Hot News

June 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चौपाल में वैज्ञानिक विधि से खेती करने के बताये तरीके

कुदरा. प्रखंड क्षेत्र की पंचायतों में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ जनकल्याण किसान चौपाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में खरीफ फसल को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की विभिन्न प्रकार की विधियां बतायी गयीं. इसमें बीज तैयार करने, बीजों के प्रभेद व सिंचाई के तरीके के साथ ही खर पतवार, नाशक दवाओं के प्रयोग के बारे में किसानों को बताया गया. वहीं, मोटे अनाज की खेती पर भी जोर दिया गया. किसान चौपाल पचपोखरी पंचायत के गोलऊडीह, मुजियां तथा मेउडा पंचायत के बड़कानीमडीहरा व डेरवा पंचायत के धनाढी गांव में आयोजित कर किसानों को खरीफ फसल की खेती करने के वैज्ञानिक टिप्स दिये गये. ताकि किसान पैदावार को बढाकर आत्मनिर्भर बनें. उक्त अवसर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राहुल कुमार, कृषि समन्वयक बृजबिहारी सिंह, रणवीर सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक मनीष कुमार, लेखापाल अजय पांडे, किसान सलाहकार रामेश्वर तिवारी, बबन सिंह समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चौपाल में वैज्ञानिक विधि से खेती करने के बताये तरीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मां दुर्गा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा

हसपुरा. प्रखंड की मलहारा पंचायत अंतर्गत शाहपुर गांव में श्री दुर्गा प्राणप्रतिष्ठा के लिए चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इसको लेकर गाजे-बाजे व घोड़ा के साथ जलभरी शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. वातावरण भक्तिमय हो गया. मुख्य यजमान-सपत्नीक विश्वकर्मा प्रसाद शौंडिक है. यज्ञिय कार्य संपादन में दीपक प्रसाद गुप्ता का सहयोग है. यह यज्ञ पूज्यपाद गुरुदेव आचार्य पंडित लालमोहन शास्त्री के निर्देशन में हो रहा है.वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री ने जखौरा-मलहारा के (पुनपुन नदी) आदिगंगा पून-पूना सूर्य नारायण घाट से कलश में जलारोहण कराया. जलभरी में विशेष रूप स्त्रीओं ने भाग लेकर जलभरी की शोभायात्रा को विशाल रूप बना दी. इससे सैकड़ों की संख्या में कुंवारी स्त्रीएं भाग लेकर जलभरी की शोभायात्रा को सफल बना दिया. आचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री ने कहा सनातन धर्म में जहां हवण यज्ञ का आयोजन हो उस इलाका के ग्रामीण को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. हवण- यज्ञ की आहुति मनुष्य को सुखमय जीवन का राह सिखाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मां दुर्गा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकली शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइकिल चलाना स्वास्थ्य व प्रदूषण दोनों के लिए लाभदायक : बीडीओ

मोहनिया सदर. मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में विश्व साइकिल दिवस मनाया गया. इसका शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने साइकिल चलाकर किया. उन्होंने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग चार दशक पीछे साइकिल काफी प्रचलन में थी. लोग 20 से 30 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से ही करते थे. उस समय लोगों का शरीर भी काफी स्वस्थ रहता था. साइकिल चलाना मनुष्य के स्वास्थ्य व प्रकृति सभी के लिए लाभदायक है. इसलिए अधिकांश व्यक्ति को साइकिल का उपयोग अधिक से अधिक करना चाहिए, उन्होंने घटती साइकिल पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वातावरण को शुद्ध रखने में साइकिल बहुत कारगर साबित होता है. कम दूरी के लिए यात्रा का यह एक ऐसा साधन है, जिससे प्रदूषण फैलने का कोई खतरा नहीं रहता है. आसानी से लोग 20 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर लेते हैं. स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है. हम लोगों को चाहिए कि अधिक से अधिक साइकिल का प्रयोग करें और अपने आप को स्वस्थ और निरोग रखें. # डीजल, पेट्रोल व सीएनजी पर खर्च होगा कम उन्होंने कहा 21वीं सदी में लोग साइकिल से दूर होते जा रहे हैं, जितनी तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है उतना ही तेजी से मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों की मांग बढ़ रही है. इसका नतीजा है कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है. इनके अधिक प्रयोग से हमारा वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है. आज हवा बिल्कुल दूषित होती जा रही है. बड़े शहरों में तो सांस लेना भी कठिन होता जा रहा है. इसका नतीजा है कि टीबी, कैंसर सहित तमाम तरह की संक्रामक बीमारियां वायु प्रदूषण की वजह से बढ़ती जा रही है. # सड़क दुर्घटनाओं में आयेगी कमी अपने संबोधन में बीडीओ ने कहा कि अपने दैनिक जीवन में साइकिल को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है. साइकिल का अधिक प्रयोग करने से आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी. यदि हम चार दशक पीछे के आंकड़ों पर नजर डालें तो सड़क दुर्घटनाएं काफी कम होती थी. क्योंकि अपने गांव से बाजार जाने के लिए या रिश्तेदारी में जाने आने के लिए लोग साइकिलों का प्रयोग अधिक करते थे. आज के दौर में कोई साइकिल से या फिर पैदल चलना ही नहीं चाह रहा है. यदि दो-चार किलोमीटर भी जाना है तो उसे मोटरसाइकिल या अन्य वाहन की जरूरत पड़ती है. यही कारण है कि लोगों के पैरों में भी असमय दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. अधिकांश लोग न तो साइकिल चलाना पसंद करते हैं और न ही पैदल चलना चाहते हैं, जबकि व्यायामशाला में जाने के बाद लोग अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए साइकिल चलाते हैं. लेकिन अपने दैनिक जीवन में कम दूरी के बीच यात्रा करने के लिए साइकिल का प्रयोग करने में लोग झिझक रहे है. खासतौर पर युवा वर्ग तो साइकिल से कहीं जाने- आने में शर्मिंदगी महसूस करते है. # 80 के दशक में साइकिल का था बोलबाला उन्होंने कहा कि 80 और 90 के दशक में साइकिल का काफी महत्व था. एक निम्न व मध्यम वर्गीय परिवार में यदि बेटी की शादी तय होती थी, तो दामाद को लोग साइकिल, रेडियो और घड़ी दिया करते थे. कहीं सड़क पर कुछ समय के लिए भी जाम लगा तो मोटरसाइकिलों की भरमार लग जाती है, जबकि गरीब परिवार मोटरसाइकिल का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है, फिर भी वह शादी में मोटरसाइकिल की ही मांग करता है. इस दौरान कई कर्मी उपस्थित रहे. # विश्व साइकिल दिवस पर तेजी से घटती साइकिल पर जतायी चिंता साइकिल का प्रयोग करें और अपने आप को स्वस्थ व निरोग रखें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइकिल चलाना स्वास्थ्य व प्रदूषण दोनों के लिए लाभदायक : बीडीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हनुमान मंदिर में खराब सीसीटीवी को ठीक करने की मांग

हसपुरा. हसपुरा प्रखंड के पहरपुरा नहर पुल के समीप हनुमान मंदिर में पिछले नौ माह से सीसीटीवी का एलसीडी खराब है. ग्रामीणों में अधिवक्ता कृष्णनंदन सिंह, राजाराम विश्वकर्मा, उदय मिस्त्री, विजय सिंह, राम अयोध्या राजवंशी ने बताया कि असामाजिक तत्व द्वारा अमझरशरीफ पंचायत के विभिन्न मंदिरों में अपवित्र वस्तु फेंका जा रहा था. इसे रोकने को लेकर प्रशासनी स्तर से हनुमान मंदिर ओर देवी मंदिर सहित अन्य मंदिर सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. कुछ दिन तक सीसीटीवी कैमरा काम तो किया, लेकिन विगत नौ माह से सीसीटीवी का एलसीडी स्क्रीन खराब हो गया है. एलसीडी स्क्रीन खराब हो जाने से फोटो दिखाई नहीं देता है. खराब सीसीटीवी का एलसीडी को बदलने की लिखित शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर व स्थानीय जनप्रतिनिधि को दिया गया. लेकिन, अब तक नतीजा शून्य निकला. ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर में घटना होने पर पता नहीं चल सकेगा. शीघ्र एलसीडी स्क्रीन को ठीक कराये जाने की मांग ग्रामीणों ने की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हनुमान मंदिर में खराब सीसीटीवी को ठीक करने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इएसटीपी चालान कटाने के लिए जीटी रोड पर घंटों खड़े रहते हैं बालू लदे वाहन

कर्मनाशा… जीटी रोड पर वाहनों के खड़े होने से आये दिन घटना दुर्घटना हो रही हैं. इसके बावजूद चालक जीटी रोड पर ही घंटों वाहन खड़े कर दे रहे हैं. जबकि, यातायात हाइवे पेट्रोलिंग पार्टी, एनएचएआइ की टीम, पुलिस प्रशासन व गश्ती पुलिस दल हर समय कहीं न कहीं रोड पर ही दिखायी देती है. लेकिन कार्रवाई नहीं होने से बालू लदे वाहन जीटी रोड पर ही खड़े दिखते हैं. इसमें बालू लदे वाहनों की संख्या सबसे अधिक होती है. दरअसल, जीटी रोड पर वाहनों के खड़े रहने से घटना दुर्घटना आये दिन होते रहते हैं. इसके बावजूद चालक जीटी रोड पर ही वाहनों को खड़े कर देते हैं. सबसे ज्यादा बालू लदे वाहन चिपली से लेकर यूपी बिहार बॉर्डर खजुरा तक जीटी रोड पर खड़े देखने को हमेशा मिल जाते हैं और जरा सी भी चूक होने पर घटनाएं हो जाती है. बालू लदे वाहनों के चालक जीटी रोड पर ही खड़ा कर यूपी के खनन विभाग का इएसटीपी चालान कटाने चले जाते हैं. यूपी खनन विभाग का आइएसटीपी चालान कटाने के लिए बॉर्डर से लेकर चिपली तक लोग अपना अपना काउंटर खोलकर बैठे हैं और बिहार से यूपी जाने वाले बालू लदे वाहनों के पास यूपी के खनन विभाग का इएसटीपी चालान कर्मनाशा तक ही रहता है और यूपी में जाने के लिए यूपी खनन विभाग का इएसटीपी चालान उनके पास नहीं होता है. वह ऑनलाइन चालान कटा कर यूपी के अलग-अलग मंडियों में पहुंचते हैं. हालांकि, बहुत से बालू लदे वाहन चालक जीटी रोड पर घंटों इसलिए खड़े हो जाते हैं कि वह आइएसटीपी चालान भी नहीं कटाना चाहते हैं और खनन विभाग के अधिकारियों का लोकेशन लेकर पैसा बचना चाहते हैं और जैसे ही यूपी के खनन विभाग के अधिकारी रोड से हटते हैं, गंतव्य को रवाना हो जाते है. कुल मिलाकर बिहार के पुलिस पदाधिकारी व एनएचएआइ की टीम का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर नहीं है. जबकि, अभी दो दिन पहले ही छज्जूपुर के पास गिट्टी लदे एक डंपर में एक कार भिड़ गयी. इसमें कार चालक की मौत हो गयी थी. इसी तरह आये दिन खड़े ट्रकों के चलते लोगों की जान चली जाती है. फिर भी चालक सड़कों पर ही वाहनों को खड़ा कर होटल में चाय व भोजन करने चले जाते हैं. बालू लदे चालक इएसटीपी चालान कटाने चले जाते हैं. एनएच पर वाहनों के लगे होने से आये दिन हो रहीं दुर्घटनाएं डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इएसटीपी चालान कटाने के लिए जीटी रोड पर घंटों खड़े रहते हैं बालू लदे वाहन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खरीफ फसलों की वैज्ञानिक विधि से खेती व जैविक खाद के उपयोग पर दी गयी जानकारी

देव. प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन कृषि भवन में हुआ. इसमें किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गयी. वहीं, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूक किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उप परियोजना निदेशक शालिग्राम सिंह, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मीरा कुमारी, कृषि वैज्ञानिक प्रतिभा कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्णदेव चौधरी, आत्मा अध्यक्ष नारायण तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में देव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से किसान पहुंचे. किसानों को धान, मक्का, अरहर जैसी प्रमुख खरीफ फसलों की वैज्ञानिक विधि से खेती, जैविक खाद के उपयोग, कीट प्रबंधन, सिंचाई पद्धति और फसल चक्र की जानकारी दी गयी. किसानों को कृषि की नयी तकनीक फसल प्रबंधन, कीट प्रबंधन पर प्रशिक्षित किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मीरा कुमारी ने कहा कि प्रशासन किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. इसके लिए आवश्यक है कि किसान समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षणों में भाग लें और नयी तकनीकों को अपनाएं. पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. उपस्थित किसानों ने प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में इसे अपने खेतों में अपनाने की बात कही. इस दौरान कृषि समन्वयक अमरनाथ आजाद, आशुतोष अनिल, सुशील कुमार, विकास कुमार, कृषि सलाहकार मनोज कुमार, दयानंद कुमार, मुकेश कुमार, लकी कुमारी विद्यानंद पासवान के अलावे बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे. देव. प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन कृषि भवन में हुआ. इसमें किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती से संबंधित आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गयी. वहीं, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूक किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन उप परियोजना निदेशक शालिग्राम सिंह, प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी मीरा कुमारी, कृषि वैज्ञानिक प्रतिभा कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्णदेव चौधरी, आत्मा अध्यक्ष नारायण तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में देव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से किसान पहुंचे. किसानों को धान, मक्का, अरहर जैसी प्रमुख खरीफ फसलों की वैज्ञानिक विधि से खेती, जैविक खाद के उपयोग, कीट प्रबंधन, सिंचाई पद्धति और फसल चक्र की जानकारी दी गयी. किसानों को कृषि की नयी तकनीक फसल प्रबंधन, कीट प्रबंधन पर प्रशिक्षित किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मीरा कुमारी ने कहा कि प्रशासन किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. इसके लिए आवश्यक है कि किसान समय-समय पर होने वाले प्रशिक्षणों में भाग लें और नयी तकनीकों को अपनाएं. पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. उपस्थित किसानों ने प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में इसे अपने खेतों में अपनाने की बात कही. इस दौरान कृषि समन्वयक अमरनाथ आजाद, आशुतोष अनिल, सुशील कुमार, विकास कुमार, कृषि सलाहकार मनोज कुमार, दयानंद कुमार, मुकेश कुमार, लकी कुमारी विद्यानंद पासवान के अलावे बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post खरीफ फसलों की वैज्ञानिक विधि से खेती व जैविक खाद के उपयोग पर दी गयी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुदरा में 34 योजनाओं की मिली स्वीकृति

कुदरा. स्थानीय नगर क्षेत्र में लोगों को सड़क और नाली के लिए अब तरसना नहीं पड़ेगा. नगर पंचायत द्वारा कुल 34 योजनाओं की बोर्ड में स्वीकृत कर निविदा जारी किया है. योजनाओं में शौचालय, प्याउ, सड़क और नाली शामिल है. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत गठन होने के बाद सभी वार्डों में सड़क नाली के लिए लोग परेशान थे. यहां नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभी वार्डों से योजना का चयन कर स्वीकृति दी गयी, जिसके बाद निविदा जारी की गयी है. इस संबंध में इओ उजाली राज ने बताया 25 लाख से ऊपर की योजना की स्वीकृति के लिए विभाग को भेजना पड़ता है, लेकिन नगर पंचायत के विकास कार्य को देखते हुए बोर्ड की बैठक में कुल 34 योजना का चयन कर स्वीकृति दी गयी, जिसके बाद अब टेंडर जारी किया गया है. टेंडर के बाद बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा. #इन योजनाओं को मिली स्वीकृति# –वार्ड 01 में कुदरा परसथुआ रोड से पूरब डॉ मनीष सिंह के घर की ओर पीसीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत: 24,97,400 रुपये –वार्ड 01 में कुंदन यादव के घर से रविंद्र साह के घर की ओर पीसीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 15,09,700 रुपये –वार्ड 01 में बद्री केशरी के घर से पश्चिम डॉ क्षितिज राय के घर की ओर पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण कार्य. लागत : 24,97,600 रुपये वार्ड 01 में ललन राम के घर से राम आशीष राम के घर की ओर पीसीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 24,92,600 रुपये वार्ड 01 व 02 के मध्य में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लालापुर गांव रोड के पास केमिस्ट्री शौचालय का निर्माण कार्य. लागत : 15,06,000 रुपये वार्ड 02 में लल्लू पाल के घर से सुशील पाल, हरिहर पाल के घर होते हुए अशोक साह के घर तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 19,41,300 रुपये वार्ड 02 में रोगी पाल के घर से रेलवे घाट की ओर आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 24,83,100 रुपये वार्ड 02 में लालापुर प्राथमिक विद्यालय से पूरब कुटीया रोड से दक्षिण रोगी पाल के घर की ओर पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण कार्य. लागत : 24,96,000 रुपये वार्ड 02 में पांडेयपुर रोड से (सुरेश राम) के घर से पश्चिम राजेश पाल के घर होते हुए उमेश शर्मा के घर की ओर पीसीसी सड़क व आरसीसी नाला निर्माण कार्य. लागत : 24,99,900 रुपये वार्ड 03 में वंसरोपन खरवार के घर के उत्तर पिंटू पाल के घर की ओर पीसीसी सड़क आरसीसी नाला निर्माण कार्य. लागत : 24,93,100 रुपये वार्ड 03 में कोन्ही (मैसौला) में पानी टंकी (पारस कुशवाहा) से संकर यादव के जमीन तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य. लागत : 17,60,100 रुपये वार्ड 03 में कोन्ही (भैंसौला) में संकर यादव के जमीन से महेंद्र तिवारी के जमीन तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य. लागत : 8,79,300 रुपये वार्ड 04 में मनोज जयसवाल के घर से जाफर अंसारी के घर होते हुए बब्बन साह के घर की ओर आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 24,74,450 रुपये वार्ड 05 में दया शंकर सिंह के घर के पास नल-जल निर्माण कार्य. लागत : 19,82,400 रुपये वार्ड में नारायण पाठक के घर से उत्तर पश्चिम बबन सिंह के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य. लागत : 19,22,620 रुपये वार्ड 07 में पुजारी सिंह के घर से शिव सेठ के घर तक पीसीसी व आरसीसी नाला निर्माण कार्य. लागत : 22,22,180 रुपये वार्ड 07 में अभिनव कुमार सिंह के मकान से लेकर शिव चौक तक बंद आरसीसी नाला निर्माण कार्य. लागत : 9,21,670 रुपये वार्ड 08 में अवधेश सिंह के घर से पश्चिम फील्ड में दिनेश पांडेय के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य. लागत : 21,29,260 रुपये वार्ड 08 में अर्जुन साह के घर के पश्चिम मुन्ना सिंह के घर तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य. लागत : 24,74,450 रुपये वार्ड 09 में जोगेश राम के घर से लेकर राजकुमार साह के घर तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 15,37,900 रुपये वार्ड 09 में अनवर कुरैशी के घर से कलीम फारूकी के घर तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 15,31,400 रुपये वार्ड 09 में श्मशान घाट को चहारदीवारी तथा शेड निर्माण कार्य. लागत : 18,12,300 रुपये वार्ड 09 में समीम खान के घर से मनान फरूकी बड़ी नाला के पास आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 18,93,100 रुपये वार्ड 09 में अर्जुन राम के घर से 24 दुर्गावती नदी तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 23,88,300 रुपये वार्ड 09 में शिव चौक के सामने पुल के नीचे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य. लागत : 15,06,000 रुपये वार्ड 10 में हरिद्वार पाल के मकान से नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट तक पीसीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 12,74,500 रुपये वार्ड 11 में लाला सिद्धिकी के घर से मुन्ना फारूकी के घर तक नाली गली स्लैब पीसीसी निर्माण कार्य. लागत : 11,93,770 रुपये वार्ड 12 में विक्की सिंह के मकान से संजय सेठ के मकान तक पीसीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 15,22,800 रुपये वार्ड 14 में रामअवतार चंद्रवंसी के घर से सदाबहार गली होते हुए महेंद्र चौरसिया के घर (दुकान) तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य. लागत : 13,75,300 रुपये वार्ड 15 में रविदास मंदिर से दक्षिण श्मशान घाट की ओर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य. लागत : 5,73,300 रुपये वार्ड 15 में पूरब शिवाला मंदिर के बगल में दुर्गावती नदी के पास श्मशान घाट का सौंदरीकरण कार्य. लागत : 19,03,400 रुपये वार्ड 15 में बेचन शर्मा के घर से पुर्नवासी पांडेय के घर तक पीसीसी रोड व आरसीसी नाली निर्माण कार्य. लागत : 9,75,040 रुपये वार्ड 15 में कमल गुप्ता के घर के पीछे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य. लागत : 15,06,000 रुपये .वार्ड 03 में भैंसौला दुर्गा मंदिर के पास स्थाई प्याऊ का निर्माण कार्य. लागत : 4,78,100 रुपये =========== नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली, शौचालय व प्याऊ का होगा निर्माण टेंडर जारी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में के विकास कार्य को लेकर योजनाओं का किया गया चयन डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Railway: बिहार के कौन-कौन से रेलवे स्टेशन पर मिलती है रिटायरिंग रूम की सुविधा, जानिए बुकिंग की प्रक्रिया

Bihar Railway: हिंदुस्तानीय रेलवे की ओर से यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे लेकर खास कदम उठाए गए. सफर के दौरान उनके सुविधा को लेकर खास ख्याल रखा जाता है. ऐसे में रेलवे स्टेशन पर ‘रिटायरिंग रूम’ की व्यवस्था की गई. बता दें कि, इसके नाम से ही साफ है कि, यह एक ऐसा रूम है जहां, यात्री आराम करते हैं. यात्रियों के लिए कमरे बने होते हैं. ये कमरे हिंदुस्तानीय रेवले द्वारा यात्रियों के लिए बनाए गए हैं. यात्रा की शुरूआत करने या फिर यात्रा के बाद अपनी जगह पहुंचने के बाद यात्री इन कमरों का इस्तेमाल फ्रेश होने और आराम करने के लिए करते हैं. इन रेलवे स्टेशनों पर है सुविधा बता दें कि, देश के कई रेलवे स्टेशन पर इसकी सुविधा दी गई है. लेकिन, बात करें बिहार की तो, यहां के कुछ कास रेलवे स्टेशन जैसे कि, पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, दानापुर स्टेशन, मुजफ्फरपुर जंक्शन और छपरा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए इसकी व्यवस्था की गई. वहीं, कमरों की बात करें तो, ये कमरें एसी, नॉन-एसी, सिंगल रूम और डबल रूम में उपलब्ध रहते हैं. ऐसे कर सकते हैं बुकिंग… वहीं, इन कमरों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से की जाती है. इसके लिए IRCTC के ऑफिसियल वेबसाइट https://www.irctc.co.in/ जाना होगा. इसके बाद एट स्टेशन (At Station) पर क्लिक करना होगा. एट स्टेशन पर क्लिक करने के बाद, आपको रिटायरिंग रूम के विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको रिटायरिंग रूम बुकिंग के लिए समर्पित पेज पर रीडायरेक्ट कर देगा. इसके बाद अपने IRCTC पंजीकृत खाते में लॉग इन करें. कमरे बुक करने के लिए ‘अतिथि खाता’ विकल्प का उपयोग कर सकते हैं. लॉग इन करने के बाद, अपने टिकट पर पाया गया 10 अंकों का पीएनआर नंबर(10-digit PNR number) दर्ज करें. अपने जरूरत के हिसाब से करें बुक इसके बाद खोज बटन पर क्लिक करें, जो फिर ट्रेन नंबर, आगमन तिथि-समय, प्रस्थान तिथि-समय, स्रोत स्टेशन और गंतव्य स्टेशन जैसे सभी यात्रा विवरण दिखा देगा. इस तरह से आप आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. इसके बाद check availability के विकल्प पर क्लिक करेंगे. उसके बाद अपनी जरूरतों के हिसाब से विकल्प चुनें और बुकिंग की पुष्टि करने के लिए पेमेंट कर सकेंगे. यहां आप अपने जरूरत के हिसाब से रूम के लिए बुकिंग कर सकते हैं. Also Read: Patna-Purnea Expressway: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे का आ गया नया रूट मैप, जानिए कहां-कहां से गुजरेगा सिक्स लेन रोड The post Bihar Railway: बिहार के कौन-कौन से रेलवे स्टेशन पर मिलती है रिटायरिंग रूम की सुविधा, जानिए बुकिंग की प्रक्रिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NVS Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, navodaya.gov.in पर करें अप्लाई

NVS Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से कक्षा 6 में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अगले साल नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को NVS Admission की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा. नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 जुलाई 2025 तक का समय मिलेगा. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा. NVS Class 6 Admission 2026 Application: ऐसे करें आवेदन इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification के लिंक पर क्लिक करें. अगले पेज पर NVS Class 6 Admission 2026 Application के लिंक पर जाना होगा. अब Apply online के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें. NVS Class 6 Admission 2026 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें. NVS Class 6 Admissions कौन कर सकता है अप्लाई? नवोदय विद्यालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, क्लास 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्र को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा कैंडिडेट्स को उसी जिले से होना जरूरी है जिस जिले में एडमिशन लेना चाहते हैं. बता दें कि देशभर के 654 स्कूलों में एडमिशन होने वाली है. नवोदय विद्यालय में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है. इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, पैरेंट्स के सिग्नेचर, छात्र का हस्ताक्षर देना जरूरी है. बता दें कि 75 फीसदी सीटें लोकल छात्रों के लिए आरक्षित रहती है. इसमें आवेदन से जुड़ी हर डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा. ये भी पढ़ें: नीट यूजी की आंसर की जारी, यहां करें चेक, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन The post NVS Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, navodaya.gov.in पर करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert: रांची में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा की चेतावनी

Rain Alert: झारखंड की राजधानी रांची में अगले 1 से 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि अगले 3 घंटे के दौरान रांची के मौसम में बदलाव देखा जायेगा. कुछ जग8हों पर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. इतना ही नहीं, जिले में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. कुछ जगहों पर चलेंगी तेज हवाएं मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने नया विचार (prabhatkhabar.com) को बताया कि जिले कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं. उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए मौसम केंद्र ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किये हैं, लोगों को इसका पालन जरूर करना चाहिए. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मौसम विभाग ने जारी किये दिशा-निर्देश मौसम वैज्ञानिक ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित जगहों पर शरण लें. अगर खराब मौसम में फंस गये हैं, तो किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. पक्की छत के नीचे चले जायें. बिजली के खंभों से भी दूर ही रहें. किसानों को सलाह दी गयी है कि वे मौसम ठीक होने तक खेतों पर न जायें. इसे भी पढ़ें Jharkhand Cabinet| कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले LPG Price Today: 3 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, सबसे सस्ता सिलेंडर कहां है, जानें Jharkhand Weather Alert: 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, इन 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार The post Rain Alert: रांची में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top