Hot News

June 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Covid 19 Cases In India: 24 घंटे में कोरोना से 5 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4026 हुई, केरल में कहर

Covid 19 Cases In India: स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल के बाद महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं. देश में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,026 दर्ज की गई और संक्रमण से 5 मरीजों की मौत भी हो गई. 22 मई को थे 257 मामले, 31 को हो गए 3395 इस साल जनवरी के बाद से देश में कोविड-19 से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में 22 मई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 257 थी और 31 मई तक यह संख्या बढ़कर 3,395 हो गई और इसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई. केरल में कोरोना का कहर वर्तमान में केरल में 1,446 उपचाराधीन मरीज हैं जो देश में सबसे अधिक है. इसके बाद महाराष्ट्र में 494, गुजरात में 397 और दिल्ली 393 उपचाराधीन मरीज हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीज की मौत हुई है और महाराष्ट्र में दो मरीजों के मरने की सूचना है. बिहार-झारखंड में भी बढ़ रहे कोरोना के मामले कोरोना के मामले बिहार और झारखंड में भी बढ़ रहे हैं. बिहार में फिलहाल कुल मामले 11 हैं, तो झारखंड में भी 11 मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में बिहार में 6 नये मामले आए हैं, तो झारखंड में कोई भी नये मामले नहीं आए हैं. दोनों ही राज्यों में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं 31 मई को बताया था कि हिंदुस्तान में कोविड-19 की स्थिति की करीब से निगरानी की जा रही है. मंत्रालय ने जोर दिया कि संक्रमण की गंभीरता कम है और अधिकतर मरीज घर पर पृथक-वास में इलाज करा रहे हैं तथा चिंता की कोई बात नहीं है. हिंदुस्तानीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने सोमवार को कहा कि पश्चिम और दक्षिण हिंदुस्तान में वायरस के नमूनों के जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि वर्तमान में वायरस के जिस स्वरूप के कारण मामलों में वृद्धि हुई है वह गंभीर नहीं है तथा यह वायरस के ‘ओमीक्रोन’ का नया स्वरूप है. उन्होंने कहा कि वायरस के जिन चार नए स्वरूपों का पता चला है वे — एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी.1.8.1 हैं. ये सभी ओमीक्रोन स्वरूप से उत्पन्न हुए हैं. वायरस के एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 स्वरूप से संक्रमण के मामले अधिक हैं. डॉ. बहल ने कहा, ‘‘हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं. इस वक्त हमें निगरानी रखने के साथ ही सतर्कता बरतनी चाहिए. हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है.’’ The post Covid 19 Cases In India: 24 घंटे में कोरोना से 5 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4026 हुई, केरल में कहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Cabinet: बिहार के युवाओं को नौकरी का तोहफा, 4858 पदों पर बहाली को नीतीश कैबिनेट की मंजूरी

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में राज्य के विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए. इस बैठक में कुल 47 एजेंडों पर मुहर लगी, जिनमें शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे और विमानन जैसे क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं. बैठक में सबसे बड़ा फैसला रोजगार को लेकर किया गया. विभिन्न विभागों में कुल 4858 पदों पर बहाली की मंजूरी दी गई है. इनमें शिक्षा विभाग में 1503 पदों का सृजन किया गया है, जिसमें 935 सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी और 568 शिक्षा विकास पदाधिकारी के पद शामिल हैं. वहीं ग्रामीण विकास विभाग में संविदा के आधार पर 653 पदों को स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा कृषि विभाग में भी नए पदों का सृजन किया गया है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. अल्पसंख्यक शिक्षा को मिला बढ़ावा शिक्षा के क्षेत्र में बक्सर और सासाराम में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए क्रमशः 5337.56 लाख और 5613 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. यह निर्णय राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. हवाई यात्रा होगी सस्ती कैबिनेट की बैठक में एक और बड़ा निर्णय लिया गया है, जिससे राज्य के नागरिकों को फायदा होगा. बिहार में विमानन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) पर वैट की दरों को घटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. इस कदम से राज्य में विमानों की संख्या बढ़ने की संभावना है और हवाई किराया भी सस्ता हो सकता है. स्थानीय विकास को भी मिली प्राथमिकता दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ जैसे पटना से सटे इलाकों के विकास को लेकर भी कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है. साथ ही पुलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर पुल मेंटिनेंस पॉलिसी को भी मंजूरी दी गई है, जिससे राज्य की सड़क संरचना को मजबूती मिलेगी. नीतीश प्रशासन के इन फैसलों से राज्य में शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सुधार की उम्मीद की जा रही है. Also Read: रील बनाने गए दो दोस्त नहर में समाए, बिहार में एक ही दिन डूबे छह लोगों की मौत से मचा हड़कंप The post Bihar Cabinet: बिहार के युवाओं को नौकरी का तोहफा, 4858 पदों पर बहाली को नीतीश कैबिनेट की मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna: पटना-मोकामा फोरलेन हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई

Patna: पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र के चंदा गांव के पास मोकामा-पटना फोरलेन पर रविवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कन्हाईपुर गांव के रहने वाले 25 वर्षीय राजा बाबू और 23 वर्षीय अनिकेत कुमार के रूप में हुई है. दोनों युवक मोकामा से पटना की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर फोरलेन के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पिछले एक माह में 12 से अधिक मौतें स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवकों की तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण यह हादसा हुआ. फोरलेन पर गाड़ियों की भीड़ और गाड़ी चालकों की लापरवाही के चलते हादसे लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले एक महीने में मोकामा-पटना फोरलेन पर 12 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. ज्यादातर दुर्घटनाएं ओवरटेकिंग, डिवाइडर से टक्कर और पीछे से वाहन की टक्कर की वजह से हो रही हैं. इसके अलावा फोरलेन से जुड़ने वाली सड़कों पर अचानक गाड़ियों का आना-जाना भी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रहा है. पुलिस ने तुरंत शुरू की जांच अथमलगोला थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Also Read: सिर के बाल काटे, बात करने से रोका… फिर फंदे से लटका मिला स्त्री का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता वहीं, स्थानीय प्रशासन को भी सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठाने की जरूरत बताई जा रही है ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके. लोग भी गाड़ियों की तेज रफ्तार और लापरवाही से बचने की सलाह दे रहे हैं. यह दुखद हादसा इलाके में सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति को उजागर करता है और प्रशासन तथा जनता दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों का पालन करें और सुरक्षित सड़क परिवहन सुनिश्चित करें. The post Patna: पटना-मोकामा फोरलेन हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प

Bihar Cabinet: बिहार की नीतीश प्रशासन ने सड़क के विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. राज्य प्रशासन ने केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण रोडों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इन योजनाओं के तहत सोनपुर, जमुई और गया जिलों में कुल लगभग ₹155 करोड़ की लागत से काम कराए जायेंगे. इन कामों से न केवल स्थानीय नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी. बिहार-कैबिनेट-की-बैठक-में-कुल-47-एजेंडों-पर-लगी-मुहर।-detailsDownload मानपुर से गरखा पथ का होगा चौड़ीकरण पथ प्रमंडल सोनपुर अंतर्गत मानपुर से गरखा तक कुल 18.100 किमी लंबाई वाले पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के काम के लिए 81 करोड़ 47 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. यह पथ एन.एच.-19 के लेफ्ट आउट पोर्शन मानपुर से प्रारंभ होकर गरखा बाजार (एन.एच.-722 के लेफ्ट आउट पोर्शन) तक जाता है और भैरवपुर, मटिहान चौक, मौलवी बाजार, कदना बाजार जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है. इस मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 5.5 से 7 मीटर है जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा. यह पथ वर्तमान में एम.डी.आर. (मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड) श्रेणी में है और इसके चौड़ीकरण में आंशिक भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है. जमुई-लखीसराय मुख्य पथ का कायाकल्प पथ प्रमंडल जमुई अंतर्गत जमुई-लखीसराय मुख्य पथ (एस.एच.-18) के 10.275 किमी हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 37 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है. यह मार्ग हांसडीह से शुरू होकर आर.के. होटल, जमुई शहर, आई.टी.आई. कॉलेज, और इन्दपे (एन.एच.-333ए) तक जाता है. इस पथ की वर्तमान चौड़ाई 3 से 3.75 मीटर है, जिसे इंटरमिडिएट लेन (5.5 मीटर) तक बढ़ाया जाएगा. यह काम नगर परिषद एवं ग्रामीण कार्य विभाग के समन्वय से किया जाएगा और इसमें भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें गया की सुजाता बाईपास बनेगी 4-लेन गया जिले के लिए सुजाता बाईपास (पुरानी बाईपास) के 2.450 किमी हिस्से को चार लेन में विस्तारित करने हेतु 37 करोड़ 43 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. यह मार्ग गया-बोधगया पथ से शुरू होकर होटल आनंद इंटरनेशनल, बुद्धा राम मंदिर, उपाध्याय बिगहा होते हुए फिर गया-बोधगया पथ से जुड़ता है. वर्तमान में इसकी चौड़ाई मात्र 4 मीटर है, जिसे चौड़ीकरण कर 14 मीटर कैरिजवे (4 लेन) में बदला जाएगा. इसे भी पढ़ें: 25 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर बनेगा ट्रेनिंग अकादमी, पताही हवाई अड्डा को किया जाएगा विकसित The post Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जोरदार धमाकों से गूंज उठा मेरठ: रिहायशी इलाके में मकान उड़ा, दहशत में लोग!

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज समाचार सामने आई है. मंगलवार दोपहर को मेरठ के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाहिदीयान में एक घर में लगातार पांच जबरदस्त धमाके हुए. ये विस्फोट इतने जोरदार थे कि इलाके में भूकंप जैसे हालात बन गए. मकान की छत और एक तरफ की दीवार पूरी तरह ढह गई, जबकि आसपास के घरों की खिड़कियां तक हिल गईं. धमाके की आवाजें 100 मीटर दूर तक सुनाई दीं, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. बुढ़ाना गेट चौकी के सामने मोहल्ले में हुआ हादसा घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गेट चौकी के ठीक सामने मोहल्ला जाहिदीयान की है, जहां दो सगे भाईशादाब और शाहीन अपने परिवार के साथ रहते हैं. बताया जा रहा है कि ये दोनों भाई पेशे से ई-रिक्शा चालक हैं, लेकिन इसके साथ-साथ शादी समारोहों और आयोजनों में आतिशबाजी का काम भी करते हैं. इस काम के लिए उन्होंने अपने घर में विस्फोटक सामग्री और पटाखों का भंडारण कर रखा था. धूप में सुखाए जा रहे थे पटाखे, अचानक हुआ धमाका मंगलवार को करीब 11:45 बजे के आसपास शादाब और शाहीन के मकान की छत पर पटाखे धूप में सुखाए जा रहे थे. इसी दौरान किसी कारणवश विस्फोटक सामग्री ने आग पकड़ ली और एक के बाद एक पांच जोरदार धमाके हुए. इन धमाकों की आवाजें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भयभीत होकर अपने घरों से बाहर निकल आए. मकान की छत और दीवारें ध्वस्त, मलबे में बिखरी ईंटें धमाकों के कारण मकान की छत पूरी तरह उड़ गई और एक तरफ की दीवार भी जमींदोज हो गई. छत पर रखी सभी विस्फोटक सामग्री जलकर राख हो गई और ईंटें दूर-दूर तक फैल गईं। विस्फोट के प्रभाव से आसपास के घरों में भी दरारें आ गई हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा धमाका उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था. फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने संभाला मोर्चा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आग पर काबू पाया और इलाके को खाली कराया. इस दौरान मकान मालिक घटनास्थल से फरार हो गया, जिससे संदेह और बढ़ गया है. पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. फॉरेंसिक टीम कर रही है जांच, विस्फोटकों का नमूना लिया गया पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से विस्फोटक सामग्री और जले हुए पटाखों के नमूने एकत्रित किए. टीम इस बात की जांच कर रही है कि कौन-कौन सी रासायनिक सामग्री धमाकों में प्रयुक्त हुई. प्रारंभिक जांच में गंधक और पोटाश जैसे विस्फोटक रसायनों का नाम सामने आ रहा है, जिनका उपयोग आमतौर पर देसी पटाखों में किया जाता है. एक बच्ची घायल, कई लोग बाल-बाल बचे इन धमाकों में एक मासूम बच्ची के घायल होने की समाचार है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सौभाग्यवश किसी की जान नहीं गई, लेकिन यदि धमाकों का समय और तेज़ होता, तो एक बड़ी जनहानि हो सकती थी. कई लोग इस हादसे में बाल-बाल बचे हैं. CO कोतवाली आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे, जांच टीम गठित घटना की गंभीरता को देखते हुए CO कोतवाली आशुतोष कुमार खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है, और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम और अन्य धाराओं में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों में रोष, मांगी सख्त कार्रवाई स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और निगरानी की मांग की है. उनका कहना है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह विस्फोटक सामग्री का भंडारण किसी बड़े हादसे को न्योता देना है. लोग डर और तनाव में हैं कि आगे फिर कोई ऐसा हादसा न हो. मेरठ में हुए इस धमाके ने यह साफ कर दिया है कि घरों में अवैध रूप से रखे गए विस्फोटक कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं. यह हादसा न सिर्फ पुलिस प्रशासन के लिए एक चेतावनी है, बल्कि आम जनता के लिए भी एक सबक है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. The post जोरदार धमाकों से गूंज उठा मेरठ: रिहायशी इलाके में मकान उड़ा, दहशत में लोग! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 Final: प्रीति जिंटा की टीम जीती… फाइनल से पहले सलमान खान का पुराना ट्वीट वायरल, फैंस बोले- अब तो…

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला है. फैंस ये जानने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं कि कौन सा टीम जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम करेगी. इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह प्रीति जिंटा की टीम को लेकर ऐसा कुछ कह रहे हैं, जिसे देखकर आरसीबी के फैंस यकीनन दुखी हो जाएंगे. प्रीति जिंटा की टीम को लेकर सलमान खान का पुराना ट्वीट वायरल दरअसल सलमान खान का साल 2014 में किया गया एक ट्वीट वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर पूछते हैं, “प्रीति जिंटा की टीम जीती क्या?” एक्ट्रेस ने भी इसपर रिप्लाई करते हुए लिखा था, “फाइनल में मिलते हैं भाई.” आज पंजाब किंग्स का फाइनल मुकाबल है. ऐसे में नेटिजन्स इस ट्वीट पर खतरनाक रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाईजान को फाइनल में ले आओ… आज उन्हें पता चल ही जाएगा.. जीती या नहीं जीती.” एक दूसरे ने कहा, “इस ट्वीट को फाइनल जीतने के बाद भी रीपोस्ट करना बनता है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”भाईजान इस बार तो जीतेगी ही.” Zinta’s team won kya ? — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 28, 2014 See you in the final bhai! 😎 https://t.co/Aa13UluIeU pic.twitter.com/KQG72DYiuX — Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) June 1, 2025 पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बारे में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही 2 फाइनल में स्पोर्ट्स चुके हैं, जिसमें से एक बार कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जीते और एक बार बहुत ही दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ हारे. दाएं हाथ के बल्लेबाज टूर्नामेंट के इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तीन अलग-अलग कोचों के तहत तीन अलग-अलग टीमों को आईपीएल फाइनल में ले जाने में सफल रहे हैं. सलमान खान और प्रीति जिंटा के वर्कफ्रंट के बारे में वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान पिछली बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे. ए.आर. मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित मूवी में मंदाना और काजल अग्रवाल भी थी. ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके अलावा प्रीति जिंटा सनी देओल के साथ लाहौर 1947 से बड़े पर्दे पर सालों बाद वापसी करने के लिए तैयार है. यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं… The post IPL 2025 Final: प्रीति जिंटा की टीम जीती… फाइनल से पहले सलमान खान का पुराना ट्वीट वायरल, फैंस बोले- अब तो… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Cabinet : भ्रष्ट ड्रग इंस्पेक्टर को बर्खास्त, कैश गिनते-गिनते मशीन भी हो गई थी खराब

Bihar Cabinet : पटना. नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 47 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई विभागों में हजारों नए पद सृजित किए गए हैं. प्रशासन ने एक भ्रष्ट औषधि निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी. पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. सेवा काल में भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेंद्र कुमार जो निलंबित थे, उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है. निलंबन अवधि के लिए निर्धारित मुख्यालय में बिना योगदान दिए ही, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. इन आरोपों को लिए औषधि निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त किया गया है. छोपमारी में मिले थे नोटों से भरे 5 बोरे निगरानी ब्यूरो की टीम ने 25 जून 2022 को पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के यहां दबिश दी गई थी. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश (करीब 4 करोड़) और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे. छापेमारी के दौरान टीम ने नोटों से भरे 5 बोरे, दर्जनों जमीन के कागजात, सोने-चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार और कई बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किए थे. दो हजार और पांच सौ रुपये के इन नोटों को गिनने के लिए निगरानी ने पहले करेंसी रीडर मशीन मंगायी. बीच में मशीन खराब हुई तो नोट गिनने के लिए बैंककर्मी को बुलाना पड़ा था. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post Bihar Cabinet : भ्रष्ट ड्रग इंस्पेक्टर को बर्खास्त, कैश गिनते-गिनते मशीन भी हो गई थी खराब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cyber Crime: हजारीबाग DC का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास, डीसी ने की लोगों से ये अपील

Cyber Crime: झारखंड में साइबर ठगों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बार साइबर अपराधियों ने हजारीबाग डीसी के नाम पर ठगी की कोशिश की है. जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास किया. हालांकि, अब तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गयी है. लेकिन, उपायुक्त ने मामले पर संज्ञान लिया है. डीसी ने की लोगों से अपील हजारीबाग डीसी ने एक पत्र जारी कर लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के फर्जी फेसबुक अकाउंट पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न दें. साथ ही इस मामले की रिपोर्ट कर ब्लॉक करें. बता दें कि इससे पहले भी साइबर अपराधियों ने हजारीबाग की तत्कालीन उपायुक्त नैसी सहाय का दो बार फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगने का प्रयास किया था. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें एटीएम कार्ड बदलकर फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार इधर, राजधानी रांची में एटीएम कार्ड बदलकर फ्रॉड करने वाले शातिर अपराधी को लालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम धीरज कुमार है. वह बिहार के गया जी जिले का रहने वाला है. फिलहाल, उसके दो साथी फरार हैं. पुलिस ने आरोपी द्वारा घटना में इस्तेमाल किया जाने वाला ब्रेजा गाड़ी जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने 29 मई को लालपुर थाना क्षेत्र में एक और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक एटीएम फ्रॉड कर दूसरे के खाते से पैसे की अवैध निकासी की थी. इसे भी पढ़ें Shravani Mela: श्रावणी मेले में सुरक्षा व्यवस्था के होंगे पुख्ता इंतजाम, 200 एआई कैमरे और 10 ड्रोन से की जायेगी निगरानी आज वार्षिक पड़हा जतरा समारोह में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, कई अन्य मंत्री भी करेंगे शिरकत Irfan Ansari: मंत्री इरफान अंसारी की पहल- कुपोषण से दूर होंगे शिशु, माताओं को मिलेगा पोषण और रोजगार The post Cyber Crime: हजारीबाग DC का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास, डीसी ने की लोगों से ये अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इन 4 पदों पर अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण, मंत्री सुरेश खन्ना बोले-‘हर वर्ग को मिलेगा लाभ’

Agniveer Reservation: उत्तर प्रदेश प्रशासन ने मंगलवार को राज्य पुलिस बल में कांस्टेबल, पीएसी, घुड़सवार पुलिस और फायरमैन जैसे पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई है. मंत्री सुरेश खन्ना ने कही ये बात राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह फैसला अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी कर चुके युवाओं को सम्मानजनक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है. उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय है, जो न सिर्फ पूर्व अग्निवीरों की सेवा को मान्यता देता है बल्कि उन्हें नागरिक सुरक्षा ढांचे में योगदान देने का अवसर भी देता है. यह भी पढ़ें- अग्निवीरों को 20% आरक्षण से लेकर होम स्टे तक, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले पास यह भी पढ़ें- UP News: गर्मी में मरीजों को राहत, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश सभी वर्गों में मिलेगा आरक्षण वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने स्पष्ट किया कि यह 20 फीसदी आरक्षण सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी सभी वर्गों पर समान रूप से लागू होगा. उदाहरण के लिए, अगर कोई अग्निवीर ओबीसी वर्ग से आता है, तो उसे ओबीसी कोटे के भीतर ही यह आरक्षण प्राप्त होगा. आयु सीमा में मिलेगी राहत प्रशासन ने पूर्व अग्निवीरों को 3 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट देने का भी निर्णय लिया है, जिससे वे अधिक समय तक पात्र बने रहेंगे. भर्ती प्रक्रिया में यह छूट भी सभी श्रेणियों पर समान रूप से लागू होगी. यह भी पढ़ें- पतंजलि को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, 273.5 करोड़ के GST जुर्माने पर राहत नहीं भर्ती की चार श्रेणियां इन चार प्रमुख श्रेणियों की सीधी भर्ती में मिलेगा लाभ:- कांस्टेबल (सिविल पुलिस) कांस्टेबल (पीएसी) घुड़सवार पुलिस फायरमैन 2026 में आएगा पहला बैच वित्त मंत्री ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत भर्ती का पहला बैच वर्ष 2026 में सामने आएगा. उन्होंने कहा कि जहां केंद्र प्रशासन के अधीन सीआईएसएफ और बीएसएफ जैसी एजेंसियों ने 10% आरक्षण की घोषणा की है, वहीं उत्तर प्रदेश प्रशासन ने 20% आरक्षण देकर साहसिक और उदार पहल की है. The post इन 4 पदों पर अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण, मंत्री सुरेश खन्ना बोले-‘हर वर्ग को मिलेगा लाभ’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Simple And Stylish Mehndi Designs: शादी के सीजन में पाएं परफेक्ट लुक, लगाएं ये सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन्स

Simple And Stylish Mehndi Designs: शादी का सीजन आ गया है और हर लड़की चाहती है कि उसके हाथ सुंदर दिखें. मेहंदी लगाना हमारी पुरानी रिवाज है और ये खास मौके को और भी खास बना देता है. अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन्स लगाना चाहती हैं, तो ये डिजाइन्स आपके लिए बढ़िया हैं. इन्हें लगाना आसान होता है और ये देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं. तो आइये देखते हैं सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी के खास डिजाइन. Simple And Stylish Mehndi Designs Simple and stylish mehndi designs: शादी के सीजन में पाएं परफेक्ट लुक, लगाएं ये सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन्स 6 अगर आप जल्दी में हैं लेकिन खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो यह सिंपल मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छा है. इसे लगाना आसान है और ये हाथों को बहुत ही नेचुरल लुक देता है. शादी में सभी आपकी तारीफ करेंगे. Simple and stylish mehndi designs: शादी के सीजन में पाएं परफेक्ट लुक, लगाएं ये सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन्स 7 मेहंदी का मतलब सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि स्टाइल भी है. यह डिजाइन बहुत ही हल्का और क्लीन है जो आपको एक मॉडर्न लुक देता है. यह डिजाइन शादी के हर मौके के लिए बढ़िया ऑप्शन है. Simple and stylish mehndi designs: शादी के सीजन में पाएं परफेक्ट लुक, लगाएं ये सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन्स 8 अगर आपको भारी-भरकम डिजाइनों से बचना है और फिर भी हाथों को सजाना है तो यह डिजाइन ट्राई करें. यह सिंपल होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरत भी दिखता है. आपको यूनिक लुक देने में मदद करेगा. Simple and stylish mehndi designs: शादी के सीजन में पाएं परफेक्ट लुक, लगाएं ये सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन्स 9 अगर आप कुछ आसान और खूबसूरत मेहंदी पैटर्न लगाना चाहती हैं तो आप इस तरह के डिजाइन लगा सकती हैं. ये आपकी हांथों की खूबूसरती को बढ़ाएंगे और आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाएंगे. Simple and stylish mehndi designs: शादी के सीजन में पाएं परफेक्ट लुक, लगाएं ये सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन्स 10 ये भी पढ़ें: Latest Mehndi Designs: वेडिंग लुक को दें स्टाइलिश टच, आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Mehndi Outfit Ideas: मेहंदी फंक्शन पर पहनें स्टाइलिश ग्रीन आउटफिट, देखें खूबसूरत डिजाइंस The post Simple And Stylish Mehndi Designs: शादी के सीजन में पाएं परफेक्ट लुक, लगाएं ये सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन्स appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top