Hot News

May 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गेड़ाबाड़ी में लगा भीषण जाम, घंटों फंसा रहा एंबुलेंस, मरीज परेशान

कोढ़ा नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी में शनिवार को एक बार फिर भीषण सड़क जाम देखने को मिला. जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. इस दौरान सबसे चिंताजनक दृश्य उस वक्त देखने को मिला. जब एक एम्बुलेंस जाम में फंस गयी और काफी देर तक उसमें फंसे मरीज को बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं मिल सका. जाम सुबह करीब 1 बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक स्थिति जस की तस बनी रही. एम्बुलेंस में गंभीर रूप से बीमार मरीज को पास के अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन सड़क जाम के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी. स्थानीय लोगों ने कई बार प्रयास किया कि किसी तरह रास्ता बनाया जा सके. लेकिन बेकार रहा. स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का कहना है कि गेड़ाबाड़ी बाजार क्षेत्र में जाम कोई नई बात नहीं है. आये दिन जाम की स्थिति बनती है. लेकिन नगर पंचायत और ट्रैफिक विभाग की ओर से इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. बाजार में अनियमित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था की कमी इस समस्या को और बढ़ा रही है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष बल की तैनाती की जाय और अतिक्रमण हटाकर सड़क को चौड़ा किया जाय. साथ ही, आपातकालीन वाहनों के सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की जाय. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गेड़ाबाड़ी में लगा भीषण जाम, घंटों फंसा रहा एंबुलेंस, मरीज परेशान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात्री गस्ती में देशी कट्टा के साथ स्टेशन बाजार से पुलिस ने दबोचा

बरारी बीती रात्री काढागोला स्टेशन बाजार में रात्री करीब ग्यारह बारह के मध्य गस्ती पुलिस ने एक युवक को संदेह पर घेरा तो उसके पास देगी कट्टा बरामद होते ही पुलिस आसपास के क्षेत्र को खंगालने में जुट गयी. थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस गस्ती में संदिग्ध के पास देशी कट्टा एवं मोबाइल के साथ नीरज कुमार उम्र 19 आश्रम टोला बारीनगर को हिरासत में लिया गया. गहन पूछताछ की गयी. पुलिस गस्ती में पुअनि सज्जन कुमार, विजय कुमार, जेपी सिंह ने हिरासत में लिया. विधि संवत कार्रवाई कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रात्री गस्ती में देशी कट्टा के साथ स्टेशन बाजार से पुलिस ने दबोचा appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी एवं मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर ।समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में जिला मोटर व्यावसायी संघ के प्रतिनिधियों की एक बैठक अनुमंडल कार्यालय समस्तीपुर में संपन्न हुई। बैठक में जिला मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा एस एफ सी में चलने वाली ट्रकों का बकाया पिछले 6 महीने से भुगतान नहीं होने के कारण उनके द्वारा घोषित 1 जून से एस एफ सी के उठाव का बहिष्कार करने की बात कही गई। जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 6 महीने से एस एफ सी के अभिकर्ताओं द्वारा प्रशासनी खाद्यान्न उठाव में चलने वाली ट्रकों के माल भाड़े का भुगतान नहीं किया गया है जिसके कारण ट्रक मालिक एवं चालकों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है ऐसी स्थिति में ट्रक मालिक अगले 1 जून से प्रशासनी खाद्यान्न के उठाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष श्री सिंह ने बकाए का शीघ्र भुगतान की मांग की। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा संघ की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए इसे अपने स्तर से इसका निदान निकलने का आश्वासन दिया साथ ही प्रशासनी खाद्यान्न के उठाव को जारी रखने की बात कही । बैठक में उपस्थिति बी एस एफ सी के जिला प्रबंधक पंकज कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस समस्या से संबंधित बातों पर संज्ञान लेते हुए अविलंब इस दिशा में आवश्यक कारवाई करें। अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा शीघ्र भुगतान का आश्वासन देने के उपरांत जिला मोटर व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों ने उनके आश्वासन का सम्मान करते हुए प्रशासनी खाद्यान्न का उठाव जारी रखने का भरोसा दिया।बैठक में जिला मोटर व्यवसायी संघ के महासचिव संजीव कुमार सुमन एवं सचिव राजबाला राय भी उपस्थित थे।

समस्तीपुर

समस्तीपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।  विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज एएनएम स्कूल, समस्तीपुर में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Unmasking the Appeal: Exposing Industry Tactics on Tobacco and Nicotine Products” थी, जिसका उद्देश्य तंबाकू उद्योग की युवाओं को लुभाने वाली रणनीतियों का पर्दाफाश करना था।कार्यक्रम में DMO डॉ. विजय कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, DPC डॉ. आदित्यनाथ झा, DM&E आलोक कुमार एवं पिरामल स्वास्थ्य की टीम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने तंबाकू मुक्त जीवन जीने और दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।वक्ताओं ने तंबाकू के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों, विशेषकर कैंसर पर विस्तृत चर्चा की। बताया गया कि धूम्रपान से फेफड़ों का कैंसर, वहीं खैनी-गुटखा से मुंह और गले का कैंसर होता है। इसके अतिरिक्त, तंबाकू अग्नाशय, मूत्राशय और गुर्दे के कैंसर का भी कारण बनता है।डॉ. विजय कुमार ने कहा कि युवाओं को तंबाकू उद्योग की मार्केटिंग चालों के बारे में जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। DPC डॉ. आदित्यनाथ झा ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से पूरे समाज को तंबाकू मुक्त किया जा सकता है। आलोक कुमार ने विभिन्न प्रकार के तंबाकू और उनके घातक प्रभावों को समझना महत्वपूर्ण बताया। सभी प्रशिक्षु A.N.M ने कार्यक्रम से मिली जानकारी को दूसरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों के माध्यम से संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: सांप को पक्षी ने सिखाई ऐसी सबक, जिंदगी भर रखेगा याद, देखें मजेदार वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया में इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप, चिड़िया के बच्चों को खाने के लिए घोंसले तक पहुंच जाता है, लेकिन सांप जैसे ही बच्चों पर हमला करता है, चिड़िया सांप के सामने ढाल बनकर खड़ी हो जाती है और उसे जोरदार सबक सिखाती है. वीडियो को Sora_Studio नाम के एक यूट्यूब चैनल ने शेयर किया है. 8 सेकंड के शानदार वीडियो को 8 दिन पहले अपलोड किया गया है, जिसे अबतक 65,009,215 लोगों ने देख लिया है. 1557 लोगों ने वीडियो पर कमेंट्स भी किए हैं. वायरल वीडियो में क्या है खास? चिड़िया और सांप का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उसमें देख सकते हैं कि एक सांप चिड़िया के बच्चों को खाने के लिए घोंसले तक पहुंच जाता है. जैसे ही सांप बच्चों को खाने के लिए आगे बढ़ता है, चिड़िया सांप के मुंह को अपनी चोंच से दबा लेती है. सांप खुद को चिड़िया के कब्जे से छुड़ाने की काफी कोशिश करता है, लेकिन कामयाब नहीं हो पाता है. घोंसले में बैठे चिड़िया के दो शिशु अपना मुंह फाड़कर दोनों के जंग को देखते हैं. चिड़िया के दोनों बच्चों को ऐसा लग रहा था, मानो उसकी मां खाने के लिए कुछ देने वाली है. वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स सांप और चिड़िया की लड़ाई वाले वीडियो को देखकर कई यूजर कमेंट्स कर रहे हैं एक शख्स ने लिखा, “हिम्मत सदा ही काम आती है. ये है मां की ममता और साहस.” एक अन्य शख्स ने लिखा, “मां हमेशा अपने बच्चों की रक्षा करती है.” एक ने लिखा, “मां की हिम्मत को हजारों सलाम.” एक अन्य शख्स ने लिखा, “मां तो मां होती है जब तक होती है अपने बच्चों पर आंच नहीं आने देते.” The post Viral Video: सांप को पक्षी ने सिखाई ऐसी सबक, जिंदगी भर रखेगा याद, देखें मजेदार वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छात्र रालोजपा में बढ़ी उथल-पुथल! प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने दिया इस्तीफा, आकाश यादव के समर्थन में उठाया कदम

Bihar Politics: छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) में एक और बड़ा झटका सामने आया है. छात्र रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पवन वर्मा का यह फैसला छात्र इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद आया है. पवन वर्मा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि, “राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव को बिना ठोस कारण के निष्कासित किया गया. यह निर्णय न केवल अनुचित है, बल्कि पार्टी के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों को भी ठेस पहुंचाता है. हम आकाश यादव के साथ खड़े हैं और उनके समर्थन में पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है.” छात्र रालोजपा में बढ़ी उथल-पुथल! प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने दिया इस्तीफा, आकाश यादव के समर्थन में उठाया कदम 2 आकाश यादव के निष्कासन पर समर्थकों में है नाराजगी बताते चलें कि हाल ही में छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले को ‘संगठनात्मक मजबूरी’ बताया था, लेकिन यादव समर्थक नेताओं में इसको लेकर गहरी नाराजगी है. आगे भी कई छात्र नेता दे सकते हैं इस्तीफा छात्र इकाई में लगातार बढ़ती असहमति और नेतृत्व को लेकर खींचतान अब सतह पर आ चुकी है. सूत्रों की मानें तो पवन वर्मा के इस्तीफे के बाद कई और छात्र नेता भी इस्तीफा दे सकते हैं. यह घटनाक्रम आगामी छात्र संगठन चुनावों और पार्टी की युवा इकाई की ताकत पर असर डाल सकता है. पार्टी ने कर्मठ नेता के साथ किया अन्याय इस्तीफे के बाद पवन वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “पार्टी ने एक कर्मठ और ईमानदार नेता के साथ अन्याय किया है. मैं उस अन्याय में भागीदार नहीं बन सकता. मेरा ये कदम संगठन में लोकतंत्र और पारदर्शिता की बहाली की लड़ाई का हिस्सा है.” इस घटनाक्रम के बाद छात्र रालोजपा में नेतृत्व संकट गहराता दिख रहा है. अब देखना होगा कि पार्टी इस भीतरघात से कैसे उबरती है और संगठन में स्थिरता कैसे कायम करती है. Also Read: भाजपा बिहार में नई टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरी, इन 35 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी The post छात्र रालोजपा में बढ़ी उथल-पुथल! प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने दिया इस्तीफा, आकाश यादव के समर्थन में उठाया कदम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

असम-अरुणाचल में बाढ़ से तबाही, भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, इस राज्यों में भी आफत वाली बरसात

Flood Alert: मानसून की दस्तक के साथ ही देश के कई राज्यों में आफत की बरसात हो रही है. बारिश के देश के कई हिस्सों में हाहाकार मचा हुआ है. असम और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है. बीते 24 घंटों में असम में हुए भूस्खलन में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि अरुणाचल प्रदेश में लैंड स्लाइड के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है. मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों के लिए इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जाहिर की है. असम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से तबाही असम में भारी बारिश के कारण छह जिलों में बाढ़ आ गई है जिससे 10 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि सभी पांच लोगों की मौत कामरूप महानगर जिले में हुई हैं. राज्य के शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने शुक्रवार को कहा था कि गुवाहाटी के बाहरी इलाके बोंडा क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आकर तीन स्त्रीओं की मौत हो गई. बाढ़ के कारण असम में करीब 10,150 लोग प्रभावित हुए हैं. प्रशासन ने दो शिविर और एक राहत वितरण केंद्र खोला है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने चिरांग, बक्सा, बारपेटा, बोंगाईगांव, बजाली, तामुलपुर, दरांग और उदलगुड़ी जिलों के लिए शनिवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. #WATCH असम: श्रीभूमि के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ। pic.twitter.com/eZ3kEojNYA — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2025 अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन में नौ लोगों की मौत बाढ़ का कहर अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी दिख रहा है. बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि पूर्वी कामेंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 13 के बाना-सेप्पा खंड पर शुक्रवार देर रात भूस्खलन के कारण एक वाहन के सड़क से बह जाने से दो परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यालय दापोरिजो में अचानक आई बाढ़ से भारी मात्रा में क्षति हुई है. कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं.जिले में 117 से अधिक मकान और कई जरूरी ढांचे खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुए हैं. भारी बारिश की संभावना हिंदुस्तानीय मौसम विभाग के अनुसार बांग्लादेश में बने डिप्रेशन के कारण भारी बारिश की संभावना है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने निचला सुबनसिरी, पश्चिम कामेंग, पश्चिम सियांग, लोहित और चांगलांग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. निचले और आपदा संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और सभी जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है. आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में कई राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है. The post असम-अरुणाचल में बाढ़ से तबाही, भूस्खलन से 14 लोगों की मौत, इस राज्यों में भी आफत वाली बरसात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Airport: 23 करोड़ खर्च होने के बाद भी 8 साल से उड़ान शुरू करने की कोशिश नाकाम, सुविधाएं सिर्फ कागजों पर

Bihar Airport: भागलपुर हवाई अड्डा में दाखिल होंगे, तो गति सीमा का पालन करेंगे. आकस्मिक चिकित्सा की जरूरत पड़ेगी तो वहां अस्पताल की भी सुविधा मिलेगी. रेस्टोरेंट भी दिख जायेगा. पैदल पार करने के लिए जेब्रा क्राॅसिंग का उपयोग निश्चित करना होगा. यह हम नहीं, वहां नियम का पालन कराने के लिए लगाये गये सांकेतिक बोर्ड बता रहा है. दरअसल, कदम रखते ही आपको लगेगा कि आप किसी आधुनिक एयरपोर्ट पर आ गये हैं. गति सीमा पालन करने का बोर्ड दिखेगा, फिर आकस्मिक चिकित्सा के लिए अस्पताल की सुविधा का संकेत मिलेगा. थोड़ी दूर पर रेस्टोरेंट का भी बोर्ड दिखायी देगा. पैदल यात्रियों के लिए जेब्रा क्रॉसिंग का पालन करने की अनिवार्यता भी साफ तौर पर बतायी गयी है. Bihar airport: 23 करोड़ खर्च होने के बाद भी 8 साल से उड़ान शुरू करने की कोशिश नाकाम, सुविधाएं सिर्फ कागजों पर 2 कागजों पर हुआ है सारा काम इस आकर्षक सांकेतिक बोर्ड और व्यवस्था के पीछे की हकीकत कुछ और ही है. भले ही सांकेतिक बोर्ड यह सारी सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा कर रहे हों, वास्तव में वहां लाउंज और एक चापाकल को छोड़कर कोई अन्य सुविधा उपलब्ध नहीं है. ऐसा लगता है कि हवाई सफर के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए तो कहा जा रहा है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर उन्हें सिर्फ बोर्डों का भ्रम दिखाया जा रहा है. यह स्थिति दर्शाती है कि हवाई अड्डे को चमकाने की कवायद सिर्फ कागजों और बोर्डों तक ही सीमित है, जमीनी स्तर पर यात्रियों को अभी भी सुविधाओं का इंतजार है. हवाई अड्डे को सुधारने की कोशिश विफल तकरीबन आठ साल की लगातार कोशिश और 23 करोड़ रुपये से अधिक की भारी-भरकम राशि खर्च करने के बावजूद भागलपुर से हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी है. इस दौरान हवाई अड्डे को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी है. भवन निर्माण विभाग के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता तारिणी दास और इसके बाद वाले कार्यपालक अभियंता के कार्यकाल से लेकर हाल के छह महीनों के अंदर स्मार्ट सिटी और पीडब्ल्यूडी ने पानी की तरह पैसा बहाया है. बावजूद, इसके भागलपुर का हवाई अड्डा हवाई उड़ान का इंतजार ही कर रहा है. यह स्थिति प्रशासनी प्रयासों और खर्चों की सार्थकता पर सवाल खड़े करती है. अबतक में करीब 23 करोड़ की राशि हवाई अड्डा को सुधारने पर खर्च हुई है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें खर्च राशि भवन निर्माण विभाग: 05 करोड़ रुपये(दो-तीन टर्म में)स्मार्ट सिटी लिमिटेड: 14.10 करोड़ रुपयेपीडब्ल्यूडी : 04 करोड़ रुपये हवाई अड्डा में आना-जाना बेरोकटोक जारी हवाई अड्डा में आम लोगों का आना-जाना बेरोकटोक जारी है. हालांकि, अभी थोड़ी सख्ती बरती जा रही है लेकिन, इसकी परवाह लोगों को नहीं है. आना-जाना अभी भी जारी है. जबकि, मेन गेट बंद रहता है. कोई साइकिल तो कोई मोटरसाइकिल लेकर आ-जा रहा है. वहीं, असामाजिक तत्वों द्वारा फिर से चहारदीवारी को तोड़ कर गेट बनाने की कोशिश हो रही है हालांकि, अभी इसमें वह सफल नहीं हो सका है. हवाई अड्डा के दक्षिण की ओर से गेट बनाने के लिए प्रयासरत है. इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 IAS का ट्रांसफर, बदले गए पटना के डीएम, चंद्रशेखर को मिली नई जिम्मेदारी The post Bihar Airport: 23 करोड़ खर्च होने के बाद भी 8 साल से उड़ान शुरू करने की कोशिश नाकाम, सुविधाएं सिर्फ कागजों पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand Weather: झारखंड में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, साहिबगंज में वज्रपात से तीन की मौत

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. इस दौरान वज्रपात भी हुआ. बारिश से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं साहिबगंज में वज्रपात से तीन बच्चियों की मौत हो गयी है. शाम में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से मौसम सुहाना हो गया. दिनभर गर्मी से परेशान रहे लोग धनबाद में दिनभर गर्मी के बाद शहर में शनिवार की शाम को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया. शनिवार की सुबह की शुरुआत बादलों के बीच हुई. सुबह लगभग 10 बजे तक आसमान में बादलों का डेरा रहा. दिन चढ़ने पर आसमान कुछ साफ हुआ पर तेज धूप से गर्मी बढ़ गयी. बारिश से मौसम हुआ सुहाना शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आने लगा. शाम होते ही शहर के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई. इससे पारा लगभग चार डिग्री नीचे आ गया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान में मामूली इजाफा होगा. वहीं दोपहर बाद बारिश की संभावना है. ये भी पढ़ें: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से गढ़वा का मौसम सुहाना, उमसभरी गर्मी से राहत वज्रपात से तीन बच्चियों की मौत साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के फुलवरिया बाबू टोला गांव में वज्रपात से तीन बच्चियों की मौत का मामला सामने आया है. हालांकि ग्रामीण एवं परिजन कुछ भी विस्तृत जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं. परिजनों का कहना था कि पोस्टमार्टम नहीं कराना है. बताया जा रहा है अचानक हुई आंधी बारिश के दौरान ठनका गिरने से तीनों बच्चियों की मौत हो गयी. तीनों बच्चियां आम बागान में स्पोर्ट्स कर वापस घर लौट रही थीं. आसमान में छाए रहेंगे बादल, होगी रिमझिम बारिश साहिबगंज में पिछले चार दिनों से साहिबगंज सहित आसपास के क्षेत्र में प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही गर्मी से निजात मिली है. आसमान में बादल छाए रह रहे हैं. समय-समय पर रिमझिम बारिश हो रही है. इससे लोगों को तपिश भरी गर्मी से निजात मिली है. तापमान में भी गिरावट आयी है. विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून को देखते हुए तापमान में गिरावट आयी है. दो दिन और आसमान में बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश होगी. ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर नाबालिग लड़की की युवती से हुई दोस्ती, चैटिंग पर मां ने डांटा तो घर छोड़ असम हो गयी रवाना The post Jharkhand Weather: झारखंड में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, साहिबगंज में वज्रपात से तीन की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Accident: गया-पटना एनएच 22 पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो खंभे से टकराई, दो की मौत

Bihar Accident News: गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 22 पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई. इरकी गांव के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात घंटों ठप रहा. मृतकों की पहचान गया जिले के गेरे गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ चंपू सिंह (30 वर्ष) और अतरी थाना क्षेत्र के पलरिया गांव निवासी हरे राम सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं, अमरकांत सिंह और रोशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. अमरकांत की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. अनियंत्रित बोलेरो सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई हादसा शनिवार शाम लगभग 5 बजे हुआ जब बोलेरो तेज रफ्तार में थी और चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूटकर गिर पड़ा और बिजली की तारें सड़क पर फैल गईं, जिससे पूरे इलाके में यातायात बाधित हो गया. सैकड़ों वाहन फंसे रह गए और करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार और पुलिस ने घायलों को तुरंत गया सदर अस्पताल भेजा. प्रशासन ने विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया है. नए बाईपास बनने के बाद लगातार होती हैं दुर्घटनाएं स्थानीय लोगों का कहना है कि नए बाईपास के बनने के बाद इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. तेज रफ्तार और सुरक्षा उपायों की कमी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह मानी जा रही है. प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण और उचित संकेतक लगाने की मांग की जा रही है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. Also Read: भाजपा बिहार में नई टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरी, इन 35 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी The post Bihar Accident: गया-पटना एनएच 22 पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो खंभे से टकराई, दो की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top