Hot News

June 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : श्रम मंत्री ने बाबा मंदिर में की पूजा, कहा : जल्द ही स्थायी भवनों में शिफ्ट होंगे सभी इएसआइ अस्पताल

संवाददाता, देवघर : झारखंड के श्रम नियोजन एवं कौशल विकास मंत्री संजय यादव अपने परिवार संग मंगलवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ, माता पार्वती, मां काली समेत अन्य देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की. मंदिर में विशेष संकल्प लेकर उन्होंने बाबा और माता पार्वती के बीच गठबंधन कर सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की. पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि आज उनके विवाह की वर्षगांठ है, इसलिए वे किसी भी नेतृत्वक सवाल का जवाब नहीं देंगे. हालांकि, उन्होंने देवघर में किराये के भवन में संचालित हो रहे इएसआइ अस्पताल को लेकर कहा कि राज्य की सभी ऐसे इएसआइ अस्पतालों की समीक्षा कर उन्हें जल्द ही अपने स्थायी भवन में स्थानांतरित किया जायेगा. बाबा मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों को लेकर मंत्री ने कहा कि ये सभी बाबा के सच्चे सेवक हैं, जो साल भर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहते हैं. प्रशासन इन कर्मचारियों को लेकर गंभीर है. उन्होंने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों को अभी तक इएसआइ की सुविधा नहीं मिली है, उन्हें नियमपूर्वक कवर कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी. इस अवसर पर मंत्री की पत्नी सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा. मौके पर मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त समेत अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : श्रम मंत्री ने बाबा मंदिर में की पूजा, कहा : जल्द ही स्थायी भवनों में शिफ्ट होंगे सभी इएसआइ अस्पताल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डीसी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

जामताड़ा. जामताड़ा डीसी रवि आनंद ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान डीसी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किया. साथ ही जिले के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए जानकारी दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डीसी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभाविप के संयोजक ने थाना प्रभारी का किया स्वागत

जामताड़ा. अभाविप जामताड़ा का एक शिष्टमंडल जामताड़ा थाने में नवपदस्थापित थाना प्रभारी संतोष सिंह का स्वागत मां चंचला की तस्वीर सप्रेम भेंट कर किया. अभाविप के विश्वविद्यालय संयोजक आकाश साव ने बताया कि नये थाना प्रभारी लोगों के हित में कार्य करेंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे. इसी अपेक्षा के साथ उनके साथ शिष्टाचार मुलाकात की गयी. मौके पर थाना प्रभारी ने भी अभाविप के प्रतिनिधिमंडल का आभार जताया. कहा कि लोगों की सेवा के लिए वह तत्पर थे, हैं और हमेशा रहेंगे. मौके पर जिला संयोजक चंदन रजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय मंडल, नगर मंत्री प्रकाश यादव आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अभाविप के संयोजक ने थाना प्रभारी का किया स्वागत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar News : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, कांवरिया रूट व बाबा मंदिर में करें पुख्ता इंतजाम : डीसी

प्रमुख संवाददाता, देवघर : श्रावणी मेला के दौरान देवघर में लाखों की संख्या में रोजाना श्रद्धालुओं का आगमन होता है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है. उन्हें सहज, सुलभ और सुरक्षित तरीके से जलार्पण कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. इसलिए कांवरिया रूट लाइन, कांवरिया पथ और बाबा मंदिर सहित पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और जलार्पण की पुख्ता व्यवस्था करें. यह निर्देश डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने मंगलवार को समाहरणालय में श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा के अलावा स्वच्छता, विश्राम, पेयजल, बिजली ,पानी, शौचालय, स्नानागार, यातायात और स्वास्थ्य से संबंधित सारी व्यवस्था पुख्ता रहे. इसके लिए सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर तैयारियों को समय पर अंतिम रूप दें, ताकि मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो. डीसी ने कहा कि सिर्फ श्रावणी मेला ही नहीं, भादो मेला को भी ध्यान में रखकर बेहतर व्यवस्था बनायें. तैयारी में कोई कमी नहीं रहे, सभी विभाग मिलकर दें अंतिम रूप डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला के दौरान अपने-अपने विभागों की तैयारी में कोई कमी नहीं रखें. आपसी समन्वय से मिलकर तैयारी को अंतिम रूप दें. कांवरिया पथ पर महीन बालू बिछाव, विद्युत व्यवस्था, मेडिकल सुविधा, साफ-सफाई, आवासन, रुटलाइन में पंडाल निर्माण, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, साज-सज्जा सहित अन्य कार्यों को और भी बेहतर बनायें. सभी अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को डीसी ने कहा कि सभी अपने-अपने विभाग को पत्राचार कर मेले से जुड़ी आवंटन राशि मंगा लें. उन्होंने श्रावणी मेला-2025 को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक्शन प्लान तैयार करके डीसी कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बेहतर प्रबंधन और आपसी समन्वय के साथ कार्य को अंतिम रूप दें. किसी भी स्तर से तैयारी में कोई लापरवाही नहीं हो. बैठक में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, मंदिर प्रभारी सह एसडीओ रवि कुमार, सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी, एनडीसी, डीपीआरओ, डीएसपी ट्रैफिक, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत संचरण प्रमंडल, कार्यपालक अभियंतापथ प्रमंडल मनोज कुमार महतो, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय ग्रामीण नियोजन कार्यक्रम, एपीआरओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व डीएमएफटी सदस्य मौजूद थे. हाइलाइट्स राजकीय श्रावणी मेला-2025 की तैयारी की डीसी ने की समीक्षा, दिये निर्देश बैठक में डीसी ने अधिकारियों को दिया निर्देश : श्रद्धालुओं को दें मैक्सिमम सुविधा, सुरक्षा और करें सुगम जलार्पण की व्यवस्था मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, आवासन की सुविधा को बेहतर बनायें शहरी क्षेत्रों में साज-सज्जा और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुदृढ़ करें श्रावणी मेला के साथ भादो मेला की भी तैयारी कर लेंसुरक्षा की दृष्टिकोण से मेला क्षेत्र की निगरानी, यातायात व्यवस्था और पार्किंग की सुविधा पर विशेष फोकस करें डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar News : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, कांवरिया रूट व बाबा मंदिर में करें पुख्ता इंतजाम : डीसी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Prabhat Khabar Effect: मुर्दा को मिल रहे पेंशन पर लगी रोक, तीन साल से हर महीने क्रेडिट हो रहा था 400 रुपये

Naya Vichar Effect, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर: लगभग तीन साल पहले दिवंगत हो चुकी एक बुजुर्ग स्त्री के बैंक खाते में लगातार क्रेडिट हो रहे 400 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन को रोक दिया गया है. इसके बाद मृत स्त्री के शिकायतकर्ता पुत्र ने राहत की सांस ली है. उसने कहा कि मई महीने का पेंशन नहीं आया है. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि मेरे शिकायत के बाद अखबार में छपी समाचार के बाद नगर निगम कार्रवाई करते हुए पेंशन की राशि पर रोक लगा दिया है. 17,000 रुपये से अधिक की राशि हुई जमा, अब होगी वापसी फरवरी 2022 में ही लाभार्थी बुजुर्ग स्त्री का निधन हो चुका था. स्त्री के पुत्र निरंजन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उनकी मां के बैंक अकाउंट में उन्हीं का मोबाइल नंबर दर्ज था, जिसके कारण उन्हें अप्रैल महीने तक पेंशन क्रेडिट होने के मैसेज प्राप्त होते रहे. इस तरह मृतका के खाते में कुल 17,000 रुपये से अधिक की पेंशन राशि जमा हो चुकी है. नगर निगम प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के ई-लाभार्थी पोर्टल पर मृत्यु प्रमाण पत्र और बुजुर्ग स्त्री के पुत्र द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पेंशन राशि को बैंक खाते में क्रेडिट होने से रोक दिया है. अब इस जमा राशि को प्रशासन के खाते में वापस करने के लिए बैंक को प्रक्रिया शुरू करनी होगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें पूर्व महापौर ने उठाई आवाज, सिस्टम पर सवाल यह मामला मुजफ्फरपुर के वार्ड नंबर 04 का है, जिसे पूर्व महापौर सुरेश कुमार ने उजागर किया था. उन्होंने इस घटना को नगर निगम की “घोर लापरवाही और वित्तीय अनियमितता” करार दिया. सुरेश कुमार ने सवाल उठाया कि जहां एक ओर जीवित व्यक्ति पेंशन के लिए तरस रहे हैं, वहीं एक मृत स्त्री को लगातार पेंशन मिलती रही. उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद नगर निगम का सिस्टम तीन साल तक इस गलती को क्यों नहीं पकड़ पाया. हालांकि, अख़बार में समाचार छपने के बाद नगर निगम ने इस त्रुटि को सुधार लिया है. इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प The post Naya Vichar Effect: मुर्दा को मिल रहे पेंशन पर लगी रोक, तीन साल से हर महीने क्रेडिट हो रहा था 400 रुपये appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सारवां में अर्जुन बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू हाइस्कूल प्रांगण के रंगमंच पर मंगलवार को प्रखंड राजद कमेटी के गठन को लेकर बैठक हुई. इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सह निर्वाचन पदाधिकारी नरेश प्रसाद यादव की देखरेख में प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल कमेटी का चुनाव संपन्न कराया गया. जिसकी जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सर्वसम्मति से प्रस्तावक सुरेश कुमार यादव द्वारा नामित अर्जुन हाजरा को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर उन्होंने प्रखंड कार्यकारिणी समिति के गठन का दायित्व निर्वाचित अध्यक्ष को सौंपा गया. मौके पर सुरेश कुमार यादव, बद्री हजरा, दौलत पासवान, चनकू दास, झुनझुन दास, विकास कुमार, प्रधान हाजरा, भूदेव कुमार, शिव कुमार मंडल, धनंजय मंडल, शंकर प्रसाद यादव, चंद्र किशोर यादव, लोचन कुमार यादव, कामेश्वर यादव, दिनेश कुमार यादव, श्रीकांत कुमार पंडित, राजकुमार हाजरा, प्रकाश पासवान आदि प्रखंड राजद कमेटी के सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सारवां में अर्जुन बने राजद के प्रखंड अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मी में मिट्टी के घड़ा और सुराही की मांग बढ़ी

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी के घड़ा व सुराही की बिक्री तेज हो गयी है. आधुनिक युग में फ्रिज का मांग बाजार में बढ़ा है, लेकिन लोग मटके का पानी पीना पसंद करते हैं. इन दिनों बाजार में मयूर जग, गोल मटके, टंकी वाले मटके व सुराहियों की मांग तेजी से बढ़ी है. इनमें से अधिकतर मटकों में टोंटी लगाया गया है, ताकि पानी निकालने में आसानी हो. बाजार में घड़ा 100 रुपये प्रति पीस, बड़ा घड़ा नल लगा हुआ 130 रुपये, मीडियम आकार का घड़ा 50 रुपये प्रति पीस, छोटी सुराही 150 रुपये, बड़ी सुराही 200 रुपये बिक रहा है. वहीं देसी तरीके से ठंडक पाने के लिए लोगों ने मिट्टी के घड़ों को भी खूब पसंद किया है. बताया जाता है कि कई लोग फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पीते, क्योंकि इससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होती है. ऐसे लोग गर्मी से राहत पाने के लिए मिट्टी के बर्तनों पर ही निर्भर रहते है. गर्मी के शुरू होते ही सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. जिसके चलते लोग हर संभव तरीके से गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे है. ———- गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में आया उछाल डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गर्मी में मिट्टी के घड़ा और सुराही की मांग बढ़ी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

काराकाट में बीएमपी से रिटायर्ड 80 वर्षीय वृद्ध की हत्या

जमुवां टोलापर गांव में दूसरे के दालान में सोये थे अंबिका पांडेय अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला फोटो- 28- घटनास्थल पर जांच करते एसडीपीओ, थानाध्यक्ष व अन्य. प्रतिनिधि, काराकाट (रोहतास) जमुवां टोलापर गांव में सोमवार की रात बीएमपी से रिटायर्ड 80 वर्षीय अंबिका पांडेय की हत्या कर दी गयी. गांव के ही अरुण पांडेय के दालान में सोयी अवस्था में अपराधियों ने सिर पर धारदार हथियार से वार घटना को अंजाम दिया है. पता चला है कि वह दालान पर 10-12 दिनों से लगातार आ रहे थे. मना करने के बावजूद दालान में ही सोते थे. सोमवार की रात दालान से खाना खाने अपने घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई. मंगलवार की सुबह परिजन दालान पर पहुंचे, तो दालान का गेट बंद मिला. पीछे से चहारदीवारी फांदकर देखा गया, तो उसके परिसर में अंबिका पांडेय का शव पड़ा था. घटना की जानकारी पर बिक्रमगंज एसडीपीओ व थानाध्यक्ष पहुंचे. परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सैंपल जुटाया. थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है. 18 माह पहले इसी दालान में एक और वृद्ध की हुई थी हत्या जनवरी 2024 में अरुण पांडेय के इसी दालान में उनके 82 वर्षीय पिता हृदयानंद पांडेय की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी थी. उस हत्याकांड में अरुण पांडेय के बेटे विकेश पांडेय का ही नाम आया, जिसने पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी. उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अभी चार माह पहले ही वह जेल से बाहर आया है. एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि हत्या के कारण का पता किया जा रहा है. अपराधियों तक जल्द ही पुलिस पहुंच जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post काराकाट में बीएमपी से रिटायर्ड 80 वर्षीय वृद्ध की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की होगी तैनाती

शेरघाटी. बकरीद के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने सभी से सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की और खुले में कुर्बानी न करने तथा अवशेष नाली में न बहाने की सलाह दी. संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. एएसपी शैलेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की चेतावनी दी और किसी भी शांति भंग की आशंका पर प्रशासन को तुरंत सूचित करने को कहा. बैठक में बीडीओ स्नेहिल आनंद, सीओ उषा कुमारी, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, वसीम अकरम मोहम्मद आलम मोहम्मद फैसल आदि लोग मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की होगी तैनाती appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कारखानों में रात्रि में काम करने वाली महिलाओं को घर तक पहुंचाने के लिए होगी कैब की व्यवस्था

संवाददाता, पटना राज्य के सभी निबंधित कारखानों में नियोजित स्त्री कामगारों को लोक हित में किसी स्त्री कर्मकार के नियोजन के संबंध में कुछ बदलाव करते हुए स्त्री कामगारों को शर्तों में छूट दी गयी है. इस संबंध में श्रम संसाधन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना में कहा गया है कि किसी स्त्री कर्मकार से रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे के मध्य कारखाने में काम करने की अपेक्षा नहीं की जायेगी या इसकी अनुमति नहीं दी जायेगी.स्त्री कामगारों के रात्रि 10 बजे तक काम काम लेने से पहले स्त्री कर्मचारियों की लिखित सहमति ली जायेगी. रात्रि 10 बजे तक नियोजित स्त्री कामगारों को उनसे आवास से लाने और ले जाने के लिए कारखानों के व्यय पर सभी सुविधाएं दी जायेंगी. वहीं, विभाग ने निर्देशित किया है कि परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. वाहन सीसीटीवी कवरेज से लैस होगा. रात्रि में काम नहीं करने वाली स्त्रीओं को हटाया नहीं जायेगा कार्यस्थल पर स्त्रीओं का यौन शोषण , जो प्रतिष्ठान पर लागू हो के उपबंधों का अनुपालन किया जायेगा और प्रबंधन द्वारा इसके लिए स्पष्ट नीति बनायेगा. किसी स्त्री कामगार द्वारा रात्रि 10 बजे तक कारखाने में काम करने से इंकार करने की स्थिति में कभी भी उसे आधार बनाकर स्त्री कामगार को नियोजन से नहीं हटाया जायेगा. स्त्री कामगारों के लिए रात्रि 10 बजे तक काम करने को वाघ्यकारी नहीं बनाया जायेगा. शिकायत निवारण समितियों की अध्यक्षता मुख्यत स्त्रीएं रहेंगी नियोजन द्वारा गठित किये जाने वाले शिकायत निवारण समितियों की अध्यक्षता मुख्यत: स्त्रीओं द्वारा ही की जाये. समितियों में कम से कम आधी सदस्य स्त्रीएं होनी चाहिए. शिकायत निवारण प्रणाली में शिकायतों के समयवद्ध निष्पादन , विशिष्ट परामर्शी एवं अन्य सहायक सेवा का प्रावधान कराया जाना बाध्यकारी होगा.स्त्री कामगारों को विभिन्न श्रम अधिनियमों के तहत प्राप्त उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के लिए दिशा- निर्देश सभी जगहों पर प्रदर्शित किया जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कारखानों में रात्रि में काम करने वाली स्त्रीओं को घर तक पहुंचाने के लिए होगी कैब की व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top