Hot News

May 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मतदाता सूची पुनरीक्षण की बीडीओ ने ली जानकारी

बैठक में सभी बीएलओ को दिया गया दिशा-निर्देश फोटो -5- बीएलओ के साथ बैठक करते बीडीओ. प्रतिनिधि, राजपुर अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ रविराज ने बीएलओ के साथ बैठक कर जानकारी प्राप्त की. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के सभी 95 बूथों पर पदस्थापित बीएलओ मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधित आवश्यक काम कर रहे हैं. बीएलओ द्वारा अब तक किये गये कार्य उपलब्धि की समीक्षा की गयी. शेड, फुटपाथ पर रहने वाले बेघर हिंदुस्तानीय नागरिकों और यौन कर्मियों के मामले में आवश्यक जानकारी ली गयी है. नये मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने व सुधारने के काम में निर्वाचन आयोग की अद्यतन गाइडलाइन का अनुपालन हो रहा है अथवा नहीं, इसका त्रुटिरहित समीक्षा की गयी. क्षेत्र अंतर्गत पैदाइशी मूल निवासी, जो दूसरे राज्यों में मतदाता हैं, उनके बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर निर्णय लेने को निर्देशित किया गया. दूसरे राज्यों से आकर रहने वाले अथवा लंबे समय से पढ़ाई कर रहे छात्रों का नाम जोड़ने अथवा मतदाता सूची से हटाने के कार्य की जानकारी ली गयी. मतदाता सूची में नाम, फोटो, पता आदि की गड़बड़ियों को सुधारने में कितना प्रतिशत उपलब्धि हुई है, इसकी जानकारी ली गयी. उन्होंने कहा कि सभी स्त्री एवं पुरुषों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो जाना चाहिए, जिनकी उम्र 18 एवं 19 वर्ष हो गयी हो. शिकायत मिलने पर बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई होगी. बीएलओ को जल्द से जल्द मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया. मौके पर अशोक कुमार सेठ, शिव शंभू राय समेत सभी नोडल बीएलओ मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मतदाता सूची पुनरीक्षण की बीडीओ ने ली जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुड्डू आलम दूसरी बार बने राजद प्रखंड अध्यक्ष

सिमरिया. किसान भवन में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सुरेश सिंह ने की. बैठक में पर्यवेक्षक जिप सदस्य सुभाष यादव, जियाउल हक, स्त्री मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, जिला उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन उपस्थित थे. पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया. गुड्डू आलम को दूसरी बार राजद प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. उन्हें माला पहना कर स्वागत किया गया. इसके बाद नवचयनित अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. गुड्डू आलम ने कहा कि पार्टी के हित में ईमानदारी पूर्व कार्य करूंगा. साथ ही पार्टी को सशक्त व मजबूत बनाया जायेगा. मौके पर रफीक मियां, नरेश यादव, वीरेंद्र यादव, जवाहर यादव, दानवीर सिंह भोगता, विजय यादव, तालेश्वर यादव, झल्लू यादव, राजेश कुमार साहू, हलीम अंसारी, मिन्हाज अंसारी, नागेश्वर महतो, महावीर महतो समेत अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गुड्डू आलम दूसरी बार बने राजद प्रखंड अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

20 दिनों से जमीन रजिस्ट्री व विवाह निबंधन कार्य ठप, लोग परेशान

: सोमवार से रजिस्ट्री कार्य शुरू हो जायेगा : उपायुक्त दीनबंधु चतरा. जिले में 20 दिनों से जमीन रजिस्ट्री व विवाह निबंधन कार्य ठप पड़ा हुआ है, जिससे प्रशासन को लाखो रुपये का नुकसान हुआ है. दुर्घटना में सब रजिस्ट्रार के घायल हो जाने के कारण रजिस्ट्री कार्य नहीं हो रहा है. लोगो को काफी परेशानी हो रही है. प्रतिदिन लोग रजिस्ट्री कराने निबंधन कार्यालय पहुंच रहे है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से मायूस होकर घर लौट रहे हैं. किसी को अपना इलाज, तो कोई बेटी की शादी को लेकर जमीन बिक्री कर रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है. दस्तावेज लेखकों को भी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है. इसके पूर्व हर रोज 40 से 50 रजिस्ट्री होती थी. दस्तावेज लेखक हर रोज कचहरी पहुंच रहे हैं, लेकिन जमीन रजिस्ट्री नहीं होने से दिनभर बैठ कर लौटना पड़ रहा है. दस्तावेज लेखकों व आम लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर जमीन रजिस्ट्री व विवाह निबंधन कार्य शुरू कराने की मांग की है. लोगों ने कहा देवरिया के विकास पांडेय ने कहा कि जमीन रजिस्ट्री को लेकर 20 दिनों से कचहरी का चक्कर लगा रहे हैं. वह एक फौजी है, छुट्टी लेकर रजिस्ट्री कराने आये थे. छुट्टी भी समाप्त हो रहा है, रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही है. कान्हाचट्टी कैंडीनगर के हुलास यादव ने कहा कि गुजरात में मजदूरी करते हैं, जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए गांव लौटा, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रतापपुर प्रखंड के कठोन के दिलीप यादव ने बताया कि जमीन खरीदी है, लेकिन रजिस्ट्री के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. दीभा मुहल्ला के अजय यादव बेटी की शादी के लिए जमीन बेचना चाह रहे है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने के कारण पूरा पैसा नहीं मिल रहा है. शादी में दिक्कत हो रही है. अध्यक्ष ने कहा झारखंड नवीस संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि नौ मई को सड़क दुर्घटना में सब रजिस्ट्रार शंकर मुंडा घायल हो गये थे, तब से रजिस्ट्री कार्य ठप है. रजिस्ट्री नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ दस्तावेज लेखकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. उपायुक्त को पत्र भेज कर परेशानी से अवगत कराते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गयी है. उपायुक्त ने कहा उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए सिमरिया एसडीओ सन्नी राज को सब रजिस्ट्रार का प्रभार दिया गया है. सोमवार से रजिस्ट्री कार्य शुरू हो जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 20 दिनों से जमीन रजिस्ट्री व विवाह निबंधन कार्य ठप, लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फाइलेरिया रोकथाम को लेकर संध्या चौपाल

मयूरहंड. फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार की देर शाम शालेय व खैरा गांव में संध्या चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां लोगों को फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी गयी. साथ ही ग्रामीणों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया. किट में गमला, तौलिया, मग, डिटॉल व साबुन था. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी मलेरिया पर्यवेक्षक सुमंत कुमार पांडेय, लैब टेक्नीशियन शंभु रंजन कुमार, सीएचओ अनिमा कच्छप, एएनएम विनीता कुमारी, एमपीडब्ल्यू धीरज कुमार, अभिनव कुमार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फाइलेरिया रोकथाम को लेकर संध्या चौपाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: आवास सर्वेक्षण में रिश्वत लेने वाले आवास सहायक की सेवा समाप्त

Motihari: मोतिहारी. पीएम आवास योजना के तहत आवास सर्वेक्षण के दौरान प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़ने के लिए रिश्वत लेने वाले ग्रामीण आवास सहायक धर्मेन्द्र कुमार की सेवा समाप्त कर दी गयी है. धर्मेन्द्र तेतरिया प्रखंड के ग्राम पंचायत कोठिया में कार्यरत थे. उनके द्वारा रमेश नामक व्यक्ति से छह आवेदन जमा करने के एवज में 500-500 रुपये की वसूली की गयी, जिसका वीडियो वायरल हो गया. मामले की जांच व स्पष्टीकरण के बाद उनकी सेवा समाप्त की गयी है. एनइपी निदेशक डॉ कुंदन ने बताया कि ग्रामीण आवास सहायक धर्मेन्द्र कुमार की आवाज वायरल वीडियो में प्रतीत हो रही है, जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गयी है. श्री कुमार चौथे आवास सहायक है, जिनकी सेवा समाप्त की गयी है. डॉ कुंदन ने बताया कि सर्वेक्षण का कार्य 15 मई को समाप्त हो गया. सभी आवास सहायक व पीआरएस जो सर्वे कार्य में लगे थे, उनसे लिखित लिया गया है कि एक भी व्यक्ति नहीं छूटा है. ऐसे में कोई व्यक्ति आवेदन देता है सूची में नाम जोड़ने के लिए तो संबंधित सर्वेकर्मी से जवाब-तलब व जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: आवास सर्वेक्षण में रिश्वत लेने वाले आवास सहायक की सेवा समाप्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधार पंजीकरण संशोधन केंद्र एक सप्ताह से बंद

इटखोरी. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आधार पंजीकरण संशोधन केंद्र एक सप्ताह से बंद है, जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है. लोग केंद्र बंद देख कर लौट जाते हैं. छात्र-छात्राओं को स्कूलों में नामांकन के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ रही है. कई विद्यार्थियों के आधार कार्ड में नाम व सरनेम में त्रुटि है, जिसे सुधारने के लिए चक्कर लगा रहे हैं. मालूम हो कि आधार कार्ड संशोधन केंद्र प्रखंड में एक ही है. इस संबंध में केंद्र संचालक सचित कुमार ने बताया कि सिस्टम में खराबी होने के कारण काम प्रभावित हो रहा है. सॉफ्टवेयर रिस्टोर किया जा रहा है, शीघ्र ही काम शुरू होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आधार पंजीकरण संशोधन केंद्र एक सप्ताह से बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गलियों में बह रहा नाली का गंदा पानी

कुदरा… शहर में कुछ ऐसे वार्ड भी हैं जो जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं. नगर पंचायत के गठन के बाद भी इन मुहल्ले की गलियों में नाली का पानी बहता है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है. गर्मी के दिनों में भी जगह-जगह जलजमाव देखने को मिल रहा है. वहीं, वार्ड आठ व नौ में पेयजल का भी उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है. नाली के अभाव में लोगों के घरों का पानी गलियों में ही गिरता है, जिससे गलियों में हमेशा जलजमाव का नजारा रहता है. कुदरा नगर पंचायत बनने के बाद लोगों में काफी उम्मीद जगी थी कि वार्ड का विकास होगा और लोगों को गलियों व जलनिकासी की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा, लेकिन कुदरा के नगर पंचायत बनने के बाद भी पूर्व की समस्या बरकरार है. गलियों में घरों का पानी बहने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है, जबकि स्त्रीओं व छोटे-छोटे बच्चों का इन गलियों में निकलना भी मुश्किल हो जाता है. स्थानीय निवासी लालजी सिंह का कहना है कि वार्ड आठ में गंदगी के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने व स्त्रीओं व बच्चियों को घर से बाजार आने जाने में काफी परेशानी होती है. जबकि, बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, हर जगह-जलजमाव का नजारा रहता है. वार्ड में पेयजल का भी उचित प्रबंध नहीं रहने से लोगों को पेयजल को लेकर परेशानी उठानी पड़ती है. लोगों का कहना है कि मुहल्ले के सभी लोगों के घरों तक पेयजल आपूर्ति का पानी नहीं पहुंच पाता है. गर्मी में जलस्तर नीचे खिसक जाने से पेयजल की परेशानी और बढ़ गयी है. इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज ने बताया कि वार्डों के जलनिकासी, पेयजल व सड़क की मरम्मत के लिए अगले माह तक टेंडर होना है. टेंडर होने पर सभी विकास कार्य कराये जायेंगे. # गर्मी में भी मुहल्ले की गलियों में जलजमाव, लोग परेशान # पेयजल के लिए भी लोगों को करना पड़ता है कठिनाइयों का सामना डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गलियों में बह रहा नाली का गंदा पानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड की हजारीबाग ओपन जेल में कैदी ने की खुदकुशी, 8 नक्सल केस थे दर्ज

हजारीबाग, जयनारायण-हजारीबाग जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा ओपन जेल के एक विचाराधीन नक्सली बंदी (कैदी) ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक बंदी दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र की मंझला तुरका पहाड़ी के छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी 30 वर्ष का था. उसके पिता का नाम दुखन देहरी है. सरेंडर करने के बाद छोटा श्यामलाल देहरी हजारीबाग ओपन जेल में था. इसके खिलाफ आठ नक्सल मामले दर्ज हैं. ओपन जेल के वार्ड डी में रखा गया था बंदी इस बंदी को नौ फरवरी 2021 को दुमका केंद्रीय कारा से हजारीबाग ओपन जेल स्थानांतरित किया गया था. जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि बंदी छोटा श्यामलाल देहरी को ओपन जेल के वार्ड डी में रखा गया था. ओपेन जेल में सभी बंदी अलग-अलग वार्ड में रहते हैं. शनिवार की सुबह बंदियों की गिनती हो रही थी तो छोटा श्यामलाल देहरी नहीं था. वार्ड में तलाशी ली जाने लगी तो छोटा श्यामलाल देहरी के वार्ड का दरवाजा अंदर से बंद था. The post झारखंड की हजारीबाग ओपन जेल में कैदी ने की खुदकुशी, 8 नक्सल केस थे दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हैं सवी और नील, बनेंगे अच्छे दोस्त

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी चार्ट में कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. यही वजह है कि मेकर्स ने हाल ही के दिनों में कहानी में बड़ा बदलाव किया और नई कहानी पेश की. तेजू और रजत के डेथ ट्रैक को दिखाया गया. वहीं सवी के रूप में भाविका शर्मा की एंट्री हुई. उन्होंने आईपीएस बनकर वापसी की. पति की अचानक हुई मौत से सवी काफी टूट गई और वह कातिल तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रही है. रजत और तेजू की मौत के बाद, कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आए भी हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है. पति के कातिल को ढूढ़ रही है सवी गुम है किसी के प्यार में की मौजूदा कहानी भावनाओं का तूफान है. शुरू में, सवी को ठक्कर से सपोर्ट मिला, लेकिन अब वे उसकी कठिनाइयों का आनंद लेते दिखते हैं. अकेलापन और विश्वासघात महसूस करते हुए, सवी अपने पति की मौत की स्वतंत्र जांच में लगी रहती है. साथ ही, नील ऋतुराज के बारे में सच्चाई का पता लगाता है. रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हैं सवी और नील गुम है किसी के प्यार में की अपकमिंग कहानी में दर्शक देखेंगे कि सवी की जांच उसे परेशानी में डाल देती है. वह पुलिस से बचने की कोशिश करती है, क्योंकि वह जानती है कि वे उसे जेल में डाल देंगे और फिर वह अपनी जांच पूरी नहीं कर पाएगी. नील देखता है कि क्या हो रहा है और उसकी मदद करता है. वह उसे पकड़ता है और उसे गले लगाता है, जिससे पुलिस को लगे कि दोनों लवर हैं और एक दूसरे से प्यार कर रहे हैं. एक बार जब पुलिस चली जाती है, तो सवी को पता चलता है कि नील की हरकतें उसकी सुरक्षा के उद्देश्य से थीं. यह घटना दोनों को करीब लेकर आती है और वह एक अच्छे दोस्त बन जाते हैं. नील गुंडों में फंस जाता है पिछले एपिसोड में हमने देखा कि सवी और नील को हीरे मिलते हैं. सवी नील से हीरे मांगता है और वह सोचता है कि क्या वह लालची है या तहकीकात कर रही है. नील सवी का पीछा करता है और पाता है कि गुंडों ने रिधि का अपहरण कर लिया है और हीरे चाहते हैं. नील सवी को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन गुंडे उसे पकड़ लेते हैं और उसे चोट पहुंचाते हैं. यह भी पढ़ें- sooraj pancholi :एक्टर ने कहा कभी भी शादीशुदा अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक सीन नहीं करूंगा The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हैं सवी और नील, बनेंगे अच्छे दोस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC 12th Science Topper 2025: मजदूर की बेटी अंकिता दत्ता बनी राज्य की टॉपर, गोविंदपुर का नाम किया रोशन

JAC 12th Science Topper 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा 2025 में प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर की छात्रा अंकिता दत्ता ने पूरे राज्य में टॉप कर मिसाल कायम की है. इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गोविंदपुर और धनबाद जिले में खुशी की लहर है. साधारण परिवार, असाधारण सफलता अंकिता एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वह टुंडी रोड दुर्गा मंदिर, गोविंदपुर की रहने वाली हैं. उनके पिता प्रलय कुमार दत्ता एक मजदूर हैं और पढ़ाई अधूरी छोड़ चुके हैं। माता मालती दत्ता एक गृहिणी हैं और मैट्रिक तक शिक्षित हैं. आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया. रोजाना 3–4 घंटे की पढ़ाई और सोशल मीडिया से दूरी 18 वर्षीय अंकिता दत्ता ने बताया कि वह प्रतिदिन 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती थीं. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और यूट्यूब व गूगल का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए किया. उनका मानना है कि अगर ठान लिया जाए तो गरीबी कभी भी पढ़ाई में बाधा नहीं बन सकती. विद्यालय और शिक्षकों का मिला सहयोग अंकिता बताती हैं कि विद्यालय के निवर्तमान प्राचार्य दिनेश सिंह और वर्तमान प्राचार्य विजय कुमार तांती ने उन्हें पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया. उनके पिता ने बताया कि मैट्रिक के बाद उन्होंने बेटी का दाखिला धनबाद के किसी बड़े स्कूल में कराने की कोशिश की थी, लेकिन संभव नहीं हो पाया. ऐसे में पास के ही प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर में नामांकन कराया गया. समाज का सम्मान, बेटी पर सबको गर्व अंकिता की इस सफलता पर पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है. सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि अंकिता ने गोविंदपुर का नाम पूरे झारखंड में रोशन किया है और उन्हें सम्मानित किया जाएगा. मुखिया झूमा मुखर्जी, बुबाई दत्ता, जयजीत मुखर्जी, और नागरिक समिति अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने बताया कि 30 जून को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अंकिता को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा. Also Read: JAC Board 12th Commerce Topper: झारखंड बोर्ड 12वीं में चमकीं रेशमी, 476 अंक लाकर काॅमर्स स्ट्रीम में स्टेट टाॅपर Also Read: JAC 12th Science Topper 2025: चायवाले के बेटे ने झारखंड 12वीं साइंस में किया टॉप, जानिए अंकित की प्रेरणादायक कहानी The post JAC 12th Science Topper 2025: मजदूर की बेटी अंकिता दत्ता बनी राज्य की टॉपर, गोविंदपुर का नाम किया रोशन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top