Hot News

May 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sagittarius Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, जिम्मेदारियों को उत्साह के साथ निभाना होगा

Sagittarius Weekly Horoscope 2 to 8 June 2025: जून माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल. धनु साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून 2025 धनु राशि:यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा, लेकिन कुछ अड़चनें भी सामने आ सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि, निजी जीवन में किसी मुद्दे को लेकर असहमति संभव है, जिसे समझदारी और संवाद से सुलझाने का प्रयास करें. करियर और व्यवसाय की दृष्टि से यह समय पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने का है. सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा जिससे कार्यों में गति आएगी. फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. रिश्तों के मामले में दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी प्रस्ताव आ सकते हैं. वहीं, मित्रों के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून और राहत प्रदान करेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह थोड़ा व्यस्त और थकावट भरा हो सकता है. अत्यधिक भागदौड़ से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान दें. नींबू पानी जैसे प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद रहेगा. इस सप्ताह की लकी डेट्स हैं 01, 04 और 05. शुभ रंग गुलाबी, पीला और लाल हैं, जबकि लकी दिन सोमवार, मंगलवार और गुरुवार रहेंगे. सावधानी के रूप में सलाह दी जाती है कि निवेश करते समय दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें. उपाय के रूप में सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें, चंद्रमा को अर्घ्य दें और केले के पेड़ की पूजा करें. ये उपाय मानसिक शांति और सौभाग्य बढ़ाने में सहायक रहेंगे. The post Sagittarius Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, जिम्मेदारियों को उत्साह के साथ निभाना होगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Scorpio Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, सतर्कता और विवेक का परीक्षण होगा

Scorpio Weekly Horoscope 2 to 8 June 2025: जून माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून 2025 वृश्चिक राशि: इस सप्ताह आपकी सकारात्मक ऊर्जा आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकती है. नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है और कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर विचार किया जा सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, निजी जीवन में कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन संयम और धैर्य से स्थितियां संभाली जा सकती हैं. करियर और व्यवसाय के लिहाज से आपका आत्मविश्वास इस सप्ताह मजबूत रहेगा. आपको नई नौकरी या पदोन्नति से जुड़ी खुशसमाचारी मिल सकती है. व्यापारियों को विदेशी संपर्कों से लाभ होने की संभावना है. हालांकि कार्यस्थल पर कुछ लोग ईर्ष्यावश बाधा डाल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. रिश्तों में इस सप्ताह ईगो के टकराव से प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है. बेहतर होगा कि आप अपने साथी से खुलकर संवाद करें. पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा ताकि सामंजस्य बना रहे. स्वास्थ्य की दृष्टि से सीने में भारीपन या नींद की समस्या परेशान कर सकती है. खुद को तरोताजा रखने के लिए सुबह की सैर करें और जड़ी-बूटियों का सेवन लाभकारी रहेगा. इस सप्ताह की लकी डेट्स हैं 01, 04 और 05. शुभ रंग गुलाबी, पीला और लाल हैं, जबकि लकी दिन सोमवार, मंगलवार और गुरुवार माने जा सकते हैं. सावधानी के तौर पर गुस्से में कोई निर्णय न लें और जल से संबंधित दुर्घटनाओं से सावधान रहें. उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें और मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान करें. इससे मानसिक शांति और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. The post Scorpio Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, सतर्कता और विवेक का परीक्षण होगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Capricorn Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें

Capricorn Weekly Horoscope 2 to 8 June 2025: जून माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल. मकर साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून 2025 मकर राशि:इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा. जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी संभव है. आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं और नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे. करियर और व्यवसाय की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है. व्यापार कर रहे जातकों को कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है. साथ ही बॉस के साथ आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे, जिससे आगे चलकर लाभ मिल सकता है. रिश्तों के मामले में प्रेम संबंधों में गंभीरता और स्थिरता आएगी. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से घुटनों और जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है. ठंडी चीजों से परहेज करें और गर्म जल का सेवन करने से राहत मिल सकती है. इस सप्ताह की शुभ तिथियाँ हैं 02, 03 और 07. आपके लिए हरा, नीला और क्रीम रंग शुभ रहेंगे, जबकि बुधवार, शुक्रवार और शनिवार लाभकारी दिन सिद्ध हो सकते हैं. सावधानी के तौर पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और तनाव से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करें. उपाय के रूप में शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. यह उपाय आपको मानसिक शांति और कार्यों में सफलता दिला सकता है. The post Capricorn Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aquarius Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, हर कदम सोच-समझकर उठाएं

Aquarius Weekly Horoscope 2 to 8 June 2025: जून माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल. कुम्भ साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून 2025 कुम्भ राशि:इस सप्ताह आपकी मेहनत और प्रतिबद्धता रंग लाएगी. नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है और आपके लिए आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. नए अवसर भी मिल सकते हैं, हालांकि कामकाज के मामले में सप्ताह मिला-जुला रह सकता है. करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में आपका फोकस और परिश्रम सफलता दिला सकता है. इंटरव्यू या किसी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाह रहे हैं, तो यह समय आपके लिए उपयुक्त है. रिश्तों की बात करें तो मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन इन्हें संवाद के माध्यम से सुलझाया जा सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से आंखों में थकावट और रक्तचाप से संबंधित परेशानी हो सकती है. नींद की कमी तनाव को बढ़ा सकती है, इसलिए पर्याप्त आराम लेना जरूरी है. इस सप्ताह की लकी डेट्स हैं 02, 03 और 07. आपके लिए हरा, नीला और क्रीम रंग शुभ रहेंगे, जबकि बुधवार, शुक्रवार और शनिवार लाभकारी दिन हो सकते हैं. सावधानी के रूप में डिजिटल स्क्रीन का अधिक उपयोग न करें और शरीर को पर्याप्त आराम दें. उपाय के तौर पर शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. इससे मानसिक शांति और शुभ फल प्राप्त होंगे. The post Aquarius Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, हर कदम सोच-समझकर उठाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pisces Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, वित्तीय निर्णय से पहले सलाह लेना न भूलें

Pisces Weekly Horoscope 2 to 8 June 2025: जून माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल. मीन साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 जून 2025 मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है, लेकिन आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा. नए आय स्रोत मिलने की संभावना है, जिससे धन लाभ होगा, लेकिन आपको बचत पर भी ध्यान देना चाहिए और जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. करियर और व्यवसाय की बात करें तो कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी और सम्मान प्राप्त होगा. यदि आपने हाल ही में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू किया है, तो उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं. साथ ही पुराने क्लाइंट्स से भी लाभ होने की संभावना है. रिश्तों के मामले में दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. प्रेमी युगल के बीच विश्वास बढ़ेगा और भाई-बहनों के साथ मेलजोल में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से ब्लड शुगर और लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए समय-समय पर जांच कराते रहें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. इस सप्ताह की लकी डेट्स हैं 01, 04 और 05. शुभ रंग गुलाबी, पीला और लाल हैं, जबकि सोमवार, मंगलवार और गुरुवार आपके लिए लकी दिन साबित हो सकते हैं. सावधानी के तौर पर मीठे का सेवन कम करें और पर्याप्त नींद लेना न भूलें.उपाय के रूप में गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु की पूजा करें. उन्हें तुलसी पत्र अर्पित करें और “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का जाप करें. The post Pisces Weekly Horoscope 2 से 8 जून 2025, वित्तीय निर्णय से पहले सलाह लेना न भूलें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raj Khosla Biography:मुकेश की वजह से राज खोंसला का सिंगर बनने का सपना था टूटा..

raj khosla biography:फिल्म निर्माता और निर्देशक राज खोंसला का यह जन्मशताब्दी वर्ष है.बीते दिनों उनके जन्मदिन यानी 31 मई को उनकी पहली ऑफिशियल बायोग्राफी “राज खोसला: द ऑथराइज़्ड बायोग्राफी”की भी लॉन्चिंग हुई .दिवंगत फिल्म निर्माता की बेटियों अनीता खोसला और उमा खोसला कपूर के सहयोग से लेखक अंबरीश रॉयचौधरी ने यह किताब लिखी है.वह सिनेमा पर आधारित अपनी एक किताब के लिए नेशनल अवार्ड भी जीत चुके हैं. राज खोंसला की इस बायोग्राफी, उससे जुड़ी चुनौतियों, रोचक पहलुओं पर उर्मिला कोरी से हुई बातचीत के प्रमुख अंश बायोग्राफी पर पांच साल का वक्त लगा उनकी बेटियां काफी समय से अपने पिता की बायोग्राफी पर कुछ काम करवाना चाहती थी. फिल्मफेयर के एडिटर जितेश पिल्लई से उन्होंने अपनी बात शेयर की थी और जितेश ने उन्हें मेरा नाम सजेस्ट किया था. इस किताब को लिखने में पांच सालों का समय गया. इस बायोग्राफी में हमने राज खोंसला को भगवान नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर पेश किया है. उनकी खूबियों ही नहीं बल्कि खामियों पर भी बात की है. शुरूआती जिंदगी पर बहुत रिसर्च करना पड़ा शुरूआती दौर चीज ढूंढने थोड़ी मुश्किल थी. उनका स्कूल लाइफ.कॉलेज लाइफ.जब वह बड़े हो रहे थे.विभाजन के बाद उनकी लाइफ में क्या चल रहा था। उसको ट्रैक करना मुश्किल था. सभी को पता है कि वह म्यूजिक की तरफ बहुत ज्यादा रुझान रखते थे.पंडित जगन्नाथ तिवारी से उनकी शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग हुई थी. सहगल साहब से वह मुतासिर थे. वह उनकी आवाज में गाना गाना चाहते थे. 40 और 50 के दशक की दिक्कत क्या है कि उनके साथ काम किए या उनके साथ रहे ज्यादातर लोग गुजर चुके हैं तो उस पहलू को जानने के लिए बहुत सारा रिसर्च किया गया. उनके चंद इंटरव्यूज मिले. फिल्मफेयर और दूसरी मैगजीन के अलावा अमीन सयानी के साथ एस कुमार का मुकदमा में भी उनको कटघरे में लाया गया था.उस शो का फॉर्मेट वही था.जिसमें उन्होंने अपने बचपन पर बात की है.इसके साथ ही फॅमिली वालों ने भी इस पर जानकारी दी. अब तक पब्लिक डोमेन में जो भी है,उससे ज्यादा हमारी किताब उनके बारे में बताती है. मुकेश की वजह से सिंगिंग को दिया छोड़ सभी को यह बात पता है कि उन्हें संगीत से बहुत लगाव था. उसे वक्त सहगल साहब माटुंगा मैं रहते थे और उनके घर पर अक्सर महफिले जमती थी तो वह भी उस महफिल का हिस्सा बनते थे. एक दो फिल्मों में उन्होंने गाना भी गया है. मदन मोहन जब कंपोजर के तौर पर फिल्म आंखें से डेब्यू कर रहे थे. यह 1950 की फिल्म है.उन्होंने उस फिल्म में गाना गाया था. उसके बाद भी कुछ चंद फिल्मों में उन्होंने गाना गया था. उन्होंने अभिनय भी किया था एक फिल्म आई थी रेन बसेरा।उसमें उनका एक रोल था. उस वक्त रंजित स्टूडियो बहुत ही फेमस स्टूडियो हुआ करता था. एक दिन वहां से इनको बुलावा आया प्लेबैक सिंगिंग करने के लिए,लेकिन वहां पर उनकी बजाय किसी और को चुन लिया गया था. जिसका राज जी को बहुत ही ज्यादा बुरा लगा था. वहइस कदर आहत हो गए थे कि उन्होंने सिंगिंग छोड़ दिया. वह सिंगर जो चुन लिया गया था वह और कोई नहीं बल्कि मुकेश थे. देवानंद ने निर्देशन का सुझाव था दिया देश में उस वक्त पर अलग-अलग जगह पर अलग-अलग कॉफी हाउसेज बने हुए थे. वह कॉफी हाउसेस, जो टैलेंटेड लोग थे. उनका हब बनता चला गया था. उसे वक्त साउथ मुंबई में एक कॉफी हाउस हुआ करता था तो वहां पर जो गाते थे, जो लिखते थे. जो एक्टिंग करना चाहते थे या फिर करते थे उन सब का उठना बैठना था. इस कॉफी हाउस में राज जी को एक नौजवान युवक मिला था, जो उनके ही गांव के आसपास का था. वह नौजवान देवानंद थे, जो उस एक्टर बन चुके थे.राज जी और उनकी फैमिली का भी कुछ कनेक्शन था. देव साहब के एक और भाई थे. जिनका फिल्मों के साथ कुछ लेना देना नहीं था.वो वकील थे. वह खोसला परिवार के लॉयर थे. राज को देवानंद ने ही कहा था कि तुम फिल्मों के निर्देशन में क्यों नहीं किस्मत आजमाते हो. पहले असिस्टेंट के तौर पर फिल्में बनाना सीख लो और उसके बाद अपनी फिल्में बनाओ.इसके बाद देव साहब ने ही उन्हें गुरु दत्त से मिलवाया और राज जी उनके असिस्टेंट बन गए. हॉलीवुड से ज्यादा मराठी उपन्यास से थे प्रभावित गुरुदत्त और देव साहब दोनों उस जमाने में हॉलीवुड की फिल्में बहुत देखा करते थे ताकि सीख सके. यह राज जी में भी आया.उनकी फिल्म मुंबई का बाबू ओ हेनरी के उपन्यास पर थी.मगर मैं फिर भी इस बात को नहीं मानता कि उनकी फिल्में पश्चिम से ज्यादा प्रभावित थी.वह सबसे ज्यादा मराठी उपन्यासों से प्रभावित होते थे.उनकी फिल्म दो रास्ते मराठी उपन्यास नीलमबारी पर आधारित थी. मैं तुलसी तेरे आंगन की उपन्यास असी तुसी प्रीत पर थी. मेरा साया मराठी की एक फ़िल्म थी पाटला उससे प्रेरित थी, जिसके निर्देशक जाने-माने राजा पराँजपे थे. हिचकॉक से नहीं फ्रैंज काफ्का के थे मुरीद राज खोसला की तुलना अक्सर हॉलीवुड निर्देशक अल्फ्रेड हिचकॉक से की जाती है। उन्हें हिंदी सिनेमा का हिचकॉक भी कहा जाता है लेकिन वह हिचकॉक से ज्यादा फ्रैंज काफ्का से ज्यादा प्रभावित थे.निर्देशक महेश भट्ट उनके असिस्टेंट रह चुके हैं तो मैं उनसे इस बायोग्राफी के सिलसिले में बात की तो उन्होंने खुद यह बात बताई कि राज जी बहुत ज्यादा फ्रैंज से इंस्पायर थे उनकी पहली फिल्म मिलाप काफ्का के ही एक उपन्यास पर थी. टास्क मास्टर नहीं कूल निर्देशक थे राज जी निर्देशक के तौर पर टास्क मास्टर नहीं थे बल्कि वह बहुत ही कूल और चिल निर्देशक थे. जब तक वह काम करते थे शार्प विजन के साथ करते थे.उन्हें काम करना ही नहीं बल्कि करवाना भी आता था लेकिन चार घंटे शूटिंग होने के बाद वह पैकअप के बहाने ढूंढते थे. सेट पर कोई उनसे मिलने आ गया तो वह फिर बोल देते कि अब पैकअप कर लेते हैं फिर चाय मंगवाओ। व्हिस्की खोलो।बैठो इंजॉय करते हैं. उनके असिस्टेंट जॉन बख्शी ने उनके गुजर जाने के बाद एक मैगज़ीन में लिखा था.80 के दशक में अमेरिका में 2 दिन की छुट्टी होने लगी थी.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो दिवसीय नव चेतना गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

मधुपुर. शहर के शेखपुरा स्थित बढ़ई टोला में शनिवार को दो दिवसीय 5 कुण्डीय नव चेतना गायत्री महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. इस दौरान बड़ी संख्या में स्त्री व लड़कियां शामिल रही. यात्रा बढ़ई टोला हनुमान मंदिर से होते हुए रेफरल मोड़, शेखपुरा दुर्गा मंदिर होने हुए पुन: मंदिर प्रांगण पहुंची. उसके उपरांत पुरोहितों द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा की गयी. वहीं, संध्या में भजन गायक द्वारा जागरण का आयोजन किया गया. मौके पर रंजू देवी, पूजा देवी, रीना देवी, सत्तो शर्मा, रामानुज, पप्पू यादव, सोहनलाल विश्वकर्मा, रहीश शर्मा, शंकर चंडावत, मुरारी कर्ण, माधुरी यादव, शकुंतला देवी, प्रेम चौरसिया सहित अन्य सदस्य शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो दिवसीय नव चेतना गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सूफी कव्वाल प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब लुभाया

मधुपुर. करौं प्रखंड के बघनाडीह मैदान में लालगढ़ मोटिया कमेटी के तत्वावधान में लतीफ शाह बाबा के उर्स के अवसर पर शुक्रवार देर रात को एक भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम में यूपी के बनारस से आयी मशहूर कव्वाल रुखसानो बानो एंड टीम और जौनपुर के नफीस हिंदुस्तानी एंड पार्टी ने शायरी और कव्वाली के माध्यम से रोचक मुकाबला पेश किया. दोनों टीमों ने सूफियाना अंदाज में अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. लतीफ शाह बाबा के उर्स पर आयोजित इस कार्यक्रम ने हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बनकर सामुदायिक सद्भाव का संदेश दिया. बताया गया कि इस तरह के आयोजनों से लोगों के बीच धार्मिक सौहार्द बढ़ता है. मौके पर एसडीपीओ सतेंद्र प्रसाद, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष जियाउल हक उर्फ टार्जन, पूर्व जिला परिषद सदस्य बलबीर राय, गुलाम अशरफ उर्फ राजू, मुखिया मंटू शेख, बधनाडीह पंचायत के मुखिया जमील, शबाना प्रवीण, श्याम आदि मौजूद थे. ——— लतीफ शाह बाबा के उर्स के अवसर पर कव्वाली कार्यक्रम का किया आयोजन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सूफी कव्वाल प्रस्तुत कर श्रोताओं को खूब लुभाया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : राष्ट्रपति के आवागमन रूट की सड़कों की मरम्मत करवायें और मार्गों से अतिक्रमण हटायें : डीसी

प्रमुख संवादादाता, देवघर : एम्स देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन प्रस्तावित है. इसलिए राष्ट्रपति के आवागमन वाले प्रस्तावित मार्गों पर अतिक्रमण यथा शीघ्र हटायें और संबंधित सड़कों की मरम्मत अविलंब करवायें. उक्त निर्देश डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्यपालक अभियंता को दिया. डीसी शनिवार को समाहरणालय में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे. बैठक में उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा की. डीसी ने कार्याें को बेहतर तरीके से करने के लिए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित करके प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी तैयारियों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. बाबा मंदिर, एम्स, एयरपोर्ट व सर्किट हाउस में साफ-सफाई व विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखें डीसी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाबा मंदिर, एम्स, एयरपोर्ट व सर्किट हाउस में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखें. साथ ही परिचय पत्र, वाहन पास जैसी चीजों को पूर्ण रूप से समय पर तैयार करवायें. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से राष्ट्रपति के आने-जाने वाले रूट लाइन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक, रुटलाइन सहित सभी तैयारी पुख्ता तरीके से कर लें. इसमें कहीं भी कोई चूक या लापरवाही नहीं हो. बैठक में एसी हीरा कुमार, एसडीओ देवघर रवि कुमार, एनडीसी शैलेश कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार हिंदुस्तानी, एसडीपीओ, हेडक्वार्टर डीएसपी, डीएसपी ट्रैफिक, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा मुकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर मनोज कुमार महतो, कार्यपालक अभियंता नागेंद्र नाथ देवनाथ, एपीआरओ रोहित कुमार विद्यार्थी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. हाइलाइट्स राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों को लेकर डीसी ने की बैठक सफाई, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर लें आवागमन वाले रूटलाइन में पुलिस बल की तैनाती और पुख्ता ट्रैफिक की व्यवस्था सुनिश्चित करें डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : राष्ट्रपति के आवागमन रूट की सड़कों की मरम्मत करवायें और मार्गों से अतिक्रमण हटायें : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारवाड़ी युवा मंच ने जूस व गमछे का किया वितरण

मधुपुर. भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज के नेतृत्व में शनिवार को राहगीरों के लिए जूस पानी व गमछा का वितरण किया गया. ऋषभ ने बताया कि बढ़ते गर्मी को देखते हुए शहर के हटिया रोड गांधी चौक, स्टेशन रोड, भगत सिंह चौक सहित अन्य जगहों पर मंच के सदस्यों ने राहगीरों, रोड साइड दुकान लगाने वाले दुकानदार, रिक्शाला, ठेलावला, फेरी वालों के बीच जूस व पसीने से निजात पाने के लिए गमछा का वितरण किया. मंच का उद्देश्य है कि कमाने व खरीदारी करने वालों को गर्मी में किसी प्रकार का दिक्कत न हो. वहीं, लोगों ने मारवाड़ी युवा मंच की ओर से चलाये जा रहे इस अभियान की सराहना की है. सदस्यों ने कहा कि नगर परिषद को चाहिए कि जगह-जगह ठंडे पीने का पानी की व्यवस्था हो. मौके पर सचिव विवेक कलबलिया, कोषाध्यक्ष अंकित कलबलिया, अमित मोदी, अभिषेक जलान, अमित दुधेरिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मारवाड़ी युवा मंच ने जूस व गमछे का किया वितरण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top