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. स्त्री के परिजनों द्वारा हत्या कर शव गायब कर देने की बात कही जा रही हैं. परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए हैं.अभी तक स्त्री का सुराग नहीं मिल सकता है. गायब स्त्री के भाई तथा धवहीया गांव निवासी संदीप कुशवाहा ने बताया कि, सुनैना देवी की शादी 7 साल पहले छितौनी टोला गांव निवासी भरत कुशवाहा से हुआ था. भरत कुशवाहा 3 महीने से विदेश में हैं. शुक्रवार की दिन में स्त्री सुनैना देवी के माता पिता, भाई सभी लोग मिल कर अपने घर चले गए.उसके बाद रात में ग्रामीणों द्वारा फोन आया कि, सुनैना देवी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई हैं. सुबह जब हमलोग पहुंचे तो सुनैना देवी घर में नहीं हैं. चारों तरफ खोजा जा रहा हैं कही अता पता नहीं चल रहा हैं. स्त्री के भाई ने बताया कि आशंका है कि किसी के द्वारा हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है. इस संबंध में धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार हिंदुस्तानी ने बताया कि, सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं. स्त्री का अभी पता नहीं चल सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्त्री की हत्या कर शव को गायब करने की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: मृदा स्वास्थ्य कार्ड में फसलों के लिए निर्धारित मात्रा में ही उर्वरक का प्रयोग करें किसान : विवेकानंद

डुमरांव . शनिवार को डुमरांव प्रखंड अंतर्गत अटांव पंचायत के इकौनी गांव के किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए मिट्टी की जांच कराने हेतु प्रेरित किया गया. इसकी जानकारी देते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद उपाध्याय नें बताया की किसान मिट्टी की उर्वरता को बिना जाने अपने अंदाज से विभिन्न फसलों में उर्वरक का प्रयोग अंधाधुंध तरीके से कर रहे हैं और यह सोच रहे हैं की जितनी ज्यादा उर्वरक का प्रयोग हम अपनी फसलों में करेंगे, उतनी ही ज्यादा पैदावार होगी, लेकिन यह धारणा सही नहीं है. उन्होंने बताया कि किसानों को चाहिए की सर्वप्रथम अपनी मिट्टी की जांच करायें, उसके बाद मृदा स्वास्थ्य कार्ड में विभिन्न फसलों हेतु निर्धारित मात्रा में ही उर्वरक का प्रयोग करें, जिससे लागत भी कम लगेगी और उपज भी भरपूर होगी एवं फसलों में रोगों का प्रकोप भी कम होगा. श्री उपाध्याय नें बताया की मिट्टी जांच हेतु नमूना लेने के लिए सर्वप्रथम खाली खेत का चुनाव किया जाय, तत्पश्चात मेढ़ से कमसे कम 3 मीटर जगह छोड़कर चार से पांच स्थानों से मिट्टी लिया जाय, उन्होंने बताया कि मिट्टी लेने के लिए खेत में ”भी” आकार का एक गड्ढा बनाते हैं, इस गड्ढें की मिट्टी को बाहर निकाल देते हैं, फिर इसके दोनों तरफ से एक पतली सी परत निकाल लेते हैं, जिससे सतह से 6 इंच गहराई तक एक समान मोटाई की मिट्टी मिल जायेगी, इस प्रकार चार पांच जगह से मिट्टी लेकर उसे आपस में मिलाकर चार भाग कर देंगे, जिसमें से दो भाग ले लेंगे, दो छोड़ देंगे, फिर इस दो भाग को आपस में मिलाएंगे और चार भाग कर देंगे, इसमें से भी दो भाग लेंगे तो छोड़ देंगे, यह प्रक्रिया किसान तब तक करेंगे, ज़ब तक मिट्टी 500 ग्राम न हो जाये, इसके बाद इस मिट्टी को पॉलीथिन में भरकर अपना नाम पता, खाता खेसरा इत्यादि लिखकर अपने किसान सलाहकार को दे देंगे और किसान सलाहकार उक्त मिट्टी को जिला स्तरीय अथवा अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला से मिट्टी की जांच कराते हुए संबंधित किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान कर देंगे, मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक कल्याणी कुमारी एवं आत्मा द्वारा गठित किये गये खाद्य सुरक्षा समूह की स्त्री किसान उपस्थित रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: मृदा स्वास्थ्य कार्ड में फसलों के लिए निर्धारित मात्रा में ही उर्वरक का प्रयोग करें किसान : विवेकानंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

डुमरांव. उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. उमसभरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिले और किसानों के खेतों में बिचड़ा डालने का काम शुरू हो सकें. पानी के अभाव में खेतों में बिचड़ा नहीं डालने के कारण अभी किसानों के खेत खाली पड़े हैं जहां एक कट्ठा में भी बिचड़ा नहीं डाला गया है. वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर रहा. लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से आसमान में रूक- रूक कर बादल मंडराते है फिर भी बारिश नही हो रही है. लोगों ने कहा कि तीन चार दिन पहले बारिश के होने के बाद कुछ देर के लिए गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन फिर से वही हाल हो गया. जिसके कारण सुबह धूप निकलने के साथ उमसभरी गर्मी बढ़ने लगती है जहां सुबह 10 बजते ही ग्रामीण इलाकों के सड़क व गलियों में लोगों का आवागमन कम हो जाता है और दोपहर 2 बजे तक सन्नाटा पसरा रहता है इस हालत में लोगों के दैनिक जीवन पर इसका खासा असर पड़ रहा है, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस उमसभरी गर्मी के बीच अगर कुछ देर के लिए बिजली गुल हो जाती है तो गर्मी से परेशान होकर लोग इधर उधर टहलने लगते हैं. वही छोटे शिशु व बुजुर्गों की भी परेशानी बढ़ जाती है. जब कि उमसभरी गर्मी के चलते लोगों को महिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि आसमान बादलों का लुकाछिपी लगा रहता है उधर किसान भी आसमान में बारिश को लेकर टकटकी लगाए बैठे हैं. जब कि रोहिणी नक्षत्र के एक सप्ताह बाद भी नहरों में पानी नहीं पहुंचा, जिसको देखते हुए किसान चिंतित हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: उमसभरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटी अमृता के होश में आने पर खुलेंगे कई अहम राज

लेंवडा गांव में मां-बेटी हत्याकांड की जांच में जुटी विशेष टीम वाराणसी में ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है गंभीर रूप से घायल अमृता का इलाज फोटो-6- दूसरे दिन घटनास्थल पर जांच करती पुलिस. प्रतिनिधि, नोखा थाना क्षेत्र के कदवा पंचयात के लेंवड़ा गांव स्थित बधार में दो दिन पूर्व अज्ञात लोगों द्वारा एक 60 वर्षीया स्त्री और उसकी दो पुत्रियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमले में बुरी तरह जख्मी 19 वर्षीया अमृता बनारस के बीएचयू स्थित ट्राॅमा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. वहीं, पुलिस को भी अमृता के होश में आने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि अमृता के होश में आते ही घटना के पीछे के कई राज खुल जायेंगे. इससे पुलिस असली अपराधियों तक पहुंच पाने में सफल हो सकेगी. जिंदगी और मौत से जूझ रही अमृता के होश में आने का इंतजार पुलिस के साथ साथ ग्रामीण भी बेसब्री से कर रहे हैं. घटना में उसकी मां सरस्वती कुंवर व उसकी बड़ी बहन रूपाली की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी, जबकि गंभीर रूप से जख्मी छोटी बेटी अमृता की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है. उसका इलाज पुलिस की निगरानी में बीएचयू में चल रहा है. गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह लेंवडा बधार में पटवन करने गये लोगों ने खून से लथपथ स्व. महावीर सिंह की दूसरी पत्नी सरस्वती कुंवर और उनकी दो बेटियों रूपाली और अमृता को खेत में पड़े देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी. मां-बेटी की नृशंस हत्या की समाचार पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तब छोटी बेटी अमृता की सांसें चल रही थीं. इसके बाद उसे सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस ले जाया गया. वहां गंभीर अवस्था में अमृता का इलाज किया जा रहा है. हालांकि दिल दहला देने वाली इस वारदात को संपत्ति विवाद को जोड़कर देखा जा रहा है. परंतु जब तक पुलिस पूरे मामले का पूरी तरह उद्भेदन नहीं कर लेती, तब तक इस बारे में साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता. उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार द्वारा मां-बेटी की जघन्य हत्या एवं वारदात में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया जा चुका है. घटना का वैज्ञानिक तरीके से भी अनुसंधान किया जा रहा है. पर पुलिस की निगाह बनारस में इलाजरत जख्मी अमृता पर टिकी हुई है. पुलिस का मानना है कि अमृता के होश में आते ही घटना के पीछे छिपे कई परतें खुद ब खुद खुल जायेंगी, जो इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों तक पहुंचने में मदद करेंगी. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि घटनास्थल से बरामद चाकू व ब्लड सैंपल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित विभिन्न साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से भी अनुसंधान किया जा रहा है. अमृता के होश में आने पर पुलिस को और भी कई अहम सुराग मिल सकेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेटी अमृता के होश में आने पर खुलेंगे कई अहम राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फरक्का : पिकअप वैन के पलटने से युवक की मौत, दो घायल

फरक्का. थाना क्षेत्र के खोसलापुर के समीप 12 नंबर राष्ट्रीय सड़क पर तेज रफ्तार पिकअप वैन का टायर अचानक फट गया और वह सड़क पर उलट गयी. इससे गाड़ी में सवार 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. अन्य दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को स्थानीय अस्पताल अर्जुनपुर में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना निवासी 20 वर्षीय सरीफ अंसारी को मृतक घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. अन्य घायलों में आरिफ अंसारी व पिंटू राय का इलाज चल रहा है. सभी घायल बिहार के बांका जिले के रहनेवाले है. ये लोग बिहार से खोसलापुर होते हुए मालदा की ओर जा रहे थे. इस बीच दुर्घटना हो गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फरक्का : पिकअप वैन के पलटने से युवक की मौत, दो घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

देव सूर्य मंदिर में वाहन पूजा को लेकर नये रूट तय, लागू हुआ नियम

प्रशासन ने श्रद्धालु व स्थानीय लोगों से की सहयोग की अपील वन-वे रूट से श्रद्धालुओं को परेशानियों से मिलेगा निजात औरंगाबाद/देव. सूर्य मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को वन-वे रूट की व्यवस्था से गुजरना पड़ेगा. यह रूट मंदिर पहुंचने और बाहर जाने के लिए है, ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ न हो और दर्शन सुलभ हो सके. इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सूर्य मंदिर प्रशासन और स्थानीय जिला प्रशासन ने साथ मिलकर भूमिका निभायी है. इस वन-वे रूट से मंदिर में आने और जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी. ज्ञात हो कि सूर्य मंदिर देव पौराणिक एवं ऐतिहासिक मंदिरों में एक है. देश के विभिन्न राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर की पूजा-अर्जना करने पहुंचते हैं. यहां पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं, नगर वासियों एवं आम लोगों की सुविधा तथा आवागमन को सुचारू रूप से बनाये रखने की आवश्यकता है. यह भी ज्ञात हो कि देव में थाना मोड़, सूर्य मंदिर, देव बाजार व देव गोदाम होकर बड़ी वाहन, चारपहिया, छोटे वाहनों के परिचालन से आवागमन बाधित होता है एवं दुर्घटना भी होते रहती है. ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान का एक सार्थक प्रयास किया गया है. वैसे भी दर्शन-पूजन में हो रही परेशानियों को लेकर आम लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था. अब तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलने की उम्मीद बन गयी है. अनुमंडल प्रशासन द्वारा देव आने-जाने वाले श्रद्धालुओं व आम आवाम की सुविधाए, दुर्घटना पर नियंत्रण, आवागमन तथा आम जन जीवन सामान्य बनाये रखने के लिए सुगम यातायात प्रबंधन की व्यवस्था बनायी गयी है. इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. देव जा रहे है तो समझिये रूट देव थाना मोड़ से गुजरने वाली वैसे चारपहिया वाहन जिसे पूजा नही कराना है, केवल मंदिर दर्शन एवं पूजा अर्चना करना है, तो वैसे वाहनों को देव थाना मोड़ से पार्किंग के लिए रानी तालाब के पास मोड़ दिया जायेगा. पूजा कराने वाले वाहन रसीद कटा कर आगे जा सकते है. हॉस्पिटल मोड से चारपहिया मोटर वाहन जिन्हें पूजा कराना है वे रसीद के साथ हॉस्पिटल मोड़ से कन्हैया मोड़ पोखरा-कंवल तनुज मोड़ होते हुए पार्किंग स्थल किला मैदान के पास तक जायेंगे और वहीं वाहन लगायेंगे. उसी जगह पर पूजा करायेंगे या सूर्य मंदिर के बगल वाली गली में पूजा करा सकते हैं. हॉस्पिटल मोड़ से सूर्य मंदिर से आने वाली वाहन के लिए वन-वे रखा गया है. बिना रसीद वाले वाहनों को कंवल तनुज मोड़ पर ही रोक दिया जायेगा. चांदनी चौक मोड़ मस्जिद की ओर से सूर्य मंदिर की ओर जाने वाले वाहन को चांदनी चौक से पोखर की ओर मोड़ दिया जायेगा. वे कंवल तनुज मोड़ की तरफ से आ सकते है. बिना रसीद वाले वाहन पोखर के पास पार्किंग करेंगे. सूर्य मंदिर के आगे बाइक जो पूजा कराने के लिए लाये जायेंगे उन्हें सूर्य मंदिर के समीप बैरेकेडिंग लगाकर बैरेकेडिंग के अंदर ही व्यवस्था बनायी गयी है. पूजा कराने के अलावा आने वाले बाइक को पार्किंग स्थल (सूर्य मंदिर किला के समीप) लगाया जायेगा. निगरानी रखेंगे पदाधिकारी वाहनों की पूजा एवं श्रद्धालुओं के दर्शन पर निगरानी रखी जायेगी. रूट निर्धारण की निगरानी पदाधिकारी करेंगे. अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष आदेश का अनुपालन करेंगे. आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिक एवं चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post देव सूर्य मंदिर में वाहन पूजा को लेकर नये रूट तय, लागू हुआ नियम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलसा

भभुआ सदर. सीवों गांव में बांस के खंभे से गये धारा प्रवाहित बिजली तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया. यह घटना शनिवार की सुबह 6:30 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक, करेंट लगने से झुलसा व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव निवासी झकरी सिंह का 46 वर्षीय पुत्र संजय सिंह बताया जाता है. बांस के खंभे पर बिजली का तार गया हुआ था, इन्होंने ही तार को लगाया था. बिजली के तार को समेटने के दौरान अचानक उसमें करेंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गये. परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलसा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top