Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कल है गंगा दशहरा, जानें इस दिन क्या करें क्या नहीं

Ganga Dussehra 2025: हर वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की पावन स्मृति में मनाया जाता है. यह दिन केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि वह दैवीय क्षण है जब स्वर्ग से बहती पवित्र गंगा धारा ने पृथ्वी को स्पर्श कर उसे पुण्यभूमि में बदल दिया. सनातन संस्कृति में गंगा को केवल नदी नहीं, बल्कि मां का सम्मान प्राप्त है, जो पापों का नाश करती हैं और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती हैं. मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान, पूजन और दान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है. कल है गंगा दशहरा इस वर्ष गंगा दशहरा 5 जून 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस पावन तिथि पर कई शुभ योगों का संगम हो रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन किए गए जप, तप, दान और पूजा के कर्म सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक फलदायक होते हैं. Ganga Dussehra 2025 पर क्या न दान करें, ये वस्तुएं ला सकती हैं दुर्भाग्य गंगा दशहरा का दिन बेहद शुभ और पुण्यदायक माना जाता है. इस पावन अवसर पर कुछ विशेष कार्यों को करना और कुछ बातों से बचना जरूरी होता है, ताकि इसका पूर्ण फल प्राप्त हो सके. आइए जानें इस दिन किन बातों का ध्यान रखें: गंगा दशहरा पर क्या करें गंगा स्नान करें यदि संभव हो तो गंगा नदी या किसी अन्य पवित्र जल में स्नान करें. यह आत्मिक और शारीरिक शुद्धि का प्रतीक है. दान करें जल, अन्न, वस्त्र, पंखा, शक्कर, घी आदि का दान इस दिन विशेष पुण्य प्रदान करता है. गंगा जल का छिड़काव करें यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो घर में गंगा जल का छिड़काव करें या उससे स्नान करें. गंगा माता की पूजा करें दीप, धूप, पुष्प और नैवेद्य अर्पित कर विधिवत मां गंगा की आराधना करें. मंत्र जाप करें ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ जैसे मंत्रों का जाप करें — ये विशेष फलदायी माने जाते हैं. व्रत रखें मन और इंद्रियों की शुद्धता हेतु उपवास करना अत्यंत शुभ होता है. गंगा दशहरा पर क्या न करें नकारात्मकता से बचें क्रोध, कलह और कटु वाणी से दूर रहें. दिनभर मन को शांत और संयमित रखें. मांस-मदिरा का सेवन न करें इस दिन सात्त्विक भोजन और शुद्ध आचरण अनिवार्य माना गया है. नदियों को प्रदूषित न करें गंगा सहित किसी भी पवित्र नदी में कूड़ा-कचरा या रसायनयुक्त वस्तुएं न डालें. किसी का अपमान न करें दूसरों की आलोचना, तिरस्कार या अपमान से बचें, क्योंकि इससे पुण्य नष्ट हो सकता है. शुद्धता के बिना पूजा न करें पूजा करते समय तन और मन दोनों की पवित्रता बनाए रखें, तभी उसका पूर्ण फल मिलता है. The post कल है गंगा दशहरा, जानें इस दिन क्या करें क्या नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूक्रेन को मिल रही पश्चिमी ताकत, ब्रिटेन देगा 1 लाख ड्रोन, जर्मनी भेजेगा लंबी दूरी की मिसाइलें

Britain to Send 100K Drones to Ukraine: पिछले ढाई साल से रूस के साथ जारी भीषण युद्ध में उलझे यूक्रेन को अब पश्चिमी देशों से बड़ी सैन्य मदद मिलती दिख रही है. हाल ही में ब्रिटेन ने ऐलान किया है कि वह यूक्रेन को अभूतपूर्व संख्या में ड्रोन उपलब्ध कराएगा, जिससे जंग की दिशा बदल सकती है. इस घोषणा के तहत ब्रिटेन अप्रैल 2026 तक यूक्रेन को 1 लाख ड्रोन देने का वादा कर चुका है. ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सहायता पैकेज कुल 4.5 अरब पाउंड का होगा, जिसमें मुख्य फोकस ड्रोन तकनीक पर रहेगा. इसके अलावा गोला-बारूद और अन्य सैन्य उपकरणों की आपूर्ति भी इसमें शामिल है. ब्रिटेन का यह कदम ऐसे वक्त में आया है जब यूक्रेन ने रूस के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाई है. पिछले हफ्ते ही यूक्रेनी ड्रोन हमलों ने रूस की सीमा में करीब 5000 किलोमीटर भीतर तक मार की, जिससे रूस को खासा नुकसान हुआ. ब्रिटेन का मानना है कि ड्रोन तकनीक ने युद्ध के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है और इसने यूक्रेन को एक नई ताकत दी है. यही वजह है कि ब्रिटेन ने ड्रोन्स की सप्लाई में 10 गुना तक बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें: बकरीद पर नहीं होगी कुर्बानी, प्रशासन ने लगाई रोक, घर में घुसकर भेड़ें जब्त कर रही पुलिस, देखें वीडियो ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हेली इस बड़े सैन्य सहायता पैकेज की औपचारिक घोषणा करेंगे. ब्रिटेन के अनुसार, इस साल के अंत तक हजारों ड्रोन यूक्रेन को सौंप दिए जाएंगे और अप्रैल 2026 तक 1 लाख ड्रोन का लक्ष्य पूरा किया जाएगा. ड्रोन के अलावा हथियारों और गोला-बारूद की बड़ी खेप भी भेजी जाएगी ताकि यूक्रेन की रक्षा प्रणाली को मजबूती मिल सके. ब्रिटेन से पहले जर्मनी ने भी यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का बड़ा ऐलान किया था. जर्मन प्रशासन 5 अरब पाउंड की मदद देने जा रही है, जिसका इस्तेमाल लॉन्ग-रेंज मिसाइलों के विकास और निर्माण में किया जाएगा. जर्मनी का कहना है कि रूस जैसे शक्तिशाली विरोधी से निपटने के लिए यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों की आवश्यकता है और उनकी प्रशासन इसमें पूरी मदद देगी. इसे भी पढ़ें: इमरान खान की पत्नी के पीछे क्यों पड़े असीम मुनीर? सामने आई बहुत बड़ी सच्चाई जर्मनी के रक्षा मंत्रालय ने भी यह स्पष्ट किया कि यह मदद सीधे तौर पर सैन्य सहायता है, जो युद्धग्रस्त यूक्रेन की जरूरतों को पूरा करने के लिए दी जा रही है. चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पहले ही इस वादे की पुष्टि कर दी थी कि जर्मनी यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. पश्चिमी देशों की यह सामूहिक कोशिश यह संकेत देती है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में तकनीकी हथियारों की भूमिका अब पहले से कहीं ज्यादा अहम हो चुकी है. पारंपरिक हथियारों के मुकाबले ड्रोन और मिसाइल जैसे आधुनिक उपकरण इस जंग को नए स्तर पर ले जा रहे हैं. ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों की सक्रिय भागीदारी यह भी दर्शाती है कि आने वाले समय में यह युद्ध सिर्फ यूक्रेन और रूस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें: आम का दीवाना सांप, जीभ लपलपा के चूसा रस, देखें वीडियो The post यूक्रेन को मिल रही पश्चिमी ताकत, ब्रिटेन देगा 1 लाख ड्रोन, जर्मनी भेजेगा लंबी दूरी की मिसाइलें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Babulal Marandi: झारखंड बंद पर बाबूलाल मरांडी की प्रतिक्रिया, सीएम हेमंत सोरेन से की यह मांग

Babulal Marandi: सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर आज आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया. रांची, गुमला, लातेहार समेत कई जिलों में बंद समर्थक सड़क पर उतरकर राज्य प्रशासन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विरोध कर रहे हैं. इस पर झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी की प्रतिक्रिया सामने आयी है. सीएम हेमंत सोरेन से की मांग भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. इसमें लिखा है, “सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद के संदर्भ में झारखंड के आदिवासी संगठनों ने आज पुनः बंद का आह्वान किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बीते कई महीनों आदिवासी संगठन अपनी मांग उठा रहे हैं. आपसे आग्रह है कि आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाएं बगैर हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाएं ताकि जारी गतिरोध को समाप्त किया जा सके.” सिरमटोली फ्लाइओवर विवाद के संदर्भ में झारखंड के आदिवासी संगठनों ने आज पुनः बंद का आह्वान किया है। @HemantSorenJMM जी, बीते कई महीनों आदिवासी संगठन अपनी मांग उठा रहे हैं। आपसे आग्रह है कि आदिवासी समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाएं बगैर हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाएं ताकि जारी… — Babulal Marandi (@yourBabulal) June 4, 2025 झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें क्यों बुलाया गया बंद सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर आज आदिवासी संगठनों ने बंद का ऐलान किया है. इसका राजधानी रांची, लातेहार और गुमला सहित कई जिलों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. आदिवासी संगठन के लोग हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे हैं. बुधवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है. केवल आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी गयी है. इन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद, आदिवासियों के धार्मिक स्थल मारंग बुरू, पारसनाथ पहाड़ गिरिडीह, लुगुबुरू, मुड़हर पहाड़, दिवरी दिरी के अस्तित्व को बचाने समेत कई मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं. इस दौरान पेसा कानून, आदिवासियों की जमीन लूट, धार्मिक न्यास बोर्ड, नियोजन नीति, लैंडबैंक, ट्राइबल यूनिवर्सिटी, भाषा संस्कृति, शराबबंदी जैसे मुद्दों को भी सामने रखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें Jharkhand Bandh: गुमला में दिख रहा बंद का असर, सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के लोग, देखें तस्वीरें Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद आज, JLKM ने किया समर्थन The post Babulal Marandi: झारखंड बंद पर बाबूलाल मरांडी की प्रतिक्रिया, सीएम हेमंत सोरेन से की यह मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Success Story: मां के अपमान ने दिखाई अफसर बनने की राह, बिना कोचिंग शालिनी ने UPSC में गाड़ दिया झंडा, बनीं IPS

Success Story: यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मशहूर आईएएस और आईपीएस के सफर को जरूर पढ़ना चाहिए. इस कड़ी में आईपीएस ऑफिसर शालिनी अग्निहोत्री की सफलता की कहानी (Success Story of IPS Shalini Agnihotri) यहां देख सकते हैं. शालिनी ने UPSC एग्जाम को बिना किसी कोचिंग के क्रैक किया है. उनकी स्ट्रैटजी क्या थी और उन्होंने पढ़ाई के लिए किन माध्यमों को अपनाया था यहां जान सकते हैं. Success Story of IPS Shalini Agnihotri: आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री की कहानी शालिनी अग्निहोत्री मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग धर्मशाला से की है. वो शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. शालिनी बताती हैं कि उन्हें 10वीं में 92 फीसदी मार्क्स आए थे. वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उनका रिजल्ट 77 प्रतिशत था. एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन शालिनी ने स्कूलिंग के बाद हिमाचल यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने MSc की है. यूजी और पीजी के बाद शालिनी का मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी. शालिनी बताती हैं कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारीके लिए कभी कोई कोचिंग नहीं किया. शालिनी ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा ऑनलाइन क्लास और सेल्फ स्टडी से क्रैक की. UPSC CSE 2011 में शालिनी को रैंक 285 प्राप्त हुआ. उनका चयन IPS के लिए हुआ. ये भी पढ़ेंं: खपड़े के घर से प्रशासनी बंगला! नवोदय की स्टूडेंट छाया BPSC के बाद UPSC पास मां के साथ हुई बदतमीजी एक बार बस में मां के साथ बदतमीजी हुई थी. इस घटना के बाद शालिनी अग्निहोत्री ने ऑफिसर बनने का फैसला लिया. साल 2011 में आईपीएस में चुने जाने के बाद साल 2012 में भी शालिनी ने यूपीएससी क्रैक किया. ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस से बनीं मंत्रालय में अधिकारी, तुशांगी गुप्ता की ऊंची उड़ान The post Success Story: मां के अपमान ने दिखाई अफसर बनने की राह, बिना कोचिंग शालिनी ने UPSC में गाड़ दिया झंडा, बनीं IPS appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhojpuri: ‘अम्मा’ के किरदार में नजर आई रानी चटर्जी, इस दिन आएगा नई फिल्म का ट्रेलर

Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हम हईं जेठानी’ की शूटिंग में बिजी है. शूटिंग के दौरान वह समय निकालकर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ रील शेयर करती रहती है. इसी बीच उनकी नई फिल्म ‘अम्मा’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है. इस फिल्म के दो पोस्टर को शेयर किया गया है, जिसमें मां और उनके बच्चों के प्यार की कहानी देखने को मिलेगी. रानी चटर्जी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.  View this post on Instagram A post shared by B4U Bhojpuri (@b4ubhojpuri) इस दिन आ रहा फिल्म का ट्रेलर  B4U भोजपुरी ने 2 जून को अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘अम्मा का फर्स्ट लुक. ट्रेलर रिलीज हो रहा है 6 जून, सुबह 8 बजे सिर्फ B4U भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर.’ आपको बता दें, इस फिल्म में रानी चटर्जी के साथ राकेश बाबू, श्वेता वर्मा मोना, कंचन शशि और वंदना शाहू भी शामिल है. फिल्म के पोस्टर में रानी चटर्जी के साथ 2 शिशु है, जो उनके गालों पर किस कर रहे है. ये प्यारा सा पोस्टर इस फिल्म की खूबसूरत कहानी को बयां कर रही है.  View this post on Instagram A post shared by B4U Bhojpuri (@b4ubhojpuri) दूसरे पोस्टर में दिखे स्टारकास्ट  3 जून को B4U भोजपुरी ने फिल्म का दूसरा पोस्टर भी शेयर कर लिखा, ‘मेरी आने वाली अम्मा का पोस्टर आ चुका है.’ इस पोस्टर में फिल्म के दूसरे सितारे भी है. डायरेक्टर अजीत कुमार की इस फिल्म का निर्माण संदीप सिंह और अरविंद अग्रवाल ने किया है. इसकी कहानी को एस के चौहान ने लिखा है और इसे स्क्रीनप्ले संदीप सिंह ने किया है. पोस्टर के आते ही फैंस बहुत उत्साहित हो गए है और फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे है.  ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी बनी टेलीविजन की सबसे महंगी एक्ट्रेस, एक एपिसोड के लिए लेंगी इतनी मोटी रकम ये भी पढ़ें: Kamal Haasan Net Worth: कितने करोड़ के मालिक है फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रोड्यूसर-एक्टर कमल हासन, जानें नेटवर्थ  The post Bhojpuri: ‘अम्मा’ के किरदार में नजर आई रानी चटर्जी, इस दिन आएगा नई फिल्म का ट्रेलर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Khan Sir Wife: बिहार नहीं यूपी में रहेंगी खान सर की दुल्हन, राज महल जैसा है आलीशान घर

Khan Sir Wife: पटना. खान सर की दुल्हन को लेकर कई चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही है. लोगों के मन में एक सवाल है कि खान सर की दुल्हन कहां रहेंगी. इसको लेकर एक अपडेट आ रहा है. खान सर की दुल्हन बिहार नहीं यूपी में रहेंगी. खान सर का यह घर किसी राजमहल से कम नहीं लग रहा है. घर में तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. खान सर का यह घर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी नगर पंचायत के डोमधी वार्ड नंबर एक में है, जो बहुत ही आलीशान है. महल जैसा है आलीशान घर खान सर ने अपनी दूल्हन के लिए यूपी में राज महल जैसा आलीशान घर बनाया है. इस आलीशान में तमाम तरह की सुविधाएं हैं. घर को नई दुल्हन के स्वागत में अभी से ही सजाया जा रहा है. बीते 3 मई को खान सर ने इस घर का गृह प्रवेश कराया था, जिसमें दिग्गज लोगों के साथ-साथ उनके बचपन के दोस्त भी मौजूद थे. घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो बहुत ही खूबसूरत हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही खान सर अपनी दुल्हनियां लेकर यहां आएंगे. बचपन के दोस्तों ने खान सर के यहां आने को लेकर कहा कि बहुत ही खुशी का माहौल है. काली आंखें, मासूम सा चेहरा… खान सर का असली नाम फैज़ल खान है. उनकी पत्नी की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है. हालांकि, रिसेप्शन पार्टी के बाद से उनकी पत्नी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका चेहरा काफी हद तक दिखाई दे रहा है. तस्वीर में भले ही खान सर की पत्नी घूंघट में हों, लेकिन कई लोगों ने उनका चेहरा बिल्कुल साफ देखा है. लोगों का कहना है कि उनकी आंखे काली हैं और चेहरा बेहद मासून है. वैसे खान सर की पत्नी की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं, जिसमें वो मुस्कुराते हुए दिख रही हैं. इसके अलावा एक तस्वीर में खान सर की दुल्हन की आंखें भी साफ दिख रही हैं. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post Khan Sir Wife: बिहार नहीं यूपी में रहेंगी खान सर की दुल्हन, राज महल जैसा है आलीशान घर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Idli Recipe: बिना चावल-दाल के बनाएं झटपट हेल्दी बेसन की इडली

Idli Recipe: इडली एक साउथ इंडियन डिश है, जो आमतौर पर चावल और उड़द दाल से बनाई जाती है. ये खाने में नरम और सेहतमंद नाश्ते के लिए बहुत पसंद की जाती हैं. लेकिन क्या आपने कभी चावल और दाल के बजाय बेसन से बनी इडली खाई है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे बेसन और सूजी (रवा) से बनने वाली स्वादिष्ट इडली की रेसिपी के बारे में. ये इडली न सिर्फ खाने में हल्की होती है बल्कि पाचन के लिए भी अच्छी हैं. ऐसे में अगर आपने चावल और दाल रातभर भिगोया नहीं है, तो ये इडली आपके लिए बहुत खास है. तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से घर पर बेसन की इडली बनाने के बारे में बताने जा रहें है, जो खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं.  बेसन इडली बनाने की सामग्री  बेसन (चना आटा) – 1 कप रवा (सूजी) – 1 कप दही – 1 कप (फेंटा हुआ) पानी – जरूरत अनुसार इनो फ्रूट साल्ट – 1 छोटा चम्मच  नमक – स्वादानुसार तेल – 2 चम्मच  सरसों दाना– 1 छोटा चम्मच कड़ी पत्ते – 6-8 हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी) अदरक – 1 छोटा चम्मच  हरा धनिया – गार्निश के लिए  यह भी पढ़ें: Aloo Bhujia Recipe: बाजार की नमकीन को कहें ना, अब घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू भुजिया बेसन इडली बनाने की विधि  सबसे पहले एक बाउल में बेसन और रवा (सूजी)लें, फिर इसमें दही और थोड़ा पानी डालकर स्मूथ बैटर तैयार करें. इसके बाद नमक डालकर इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.   अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, फिर इसमें राई, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालें. इस तड़के को अब इडली के घोल में डालकर अच्छे से मिलाएं.  इस घोल में इनो फ्रूट साल्ट डालें और हल्के हाथों मिक्स करें. इसके बाद इडली सांचे में तेल लगाकर घोल भरें और फिर स्टैंड को गरम स्टीमर में रख दें.  इडली को मध्यम आंच पर 12-15 मिनट तक पकाएं, फिर गैस बंद कर दें.  अब गरमा गरम बेसन-रवा की इडली को धनिया पत्ता से गार्निश करके नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें.  यह भी पढ़ें: खुशियों की मिठास बढ़ाएगी MP की मशहूर मावा बाटी, घर बैठे बनाएं चाशनी में डूबी लाजवाब मिठाई The post Idli Recipe: बिना चावल-दाल के बनाएं झटपट हेल्दी बेसन की इडली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड को कितनी मिलती है सैलरी, CEO से ज्यादा है कमाई

Virat Kohli-Anushka Sharma: पूर्व हिंदुस्तानीय कप्तान और आईपीएल 2025 जीतने वाली टीम, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. वह बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक हैं. वर्ल्डवाइड स्टार्स की तगड़ी पॉपुलैरिटी है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में उनको अपनी सिक्योरिटी के लिए बॉडीगार्ड रखने पड़ते हैं. आइये जानते हैं कपल के बॉडीगार्ड अपने काम के लिए कितनी सैलरी लेते हैं. कौन है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडीगार्ड विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी प्राइवेट पर्सन हैं. वह अपनी पर्सनल लाइफ, यहां तक कि अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर भी काफी सख्त रहते हैं. प्रकाश सिंह उर्फ ​​सोनू अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बॉडीगार्ड हैं, जो 24 घंटे उन्हें प्रोटेक्ट करते हैं. सोनू कई सालों से अनुष्का शर्मा के साथ हैं और अब आईपीएल 2025 विजेता की सुरक्षा का भी ख्याल रखते हैं. विराट-अनुष्का के बॉडीगार्ड को इतनी मिलती है सैलरी सोनू उर्फ ​​प्रकाश सिंह कपल को प्रोटेक्ट करने के लिए मोटी तनख्वाह वसूलते हैं. साल 2017 में विराट कोहली से शादी करने से पहले भी सोनू अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड थे. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश सिंह की सालाना सैलरी 1.2 करोड़ रुपये है, जो हिंदुस्तान में कई सीईओ के सीटीसी से कहीं ज्यादा है. सोनू सिर्फ बॉडीगार्ड नहीं, अनुष्का की फैमिली का हैं हिस्सा सोनू अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं और वे उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं. अनुष्का शर्मा के अलावा, सोनू कई इवेंट्स में विराट कोहली की सुरक्षा का भी ध्यान रखते हैं. वह बेंगलुरु में विराट कोहली के साथ भी मौजूद थे. 3 जून, 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रनों से हराकर अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीता. यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं… The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बॉडीगार्ड को कितनी मिलती है सैलरी, CEO से ज्यादा है कमाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: बेखौफ बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को मुंह में मारी गोली, उड़ गया इंटरनल पार्ट

Bihar Crime: भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में बुधवार तड़के एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई. हथियारबंद अपराधियों ने एक ट्रक चालक को गोली मार दी. घटना सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है. इस घटना में उसके मुंह के आंतरिक हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को मुंह में गोली मारी है. गोली आर-पार होकर गले में जाकर फंस गई है. आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बालू अनलोड कर जा रहा था घर जख्मी युवक की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के जगजीवनपुरा गांव अमरेंद्र सिंह (22) के रूप में हुई है. वह पेशे से ट्रक चालक है और रोजमर्रा के कार्य में व्यस्त रहता है. अमरेंद्र के ससुर रवि सिंह ने बताया कि वो बालू अनलोड कर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने कहा कि युवक सुबह बालू गिराकर लौट रहा था. तभी समाचार आई की उसे गोली मार दी गई है. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया. पीड़ित के ससुर का कहना है कि अमरेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी थी या नहीं मुझे कोई जानकारी नहीं है. आपसी रंजिश में गोली मारने का आशंका चरपोखरी के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है. संभावना जताई जा रही है कि पुरानी दुश्मनी के चलते ट्रक चालक पर हमला किया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश की जा रही है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें गले में फंसी थी गोली घटना की समाचार मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अस्पताल में जख्मी चालक का ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि अमरेंद्र को गोली उसके मुंह में लगी थी, जो अंदर जाकर गले में फंस गई थी. मुंह का इंटरनल पार्ट और दांत उड़ गया है. इससे उसके मुंह के आंतरिक हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा. ऑपरेशन कर बुलेट को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है और डैमेज हुए हिस्सों की सर्जरी कर ब्लड को भी सिक्योर कर दिया गया है. फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर है, लेकिन उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. इसे भी पढ़ें: IPL 2025: भोजपुरी सितारों ने अनोखे अंदाज में दी RCB को जीत की बधाई, यूजर्स भी पोस्ट पर खूब दे रहे रिएक्शन The post Bihar Crime: बेखौफ बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को मुंह में मारी गोली, उड़ गया इंटरनल पार्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Coconut Water Benefits: कच्चा नारियल पानी पीने से होते हैं ये 7 कमाल के फायदे, डिहाइड्रेशन से लेकर स्किन के लिए रामबाण

Coconut Water Benefits: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं. लेकिन कच्चा नारियल पानी एक ऐसा प्राकृतिक पेय है जो ना सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को अंदर से पोषण भी देता है. इसमें मौजूद मिनरल्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर हैं. यह स्वाद में हल्का और शरीर पर असर में गहरा होता है. अगर आप गर्मी में हेल्दी रहना चाहते हैं, तो कच्चा नारियल पानी आपकी डेली डाइट में जरूर शामिल होना चाहिए. आइए जानते हैं इसके 7 कमाल के फायदे जो इसे गर्मियों का सुपरड्रिंक बनाते हैं. Coconut Water Benefits: डिहाइड्रेशन से राहत गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है. नारियल पानी पीने से शरीर को तुरंत हाइड्रेशन मिलता है. ये थकान दूर करता है और एनर्जी बढ़ाता है. Coconut Water Benefits: त्वचा को बनाए चमकदार कच्चा नारियल पानी स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है. इससे चेहरा ग्लो करता है और दाग-धब्बे भी कम होते हैं. ये नेचुरल तरीके से स्किन को हेल्दी बनाता है. ये भी पढ़ें: Face Mask For Skin Issues: डार्क सर्कल्स, पिंपल्स और ड्राई स्किन? ये एक फेस मास्क करेगा सब ठीक ये भी पढ़ें:  Hair Fall Home Remedies: बाल झड़ना होगा बंद, आजमाएं ये 3 आसान घरेलू नुस्खे Coconut Water Benefits: पाचन को सुधारे इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. नारियल पानी पीने से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं. ये पेट को ठंडक देता है. Coconut Water Benefits: वजन घटाने में मददगार नारियल पानी कम कैलोरी वाला होता है. इसे पीने से पेट भरा-भरा लगता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. ये वजन घटाने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है. Coconut Water Benefits: किडनी को रखे हेल्दी नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम किडनी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. ये यूरिन के जरिए टॉक्सिन्स बाहर निकालता है. इससे पथरी की समस्या भी कम होती है. ये भी पढ़ें: Summer Skin Glow Tips: गर्मी में स्किन ग्लो कैसे बनाए रखें, ब्यूटी एक्सपर्ट्स के 7 बेस्ट टिप्स Coconut Water Benefits: दिल को रखे स्वस्थ ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोटैशियम दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखता है. इससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है. Coconut Water Benefits: इम्यूनिटी को करे मजबूत नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्व होते हैं. ये शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है. इससे वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव होता है. ये भी पढ़ें: Drinking Rudraksha Water: रुद्राक्ष का पानी पीने से होते हैं चमत्कारी फायदे, जानें कैसे करें इस्तेमाल ये भी पढ़ें:  Summer Health Tips: झुलसती गर्मी का सितम, जानिए हीटवेव से बचने के 7 आसान उपाय Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Coconut Water Benefits: कच्चा नारियल पानी पीने से होते हैं ये 7 कमाल के फायदे, डिहाइड्रेशन से लेकर स्किन के लिए रामबाण appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top