Hot News

June 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना: राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह की बढ़ी मुश्किलें, 46 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह पर गबन का गंभीर आरोप लगा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील सिंह, उनकी पत्नी वंदना सिंह, और बेटे के खिलाफ पटना के गर्दनीबाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.  क्या है मामला? पटना के गर्दनीबाग इलाके में रहने वाली मेघा, जो आशा इंटरप्राइजेज की मालिक हैं, उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज की थी.  मेघा का आरोप है कि सुनील सिंह ने हिंदुस्तान ब्रांड की चना दाल खरीदने के नाम पर उनके अलग-अलग खातों से लगभग 46 लाख रुपये निकाले, लेकिन इसका कोई हिसाब नहीं दिया गया. सुनील सिंह ने क्या कहा? सुनील सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि वो पहले अपने वकील के साथ मिलकर एफआईआर की कॉपी पढ़ेंगे, उसके बाद कोई बयान देंगे. अभी तक उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.  पुलिस की कार्रवाई गर्दनीबाग थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है.  राबड़ी देवी से रिश्ता सुनील सिंह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं. उनका राबड़ी देवी से खास रिश्ता है. हर साल रक्षाबंधन पर राबड़ी देवी उन्हें राखी बांधती हैं. इसी वजह से लोग उन्हें राबड़ी देवी का मुंहबोला भाई कहते हैं.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें कौन हैं सुनील सिंह? बता दें कि सुनील सिंह इससे पहले बिहार विधानसभा परिषद में अपनी सदस्यता को लेकर चर्चा में रहे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक पर टिप्पणी करने के मामले में उनकी विधानसभा परिषद की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी. इस फैसले को सुनील कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनील कुमार सिंह को राहत देते हुए उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया था. अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि सुनील सिंह का व्यवहार अनुचित है, लेकिन विधान परिषद की आचार समिति का फैसला ज्यादा सख्त था. सदन को उदारता दिखानी चाहिए. (मानसी सिंह की रिपोर्ट) इसे भी पढ़ें: Patna: बिहार के खिलाड़ी सीखेंगे योग, स्वामी निरंजनानंद बना रहे योगासन की योजना The post पटना: राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह की बढ़ी मुश्किलें, 46 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NEET UG Answer Key 2025 OUT: नीट यूजी की आंसर की जारी, यहां करें चेक, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

NEET UG Answer Key 2025 OUT: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाना होगा. नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था. इस परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को हुआ था. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से आंसर की चेक कर सकते हैं. NEET UG Answer Key ऐसे करें चेक नीट यूजी आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें. अगले पेज पर NEET UG Answer Key 2025 के लिंक पर जाना होगा. इसके बाद Check Answer Key पर जाएं. अगले पेज पर आंसर की चेक करें. आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें. The post NEET UG Answer Key 2025 OUT: नीट यूजी की आंसर की जारी, यहां करें चेक, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nowcast Bihar: बिहार के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Nowcast Bihar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 50-60 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में लोगों से सतर्क और सावधान रहने को कहा गया है. Imd alert बिहार में 4 जून को कैसा रहेगा मौसम बिहार में 4 जून को अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी बदला-बदला रहेगा. सीमांचल और पूर्वी जिलों में मानसून की एंट्री से भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर मध्य और दक्षिणी बिहार में लोग उमस भरी गर्मी से जूझते नजर आएंगे. मौसम विभाग ने पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जैसे सीमांचल जिलों में 4 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के कारण इन क्षेत्रों में मानसून पूर्व की वर्षा संभावना है. इसके साथ ही तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. इस बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. किसानों के लिए भी यह बारिश लाभकारी साबित हो सकती है क्योंकि खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी इसी समय होती है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें पटना, गया और भागलपुर में उमस भरी गर्मी राज्य के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे भीषण उमस महसूस की जाएगी. हल्की फुहारें कहीं-कहीं देखने को मिल सकती हैं, लेकिन ये गर्मी से राहत देने मिलने की संभावना बेहद कम है. मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. इसे भी पढ़ें: 25 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर बनेगा ट्रेनिंग अकादमी, पताही हवाई अड्डा को किया जाएगा विकसित The post Nowcast Bihar: बिहार के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kal Ka Rashifal: कल 4 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? मेष से मीन राशियों का विश्लेषण

Kal Ka Rashifal 4 June 2025: कल का दिन आपके लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आएगा. कामकाज, स्वास्थ्य, और संबंधों में क्या खास रहेगा, पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें और अपने दिन को सफल बनाएं.यहां 4 जून 2025 के लिए सभी 12 राशियों का लव राशिफल प्रस्तुत है मेष (Aries) कल आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए यह दिन अनुकूल है. परिवार में खुशहाली और सुखद माहौल बना रहेगा. वृषभ (Taurus) आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खान-पान में संतुलन बनाए रखें. मिथुन (Gemini) कल मानसिक तौर पर थोड़ी बेचैनी हो सकती है. कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और रिश्तों में समझदारी से काम लें. कर्क (Cancer) काम के क्षेत्र में सफलता के अवसर मिलेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. परिवार में खुशसमाचारी और संतान से सुखद समाचार की संभावना है. सिंह (Leo) आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. बड़े फैसले लेने से पहले सलाह लेना बेहतर होगा. खर्चों में संयम रखें. दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा. कन्या (Virgo) कुछ पुराने कार्यों में रुकावट आ सकती है. यात्रा के योग बन रहे हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और संयमित व्यवहार रखें. तुला (Libra) अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें. वृश्चिक (Scorpio) महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल होगी. योजनाएं फलदायक रहेंगी. जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. धनु (Sagittarius) रचनात्मकता में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे. विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ है. नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं. मकर (Capricorn) परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखें, अन्यथा मतभेद हो सकते हैं. संपत्ति से जुड़े फैसले सोच-समझ कर करें. कुंभ (Aquarius) दिन मिला-जुला रहेगा. संचार के माध्यम से लाभ होगा. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. थकान से बचाव करें. मीन (Pisces) धन लाभ और व्यवसाय में प्रगति संभव है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेंगे. The post Kal Ka Rashifal: कल 4 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? मेष से मीन राशियों का विश्लेषण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raid 2 Box Office Collection Day 34: अजय देवगन की फिल्म ने 34वें दिन भी दिखाई ताकत, इतने करोड़ का आंकड़ा पार

Raid 2 Box Office Collection Day 34: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हालिया रिलीज रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म साबित हुई. क्राइम थ्रिलर ड्रामा में अजय को ईमानदार और निडर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाते हुए देखा गया, जो अपनी 75वीं छापेमारी कर रहा है. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित मूवी में वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में है. वहीं रितेश देशमुख विलेन दादा मनोहर भाई – एक भ्रष्ट राजनेता का रोल निभा रहे हैं. आइये जानते हैं 34वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया. रेड 2 ने 34वें दिन की इतनी कमाई sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की रेड 2 ने 34वें दिन यानी मंगलवार को अब तक 0.06 करोड़ कमाए है. जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 168.96 करोड़ हो गया. इस शुक्रवार को अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 आने के साथ, फिल्म का थियेटर रन खत्म हो जाएगा. इसलिए इसे कमाई करने के लिए चार और दिन हैं. रेड 2 के डे वाइज कलेक्शन Raid 2 Box Office Collection Week 1: 95.75 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Week 2: 40.6 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Week 3: 20.5 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Day 23: 1 करोड़ रुपये Raid 2 Box Office Collection Day 24: 1.85 करोड़ रुपये Raid 2 Box Office Collection Day 25: 2.4 करोड़ रुपये Raid 2 Box Office Collection Day 26: 0.75 करोड़ रुपये Raid 2 Box Office Collection Day 27: 0.85 करोड़ रुपये Raid 2 Box Office Collection Day 28: 0.7 करोड़ रुपये Raid 2 Box Office Collection Day 30: 0.6 करोड़ रुपये Raid 2 Box Office Collection Day 31: 1.15 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Day 32: 1.61 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Day 33: 0.01 करोड़ Raid 2 Box Office Collection Day 34: 0.06 करोड़ रेड 2 का टोटल कलेक्शन- 168.47 करोड़ रेड 2 के बारे में रेड 2 ने 236.29 करोड़ की कमाई के साथ, रणवीर सिंह की दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म गली बॉय को पीछे छोड़ दिया है. गली बॉय ने दुनिया भर में 235.47 करोड़ की कमाई की थी. जल्द ही अजय देवगन स्टारर यह फिल्म शाहरुख खान की ‘जब तक है जान’ (241 करोड़ की कमाई) और रणबीर कपूर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (242.50 करोड़ की कमाई) को पीछे छोड़ सकती है. रेड 2 का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. यह 1 मई, 2025 को रिलीज हुई और इसमें वाणी कपूर, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और बृजेंद्र काला भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं… The post Raid 2 Box Office Collection Day 34: अजय देवगन की फिल्म ने 34वें दिन भी दिखाई ताकत, इतने करोड़ का आंकड़ा पार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेल से 216 कैदी फरार, पुलिस पर किया हमला, एक की मौत, देखें वीडियो

Prisoner Escapes From Karachi Jail in Pakistan: 3 जून की सुबह कराची की मलीर जेल में भूकंप के झटकों के बाद भारी अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने कोठरियाँ खोलीं, लेकिन हालात जल्द ही हिंसक हो गए. कुछ कैदियों ने गार्डों पर हमला कर हथियार छीन लिए और फायरिंग शुरू कर दी. घटना में एक कैदी की मौत हो गई जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. इसी हंगामे का फायदा उठाकर 216 कैदी जेल से भाग निकले. अब तक केवल 78 कैदियों को ही दोबारा गिरफ्तार किया जा सका है. अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में कोई भी आतंकवाद से जुड़ा नहीं है. इस घटना ने जेल की आपातकालीन तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस और रेंजर्स द्वारा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है देखें वीडियो (Prisoner Escapes From Karachi Jail) View this post on Instagram A post shared by Idiotic Memes Himanshu Singla (@idiotic_sperm) इसे भी पढ़ें: किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा अमीर? हिंदू या मुसलमान…  इसे भी पढ़ें: सर मैं अभी बच्ची हूं… प्लीज रूकवा दीजिए मेरी शादी, फिर क्या हुआ? The post जेल से 216 कैदी फरार, पुलिस पर किया हमला, एक की मौत, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Muslim Gym Trainer : जिम में मुस्लिमों की NO ENTRY ! बयान वायरल होने पर पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज

Muslim Gym Trainer : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जिम में मुसलमानों के ट्रेनिंग लेने और देने पर रोक लगाने का कथित तौर पर निर्देश देने वाले पुलिस अधिकारी पर गाज गिरी है. उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक भोपाल के उप निरीक्षक दिनेश शर्मा पर यह कार्रवाई उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई. वीडियो में वह जिम मालिक से बातचीत के दौरान विवादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में  पुलिस अधिकारी को कथित तौर पर जिम मालिकों से कहते सुना जा सकता है, ‘‘कोई भी मुस्लिम यहां ट्रेनिंग देने या लेने नहीं आएगा. मैं आपको यह साफतौर पर बता रहा हूं.’’ पुलिस के मुताबिक बजरंग दल के सदस्य भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में एक जिम में पहुंचे थे और उन्होंने जिम में मुस्लिम प्रशिक्षकों के होने पर सवाल उठाए थे. इसके बाद उपजे तनाव को कम करने के लिए पुलिस को बुलाया गया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान उपनिरीक्षक शर्मा ने यह बात कही. वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया अधिकारियों ने बताया कि वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की. एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने उपनिरीक्षक शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि इस तरह की किसी भी कार्रवाई की अनुमति नहीं दी जाएगी जो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न करे. बीजेपी ने किया बयान का समर्थन भोपाल के सांसद एवं हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के नेता आलोक शर्मा ने उपनिरीक्षक के बयान का समर्थन किया था और कहा था कि ऐसे जिम की सूची तैयार करवाई जा रही है जिनमें मुस्लिम ट्रेनिंग देते हैं. इसके बाद बवाल बढ़ गया था. The post Muslim Gym Trainer : जिम में मुस्लिमों की NO ENTRY ! बयान वायरल होने पर पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: Bhojpuri: इंतजार हुआ खत्म! निरहुआ की नई फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ का फर्स्ट लुक जारी, जल्द आएगा ट्रेलर भी

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा में हर हफ्ते नए गाने रिलीज होती है. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स ने नए गाने के साथ फिल्मों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे है. लेकिन दर्शकों को दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के फिल्मों और गानों का इंतजार है. लंबे समय से वह किसी भी फिल्म या गाने में दिखाई नहीं दिए है. हालांकि अब निरहुआ के फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि निरहुआ ने अपनी नई फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट कर अपने फैंस को तोहफा दिया है.  View this post on Instagram A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) जल्दी रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर  निरहुआ की नई फिल्म का नाम ‘हमार नाम बा कन्हैया’ है. निरहुआ ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘फर्स्ट लुक #hamarnaambakanhaiya @veshalvermaofficial @giriraj__production @ayazkhanactor’. इसके अलावा एक्टर अयाज खान ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘हमारी फिल्म का आज फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, बहुत जल्दी इसका ट्रेलर भी आप लोगों को देखने को मिलेगा. कैसा लगा फर्स्ट लुक?’ निरहुआ के गाने को मिले 3.4 मिलियन व्यूज  इस फिल्म को विशाल वर्मा ने डायरेक्ट किया है और मुकेश गिरी ने प्रोड्यूस किया है. निरहुआ के साथ अयाज खान भी फिल्म का हिस्सा हो सकते है क्योंकि उन्होंने भी फिल्म का पोस्टर शेयर किया है. इसके अलावा 1 अप्रैल को निरहुआ का एक गाना ‘बलमुआ कईसे तेजब 4.o’ रिलीज किया गया था. निरहुआ म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस गाने को 3.4 मिलियन व्यूज मिल चुके है. इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने स्क्रीन शेयर किया था.  ये भी पढ़ें: Web Series: इस हफ्ते ओटीटी पर इन सीरीज का चल रहा राज, जियो हॉटस्टार पर लगी है सबसे ज्यादा भीड़, देखना न भूलें ये भी पढ़ें: Bhojpuri: खूबसूरत परियां और खतरनाक श्राप, एक्टर यश कुमार की नई फिल्म ‘चंद्रकांता’ का ट्रेलर हुआ जारी The post Bhojpuri: Bhojpuri: इंतजार हुआ खत्म! निरहुआ की नई फिल्म ‘हमार नाम बा कन्हैया’ का फर्स्ट लुक जारी, जल्द आएगा ट्रेलर भी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ragi Chilla: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें कुछ हट के? बनाएं हेल्दी रागी चीला, एक परफेक्ट मॉर्निंग रेसिपी

Ragi Chilla: आजकल लोग हेल्थ को लेकर काफी सजग हो गए हैं और अक्सर हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहते हैं. टाइम की कमी में लोग अक्सर चीला बनाते हैं. आपने भी कई बार बेसन से बने चीला को खाया होगा पर क्या आप ने कभी रागी से बने चीला को ट्राई किया है? आप भी घर पर कुछ हेल्दी खाना बनाने की सोच रहे हैं तो आप रागी से बना चीला को जरूर ट्राई कर सकते हैं. रागी को फिंगर मिलेट भी कहा जाता है और ये पोषण तत्व से भरपूर है. सुबह के नाश्ते में आप इसका सेवन कर सकते हैं. आप रागी चीला का सेवन चटनी के साथ करें. रागी चीला बनाने के लिए सामग्री ( Ragi Chilla Ingredients) रागी का आटा- एक कप नमक- स्वादानुसार तेल हरी मिर्च- 1 से 2 दही- एक बड़ा चम्मच गाजर- एक पानी प्याज- एक बारीक कटा हुआ अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ हल्दी- चुटकीभर गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच यह भी पढ़ें- Set Dosa: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट है मुलायम और स्पंजी सेट डोसा, इस तरीके से करें तैयार  रागी चीला बनाने की विधि ( Ragi Chilla) रागी चीला बनाने के लिए आप एक बाउल में रागी का आटा लें. इसमें आप प्याज, कद्दूकस किया हुआ अदरक और हरी मिर्च को मिक्स कर दें. इस मिश्रण में आप कद्दूकस किया हुए गाजर डाल दें. आप इसमें पसंद की कोई भी सब्जी को बारीक काटकर डाल सकते हैं.  इसमें आप एक बड़ा चम्मच दही और पानी डालकर घोल तैयार करें. इस घोल में आप हल्दी, नमक और मसाले को डाल दें.  अब एक तवे को गर्म करें और इसके ऊपर तेल को डालें. अब एक बड़े चम्मच से आप बैटर को तवे पर फैला दें. किनारों पर तेल डालें और इसको पकाएं. दोनों साइड से आपको चीला को पकाना है.  चीला जब अच्छे से पक जाए तो आप इसे प्लेट में निकाल लें और चटनी के साथ इसे ब्रेकफास्ट में सर्व करें. यह भी पढ़ें- Pyazi Recipe: बारिश और चाय के साथ क्रिस्पी स्नैक, ट्राई करें प्याजी की रेसिपी यह भी पढ़ें- Cheese Cutlet: अंदर से चीजी बाहर से क्रिस्पी चीज कटलेट, बाहर जैसा स्वाद अब घर पर The post Ragi Chilla: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें कुछ हट के? बनाएं हेल्दी रागी चीला, एक परफेक्ट मॉर्निंग रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Corona Virus : झारखंड में 9 पॉजिटिव, रांची में सबसे अधिक संक्रमित, मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

Corona Virus in Jharkhand : देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है. इधर झारखंड में भी अब कोरोना पैर पसार रहा है. राज्य में अब तक कुल 9 कोरोना संक्रमित पाये गये है. इसमें सबसे अधिक पॉजिटिव मामले राजधानी रांची से सामने आये है. रांची में कुल 4 कोरोना संक्रमित है. हालांकि राज्य में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है. सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले के बीच राज्य स्तर से रैंडम टेस्टिंग और निगरानी शुरू कर दी गयी है. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है. झारखंड में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से सभी जिलों के डीसी-सीएस के लिए निर्देश जारी किया गया है. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए रिम्स तैयार झारखंड में कोरोना के किस वेरिएंट से लोग संक्रमित हुए हैं, इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी है. हालांकि, रिम्स का जेनेटिक एंड जीनोमिक्स विभाग जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. सीक्वेंसिंग के लिए विभाग में एक भी संक्रमित का सैंपल नहीं पहुंचा है. इसलिए जांच नहीं की जा सकी है. सूत्रों ने बताया कि संक्रमण का फैलाव ज्यादा नहीं है और संक्रमितों की संख्या भी कम है, इसलिए जीनोम सीक्वेसिंग नहीं करायी गयी है. हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सीक्वेंसिंग जांच कराने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें रिम्स कॉटेज का किराया हुआ दोगुना, अब एक दिन के देने होंगे 500 रुपये, लेकिन सुविधाएं जस की तस रांची नगर निगम दे रहा होल्डिंग टैक्स पर 10% तक की छूट, अंतिम तिथि से पहले पूरा करें ये काम खुशसमाचारी: झारखंड में मातृ मृत्यु दर हुआ कम, शिशु मृत्यु दर में भी सुधार, कई राज्यों से बेहतर आयी रिपोर्ट The post Corona Virus : झारखंड में 9 पॉजिटिव, रांची में सबसे अधिक संक्रमित, मास्क पहनना हुआ अनिवार्य appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top