Hot News

June 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : 9.6 लाख श्रमिकों को पीएफ-पेंशन का लाभ लेने में होगी सहूलियत

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी तीन जून को कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफ) द्वारा विकसित अपग्रेडेड पोर्टल सी-केयर्स 2.0 लाॅन्च करेंगे. यह नया केंद्रीकृत डिजिटल पोर्टल कोयला खदान श्रमिकों को तेज, पारदर्शी और सदस्य-केंद्रित सेवाएं प्रदान करेगा. कार्यक्रम को लेकर सीएमपीएफ की ओर से लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. सीएमपीएफ के इस डिजिटल कदम से कोयला क्षेत्र के श्रमिकों को पीएफ और पेंशन लाभों तक पहुंच पहले से कहीं अधिक सरल, स्मार्ट और भरोसेमंद हो जायेगी. साथ ही यह पोर्टल 9.6 लाख लाभार्थियों को सशक्त बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और उत्तरदायी प्रशासन के दृष्टिकोण को साकार करेगा. सी-केयर्स 2.0 की विशेषताएं – रियल-टाइम दावा ट्रैकिंग- प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) – उपयोगकर्ता-अनुकूल डिजिटल अनुभव- पारदर्शी और तेज प्रक्रिया डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : 9.6 लाख श्रमिकों को पीएफ-पेंशन का लाभ लेने में होगी सहूलियत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में एसइसीएल के अधिकारियों के लिए कार्यशाला शुरू

धनबाद. आइआइटी आइएसएम के प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसइसीएल), बिलासपुर के सहयोग से पांच दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम (इडीपी) की शुरुआत सोमवार से की गयी. यह कार्यक्रम छह जून तक आयोजित किया जायेगा. इसका उद्देश्य एसइसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों को परियोजना निष्पादन और वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में रणनीतिक दक्षता प्रदान करना है. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने ऑनलाइन किया. संचालन प्रो. रश्मि सिंह और प्रो. नीलाद्रि दास कर रहे हैं. कार्यशाला में आधुनिक सॉफ्टवेयर, नेटवर्क तकनीक, जोखिम विश्लेषण और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिए जा रहे हैं. प्रमुख वक्ताओं में प्रो. प्रमोद पाठक, प्रो. जेके पटनायक, प्रो. संदीप मंडल, प्रो. गणेश शुक्ला आदि विशेषज्ञ शामिल हैं. एसइसीएल की ओर से अध्यक्ष हरीश दुहन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में एसइसीएल के अधिकारियों के लिए कार्यशाला शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : 12-21 मई के बीच स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने वालों का बैलेंस अब तक नहीं हो पा रहा अपडेट

संवाददाता, पटना : मई महीने में करीब 15 दिनों तक स्मार्ट मीटर आउट ऑफ सर्वर रहने से करीब छह लाख उपभोक्ताओं का बैलेंस अपडेट नहीं हो पा रहा था. बिजली कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि मई महीने में सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए कुछ दिनों तक सर्वर को ठप किया गया है. 10 दिन पहले राजधानी समेत कई जिलों में सर्वर बहाल किया गया है. लेकिन, अब तक कई उपभोक्ताओं का बैलेंस अपडेट नहीं हो पा रहा है. खासकर 12 से 21 मई के बीच उपभोक्ता एप के माध्यम से रिचार्ज करने वाले उपभोक्ताओं की परेशानी का करंट बैलेंस अब तक अपडेट नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण बड़ी संख्या में ग्राहकों को मौजूदा अपडेट की जानकारी नहीं हो पा रही है. सर्वर आने के बाद भी उपभोक्ता लगा रहे केंद्र का चक्कर सर्वर आने के बाद भी उपभोक्ताओं की परेशानी का हल नहीं हो पा रहा है. आंकड़ों के अनुसार पेसू क्षेत्र में 90 हजार से एक लाख उपभोक्ताओं ने 12 मई के बाद रिचार्ज कराया है. लेकिन, उपभोक्ता एप पर मौजूदा बैलेंस की सही जानकारी अब तक नहीं मिल पा रही है. गर्मियों के दोपहर में उपभोक्ताओं को बिजली केंद्र जाकर रिचार्ज करना पड़ रहा है. एक्सट्रा क्रेडिट के नाम पर मिला बैलेंस, बाद में माइनस में दिख रहा अकाउंट पेसू उपभोक्ता केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल को रिचार्ज करने वाले उपभोक्ताओं को एक्सट्रा क्रेडिट के नाम पर बैलेंस दिया गया था. लेकिन, करीब 20 दिनों के बाद उनका अकाउंट माइनस में शो करने लगा. सूचना प्राप्त करने पर पता चला कि एक्सट्रा क्रेडिट के नाम पर मिला बैलेंस को घटा लिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : 12-21 मई के बीच स्मार्ट मीटर रिचार्ज करने वालों का बैलेंस अब तक नहीं हो पा रहा अपडेट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East Singbhum News : सड़क के गड्ढों से ‘सफर’ कर रहे शहरवासी

घाटशिला. घाटशिला शहर की मुख्य सड़क के निर्माण के लिए 3.41 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं. दो माह पहले शिलान्यास हो गया, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ. अब बरसात शुरू होने वाली है, ऐसे में लोग चिंतित हैं कि सड़क कब बनेगी? दूसरी ओर शहर की बड़ी आबादी मुख्य सड़क की जर्जरता व गड्ढों से परेशान हैं. इसी मुख्य सड़क से स्टेशन, थाना, कॉलेज जाने के रास्ता है. हजारों लोग हर दिन सफर करते हैं. सड़क के गड्ढों में पानी भरने से बाइक, टेंपो, कार वाले काफी परेशान हैं. बारिश होने पर गोपालपुर में तालाब बन जाती है सड़क लोगों का कहना है कि बारिश होने पर खासकर गोपालपुर के पास सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. ऐसे में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. लोगों को उम्मीद थी कि बरसात से पहले सड़क बन जायेगी. हालांकि क्यों नहीं बनी, यह बताने वाला कोई नहीं है. आम जनता परेशान है. अब बरसात में कैसे सड़क बनेगी. शिलान्यास हुआ था, तो उम्मीद बंधी थी. समय बीतने के साथ लोग नाउम्मीद हो गये हैं. धूप में धूल व बारिश में कीचड़ से बेहाल स्थानीय लोगों का कहना है कि गोपालपुर में सड़क सबसे ज्यादा बदहाल है. धूप होने पर धूल उड़ती है. वहीं, बारिश होने से कीचड़ भर जाती है. इससे लोग और दुकानदार परेशान हैं. लोग मांग कर रहे हैं कि बरसात के पहले सड़क बननी चाहिए. दुकानदारों ने कहा कि गोपालपुर में बड़े-बड़े गड्ढों की वजह से रोज दुर्घटना हो रही है. बारिश में गड्ढा नहीं दिखने से और आवागमन में परेशानी होती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East Singbhum News : सड़क के गड्ढों से ‘सफर’ कर रहे शहरवासी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News: सुंदरगढ़ से लूटा गया 2.5 टन विस्फोटक ओडिशा-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र से बरामद

Rourkela News: ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र से 27 मई को लूटे गये चार टन विस्फोटक में से 2.5 टन विस्फोटक को ओडिशा-झारखंड के सीमावर्ती इलाके से बरामद किये जाने की सूचना पुलिस के शीर्ष सूत्रों से मिली है. हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन विस्फोटकों की बरामदगी करते सुरक्षा बलों की तस्वीरें सामने आयी हैं. अभी डेढ़ टन के करीब विस्फोटक कहां है, इसका पता लगाया जा रहा है. इस ऑपरेशन में ओडिशा पुलिस, झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन की टीमें लगी हुई हैं. सारंडा के बीहड़ों में लगातार तलाशी अभियान जारी था. जिसमें यह बरामदगी होने की बात पता चली है. हथियार के बल पर नक्सलियों ने लूट ली थी विस्फोटकों से भरी वैन माओवादियों ने 27 मई को सुंदरगढ़ जिले के केबालांग क्षेत्र में बंदूक के बल पर लगभग 200 पैकेट विस्फोटक लूट लिया था, जो लगभग चार टन था. इसमें ज्यादातर जिलेटिन की छड़ें थीं. माओवादियों ने विस्फोटक उस समय लूट लिया था, जब उसे पत्थर की एक खदान में ले जाया जा रहा था. वैन को जंगल के करीब ले जाकर विस्फोटक उतार लिये गये थे, जिसके बाद नक्सली इन विस्फोटकों को सारंडा के अंदर ले गये थे. इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों की लूट से राज्य में हड़कंप मच गया था और खुद डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया मामले की जानकारी लेने राउरकेला पहुंचे थे. बाद में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने भी मामले की जांच की थी. विस्फोटकों की तलाश में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा घटना के बाद से ही सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. वहीं मामले की अलग-अलग पहलुओं से तफ्तीश की जा रही है. ओडिशा पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है. विस्फोटकों की लूट की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले वर्ष 2009 में भी इसी तरह विस्फोटकों की लूट हुई थी. 28 मई से चल रहा है संयुक्त तलाशी अभियान अभियान में शामिल एक अधिकारी ने कहा कि कुछ विस्फोटकों को जमीन के नीचे दबा दिया गया था, जबकि कुछ अन्य चट्टानों के नीचे छुपायी गयी हो सकती है. उन्होंने कहा कि माओवादियों द्वारा विस्फोटक लूटे जाने के एक दिन बाद 28 मई से तलाशी अभियान जारी था. इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को माओवादियों के साथ एक मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा लूटा गया कुछ विस्फोटक बरामद किया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News: सुंदरगढ़ से लूटा गया 2.5 टन विस्फोटक ओडिशा-झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र से बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News: बंडामुंडा में डकैती की योजना बनाते छह गिरफ्तार, पिस्तौल व अन्य हथियार बरामद

Rourkela News: बंडामुंडा पुलिस ने डकैती की योजना बनाते समय आधा दर्जन डकैताें को गिरफ्तार किया है. उनके पास घातक हथियार समेत अन्य सामान की बरामदगी हुई है. सोमवार को बंडामुंडा थाना में एएसपी राजकिशोर मिश्र की उपस्थिति में हुई प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी गयी. साथ ही गिरफ्तार आराेपियों को कोर्ट चालान करने के बाद जेल भेज दिया गया. बिहार व झारखंड से अवैध हथियार लाकर राउरकेला में बेचते थे आरोपी एएसपी राजकिशोर मिश्र ने कहा कि बंडामुंडा थाना अंचल में रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि में एक डकैत गिरोह डकैती की योजना बना रहा था. इसकी जानकारी पुलिस काे मिली थी. यह गिरोह घातक हथियारों से लैस था. गिरोह के सरगना व कुख्यात अपराधी बिटु तांती की देखरेख में डकैती की योजना बनायी जा रही थी. इसकी सूचना मिलने पर बंडामुंडा पुलिस टीम ने प्रेम नगर के पास मैदान में छापेमारी की. इस छापेमारी में अंशु कुमार, विवेक मोदक, अंतू मुखी, बाबू उर्फ अजय पटनायक, बिटू तांती और वाई कृष्णा को पकड़ा गया. उनके पास से विभिन्न अवैध हथियार, असलहा और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की गयी हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपी अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल थे. वे सीमावर्ती राज्य झारखंड और बिहार से अवैध हथियार लाकर बंडामुंडा और राउरकेला में बेचते थे. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में बिटू तांती (26) सेक्टर-सी, 10 नंबर बस्ती, अंशु कुमार (21) , सेक्टर-डी, गुंडिचापाली, माता मंदिर के पास, वाइ कृष्णा (26) सेक्टर-डी, बंडामुंडा, बाबू उर्फ अजय पटनायक (30), हनुमानगढ़ा, सेक्टर-सी, विवेक मोदक (36), सेक्टर-सी, 10 नंबर बस्ती और अंतु मुखी (43) गुंडिचापाली शामिल हैं. इनके पास से देसी पिस्तौल (04), देसी रिवाल्वर (01), खाली मैगजीन (04), 7.65 केएफ जीवित कारतूस (15), तलवार (02), रॉड (02), टॉर्च (01), मोबाइल फोन (05) और बीयर की खाली बोतल (06) बरामद हुई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News: बंडामुंडा में डकैती की योजना बनाते छह गिरफ्तार, पिस्तौल व अन्य हथियार बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharsuguda News: कर्ज का ब्याज नहीं चुकाने पर अपहरण और मारपीट में सात गिरफ्तार

Jharsuguda News: कर्ज का ब्याज नहीं चुकाने पर एक युवक के अपहरण और बेरहमी से पीटने के मामले में झारसुगुड़ा सदर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को सोमवार को कोर्ट चालान किया गया है. वहीं इस घटना के मुख्य आरोपी मानबहादुर उर्फ सुल्तान (राजा) के रेलवे कॉलोनी स्थित घर से 6 लाख 29 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण (लगभग 200 ग्राम), एक चाकू, अपहरण में इस्तेमाल की गयी एक एसयूवी और एक कार जब्त की गयी है. गिरफ्तार आरोपियों में ये हैं शामिल इस मामले में पुलिस ने शहर के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले मुख्य आरोपी मान बहादुर उर्फ सुल्तान (राजा) (34), सहयोगी रेलवे कॉलोनी निवासी हर्ष वर्धन (23), ब्रस्तापड़ा निवासी संजय (27), रेलवे कॉलोनी निवासी कार्तिक (27), झरियानायर निवासी हेमंत (29) कापुमाल निवासी राजकिशोर साहू (27) और झारसुगुड़ा निवासी अमन दत्तानी (25) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ओडिशा मनी लांड्रिंग एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में ममला दर्ज करने के बाद कोर्ट चालान किया है. नवंबर, 2022 में लिया था आठ लाख रुपये उधार, चुकाये 21.60 लाख शिकायत में कहा गया है कि झारसुगुड़ा के एकाताली में रहने वाले तथा सागरिका ट्रांसपोर्ट नाम से एक सब्जी परिवहन कंपनी चलाने वाले कटक जिले के नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के मूल निवासी सागर दास (30) ने नवंबर 2022 में मान बहादुर से 10 फीसदी मासिक ब्याज दर पर आठ लाख रुपये उधार लिये थे. उन्होंने कुछ नकद और खाते में 18 लाख 60 हजार रुपये सहित कुल 21 लाख 60 हजार रुपये चुकाये भी थे. लेकिन ब्याजखोर इससे संतुष्ट नहीं हुए और सागर पर और पैसा देने का दबाव बना रहे थे. एसयूवी चढ़ाकर जान से मारने का किया था प्रयास पिछले शनिवार को दोपहर करीब 2:15 बजे जब सागर दास बीजू एक्सप्रेस वे (बाइपास) रोड पर बाइक से आ रहे थे, तो एक काले रंग की एसयूवी (ओडी 23 एएस 9417) में कुछ लोग आये और उन्हें रुकने के लिए कहा. फिर आरोपियों ने उसे जमीन पर लिटा दिया और उसकी गर्दन पर गाड़ी चलाकर हत्या का प्रयास किया, लेकिन एक ट्रैक्टर के आ जाने से वे रुक गये. उन्होंने सागर के हाथ-पैर बांधकर अश्लील वीडियो भी बनाया और सागर के पिता को फोन करके 70 लाख रुपये की मांग की. पैसे नहीं देने पर लाश घर भेजने की भी दी. वहीं इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी. जिससे आरोपी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये थे. इसके बाद सागर किसी तरह सदर थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज करायी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jharsuguda News: कर्ज का ब्याज नहीं चुकाने पर अपहरण और मारपीट में सात गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sambalpur News: गंधमार्दन रिजर्व फॉरेस्ट से भारी मात्रा में विस्फोटक व माओवादी सामग्री बरामद

Sambalpur News: बरगढ़ जिले के गंधमार्दन थाना क्षेत्र के गंधमार्दन रिजर्व फॉरेस्ट में सीपीआइ माओवादी के सशस्त्र कैडरों के जमा होने की खुफिया जानकारी के आधार पर डीवीएफ बरगढ़ ने 30 मई को एक तलाशी अभियान शुरू किया था. इस तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री और विस्फोटक बरामद किये गये हैं. सोमवार को प्रेसवार्ता में एसपी प्रह्लाद सहाय मीणा ने यह जानकारी दी. जिलेटिन, वॉकी-टॉकी, चार्जर व दैनिक उपयोग का सामान भी मिला उन्होंने बताया कि बरामद सामग्रियों में विस्फोटक सामग्री जैसे जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर, संचार उपकरण जैसे वॉकी-टॉकी, चार्जर, मोबाइल चार्जर और अन्य सामग्री जैसे बैग, मच्छरदानी, टार्पोलिन, छाता, रेडियो सेट और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं. एसपी श्री मीणा ने बताया कि ओडिशा पुलिस के डीजीपी ने सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण करने और मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है. बढ़ती पुलिस उपस्थिति और विकासात्मक पहलों के कारण, माओवादी इस क्षेत्र में जन समर्थन खो रहे हैं और परिणामस्वरूप प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं. भुवनेश्वर : 50 लाख रुपये मूल्य के हाथी के दो दांत जब्त, तस्कर गिरफ्तार ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल को मिली सफलता भुवनेश्वर. ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कुल 50 लाख रुपये मूल्य के हाथी के दो दांत जब्त किए हैं और वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. संदिग्ध की पहचान बौद्ध जिले के चरदा गांव निवासी प्रमोद परिदा के रूप में हुई है. बयान में कहा गया है कि उसे रविवार शाम करीब सात बजे बौद्ध जिले के तेलीबांधा चाक के पास हाथी के दांत के साथ गिरफ्तार किया गया. बयान के अनुसार, एसटीएफ टीम ने बौद्ध जिले के वन अधिकारियों की मदद से बौद्ध-सोनपुर रोड (एनएच-57) पर तेलीबांधा चाक के पास छापेमारी की और परिदा को पकड़ लिया तथा हाथी दांत के टुकड़े जब्त कर लिये. जब्त किये गये हाथी के दांत के टुकड़ों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों के साथ सहायक वन संरक्षक (एसीएफ), बौद्ध को सौंप दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sambalpur News: गंधमार्दन रिजर्व फॉरेस्ट से भारी मात्रा में विस्फोटक व माओवादी सामग्री बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News: राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी में जल्द हो सकता है बदलाव

Rourkela News: ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का मुखिया बदलने के बाद राज्य भर के सांगठनिक जिलों में जल्द ही आमूलचूल परिवर्तन होने की कवायद की आहट सुनायी देने लगी है. सूबे के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास के दिल्ली दौरे के बाद अलग-अलग जिला कमेटियों में नये चेहरों को मौका प्रदान किया जा सकता है. राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) में भी बदलाव की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है. जिला स्तर पर नयी कमेटियों की हो सकती है घोषणा कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वर्तमान पीसीसी अध्यक्ष संबलपुर के दौरे पर हैं. जल्द ही उनका दिल्ली जाकर कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है. जिसमें जिला स्तर पर नयी कमेटी का गठन को लेकर विचार-विमर्श करने तथा इसका अनुमोदन मिलने के बाद उनके दिल्ली से वापस लौटने के बाद इसकी विधिवत घोषणा की जा सकती है. सूत्रों ने यह भी बताया कि राउरकेला डीसीसी में भी बदलाव की संभावना है. लेकिन डीसीसी की कमान किसे मिलेगी, यह कहना अभी मुश्किल है. हालांकि इतना तय है कि किसी नये चेहरे को मौका मिल सकता है. वैसे राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल इच्छुक उम्मीदवारों की फेहरिस्त लंबी है. इसमें से किसको जिला कांग्रेस की कमान मिलेगी, इसका पता तो आगामी दिनों में ही चल पायेगा. राउरकेला जिला कांग्रेस के लिए कई बार चौंकाने वाले रहे हैं हाई कमान के निर्णय वर्ष 2004 के बाद से ही राउरकेला जिला कांग्रेस के लिए हाईकमान का निर्णय कई बार चौंकानेवाला ही रहा है. वर्ष 2004 में जनता दल से कांग्रेस में आये निहार राय को न केवल कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया, बल्कि राउरकेला विधानसभा से टिकट भी दिया गया था. इसी प्रकार 2019 में विधानसभा चुनाव में राउरकेला विधानसभा सीट से टिकट के प्रबल दावेदार रवि राय व बीरेन सेनापति को दरकिनार कर सामाजिक कार्यकर्ता मुक्तिकांत बिस्वाल को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गयी थी. इसका विरोध होने के बाद अंत में बीरेन सेनापति को उम्मीदवार बनाया गया था. इसी प्रकार 2024 विधानसभा चुनाव में भी 2014 से कांग्रेस छोड़कर बीजद में शामिल बीएन पटनायक को उम्मीदवार बना दिया गया था, जो कि कांग्रेस के लिये चौंकानेवाला निर्णय था. इसका विरोध भी हुआ, लेकिन आलाकमान को फर्क नहीं पड़ा. अब राउरकेला डीसीसी अध्यक्ष पद पर कांग्रेस आला कमान का निर्णय चौंकानेवाला रहेगा अथवा सर्वमान्य नेता को इसकी कमान सौंपी जायेगी, इसका इंतजार है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News: राउरकेला जिला कांग्रेस कमेटी में जल्द हो सकता है बदलाव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhubaneswar News: ओडिशा के राज्यपाल ने वियतनाम में ऐतिहासिक माय सन मंदिर का किया दौरा

Bhubaneswar News: हिंदुस्तान से वियतनाम ले जाये गये भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को वापस लाने के लिए ओडिशा के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति वियतनाम के क्वांग नामक प्रांत में स्थित प्रसिद्ध माय सन मंदिर परिसर का दौरा किया. राजभवन की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है. यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हिंदुस्तानीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सहायता से पुनर्स्थापित किया जा रहा है, जिससे राज्यपाल का यह दौरा विशेष महत्व रखता है. वियतनाम के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थलों में से एक है माय सन माय सन वियतनाम के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थलों में से एक है और इसके कुछ हिंदू मंदिर चौथी शताब्दी के हैं. ये प्राचीन मंदिर चंपा साम्राज्य द्वारा निर्मित किये गये थे और दक्षिण-पूर्व एशिया की साझा सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख प्रतीक माने जाते हैं. अपने दौरे के दौरान राज्यपाल ने हिंदुस्तान की सहायता से चल रहे पुनर्स्थापन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों ने उन्हें इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए अपनाये गये विशेष तकनीकी उपायों की जानकारी दी. मंदिर परिसर एक सुंदर घाटी में स्थित है, जो चारों ओर से पर्वतों और झरनों से घिरा हुआ है. 13वीं शताब्दी के मंदिर में हैं 70 संरचनाएं यह स्थल सातवीं से 13वीं शताब्दी के बीच चंपा सभ्यता का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र था. वर्तमान में यहां लगभग 70 मंदिर संरचनाएं मौजूद हैं. इन मंदिरों की अद्वितीय स्थापत्य शैली में उच्च स्तर की तकनीकी दक्षता और सौंदर्य दृष्टि झलकती है. यह मंदिर सदियों तक मजबूती से खड़े रहकर इतिहासकारों और स्थापत्य विशेषज्ञों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. यह स्थल चंपा साम्राज्य के साथ-साथ हिंदुस्तान और चीन जैसी महान सभ्यताओं के बीच सांस्कृतिक संबंधों का भी प्रमाण प्रस्तुत करता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhubaneswar News: ओडिशा के राज्यपाल ने वियतनाम में ऐतिहासिक माय सन मंदिर का किया दौरा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top