Hot News

May 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला में प्राकृतिक खेती व ड्रोन तकनीक पर की गयी चर्चा

लहलादपुर. विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन के सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्त्री-पुरुष किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ संजय कुमार राय ने किया. उन्होंने किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण, हिंदुस्तान प्रशासन एवं बिहार प्रशासन की योजनाएं, पॉलीहाउस में सब्जियों का उत्पादन, शून्य जुताई विधि से धान की सीधी बुवाई, तथा अरहर की वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम में उद्यान विशेषज्ञ डॉ जितेन्द्र चन्द्र चंदोला ने फलदार पौधों के नये बागों की स्थापना, उत्तम किस्म के पौधों की उपलब्धता, गड्ढे खोदने की विधि, प्राकृतिक खेती, पोषण वाटिका और खेती में ड्रोन के प्रयोग जैसे विषयों पर वैज्ञानिक जानकारी साझा की. उन्होंने फलों एवं सब्जियों की नर्सरी तैयार करने की प्रक्रिया भी विस्तार से बतायी. पौध संरक्षण विशेषज्ञ डॉ जीर विनायक ने खरीफ फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन और इसके आर्थिक लाभ के बारे में किसानों को अवगत कराया. मृदा विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मिट्टी की जांच और उसकी उपज क्षमता बढ़ाने से जुड़ी वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। वहीं, एटीएम श्री विष्णुपाल शर्मा ने बिहार प्रशासन की कृषि योजनाओं जैसे इनपुट सब्सिडी, बीमा योजना, किसान सम्मान निधि आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की. कार्यक्रम में आत्मा, लहलादपुर से एटीएम नौशाद आलम, कृषि समन्वयक तारकेश्वर हिंदुस्तानी, धर्मेंद्र सिंह, कृषि सलाहकार राजू कुमार गिरी और चंद्रशेखर सिंह ने भी अपने विचार रखे और किसानों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला में प्राकृतिक खेती व ड्रोन तकनीक पर की गयी चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : जैविक खेती को अपनाने पर दिया गया जोर

बनियापुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ-किसान भवन में शनिवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन बीएओ अजय कुमार, मांझी कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिकों एसके राय एवं स्त्री किसान रीना देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा किसानों को समय-समय पर मीट्टी जांच कराने एवं खेतों की उर्वरा शक्ति बनाये रखने के लिए जैविक खेती करने पर बल दिया गया. साथ ही किसानों को प्रशासन प्रायोजित योजनाओं सहित खरीफ फसलो की बुआई के लिये उन्नत बीज के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. खरीफ फसलों में लगने वाले रोग से बचाव के लिए बुआई से पूर्व बीज उपचार करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. मौके पर कृषि समन्वयक दयाशंकर कुमार,अब्दुल क्यूम,बीटीएम अनूप प्रकाश,अभिषेक सिंह,सलाहकार मुन्ना मांझी,चंदन कुमार,सगीर अंसारी सहित दर्जनों की संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : जैविक खेती को अपनाने पर दिया गया जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : सच्ची भक्ति से प्रसन्न होते हैं भगवान : साधना जी

दाउदपुर (मांझी). निश्चल मन, सच्ची प्रेम भक्ति, धैर्य और दृढ़ संकल्प से ईश्वर को प्रसन्न किया जा सकता है. यह कार्य कलयुग में किसी कठिन तपस्या से कम नहीं है. उक्त बातें भरवलिया गांव स्थित श्रीरामजानकी मंदिर व शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के दौरान कथावाचिका साधना जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानीय संस्कृति में त्याग और तपस्या की मूर्तिमान प्रतिमाएं पतिव्रता नारियां हैं, जिनके सत्कर्मों से पुरुषों में शुद्ध आचरण और चरित्र का विकास होता है. एक मां कभी भी अपने संतान को कुपथ की ओर जाने की प्रेरणा नहीं देती. साधना जी ने देवी पार्वती के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब नारी के सतीत्व की बात आती है, तो सबसे पहले जगत जननी माता पार्वती की कठोर तपस्या की कथा स्मरण होती है. उनके कठोर व्रत और हजारों वर्षों की साधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अर्धांगिनी रूप में स्वीकार किया. साधना जी ने कहा कि हिंदुस्तानीय संस्कृति में नारी शक्ति को पुरुषों की शक्ति का मूल स्रोत माना गया है. “जैसे श्रीराम की शक्ति सीता हैं, श्रीकृष्ण की शक्ति राधा हैं और श्रीविष्णु की शक्ति माता लक्ष्मी हैं, उसी प्रकार हर नारी पुरुषों के जीवन में प्रेरणा और बल प्रदान करती है. कथावाचिका साधना जी ने अंत में कहा, ईश्वर की भक्ति के बिना मानव जीवन अधूरा है. स्त्रीओं को चाहिए कि वे अपने जीवन में भक्ति, सेवा और समर्पण का मार्ग अपनाकर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाएं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : सच्ची भक्ति से प्रसन्न होते हैं भगवान : साधना जी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : शहर की सड़कें बनी बिल्डिंग मैटेरियल रखने की जगह, बना रहता है हादसे का खतरा

छपरा. छपरा नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश बड़ी और छोटी सड़कें इन दिनों बिल्डिंग मैटेरियल जैसे बालू, गिट्टी, ईंट और मलबे के ढेर से अटी पड़ी हैं. इसका खामियाजा रोजाना राहगीर और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं और बढ़ते अतिक्रमण के बावजूद नगर प्रशासन की निष्क्रियता सवालों के घेरे में है. जानकारी के अनुसार, विगत डेढ़ वर्षों में न तो कोई जुर्माना वसूला गया है और न ही किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जिससे बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों का मनोबल और बढ़ गया है. नगर निगम क्षेत्र का शायद ही कोई वार्ड ऐसा हो, जहां सड़क पर बिल्डिंग सामग्री का ढेर न हो. वार्ड पार्षदों और निगम के जनप्रतिनिधियों के अनुसार, पूरे छपरा नगर निगम क्षेत्र में 150 से अधिक स्थानों पर सड़क के बीचोंबीच बिल्डिंग मटेरियल रखे गये हैं. गिट्टी और मलबे से सबसे अधिक परेशानी हो रही है, क्योंकि इन पर से गुजरने वाले वाहन अक्सर फिसल जाते हैं या गिट्टी छिटक कर राहगीरों को चोट पहुंचा रही है. कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं. दुर्घटनाएं लगातार, जिम्मेदार बेपरवाह शनिवार को काशी बाजार से ब्रह्मपुर के बीच गुदरी चौक के पास, सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल के कारण बाइक सवार फिसल गया और उस पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद सदर अस्पताल भेजा. घायल के परिजन प्रवीण कुमार गुप्ता और अमोद कुमार ने प्रशासन की लापरवाही को हादसे का कारण बताया. वहीं शिव बाजार रोड के स्थानीय निवासी रामनाथ सिंह और मुकेश पांडेय ने बताया कि नगर निगम द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण सड़क पर सामान रखने वालों के हौसले बुलंद हैं. बीते एक सप्ताह में ही छह से अधिक दुर्घटनाएं केवल इन बिल्डिंग मटेरियल के कारण हो चुकी हैं. कड़ी कार्रवाई का है प्रावधान, लेकिन अमल नहीं नगर निगम के पास स्पष्ट प्रावधान है कि बिना अनुमति सड़क पर बिल्डिंग सामग्री रखने पर सड़क बाधा शुल्क वसूल किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त, बिल्डिंग मटेरियल जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करने और जुर्माना लगाने का भी अधिकार निगम के पास है. लेकिन वास्तविकता यह है कि अब तक निगम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जिससे अतिक्रमणकारी बेखौफ हो गये हैं और जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ती जा रही है. क्या कहते है महापौर इस संबंध में नगर आयुक्त को पहले ही अवगत करा दिया जा चुका है. शहर के कई वार्डों से लगातार शिकायत मिल रही है. लोगों से आग्रह किया गया है कि सड़कों पर से बिल्डिंग मैटेरियल हटा ले अन्यथा कानूनी कार्रवाई हो सकती है. बावजूद लोगों ने बात नहीं मानी है. अब निगम प्रशासन को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने का आदेश दिया जा रहा है. लक्ष्मीनारायण गुप्तामहापौर, छपरा नगर निगम डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : शहर की सड़कें बनी बिल्डिंग मैटेरियल रखने की जगह, बना रहता है हादसे का खतरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किसान जीरो टिलेज तकनीक से खेती कर बने आत्मनिर्भर

बिंद. प्रखंड के ई-किसान भवन में शनिवार को खरीफ महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादन वितरण समारोह का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लेकर खेती के गुर सीखे. कृषि बैज्ञानिक पुष्पा कुमारी ने किसानों को आधुनिक व बैज्ञानिक तरीके से खेती करने व खर-पतवार से निपटने कि जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों की उन्नति के लिये काफी तत्पर है. बीज से लेकर कृषि यंत्र की खरीद पर अनुदान दे रही है. खेतों में रसायनिक खाद के इस्तेमाल से खेतों कि उर्वरा शक्ति धीरे-धीरे कम हो रही है. इसके जगह पर जैविक खाद का उपयोग करें. प्रशिक्षु बीएओ अंशु राज ने कहा कि किसानों को अनुदानित दर पर खरीफ फसलों का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए किसानों को आनलाईन आवेदन करना होगा. उन्होंने किसानों को श्री विधि व जीरो टिलेज तकनीक से धान की सीधी बुआई करने के लिए प्रेरित किया. तकनीकी सहायक पुरूषोत्तम कुमार ने किसानों को खेतों कि मिट्टी जांच कराने, बीज उपचार, सूक्ष्म सिंचाई योजना के वारे में जानकारी दिया. कार्यक्रम कि शुरुआत प्रमुख टूनो देवी व सीओ रामायण कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि ललित कुमार, उप परियोजना आत्मा नालंदा के अविनाश कुमार, प्रखंड उधान पदाधिकारी नंदलाल कुमार, कृषि समन्वयक अमित रंजन पटेल, संजय पासवान, मुरारी मोहन, सुशील कुमार प्रसाद, मुकेश कुमार, अनिता कुमारी, नमिता कुमारी, निर्जला कुमारी, सुनील पटेल व अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किसान जीरो टिलेज तकनीक से खेती कर बने आत्मनिर्भर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : छज्जूपुर हादसे में नया मोड़, मृतक कार चालक के पास थे 20 लाख रुपये

कर्मनाशा. दुर्गावती थानाक्षेत्र के छज्जूपुर के पास एक दिन पूर्व डंपर में पीछे से भिड़ी कार के चालक विकास सिंह 20 लाख रुपये लेकर रामनगर वाराणसी से घर के लिए चले थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही छज्जूपुर के पास हादसे में उसकी मौत हो गयी. मामले में मृतक विकास सिंह के पिता शिवपूजन सिंह ने दुर्गावती थाने में आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है. दरअसल, दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास विकास सिंह की कार सड़क पर खड़े एक डंपर में भीड़ गयी थी, जिसमें विकास सिंह की मौत हो गयी थी. मृतक के पास से पुलिस द्वारा 34000 बरामद किया गया था और पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया था. पुलिस द्वारा जानकारी देने पर मृतक विकास सिंह के परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे. इस मामले में मृतक विकास सिंह के पिता ने दुर्गावती थाने में एक अलग से आवेदन दिया है. आवेदक शिवपुजन सिंह पिता रामजी सिंह ग्राम नाटी, थाना सोनहन के निवासी है आवेदन में शिवपूजन सिंह ने बताया है कि 29 मई की रात करीब 10:47 बजे मेरे बेटे विकास सिंह ने अपने मोबाइल से शशिकुमार रंजन के मोबाइल पर बताया कि मेरे पास लगभग 20 लाख रुपये है, मैं अभी रामनगर वाराणसी से लेकर अपने घर आ रहा हूं. उनके द्वारा बताया गया कि जब मैं वाराणसी स्थित ट्रांसपोर्ट में थे, तब इनको आशंका थी कि मेरा पैसा कोई ले सकता है. इसी बीच रात करीब एक बजे सड़क दुर्घटना में विकास सिंह की मृत्यु हो गयी. मृतक के पिता ने आवेदन देकर मांग की है कि उनके मोबाइल को ट्रेस कर कार्यवाही करने की कृपा की जाये. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया मृतक के पिता द्वारा सूचित किया गया है. मामले की जांच की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : छज्जूपुर हादसे में नया मोड़, मृतक कार चालक के पास थे 20 लाख रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजगीर वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा : मुख्य सचिव

राजगीर. राजगीर में आयोजित रामकथा के मंच से मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने राजगीर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि राजगीर का प्राचीन नाम राजगृह था. इसका अर्थ है राजाओं का घर. यह प्राचीन मगध की राजधानी रही है. भगवान बुद्ध तथा महावीर दोनों का इस पावन भूमि से गहरा संबंध रहा है. उन्होंने कहा कि राजगीर न केवल बौद्ध धर्म, बल्कि जैन और हिन्दू सभी धर्मों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है. मुख्य सचिव ने कहा कि राजगीर की वैभवशाली विरासत में वेणुवन, विश्व शांति स्तूप, सप्तधारा कुंड, घोड़ा कटोरा झील, बिम्बिसार कारागार, जरासंध का अखाड़ा जैसे स्थल शामिल हैं. यह इसकी ऐतिहासिक और प्राकृतिक गरिमा को दर्शाते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान समय में राज्य प्रशासन राजगीर के विकास को प्राथमिकता दे रही है. राजगीर एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है. रोपवे, नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज और एडवेंचर पार्क जैसे आधुनिक निर्माणों ने इसकी सुंदरता और पर्यटक आकर्षण को और बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजगीर न केवल एक धार्मिक स्थल, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा. इस अवसर पर उन्होंने राजगीर की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और उसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post राजगीर वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा : मुख्य सचिव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : जान जोखिम में डाल एनएच-19 पार करने को लोग मजबूर

दुर्गावती. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-19 के कुछ खास सार्वजनिक जगहों मरहिया बाजार मोड़ व डहला -चोगड़ा मोड़ पर लंबे समय से अंडरपास पथ की मांग की जा रही है, इसके बावजूद अब तक अंडरपास पथ का कार्य नहीं किया गया है. इसके कारण इन जगहों पर आये यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर आने-जाने वाले वाहनों पर सवार होने के लिए जान जोखिम में डालकर मजबूरन सड़क फांदकर जाना पड़ता है. जबकि, पूर्व में इन जगहों पर छोटी-बड़ी कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं. यहां बाजार वासियों सहित ग्रामीणों की यह मांग लंबे समय से चली आ रही है. जानकारी के अनुसार, एनएच-19 के विस्तार को लेकर पहले फोरलेन बना और अब सिक्सलेन के तहत सर्विस रोड का भी निर्माण कार्य शुरू है. सड़क विस्तारीकरण निर्माण के दौरान यहां के लोगों में आस जगी थी कि इन दोनों जगहों पर सड़क से तेज गति हर वक्त वाहनों के आवागमन व अक्सर हो रहे हादसे को देखते हुए तथा पैदल लोगों को आवागमन की सुविधा के लिए अंडरपास पथ का निर्माण कार्य जरूर होगा, लेकिन अंडरपास सिर्फ सपना बनकर रह गया. इसके नहीं बनने से इन दोनों जगहों पर नेशनल सड़क से दौड़ लगाती वाहनों के बीच से हर दिन सैकड़ों लोग जान जोखिम डाल पैदल सड़क इस पार से उस पार आते-जाते रहते हैं. लेकिन, इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. गौरतलब है कि क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-19 के दक्षिणी किनारे मरहिया बाजार स्थित है. यहां से खरिगावां-हाटा की तरफ साथ ही जिले के विभिन्न पर्यटक स्थलों में शामिल माता मुंडेश्वरी मंदिर, चैनपुर का हरसुब्रम्ह धाम आदि विभिन्न जगहों की ओर क्षेत्रवासियों के अलावा यूपी की तरफ से लोगों का आना जाना लगा रहता है. इसकी वजह से एनएच 19 को जोड़ने वाले मरहिया बाजार मोड़ पथ आवागमन को लेकर अति व्यस्त माना जाता है. इसके बावजूद नेशनल पथ के इस जगह अंडरपास पथ नहीं बनने से अक्सर सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है. दूसरी तरफ डहला चोगड़ा मोड के निकट से गुजरने वाले एनएच 19 पर दक्षिण तरफ चैनपुर प्रखंड़ तथा उत्तरी तरफ यूपी के जमानिया आदि विभिन्न इलाके के पथों से भी भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है. यहां तक आने के बाद लोग अपने गंतव्य की ओर आने -जाने के लिए पैदल नेशनल पथ से तेज रफ्तार दौड़ लगाती वाहनों से किसी तरह बचते बचाते इस पार से उस पार आते -जाते रहते हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर इन दोनों जगहों पर अब तक अंडरपास नहीं बना. इसे लेकर बाजार वासी व ग्रामीणों ने इन दोनों जगहों पर अंडरपास बनाने की मांग विभाग से करते हुए शासन-प्रशासन का भी ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है. #क्या कहते हैं इलाके के लोग – इलाके के मंगला यादव कहते हैं कि मरहिया बाजार के निकट एनएच-19 पर अंडरपास पथ नहीं होने से यहां आने के बाद इस पार से उस पार आने जाने के लिए लाचार व विवश होकर जान जोखिम में डाल लोगों को सड़क फांदना पड़ता है. ऐसे में पैदल सड़क पार करते समय अक्सर सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. यहां पूर्व में सड़क पार करते समय कई छोटी बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है. इसे लेकर विभाग व शासन प्रशासन को ध्यान देना चाहिए. – पूर्व प्रखंड प्रमुख छबिलाल राम कहते हैं कि उक्त दोनों मोड़ पथ आवागमन को लेकर अतिव्यस्त जगह माना जाता है. इन दोनों जगहों से जिले के पर्यटक स्थलों की ओर भी लोगों का आवागमन होता है. सड़क दुर्घटना को देखते हुए अंडर पास पुलिया पथ का निर्माण जरूर किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बढ़ते वाहनों व तेज रफ्तार के बीच इन दोनों जगहों पर सड़क पार करते समय रहते यदि ध्यान नहीं दिया गया, तो कभी भी कोई सड़क दुर्घटना भी हो सकती है. इन दोनों जगहों पर अंडरपास का होना अतिआवश्यक है. – मरहिया बाजारवासी मंटू दूबे कहते हैं कि यहां अंडरपास पुलिया पथ नहीं होने के कारण दर्जन भर छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी का ध्यान नहीं जाना गंभीर विषय है. कम से कम जनहित की भावना से इन दोनों जगहों पर अंडरपास पुलिया पथ का निर्माण कराया जाना अतिआवश्यक है. – मीठा दुकानदार चंद्रशेखर जायसवाल कहते हैं कि इन दोनों जगहों से हर दिन यात्रियों तथा इलाके के लोगों का जान जोखिम में डालकर आना जाना लगा रहता है. अ॔डरपास पथ के अभाव में सबसे ज्यादा परेशानी वृद्ध, शिशु व स्त्रीओं को सड़क पार करने में होती है. इन दोनों जगहों पर तेज रफ्तार गुजरते वाहनों के बीच से पैदल सड़क पार करना जान हथेली पर रखने के बराबर है. इन दोनों जगहों पर स्थायी रूप से अंडरपास पुलिया पथ का निर्माण करा दिया जाये, तो जनहित में काफी लाभकारी होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : जान जोखिम में डाल एनएच-19 पार करने को लोग मजबूर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : नगर पंचायत के कार्यालय का डीएम ने किया निरिक्षण

मोहनिया शहर. स्थानीय नगर पंचायत के कार्यालय का शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इसके दौरान सफाई एजेंसी के भुगतान में अनियमितता से लेकर नगर पंचायत बोर्ड द्वारा की गयी नियुक्ति में खामियां पायी गयीं, जिसको लेकर नगर पंचायत के इओ सुधांशु कुमार से स्पष्टीकरण पूछा गया है. जबकि, नियुक्ति मामले में दो सदस्यीय टीम से जांच करायी जाने की बात भी कही गयी. मालूम हो कि शनिवार को बिना सूचना दिये जिलाधिकारी सावन कुमार मोहनिया नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां सबसे पहले पहली मंजिल पर स्थित इओ के कक्ष में पहुंचे और नगर पंचायत में चल रही योजनाओं की समीक्षा की. इसके दौरान कई खामियां सामने आयीं, जिसे देख काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए इओ को फटकार लगायी. इसके बाद जिलाधिकारी मुख्य पार्षद कक्ष में पहुंचे, जहां मुख्य पार्षद हासमती देवी से नगर में चल रही योजनाएं सहित समस्या पर जानकारी ली, जिसमें मुख्य पार्षद द्वारा कई बिंदुओं पर अपनी बात रखी गयी. इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के मुख्य पार्षद से मुलाकात के दौरान नगर प्रशासन पर प्रभावी नियंत्रण रखने व नियमित निरीक्षण के माध्यम से सभी कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने का अनुरोध किया. इस दौरान मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रजीत राम उपस्थित थे. नियुक्ति मामले की दो सदस्यीय टीम करेगी जांच शनिवार को जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नगर पंचायत मोहनिया में अधिकतर कर्मियों की नियुक्ति नगर पंचायत बोर्ड द्वारा की गयी है. साथ ही नियुक्ति बिना किसी सार्वजनिक विज्ञापन व रोस्टर प्रक्रिया के कर दी गयी है, जो कि सेवा नियमों के विरुद्ध है. उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए जिलाधिकारी द्वारा दो सदस्यीय टीम गठित की गयी है. इसमें वरीय कोषागार पदाधिकारी व स्थापना उप समाहर्ता कैमूर शामिल हैं, जिन्हें एक सप्ताह के अंदर विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. # सफाई एजेंसी के भुगतान में भी मिली अनियमितता जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत का औचक निरीक्षण करने के दौरान नगर पंचायत में स्वच्छता के लिए लगाये गये दो एजेंसी के भुगतान में प्रथम दृष्टया अनियमितता पायी गयी, जिसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. गौरतलब है कि नगर पंचायत में 16 वार्ड हैं, जिसमें दो एजेंसी से सफाई करायी जाती है. इसमें एक एजेंसी वार्ड एक से आठ तक, तो दूसरी एजेंसी वार्ड 9 से 16 तक सफाई करती है. दोनों एजेंसी को सफाई के लिए फिलहाल प्रति माह 21 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है. जबकि, इसी नगर पंचायत द्वारा 2016 में कार्यरत एजेंसी को सफाई के लिए महज 4 लाख का ही भुगतान किया जाता था. साथ ही निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मोहनिया एसडीएम को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर औचक निरीक्षण करते रहें, ताकि सभी कार्यों में पारदर्शिता व नियमबद्घता सुनिश्चित की जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : नगर पंचायत के कार्यालय का डीएम ने किया निरिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जीविका के माध्यम से सशक्त बन रही महिलाएं: मंत्री

बिहारशरीफ. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के डोइया पंचायत स्थित परिऔना गांव में आयोजित स्त्री संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई जिसमें मंत्री श्रवण कुमार के साथ डीपीएम जीविका, सीएलएफ अध्यक्ष और भीओ की दीदियां शामिल थीं. कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने प्रशासनी योजनाओं से प्राप्त लाभ और अपने अनुभव साझा किए. मंत्री श्री कुमार ने बताया कि बिहार में 10.63 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1.35 करोड़ परिवार जीविका से जुड़े हैं, जो देश में एक मिसाल है. उन्होंने कहा कि जब तक स्त्रीओं का सशक्तिकरण नहीं होगा, समाज का उत्थान संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को ‘दीदी की रसोई’, बैंक सखी, पशु सखी जैसे कार्यों से जोड़ा गया है, जिससे उन्हें सम्मानजनक रोजगार मिला है. दीदी अधिकार केंद्र और सामुदायिक पुस्तकालयों की स्थापना की भी बात कही गई. मंत्री श्री कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो परिवार आवास और शौचालय योजना से वंचित हैं, उन्हें एक माह के भीतर जोड़ा जाए. इस अवसर पर स्त्रीओं ने सड़क, विद्यालय, सोलर लाइट, अस्पताल, बाल विवाह, जीविका भवन आदि से जुड़ी मांगें रखीं. छात्राओं ने छात्रवृत्ति और साइकिल योजना की सराहना की. यह संवाद कार्यक्रम स्त्रीओं को अपनी आकांक्षाओं को साझा करने का सशक्त मंच बन गया है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्त्रीएँ, छात्राएँ, और जीविका के पदाधिकारीगण मौजूद थे. इस मौके पर 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष सोनी लाल, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका संजय प्रसाद पासवान, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक आनंद किशोर, प्रबंधक सूक्ष्म वित्त शिवशंकर कुमार, जॉब अधिकारी सन्तोष कुमार, सहित प्रखंड के जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अश्विनी कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक मुस्तफा आलम, सामुदायिक समन्वयक गीता कुमारी, शुभांगनी कुमारी, धीरज कुमार, विकास कुमार, स्थानीय जीविका मित्र एवं अन्य स्थानीय लोगों ने भाग लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जीविका के माध्यम से सशक्त बन रही स्त्रीएं: मंत्री appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top