Hot News

June 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

COAL MINISTRY: कोयला कर्मचारियों के कल्याण के लिए सी केयर्स संस्करण का शुभारंभ

COAL MINISTRY: काेयला कर्मचारियों के कल्याण के लिए कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) के वेब पोर्टल सी केयर्स का शुभारंभ किया गया, जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) द्वारा विकसित और डिजाइन किया गया है. पोर्टल का वर्तमान संस्करण कोयला श्रमिकों, कोयला प्रबंधन और सीएमपीएफओ को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाकर पीएफ/पेंशन संवितरण को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. यह उपयोगकर्ता के अनुकूल पारदर्शिता बढ़ाती है और  जवाबदेही सुनिश्चित करती है. अपनी फंड का दावा आरंभ करने से लेकर कोयला श्रमिक के खाते में बकाया राशि के भुगतान तक निर्बाध सहायता प्रदान करती है.सीएमपीएफओ कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में एक स्वायत्त संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1948 में कोयला क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भविष्य निधि और पेंशन योजनाओं के संचालन के लिए की गई थी. संगठन वर्तमान में कोयला क्षेत्र के लगभग 3.3 लाख भविष्य निधि ग्राहकों और 6.3 लाख पेंशनभोगियों को सेवाएं प्रदान कर रहा है. दावों को वास्तविक समय में करेगा ट्रैक  केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  जी. किशन रेड्डी ने आज सीएमपीएफओ के वेब पोर्टल सी केयर्स संस्करण 2.0 का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पोर्टल डिजिटल इंडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘न्यूनतम प्रशासन, अधिकतम शासन’ के दृष्टिकोण की दिशा में एक कदम है. पोर्टल पारदर्शिता, पहुंच और सुविधा को बढ़ावा देने के साथ ही दावों को वास्तविक समय में ट्रैक करने की अनुमति देता है. साथ ही  कोयला क्षेत्र के श्रमिकों को अधिक आसानी, पारदर्शिता और प्रभावशीलता के साथ सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए निपटान समय को कम करता है. उन्होंने कोयला मंत्रालय से श्रमिकों के इनपुट स्वीकार करते हुए पोर्टल को अद्यतन रखने का भी निर्देश दिया. इस कार्यक्रम में कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त के साथ कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सीएमपीएफओ के आयुक्त भी उपस्थित थे. पीएफ और पेंशन खाता के स्वचालित अपडेट की सुविधा सी केयर्स संस्करण 2.0 का शुभारंभ सीएमपीएफओ की डिजिटलीकरण यात्रा में एक महत्वपूर्ण छलांग है. यह नया लांच किया गया मॉड्यूल सीएमपीएफओ के सदस्यों के खाते में सीधे भविष्य निधि धन और पेंशन वितरित करने में मदद करेगा. वित्तीय मॉड्यूल इस तरह से विकसित किया गया है कि यह कोयला कंपनी द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के आधार पर सदस्य के पीएफ और पेंशन खाता बही के स्वचालित अपडेट की सुविधा प्रदान करता है. वर्तमान में यह मॉड्यूल पांच क्षेत्रीय कार्यालयों  में लागू किया है जिसे जल्द ही सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में लागू कर दिया जायेगा. सी केयर्स संस्करण 2.0 में सदस्य के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी है, जहां सदस्य अपना स्वयं का प्रोफाइल, रोजगार प्रोफाइल देख सकता है, दावों को ट्रैक कर सकता है, शिकायतें दर्ज कर सकता है और अपने अपडेटेड पीएफ बैलेंस को भी देख सकेगा. मोबाइल ऐप में एक चैट-बॉट सहायक भी है जो सदस्य को वांछित जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है. मोबाइल ऐप सभी सीएमपीएफ सदस्यों के लिए उपलब्ध है. The post COAL MINISTRY: कोयला कर्मचारियों के कल्याण के लिए सी केयर्स संस्करण का शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold Price: रुपये की गिरावट से सोना हुआ हल्का मजबूत, चांदी में थोड़ा सुधार

Gold Price: सोने-चांदी की खरीद करने वालों के लिए यह समाचार महत्वपूर्ण है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली 70 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सोने की यह मजबूती रुपये में गिरावट की वजह से आई है. इसके साथ ही, अब इसकी कीमत 99,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. अखिल हिंदुस्तानीय सर्राफा संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई. मंगलवार को चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई. डॉलर की मजबूती से टूटा रुपया डॉलर की मजबूती और विदेशी धन की बाजार से निकासी के कारण रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 21 पैसे गिरकर 85.60 (अस्थायी) पर बंद हुआ. इस बीच, वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 25.22 डॉलर प्रति औंस या 0.75% गिरकर 3,356.41 डॉलर प्रति औंस रह गया. मुनाफावसूली से सोना कमजोर जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष, ईबीजी (कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर ने कहा, ‘‘सोने की कीमतें मुनाफावसूली के कारण कम हो रही हैं. लेकिन, अमेरिकी डॉलर में व्यापक कमजोरी और रूस-यूक्रेन युद्ध बढ़ने, अमेरिका के शुल्क युद्ध के कारण बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता के चलते सुरक्षित-निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग में वृद्धि के बीच अंतर्निहित पूर्वाग्रह सकारात्मक बना हुआ है.’’ इसे भी पढ़ें: बिकवाली के दबाव में लगातार तीसरे दिन गिरा शेयर बाजार, 636 अंक टूटा सेंसेक्स अमेरिकी आंकड़ों से सर्राफा बाजार प्रभावित एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि व्यापारी अब अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों, जैसे कि जोल्ट्स जॉब ओपनिंग डेटा, प्रमुख फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सदस्यों के संबोधनों का इंतजार कर रहे हैं. ये सर्राफा कीमतों को प्रभावित करेंगे. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता ट्रेन टिकट में हवाई सफर का राज, जान जाएगा तो फटाफट कराएगा बुकिंग The post Gold Price: रुपये की गिरावट से सोना हुआ हल्का मजबूत, चांदी में थोड़ा सुधार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain And Flood: पूर्वोत्तर में बाढ़ से तबाही, 36 की मौत, मिजोरम में स्कूल बंद, 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Heavy Rain And Flood: पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम में सबसे अधिक 11 लोगों की जान गई है, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में 11, मेघालय में छह, मिजोरम में पांच, सिक्किम में तीन और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत हुई है. मिजोरम के 10 जिलों में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद मिजोरम में भारी बारिश के कारण 10 जिलों के सभी स्कूल मंगलवार को चौथे दिन भी बंद रहे. बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन हुआ और चट्टान गिरने की घटनाएं हुईं हैं. अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर सैतुअल को छोड़कर सभी जिला प्रशासनों ने मंगलवार को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है. आइजोल जिले के सभी स्कूलों को छात्रों की सुरक्षा के लिए तीन जून को बंद रखने की सलाह दी जाती है. मिजोरम में भारी बारिश के कारण आए भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदाओं में अब तक म्यांमा के तीन शरणार्थियों सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित, पीएम मोदी ने हिमंत से की बात असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही और 20 से अधिक जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से फोन पर बात कर बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें केंद्र प्रशासन से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), गुवाहाटी ने मंगलवार के लिए चार जिलों धुबरी, दक्षिण सलमारा मानकाचर, ग्वालपारा और कोकराझार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. राज्य के 11 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. ‘ बाढ़ और भूस्खलन की घटना में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है, जबकि दो अन्य लापता हैं. कई इलाकों में भारी बारिश के कारण राज्य में सड़क, रेल और नौका सेवाएं प्रभावित हुई हैं. मणिपुर में बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित, 10,477 घर क्षतिग्रस्त मणिपुर में नदियों के उफान पर आने और तटबंधों के टूटने से आई बाढ़ से 56,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. इसमें कहा गया है कि बाढ़ से 10,477 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 56,516 लोग प्रभावित हुए हैं. प्रभावित लोगों के लिए कम से कम 57 राहत शिविर बनाए गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल ईस्ट जिले में हैं, जो राज्य में सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिला है. पिछले पांच दिनों में राज्य भर में भूस्खलन की 93 घटनाएं हुई हैं. The post Heavy Rain And Flood: पूर्वोत्तर में बाढ़ से तबाही, 36 की मौत, मिजोरम में स्कूल बंद, 5 लाख से अधिक लोग प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: नालंदा में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, पति-देवर और सास गिरफ्तार

Bihar Crime: बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित पावा बेलदारी गांव से एक स्तब्ध कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जलाने का सनसनीखेज प्रयास किया गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतका के पति, देवर और सास को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान चांदनी कुमारी (उम्र 29 वर्ष), पति जितेंद्र कुमार, निवासी पावा बेलदारी गांव के रूप में की गयी है. मृतिका का मायके तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के महदीपुर गांव है. मामले की जानकारी तब सामने आयी जब मृतका की मां सोनमती देवी ने दीपनगर थाने में दो जून को प्राथमिकी दर्ज करायी. विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया मृतका की मां ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बेटी से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने कहा कि उसके साथ मारपीट की जा रही है. बात अधूरी रह गयी और कॉल कट हो गया. इसके बाद में कई बार फोन करने पर जवाब नहीं मिला. अंततः नातिन अंजली कुमारी ने फोन उठाया और बताया मां को मार दिया गया है. यह सुनते ही परिवार सदमे में आ गया और तुरंत बेटी के ससुराल पहुंचे. वहां ससुराली परिवार के सभी लोग फरार मिले. दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां गांव के बाहर एक शव को जलाया जा रहा था. हालांकि, उस समय कोई मौजूद नहीं था. पुलिस ने शव के अवशेषों को जब्त कर शुरू की जांच पुलिस ने शव के अवशेषों को जब्त कर लिया और एफएसएल जांच के लिए साक्ष्य भेजे गए. तत्काल कार्रवाई करते हुए पति जितेंद्र कुमार, देवर आकाश कुमार और सास रेखा देवी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. साल 2011 में चांदनी की शादी पावा बेलदारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार से हुई थी. उसके दो बेटे और एक बेटी हैं. मृतका की मां के अनुसार, पिछले दो वर्षों से चांदनी को ससुराल पक्ष द्वारा नियमित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. पति, देवर और सास तीनों उस पर अत्याचार करते थे. हत्या के बाद अनाथ हुए तीन मासूम बच्चों को उनके ननिहाल वालों को सौंप दिया गया है. Also Read: Bihar Crime: हथियार से लैश डकैतों ने दो घरों में बोला धावा, 10 लाख से अधिक के सामान लूटकर हुए फरार The post Bihar Crime: नालंदा में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, पति-देवर और सास गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

त्रिवेणीगंज. आगामी बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने की. इस दौरान उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की. बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी भागीदारी रही. एसडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े. उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की ताकि बकरीद शांति और उल्लास के साथ सम्पन्न हो सके. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बैठक में कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. यदि कोई व्यक्ति समाज में भ्रम या अशांति फैलाने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें. कुछ संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी धार्मिक मर्यादा एवं सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पर्दे में करें और कुर्बानी के अवशेषों का उचित तरीके से निस्तारण करें. प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग या अशांति को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बैठक में मौजूद कई सदस्यों ने युवाओं के बीच नशे, खासकर स्मैक के बढ़ते चलन पर गहरी चिंता जताई और प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की. बैठक में एसडीपीओ बिपिन कुमार, बीडीओ अभिनव हिंदुस्तानी, अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह, छातापुर बीडीओ राकेश कुमार गुप्ता, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, अधिवक्ता मनोज रोशन, जिला परिषद सदस्य सोनम रानी, प्रदीप सिंह मुन्ना, गौरी शंकर भगत, शत्रुघन चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौशल यादव, जेई राकेश कुमार, नगर प्रबंधक चंद्रभूषण विभूति, श्याम यादव, कमल खान, भुवनेश्वरी शाह, सज्जन कुमार संत, मो मसन, कुणाल कुमार समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गड्ढे में डूबने से विवाहिता की मौत

प्रतिनिधि, कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटमीना के डोरिया वार्ड संख्या 10 में मंगलवार की दोपहर दो गोतनी मिट्टी लेने बगल के गड्ढे के पास गयी थी. वहां पांव फिसलने से विवाहिता प्रेमलता देवी पति रमेश झा गड्ढे के गहरे पानी में चली गयी. विवाहिता को गड्ढे से निकालने का भरसक प्रयास किया गया. पर तुरंत सफलता नहीं मिल पायी. काफी मशक्कत के बाद विवाहिता प्रेमलता देवी को पानी से निकाला गया. और पीएचसी कुर्साकांटा ले जाया गया. पीएचसी में ड्यूटी में तैनात आयुष चिकित्सक डॉ ओमप्रकाश पंडित ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर हादसे की सूचना मिलते ही प्रेमलता देवी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं परिजनों ने मृतका प्रेमलता देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post गड्ढे में डूबने से विवाहिता की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने हीरा को दी श्रद्धांजलि

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पूर्व प्रशाखा पदाधिकारी सह बीएनएमयू के पूर्व सीनेट सदस्य हीरा कुमार सिंह को विश्वविद्यालय के कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद सिंह व संचालन दीपनारायण यादव ने की. प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद सिंह ने कहा कि हीरा कुमार सिंह भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मियों के प्रेरणास्रोत थे. उनका असमय निधन उच्च शिक्षा के लिए बड़ी क्षति है. मौके पर केपी कॉलेज मुरलीगंज के अवकाशप्राप्त कर्मी राजेंद्र प्रसाद यादव एवं भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय मधेपुरा के पूर्व प्रशाखा पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि हीरा कुमार सिंह विश्वविद्यालय के नियम, परिनियम, अधिनियम एवं विनियम के चलते फिरते शब्दकोश थे, जिनकी क्षतिपूर्ति निकट भविष्य में संभव नहीं है. श्रद्धांजलि सभा में राज्य कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वीराज यदुवंशी के अलावे कर्मचारी नेता योगेंद्र यादव, प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष डा संजीव कुमार, पूर्व प्राचार्य डा पीएन पीयूष, विजय कुमार झा उर्फ बबलू झा, कपिलदेव प्रसाद यादव, फुलेश्वर गुप्ता, अमरेंद्र कुमार, नंदलाल मेहता, हीरालाल यादव, प्रभाकर प्रसाद सिंह, प्रभाकर मंडल, हरिनंदन प्रसाद यादव, बिमल कुमार, रतन कुमार, प्रभाकर आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विश्वविद्यालय कर्मचारियों ने हीरा को दी श्रद्धांजलि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किशनगंज दवा विक्रेता संघ का चुनाव 29 जून को

प्रतिनिधि,किशनगंज किशनगंज जिला दवा विक्रेता संघ के सत्र 2025-2028 के लिए आम सभा सह चुनाव की तिथि घोषित कर दी गयी है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. शहर के केलटेक्स चौक स्थित कार्यालय में मंगलवार को मुख्य चुनाव पदाधिकारी धीरज जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तीन जून मंगलवार को चुनाव को अधिसूचना और मतदाता सूची निर्गत कर दिया गया है. इच्छुक उम्मीदवार सात से 10 जून के बीच (सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे) नामांकन दाखिल कर सकते हैं. नामांकन पत्रों की जांच 12 जून 2025 को होगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 13 जून है, चुनाव की तिथि 29 जून रविवार निर्धारित है. मुख्य चुनाव अधिकारी धीरज जैन ने बताया कि सर्वसम्मति नहीं होने पर बीसीडीए के नियमावली के तहत की गुप्त मतदान के द्वारा उम्मीदवारों का चयन होगा. उसी दिन मतों की गिनती की जायेगी. चुनाव निष्पक्ष और शांतपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जायेगा. चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए होंगे. कोई भी सदस्य किसी एक पद के लिए ही नामांकन कर सकते हैं. इस अवसर पर सहायक चुनाव पदाधिकारी ताहिर हुसैन, रतन प्रशासन के अलावा कई दवा विक्रेता उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post किशनगंज दवा विक्रेता संघ का चुनाव 29 जून को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइकिल रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

पुरैनी. यूवीके कॉलेज कड़ामा में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर मिश्र, प्रो अमरेंद्र झा, प्रो प्रेमनाथ आचार्य के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम के दौरान मौजूद कम्युनिटी कॉलेज के निदेशक डॉ सिप्पू कुमार ने कहा कि साइकिल रैली तथा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. उन्होंने साइकिल की सवारी के माध्यम से पर्यावरण को प्रदूषण से स्वच्छ रखने का एक आसान तरीका बताया तथा इसके उपयोग से शरीर को होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी दी. मंगलवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पहले तो महाविद्यालय के बहुउद्देशीय भवन में कार्यशाला का आयोजन किया. इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर से साइकिल रैली निकालकर राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा चिन्हित टोल मोहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक किया. मौके पर प्रो राजीव कुमार रमन, प्रो प्रियंका पूजा, प्रो विनोद शंकर, भगवान मिश्र, नारायण मिश्रा, हरिओम झा, अभिनव कुमार, आयुष मिश्रा आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइकिल रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उत्पाद पुलिस ने पांच शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

कटिहार. उत्पाद विभाग कार्यालय के प्रभारी आर्यन राज के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर पांच तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. साथ ही एक बाइक भी जब्त की है. उत्पाद पुलिस की टीम ने बारसोई अनुमंडल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के दुलोपुर सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बंगाल की ओर से आती एक बाइक सवार दो युवकों को रोकते हुए बाइक की तलाशी ली, जिसमें 2.42 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. शराब मिलते ही उत्पाद पुलिस ने तस्कर पांडव कुमार दास पिता दरबारू चंद्रदास, अमित कुमार दास पिता होरन चंद्र दास धूम टोला, थाना बलरामपुर निवासी क विरुद्ध कांड दर्ज कर एक बाइक जब्त की. दूसरी ओर उत्पाद पुलिस की टीम ने बारसोई रघुनाथपुर व फलका थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक बाइक से सवार दो तस्कर काली सिंह पिता रणजीत सिंह थाना जमीर जिला मानसा पंजाब, मुंतजिर पिता अब्दुल मन्नान दाहा बारसोई निवासी को बाइक के साथ एक लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया, जबकि उत्पाद पुलिस ने फलका थाना क्षेत्र के काली नगर हाथवाड़ा निवासी को तीन लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उत्पाद पुलिस ने पांच शराब तस्करों को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top