Hot News

June 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फलों में 40% और सब्जियों के उत्पादन में 67 फीसदी का इजाफा

– फलों की उत्पादकता में 21.26 और सब्जियों की 22.08 फीसदी बढ़ी – वर्ष 2007-08 में बने पहले कृषि रोडमैप के बाद उत्पादन में हुआ जबरदस्त इजाफा संवाददाता, पटनाराज्य में फलों के उत्पादन में 40.52 फीसदी और सब्जियों के प्रोडक्शन में 67.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वहीं फलों की उत्पादकता में 21.26 फीसदी और सब्जियों की उत्पादकता 22.08 प्रतिशत बढ़ी है. तीसरे कृषि रोड मैप के बाद सब्जियों और फलों के उत्पादन और उत्पादकता दोनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है. लगभग 17 वर्षों में ये वृद्धि हुई है. कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पहले कृषि रोडमैप वर्ष 2007-08 के पहले राज्यभर में फलों का उत्पादन 45.36 लाख एमटी हुआ करता था. तीसरे कृषि रोडमैप में अब ये बढ़कर 169.25 लाख एमटी हो गया है. पहले कृषि रोडमैप में फलों की उत्पादकता 136.9 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर थी. अब तीसरे कृषि रोडमैप के बाद ये बढ़कर 194.6 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर हो गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फलों में 40% और सब्जियों के उत्पादन में 67 फीसदी का इजाफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर किया सम्मानित, जताया आभार

गया. बिहार प्रदेश भाजपा का प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर धनराज शर्मा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल से पटना में मुलाकात की. बुके, अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए आभार जताया. धनराज शर्मा ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी नेतृत्वक पार्टी है. भाजपा की मजबूती के लिए एक एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है. मुझे गर्व है कि मैं इस दल का सदस्य हूं और मुझे जो दायित्व दिया गया है. इस अवसर पर बिहार झारखंड के संगठन महामंत्री नगेंद्र, बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया को भी बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर किया सम्मानित, जताया आभार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाढ़ नियंत्रण को लेकर जल संसाधन विभाग मुस्तैद, 24×7 केंद्रीय नियंत्रण कक्ष सक्रिय

संवाददाता, पटना राज्य में बाढ़ नियंत्रण को लेकर जल संसाधन विभाग सतर्कता के साथ काम कर रहा है. बाढ़ अवधि एक जून से 31 अक्टूबर 2025 में आपदा से निपटने के लिए विभाग की तैयारी पूरी हो चुकी है. सचिवालय स्तर पर सिंचाई भवन में केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की शुरुआत 24×7 की तर्ज पर हो चुकी है. यह 31 अक्टूबर 2025 तक काम करेगा. बाढ़ से संबंधित किसी भी आपदा, तटबंध में सीपेज, पाइपिंग, कटाव, क्षरण या जानबूझकर की गई क्षति से जुड़ी सूचना या शिकायत सीधे दी जा सकती है. इसके लिए 24 घंटे सातों दिन कार्यरत टोल फ्री नंबर 1800-3456-145 और फोन नं 0612-2206669 व 0612-2215850 उपलब्ध हैं. इन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. इसी क्रम में क्षेत्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी इस अवधि में संबंधित मुख्य अभियंता के अधीन उनके मुख्यालय में काम शुरू कर देगा. यह बाढ़ संबंधी सभी सूचनाएं समय पर केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष, पटना को भेजेगा. मुख्य अभियंता (योजना एवं मॉनिटरिंग), पटना का इस केंद्रीय नियंत्रण कक्ष पर प्रत्यक्ष नियंत्रण रहेगा. यह कक्ष अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण योजना एवं मॉनिटरिंग अंचल, पटना के प्रभार में काम करेगा. बाढ़ गश्ती होगी शुरू इसके साथ ही, जल संसाधन विभाग ने बाढ़ गश्ती को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बाढ़ गश्ती नियमावली के अनुरूप सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्राधिकार में तटबंधों का गहन निरीक्षण करेंगे. इससे तटबंधों में सीपेज, पाइपिंग, कटाव आदि की स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा. बाढ़ में काम कर रहे अभियंताओं, कर्मियों, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के स्वयंसेवकों एवं संवेदकों को सुरक्षित रह कर प्रभावी ढंग से तटबंधों को बचाने की कार्रवाई करनी होती है. इसके लिए उन सभी के साथ स्थानीय पुलिस, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि सहित अन्य स्थानीय प्रशासन एवं तटबंध श्रमिकों के साथ टीम बिल्डिंग करायी जाएगी. प्रखंडवार उपरोक्त सभी की मासिक बैठक जून से लेकर अक्टूबर तक करने की व्यवस्था की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाढ़ नियंत्रण को लेकर जल संसाधन विभाग मुस्तैद, 24×7 केंद्रीय नियंत्रण कक्ष सक्रिय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

माले जिला कमेटी की हुई दो दिवसीय बैठक

डोभी. भाकपा माले जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक प्रखंड के कुरमावा में संपन्न हुई. इस बैठक में मगध जोन प्रभारी कॉमरेड अमर भी मौजूद रहे. बैठक में पार्टी के विगत कार्यक्रमों की समीक्षा, सांगठनिक कार्यभार, प्रखंड व जिला सम्मेलन की तैयारी समेत आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई. बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी का प्रखंड और जिला सम्मेलन होना है. जिला सम्मेलन 19-20 जुलाई को होगा. साथ ही पार्टी की ओर से 11 जून को बाराचट्टी विधानसभा स्तरीय बदलो बिहार बदलो प्रशासन नारे के साथ कार्यकर्ता कन्वेंशन शोभ बाजार में होगा. कन्वेंशन में भाकपा माले महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल होंगे. इस बैठक में जिला कमेटी सदस्य तारिक अनवर, रीता वर्णवाल, जेएनयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष धनंजय, सुदामा राम, बच्चू सिंह, बालेश्वर प्रसाद यादव, रवि कुमार, रामजी, रामचंद्र प्रसाद, रामलखन प्रसाद, शिला वर्मा, श्रीचंद दास, रोहन यादव व ज्ञानी सहित अन्य लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post माले जिला कमेटी की हुई दो दिवसीय बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जेइइ एडवांस में कुईंबार गांव के नैला सरताज ने पाई सफलता

फोटो-गया-इमामगंज-01- जेईई एडवांस में नैला सरताज इमामगंज. प्रखंड के दुबहल पंचायत अंतर्गत कुईंबार गांव के रहने वाले डॉ सरताज खान की पुत्री नैला सरताज़ ने जेइइ एडवांस में सफलता हासिल कर अपने गांव कुईबार एवं प्रखंड का नाम रोशन किया है. इस संबंध में नैला सरताज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता समेत अपने परिवार को देते हुए कहा कि इस दुनिया में कोई काम करना असंभव नहीं है, पर एक निश्चित लक्ष्य के साथ लगातार मेहनत करने की जरूरत है. साथ में यह भी कहा कि कोई जरूरी नहीं है कि सफलता एक बार में ही मिल जाये. अगर आप नियमानुसार मेहनत करे तो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी. इधर, मंत्री संतोष कुमार सुमन, हम पार्टी के अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष आसिफ अहमद, चीना खान, बिकोपुर मुखिया प्रतिनिधि छोटन खान, जदयू नेता सबलू खान आदि ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जेइइ एडवांस में कुईंबार गांव के नैला सरताज ने पाई सफलता appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

शेरपुर नरसारी में राजमिस्त्री की संदेहास्पद स्थिति में मौत

नया विचार न्यूज सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के शेरपुर नरसारी में सोमवार की रात ससुराल में एक साल से रह रहे एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के एकशिल्ला निवासी स्व. रामवृक्ष पासवान के पुत्र चंदन पासवान (35 )के रूप में की गई है। मृतक के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि झगड़े के बाद शराब में जहर मिलाकर पीने से उसके पति की मौत हुई है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि चंदन राज मिस्त्री का काम करता था। उसके घर में कोई नहीं था। वह अकेला था। इसलिए ज्यादा ससुराल में ही रहता था। उसके एक पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अक्सर मारपीट और झगड़े होते थे। मौत की समाचार मिलने के बाद वे अपने भाई की ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे। ससुराल के लोगों द्वारा बचने के लिए इस हत्या को खुदकुशी का एंगल दिया जा रहा है। इधर, मृतक की पत्नी अनीता देवी का कहना है कि सोमवार की शाम में शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट भी हुई थी। घर में झगड़ा कर वे सरायरंजन बाजार चले गए। वहां से चूहा मारने वाली दवा लेकर आए और उसके सामने में ही पीने लगे। इस पर उसकी पत्नी ने रोका और थप्पड़ मारकर दवा जमीन पर गिरा दिया।   कुछ देर बाद वे फिर बाजार चले गए। वहीं शराब में चूहा मारने वाली दवा मिलाकर पी गए। घर लौटने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद जहर खाने की बात सामने आई है। मृतक के परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घटना की छानबीन चल रही है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधिक संघ डेहरी चुनाव के लिए वोटिंग आज, तैयारी पूरी

देर रात तक हो जायेगी परिणाम की घोषणासबसे अधिक उपाध्यक्ष पद के लिए हैं सात उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों के बीच है आमने-सामने की टक्करफोटो -24- मतपेटी का निरीक्षण करते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अधिवक्ता प्रभात कुमार व अन्य. प्रतिनिधि, डेहरीविधिक संघ डेहरी चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. बुधवार की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा. चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 361 अधिवक्ता मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिए कमरा नंबर दो में दो बूथ बनाये गये हैं. पहले बूथ पर वोटर लिस्ट में दर्ज क्रमांक संख्या एक से 200 तक के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं, उसी कमरे में बनाये गये बूथ संख्या दो पर क्रमांक संख्या 201 से 361 तक के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. यह जानकारी विधिक संघ चुनाव को संपन्न कराने के लिए नियुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता प्रभात कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि विधिक संघ का चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शितापूर्ण हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं. उन्होंने कहा कि संघ के कुल आठ पदों के लिए चुनाव होना था. इनमें दो पदों पर पूर्व निर्धारित संख्या में अधिवक्ताओं द्वारा नामांकन किये जाने के कारण निर्विरोध चुनाव परिणाम की घोषणा की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि सहायक सचिव पद पर तीन अधिवक्ता वसंत कुमार सिन्हा, मनोज कुमार शर्मा व रामाशीष सिंह और कार्यकारिणी पद पर सात अधिवक्ता अजय कुमार, विजय कुमार, कपिल मुनि सिंह, महमूद आलम, रवि शेखर, संजय कुमार चौधरी व सुरेंद्र कुमार तिवारी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं. शेष बचे छह पदों के लिए 26 प्रत्याशी इस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. अपना भाग्य आजमा रहे उन 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 361 मतदाताओं द्वारा बुधवार को शाम चार बजे तक मत पेटी में बंद कर दिया जायेगा. उसी दिन संघ के नए बने लाइब्रेरी हॉल में शाम 6:00 बजे से मत पत्रों की गिनती शुरू होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी उन्होंने कहा कि कैमरे की निगरानी में मतदान कराने व मत पत्रों की गिनती का लाइव टेलीकास्ट मतदान केंद्र के बाहर लगे एलईडी टीवी पर करने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव के लिए स्टेट बर काउंसिल द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में जिला बार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता व रोहतास विधिक संघ के अध्यक्ष जगदंबिका प्रसाद सिंह और स्टेट बार काउंसिल के मेंबर रामजी मिश्रा पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए हैं जिनकी देखरेख में चुनाव की सारी प्रक्रियाएं संपन्न होंगी. विभिन्न पदों के लिए ये हैं प्रत्याशी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय व मनोज कुमार के बीच सीधी टक्कर है, वही उपाध्यक्ष पद के लिए कुल सात प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह, डॉ निमी उपाध्याय, काशी नाथ गुप्ता, मिथिलेश कुमार, मुनमुन पांडेय, ओम प्रकाश सिन्हा और राम नाथ राम अपने भाग्य को आजमा रहे हैं. इसी प्रकार महासचिव पद के लिए कुल चार प्रत्याशी आदित्य कुमार उपाध्याय, विभूति कुमार सर्राफ, रामदेव सिंह व रितेश कुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए कुल चार कमलेश कुमार, रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार व सुनील कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल तीन विजय कुमार अरुण, कैलाश सिंह व रवि कुमार और अंकेक्षक पद के लिए कुल छह प्रत्याशी अमरनाथ सिंह, विनोद कुमार पाठक, ओम प्रकाश पांडेय, राधिका शर्मा, सतीश कुमार व उपेंद्र कुमार सिंह अपने-आपने किस्मत को आजमा रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधिक संघ डेहरी चुनाव के लिए वोटिंग आज, तैयारी पूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पानी गिराने के विवाद में मारपीट, युवती गंभीर रूप से घायल

गोपालगंज. कुचायकोट थाना क्षेत्र के ढोढवालिया गांव में मंगलवार की सुबह पानी गिराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस विवाद में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ढोढवालिया गांव निवासी रामपुकार राम का अपने पड़ोसियों से पानी गिराने को लेकर विवाद हो गया. कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज और हाथापाइ शुरू हो गयी. विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने रामपुकार राम की पुत्री निभा कुमारी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से निभा कुमारी को कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल युवती का इलाज जारी है. वहीं, पीड़ित परिवार ने घटना की लिखित शिकायत कुचायकोट थाना में देने की बात कही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पानी गिराने के विवाद में मारपीट, युवती गंभीर रूप से घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकाल किया जागरूक

परैया. प्रखंड कार्यालय परिसर से मंगलवार दोपहर विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली निकाली गयी. निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित साइकिल रैली में स्थानीय मतदाता और बीएलओ ने भाग लिया. डीआरडीए निदेशक आदित्य श्रीवास्तव और बीडीओ आइएस ट्विंकल की उपस्थिति में रैली प्रखंड क्षेत्र में घूमी. स्वीप विशेष अभियान अंतर्गत साइकिल रैली के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को स्वच्छ और निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक किया गया. इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रपत्र छह भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकाल किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फुलवरिया थाना पहुंचे एसपी, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का आदेश

फुलवरिया. एसपी अवधेश दीक्षित ने फुलवरिया थाने का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्य प्रणाली, लंबित कांडों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था की स्थिति का गहन अवलोकन किया. उन्होंने थानाध्यक्ष को अपराध पर नियंत्रण रखने हेतु कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाने में लंबित मामलों का बारीकी से अवलोकन किया और थानाध्यक्ष जय हिन्द यादव को निर्देशित किया कि कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से किया जाये. विशेष रूप से गंभीर मामलों में अनुसंधान में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी. इसके अलावा शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए ठोस कार्रवाई करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बरामदगी में तेजी लाई जाए और शराब माफियाओं को चिन्हित कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें. भूमि विवादों के समाधान के लिए थानाध्यक्ष को अंचल कार्यालय से समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया. पुलिसकर्मियों से बातचीत, सुनीं समस्याएं निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाने की स्थिति और शस्त्रागार की जांच की. उन्होंने कार्यालय में उपस्थित पुलिसकर्मियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. एसपी ने प्रोफेशनल रवैये के साथ कार्य करने की सलाह दी. इस मौके पर उन्होंने जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को जनोन्मुखी बनाने पर बल दिया. एसपी ने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार किया जाये, ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post फुलवरिया थाना पहुंचे एसपी, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का आदेश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top