Hot News

May 31, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कटाव निरीक्षण की जांच करने पहुंचे अधिकारी

आजमनगर महानंदा के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के बैरिया घाट में हो रहे भीषण कटाव को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है. कटाव के कारण गांव के दो हजार से अधिक लोगों का भरोसा बांध विभाग के जेई, एसडीओ एवं एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जैसे अधिकारियों से अब उठने लगा है. कटाव को लेकर लगातार नया विचार प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित कर रहा है. जिसके बाद एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार निरीक्षण के लिए पहुंचे. हो रहे सुराक्षत्मक कार्य में अनियमितता को अपने आंखों से देखने के बाद भी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार की मौन सहमति से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है. कटाव निरोधक कार्य स्थल पर लाभा बाढ़ डिवीजन के सहायक कार्यपालक अभियंता से लेकर कनीय अभियंता तक की मौजूदगी में कार्य किया जा रहा है. कार्य में एनसी में जो बोरी भर कर नदी में शिफ्टिंग की जा रही है. उसमें निर्धारित वजन से कम भरी जा रही है. बगैर मापी सिलाई की जा रही है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक एक बोरी में 45 केजी बालू भरनी है. लेकिन बालू की जगह मिट्टी भरी जा रही है. महानंदा के बढ़ते जल स्तर का दबाव कितना संघर्ष कर पायेगा और तटबंध को कितनी मजबूती दे पायेगी. बैरिया गांव के ग्रामीणों ने कहा कि गांव को सुरक्षित बचाने की जद्दोजहद में विभाग औने-पौने काम कर बैरिया गांव से निकलना चाहती है. जहां तमाम नियम कायदों को दरकिनार कर आनन-फानन में अनियमितता युक्त कार्य किया जा रहा है. जिसमें कार्य की गुणवत्ता पर लोगों द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं. निरीक्षण में पहुंचे एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार से उनकी उपस्थिति में गुणवत्ताहीन कार्य को देख सवाल पूछे जाने पर चुप्पी साध ली. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कटाव निरीक्षण की जांच करने पहुंचे अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आयुष्मान कार्ड निर्माण में सूबे में किशनगंज तीसरे नंबर पर

प्रतिनिधि, किशनगंज स्वास्थ्य सेवा की दिशा में किशनगंज ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. आयुष्मान हिंदुस्तान गोल्डन कार्ड विशेष महा-अभियान के अंतर्गत किशनगंज जिला ने अब तक कुल 66,618 कार्ड बनाकर राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है, जो जिले के लिए न केवल उपलब्धि है, बल्कि गौरव का विषय भी है. अभियान के अंतर्गत बनाए गए कार्डों में 847 कार्ड ऐसे नागरिकों के हैं, जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक है, जो इस बात का प्रमाण है कि यह योजना बुजुर्गों तक भी प्रभावी ढंग से पहुंच रही है. जिले में जा रहे विशेष शिविरों में सुबह से शाम तक लोगों की कतारें यह दर्शा रही थीं कि अब ग्रामीण और शहरी नागरिक अपने स्वास्थ्य अधिकारों को लेकर पूरी तरह सजग हैं. सभी पंचायतों में आयोजित हुए शिविरों में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जीविका दीदी, पंचायत प्रतिनिधि और स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही. इन सबके सहयोग से योजना आम जनमानस तक पहुंच सकी. 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए वय वंदना नाम से विशेष सुविधा दी गई, जिसमें कार्ड निर्माण को प्राथमिकता दी गयी. जिला पदाधिकारी विशाल राज ने पूरे स्वास्थ्य विभाग, आईटी टीम, पंचायत स्तर पर कार्य कर रहे कर्मियों और जन प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह गर्व का क्षण है. सभी के सामूहिक प्रयास से किशनगंज ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. हमारा लक्ष्य न सिर्फ संख्या बढ़ाना है, बल्कि हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाना है. उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी ऐसे ही समर्पण से कार्य करते रहने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने बताया कि यह सिर्फ योजना नहीं बल्कि करोड़ों गरीब परिवारों के लिए जीवन रक्षक कवच है. हमारा प्रयास है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक इस सुविधा से वंचित न रहे. टीम वर्क और लोगों की जागरूकता ही इस अभियान को इतना सफल बना पाई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आयुष्मान कार्ड निर्माण में सूबे में किशनगंज तीसरे नंबर पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कंप्यूटर दक्षता परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

चौसा. उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीनियां में शुक्रवार को कंप्यूटर दक्षता परीक्षा हुई, जिसमें कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. शनिवार को प्रधानाध्यापक मो शाहनवाज, शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि गांधी चौधरी, सचिव विक्रम चौधरी, शिक्षक शाहनवाज शमीम ने परिणाम घोषित किया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि कक्षा सात के छात्र उत्तम कुमार ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान किया. कक्षा सात के ही सोनू कुमार 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं उत्सव कुमार 65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं शील्ड से व टॉप दस में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया.मौके पर शिक्षक गोविंदा कुमार, मो अजहर उद्दीन, साकिब नैयर, राजीव कुमार, सुधा प्रिया, मदन कुमार मनोहर, शिल्पी कुमारी, अभिलाषा कुमारी, दीपक कुमार, पंकज कुमार, संजीव कुमार, कुंदन कुमार, मानवेंद्र कुमार, विजय कुमार, विनय कुमार, सुमन कुमार, शीला कुमारी, पूनम मौर्या, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, मो जियाउल हक आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कंप्यूटर दक्षता परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. कर्मशाला में छाया रहा नीलगाय व जंगली सुअर से परेशानी का मामला

सहदेई बुजुर्ग . सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के किसान भवन में खरीफ महोत्सव के तहत कर्मशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीएओ, आत्मा अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेमलाल राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रवक्ता मदन राय ने की. कहा कि प्रखंड क्षेत्र में नीलगाय और जंगली सूअर से किसान काफी परेशान हैं. मुनाफे की बात तो दूर किसानों को खर्च भी नहीं निकलता है. जिस खेत में नीलगाय घुसती है वो खेत बर्बाद कर देती है. बैठक में गुरु तोरण राय, सतीश कुमार सिंह, राम मिलन, अंशुमाली एवं महेश साह ने आरोप लगाया कि यहां के कृषि कर्मी एवं समन्वयक मनमानी पर उतर आये हैं. किसी भी किसान को इस खरीफ महोत्सव एवं प्रशिक्षण में आने का निमंत्रण नहीं दिया है. किसानों ने दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए समय से प्रशासनी योजनाओं की जानकारी देने की मांग की. बीएओ ने खरीफ मौसम में लगाए जाने वाली फसलों को बारे में और उसपर मिलने वाली प्रशासनी अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कर्मशाला में डॉक्टर ए के ठाकुर, डॉक्टर रवि कुमार, बीएओ राकेश कुमार, उद्यान पदाधिकारी चंदन कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. कर्मशाला में छाया रहा नीलगाय व जंगली सुअर से परेशानी का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इंटर और मैट्रिक का कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी

-इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा में 55.31 प्रतिशत और कंपार्टमेंंटल परीक्षा में 61.13 प्रतिशत विद्यार्थी पास -मैट्रिक विशेष में 52.20 प्रतिशत और कंपार्टमेंटल परीक्षा 32.93 प्रतिशत उत्तीर्ण फोटो है….. संवाददाता, पटना बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार को इंटर और मैट्रिक का कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दोनों परीक्षाओं का परिणाम जारी करते हुए कहा कि बिहार बोर्ड ने देश के सभी परीक्षा बोर्डों की तुलना में सबसे पहले पूरे एग्जाम साइकिल को पूरा कर लिया है. उन्होंने कहा कि दोनों परीक्षाओं के सफल विद्यार्थी उच्चतर कक्षाओं में नामांकन ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि इंटर विशेष परीक्षा में 55.31 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. मैट्रिक की विशेष परीक्षा में 52.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं. इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा में 61.13 और मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा में 32.93 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. मालूम हो कि इंटरमीडिएट और मैट्रिक की कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षा एक साथ दो मई से प्रारंभ हुई थी. मैट्रिक की परीक्षा सात मई और इंटर की परीक्षा 13 मई को समाप्त हुई थी. इंटर विशेष परीक्षा का रिजल्ट इंटर विशेष परीक्षा में 3,964 छात्र, 2,660 छात्राओं सहित कुल 6,624 विद्यार्थी शामिल हुए थे. जिसमें 2,087 छात्र और 1,577 छात्राओं सहित कुल 3,664 विद्यार्थी पास हुए. कुल पास प्रतिशत 55.31% रहा. इस परीक्षा में 1,206 प्रथम श्रेणी, 1,645 द्वितीय श्रेणी और 603 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं. इंटर विशेष संकायवार रिजल्ट विज्ञान संकाय में 3,361 विद्यार्थी शामिल हुए. जिनमें 1,799 विद्यार्थी पास हुए हैं. कला संकाय में 3,032 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें 1,712 सफल हुए हैं. इसके साथ ही वाणिज्य संकाय में 230 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 152 सफल हुए हैं इंटर कंपार्टमेंटल का परीक्षाफल इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा में कुल 45,524 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 12,650 छात्र व 15,179 छात्राओं सहित 27,829 विद्यार्थी पास हुए हैं. कुल 61.13 प्रतिशत सफल हुए हैं. मैट्रिक विशेष का परीक्षाफल मैट्रिक की विशेष परीक्षा में कुल 8,830 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 2,919 छात्र, 1,690 छात्राओं सहित 4,609 विद्यार्थी पास हुए हैं. इनमें कुल 52.20 प्रतिशत पास हुए हैं. इनमें 1,396 प्रथम, 1,182 द्वितीय और 954 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में सफल हुए हैं. इसके अतिरिक्त 1,077 विद्यार्थी पास हैं. मैट्रिक कंपार्टमेंटल का परीक्षाफल मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में कुल 52,552 विद्यार्थी शामिल हुृए, जिसमें 7,584 छात्र, 9,725 छात्राओं सहित कुल 17,309 विद्यार्थी पास हुए हैं. कुल पास प्रतिशत 32.93 है. इसमें एक या दो विषयों में फेल विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा की स्क्रूटनी के लिए आवेदन दो से छह जून तक इंटर और मैट्रिक की विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथि जारी कर दी गयी है. परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके लिए स्क्रूटनी का अवसर प्रदान किया जा रहा है. ऐसे विद्यार्थी उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिये दो से छह जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस संबंध में विस्तृत जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इंटर और मैट्रिक का कंपार्टमेंटल व विशेष परीक्षा का रिजल्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तंबाकू के सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा : डॉ आशीत

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल में हुई पोस्टर प्रतियोगिताफोटो-2- सदर अस्पताल में पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल जीएनएम स्कूल की छात्राएं व चिकित्सक.प्रतिनिधि, सासाराम सदरतंबाकू की लत जानलेवा है. इसके सेवन से कैंसर समेत विभिन्न तरह की जानलेवा बीमारियां उत्पन्न होती है. 90 प्रतिशत मुख के कैंसर का कारण तंबाकू होता है. तंबाकू के प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक वैश्विक पहल है और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन तंबाकू के सेवन के खतरों के बारे में लोगों को जागरूक करने का एक प्रभावी तरीका है. उक्त बातें विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को सदर अस्पताल स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र की टीम द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ आशीत रंजन ने कहीं. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना, तंबाकू का सेवन छोड़ने व तंबाकू मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना, तंबाकू उद्योग की हानिकारक गतिविधियों और नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना हैं. इसके लिए खुद के अलावा अपने आस-पास के लोगों खासकर युवाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है. तंबाकू निषेध दिवस हर वर्ष 31 मई को जिला अस्पताल के अलावा प्रखंड व पंचायत स्तर के प्रशासनी अस्पतालों व स्कूलों में आयोजित कर लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है. तंबाकू उद्योग पर भी आवाज उठानी जरूरी मनोवैज्ञानिक डॉ मानसी ने कहा कि वर्तमान समय में तंबाकू उद्योग कई तरह के आकर्षित पोस्टरों व विज्ञापनों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. जिसके आगोश में युवा फंसकर अपनी जान तक गंवा रहे हैं. तंबाकू युवाओं की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है. वर्तमान समय में युवाओं में धूम्रपान व चबाने वाले तंबाकू के सेवन का लत तेजी से फैल रहा है. जो समाज के लिए चिंतनीय है. तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग लीवर की बीमारी, क्रोनिक रोग के साथ मानसिक रोग और गंभीर बीमारियां हो रही है. ऐसे में आमजनों को भी तंबाकू बिक्री वाले दुकानों समेत उद्योग के खिलाफ भी आवाज उठाना होगा. छात्राओं ने पोस्टर से किया जागरूक डॉ शिवानी ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न जीएनएम स्कूल की छात्राओं ने अलग-अलग पोस्टर बना लोगों को जागरूक किया. तंबाकू सेवन से बचाव का जागरूकता ही बेहतर विकल्प है. इस प्रभाव से युवा पीढ़ी को हर हाल में दूरी बनानी होगी. विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जो तंबाकू के सेवन के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने में मदद करती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने 1987 में तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों और मौतों पर लगाम लगाने के लिए इसकी शुरुआत की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तंबाकू के सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा : डॉ आशीत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सिल्की को प्रथम स्थान

हाजीपुर. वैशाली स्त्री महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से विश्व तंबाकू दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्राओं ने मिलकर तंबाकू का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ ली. इस मौके पर प्राचार्य प्रो अलका ने बताया कि विश्व तंबाकू दिवस मनाने का उद्देश्य धूम्रपान करने वालों को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना और युवाओं को आदत शुरू करने से रोकना है. जागरूकता बढ़ाने और तंबाकू नियंत्रण उपायों को बढ़ावा देकर तंबाकू विरोधी दिवस तंबाकू से संबंधित बीमारियों के बोझ को कम करने और एक स्वस्थ समाज को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी डा. शिंगला प्रभा द्वारा निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें छात्राएं प्रतिभागी हुईं. निबंध प्रतियोगिता में अमरीन अव्वल पोस्टर प्रतियोगिता में सिल्की सिंह को प्रथम स्थान, संध्या कुमारी को द्वितीय स्थान तथा सृष्टि कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. वही निबंध प्रतियोगिता में अमरीन बानो को प्रथम स्थान, सिल्की को द्वितीय स्थान तथा अनुष्का कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. अन्य प्रतिभागियों में हजरत जहां, आरती कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, कोमल कुमारी, साजिया परवीन के द्वारा भी सराहनीय पोस्टर प्रस्तुत किया गया. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षक डा. रेशमा सुलताना, डा. इस्माइल, डा. प्रीति कुमारी, शिक्षकेतर कर्मी में महेश राय, संजय कुमार सिंह, विजय कुमार, साहिल, मुन्ना, विजय कुमार सिंह, अभिनव कीर्ति, कृष्णा, सुलेखा एवं अन्य छात्राएं शामिल रहीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सिल्की को प्रथम स्थान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पूर्व अध्यक्ष रिंकू देवी की सास ने किया नामांकन

खिजरसराय. खिजरसराय नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को दूसरे प्रत्याशी के रूप में सरस्वती देवी ने नामांकन का पर्चा भरा. सरस्वती देवी का काफिला एमएस लाइन होटल से बाजार होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा जहां अपने नामांकन का पर्चा एसडीओ केशव आनंद के समक्ष दाखिल किया. सरस्वती देवी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रिंकू देवी की सास और सामाजिक कार्यकर्ता अमीर यादव की मां हैं. पूर्व में रिंकू देवी अध्यक्ष पद पर चुनी गयी थीं, लेकिन दो से अधिक बच्चों रहने के कारण उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया. इसके बाद उप निर्वाचन की स्थिति आ गयी. उपचुनाव में भी रिंकू देवी और अमीर यादव ने अपनी मां का नामांकन करा कर मतदाताओं के बीच अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है. इसके पूर्व सुनीता कुमारी अपना नामांकन शुक्रवार को दर्ज कराया था. अभी तक दो प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन कराया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पूर्व अध्यक्ष रिंकू देवी की सास ने किया नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्विज में बेहतर करने वाले बच्चे किये गये पुरस्कृत

कुटुंबा. कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत सुप्रीम पब्लिक स्कूल डुमरी बालूगंज में बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस क्रम में सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गये. इसके साथ ही वर्ड मीनिंग व गुड थॉट से संबंधित टेस्ट लिया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विद्यालय के डायरेक्टर रंजन कुमार ने कहा कि टेस्ट परीक्षा आयोजित किये जाने से बच्चों का मूल्यांकन होता है. इससे सभी बच्चों में एक दूसरे से आगे रहने की जिज्ञासा बढ़ती है. इस उद्देश्य से प्रतिमाह टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जाता है तथा बेहतर करने वाले शिशु पुरस्कृत किये जाते हैं. उन्होंने बच्चों को निरंतर बेहतर तरीके से मेहनत करने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्राचार्य नवीन राज ने किया. इस क्रम में बेहतर करने वाले सभी शिशु पुरस्कृत किए गये. डायरेक्टर ने बताया कि आठवीं कक्षा में सिंधु कमारी, सातवीं कक्षा में सानू कुमार, छठी कक्षा में शिल्पा कुमारी व पांचवीं कक्षा में चांदनी कुमारी अव्वल रहे. जूनियर वर्ग में के कक्षा चार में विद्या कुमारी, तीसरी कक्षा में प्रतिज्ञा कमारी, दूसरी कक्षा में आयुष कुमार व पहली कक्षा में रवीश कुमार टापर रहे. यूकेजी सेक्सन ए में नैंसी सिंह व सेक्सन बी में शुभम कुमार प्रथम स्थान पर रहे. विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी कक्षा के टॉपर बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर शिक्षक अमर कुमार, सुमित कुमार, चन्दन कुमार, रघुवंश वैद, शिक्षिका रुखसार प्रवीण, सोनी कुमारी, गुंजा कुमारी, सोनाली कुमारी, अर्चना कुमारी, कुमारी सोनी, नंदिनी कुमारी, रागनी कुमारी, सोनम कुमारी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post क्विज में बेहतर करने वाले शिशु किये गये पुरस्कृत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mumbai T20 League: शिवम दुबे के 5 छक्के से लेकर सूर्या की खिताबी जीत तक, 5 यादगार पल

Mumbai T20 League: इधर, आईपीएल 2025 समापन की ओर है और दूसरी ओर, मुंबई पर एक बार फिर क्रिकेट का खुमार छाने वाला है. 4 से 12 जून तक टी20 मुंबई लीग 2025 की शुरुआत होगी, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा. हिंदुस्तान के प्रमुख फ्रैंचाइज-आधारित घरेलू टूर्नामेंटों में से एक में 8 पावर-पैक टीमें भाग लेंगी, जिनमें – नॉर्थ मुंबई पैंथर्स, एआरसीएस अंधेरी, ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट, बांद्रा ब्लास्टर्स, ईगल थाने स्ट्राइकर्स, आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स, सोबो मुंबई फाल्कन्स और मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स शामिल हैं. यहां 5 ऐसे यादगार पलों की बात करेंगे, जो इसकी रोमांचकता को परिभाषित करती है. Mumbai T20 League From Shivam Dubey 5 sixes to Surya title win 5 memorable moments सूर्यकुमार की खिताब जीतने वाली 90 रन की धमाकेदार पारी मौजूदा हिंदुस्तानीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 मुंबई लीग में अपने तीसरे प्रदर्शन के लिए वापसी करने के लिए तैयार हैं. वह अपने साथ वही निडर स्वभाव लेकर आएंगे जिसने उन्हें वैश्विक स्टार बनाया है. लीग की शुरुआत से ही सूर्यकुमार ने ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की अगुआई की है, जिसमें उन्होंने अपनी गतिशील नेतृत्व क्षमता और विस्फोटक बल्लेबाजी से छाप छोड़ी है. पहले सीजन में, उन्होंने लीग के इतिहास में सबसे शानदार प्रदर्शन किया. फाइनल में सिर्फ 42 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. 34/5 पर अपनी टीम के साथ मैदान पर उतरते हुए, सूर्यकुमार ने एक जबरदस्त पलटवार किया. परीक्षित वलसांगकर के साथ उनकी नाबाद 148 रनों की साझेदारी ने ट्रायम्फ नाइट्स को 182/5 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और अंततः 3 रन की रोमांचक जीत और पहली बार टी20 मुंबई लीग का खिताब दिलाया. View this post on Instagram A post shared by T20 Mumbai (@t20mumbai) शिवम दुबे के प्रवीण तांबे के एक ओवर में 5 गगनचुंबी छक्के टी20 मुंबई लीग के इतिहास में कुछ ही ऐसे पल हैं जो शिवम दुबे के एक ही ओवर में लगातार पांच छक्कों की ताकत से मेल खाते हों. एक ऐसा प्रदर्शन जिसने वानखेड़े स्टेडियम को जगमगा दिया और टी20 मुंबई लीग के इतिहास में उनका नाम दर्ज हो गया. 2019 के सीजन में, शिवाजी पार्क लायंस का प्रतिनिधित्व करते हुए, दुबे ने नमो बांद्रा ब्लास्टर्स के अनुभवी स्पिनर प्रवीण तांबे का सामना किया और एक ही ओवर में पांच बार गेंद को हवा में मैदान के बाहर पहुंचाया. इस पारी ने प्रशंसकों को युवराज सिंह की याद दिला दी. यह पारी उनके करियर का एक निर्णायक क्षण था. वह 2024 में ICC T20 विश्व कप जीतने वाली हिंदुस्तानीय टीम का भी हिस्सा थे. जय बिस्टा का टी20 मुंबई लीग का पहला शतक जय बिस्टा की धमाकेदार 110 रन की पारी टी20 मुंबई लीग में अब तक की सबसे शानदार पारियों में से एक है. एक रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन जिसने बल्लेबाजी के दबदबे को फिर से परिभाषित किया. सीजन 2 के सेमीफाइनल में, बिस्टा, जो तब सोबो सुपरसोनिक्स के लिए स्पोर्ट्स रहे थे, ने एक उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट के इतिहास में पहला शतक बनाया. उनके निडर स्ट्रोक प्ले ने न केवल सोबो सुपरसोनिक्स को 217/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स को हराकर फाइनल में जगह भी पक्की की. बिस्टा की पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला और वह उस सत्र में शीर्ष पांच सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में भी शामिल रहे, उन्होंने सात मैचों में 242 रन बनाए. सीजन 1 एलिमिनेटर में श्रेयस अय्यर का शानदार फिनिशिंग स्टार हिंदुस्तानीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, जो वर्तमान में आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की अगुआई कर रहे हैं, हमेशा मौके का फायदा उठाने के लिए जाने जाते हैं. टी20 मुंबई लीग के सीजन 1 एलिमिनेटर में उनकी नाबाद 91 रन की पारी टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे यादगार और निर्णायक पारियों में से एक है. 2018 में नमो बांद्रा ब्लास्टर्स के लिए स्पोर्ट्सते हुए, अय्यर ने एक सच्ची कप्तानी पारी स्पोर्ट्सी. 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 109/3 था और अय्यर ने 43 गेंदों पर 45 रन बनाए, उन्होंने नाटकीय ढंग से गियर बदल दिए. उन्होंने अगली तीन गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया – एक सिंगल के बाद लगातार दो छक्के – और फिर डेथ ओवरों में धमाका करते हुए, उन्होंने अंतिम 15 गेंदों पर 46 रन और जोड़े. उनके आखिरी ओवरों में किए गए आक्रमण ने उनकी टीम को 169/4 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, जो निर्णायक साबित हुआ. टी20 मुंबई लीग का आगाज विकेट से जब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग की शुरुआत की, तो इसका उद्देश्य शहर की क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए एक शानदार मंच तैयार करना था और इससे ज्यादा शानदार शुरुआत की उम्मीद नहीं की जा सकती थी. सीजन 1 के उद्घाटन मैच में, नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के शिवम मल्होत्रा ​​ने एक ऐसा पल दिया जिसने तुरंत ही लीग के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. टूर्नामेंट की पहली ही गेंद पर मल्होत्रा ​​ने एआरसीएस अंधेरी के सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवाडकर को आउट कर दिया. मल्होत्रा ​​ने मैच जीतने वाले स्पेल में चार विकेट चटकाए, जिसने नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के लिए लय तय कर दी. वह पहली गेंद सिर्फ एक विकेट नहीं थी – यह वह चिंगारी थी जिसने प्रशंसकों के बीच जुनून को जगा दिया. ये भी पढ़ें… सावधान इंग्लैंड…, टेस्ट सीरीज से पहले हिंदुस्तान के युवा खिलाड़ियों पर डिविलियर्स का भरोसा IPL 2025 Qualifier-2: आर-पार की लड़ाई में MI vs PBKS, फाइनल की रेस में दोनों में से किसका पलड़ा है भारी? The post Mumbai T20 League: शिवम दुबे के 5 छक्के से लेकर सूर्या की खिताबी जीत तक, 5 यादगार पल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top