Hot News

May 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Saran News : अन्याय गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण, दो आरोपित गिरफ्तार

परसा. थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्याय गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में गांव के ही कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाये गये हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मई की रात गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया. पीड़ित परिवार द्वारा परसा थाना में दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर शंकर महतो, उनके पुत्र राजन महतो सहित छह नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. शनिवार को अन्याय गांव में छापेमारी कर नामजद अभियुक्त शंकर महतो और उनके पुत्र राजन महतो को गिरफ्तार कर छपरा व्यवहार न्यायालय भेजा गया. उन्होंने यह भी बताया कि शेष नामजद अभियुक्तों एवं अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Saran News : अन्याय गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण, दो आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kaimur News : रामपुर सीएचसी में सारी सुविधाएं, पर चिकित्सक के अभाव में इलाज में लाचार

रामपुर. एक तरफ प्रशासन राज्य में आमलोगों को बेहतर व सुलभ चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर दूसरों को मौत से बचाने व गरीब असहाय लोगों को समुचित सेवा देने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वयं अस्वस्थ हो गया है. शनिवार को नया विचार प्रतिनिधि द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जब इसकी जानकारी ली गयी, तो अनेक प्रकार की समस्याएं आने लगी. अस्पताल में मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, परंतु यहां पर्याप्त संख्या में चिकित्सक नहीं हैं. जबकि, आधी आबादी का इलाज रामभरोसे चल रहा है. स्त्री चिकित्सक के न होने के कारण नारी सशक्तीकरण की बात भी यहां बेइमानी लगती है. कहने को अस्पताल है, परंतु एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं, न ही दंत चिकित्सक है. इससे सारी सुविधा रहने के बावजूद यह अस्पताल प्राथमिक उपचार में भी लाचार दिखता है. यहां चिकित्सक के अभाव में मरीजों का प्राथमिक इलाज के बाद रेफर का पर्ची थमा दिया जाता है. बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार चिकित्सक कार्यरत हैं. एक चिकित्सक रोस्टर के अनुसार रात में तो तीन डाॅक्टर रोस्टर के अनुसार दिन में कार्य करते है. जबकि, इनमें से ही एक डॉ चंदन कुमार अधौरा के प्रभारी भी है, जो कभी आते हैं तो कभी नहीं आते. एक डॉक्टर नीरज कुमार तीन दिन सोम, मंगल व बुधवार व दूसरे डॉक्टर अनिल कुमार शुक्रवार व शनिवार दोनों लोग ओपीडी कर चले जाते हैं. बाकी पूरे दिन व रात मिलाकर 24 घंटे प्रभारी डॉ रमेश कुमार के सहारे अस्पताल चलता है. देखा गया कि मात्र पांच एएनएम कार्यरत है, जिनसे रोस्टर के हिसाब से 24 घंटे ड्यूटी करायी जाती है. यहां प्रसव करने आयी स्त्रीओं का इन्ही एएनएम के सहारे पुरुष चिकित्सक की निगरानी में प्रसव का कार्य कराया जाता है. पूरे प्रखंड की आबादी दो लाख से अधिक है. बताया जाता है कि अस्पताल में चिकित्सक के स्वीकृत पद चार से पांच होनी चाहिए, परंतु मात्र तीन चिकित्सक पदस्थापित हैं. उसमें भी दो डॉक्टर मात्र ओपीडी कर घर चले जाते है. सोच सकते हैं कि ओपीडी के बाद इमरजेंसी से लेकर घटना-दुर्घटना सहित इलाज के लिए आये मरीजों का मात्र एक प्रभारी के सहारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैसे इलाज होता होगा. – नहीं है एक भी स्त्री चिकित्सक की नियुक्त गौरतलब है कि इस हॉस्पिटल में एक भी स्त्री चिकित्सक भी नियुक्त नहीं है. प्रखंड क्षेत्र से आयी प्रसव कराने स्त्रीओं का भविष्य एएनएम के हाथों में है, उन्हीं के सहारे स्त्रीओं का प्रसव कराया जाता है. स्त्रीओं की जांच जेंट्स डॉ द्वारा ही किया जाता है या प्रसव के समय मरीज की स्थिति नाजुक होने पर या स्त्री डॉ का जरूरत महसूस होने पर भी एएनएम के बताये अनुसार जेंट्स डॉ से ही परामर्श लेने के लिए विवश रहती है. स्थिति यह है कि बाकी समय मात्र एक ही डॉक्टर के रहने के कारण क्या दवा देना है या क्या करना है, इसे लेकर भी मरीज व मरीज के परिजन भी असमंजस में रहते हैं, जबकि डिलिवरी के समय जच्चा और बच्चा का भविष्य राम भरोसे रहता है. इतना ही नहीं एएनएम की भी कमी रहने के कारण कार्यरत पांच एएनएम भी दो-दो कर तीन शिफ्ट में कार्य करती है. – भवन के अभाव में भी पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों एवं मरीजों को होती है असुविधा भवन के अभाव में पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों व मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. यहां आज की स्थिति में यह भवन भी जर्जर स्थिति में पहुंच गया है, जिससे कर्मियों को भी हमेशा अनहोनी घटना होने की संभावना बनी रहती है. वर्षा के मौसम में भवन से पानी का रिसाव होने के कारण पंखा, कंप्यूटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री शॉर्ट सर्किट के कारण खराब हो जाते हैं, जिससे कई दिनों तक असुविधा बनी रहती है. जबकि प्रभारी का भी कहना है कि जब डायरिया व अन्य इमरजेंसी या दुर्घटना के मरीज आते हैं, तो बहुत परेशानी हो जाती है. अस्पताल के अंदर शुद्ध पीने योग्य आरओ का पानी हमेशा मिलता है. गर्मी के मौसम में मशीन द्वारा शीतल जल भी लोगों के लिए उपलब्ध है. अस्पताल में ब्लड जांच से लेकर एक्सरे तक की सुविधा भी उपलब्ध है. यहां मात्र चिकित्सकों की कमी व भवन के अभाव के कारण सातों दिनों 24 घंटे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. बावजूद इसके विभाग के निर्देश पर आयुष डॉक्टर भी यहां नियुक्त नहीं किये गये हैं. # क्या कहते हैं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के कमी होने कारण मरीजों को जो परेशानी हो रही, उसके लिए हमें खेद है. फिर भी हम यहां से किसी मरीज को बिना इलाज किये बगैर नहीं लौटने देते हैं. चिकित्सकों की कमी को लेकर हमने कई बार उच्च अधिकारियों को चिकित्सक बहाल कराने की सूचना दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Kaimur News : रामपुर सीएचसी में सारी सुविधाएं, पर चिकित्सक के अभाव में इलाज में लाचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitamarhi : माहवारी स्वच्छता जागरूकता सह सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित

Sitamarhi : सुरसंड. प्रखंड के बखरी गांव स्थित उत्क्रमित हाइस्कूल में शनिवार को लड़कियों की माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने को ले आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार द्वारा छात्राओं के बीच 500 सैनेटरी पैड का वितरण किया गया. कार्यक्रम के संयोजक नुरुल होदा ने बताया कि केसीएस फाउंडेशन इंडिया व ह्यूमन ऐड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कुल 11 प्रशासनी स्कूलों में माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान सह सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. आर्थिक, सामाजिक व सार्वजनिक जीवन में आधी आबादी की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लड़कियों व स्त्रीओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति सजगता बेहद जरूरी है. लड़कियों की शिक्षा व स्वास्थ्य में निवेश परिवार, समाज व राष्ट्र के विकास की आवश्यक शर्त है. माहवारी के दौरान भी लड़कियां न तो शर्म महसूस करें और न ही स्कूल जाना छोड़ें. बल्कि सैनिटरी पैड जैसे हाइजीनिक उत्पादों का प्रयोग कर पूरे आत्मविश्वास के साथ स्कूल जायें. स्कूल से बेहतर शैक्षिक परिणाम देने वाली छात्राओं के लिए सार्वजनिक सम्मान व संसाधन विहीन छात्राओं को आर्थिक सहायता देने पर भी केसीएस फाउंडेशन इंडिया के सीइओ पंकज झा के साथ संयोजक नुरुल होदा व डॉ मनोज की वार्ता हुई. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक मेहता व धन्यवाद ज्ञापन एचएम शंकर पासवान ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sitamarhi : माहवारी स्वच्छता जागरूकता सह सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Education news from Samastipur:बाल सांसद का हुआ चयन, अमन बनें पीएम

Education news from Samastipur:शिवाजीनगर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय कलवारा में बाल सांसद का चयन किया गया. पूर्व बीआरपी सह एचएम बाल मुकुंद सिंह की देखरेख प्रधानमंत्री पद पर छात्र अमन कुमार, उप प्रधानमंत्री शाकिब कुमार,सहायक उप प्रधानमंत्री सलोनी कुमार, स्वास्थ्य मंत्री अंजना कुमारी, सोमाली कुमारी, उप स्वास्थ्य मंत्री प्रियांशु कुमार, संध्या कुमारी, सफाई मंत्री मनखुश कुमार, उप सफाई मंत्री अभिलाषा कुमारी, शिक्षा मंत्री धीरज कुमार, पर्यावरण मंत्री अंकुश कुमार, नेहा कुमारी, कानून मंत्री विकेश कुमार उप कानून मंत्री लक्ष्मी दत्त, स्पोर्ट्स मंत्री महावती कुमारी, उप स्पोर्ट्स मंत्री पद पर तिलक कुमार छात्र का चयन किया गया. बाल सांसद चयन के बाद सभी सदस्य छात्रों ने अपने कार्यों का निष्ठापूर्वक करने का शपथ लिया. मौके पर प्रधानाध्यापक बाल मुकुंद सिंह, उदय कुमार सिंह, रमन कुमार, साहिल कुमारी, अनिला कुमारी, मंजू कुमारी, नवजोत कौर, मिन्नुतूल्लाह रहमानी, दीपक कुमार, राहुल कुमार, संतोष कुमार, कुमारी अनीसा, शैल कुमारी, नवजोत कौर, कामनी कुमारी, संगीता कुमारी, प्रेम कुमार, सुरेंद्र मांझी आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Education news from Samastipur:बाल सांसद का हुआ चयन, अमन बनें पीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitamarhi : ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Sitamarhi : सीतामढ़ी . रक्सौल-दरभंगा रेलखंड के सीतामढ़ी व परसौनी रेल ट्रैक के पोल नंबर 103/10 ए के पास शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को 48 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 6.30 बजे के करीब रेल ट्रैक पर इधर उधर बिखरा शव देखा गया. लोगों ने आशंका जतायी है कि शव का हाथ व एक भाग एक ट्रैक पर कुछ भाग दूसरे रेल ट्रैक पर देखने से आशंका होता है कि किसी ने हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए रेल ट्रैक पर फेंक दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हर एंगल से जांंच की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sitamarhi : ट्रेन से कटकर युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:भाजपा की विधानसभा स्तरीय हुई बैठक

Samastipur News:सरायरंजन : प्रखण्ड के नगर पंचायत मुसरीघरारी अंतर्गत बथुआ बुज़ुर्ग वार्ड 15 स्थित भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सरायरंजन विधानसभा बीएलए 1 प्रो. अमरेन्द्र कुमार के आवास पर संपूर्ण विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, शक्तिकेंद्र प्रमुख सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं संग चुनाव से पूर्व की समीक्षा की गई. कार्यकर्ताओं से हर बूथ पांच यूथ, केन्द्र की चल रही कल्याणकारी योजना की स्थिति एवं उसके लाभ, नव प्रकाशित वोटर लिस्ट की समीक्षा , कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिक में प्रशासन के प्रति असंतोष और समर्थन की स्थिति अथवा असंतोष के कारण सहित कई विषयों पर चर्चा की गई. इस बैठक में बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े द्वारा गठित टीम सदस्य देवाशीष साठी, सौरभ, जिलाध्यक्ष शशिधर झा, संजय सिंह, जय कुमार सिंह, बबलू झा, पवन शर्मा, महेश रजक, अमित जायसवाल, अविनाश भारद्वाज, जगदेव राम, वीणा साह, सुनीता देवी, सुदर्शन साह थे. बाद में अनिल सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त की गई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:भाजपा की विधानसभा स्तरीय हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitamarhi : चार गांवों में दर्जन भर मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी

धरमपुर, डुम्हारपट्टी, मिर्दी व भिट्ठा गांव की घटना तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ Sitamarhi : पुपरी . प्रखंड क्षेत्र के भीट्ठा धरमपुर पंचायत अंतर्गत चार गांव यथा धरमपुर, डुम्हारपट्टी, मिर्दी व भिट्ठा के कई घर से विगत रात्रि दर्जन भर से अधिक मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री चोरी कर ली गयी है. सूचना प्रभावित लोगों द्वारा स्थानीय थाना पुलिस को दिया गया है. इसमें तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके मुताबिक विगत रात को धरमपुर ग्राम निवासी संजीव चौधरी अपने दरवाजे पर सोये हुए थे. उन्होंने अपना मोबाइल तकिया के नीचे रखा था. जिसे सुबह उठने पर गायब पाया गया. इसी क्रम में उक्त ग्राम के ही मुन्ना नद्दाफ व प्रियंका देवी पति चुनचुन चौधरी, सदा खातुन, मिर्दी निवासी मोहन कुमार एवं डुम्हारपट्टी निवासी उमेश साह, अंकित कुमार पिता विनोद साह के घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है. वहीं, भिट्ठा निवासी बिट्ट कुमार सहनी के घर से 45 हजार नगद व एक मोबाइल फोन चोरी कर ली गई है. इसी क्रम में भिट्ठा निवासी गणेश राय पिता शंकर राय के घर से लगभग एक भर सोना व 5 हजार नगद एवं मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी मिली है. धरमपुर ग्राम में अहले सुबह ग्राम वासियों के बीच सनसनी फैल गई एवं ग्रामीण स्तर पर इस घटना की तहकीकात शुरु करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पुलिस पंहुच कर जांच पड़ताल करते हुए धरमपुर से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sitamarhi : चार गांवों में दर्जन भर मोबाइल समेत अन्य सामान चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:मन, वचन व कर्म को रखें पवित्र : जया किशोरी

Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड के औरा गांव में जारी श्री श्री 1008 श्रीविष्णु महायज्ञ के सातवें दिन जया किशोरी ने कहा है कि धर्म में आस्था रखने वाले हर इंसान को धर्म की ये पांच बातें जाननी चाहिए. नारद की के अनुसार वैसे तो धर्म के 30 लक्षण हैं. लेकिन उनमें से जो पांच लक्षण हैं वे बेहद खास हैं. जिसे रोजाना करने से धर्म को बचाकर रखा सकते हैं. वहीं यदि इन पांच लक्षणों को मनुष्य अपने जीवन में नहीं उतारा तो बाकी जो बड़े-बड़े लक्षण हैं उसे अपनाने से भी कोई लाभ नहीं होने वाला है. सत्य, दया, पवित्रता, तपश्चर्या, तितीक्षा जैसे पांच लक्षणों का पालन करने वाले लोग कभी दुखी नहीं रह सकता. अधिक मन, वचन और कर्म को पवित्र रखना चाहिए. इस पर उन्होंने आगे बताया कि भगवान जो भी दे उसे प्रसाद समझकर ग्रहण करना चाहिए. भगवान का दिया हुआ दुख और संकट को भी प्रसाद स्वरूप ही स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने बताया भगवान कृष्ण की सबसे प्यारी चीज बांसुरी थी. वह अपनी बांसुरी किसी को छूने तक नहीं देते थे. लेकिन उन्होंने बांसुरी अंत में राधा को दी. उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण तक पहुंचाने के लिए राधा को प्रसन्न करना जरूरी होता है. राधा को उनके प्रेम के कारण यह अधिकार मिला था. मौजूद लोगों को प्रेम के रास्ते पर चलने की अपील की. कथा के अंतिम दिन उन्होंने लोगों को सत्य के रास्ते पर चलने की अपील की. लोगों से बताया सत्य के रास्ते पर चलने वाले लोगों थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. लेकिन अंत में उसकी जीत होती है. सत्य, दया, पवित्रता और भगवान की कृपा के प्रति समर्पण पर आधारित व धर्म में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति को सत्य की राह पर चलने, दया का भाव रखने, घर को पवित्र रखने, मन,वचन व कर्म को पवित्र रखने को भगवान का प्रसाद समझ कर स्वीकार करने का संदेश दिया। कथा के हर दिन भगवान के विभिन्न लीलाओं को बताया. उन्होंने बताया कथा के श्रवण से प्रेम व भक्ति का आगमन होता है. लोग सुंदर समाज के निर्माण के लिए प्रेरित होते हैं. यज्ञ समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह ने बताया सनातन धर्म के प्रचार के महायज्ञ का आयोजन किया गया. जिसमें क्षेत्र की स्त्री व पुरुष ने अपनी भागीदारी दी. इससे सनातन मजबूत होगा. उन्हें विश्वास है. बता दें कि प्रतिदिन जया किशोरी के कार्यक्रम में काफी संख्या में भीड़ उमड़ रही है. मौके पर एलएलसी तरुण चौधरी, सुनीता सिंह, अशोक मित्तल, राजीव कुमार सिंह उर्फ पिंकू, सुजीत सिंह, मुकेश चौधरी, नीरज सिंह, बैद्यनाथ झा, निशांत अग्रवाल, राम पदारथ मंडल, राम प्रमोद यादव, संदीप पाटिल, बुल्लू दास, सुनील गिरी, संतोष मंडल, सोना प्रसाद दास, राजीव कुमार मंडल, राजा मंडल, परमानंद मंडल, रामानंद यादव, महेश प्रसाद यादव, विदुरजी झा, अमन सिंह, किशोर सिंह, संजीव झा, रंजन पासवान, चंदन चौधरी, राहुल कुमार आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:मन, वचन व कर्म को रखें पवित्र : जया किशोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान को लेकर टीचर्स क्लब लेगा न्यायालय की शरण

Samastipur News: समस्तीपुर : पटना उच्च न्यायालय द्वारा सीडब्लूजेसी 7006/2024, जितेंद्र कुमार एवं अन्य बनाम बिहार प्रशासन में दिनांक 14.11.2024 को पारित आदेश में वर्ष 1999, 2000 में बीपीएससी द्वारा एवं जिला संवर्ग के समकालीन नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण महाविद्यालय से विरमन की तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान प्रदान करने का निर्णय पारित किया गया है. इसी न्याय निर्णय को आधार बनाते हुए टीचर्स क्लब के नेतृत्व में जिले के 150 से अधिक शिक्षकों ने प्रशिक्षण महाविद्यालय से विरमन की तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान प्रदान करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना एवं क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, दरभंगा को ज्ञापन सौंपा है. टीचर्स क्लब के जिलाध्यक्ष बैजू राय ने बताया कि हमारे साथ समान विज्ञापन से नियुक्त गया जिले के शिक्षकों को यह लाभ प्राप्त हो चुका है. इसी आधार पर हमें भी विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान प्राप्त होना चाहिए. उक्त आशय के अनुरोध के साथ जिला स्तर के पदाधिकारियों को शिक्षकों की ओर से ज्ञापन दिया गया है. सप्ताह भर से अधिक बीत जाने के बावजूद हमारे अनुरोध पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है. मजबूर होकर अब शिक्षकों ने न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया है. क्लब के जिला संयोजक सौरभ कुमार ने बताया कि तत्काल उक्त शिक्षकों को 01.10.2003 के प्रभाव से प्रशिक्षित वेतनमान प्राप्त हो रहा है. लगभग सभी आवेदनकर्ता शिक्षकों ने वर्ष 2000 एवं 2001 में अपना प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है. विभाग द्वारा प्रशिक्षण परीक्षा लेने में विलंब के कारण शिक्षकों ने 20.06.2005 को प्रशिक्षण परीक्षा उत्तीर्ण की. परीक्षा आयोजन एवं रिजल्ट प्रकाशन में विलंब के कारण शिक्षकों को काफी वित्तीय हानि हुई. इसी को प्रकाश में रखकर न्यायालय ने गया जिले के मामले में यह आदेश पारित किया है. मौके पर महासचिव बिपिन कुमार मिश्रा, सह संयोजक कुशल कुमार, उपाध्यक्ष भुवन पासवान, सत्यनारायण आर्य, प्रदीप शर्मा, रामानुराग झा, राजा महतो, उमेश बैठा, उपेंद्र चौधरी, देवेंद्र प्रसाद चौधरी, धनंजय कुमार, मंडल राय आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:विरमन तिथि से प्रशिक्षित वेतनमान को लेकर टीचर्स क्लब लेगा न्यायालय की शरण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sitamarhi : डीएम ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का दिया निर्देश

Sitamarhi : शिवहर. समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में शनिवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में लोक शिकायत, कानून एवं व्यवस्था, भूमि विवाद, अभियोजन से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया.जिसमें अंचल स्तर पर भूमि विवाद से संबंधित मामले में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया.बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि भूमि विवाद से संबंधि तमामले में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है.अपर समाहर्ता, शिवहर को इस निमित सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया एवं अभियोजन संबंधित वादों की समीक्षा की गई.जिसमें जिला अभियोजन पदाधिकारी एवं लोक अभियोजक को निर्देश दिया गया कि लंबित वादों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए निष्पादन करना सुनिश्चित करें.मौके पर एडीएम मेधावी, एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार, विधि प्रशाखा प्रभारी अनुराग कुमार, डीटीओ सिमरन कुमारी समेत कई मौजूद थे डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sitamarhi : डीएम ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का दिया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top