Hot News

May 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : डाकघरों में अब जल्द नये प्लेटफाॅर्म पर काम करते दिखेंगे कर्मचारी

Bokaro News :डाक विभाग नागरिकों को सेवाएं देने वाले सबसे भरोसेमंद संगठनों में से एक है. बदलती जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए डाक विभाग मिशन कर्मयोगी के तहत बोकारो जिला में कार्यरत सभी डाक विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि डाक विभाग के कर्मचारी एक नया प्लेटफॉर्म में ग्राहकों को अधिक सुविधा प्रदान कर सके. ट्रेनिंग डाक कर्मी संदीप कुमार पाठक दे रहे है. कर्मचारियों ने बताया कि बदलते समय के अनुसार डाक विभाग भी अपनी कार्यप्रणाली को अपडेट कर जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा है. डाक विभाग ने एक नया पोर्टल तैयार किया है, जिसमें कर्मियों का रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है. इसके बाद संबंधित कर्मचारी पासवर्ड से लॉगइन कर सकेगा. इसमें कर्मचारियों का मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है. ट्रेनिंग में पार्सल की बुकिंग कैसे होनी है, पार्सल की विशेषता क्या है. खाताधारकों को अकाउंट खुलवाने, रैकरिंग डिपॉजिट (आरडी) खाता व दूसरी सर्विसेज के बारे विस्तार से बताया जा रहा है. खासतौर पर जीएडीएस के लिए वीडियो बनाया गया है. चूंकि गांवों से उनके तार जुड़े होते हैं और लोगों को मोटिवेट करने में मददगार साबित होंगे. वहीं, डाक पोस्टल के नेटवर्क को मजबूती देने के लिए भी कई तरह के प्रयास हो रहे हैं. इसी कड़ी में अब जिला में डाक सेवा वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डिलीवरी सेंटर खोलने की कवायद शुरू होगी. ट्रेनिंग में डाकपाल सतीश कुमार, देवेंद्र कुमार, अमर मिश्रा, देवी प्रसाद चटर्जी सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : डाकघरों में अब जल्द नये प्लेटफाॅर्म पर काम करते दिखेंगे कर्मचारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : साहब कब खुलेगा प्राचार्य कक्ष का ताला, कैसे होगा छात्रों का काम

Dhanbad News : राजगंज डिग्री काॅलेज के प्रभारी प्राचार्य के कक्ष में लटका ताला खुलने का नाम नहीं ले रहा है. जरूरतमंद छात्र अपने शैक्षणिक दस्तावेज पाने हर दिन काॅलेज पहुंच रहे हैं और मायूस होकर लौट जा रहे हैं. शुक्रवार को काॅलेज परिसर में कई छात्र-छात्रा मिले, जो यहां से पासआउट हैं अथवा अध्ययनरत हैं. इन्हें अपने शैक्षणिक संबंधित दस्तावेज चाहिए था, नहीं मिलने पर लौट गये. बड़ाबाबू पर बढ़ा काम का दबाव, छात्रों को नहीं दे पा रहे जवाब काॅलेज में मिले तोपचांची की नेरो पंचायत के मुखिया उमेश कुमार महतो ने बताया कि वह इसी काॅलेज के छात्र रहे हैं. फिलहाल बीएड कर रहे हैं, फोर्थ सेमेस्टर का फार्म फिलअप के लिए जी टू का मार्क्सशीट लेने काॅलेज आये हैं, लेकिन प्रभारी प्राचार्य के कक्ष में ताला लटका रहने के कारण काम नहीं हुआ. बीएड कर रही मरिचो वनतोड़ की छात्रा कल्पना कुमारी ने बताया कि उसे भी जी टू का मार्क्सशीट चाहिए, आज नहीं मिला. बताया कि फार्म फिलअप के लिए समय समाप्त हो चला है, नहीं मिला तो फार्म भरना छूट जायेगा. छात्र अमन पंडित (धनबाद), अमित नापित (सोरीटांड), शौर्य वर्मा (कतरास), अक्षय कुमार (करकेंद) ने बताया कि उनका सेमेस्टर फाइव क्लीयर हो गया है. फोर्थ का रिजल्ट पेंडिंग है, प्राचार्य से काम था, पता नहीं अब काम कैसे होगा. टुंडी के बरवाटांड़ से आये छात्र रघुनाथ महतो व मैराकुल्ही के छात्र राहुल दास ने बताया कि उनलोगों को सेमेस्टर टू व थ्री का मार्क्सशीट लेना था, काॅलेज के बड़ाबाबू ने उनलोगों को यह कहकर लौटा दिया कि प्राचार्य कक्ष में ताला लगा है. सच यह है कि दफ्तर में ताला लगा रहने के कारण छात्रों का दस्तावेज संबंधी काम नहीं हो पा रहा है, उसके कारण बड़ाबाबू पर काम का दबाव बढ़ा, तो है ही, वह छात्रों को जवाब नहीं दे पा रहे हैं. शिशु सवाल दर सवाल कर रहे हैं. आखिर क्यों नहीं सलट रहा विवाद बताते चलें कि 30 अप्रैल को तालाबंदी के बाद क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि काॅलेज बचाओ अभियान को लेकर सामने आये थे. विधायक सह शासी निकाय के अध्यक्ष ने काॅलेज पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य के दावेदारों में कौन योग्य है, इसकी जांच का जिम्मा पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपा था. जांच प्रतिवेदन भी 18 मई को विधायक को सौंपा जा चुका है. पंचायत प्रतिनिधियों ने धनबाद एसडीओ सह शासी निकाय के सदस्य, बीबीएमकेयू के अधिकारियों से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए काॅलेज व छात्र-छात्राओं के हित में लगा ताला खुलवाने व विवाद सुलझाने का आग्रह कर चुके हैं. इसके बावजूद विवाद सलट नहीं रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : साहब कब खुलेगा प्राचार्य कक्ष का ताला, कैसे होगा छात्रों का काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :खम्हरबाद में निकली कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद ढुलू महतो

खुखरा थाना क्षेत्र के खम्हरबाद में शुक्रवार से कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत हो गयी. इस दौरान धनबाद सांसद ढुलू महतो के साथ साथ भाजपा नेता सुरेश साव, श्याम प्रसाद, अजय सिंह, मुन्ना उपाध्याय आदि भी यात्रा में शामिल हुए. स्थानीय लोगों के आपसी सहयोग से इस भव्य महायज्ञ का आयोजन किया गया है. यहां शिव मंदिर का निर्माण किया गया है. ढुलू महतो का नानी का घर है खम्हरबाद धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो का नानी घर खम्हरबाद गांव में है. यही वजह है कि हर कार्यक्रम में ढुलू महतो शरीक होते हैं. शुक्रवार को भी सांसद महतो अपने नानी घर खम्हरबाद गांव मे आयोजित कलश यात्रा में शामिल हुए. इसके बाद वे अपनी नानी के घर भी गये. पुनीडीह में श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा गांडेय प्रखंड के पुनीडीह में आयोजित पांच दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर शुक्रवार की शाम को शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर मोहदा मोड़, पाठक टोली, पुराना बाजार, गांडेय बाजार, भयहरण मंडा, पुनीडीह, मोहनडीह, जोराआम समेत विभिन्न जगहों का भ्रमण किया. इस क्रम में श्रद्धालुओं ने मोहदा मोड़ स्थित बजरंग बली मंदिर, दुर्गा मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, पुराना बाजार स्थित हनुमान मंदिर, दूबे बाबा मंदिर में पूजा की. मुख्य यजमान अमृत लाल पाठक और कृष्ण राय आगे-आगे चल रहे थे. वहीं, अन्य श्रद्धालु यज्ञ का ध्वजा के साथ उनके पीछे थे. जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयकारा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर व एक दूसरे को रंग-अबीर लगाकर खुशी मनायी. शुक्रवार की सुबह यज्ञ परिसर में पूजा करने और यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कई श्रद्धालु संकल्प लेकर 12 घंटे परिक्रमा की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :खम्हरबाद में निकली कलश यात्रा में शामिल हुए सांसद ढुलू महतो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बेलगड़िया में शिव मंदिर का ताला तोड़ कर चोरी

Dhanbad News : बेलगड़िया कॉलोनी शिव मंदिर का ताला तोड़कर गुरुवार की रात चोरों ने पांच पंखे समेत कई सामान चोरी कर ली. शुक्रवार की सुबह लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो मंदिर का ताला टूटा देखा. सूचना मिलने पर सीमा देवी, मोहन भुईयां आदि मंदिर पहुंचे और बलियापुर थाना प्रभारी को सूचना दी. कॉलोनीवासियों के अनुसार चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजा एवं ऑफिस का ताला तोड़कर पांच पंखे एवं अन्य सामान चोरी कर ली. मंदिर के स्टोर रूम में आग लगा दी. इससे स्टोर में रखें फर्नीचर आदि जलकर राख हो गये. बलियापुर पूर्व थानेदार गोपाल चंद्र घोषाल ने मंदिर को पंखे दान में दिये थे. घटना से लोगों में रोष है. पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बेलगड़िया में शिव मंदिर का ताला तोड़ कर चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : ससुराल जा रहे बाइक सवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Dhanbad News : कोल्हर- डोमनपुर मुख्य पथ पर अरवाटांड़- कारीटांड़ मोड़ के पास शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान गोयदाहा मनियाडीह निवासी बजरंग बास्की ( 32) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बजरंग बाइक संख्या जेएच 10बीइ 7098 से अपनी ससुराल जा रहा था. उसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर में बालू लदा था, क्योंकि घटनास्थल के पास बालू गिरा हुआ है. संभवत: बाइक सवार के गिरने के बाद उस पर ट्रैक्टर का चक्के ने कुचल दिया था. उसके बाद ट्रैक्टर भाग गया. घटना के बाद आसपास के लोग जुटे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. टुंडी और मनियाडीह की पुलिस ने पहुंच कर शव उठाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव उठने नहीं दे रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बंदी के बावजूद रात में अवैध बालू का धंधा चलता है, जिसके कारण ही यह घटना घटी. समाचार लिखे जाने तक शव के साथ परिजन घटनास्थल पर डटे थे और मुआवजा देने तथा घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को पकड़ने की मांग कर रहे थे. दोनों थाना के प्रभारी और आंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद, मुखिया बसंत नारायण तिवारी, पूर्व मुखिया रामेश्वर बास्की व परिजनों के बीच वार्ता समाचार लिखे जाने तक जारी थी. बजरंग मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी शादी दक्षिणी टुंडी के तिलैयबेड़ा में हुई थी, जहां वह जा रहा था. उसके दो छोटे-छोटे बच्ची हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : ससुराल जा रहे बाइक सवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र पहन, जानकारी साझा का

इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन की जनरल बॉडी मीटिंगइनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन की जनरल बॉडी मीटिंग शुक्रवार को हुई. यह आयोजन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलोकनंदा बक्शी के मार्गदर्शन में हुआ. सदस्यों ने हिंदुस्तान की विविध और समृद्ध वस्त्र परंपरा के अनुरूप कपड़े पहने. सदस्यों ने कलमकारी, कांथा वर्क, क्रेप सिल्क, लहरिया, इकट, चिकनकारी, मटका सिल्क, बोरली आर्ट, झारखंड प्रिंट और अन्य पारंपरिक वस्त्र पहने और इसकी उत्पत्ति, महत्व व सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में जानकारी साझा की. कार्यक्रम ना केवल हिंदुस्तान की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाला था, बल्कि सभी सदस्यों के लिए शिक्षाप्रद भी रहा. कार्यक्रम में हिंदुस्तानीय वस्त्रों पर आधारित ‘वर्ड सर्च पजल गेम’ का भी आयोजन किया गया. इसके तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. संचालन क्लब की अध्यक्ष सोनाली तरवे ने किया. कार्यक्रम में सचिव राखी झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, उपाध्यक्ष कविता राजगढ़िया, आइपीपी सुमन गौरीसरिया समेत सदस्य तनुजा भूषण, शशि जैन, रीता सहाय, उषा डोकानिया, माला जलान, रिया अग्रवाल, नमिता जमुआर, सुनीता बर्णवाल आदि मौजूद थीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :स्त्रीओं ने पारंपरिक वस्त्र पहन, जानकारी साझा का appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. बाेरे में लेकर चलता था औजार, जहां जरूरत पड़ी बना दिया हथियार

हाजीपुर. रुस्तमपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक चलंत गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने चार देसी कट्टा के साथ कट्टा बनाने वाला सामान भी बरामद किया है. आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.इस संबंध में रुस्तमपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर गंगा नदी के किनारे में झाड़ी से अवैध देसी कट्टा बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. इसकी पहचान सुरेश कुमार, पिता राधे साह, ग्राम चिकसौरा बाजार, थाना-चिकसौरा जिला नालंदा के रूप में हुई है. इसके पास से पुलिस ने चार देसी कट्टा, 01 कारतूस एवं कट्टा बनाने वाले कई सामान के साथ गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने ड्रिल मशीन, डायस, रेंती, छेनी, हथौड़ी आदि बरामद किया है.बोरा में सामान रख घूमता था आरोपित, कुछ ही देर में असेंबल करता है देसी कट्टा गिरफ्तार आरोपित के बारे में बताया जाता है कि आरोपित नालंदा का रहने वाला है लेकिन दियारा इलाके में ही अपना ठिकाना बना लिया है. बोरा में बैरल, सहित कई सामान रखता है. जब डिमांड आता है और इससे संपर्क करता है तो इन सामानों की मदद से कुछ देर में असेंबल कर कट्टा तैयार कर देता है. सब कुछ साइज में फिट बैठे इसके लिए कुछ ही देर में कट्टा तैयार कर देता है. पुलिस खोज रही मुंगेर, नालंदा और वैशाली कनेक्शन आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपित से पूछताछ कर रही है. पुलिस इससे वैशाली, मुंगेर और नालंदा कनेक्शन खंगालने में जुटी है. पुलिस इस बात की भी जानकारी लेने का प्रयास कर रही है कि आरोपित ने अब तक किन- किन लोगों को हथियार का सप्लाई किया है. पुलिस ये भी खोजने का प्रयास कर रही है कि असेंबल करने वाला सामान भी इसे कहां से और कैसे मिल रहा है. पुलिस इस पूरे चेन को खंगालने में जुट गई है. पिछले वर्ष जून 2024 में भी रुस्तमपुर में पकड़ी गई थी गन फैक्ट्री पिछले वर्ष जून महीने में ही जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया था. इन्हीं के निशानदेही पर पुलिस ने रुस्तमपुर के जफराबाद स्थित विजय शर्मा के यहां छापा मारा था, जिसके बाद मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ था. साइकिल का पंक्चर बनाते बनाते विजय देसी पिस्टल और कट्टा बनाने में पारंगत हो गया था. पुलिस ने यहां से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 150 पीस बैरल, एक लेथ मशीन के साथ हथियार बनाने वाले कई उपकरण बरामद किए गए थे. वर्ष 2023 में पहले कोलकाता और बिहार एसटीएफ की मदद से करताहां में पकड़ी गई थी मिनी गन फैक्ट्री पिछले वर्ष अप्रैल में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं कोलकाता एसटीएफ और वैशाली पुलिस की संयुक्त टीम ने करताहां थाना क्षेत्र के लाला नाथ बाबा चौक पर छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया था. छापेमारी के दौरान पांच आरोपितों को हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार आरोपितों में चार मुंगेर के और एक गंगाब्रिज थाना क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में पिस्टल बनाने के सामान, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन, मिलिंग मशीन आदि जब्त किया था. मुंगेर से बाहर निकल कर दूसरे राज्यों और जिलों में कर रहे हथियार निर्माण पुलिस सूत्र बताते हैं कि मुंगेर पहले से अवैध हथियार निर्माण को लेकर बदनाम रहा है. लेकिन पुलिस मुख्यालय की लगाता मानिटरिंग और विशेष टीम की छापेमारी के बाद अवैध निर्माण फैक्ट्री की संख्या पहले की अपेक्षा बहुत कम हो गई है. साथ ही पुलिस टीम लगातार उन इलाकों में दबिश देते हुए छापेमारी करती है. जिसके बाद इन हथियार निर्माण करने वाले लोग कोलकाता, झारखंड और बिहार के इलाकों में जाकर अवैध हथियार का निर्माण करने लगे हैं. सबसे ज्यादा कोलकाता में इन हथियारों का निर्माण होता है. इस तरह के मामले में आने के बाद कोलकाता एसटीएफ ने अलग से एक सेल बना दिया. जिसके बाद इस तरह के मामलों की लगातार मानिटरिंग की जाने लगी. कुछ भी लिंक मिलने पर कोलकाता पुलिस उन स्थानों पर छापेमारी करती है. कोलकाता एसटीएफ की मदद से हीं जून 2020 में कटहरा ओपी क्षेत्र में हुआ था मिनी गन फैक्ट्री भंडाफोड़ कोलकाता एसटीएफ की मदद से हीं जून 2020 में मुजफ्फरपुर पुलिस और वैशाली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कटहरा ओपी क्षेत्र के चपैठ में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। तत्कालीन एसपी डा. गौरव मंगला के निर्देश पर हुई उस कार्रवाई में भी मुंगेर के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था और भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया गया था। स्थानीय साहेब राजा के बैरिंग फैक्ट्री निर्माण की आड़ में मिनी गन फैक्ट्री चलाई जा रही थी। वहां से पुलिस ने मुंगेर के कासिम बाजार के रहने वाले मो. लड्डन, मो. ललन और मो. परवेज, जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के रहने वाले मो. अफरोज और चपैठ के रहने वाले साहेब राजा उसके दो पुत्र सर्फे आलम और आसिफ राजा को गिरफ्तार किया गया था। डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. बाेरे में लेकर चलता था औजार, जहां जरूरत पड़ी बना दिया हथियार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. न्यायिक हिरासत में कैदी की मौत से गुस्साये लोगाें ने सड़क पर की आगजनी

महनार. शराब के धंधेबाजी के आरोप में जेल में बंद आरोपित महनार थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमाली निवासी की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मृतक की पहचान देशराजपुर निवासी 54 वर्षीय अशोक चौधरी के रूप में हुई. मौत की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये और महनार बाजार के विभिन्न चौक -चौराहों पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया. लोग पुलिस प्रशासन की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए मुआवजा देने और जाम स्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित को समझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन कोई सुनने काे तैयार नहीं हुआ. बाद में पहुंचे एसडीओ नीरज कुमार ने आक्रोशितों को समझाकर जाम को खाली कराया. घटना को लेकर बताया गया कि महनार थाना की पुलिस ने महनार थाना कांड संख्या 34/25 धारा-30 (ए) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के नामजद आरोपित देशराजपुर निवासी 54 वर्षीय अशोक चौधरी पिता-कमलू चौधरी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया था. जहां से उसे हाजीपुर मंडल कारा भेज दिया गया था. बताया गया कि गुरुवार की रात में ही अशोक चौधरी की तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सदर अस्पताल में ही इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह चार बजे उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने और पुलिस पिटाई से मौत का आरोप लगाया है. कहा कि पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था. उसी दिन हाजीपुर ले जाकर पुनः थाना ले आयी और इस बीच मृतक के साथ पुलिस ने मारपीट किया. गुरुवार को उसका स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस उसे हाजीपुर सदर अस्पताल ले गयी जहां उसकी मौत हो गयी. कहा कि बिना बताए शव का पोस्टमार्टम भी करवा दिया गया. हंगामा कर रहे आक्रोशित लोग दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग कर रहे थे. आक्रोशित लोगों ने करीब चार घंटे तक हाजीपुर- महनार -मोहिउद्दीन नगर एनएच 322 बी को जाम रखा. थाना मोड़ से लेकर मदन चौक एवं मदन चौक से पटेल चौक तक जगह जगह पर सड़क पर टायर जलाकर एवं बांस बल्ला लगाकर एवं गाड़ियों को खड़ी कर सड़क पर यातायात अवरुद्ध कर दिया. जिससे मदन चौक, स्टेशन रोड, गंगा रोड, प्यासा गली, छोटी चौक, पटेल चौक सहित पूरे महनार बाजार में यातायात को ठप्प कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया. बताया जाता है कि पुलिस के साथ भी मारपीट की गयी. सड़क जाम की सूचना पर महनार थाना की पुलिस एवं महनार एसडीओ नीरज कुमार, एसडीपीओ प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे. एसडीओ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नही देने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. कहा कि जिनको जो भी समस्या, शिकायत है वो लिखित रूप से दे. किसी भी तरह से विधि व्यवस्था ना बिगाड़े. हंगामा को देखते हुए भाड़ी संख्या में पुलिस बल को जिला मुख्यालय से बुला लिया गया था. साथ ही सहदेई, देसरी, चांदपुरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. एसडीओ, एसडीपीओ आदि ने आक्रोशित लोगों को समझा सड़क जाम समाप्त कराया. एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक पर पूर्व से तीन मामले दर्ज थे. चौथे मामले में उसकी गिरफ्तारी 27 मई को हुई थी. बताया कि 28 मई को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. लेकिन किसी कारणवश उसे न्यायालय ने लेने से इनकार कर दिया. जिसके बाद पुन: उसे 29 मई को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था. जहां से उसे जेल भेजा गया. उन्होंने बताया कि उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद जेलर ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सड़क जाम के दौरान पुलिस के ऊपर हमले को लेकर कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. पूर्व से कई प्राथमिकी थी दर्ज बताया गया कि अशोक चौधरी शराब धंधे में संलिप्तता को लेकर महनार थाने में कई प्राथमिकी दर्ज था. जिनमे वह पूर्व में जेल भी जा चुका था. बताया गया कि अशोक चौधरी के विरुद्ध महनार थाना कांड सं. 265/18,407/18 एवं 276/21,धारा-30 (ए) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज है. सभी मामलों में आरोप पत्र भी दाखिल किया जा चुका है. परिवार में पत्नी मंजू देवी, पुत्र कुंदन, चंदन एवं पुत्री पूजा, आरती, मानती, रानी है. विनोद चौधरी, पोषण चौधरी, रमेश चौधरी, संतोष चौधरी मृतक का भाई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. न्यायिक हिरासत में कैदी की मौत से गुस्साये लोगाें ने सड़क पर की आगजनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : युवक की हत्या के मामले में तीन धराये, कट्टा व गोली बरामद

मखदुमपुर. थाना की पुलिस ने पिछले माह छज्जोपुर गांव निवासी एक युवक के हत्या मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने एक कट्टा, एक कारतूस व हत्या में शामिल बाइक को बरामद किया है. शुक्रवार की शाम मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया पिछले 25 अप्रैल को छज्जोपुर गांव से एक युवक कोचिंग जा रहा था. वहीं अपराधियों ने आकाश स्कूल के समीप युवक को गोली मार दिया था जिसकी इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी थी. उसी मामले में मखदुमपुर थाने की पुलिस ने परसबिगहा गांव निवासी राहुल कुमार, तरहुआ गांव निवासी डब्ल्यू कुमार एवं गंगासागर गांव निवासी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं हत्या में शामिल बाइक को बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है. वहीं गिरफ्तार तीनों युवक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. बताते चलें कि छज्जोपुर गांव निवासी युवक बबलू कुमार को अपराधियों ने 25 अप्रैल को आकाश पब्लिक स्कूल के समीप गोली मारकर घायल कर दिया था जिसका इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : युवक की हत्या के मामले में तीन धराये, कट्टा व गोली बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुरु अर्जुन देव सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा जाने जायेंगे : मनीष जायसवाल

रामगढ़. रामगढ़ गुरुद्वारा में शुक्रवार को गुरु अर्जुन देव के शहीदी कार्यक्रम में स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने गुरुद्वारा में माथा टेका. मौके पर रामगढ़ के सिख समाज के पदाधिकारियों ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं को सम्मानित किया. मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि गुरु अर्जुन देव ने अत्याचार के विरुद्ध सत्य, धर्म व मानवता के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपना बलिदान दिया. उनका जीवन त्याग, सेवा व सहनशीलता की मिसाल है. गुरु अर्जुन देव सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा जाने जायेंगे. गुरुद्वारा पहुंचने से पूर्व सांसद मनीष जायसवाल का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने सुभाष चौक पर स्वागत व अभिनंदन किया. मौके पर रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान परमदीप सिंह कालरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, राजीव जायसवाल, रंजन चौधरी, धनंजय कुमार पुटूस, मीत प्रधान अमरजीत सिंह, हरपाल सिंह होरा, मनमोहन सिंह लम्बा, जगजीत सिंह सोनी, हैप्पी छावड़ा, परमजीत सिंह सैनी,करमजीत सिंह जग्गी, इंद्रजीत सिंह कोहली, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, प्रो संजय सिंह, अनमोल सिंह, छोटन सिंह, महेंद्र प्रजापति, उमेश प्रसाद, प्रो आलोक सिंह, सूर्यवंश श्रीवास्तव, मिथिलेश मंडल, सुशांत पांडे, ब्रजेश पाठक, तरुण साव, सुमित अग्रवाल मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गुरु अर्जुन देव सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा जाने जायेंगे : मनीष जायसवाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top