Hot News

May 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Operation Shield : पाकिस्तान से सटे राज्यों में बजेगा सायरन, आतंकियों की नींद उड़ी

Operation Shield : नागरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने एवं इसका आकलन करने के लिए ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत ‘मॉक ड्रिल’ और ‘ब्लैक आउट’ आज होना है. पाकिस्तान से सटे राज्यों में होने वाली मॉक ड्रिल ने पड़ोसी देश में हलचल मचा दी है। हिंदुस्तान की इस तैयारी को लेकर पाकिस्तान के मीडिया चैनलों पर खलबली मची हुई है. वहां के वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सैन्य अधिकारी इस मॉक ड्रिल को हिंदुस्तान के संभावित बड़े एक्शन से जोड़कर देख रहे हैं. कुछ तो एटमी हमले तक की आशंका जताते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के हालिया बयान और मॉक ड्रिल की टाइमिंग ने पाकिस्तान को और बेचैन कर दिया है. कहां होगा मॉकड्रिल? पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल की तैयारी करीब पूरी हो चुकी है. मॉक ड्रिल की समाचार से आतंकी संगठनों में हड़कंप मच गया है और पाकिस्तान के न्यूज चैनलों पर लगातार बहस देखने को मिल रही है. चैनलों पर एक ही सवाल गूंज रहा है—क्या हिंदुस्तान फिर से कोई बड़ा एक्शन लेने वाला है? ऐसा इसलिए क्योंकि पिछली बार भी मॉक ड्रिल से ठीक पहले पीओके में आतंकियों के ठिकानों को टारगेट किया गया था. ऐसे में पाकिस्तान में डर हर तरफ साफ नजर आ रहा है. मॉकड्रिल को लेकर उच्च अधिकारियों की बैठक राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने सायरन सिस्टम को दुरुस्त रखने व ‘प्रतिक्रिया’ समय को न्यूनतम करने को कहा. आधिकारिक बयान के अनुसार, पंत ने कहा कि अधिकारी सभी संचार माध्यमों एवं सायरन सिस्टम को दुरुस्त करने पर जोर दें. नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा ने मॉकड्रिल के दौरान वायुसेना, डॉक्टरी सुविधा, स्थानीय निकाय, गृह रक्षा, ऊर्जा, पुलिस विभाग और जिला प्रशासन की भूमिका के बारे में अलर्ट रहने की बात की. आज की रात पाकिस्तान के लिए बेचैनी भरी होगी, ऐसा इसलिए क्योंकि 6-7 मई की रात हुए आतंक के सफाए की यादें अब भी आतंकियों के जेहन में ताजा हैं. हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकी जिंदा हैं और फिर से मॉकड्रिल का ऐलान हो चुका है. बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. The post Operation Shield : पाकिस्तान से सटे राज्यों में बजेगा सायरन, आतंकियों की नींद उड़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. पुलिस ने छापेमारी अभियान में चार लोगों को किया गिरफ्तार

भागलपुर भागलपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें शराब से जुड़े मामलों में तीन अभियुक्तों को पकड़ा, जिनमें एक के पास से शराब की खेप भी बरामद की गयी. इसके अलावा एक वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी भी की गई. शराब के साथ पकड़े गए अभियुक्त के पास से 267.810 लीटर विदेशी शराब और 15 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. शराब सेवन के आरोप में दो अभियुक्त भी हिरासत में लिए गए. हत्या के प्रयास, पॉक्सो और अन्य गंभीर मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. वहीं, एक कुर्की और 19 वारंट का निष्पादन किया गया. वाहन जांच अभियान में 69,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. पुलिस ने छापेमारी अभियान में चार लोगों को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : बोरिंग रोड चौराहे पर बाइक पर बैठ कर फायरिंग करने में छात्र सहित दो गिरफ्तार

संवाददाता, पटना : बोरिंग कैनाल रोड में बाइक पर बैठ कर बेवफा चायवाला के पास फायरिंग करने के वायरल वीडियो के मामले में एक छात्र सहित दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में पालीगंज का मनीष कुमार व पाटलिपुत्र के गोसांईं टोला निवासी आदित्य कुमार शामिल हैं. आदित्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है और मनीष मैनपुरा में किराये का कमरा लेकर सब्जी बेचता है. तीन युवकों का एक वीडियो बोरिंग कैनाल रोड स्थित बेवफा चायवाला के पास फायरिंग करते हुए वायरल हुई थी. इस मामले में बुद्धा कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया था. इसमें एक युवक फायरिंग कर रहा था. दूसरा युवक बाइक पर बैठा है और तीसरा युवक वीडियो बना रहा है. वायरल वीडियो में बाइक मनीष चला रहा था, जबकि ओम सिंह फायरिंग कर रहा था. साथ ही अमन वीडियो बना रहा था. इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक एक घर के आंगन में पिस्टल से फायरिंग कर रहा था. यह वीडियो पाटलिपुत्र के गोसाई टोला स्थित आदित्य कुमार के घर पर बनाया गया था. इस वीडियो में भी ओम सिंह फायरिंग कर रहा था और अमन कुमार वीडियो बना रहा था. ओम व अमन को पकड़ने को छापेमारी इस वायरल वीडियो की जांच पाटलिपुत्र थाने की पुलिस कर रही थी. हालांकि, फायरिंग करने के इस मामले में ओम सिंह व अमन कुमार फिलहाल फरार हैं. उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. ओम सिंह कुर्जी बालू पर का रहने वाला है और अमन का घर शिवपुरी में है. मनीष और ओम की दोस्ती आदित्य के बर्थडे के दौरान 28 फरवरी को हुई थी. आदित्य ने अपने पार्टी में ओम सिंह को बुलाया था. सिटी एसपी मध्य स्वीटी सहरावत ने बताया कि पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने फायरिंग करने के मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया है. बैंक अधिकारी का बेटा है ओम सिंह पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की, तो पता चला कि बोरिंग कैनाल रोड में बेवफा चायवाला के सामने और गोसाई टोला में आदित्य के घर के आंगन में ओम सिंह ही फायरिंग कर रहा था. ओम सिंह भी छात्र है और वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है. उसके पिता बैंक अधिकारी हैं और माता शिक्षिका हैं. हालांकि, वह मूल रूप से नौबतपुर का रहने वाला है. लेकिन, कुर्जी बालू पर रहता है, जबकि अमन शिवपुरी का रहने वाला है और यह भी छात्र है. ये लोग रील बनाने के लिए फायरिंग कर रहे थे. साथ ही अपने दोस्तों के बीच उस रील को भेज कर अपना प्रभाव व ताकत दिखा कर धौंस जमा रहे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : बोरिंग रोड चौराहे पर बाइक पर बैठ कर फायरिंग करने में छात्र सहित दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : नालंदा पुलिस ने पिकअप वैन मालिक के बजाय ऑटो चालक को भेजा चालान

संवाददाता, पटना : दूसरे जिले की पुलिस द्वारा पटना के गाड़ी चालकों को गलत तरीके से चालान की रसीद भेज दी जा रही है, जिसके कारण गाड़ी चालक परेशान हो रहे हैं. साथ ही पटना में ऐसी व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण दूसरे जिले की पुलिस द्वारा काटे गये चालान की समस्या का समाधान हो सके. एक तरह से दूसरे की गलती का खामियाजा कोई और भुगत रहा है. पटना ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. कंकड़बाग के अशोक नगर के ऑटो चालक शंकर कुमार को नालंदा पुलिस ने एक पिकअप वैन द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काट दिया गया है. खास बात यह है कि पिकअप वैन का नंबर और ऑटो का नंबर भी अलग-अलग हैं. इसके बावजूद तीन हजार रुपये का चालान भेजा गया है. ऑटो का नंबर बीआर 01 जीएम 6167 है, जबकि पिकअप वैन का नंबर बीआर 01 जीएम 2167 है. नालंदा के चंडी में पिकअप ने ट्रैफिक नियम तोड़ा था नालंदा पुलिस ने चंडी के हनुमानगढ़ इलाके में पिकअप वैन द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण चालान काटने का कारण अंकित किया है. नालंदा पुलिस ने तो चालान शंकर कुमार को भेज दिया. अब इसके कारण ऑटो चालक परेशान हो रहे हैं, क्योंकि उनके इंश्योरेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं. इस समस्या के निदान को लेकर वह पटना स्थित ट्रैफिक एसपी के कार्यालय गये. लेकिन, वहां के स्टाफ ने शंकर को यह बताया कि उनके स्तर से कुछ नहीं हो सकता है. वह नांलदा जाकर अपनी शिकायत करें या फिर स्पीड पोस्ट से अपने आवेदन को नालंदा के एसपी के पास भेज दें. एक तरह से नालंदा पुलिस की करतूत के कारण ऑटो चालक शंकर कुमार बेवजह परेशान हो रहे हैं. साथ ही इसका निदान पटना ट्रैफिक पुलिस के पास भी नहीं है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : नालंदा पुलिस ने पिकअप वैन मालिक के बजाय ऑटो चालक को भेजा चालान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : गैराज से डेढ़ लाख से अधिक की नशीली दवाएं जब्त, तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता, पटना /पटना सिटी : बिहार राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह अगमकुआं थाने के भूतनाथ रोड की प्रोग्रेसिव कॉलोनी स्थित एक गैराज में बने गोदाम में छापेमारी की, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक की नशीली दवा व इंजेक्शन को जब्त किया गया. मौके पर नारकोटिक ड्रग्स के सप्लायर गया के टेकारी राज निवासी मुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया. उससे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है. छापेमारी करने वाली टीम में ड्रग इंस्पेक्टर यशवंत कुमार झा, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, अगमकुआं थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडे के साथ पुलिस बल शामिल थे. ड्रग इंस्पेक्टर यशवंत झा व थाना प्रभारी नीरज पांडे ने बताया कि औषधि विभाग की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में सरगना बृजेश कुमार, जेल में बंद दीपक कुमार और गिरफ्तार मुंदन को नामजद किया गया. यशवंत कुमार झा ने बताया कि तीन दिन पहले अगमकुआं थाना क्षेत्र से नशीली दवाओं के साथ पकड़े गये मो दानिश और जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गयी. जांच में पता चला कि आरोपित पटना सहित पूरे बिहार में नशीली दवाओं व इंजेक्शन की सप्लाइ करते थे. गोदाम सील, आरोपितों की तलाश में चल रही छापेमारी टीम ने गोदाम को सील कर दिया है. वहीं, छापेमारी में ब्यूप्रेनॉरिफन व इविल के इंजेक्शन, टैबलेट समेत आठ प्रकार के नारकोटिक ड्रग्स जब्त किये हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच में पता चला कि सिपला व हिमालया वेलनेस आदि कंपनियों के भी नकली उत्पाद के बारे में जानकारी मिली है, जिसकी जांच चल रही है. मुख्य सरगना बृजेश कुमार फरार है. 2024 में आलमगंज थाने की गुड़ की मंडी स्थित एक लाज में छापेमारी कर नशीली दवाएं बरामद की गयी थीं. कंकड़बाग से पकड़ी गयी नशीली दवाओं के मामले में भी बृजेश का नाम सप्लायर के रूप में सामने आया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : गैराज से डेढ़ लाख से अधिक की नशीली दवाएं जब्त, तस्कर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ICAI CA Exam Date 2025 OUT: चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम डेटशीट icai.org पर जारी, यहां देखें टाइम टेबल

ICAI CA Exam Date 2025 OUT in Hindi: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA सितंबर परीक्षा 2025 के लिए डेटशीट (Time Table) जारी कर दी है. इसमें फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के लिए परीक्षा की तारीखें घोषित की गई हैं. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो वह ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर डेटशीट (ICAI CA Exam Date 2025 OUT) देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं. ICAI CA परीक्षा की तारीखें (सितंबर 2025) फाइनल कोर्स परीक्षा पहला ग्रुप: 3, 6, 8 सितंबर 2025 दूसरा ग्रुप: 10, 12, 14 सितंबर 2025 इंटरमीडिएट कोर्स परीक्षा पहला ग्रुप: 4, 7, 9 सितंबर 2025 दूसरा ग्रुप: 11, 13, 15 सितंबर 2025 फाउंडेशन कोर्स परीक्षा 16, 19, 20 और 22 सितंबर 2025. यह भी पढ़ें- SSC June Bharti 2025: 8 बड़ी प्रशासनी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू, पूरी लिस्ट यहां देखें परीक्षा का समय (ICAI CA Exam Date 2025 OUT) फाउंडेशन परीक्षा: पेपर 1 और 2: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर 3 और 4: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक. इंटरमीडिएट परीक्षा: सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक फाइनल कोर्स परीक्षा: पेपर 1 से 5: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, पेपर 6: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक (कुल 4 घंटे). डेटशीट कैसे डाउनलोड करें? (ICAI CA Exam Date 2025 OUT) सबसे पहले icai.org वेबसाइट पर जाएं “महत्वपूर्ण घोषणाएं” (Important Announcements) सेक्शन पर क्लिक करें “CA परीक्षा सितंबर 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें डेटशीट पीडीएफ में अपने आप डाउनलोड हो जाएगी भविष्य में इस्तेमाल के लिए फाइल को सेव कर लें. ICAI CA Exam Date 2025 OUT के लिए आवेदन तिथि ICAI CA सितंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन 5 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक किया जा सकता है. अगर आप CA की तैयारी कर रहे हैं, तो इस डेटशीट के अनुसार अपने टाइमटेबल को तुरंत अपडेट करें.  यह भी पढ़ें- Home Guard Bharti 2025: 7वीं पास के लिए नौकरी का मौका, इतने पदों पर हो रही भर्ती, फटाफट करें अप्लाई The post ICAI CA Exam Date 2025 OUT: चार्टर्ड अकाउंटेंसी एग्जाम डेटशीट icai.org पर जारी, यहां देखें टाइम टेबल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डिसन हॉस्पिटल का ‘माई लास्ट सिगरेट’ अभियान

कोलकाता. विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर डिसन हॉस्पिटल ने एक संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल “माई लास्ट सिगरेट” की शुरुआत की है. यह एक विशेष कार्यक्रम है जो लोगों को तंबाकू छोड़ने की दिशा में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेगा. 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है. 31 मई से शुरू हो रहे इस अभियान के माध्यम से डिसन हॉस्पिटल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि समग्र समुदाय स्वास्थ्य के लिए भी प्रतिबद्ध है. अपने इस अभियान की घोषणा अस्पताल प्रबंधन की ओर से कलकत्ता प्रेस क्लब में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की. जहां बताया गया कि तंबाकू की लत विश्वभर में दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, कैंसर और सांस संबंधी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है. यह पहल सिर्फ एक जन-जागरूकता अभियान नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत समर्थन प्रणाली है जो तंबाकू छोड़ना चाहता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डिसन हॉस्पिटल का ‘माई लास्ट सिगरेट’ अभियान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वर्ष 2070 तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा : डॉ राकेश मोहन

कोलकाता. कलकत्ता चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शुक्रवार को विजनरी टॉक ऑन इंडिया @2047 और विकसित हिंदुस्तान पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अर्थशास्त्री डॉ राकेश मोहन (सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस के अध्यक्ष एमेरिटस और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य) उपस्थित थे. चेंबर के अध्यक्ष हरि शंकर हलवासिया ने नीति संवाद को आकार देने और आर्थिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में संस्थान की भूमिका पर जोर दिया. डॉ राकेश ने हिंदुस्तान के आर्थिक रोडमैप पर बहुमूल्य जानकारी दी, जिसमें समावेशी और सतत विकास के महत्व पर जोर दिया गया. रेलवे से लेकर अनुसंधान और विकास विभाग, भूमि की अनुपलब्धता से लेकर ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, दूरसंचार से लेकर फार्मास्युटिकल से लेकर स्टार्टअप और कई अन्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान दुनिया की दो सबसे बड़ी वित्तीय स्थितिओं में से एक बनने की राह पर है. अमृत काल का लक्ष्य एक ऐसा एकीकृत हिंदुस्तान बनाना है, जहां सुविधाओं का स्तर गांवों और शहरों को विभाजित न करे. उन्होंने हिंदुस्तान की बढ़ती जीडीपी पर भी प्रकाश डाला. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि किन क्षेत्रों में अभी भी बड़े सुधार की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2070 तक हिंदुस्तान दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय स्थिति वाला देश होगा. पूर्व अध्यक्ष राजकुमार छाजेड़ ने सत्र की अध्यक्षता की और प्रशासन के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए व्यापक आर्थिक नियोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए विकसित हिंदुस्तान पर संवाद के लिए चैंबर की प्रतिबद्धता की सराहना की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वर्ष 2070 तक हिंदुस्तान दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय स्थिति होगा : डॉ राकेश मोहन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहीदी गुरुपर्व पर लस्सी का वितरण

भागलपुर सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहीदी गुरुपर्व पर मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा मुख्य द्वार पर आमलोगों के बीच कच्ची लस्सी का वितरण किया गया. इसी क्रम में गुरु सिंह सभा परिसर में सामूहिक अरदास हुआ. संरक्षक खेमचंद बचयानी ने कहा कि गुरु अर्जुन देव महाराज को 1604 में मुगल शासक जहांगीर ने अनेक प्रकार की शारीरिक यातना देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया. बावजूद इसके उन्होंने सच्चे स्वर में अस्वीकार कर दिया. इसी याद में पूरे देश में हिंदी माह के जेठ के 24 में दिन गुरुद्वारों में कच्ची लस्सी का वितरण किया जाता है. कच्ची लस्सी में दूध, पानी, चीनी, गुलाब जल आदि को मिलाकर तैयार किया जाता है. गुरुद्वारा ग्रंथी सरदार जसपाल सिंह ने एक से एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक खेमचंद बच्यानी, अध्यक्ष सरदार ताजेंद्र सिंह, सचिन सरदार बलबीर सिंह, प्रवक्ता सरदार हर्षप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा, उपसचिव रामेश सूरी का विशेष योगदान रहा. लखविंदर सिंह लक्खा को अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीडिया प्रभारी सरदार हर्षप्रीत सिंह ने बिहार अल्पसंख्यक आयोग, बिहार प्रशासन में पटना गुरुद्वारा के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अन्य पदाधिकारी ने भी हर्ष जताया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहीदी गुरुपर्व पर लस्सी का वितरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. एक जून को महर्षि मेंहीं एक विचार फिल्म का पहला लुक होगा जारी और आश्रम का ऐप व वेबसाइट का होगा प्रमोशन

भागलपुर अखिल हिंदुस्तानीय संतमत सत्संग महासभा की ओर से एक जून को कुप्पाघाट आश्रम अंतर्गत संतमत का ऐप व वेबसाइट का प्रमोशन होगा. इसी क्रम में महर्षि मेंहीं एक विचार फिल्म का पहला लुक जारी होगा. इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. महासभा के महामंत्री दिव्य प्रकाश ने बताया कि देश व विदेश में महर्षि मेंहीं के लाखों फाॅलोवर्स हैं. उनके लिए बड़ी खुशसमाचारी है. उनके हित में ही ऐप व वेबसाइट लांच की जायेगी. इससे सत्संगियों को संतमत से जुड़े साहित्य को पढ़ने व अन्य जानकारी जुटाने में सुविधा मिलेगी. महासभा के मंत्री मनु भास्कर ने बताया कि वेबसाइट व ऐप लांचिंग की लगभग तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसे लेकर देशभर के संतमत के विद्वानों व सत्संगियों के साथ विमर्श किया गया. अब सत्संगियों को हरेक माह वेबसाइट पर ही शांति पत्रिका समेत अन्य संतमत साहित्य पढ़ने को मिल जायेंगे. 2023 में संघ प्रमुख ने किया था फिल्म का लुक आउट जारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 22 दिसंबर को कुप्पाघाट स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम पहुंचकर फिल्म महर्षि मेंहीं एक विचार का लुक आउट जारी किया था. वर्तमान आचार्य श्री हरिनंदन बाबा का कुशल-क्षेम जानने के बाद साधु-संतों के साथ समाज के कल्याण को लेकर विचार-मंथन किया था. आवर पाथ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन दीपक साह ने किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. एक जून को महर्षि मेंहीं एक विचार फिल्म का पहला लुक होगा जारी और आश्रम का ऐप व वेबसाइट का होगा प्रमोशन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top