Hot News

June 3, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ई रिक्शा शोरूम से नकदी समेत दस लाख की संपत्ति चोरी

– जांच को लेकर पहुंची पुलिस, घटना से दुकानदारों में दहशत छातापुर. मुख्यालय स्थित चुन्नी मोड़ से दक्षिण एसएच 91 किनारे स्थित ई रिक्शा शोरूम में सोमवार की रात चोरी की एक बड़ी घटना हुई है. अज्ञात चोरों द्वारा शोरूम के शटर का ताला तोड़कर नकदी सहित करीब पौने 10 लाख की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है. दुस्साहस चोर सीसीटीवी का डीभीआर भी खोलकर साथ ले गए. पीड़ित के अनुसार सोमवार की देर संध्या ई रिक्शा की बिक्री हुई थी और काउंटर में रखे गए सवा दो लाख रुपए भी चोर ले गए. इधर इस घटना के बाद मुख्यालय के छोटे बडे़ व्यवसायों में दहशत का माहौल है. मंगलवार की सुबह सूचना के बाद थाना पुलिस शोरूम पहुंची और घटना की छानबीन की गई. इस दौरान पुलिस ने घटना के संदर्भ में पीड़ित शोरूम के प्रोपराइटर रौशन कुमार से आवश्यक जानकारी ली. जिसके बाद पीड़ित के साथ पुलिस शोरूम से पांच सौ गज दूर खेत में पहुंची जहां से एक लेपटॉप के अलावे कई कागजी दस्तावेज बरामद किया गया. ई रिक्शा शोरूम आरके एंड गौरी मोटर्स के प्रोपराइटर ने थाना को दिये आवेदन में करीब पौने 10 लाख की संपत्ति चोरी का उल्लेख किया गया है. बताया है कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे शोरूम के आसपास के लोगों ने शोरूम का ताला टूटे रहने की जानकारी दी. शोरूम पहुंचकर देखा तो अंदर का सामान यत्र तत्र फैला हुआ था और कीमती सामान गायब था. आवेदन के अनुसार लेड एसिड बैट्री 10 पीस, लिथियम बैट्री छह पीस, दो लैपटॉप, काउंटर में रखे दो लाख 25 हजार रुपए नकदी, 10 चार्जर, स्पेयर पार्ट्स सहित अन्य सामान की चोरी हुई है. आवेदन के अनुसार करीब नौ लाख 75 हजार रुपये की संपत्ति चोरी गई है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस को जांच के लिए घटना स्थल पर भेजा गया था. आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ई रिक्शा शोरूम से नकदी समेत दस लाख की संपत्ति चोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

प्रतिनिधि, जोकीहाट. थाना के हड़वा चौक दभड़ा पीडब्ल्यूडी सड़क पर मंगलवार को बहारबाड़ी हाट चूड़ा मिल के निकट पिकअप वैन की ठोकर से 19 वर्षीय युवक सुनील कुमार मंडल, पिता खीरमोहन मंडल, वार्ड संख्या 08, पंचायत दभड़ा, थाना जोकीहाट की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भिजवा दिया. मुखिया रविंद्र मंडल ने घटना की पुष्टि की है. मुखिया रविंद्र मंडल ने बताया कि बाइक सवार युवक हड़वा चौक से मोटरसाइकिल लेकर दभड़ा अपने गांव जा रहा था. इस बीच बहारबाड़ी हाट के निकट दूसरी तरफ से तेजगति से आ रहा पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल में सामने से ठोकर मार दी. इससे घटनास्थल पर जोरदार आवाज हुई. आसपास के लोगों ने दौड़कर सुनील को खून से लथपथ स्थिति में अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गयी. घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी. पुलिस पिकअप वैन को थाना ले गयी. मुखिया रविंद्र मंडल ने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है. युवक की मौत से दभड़ा पंचायत में शोक छा गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कपड़ा धोने जा रहे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

चानन. किऊल-झाझा रेलखंड के भलुई हॉल्ट के नजदीक ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक रेवटा गांव निवासी गांव 55 वर्षीय राजो रजक कपड़ा धोने का काम करता था, घटना के दिन वह गोपालपुर गांव से धोने के लिए कपड़ा लेकर कर आ रहा था कि रेलवे ट्रैक को भलुई हॉल्ट के पास क्रॉस करने के दौरान अप लाइन से पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी, तो सोचा कि डाउन लाइन पर चला जायेगा, लेकिन जैसे ही डाउन लाइन पर पहुंचा कि मालगाड़ी देख कर अप लाइन में आ गया, जैसे अप लाइन में आया कि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर परिजन शव को उठा कर ले चले गये और दाह संस्कार कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कपड़ा धोने जा रहे अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीएससी नर्सिंग में सभी छात्राएं उत्तीर्ण

03खूंटी 07- निशु रानी. 03खूंटी 08- गुड्डी लोहरा. 03खूंटी 09- प्रतिमा केरकेट्टा. 03खूंटी 10- अनमोल हस्सा. 03खूंटी 11- नीतीश कुमार. खूंटी. बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर में इंपीरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग जमुआदग की सभी छात्राएं सफल हुई हैं. कॉलेज के निशु रानी, अपर्णा कंडुलना, रीना केरकेट्टा, प्रतिमा केरकेट्टा, गुड्डी लोहरा, नीतीश कुमार और अनमोल हस्सा सहित सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. कॉलेज के निदेशक डॉ शैलेश कुमार सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि छात्राओं की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर ध्यान देना है. छात्रों की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षक और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. वहीं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीएससी नर्सिंग में सभी छात्राएं उत्तीर्ण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संघ का आमरण अनशन स्थगित, डोंबारी बुरू में उपवास कार्यक्रम नौ को

प्रतिनिधि, खूंटी. झारखंड उलगुलान संघ के केंद्रीय समिति की बैठक मंगलवार को मुरहू के डुडरी पंचायत भवन परिसर में संयोजक अलेस्टेयर बोदरा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें कहा कि राज्य प्रशासन द्वारा पेसा कानून को लागू करने की पहल की गयी है. प्रशासन के गठबंधन दल ने भी सकारात्मक सहयोग करने पर हामी भरी है. इसे देखते हुए फिलहाल संघ का आहूत आमरण अनशन कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है. समावेशी पंचायत राज अधिनियम और नियमावली निर्माण, पांचवीं अनुसूची के संवैधानिक प्रावधानों का अक्षरशः अनुपालन, झारखंड भूमि अधिग्रहण संशोधन अधिनियम-2017 को निरस्त करने, भावी जनसंख्या मानक के आधार पर नगर निकाय क्षेत्र के विस्तार पर रोक, भूमि बैंक और भूमि पूल नीति रद्द करने, ऑनलाइन भू-दस्तावेजों की त्रुटियों में सुधार एवं स्थानीय और नियोजन नीति निर्माण सहित आदिवासियों के हित से संबंधित अन्य विषयों को लेकर दिनांक नौ जून को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के दिन डोंबारी बुरू में उपवास कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. कहा कि उक्त कार्यक्रम में विभिन्न जिले के झारखंड आंदोलनकारी सहित अन्य लोग शामिल होंगे. मौके पर मसीहदास गुड़िया, जोन जुरसेन गुड़िया, सुबोध पूर्ति, फूलचंद टूटी, रोतोन सिंह मुंडा, बेनेदिक्त नवरंगी, पौलुस हेमरोम, सुलेमान सोय व प्रेम मानकी सहित अन्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post संघ का आमरण अनशन स्थगित, डोंबारी बुरू में उपवास कार्यक्रम नौ को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:मतदाता जागरूकता को लेकर दिव्यांगों ने निकाली साइकिल रैली

Samastipur News:समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर मंगलवार को साइकिल रैली निकाली गयी.रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर स्त्री महाविद्यालय होते हुये बीआरबी कॉलेज तक गयी. वहां पुन: वापस होकर पटेल में आकर समाप्त हुई. इस रैली में तकरीबन 200 खिलाड़ी, दिव्यांगजन, जीविका दीदियों ने भाग लिया. इस मौके पर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:मतदाता जागरूकता को लेकर दिव्यांगों ने निकाली साइकिल रैली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Motihari: रक्सौल. अनुमंडल परिसर स्थित अनुमंडल के सभागार में मंगलवार को आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ मनीष कुमार शांति समिति के सदस्यों को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि बकरीद के दिन सभी नमाज स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस दौरान अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष भी काम करेगा, जहां पर किसी प्रकार की सूचना दी जा सकती है. बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों से यह अपील की गयी, वे अपने-अपने क्षेत्र में पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगें और इसकी जानकारी प्रशासन को देगें, ताकि वैसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके. यहां बता दे कि इस साल 7 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जाना है. जिसकी पहली कुर्बानी 7 जून को होगी और पर्व तीन दिनों तक चलेगा. मौके पर भूमि सुधार उप समहर्ता रश्मि सिंह, दंडाधिकारी रवि कुमारी, रक्सौल सीओ शेखर राज, रामगढ़वा सीओ राजा कुमार, एसडीएच रक्सौल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष विजय कुमार, नगर प्रबंधक अविनाश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया कुमार यादव, अग्निशामक पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि मो. नयाब आलम, अशोक कुमार गुप्ता, अलखदेव राय सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: बकरीद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:पुलिस की विशेष कार्रवाई में अपहरण व हत्याकांड के अभियुक्त सहित 15 गिरफ्तार, जेल

Samastipur News:समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर जिला पुलिस की विशेष कार्रवाई में विभिन्न कांडों में संलिप्त 15 अभियुक्त पकड़े गए. इसमें हत्या मामले में 1, अपहरण मामले में 2, एससी एसटी अधिनियम के कांड में 1, शराबकांड में 1 और वारंट के 3 अभियुक्त शामिल है. पकड़े गए सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई. इसमें बताया गया है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई में विभिन्न कांडों में संलिप्त 15 लोगाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापेमारी के दौरान अलग अलग स्थानों से पुलिस ने 15 लीटर अंग्रेजी शराब भी जब्त किया है. वहीं पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान में 21 वाहनों से 67000 रुपये शमन की राशि भी वसूल की गई. इधर, पुलिस की इस कार्रवाई से असमाजिक प्रवृति के लोगों के बीच हरकंप मच गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:पुलिस की विशेष कार्रवाई में अपहरण व हत्याकांड के अभियुक्त सहित 15 गिरफ्तार, जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bettiah : बस व पिकअप की भिड़ंत में आधा दर्जन यात्री जख्मी, एक रेफर

बगहा. नगर थाना क्षेत्र के डुमरिया के पास मुख्य सड़क एनएच 727 पर बस और पिकअप की टक्कर में बस में बैठे लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. वही दो का इलाज स्थानीय स्तर पर हुआ. जबकि गंभीर रूप से जख्मी चार लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल के एंबुलेंस से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां से उपचार के बाद एक को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया. चिकित्सक डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि घायलों में शिवानी कुमारी 3 माह, सिसवा डीह निवासी चंदन महतो, बगहा दो निवासी फागू प्रसाद तथा मंगुराहा गांव शिवनाथ प्रसाद जख्मी हैं. गंभीर रूप से जख्मी शिवनाथ प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है. वहीं अन्य का इलाज जारी है. स्थानीय लोगों के अनुसार अभिषेक ट्रेवल्स बेतिया से आ रहा था. तभी बगहा के तरफ से जा रहा एक पिकअप अपने बाएं साइड से अपने दाहिने जाकर अपनी साइड में जा रहे अभिषेक ट्रेवल्स के दाहिने साइड में जबरदस्त टक्कर मार दी. जिससे बस में दाहिने साइड में बैठे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bettiah : बस व पिकअप की भिड़ंत में आधा दर्जन यात्री जख्मी, एक रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:मुस्तफापुर में लाखों की चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर वार्ड 5 में लाखों की चोरी मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई है. गृहस्वामी अजय कुमार झा के द्वारा दर्ज मामले में कहा गया है कि रविवार की रात्रि करीब 12 से तीन बजे के बीच मेरे घर में चोरी हुई है. वह बाहर दरवाजे पर सोये थे. उसकी पत्नी, पुत्री व पुत्रवधू घर के आगे वाला भाग बरामदे पर सोयी थी. चोर घर के पीछे से चाहरदीवारी फांदकर छत पर गया. फिर सीढ़ी के सहारे नीचे उतरा. अंदर से बरामदे का गेट बंद कर लिया. घर में घुसकर ट्रंक व गोदरेज को तोड़ कर एक लाख अड़तालीस हजार रुपये नगद एवं पत्नी की झुमका व मंगलसूत्र, पुत्री की हार, नथिया व झुमका, पुत्र का हनुमानी चकती 2 पीस एवं चैन व पुत्रवधू का झुमका, मंगलसूत्र,टीका, नथिया सभी मिलाकर लगभग 13 भर वजन का सोना की जेवर चोरों ने चोरी कर ली है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस कांड अंकित कर जांच में जुट गई है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:मुस्तफापुर में लाखों की चोरी की प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top