Hot News

June 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Guru Asta 2025: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कौन रहेगा सावधान

Guru Asta 2025: हिंदू ज्योतिषशास्त्र में वृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है. यह सूर्य के बाद सौरमंडल का सबसे बड़ा और प्रभावशाली ग्रह है. वृहस्पति को शुभ ग्रहों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है. ग्रहों का अस्त और उदय एक निश्चित कालखंड में होता है, जिसका प्रभाव न केवल राशियों पर, बल्कि देश-दुनिया की घटनाओं पर भी दिखाई देता है. गुरु के अस्त होने पर मांगलिक कार्यों जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और कर्ण छेदन आदि वर्जित हो जाते हैं. ज्योतिष में गुरु का शुभ होना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह ज्ञान, धर्म, सलाह, सकारात्मक सोच और जीवन प्रबंधन से जुड़ा हुआ ग्रह है. क्यों बिगड़ते हैं पति-पत्नी के रिश्ते? इन ग्रहों की स्थिति ला सकती है तनाव सामान्यतः वृहस्पति 13 महीने में एक बार राशि परिवर्तन करता है, लेकिन वर्ष 2025 में इसकी गति तेज रहने के कारण यह दो बार अपनी राशि बदलेगा. गुरु के अस्त और उदय का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ग्रह अस्त क्या होता है? जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक निकट आ जाता है तो सूर्य के तेज के कारण उस ग्रह का प्रभाव क्षीण हो जाता है. इसे ही ज्योतिष में ग्रह का अस्त होना कहा जाता है. इस स्थिति में ग्रह की ऊर्जा कमजोर हो जाती है और उसका पूर्ण फल नहीं मिल पाता. गुरु अस्त की तिथि व समय अस्त होंगे: 12 जून 2025, गुरुवार, रात्रि 07:56 बजे (मिथुन राशि में) उदय होंगे: 09 जुलाई 2025, बुधवार, प्रातः 04:45 बजे (मिथुन राशि में) गुरु अस्त का राशियों पर प्रभाव मेष राशि गुरु नवम और द्वादश भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में अस्त होंगे. इस समय भाग्य का साथ, धन लाभ और कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी. नौकरी में सुधार और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. वृषभ राशि गुरु आपके दूसरे भाव में अस्त होंगे. आय में वृद्धि, व्यापार में उन्नति और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और उपहार मिलने की संभावना है. कर्क राशि गुरु द्वादश भाव में अस्त होंगे. मान-सम्मान में वृद्धि, स्थायी संपत्ति से लाभ, व्यापार में उन्नति और विदेश यात्रा का योग बनेगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. तुला राशि गुरु नवम भाव में अस्त होंगे. भाग्य का साथ मिलेगा, उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभ होगा और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. मकर राशि गुरु छठे भाव में अस्त होंगे. शत्रुओं पर विजय, रुका हुआ धन वापस मिलेगा और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. आय सामान्य रहेगी और पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. मीन राशि गुरु चौथे भाव में अस्त होंगे. भौतिक सुख-सुविधाएं, आय के नए स्रोत और करियर में उन्नति के संकेत मिलेंगे. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post Guru Asta 2025: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कौन रहेगा सावधान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vaishali DM: जब डीएम साहिबा बन गईं सिंगर, अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया, वीडियो चर्चा में

Vaishali DM: वैशाली की नई डीएम वर्षा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह माइक लेकर बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘कभी अलविदा ना कहना’ गाती नजर आ रही हैं. उनका यह सुरीला अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद वह लोगों के बीच चर्चा में आ गई हैं. बताया जा रहा है कि, वायरल विडियो उनके अरवल जिले में हुई विदाई समारोह का है, जिसके बाद वे नगर विकास विभाग में अपर सचिव बन गई थीं. वीडियो में गाना गाने के दौरान डीएम वर्षा सिंह की खुशी साफ झलक रही थी. इस दौरान वहां मौजूद लोग भी उनकी सुरीली आवाज को खूब पसंद कर रहे थे. विदाई समारोह में गया था गाना सोशल मीडिया पर लोग वर्षा सिंह की वीडियो को लेकर दावा कर रहे हैं कि, यह विडियो पिछले साल सितम्बर महीने का है, जब अरवल से उनका ट्रान्सफर हुआ था. बताया जा रहा है कि, वीडियो अरवल जिले में विदाई समारोह का है. समारोह के दौरान डीएम वर्षा सिंह ने मंच पर एक गाना गाया था. ट्रान्सफर के बाद वे नगर विकास विभाग में अपर सचिव बन गई थीं. जानिये कौन हैं IAS वर्षा सिंह… सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद IAS वर्षा सिंह चर्चा में हैं. जानकारी के मुताबिक, वर्षा सिंह 2016 बैच की अधिकारी हैं और मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई नागपुर, महाराष्ट्र से की है. नौकरी के दौरान वे गोपालगंज में सदर एसडीएम रह चुकी हैं, जहां उनकी पहचान एक सख्त और एक्टिव अफसर के तौर पर बनी. हाल ही में वे अरवल की डीएम थीं, लेकिन वहां से ट्रांसफर के बाद उन्हें नगर विकास विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. उनसे पहले वैशाली जिले के डीएम यशपाल मीणा थे, जिन्हें अब जल संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है. Also Read: Bihar Crime: पटना के जेल में कैदियों की मौज ! शराब-गांजा पीते वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप The post Vaishali DM: जब डीएम साहिबा बन गईं सिंगर, अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया, वीडियो चर्चा में appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: निखर जाएगी इस जिले के पार्कों की सूरत, इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे धार्मिक स्थल

Bihar News: पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर के सभी पार्क अब विकसित किए जाएंगे. बिहार के धार्मिक स्थलों को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा जिसमें रोहतास का गुप्तेश्वर धाम शामिल है. बक्सर में विश्वामित्र पार्क बनेगा. बिहार में वन क्षेत्र को 2028 तक 17% करने का लक्ष्य है और इस वर्ष 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. बक्सर में बनेगा विश्वामित्र पार्क मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने यह जानकारी शेरपुर स्थित अरण्य विहार परिसर में मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के 13 जिलों के वन क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कही. उन्होंने कहा कि बिहार में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जहां काफी संख्या में लोग आते हैं. इनकी पहचान कर इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा. वहीं रोहतास के गुप्तेश्वर धाम को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा. जबकि बक्सर में विश्वामित्र पार्क बनाया जाएगा. यहां गायत्री मंत्र के तर्ज पर पार्क बनाया जाएगा. बांका के मंदार पर्वत पर भी इको टूरिज्म विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 2024 की समीक्षा में पता चला कि सबसे अधिक टूरिस्ट राजगीर, नालंदा एवं बोधगया में आते हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें चार करोड 24 लाख पेड़ लगाए गए मंत्री ने पौधारोपण पर जोर देते हुए कहा कि बिहार में 2004 में वन क्षेत्र 7.62 प्रतिशत था. 2024 में बिहार का वन क्षेत्र 4.55 एवं हरित क्षेत्र 2.5 यानी कुल 15.5 वन क्षेत्र हुआ. इसे 2028 तक 17 फीसद करने का लक्ष्य है. इस वर्ष बिहार में पांच करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है. किसान वानिकी योजना से पौधारोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का नारा दिया था. इसका सकरात्मक परिणाम यह हुआ कि बिहार में चार करोड 24 लाख पेड़ लगाए गए. इसे भी पढ़ें: Muzaffarpur News: अब मुजफ्फरपुर का बदलेगा नाम! अयोध्या के महंत ने रखी ये बड़ी मांग The post Bihar News: निखर जाएगी इस जिले के पार्कों की सूरत, इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे धार्मिक स्थल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Astro Tips for Marriage: क्यों बिगड़ते हैं पति-पत्नी के रिश्ते? इन ग्रहों की स्थिति ला सकती है तनाव

Astro Tips for Marriage: वैवाहिक जीवन में सुखी होने से पूरे जीवन में खुशहाली आती है वही वैवाहिक जीवन में विघ्न बनता है जीवन के सभी सुख बेकार हो जाता है ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पति पत्नी का आपसी मनमुटाव ग्रह के कारण बनता है पत्नी पत्नी का रिश्ता बहुत अनुकूल होता है ऐसे तो सभी के जीवन में थोड़ी बहुत समस्या बनता है लेकिन कभी कभी किसी के वैवाहिक जीवन में बड़ा विवाद बनता है इनका मुख्य कारण ग्रह नक्षत्र के प्रभाव से होता है सभी ग्रह का अपना अपना प्रभाव होता है लड़के के विवाहित जीवन में सभी ग्रहों में शुक्र और स्त्री के विवाहित जीवन में वृहस्पति का भूमिका ज्यादा रहता है. पुरुष के वैवाहिक जीवन में परेशानी बनता है इस स्थिति में शुक्र अनुकूल नहीं होने के कारण तथा स्त्री के जन्मकुंडली में वृहस्पति अनुकूल नहीं होने के कारण कलेश बनता है वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का होना संपूर्ण जीवन में खुशहाली लाता है. वहीं यदि वैवाहिक संबंधों में तनाव उत्पन्न हो जाए, तो अन्य सभी सुख व्यर्थ प्रतीत होते हैं. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मनमुटाव या तनाव का कारण कई बार उनके कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति होती है. जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कौन रहेगा सावधान  हालांकि हर किसी के जीवन में छोटी-मोटी समस्याएं आती रहती हैं, लेकिन जब वैवाहिक जीवन में विवाद गहराने लगे, तो इसके पीछे अक्सर ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव होता है. प्रत्येक ग्रह का एक विशेष प्रभाव होता है, और विशेषकर वैवाहिक जीवन में पुरुष के लिए शुक्र ग्रह और स्त्री के लिए बृहस्पति ग्रह अत्यधिक महत्वपूर्ण माने जाते हैं. जब इन ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल होती है, तो जीवनसाथियों के बीच तनाव बढ़ता है. किन ग्रहों के कारण वैवाहिक जीवन में क्लेश उत्पन्न होता है? सप्तम भाव (सातवां भाव) को वैवाहिक जीवन का भाव माना गया है. यदि इस भाव में शुभ ग्रह उपस्थित न हों, तो वैवाहिक संबंधों में तनाव बढ़ सकता है. जब बृहस्पति की राशि में मंगल स्थित हो और बृहस्पति की दृष्टि पड़ रही हो, तो यह स्थिति झगड़े और असंतोष को जन्म देती है. सप्तम भाव में यदि शुक्र हो और वह चंद्रमा तथा सूर्य के बीच घिरा हो, तो वैवाहिक जीवन में असंतुलन आ सकता है. यदि चंद्रमा सप्तम भाव में हो, सप्तमेश बारहवें भाव में चला जाए, और शुक्र निर्बल हो, तो भी विवाह जीवन में बाधाएं उत्पन्न होती हैं. पहला, चौथा, सातवां, आठवां और बारहवां भाव यदि पाप ग्रहों से प्रभावित हो जाएं, तो वैवाहिक जीवन में क्लेश संभव होता है. सप्तम भाव में मकर राशि में बृहस्पति स्थित हो, तो विवाह संबंधों में कठिनाइयां आती हैं. यदि सप्तम भाव का स्वामी छठे भाव में चला जाए या छठे भाव का स्वामी सप्तम भाव में हो, तब भी दांपत्य जीवन में मतभेद होते हैं. वृश्चिक राशि में शुक्र, मंगल-शनि की युति के सामने शुक्र या चंद्रमा, अथवा सप्तम भाव में मीन राशि में शनि व मंगल होने पर तनाव बढ़ सकता है. सप्तम भाव में यदि शनि, राहु, केतु या मंगल हों, तो वैवाहिक जीवन में गंभीर क्लेश उत्पन्न हो सकते हैं. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post Astro Tips for Marriage: क्यों बिगड़ते हैं पति-पत्नी के रिश्ते? इन ग्रहों की स्थिति ला सकती है तनाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mawa Bati: गुलाब जामुन से हटकर, अब घर पर आसानी से बनाएं मावा बाटी 

Mawa Bati: हिंदुस्तान में त्योहारों, शादियों और खुशी के हर मौके पर मिठाइयों का खास महत्व रहा है. माना जाता है कि मिठाई बांटने और खाने से आपसी रिश्तों में मिठास और प्यार बढ़ता है. ऐसे ही मौकों पर आप एक खास तरह की मिठाई घर बैठे बना सकते है, जो कि मावा बाटी के नाम से जानी जाती है. वैसे तो यह मिठाई मध्य प्रदेश में काफी लोकप्रिय है. लेकिन इसकी प्रसिद्धि पूरे हिंदुस्तान में है. दूध से बने मावे और चाशनी में डूबी यह मिठाई स्वाद में लाजवाब होती है. इसे लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं. अगर आप भी कुछ खास मौके पर कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं, तो मावा बाटी को ट्राई कर सकते हैं. आइए इसे बनाने की विधि के बारे में जानते हैं. मावा बाटी बनाने की सामग्री  मावा (खोया) – 250 ग्राम मैदा – 2 बड़े चम्मच घी – आवश्यकताअनुसार बेकिंग सोडा – एक चुटकी दूध – आवश्यकताअनुसार  बादाम, पिस्ता और काजू – 12-15 (कटा हुआ) इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच चीनी – 1 कप  पानी – 1 कप केसर के धागे – 2-4 यह भी पढ़ें: Gulab Jamun: अब बाजार जाने की जरूरत नहीं, घर पर बनाएं मिल्क पाउडर से टेस्टी गुलाब जामुन मावा बाटी बनाने की विधि  सबसे पहले भुना हुआ थोड़ा मावा, कटे ड्राई फ्रूट, इलायची पाउडर और थोड़ी चीनी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें.  अब इसकी छोटी-छोटी गोली बनाकर तैयार कर लें. अब आटा तैयार करने के लिए – मावा, मैदा और बेकिंग सोडा अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर मुलायम आटा गूंथकर 10 मिनट के लिए रख दें.  इसके बाद मावा के मिश्रण की छोटी लोई लेकर उसके बीच में तैयार भरावन को रखें और इसे गोल करके अच्छी तरह बंद कर दें. अब एक कढ़ाई में घी गरम करें, फिर इसमें मावा बाटी को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलकर टिशू पेपर पर निकाल लें.  अब चाशनी बनाने के लिए, पानी और चीनी को उबालकर केसर, इलायची डालें. इसे धीमी आंच पर पकने दें. इसके बाद मावा बाटी को गरम चाशनी में 15–20 मिनट के लिए डुबोकर रखें, जब तक चाशनी सोख न लें.  मावा बाटी को गरम या ठंडा परोसें और इसमें ऊपर से सजावट के लिए पिस्ता डालें. यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी The post Mawa Bati: गुलाब जामुन से हटकर, अब घर पर आसानी से बनाएं मावा बाटी  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अग्निवीरों को 20% आरक्षण से लेकर होम स्टे तक, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले पास

UP Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश प्रशासन ने पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें राज्य की पुलिस सेवा में 20 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है. मंगलवार को हुई योगी कैबिनेट बैठक में यह अहम प्रस्ताव पास किया गया. अब यूपी पुलिस की आरक्षी, पीएसी, घुड़सवार आरक्षी और फायरमैन की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को यह आरक्षण मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें 3 की आयु सीमा में भी छूट देने का प्रावधान किया गया है. हल्दीराम स्नैक्स को मिला लेटर ऑप कंफर्ट कैबिनेट ने इस बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इनमें निवेश को बढ़ावा देने वाले कई अहम प्रस्ताव शामिल हैं. हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड को राज्य में नई यूनिट लगाने के लिए ‘लेटर ऑफ कंफर्ट’ जारी करने की मंजूरी दी गई है. यह भी पढ़ें- UP News: गर्मी में मरीजों को राहत, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए सख्त निर्देश यह भी पढ़ें- पतंजलि को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, 273.5 करोड़ के GST जुर्माने पर राहत नहीं इन कंपनियों के प्रोत्साहन राशि के प्रस्ताव को मंजूरी औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2017 के तहत कुछ कंपनियों को प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है. इसमें ये कंपनियां शामिल हैं:- एसएलएमजी बेवरेज प्रा.लि., बाराबंकी सिल्वर्टन पल्प एंड पेपर प्रा.लि., मुजफ्फरनगर एसीसी लिमिटेड वंडर सीमेंट लिमिटेड, अलीगढ़ मून बेवरेज, हापुड़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मिलेगा नया ढांचा राज्य प्रशासन ने अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी है, जिससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूती मिलेगी. इस योजना के तहत ऐसी राशन दुकानों के लिए नए भवन बनाए जाएंगे जो अभी तंग गलियों या संकरी सड़कों पर स्थित हैं. इन भवनों को ऐसे स्थानों पर बनाया जाएगा जहां ट्रकों की आवाजाही सरल हो सके. हर भवन में एक गोदाम और वितरण केंद्र दोनों शामिल होंगे. इस परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है और निर्माण कार्य मनरेगा के तहत कराया जाएगा. योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में प्रति वर्ष 75 नए अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है. ये भवन ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी बनाए जाएंगे. यह भी पढ़ें- अयोध्या में दिल दहला देने वाली हत्या, 6 टुकड़ों में मिला युवक का शव होम स्टे नीति को मंजूरी कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग के अंतर्गत “उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट होम स्टे नीति” को भी मंजूरी दी गई. इसके तहत धार्मिक स्थलों के आसपास अधिकतम 6 कमरे और 12 बेड तक की होम स्टे सुविधा की अनुमति दी जाएगी. एक पर्यटक अधिकतम 7 दिनों तक वहां ठहर सकेगा. चयन की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी को दी जाएगी. The post अग्निवीरों को 20% आरक्षण से लेकर होम स्टे तक, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले पास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बिहार में सस्ती होगी हवाई यात्रा, नीतीश सरकार ने कर दिया बड़ा एलान

Bihar News: पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य प्रशासन ने विमान ईंधन- एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ (ATF) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) की दर 29 फीसदी से घटाकर 4 फीसदी करने का फैसला किया है. यह कदम बिहार में हवाई सेवाओं को प्रोत्साहन देने और निवेश के माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. अब सभी एयरपोर्ट पर मिलेगा लाभ सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य प्रशासन का यह निर्णय बिहार को उन अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाएगी, जिन्होंने पहले ही एटीएफ पर वैट घटाकर हवाई यातायात को विस्तार देने में सफलता प्राप्त की है. उन्होंने कहा कि इसके पहले केवल रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत 1% और गया एयरपोर्ट के लिए 4% वैट दर लागू थी. अब यह सुविधा दूसरे सभी हवाई अड्डों को भी मिलेगी. दूसरे राज्यों से अधिक था वैट डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार में एटीएफ पर 29% कर दर उतर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों की तुलना में ज्यादा थी. इस वजह से वायुयान कंपनियों द्वारा उन्हीं राज्यों में ATF का क्रय कर लिया जाता था, जहां वैट की दर कम है. वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में ATF से कुल वैट संग्रह 62.28 करोड़ रुपये था, जो विभाग के कुल राजस्व का मात्र 0.16 फीसदी था. पर्यटन तथा उद्योग को मिलेगा लाभ वर्ष 2024-25 में ATF से कुल वैट संग्रह 71.67 करोड़ रुपये रहा, जो मात्र 0.17 फीसदी के करीब है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह निर्णय बिहार को निवेश और पर्यटन की दृष्टि से एक नई ऊंचाई तक ले जाएगा. हवाई सेवाओं के विस्तार से जहां राज्य के नागरिकों को यात्रा अनुभव बढ़ेगा, वहीं औद्योगिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटन तथा उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे. Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR The post Bihar News: बिहार में सस्ती होगी हवाई यात्रा, नीतीश प्रशासन ने कर दिया बड़ा एलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: पटना के जेल में कैदियों की मौज ! शराब-गांजा पीते वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Bihar Crime: बिहार में शराबबंदी को लेकर अक्सर सवाल खड़े किए जाते हैं. कई बार बिहार पुलिस पर भी सवाल खड़े हुए है. इस बीच एक बार फिर से बिहार में शराबबंदी सवालों के घेरे में आ गई है. दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े ही तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो राजधानी पटना के मसौढ़ी जेल की है. उस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, जेल में बंद कैदी शराब और गांजा पी रहे हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो, कैदियों की जेल में पार्टी हो रही है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नया विचार नहीं करता है. शराब और गांजा पीते वीडियो वायरल वायरल वीडियो की विस्तार रूप से बात की जाए तो, कुछ कैदी जेल के अंदर शराब पार्टी, गांजा लेते और मोबाइल से वीडियो बनाते दिख रहे हैं. शराब की बोतलें लहरा रहे हैं और मस्ती के मूड में कैमरे की ओर देखकर इशारे कर रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में दिख रहे युवक खुद को मसौढ़ी जेल का कैदी भी बता रहे हैं. साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, सजा काटने वाली जगह पर मौस-मस्ती की जा रही है. यह वीडियो बिहार में शराबबंदी को ओपन चैलेंज तो करती ही है. लेकिन, साथ में इस घटना के कारण जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. जेल अधीक्षक ने दिया आदेश इधर, वीडियो के सामने आने के बाद बेऊर जेल अधीक्षक ने जांच के आदेश दिये हैं. उन्होंने मसौढ़ी उपकारा से जांच रिपोर्ट मांगी है. वायरल वीडियो के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठने लगा है. आखिर जेल के अंदर शराब और गांजा कैसे पहुंचा रहा. बता दें कि, मसौढ़ी उपकारा के अंदर प्रतिबंधित गांजा, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामानों की आपूर्ति के आरोप पहले भी लगते रहे हैं. बेऊर जेल अधीक्षक के आदेश के बाद जांच शुरू कर दी गई है. यह भी जांच की जा रही है कि, जिन कैदियों का चेहरा वीडियो में दिख रहा, वे जेल में बंद हैं या नहीं. अगर मामला सही पाया गया तो कार्रवाई होगी. इतना ही नहीं, कारा कर्मियों पर भी कार्रवाई की जायेगी. Also Read: Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 47 एजेंडों पर लगी मुहर The post Bihar Crime: पटना के जेल में कैदियों की मौज ! शराब-गांजा पीते वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जून में यूपी के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात, 14 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले

UP Employment: उत्तर प्रदेश में जून 2025 का महीना बेरोजगार युवाओं के लिए ढेरों नौकरियों के मौके लेकर आया है. 2 जून से 13 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 14 रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. यह पहल उत्तर प्रदेश प्रशासन के रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) के माध्यम से की जा रही है, जो युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाने के उद्देश्य से संचालित की जाती है. अगर आप अभी तक नौकरी की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य इन रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए सबसे पहले रोजगार संगम पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपनी सुविधा अनुसार जिले और दिन का चयन करके मेले में शामिल हो सकते हैं. किन जिलों में कब और कहां लगेंगे मेले? इन रोजगार मेलों का आयोजन निम्न जिलों में होगा, जहां निजी क्षेत्र की नामी कंपनियां मौके पर ही युवाओं का साक्षात्कार लेंगी: 02 जून – 06 जून, फतेहपुर स्थान-: 02 जून विकास खंड हसवा, 03 जून विकास खंड बहुआ, 04 जून विकास खंड धाता, 05 जून विकास खंड विजयीपुर और 06 जून विकास खंड एराया. 04 जून – 09 जून, प्रतापगढ़ स्थान: जिला सेवा योजना कार्यालय, प्रतापगढ़ 10 जून को दूसरा आयोजन: बाबू संत बख्श इंजीनियरिंग कॉलेज, एनएच-31, शुकपालनगर, प्रतापगढ़ 04 जून, मुजफ्फरनगर स्थान: सनमती प्राइवेट आईटीआई, शामली रोड, खानजहांपुर, निकट डल्लू देवता, मुजफ्फरनगर 04 जून, झांसी (बृहद रोजगार मेला) स्थान: माँ पीताम्बरा निजी आईटीआई, जेएमके शोरूम के पीछे, नंदनपुरा, शिवपुरी रोड, झांसी 04 जून, गाजीपुर स्थान: मोतीलाल महाविद्यालय, तहसील सैदपुर, रेलवे क्रॉसिंग से 200 मीटर पश्चिम, वार्ड नं 11, रहेड्डा, गाजीपुर 05 जून, लखनऊ स्थान: ITI अलीगंज, लखनऊ दोबारा: 12 जून को फिर से ITI अलीगंज, लखनऊ में मेला होगा 05 जून, बांदा स्थान: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रधान डाकघर के सामने, बंगालीपुरा, बांदा 06 जून, आगरा स्थान: क्षेत्रीय रोजगार मेला कार्यालय, साई की टकिया क्रॉसिंग, एमजी रोड, आगरा 10 जून, बिजनौर स्थान: दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेहतौर रोड, धामपुर, बिजनौर 10 जून, अमेठी स्थान: डीबीएस निजी आईटीआई, नुसरतपुर, तिलोई, जनपद अमेठी 11 जून, शाहजहांपुर स्थान: ITI तिलहर, शाहजहांपुर 13 जून, बरेली स्थान: फ्यूचर यूनिवर्सिटी, लखनऊ रोड, नियर फरीदपुर टोल प्लाजा, बरेली. रोजगार मेला में भाग लेने के लिए आपको अपने शैक्षणिक और पहचान से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे, जिनमें शामिल हैं: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट्स आधार कार्ड, पैन कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो मूल निवास प्रमाण पत्र ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर इन दस्तावेजों की जरूरत रजिस्ट्रेशन और इंटरव्यू प्रक्रिया के समय पड़ सकती है. इंटरव्यू प्रक्रिया और मौके पर ही चयन रोजगार मेले में आपका मौके पर ही इंटरव्यू होगा. कंपनियों के प्रतिनिधि आपकी योग्यता, अनुभव और स्किल्स के आधार पर तत्काल चयन कर सकते हैं. कई मामलों में उसी दिन ऑफर लेटर भी प्रदान किया जाता है।. The post जून में यूपी के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात, 14 जिलों में लगेंगे रोजगार मेले appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rain Alert : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, होगी भारी बारिश, चलेगी आंधी

Rain Alert : पश्चिम के एक नए विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में मौसम बदल गया. प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश हुई. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के कई इलाकों में चार जून तक दोपहर बाद तेज बादल गरजने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की संभावना है. हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के चौबीस घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई. वहीं, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान सबसे अधिक बारिश झालरापाटन (झालावाड़) व रामगंजमंडी (कोटा) में हुई जो 81 मिलीमीटर दर्ज की गई. राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी से लेकर बारिश तक हो रही है. इन जिलों में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जयपुर, अलवर, भरतपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा के अलावा बारां, धौलपुर सहित कुल 30 से अधिक जिलों में तेज आंधी (40-60 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है. राजस्थान में क्यों हुआ मौसम में बदलाव मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. अरब सागर और दक्षिणी राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र ने नमी को खींचकर राज्य के कई हिस्सों की ओर मोड़ दिया है, जिससे दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया जा रहा है. The post Rain Alert : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, होगी भारी बारिश, चलेगी आंधी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top