Hot News

June 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

पिपरवार. पिपरवार का निकटवर्ती गांव बुंडू बाजारटांड़ में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली. इसी के साथ पांच दिवसीय श्री रुद महायज्ञ शुरू हो गया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को बड़कागांव के विधायक रौशन लाल चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि कलश देकर रवाना किया. कलश यात्रा में 501 श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु कलश लेकर किरिगड़ा स्थित दामोदर नद पहुंचे. नद में यज्ञाचार्य नरेश पंडित व अन्य आचार्यों ने वेद मंत्रोच्चारण कर गंगा पूजन कराया और कलश में जल भरवाया. श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए कलश लेकर वापस यज्ञ मंडप आये और कलश की स्थापना की. आचार्यों ने गौरी-गणेश पूजन, अरणि मंथन आदि अनुष्ठान संपन्न कराये. रुद्र महायज्ञ के प्रथम दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की. अनुष्ठान में अशोक साहू, मदन साहू, गणेश बंसल, उमेश यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पेड़ों की कटाई में अनियमितता का आरोप

सिल्ली. मुरी-गोला पथ चौड़ीकरण का कार्य जोरो पर है. सड़क चौड़ीकरण के नाम पर संवेदक अनावश्यक रूप से पेड़ों की कटाई करा रहा है. इसको लेकर पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू ने सड़क निर्माण के विभागीय अधिकारी व वन विभाग के पदाधिकारी से कटाई में अनियमितता का आरोप लगाया है. उन्होंने इस पर जांच कर रोक लगाने की मांग की है. कहा कि सड़क निर्माण के दौरान संवेदक पेड़ काटने में मनमानी कर रहा है. इसको लेकर न ही रैयत से बात की जा रही है और न ही किस रैयत की कितनी जमीन सड़क में जा रही है, इसकी कोई सूचना दी जा रही है. सूचना की मांग करने पर रैयतों को नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि रैयतों के प्रति संवेदक की यही स्थिति रही तो बहुत जल्द उग्र आंदोलन किया जायेगा. इस संबंध में सड़क निर्माण कार्य की देख रहे साइट इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार से पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पेड़ों की कटाई में अनियमितता का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:स्नातक उत्तीर्ण छात्रों के लिए पीजी में नहीं बढ़ी सीट

Samastipur News:समस्तीपुर : समाज में जागरूकता आ रही है. हर कोई अपने शिशु को शिक्षित करना चाहता है. ऐसे में उनके लिए कॉलेजों के साथ-साथ उसके पढ़ाई की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए. हर साल बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्नातक उत्तीर्ण होते हैं. लेकिन काफी कम संख्या में पीजी में छात्रों का नामांकन हो पाता है. इसका कारण यह है कि पीजी में यहां जिन विषयों की पढ़ाई होती है, उनमें काफी कम सीटें हैं. सीट वृद्धि के लिए छात्र संगठनों की ओर से वर्षों से मांग की जा रही है. इसके बावजूद अब तक पीजी में सीटों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है. लिहाजा बड़ी संख्या में आवेदन करने वाले छात्र पीजी में नामांकन नहीं ले पाते हैं. इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं है. छात्र संगठनों के द्वारा लगातार दबाव बनाये जाने पर विवि की ओर से सीट वृद्धि संबंधी पत्र राज्य प्रशासन को भेज दिया जाता है. लेकिन उस पर क्या अमल हो रहा है, इसकी कोई सुधि लेने वाला नहीं है. विदित हो कि विश्वविद्यालय के सीनेट और सिंडिकेट में कई सांसद, एमएलसी, एमएलए, मंत्री सदस्य के रूप में हैं. इसके बावजूद छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. विश्वविद्यालय में सीट बढ़ाने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए जनप्रतिनिधियों और विश्वविद्यालय प्रशासन को आगे आना होगा. छात्र नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन को सबसे पहले बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देना चाहिए. ताकि नामांकन सिर्फ डिग्री लेने के लिए नहीं हो, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके. उन्होंने कहा कि हर बार विश्वविद्यालय प्रशासन पत्र लिखने का बहाना बनाकर मामले को टाल देता है, स्थानीय छात्र हर साल पीजी करने से हर साल वंचित रह जाते हैं. उच्च शिक्षा पाने के लिए आज भी हजारों युवाओं को इधर-उधर भटकना पड़ता है. छात्रों की अधिक संख्या को देखते हुए सीटें बढ़ानी चाहिए. साथ ही नये विषयों की पीजी की पढ़ाई की भी अनुमति मिलनी चाहिए. ताकि, अधिक से अधिक छात्र उच्च शिक्षा पा सकें. छात्र संगठनों का कहना है कि जिले के तीन कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई होती है जिसमें मात्र एक समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में 11 विषयों में, बीआरबी कॉलेज और आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में मात्र पांच व चार विषयों से पीजी की पढ़ाई होती है. आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में चार अन्य विषयों एवं एएनडी कॉलेज पटोरी में चार विषयों से पीजी की पढ़ाई की मूलभूत सुविधा की जांच और स्वीकृति के बावजूद इस वर्ष पीजी की पढ़ाई की स्वीकृति नहीं मिल पाई है. जिससे छात्रों और बुद्धिजीवियों में आक्रोश व्याप्त है. समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर में 1080 सीटें, बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर में 500 व आरबी काॅलेज दलसिंहसराय में मात्र 480 सीट यानी कुल 2060 सीटों पर पीजी की पढ़ाई पर होती है.मिली जानकारी के अनुसार स्नातक में नामांकन लेने के इच्छुक छात्रों का भी कुछ यही हाल है. लनामिविवि के 43 अंगीभूत सहित 37 संबद्ध यानी 80 कॉलेजों में संचालित 37 विषयों में निर्धारित तीन लाख 11 हजार 289 सीट के विरुद्ध नामांकन के लिए करीब दो लाख आवेदन प्राप्त हो रहे है. जानकारी के अनुसार स्नातक स्तर पर नामांकन के लिये सबसे ज्यादा शुल्क सहित आवेदन सत्र 2023-27 में (करीब दो लाख) प्राप्त हुआ था. सत्र 2024-28 में यह घट कर 1.75 लाख हो गया. काॅलेजों की व्यवस्था को देखकर छात्र छात्राएं अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं. इनसेट::::::::::::::::: पीजी में विषयवार सीटों की संख्यों गणित 696 हिंदी 1080भौतिकी 576इतिहास 1320रसायन 720समाज शास्त्र 240वनस्पति विज्ञान 576अर्थशास्त्र 1080जंतु विज्ञान 792मैथिली 360वाणिज्य 1200उर्दू 600संगीत 120संस्कृत 360गृह विज्ञान 120एआइएच 360मनोविज्ञान 1080दर्शन शास्त्र 360भूगोल 480गणित कला 60अंग्रेजी 960नाटक 120नेतृत्व शास्त्र 1080 डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:स्नातक उत्तीर्ण छात्रों के लिए पीजी में नहीं बढ़ी सीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम : 24 घंटे में बारिश के आसार, फिर सतायेगी गर्मी, 40 डिग्री तक जायेगा पारा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार के लोगों को अगले 24 घंटों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मौसम विभाग ने इस अवधि में हल्की बारिश की संभावना जतायी है. हालांकि, यह राहत कम अवधि की होगी. इसके बाद मौसम एक बार फिर शुष्क हो जायेगा और तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. विभाग की ओर से आठ जून तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत इस अवधि में 36 से 40 डिग्री तक पारा रहेगा. न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री के आसपास रहेगा. वहीं दो दिनों तक 18 से 25 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. बादलों की लुकाछिपी से पारा गिरा मंगलवार को दिन भर आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रही, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी. इससे लोगों को सीधे धूप से कुछ राहत दी, लेकिन उमस के कारण लोग बेहाल थे. दिन भर उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर दिखे. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के तहत अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि बीते दिनों 39 डिग्री दिन का पारा था. किसानों और आम जनता को बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मौसम : 24 घंटे में बारिश के आसार, फिर सतायेगी गर्मी, 40 डिग्री तक जायेगा पारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:नशे की हालत में युवक को भेजा गया जेल

Samastipur News: मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के केशोनारायणपुर पंचायत में नशे की हालत में एक घर में घुसे युवक को गृह स्वामी ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि हुई है. पुलिस ने छानबीन करते हुए उसे जेल भेज दिया है. गृह स्वामी द्वारा चोरी का इल्जाम लगाते हुए प्राथमिकी लिए आवेदन सौंपा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जायेगी. बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात्रि नशे की हालत में धुत्त सूर्य प्रकाश सिंह नामक युवक चंद्रभूषण सिंह के घर में घुस गया. खटर-पटर सुनकर लोगों की नींद खुली तो उस युवक को पकड़ लिया गया. गृह स्वामी का कहना है कि युवक द्वारा उसके घर से 48000 की चोरी की गई थी. इस घटना में दो अन्य युवकों के भी शामिल होने की बात बताई जा रही है. लोगों के जगने के बाद दोनों युवक भाग खड़ा हुआ. मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा युवक को अपने कब्जे में लेते हुए मेडिकल जांच करायी गयी. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि जांच में नशे की पुष्टि हुई है. उसे जेल भेजा गया है. गृह स्वामी के द्वारा चोरी की घटना की बाबत आवेदन सौंपा गया है. पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:नशे की हालत में युवक को भेजा गया जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्टोरी— मुजफ्फरपुर बना बकरी पालन का नया हब, पश्चिम बंगाल और बेंगलुरु तक सप्लाई!

मुजफ्फरपुर की ग्रामीण वित्तीय स्थिति को जीविका दीदियों ने दी नयी उड़ान एक साल के अंदर बकरी पालन और बिक्री में हुई बढ़ोतरी एक लाख जीविका दीदी कर रही बकरी पालन उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर अब शहद के साथ-साथ बकरी कारोबार के लिए भी अपनी पहचान बना रहा है. पिछले एक साल में जिले से पश्चिम बंगाल और बेंगलुरु जैसे राज्यों में बड़ी संख्या में खस्सी भेजी जा रही है, जिसका पूरा श्रेय जीविका दीदियों को जाता है. इन दीदियों की मेहनत और लगन से मुजफ्फरपुर में बकरी पालन और उसकी बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे यह क्षेत्र ग्रामीण वित्तीय स्थिति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन गया है. बकरी पालन से सशक्त हो रही जीविका दीदियां जिले की लगभग एक लाख जीविका दीदियां वर्तमान में बकरी पालन कर रही हैं, जिससे जिले में कुल चार लाख बकरियों का पालन हो रहा है. इस पहल ने खस्सी के व्यवसाय को गति दी है. इन स्त्रीओं ने न केवल अपने परिवारों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनाये हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर पैदा किये हैं. यह छोटा पैमाने पर शुरू हुआ व्यवसाय अब एक संगठित रूप ले चुका है, जिसमें करीब सात सौ पशु सखियां बकरियों की देखभाल कर रही हैं. बकरियों और खस्सी की बिक्री जीविका दीदियों द्वारा सामूहिक रूप से की जा रही है, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ा है. मेषा बकरी पालन समूह का शानदार टर्नओवर बकरियों के स्वास्थ्य की देखभाल और खरीद-बिक्री में संलग्न 4400 दीदियों द्वारा बनाये गये संगठन, मेषा बकरी पालन समूह, का अप्रैल तक का टर्नओवर 2.6 करोड़ रुपये रहा है. यह संगठन अन्य दीदियों को भी बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, जिसमें उचित प्रशिक्षण, पशुधन स्वास्थ्य प्रबंधन और बाजार की व्यवस्था शामिल हैं. यह समूह अन्य बकरी पालन समूहों के लिए एक मार्गदर्शक का काम कर रहा है. इस व्यवसाय से दीदियों को हर महीने अच्छी आय हो रही है, जिससे स्वयं सहायता समूह की स्त्रीओं ने अपनी मेहनत और लगन से इस व्यवसाय को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. मेषा बकरी पालन समूह के प्रसून कुमार ने बताया कि पिछले एक साल में बकरी पालन से खस्सी के कारोबार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. भविष्य में बकरी पालन का केंद्र बनेगा मुजफ्फरपुर डीपीएम प्रबंधक अनीशा ने बताया कि जीविका दीदियों की लगन से बकरी पालन मुजफ्फरपुर का एक प्रमुख व्यवसाय बन गया है. उन्होंने कहा कि यहां से बकरी का कारोबार अब दूसरे राज्यों में हो रहा है, जिससे दीदियां बकरी पालन के लिए और भी प्रोत्साहित हो रही हैं. बकरियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 700 से अधिक पशु सखियां लगातार कार्यरत हैं, जो बकरियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रही हैं. अनीशा ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में मुजफ्फरपुर बकरी पालन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्टोरी— मुजफ्फरपुर बना बकरी पालन का नया हब, पश्चिम बंगाल और बेंगलुरु तक सप्लाई! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गया जी बनेगा सोलर सिटी, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

Gaya News: गया नगर निगम और बिजली विभाग द्वारा केंद्र प्रशासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को हर घर तक पहुंचाने के लिए एक संयुक्त प्रयास शुरू किया गया है. मंगलवार को नगर आयुक्त कुमार अनुराग की अध्यक्षता में एसबीपीडीसीएल (दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड) की नोडल शाखा के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिये गये. नगर आयुक्त ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना और जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करना है. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित शाखाओं जैसे विद्युत, नक्शा निर्माण और होल्डिंग विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे नागरिकों को सौर ऊर्जा के लाभ के प्रति जागरूक करें और सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने बताया कि इस कार्य में पार्षदों की मदद ली जायेगी, ताकि प्रत्येक वार्ड में इस योजना का लाभ पहुंच सके. पांच साल में लागत वसूल, 25 साल तक मुफ्त बिजली कार्यपालक अभियंता (शहरी) प्रेम कुमार प्रवीण ने बताया कि यह योजना अत्यंत लाभकारी है. जो भी लागत आयेगी, वह औसतन पांच वर्षों में निकल जायेगी, इसके बाद उपभोक्ता 25 वर्षों तक मुफ्त बिजली का उपयोग कर सकते हैं. यदि उत्पन्न बिजली जरूरत से अधिक होती है, तो इसे बिजली विभाग को बेचा भी जा सकता है. उन्होंने बताया कि योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जायेगा, जिसके लिए केंद्र प्रशासन सब्सिडी प्रदान कर रही है. आवेदन के लिए इच्छुक उपभोक्ता को pmsuryaghar.gov.in पर जाकर स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा सोलर पैनल लगाया जायेगा और बिजली उत्पादन शुरू हो जायेगा. सब्सिडी की राशि सीधे उपभोक्ता के खाते में भेजी जायेगी. सोलर पैनल की 25 वर्षों की वारंटी होगी. सब्सिडी की दरें इस प्रकार हैं क्षमता (किलोवाट) लागत (रु.) सब्सिडी (रु.) एक किलोवाट ₹60,000 ₹30,000दो किलोवाट ₹1,20,000 ₹60,000तीन किलोवाट ₹1,80,000 ₹78,000तीन किलोवाट से ऊपर लागत बढ़ेगी ₹78,000 अधिकतम बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें अब तक 300 लोगों ने उठाया लाभ, 2823 आवेदनों पर कार्य जारी एसबीपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता (गया सर्कल) संजय कुमार बैरियो ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 300 उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठा चुके हैं. लगभग 2823 लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, जिन पर कार्य प्रगति पर है. शहर में चार सक्रिय वेंडर कार्यरत हैं जबकि 450 वेंडरों की सूची से इच्छुक लाभार्थी स्वयं चयन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प प्रचार-प्रसार के लिए शिविर और हेल्पलाइन नंबर योजना की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बिजली विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 06314056531 जारी किया है. इच्छुक व्यक्ति इस नंबर पर योजना से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन और नगर निगम के सहयोग से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. The post Gaya News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गया जी बनेगा सोलर सिटी, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BCA vs BBA: 12वीं के बाद बीसीए या बीबीए में कौन सा कोर्स बेस्ट, जानें किसमें सैलरी ज्यादा

BCA vs BBA: 12वीं कक्षा के बाद कॉलेज एडमिशन की दौड़ शुरू हो चुकी है. ऐसे में छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि ग्रेजुएशन के लिए कौन सा कोर्स चुना जाए. खासकर वे छात्र जो कॉमर्स, आर्ट्स या साइंस से पढ़ाई करते हैं, उनके लिए BBA और BCA दो प्रमुख विकल्पों में शामिल हैं. आइए जानते हैं इन दोनों कोर्स की खास बातें और करियर की संभावनाएं. BCA vs BBA: दोनों में कौन सा कोर्स बेस्ट? अगर आपको टेक्नोलॉजी में रुचि है और आप IT सेक्टर में भविष्य बनाना चाहते हैं, तो BCA एक बेहतरीन विकल्प है. वहीं बिजनेस और मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्र BBA चुन सकते हैं. दोनों कोर्स अपने-अपने क्षेत्र में करियर की मजबूत नींव रखते हैं. BBA क्या है? BBA यानी बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एक तीन वर्षीय प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है. इस कोर्स में छात्रों को बिजनेस मैनेजमेंट, मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स और ऑपरेशन मैनेजमेंट जैसी चीजों की जानकारी दी जाती है. इसके साथ ही लीडरशिप स्किल, टीमवर्क और कम्युनिकेशन स्किल पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. BBA उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो भविष्य में MBA या किसी मैनेजमेंट फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं. BCA क्या है? BCA यानी बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन भी तीन साल का एक प्रोफेशनल कोर्स है, जो कंप्यूटर एप्लीकेशन और प्रोग्रामिंग पर आधारित होता है. इसमें स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग, नेटवर्किंग, डेटा स्ट्रक्चर, C, C++, Python और Java जैसी लैंग्वेज की जानकारी दी जाती है. यह कोर्स टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए बेहतर विकल्प है. जॉब ऑप्शन और सैलरी BBA करने के बाद छात्र बैंकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स, कंसल्टिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में नौकरियां पा सकते हैं. प्राइवेट सेक्टर में शुरुआती सैलरी लगभग 3-6 लाख रुपये सालाना हो सकती है. BCA के बाद करियर विकल्पों में सॉफ्टवेयर डेवलपर, सिस्टम एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और नेटवर्क इंजीनियर जैसे प्रोफाइल शामिल हैं. BCA ग्रेजुएट्स को 3-8 लाख रुपये सालाना की सैलरी मिल सकती है. ये भी पढ़ें: बिहार में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर वैकेंसी, पूछे जाएंगे 2 घंटे में 150 सवाल The post BCA vs BBA: 12वीं के बाद बीसीए या बीबीए में कौन सा कोर्स बेस्ट, जानें किसमें सैलरी ज्यादा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में धारदार हथियार से रिटायर्ड BMP जवान की हत्या, परिवार में पहले भी हो चुका है मर्डर

Bihar: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में मंगलवार को एक बुजुर्ग की दर्दनाक हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी. मृतक की पहचान BMP से रिटायर्ड हवलदार अंबिका पांडे (उम्र 80 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनका खून से लथपथ शव पड़ोस में ही अरुण पांडे के घर के परिसर से बरामद हुआ. रातभर घर नहीं लौटे, सुबह मिला शव अंबिका पांडे रोज़ की तरह सोमवार को अपने पुराने परिचित अरुण पांडे के परिसर में गए थे. लेकिन देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई. मंगलवार सुबह भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई. दोपहर में अचानक परिसर के एक कोने में उनका शव खून से सना हुआ मिला. शरीर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान थे. पहले भी हुई है हत्या, घर में पुराना आपराधिक इतिहास घटना स्थल पर पहुंचे बिक्रमगंज SDPO कुमार संजय ने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है. पुलिस को शक है कि इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश या संपत्ति विवाद हो सकता है. खास बात यह है कि जिस परिसर में हत्या हुई, वहां पहले भी एक हत्या हो चुकी है. मृतक के परिजनों के अनुसार, अरुण पांडे के बेटे विकेश पांडे ने कुछ वर्ष पहले ही अपने दादा की गोली मारकर हत्या की थी. इससे पुलिस को घर के अंदर गहरे विवाद की आशंका है. परिजन मौन, जांच में जुटी स्पेशल टीम फिलहाल परिजन किसी स्पष्ट कारण को लेकर सामने नहीं आ रहे हैं. लेकिन पुलिस ने आशंका जताई है कि मामला पारिवारिक तनाव या संपत्ति विवाद से जुड़ा हो सकता है. बिक्रमगंज पुलिस के अलावा एक विशेष टीम भी मौके की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है. Also Read: बंद कमरे में बर्थडे के नाम पर छलकाया जा रहा था जाम, पिस्टल लहराते 15 युवक रंगे हाथ गिरफ्तार इलाके में डर और ग़ुस्से का माहौल हत्या की इस वारदात ने पूरे गांव में डर का माहौल बना दिया है. बुजुर्ग अंबिका पांडे की शांत और सरल छवि को जानने वाले लोग हैरान हैं कि आखिर इतने बुजुर्ग की इस तरह बेरहमी से हत्या क्यों की गई. पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी. The post बिहार में धारदार हथियार से रिटायर्ड BMP जवान की हत्या, परिवार में पहले भी हो चुका है मर्डर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News: हार्ट फेलियर मरीज को डॉक्टर ने दी नई जिंदगी, फोर्ड हॉस्पिटल में हुआ मुफ्त इलाज

Patna News: गंभीर हृदय रोग से पीड़ित किशनगंज के लोहारपट्टी रोड निवासी 50 साल के विजय प्रसाद गुप्ता (बदला हुआ नाम) को फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पटना में कार्डियाक रीसिंक्रोनाइजेशन थेरेपी (CRT) डिवाइस लगाकर नई जिंदगी दी गई. मरीज का दिल महज 25 फीसदी ही काम कर रहा था, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. लेकिन डॉक्टरों ने CRT डिवाइस लगाकर मरीज को नई जिंदगी दी है. दिल नहीं कर रहा था काम दरअसल, फोर्ड हॉस्पिटल पहुंचने पर मरीज की हालत नाजुक थी. जांच के बाद पता चला कि हृदय की मांसपेशियां अत्यधिक कमजोर हो चुकी हैं, जिससे सामान्य रूप से दिल काम नहीं कर पा रहा था. अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी हिंदुस्तानी की देखरेख में विशेषज्ञों की टीम ने मरीज को CRT डिवाइस इम्प्लांट किया. 5 लाख रुपए डिवाइस की लागत डॉ. हिंदुस्तानी ने बताया कि यह विशेष डिवाइस दिल की गति को नियंत्रित कर उसे बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है. आमतौर पर इस डिवाइस की लागत लगभग 5 लाख रुपये होती है, लेकिन मरीज का इलाज आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत पूरी तरह मुफ्त इलाज किया गया. सामान्य होकर लौटे घर इलाज के कुछ ही दिनों में मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ और वे स्वस्थ होकर घर लौट गए. अब वे सामान्य जीवन जी रहे हैं और अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां खुद करने में सक्षम हैं. The post Patna News: हार्ट फेलियर मरीज को डॉक्टर ने दी नई जिंदगी, फोर्ड हॉस्पिटल में हुआ मुफ्त इलाज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top