Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जाम में फंसी वेस्टइंडीज, साइकल से पहुंची इंग्लिश टीम, फिर आई बारिश, धुआंधार जीते अंग्रेज; ऐसा रहा मैच का हाल

ENG vs WI 3rd ODI: आदिल राशीद की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद जैमी स्मिथ की के वनडे करियर की पहली अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के बारिश से प्रभावित आखिरी एकदिवसीय में वेस्टइंडीज को सात विकेट से शिकस्त दी. इंग्लैंड ने इसके साथ ही इस श्रृंखला को 3-0 से अपने नाम किया. दोनों टीमें अब शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में भिड़ेंगी. जेमी स्मिथ ने 28 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 64 रन बनाने के साथ पहले विकेट के लिए बेन डकेट (58) के साथ 93 रन की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड ने डकवर्थ लुईस पद्धति से 40 ओवर में जीत के लिए मिले 246 रन के लक्ष्य को 62 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. मैच में दो बार देरी हुई. वेस्टइंडीज की टीम बस ट्रैफिक लाइट की खराबी के कारण काफी देर तक फंसी रही. टीम टॉस के लिए तय समय पर मैदान तक नहीं पहुंच. इसके बाद बारिश के कारण 90 मिनट का स्पोर्ट्स प्रभावित हुआ. यातायात की इस समस्या से निपटने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी टीम बस को छोड़ किराये की साइकिल से स्टेडियम पहुंचे. Arriving at the ground in style 😎 Only one way to beat the road closures in London 😂 pic.twitter.com/2xrSPypnQD — England Cricket (@englandcricket) June 3, 2025 वेस्टइंडीज को हुआ नुकसान नेट सत्र में वार्मअप के बिना मैदान पर उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने यहां गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियों में 28 रन पर तीन विकेट गंवा दिये. इसके बाद मैच में बारिश ने खलल डाला. मैच दोबारा शुरू हुआ तो वेस्टइंडीज ने 154 रन तक सात विकेट गंवा दिये. टीम हालांकि नौ विकेट पर 251 रन बनाने में सफल रही. शेरफेन रदरफोर्ड ने 71 गेंदों पर 70 रन बनाकर टीम को 250 रन के पार पहुंचने में अहम योगदान दिया. गुडाकेश मोती और अल्जारी जोसेफ ने आठवें विकेट के लिए 11.2 ओवरों में 91 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम को संघर्ष करने का मौका दिया. इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है.  जोसेफ 29 गेंदों पर 41 रन बनाकर और मोती 54 गेंदों पर 63 रन बनाकर आउट हुऐ. वहीं इंग्लैंड के लिए स्पिनर आदिल राशिद ने 40 रन देकर तीन विकेट लिये. More magic from Rashid! 👌Home ground runs for Smith! 💥Highlights of our win in the 3rd ODI ⬇️ pic.twitter.com/fovky8sdbZ — England Cricket (@englandcricket) June 4, 2025 इंग्लैंड की पारी ऐसी रही लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मिथ और डकेट की आक्रामक बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने आठवें ओवर में 100 रन पूरे कर लिये . टीम ने पावर प्ले (शुरुआती 10 ओवर) में एक विकेट पर 121 रन बना लिये थे. यह शुरुआती 10 ओवर में उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. जो रूट (44) और जोस बटलर (नाबाद 41) ने इसके बाद औपचारिकता पूरी करते हुए टीम को आसान जीत दिला दी. IPL 2025 हम वहीं जीत गए थे, RCB कोच फ्लावर ने बताया किस कदम ने दिलाई पहली ट्रॉफी कोहली की नम आंखें देख भावुक हुए रिकी पोंटिंग, हर एक बात पर जताई सहमति, अय्यर के लिए कही ये बात IPL 2025 में बने रिकॉर्ड टूट गया 18 सालों का रिकॉर्ड, लगे सबसे ज्यादा चौके-छक्के और एक मैच में 200+ रन The post जाम में फंसी वेस्टइंडीज, साइकल से पहुंची इंग्लिश टीम, फिर आई बारिश, धुआंधार जीते अंग्रेज; ऐसा रहा मैच का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sikandar की असफलता के बाद ट्रोल होने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं भी इंसान हूं…

Rashmika Mandanna on Sikandar Failure: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं रश्मिका मंदाना आज एक पैन-इंडिया स्टार बन चुकी हैं. दिन-ब-दिन उनकी फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ती जा रही है. हाल ही में वह सलमान खान के साथ ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आई थीं. हालांकि, दर्शकों को सलमान और रश्मिका की जोड़ी तो पसंद आई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी. ऐसे में अब फिल्म की असफलता और सोशल मीडिया पर मिल रही नकारात्मक प्रतिक्रियाओं को लेकर रश्मिका ने अपना रिएक्शन दिया है. आइये बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है. “एक्टिंग कभी मेरी प्लानिंग में नहीं थी” ईटाइम्स से बातचीत में रश्मिका ने कहा, “एक्टिंग कभी भी मेरी जिंदगी की प्लानिंग का हिस्सा नहीं थी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं एक्टर बनूंगी. लेकिन आज जब यह मेरी रियलिटी है, तो मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं.” “मैं भी एक इंसान हूं” ‘सिकंदर’ की असफलता और आलोचनाओं को लेकर उन्होंने कहा, “मैं भी इंसान हूं. जब लोग निगेटिव चीजें बोलते हैं या ट्रोल करते हैं, तो उससे फर्क पड़ता है. मैं दुखी हो जाती हूं. लेकिन फिर मैं उन लोगों को याद करती हूं, जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया है. वो लोग जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया और मुझ पर यकीन किया.” रश्मिका ने यह भी कहा, “ये रास्ता मेरी जिंदगी का हिस्सा कभी नहीं था, लेकिन आज जब मैं यहां हूं, तो लगता है कि मैंने कुछ तो सही किया होगा जो इस मुकाम पर पहुंच पाई हूं. हर दिन मैं सोचती हूं कि मैं कुछ अच्छा करूं, कुछ बेहतर करूं. मैं हर अनुभव से कुछ न कुछ सीखती हूं.” सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित ‘सिकंदर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 110.36 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 184.89 करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म में सलमान और श्मिका मंदाना के अलावा काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह भी पढ़े: RCB जीत के बाद फुट-फुटकर रो पड़े विराट, मनोज मुंतशिर बोले- उन आंसुओं की… The post Sikandar की असफलता के बाद ट्रोल होने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं भी इंसान हूं… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hair Care Tips: बैड हेयर डे को कहें बाय, इन तरीकों से करें बालों की देखभाल

Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. उम्र का असर बालों के ऊपर भी पड़ता है और बाल कमजोर और पतले हो जाते हैं. बदलता मौसम भी बालों के ऊपर असर डालता है और बाल रूखे और बेजान होने लग जाते हैं. अगर आप चाहते हैं कि बाल हमेशा खूबसूरत रहे तो आप हेयर केयर पर ध्यान दें. आप यकीन नहीं करेंगे कि घर पर मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल बालों के लिए फायदेमंद है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इन चीजों के बारे में.  गुड़हल के फूल  गुड़हल के फूल का इस्तेमाल बालों के हेल्थ के लिए अच्छा होता है. आप गुड़हल के फूल से पेस्ट बना कर बालों पर लगा लें. गुड़हल के फूल से आप हेयर मास्क घर पर ही बना सकते हैं. इस फूल से तैयार किया हुआ पेस्ट बालों को मुलायम, चमकदार बनाता है और बाल झड़ने की समस्या को कम करता है.  यह भी पढ़ें– Hair Wash Tips: बाल धोने का परफेक्ट तरीका, हेयर वॉश टिप्स से बालों को बनाएं मुलायम मेथी के बीज  मेथी के बीज को भी बालों के लिए कारगर है. मेथी के बीज का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं. आप मेथी के बीजों को पानी में भिगो दें और इस से पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को आप बालों में लगाएं और फिर बालों को धो लें. मेथी के पानी का सेवन शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद है.  प्याज का रस  प्याज का इस्तेमाल खाना बनाने में होता है पर ये आपके बालों के लिए भी लाभदायक है. आप बालों में प्याज के रस को लगा सकते हैं. अगर आपके बाल भी झड़ रहे हैं और डैमेज हो रहे हैं तो आप प्याज के रस का उपयोग करें. एक प्याज को कद्दूकस कर लें और रस निकाल लें. अब कॉटन बॉल की मदद से स्कैल्प के ऊपर आप मसाज करें. यह भी पढ़ें– Hair Care Mistakes: रूखे-बेजान बालों का कारण बन सकती हैं ये गलतियां, गर्मियों में इन हेयर केयर मिस्टेक्स से बचें The post Hair Care Tips: बैड हेयर डे को कहें बाय, इन तरीकों से करें बालों की देखभाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आखिरी संदेश में कहा ‘कल बात करूंगा’… लेकिन तिरंगे में लिपटकर लौटा लखविंदर

Pilibhit News: सिक्किम में हुए भूस्खलन ने एक और हिंदुस्तानीय सपूत को हमसे छीन लिया. पीलीभीत जिले के कलीनगर तहसील के गांव धुरिया पलिया निवासी हवलदार लखविंदर सिंह (38) सोमवार को ड्यूटी के दौरान भूस्खलन की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हो गए. शनिवार को उन्होंने पत्नी को एक ऑडियो संदेश भेजा था जिसमें उन्होंने कहा, “यहां सब ठीक है… मम्मी-पापा से बात नहीं हो पा रही है, कहना सब ठीक है, कल बात करूंगा.” लेकिन उनकी यह अंतिम बात कभी पूरी न हो सकी. परिवार में मातम, गांव में शोक की लहर जब सोमवार शाम परिजनों को लखविंदर सिंह के बलिदान की सूचना मिली तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. पिता गुरुदेव सिंह ने किसी तरह खुद को संभाला, लेकिन मां गुरमीत कौर और पत्नी रुपिंदर कौर बेसुध हो गईं. लखविंदर सिंह की शहादत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. सात वर्षीय बेटा एकमजोत बार-बार अपने पिता को याद कर रोता रहा. वहीं, ढाई महीने की बेटी को अभी यह भी नहीं मालूम कि उसका पिता अब इस दुनिया में नहीं रहा. आखिरी संदेश में कहा ‘कल बात करूंगा’… लेकिन तिरंगे में लिपटकर लौटा लखविंदर 2 छुट्टी के बाद हाल ही में लौटे थे ड्यूटी पर लखविंदर सिंह हाल ही में बेटी के जन्म के बाद 50 दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे. वह 20 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर लौटे थे. उनके चाचा सेवानिवृत्त फौजी जसवीर सिंह ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के चलते परिवार का उनसे सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा था. शनिवार को उन्होंने पत्नी को एक ऑडियो संदेश भेजा था जिसमें हालचाल बताया था. तीन साल में दूसरा बलिदान: परिवार में फिर शोक लखविंदर सिंह के चचेरे भाई मनतेज सिंह की भी वर्ष 2023 में अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहादत हो चुकी है. दोनों भाइयों ने साथ पढ़ाई की, साथ सेवा का संकल्प लिया. एक ने एसएसबी जॉइन की और दूसरे ने सेना. तीन साल में परिवार ने दो जांबाज बेटों को देश के लिए बलिदान होते देखा. वीडियो कॉल से मिली जानकारी, ढांढस बंधाते रहे बहनोई हवलदार लखविंदर सिंह के बहनोई अमरदीप सिंह भी हिंदुस्तानीय सेना में तैनात हैं और इस समय सिक्किम में ही पोस्टेड हैं. वह लखविंदर से कुछ ऊंचाई वाले स्थान पर कार्यरत हैं. मंगलवार को उन्होंने परिवार को वीडियो कॉल के माध्यम से सिक्किम के हालात बताए. उन्होंने बताया कि भूस्खलन की स्थिति गंभीर है और पिछले छह दिनों से हालात लगातार खराब बने हुए हैं. उन्होंने परिवार को ढांढस भी बंधाया और तहसीलदार को भी आवश्यक जानकारी दी. डीएम और एसपी ने पहुंचकर जताई संवेदना बलिदान की समाचार के बाद मंगलवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी अभिषेक यादव खुद लखविंदर सिंह के घर पहुंचे. उन्होंने परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. परिजनों ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव लाया जाएगा. ग्रामीणों की मांग: शहीद द्वार और पुल का नामकरण हो गांव के लोगों ने मांग की है कि शहीद हवलदार लखविंदर सिंह और उनके चचेरे भाई मनतेज सिंह की याद में गांव के दोनों ओर शहीद द्वार बनाए जाएं ताकि आने वाली पीढ़ियां इनकी बलिदान गाथा को याद रख सकें. साथ ही लैहारी पुल का नाम भी किसी एक शहीद के नाम पर रखे जाने की मांग उठाई गई है. ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजे गए थे. नेताओं और अफसरों ने जताई संवेदना केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद जितिन प्रसाद ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा कि देश को अपने वीर सपूत पर गर्व है और प्रशासन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है. एक वीर की शहादत, पूरे राष्ट्र की आंखें नम हवलदार लखविंदर सिंह की शहादत न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. उनका अंतिम संदेश अब उनके नाम के साथ अमर हो गया है “मम्मी-पापा से कहना, सब ठीक है.” The post आखिरी संदेश में कहा ‘कल बात करूंगा’… लेकिन तिरंगे में लिपटकर लौटा लखविंदर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OnePlus 13s कल होगा लॉन्च: जानिए फीचर्स, कीमत और किससे होगा मुकाबला

OnePlus 13s Price: OnePlus एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने को तैयार है. कंपनी कल, 5 जून 2025 को दोपहर 12 बजे अपना बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने जा रही है. यह OnePlus 13 सीरीज का तीसरा और सबसे कॉम्पैक्ट मॉडल होगा, जिसमें पहले से OnePlus 13 और OnePlus 13R शामिल हैं. OnePlus 13s क्या है खास? OnePlus13s को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस को कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश बॉडी में पाना चाहते हैं. इसमें मिलेंगे कई दमदार फीचर्स: संभावित स्पेसिफिकेशंस: प्रॉसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite – अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट रैम और स्टोरेज: 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS स्टोरेज कैमरा सेटअप: 50MP मेन कैमरा अल्ट्रावाइड सेंसर 32MP फ्रंट कैमरा डिजाइन: 8.15mm पतला प्रोफाइल 185 ग्राम वजन 2.5D कर्व्ड फ्रंट और बैक पैनल बैटरी: 5000mAh से अधिक की बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हीट डिसिपेशन: 4400mm² Cryo-Velocity वेपर चेंबर, गेमिंग के शौकीनों के लिए बेस्ट नया PlusKey फीचर: कस्टमाइजेबल बटन यूजर अपनी पसंद के हिसाब से सेट कर सकते हैं साउंड, वाइब्रेशन या AI टूल्स कंट्रोल. कलर ऑप्शंस Black Velvet Pink Satin Green Silk कीमत और उपलब्धता लॉन्च टाइम: 5 जून 2025, दोपहर 12 बजे IST संभावित कीमत: ₹50,000+ कब शुरू होगी बिक्री: जल्द ही Amazon, OnePlus ऑफिशियल स्टोर्स और अन्य रिटेल चैनल्स पर. किससे होगा मुकाबला? OnePlus 13s का सीधा मुकाबला इन दमदार स्मार्टफोन्स से होगा: Samsung Galaxy S25 Edge Google Pixel 9a iPhone 16e ये सभी डिवाइस फ्लैगशिप कैटेगरी में आते हैं और प्रीमियम यूजर्स को टारगेट करते हैं. OnePlus13s इस मार्केट में कॉम्पैक्ट डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और यूजर-कंट्रोल्ड फीचर्स के दम पर खुद को अलग करने की कोशिश करेगा. OnePlus 13s उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो कॉम्पैक्ट आकार में फ्लैगशिप फीचर्स की तलाश कर रहे हैं. नयी PlusKey और Snapdragon 8 Elite जैसे एडवांस फीचर्स इसे साल 2025 का एक टॉप स्मार्टफोन बना सकते हैं.लॉन्च से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें. यह भी पढ़ें: OnePlus 13s से लेकर Vivo T4 Ultra तक, ये 5 फोन इस महीने होंगे लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत यह भी पढ़ें: OnePlus 13 vs iPhone 16 Pro Max: 70 हजार का वनप्लस या 1.5 लाख का iPhone? यहां देखें डिटेल कम्पैरिजन The post OnePlus 13s कल होगा लॉन्च: जानिए फीचर्स, कीमत और किससे होगा मुकाबला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इमरान खान की पत्नी के पीछे क्यों पड़े असीम मुनीर? सामने आई बहुत बड़ी सच्चाई

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने देश की सैन्य नेतृत्व पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने मौजूदा सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को प्रतिशोधी बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ की गई कार्रवाई निजी दुश्मनी का परिणाम है, जिसे जनरल मुनीर ने उनकी आईएसआई प्रमुख पद से बर्खास्तगी के बाद अंजाम दिया. Imran Khan ने क्या कहा? इमरान खान ने सोमवार को ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक विस्तार में बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि जब वे प्रधानमंत्री थे और उन्होंने जनरल आसिम मुनीर को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के महानिदेशक के पद से हटाया था, तो इसके बाद से ही जनरल मुनीर ने व्यक्तिगत नाराजगी पाल ली. खान ने कहा कि मुनीर ने इस मुद्दे पर बातचीत के लिए उनके माध्यम से उनकी पत्नी बुशरा बीबी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बुशरा बीबी ने मिलने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि बुशरा बीबी ने उस समय यह स्पष्ट कर दिया था कि उनका नेतृत्व से कोई लेना-देना नहीं है. Asim Munir ने Bushra Bibi को निशाना बनाया इमरान खान का आरोप है कि उसी समय से जनरल मुनीर ने बुशरा बीबी को निशाना बनाना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को 14 महीनों से जेल में अन्यायपूर्ण तरीके से रखा गया है और वहां उनके साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है. खान ने कहा, “इतिहास में पाकिस्तान में जब भी तानाशाही रही, तब भी किसी स्त्री को इस तरह प्रतिशोध की आग में नहीं झोंका गया, जैसा आज किया जा रहा है.” इसे भी पढ़ें: बकरीद पर नहीं होगी कुर्बानी, प्रशासन ने लगाई रोक, घर में घुसकर भेड़ें जब्त कर रही पुलिस, देखें वीडियो इमरान खान ने यह भी दावा किया कि उनकी पत्नी को झूठे आरोपों में फंसाया गया है. उन पर “उकसाने और सहायता करने” जैसे आरोप लगाए गए, लेकिन इन आरोपों को सिद्ध करने के लिए कभी कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया. उन्होंने कहा, “बुशरा बीबी एक आम गृहिणी हैं, जिनका किसी नेतृत्वक गतिविधि से कोई संबंध नहीं है. फिर भी उन्हें एक के बाद एक कई झूठे मुकदमों में गिरफ्तार किया गया.” खान ने यह भी बताया कि वह पिछले चार हफ्तों से अपनी पत्नी से मिल भी नहीं पाए हैं, जबकि जेल नियमों के अनुसार उन्हें 1 जून को मुलाकात की अनुमति मिलनी चाहिए थी. उन्होंने अदालत के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर उन्हें पत्नी से मिलने नहीं दिया गया. 9 मई 2023 को Pakistan में क्या हुआ था? इमरान खान ने 9 मई 2023 की घटनाओं को भी “पूर्व नियोजित साजिश” बताया. उस दिन सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले हुए थे, जिनके लिए खान और उनकी पार्टी को दोषी ठहराया गया था. खान ने कहा कि यह ‘लंदन प्लान’ का हिस्सा था, जिसका मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ जैसी बड़ी नेतृत्वक ताकत को खत्म करना था. इस योजना के तहत, उन्हें, उनके नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं को बिना किसी कानूनी आधार के जेल में डाला गया. इसे भी पढ़ें: आम का दीवाना सांप, जीभ लपलपा के चूसा रस, देखें वीडियो इमरान खान ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या की जा रही है और भ्रष्ट नेताओं जैसे नवाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी को सेना की मदद से सत्ता में बैठाया गया है. उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी पर फासीवादी तरीके से हमला किया गया, हमारे लोगों पर गोलियां चलाई गईं और बेबुनियाद केस बनाकर जेल में डाला गया.” खान ने न्यायपालिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आतंकवाद रोधी अदालतें और कई जज भी इस दमनकारी अभियान में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि बार-बार आग्रह के बावजूद 9 मई की घटनाओं से जुड़े सीसीटीवी फुटेज अब तक जारी नहीं किए गए और अदालतों में पेश नहीं किए गए हैं. उन्होंने कहा, “एक भी जज में इतना साहस नहीं है कि वह उन फुटेज की मांग करे और सबूतों के आधार पर निष्पक्ष निर्णय दे.” अंत में इमरान खान ने घोषणा की कि उनकी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ कानूनी लड़ाई जारी रखेगी और हर मंच पर सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने की मांग करती रहेगी. उनका दावा है कि वे और उनके समर्थक निर्दोष हैं और देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें: शादी में दुल्हन के ऊपर आया भूत, करने लगा तांडव, देखें वीडियो  The post इमरान खान की पत्नी के पीछे क्यों पड़े असीम मुनीर? सामने आई बहुत बड़ी सच्चाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 हम वहीं जीत गए थे, RCB कोच फ्लावर ने बताया किस कदम ने दिलाई पहली ट्रॉफी

RCB Coach Andy Flower on RCB Successful 1st ever IPL Title: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि पिछले साल बड़ी नीलामी में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण हासिल करना और अनुभवी खिलाड़ियों को चुनना इस फ्रेंचाइजी के लिए अपने पहले आईपीएल खिताब के सपने को पूरा करने की ओर ‘पहला बड़ा कदम’ था. आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में हुए फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सत्र में खिताब का अपना लंबा इंतजार खत्म किया. यह जीत दिग्गज विराट कोहली के लिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता. फ्लावर ने कहा कि यह सब पिछले साल नीलामी में फ्रेंचाइजी द्वारा सही कदम उठाने से शुरू हुआ. नीलामी ही पहला बड़ा कदम था फ्लावर ने फाइनल के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘नीलामी पहला बड़ा कदम होता है जिसमें आपको अपनी रणनीति को यथासंभव सही रखना होता है. यह (टीम निदेशक) मो  (बोबट) की सोच थी की रकम को थोड़ा अधिक संतुलित रूप से वितरित किया जाए. बड़े बल्लेबाजों के साथ बेहतर प्रतिभाओं को भी जोड़ा जाये. बड़े बल्लेबाज बेशक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. हमने नीलामी से पहले एक अच्छी गेंदबाजी आक्रमण की अहमियत को स्वीकार किया गया था और हमने उसी दिशा में काम किया.’’ जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान फ्लावर ने कहा, ‘‘मुझे याद है, नीलामी के पहले दिन के बाद हमें कुछ आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी थीं. लोगों को लगा कि हम पैसा खर्च नहीं, बल्कि निवेश कर रहे हैं. इसका हालांकि मतलब था कि दूसरे दिन हमारे पास कुछ बेहतरीन विकल्प थे.’’ फ्लावर ने सऊदी अरब के जेद्दा में नवंबर में हुई नीलामी में खिलाड़ियों के चयन पर कहा, ‘‘हमारे पास दूसरे दिन खर्च करने के लिए बड़ी रकम थी. हमें दूसरे दिन भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी मिले. ये खिलाड़ी काफी अहम साबित हुए. छोटे कद के लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया. क्रुणाल बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और बेहतरीन प्रतिस्पर्धी है. फाइनल में भी उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये. उनका यह प्रदर्शन दोनों टीमों के बीच का मुख्य अंतर था.’’ Rcb team after 1st ever ipl trophy. बड़े मैचों का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों ने किया कमाल फ्लावर ने कहा कि बड़े मैचों का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों का होना आरसीबी के लिए बेहद मददगार साबित हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसके बारे में कल अपनी रणनीति बैठक में और आज शाम मैच से पहले डगआउट में बात की थी. हमारे पास अनुभवी क्रिकेटरों का एक अच्छा समूह था. विराट (कोहली), (जोश) हेजलवुड, क्रुणाल जैसे खिलाड़ियों का चुनाव अनुभव के कारण हुआ  हेजलवुड पहले भी विश्व कप फाइनल स्पोर्ट्स चुके हैं. विराट भी बड़े टूर्नामेंट में स्पोर्ट्से हैं. क्रुणाल के लिए यह चौथा आईपीएल खिताब है. इसलिए उन्हें टीम में शामिल करना बेहद अहम था. अगर नीलामी में आप सही फैसले लेते हैं तो यह एक बहुत बड़ा कदम होता है.’’ Tears. Roars. Jubilation 🥹 The emotions of #RCB were raw, real, and 1⃣8⃣ years in the making ❤️#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @RCBTweets pic.twitter.com/fXVTbfCZFp — IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025 मैच का एनालिसिस करते हुए बोले फ्लावर फ्लावर ने कहा कि नौ विकेट पर 190 रन का स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन उन्हें अपने गेंदबाजों पर भरोसा था. उन्होंने कहा, ‘‘हां, इस मैदान पर 190 बहुत बड़ा स्कोर नहीं लगता. इस सत्र में औसतन जीत का स्कोर 220 के आसपास रहा है. मैं नहीं कहूंगा कि यह स्कोर औसत से कम था, क्योंकि फाइनल में 190 रन बनाना भी आसान नहीं होता. हमारे पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण था और हमें भरोसा था कि वे दूसरी पारी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’’ दिनेश कार्तिक की भी जमकर की तारीफ फ्लावर ने टीम की सफलता में मेंटोर (मार्गदर्शक) और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक की भूमिका को भी सराहा. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कोचिंग स्टाफ में हिंदुस्तानीय अनुभव और ज्ञान इस सत्र की सफलता में बहुत अहम रहा. खासकर डीके (कार्तिक) ने मेंटोर और बल्लेबाजी विशेषज्ञ के तौर पर बेहतरीन काम किया. खिलाड़ी से कोच बनने का सफर आसान नहीं होता लेकिन उन्होंने इसे बहुत अच्छे से निभाया . उनका असर साफ नजर आया. उन्होंने खासकर बल्लेबाजी समूह पर अच्छा असर डाला.’’ कोहली की नम आंखें देख भावुक हुए रिकी पोंटिंग, हर एक बात पर जताई सहमति, अय्यर के लिए कही ये बात पिछले 2.5 महीनों में…, IPL 2025 जीतने के बाद विराट कोहली का पहला इंस्टा पोस्ट, कहीं ये बातें बच्चों की तरह उछलकर रवि शास्त्री की गोद में चढ़ गए विराट कोहली, जीत का जश्न देख अनुष्का भी हैरान, देखें वीडियो The post IPL 2025 हम वहीं जीत गए थे, RCB कोच फ्लावर ने बताया किस कदम ने दिलाई पहली ट्रॉफी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामलला के दर्शन करेंगे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, बेटी भी रहेंगी साथ

Errol Musk Ram Mandir Ayodhya Visit: दुनिया के जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क के बुधवार को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचने की संभावना है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क भी मौजूद रहेंगी. राम लला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी मंदिर भी जा सकते हैं. प्रशासनिक स्तर की तैयारी पूरी अयोध्या मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एरोल मस्क की अयोध्या यात्रा बुधवार दोपहर संभावित है. हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की गई है. अधिकारियों के अनुसार, मंदिर क्षेत्र पहले से ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में है, जिसमें अत्याधुनिक ड्रोन रोधी प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, नियमित तलाशी और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती शामिल है. यह भी पढ़ें- लखनऊ-मुंबई के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन, जून के अंत में आएगा टाइम टेबल यह भी पढ़ें- गोमांस का शक, भीड़ ने ट्रक में लगाई आग, पुलिस खड़ी देखती रह गई, देखें वीडियो 6 जून तक रहेंगे देश में उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्क की यात्रा को देखते हुए अलग से कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है, क्योंकि मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त मानी जा रही है. हरियाणा की कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि एरोल मस्क, जो कंपनी के वैश्विक सलाहकार हैं. 6 जून तक देश में रहेंगे. कंपनी ने बताया कि मस्क की यात्रा हिंदुस्तान में हरित ऊर्जा तकनीक और ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है. यह भी पढ़ें- IRS अफसर अमित निगम की बढ़ीं मुश्किलें, 14 बेनामी संपत्तियां अटैच The post रामलला के दर्शन करेंगे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, बेटी भी रहेंगी साथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने नील को किया किस, इस वजह से शुरू होते ही खत्म हो जाएगी ये लवस्टोरी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का शो गुम है किसी के प्यार में एक दिलचस्प कहानी के साथ फैंस को स्क्रीन से जोड़े हुए है. शो में भाविका शर्मा की एंट्री के बाद नील और सवी की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. लेटेस्ट एपिसोड सवी और नील की ओर से रजत और तेजस्वनी की मौत की जांच के बारे में है. तहकीकात उन्हें स्विट्जरलैंड ले गई है. इधर सवी चिंतित है, क्योंकि गुंडों ने रिद्धि को पकड़ लिया है. वह रिद्धि को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है. हाल के एपिसोड में सवी और नील को एक-दूसरे के करीब आते हुए भी देखा गया है. सवी ने नील को किया किस गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में, दर्शक देखते हैं कि नील (परम सिंह) और सवी (भाविका शर्मा) पुलिस से बचने की कोशिश करते हैं. किसी तरह वे रजत ठक्कर की ओर से किराए पर लिए गए कमरे में घुसने में कामयाब हो जाते हैं. जबकि रिसेप्शनिस्ट ने उन्हें एंट्री देने से मना कर दिया. सवी अपने पति का सामान देखकर इमोशनल हो जाती है. इसी बीच सर्विस स्टाफ को पता चल जाता है कि दोनों यहीं है, तो वह पुलिस बुला लेते हैं. जिसके बाद सवी और नील एक पार्टी में घुस जाते हैं और मास्ट लगा लेते हैं. उन्होंने साथ में डांस भी किया, क्योंकि यह कपल्स के लिए एक पार्टी थी. हालांकि, सवी का मास्क फिसल गया और पुलिस से बचने के लिए उसने नील को खींच कर किस कर लिया. रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हैं सवी-नील गुम है किसी के प्यार में के नए प्रोमो में, हम टूटे हुए सवी को नील को गले लगाते हुए देखते हैं. वह बुरा और दोषी महसूस कर रही है कि वह रजत को नहीं बचा सकी. नील आता है और उसे दिलासा देने के लिए उसका हाथ पकड़ता है. वह उसके कंधे पर रोने के लिए झुक जाती है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है और वह दूर हो जाती है. स्पेशल ऑफिसर है नील एक अच्छा व्यक्ति होने के नाते, नील उसे अपने आंसू पोंछने के लिए एक रुमाल देता है, लेकिन उसका पहचान पत्र जेब से गिर जाता है. सवी को पता चलता है कि वह नील प्रधान एक स्पेशल ऑफिसर है. वह फिर उससे पूछती है कि क्या वह उस पर जासूसी कर रहा था. सवी हैरान है और उसका दिल भी टूट गया है. क्या ये सच्चाई दोनों को दूर कर देगी या फिर नील उसे सच्चाई बता देगा. यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं… The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने नील को किया किस, इस वजह से शुरू होते ही खत्म हो जाएगी ये लवस्टोरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोहा या प्लास्टिक कौन सा कूलर देता है अच्छी हवा? खरीदते वक्त जरूर रखना ध्यान

Cooler Tips: ऐसे तो मार्केट में लोहे से लेकर प्लास्टिक वाले कूलर आपको मिल जाएंगे. अलग-अलग डिजाइन से लेकर बढ़िया क्वालिटी वाले. लेकिन किसी कूलर का डिजाइन कितना भी अच्छा क्यों न हो लोग अक्सर एक ही सवाल में आकर फंस जाते हैं कि आखिर लोहा वाला कूलर लेना सही है या फिर प्लास्टिक का. लोहा वाला कूलर ज्यादा हवा देगा या फिर प्लास्टिक वाला. अगर आप भी इस सवाल में उलझे हुए हैं तो चिंता मत करिए. क्योंकि, आज हम आपकी इस उलझन को सुलझाने वाले हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कौन सा कूलर ज्यादा अच्छी हवा देगा और किसे खरीदने में समझदारी होगी. यह भी पढ़ें:  सिर्फ AC ही नहीं कूलर को भी चाहिए होती है सर्विसिंग, ऐसे रखेंगे ख्याल, तो सालों साल मिलेगी ठंडी हवा लोहे वाला कूलर ज्यादातर मार्केट में लोहे वाला कूलर देखने को मिलता है. वहीं, ज्यादातर लोग भी लोहे वाला कूलर ही खरीदते हैं. लोहे वाले कूलर की खूबियों कि बात करें तो इसमें ज्यादा कैपेसिटी वाले मोटर और पंखे लगे होते हैं. जिससे ज्यादा अच्छी और ठंडी हवा आती है. साथ ही इसमें ज्यादा पानी की कैपेसिटी भी होती है. यानी कि एक बार पानी डालो तो दिन भर पानी डालने की टेंशन नहीं. इसके अलावा लोहे वाले कूलर के पंखे ज्यादा स्पीड चलते हैं, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है. वहीं, ये ज्यादा टिकाऊ भी होते हैं. वहीं, लोहे वाले कूलर की खामियों कि बात करें तो लोहे के कूलरों में जल्दी जंग लग जाती है. प्लास्टिक वाले कूलरों कि तुलना में ये ज्यादा शोर भी करते हैं. साथ ही इसे एक जगह सेट करना पड़ता है और ये वजन में भारी भी होते हैं. जिससे जरूरत पड़ने पर इसे दूसरी जगह रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. लोहे वाले कूलर को चलाने में ज्यादा बिजली की खपत होती है. जिससे ज्यादा बिजली बिल आता है. इसके अलावा लोहे की बॉडी होने के कारण इससे करंट लगने का डर भी रहता है. प्लास्टिक वाला कूलर वहीं, प्लास्टिक कूलर्स की खूबियों कि बात करें तो प्लास्टिक वाले कूलर आपको कई डिजाइन, साइज और क्वालिटी के मिल जाएंगे. प्लास्टिक कूलर्स की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये वजन में हल्के होते हैं. जिससे आप इसे आसानी से कहीं भी रख सकते हैं. दूसरी खासियत ये है कि प्लास्टिक वाले कूलर को चलाने में कम बिजली की खपत होती है. जिससे ज्यादा बिजली बिल आने की टेंशन नहीं रहती. प्लास्टिक का होने के कारण इसमें जंग लगने की टेंशन भी नहीं होती. जिससे इसका इस्तेमाल कई सालों तक किया जा सकता है. इसका रख-रखाव भी लोहे वाले कूलर से ज्यादा आसान है. साथ ही प्लास्टिक वाले कूलर लोहे के कूलर की तुलना में कम आवाज करते हैं और इन्हें साफ करना भी आसान है. वहीं, प्लास्टिक कूलर्स की खामियों कि बात करें तो प्लास्टिक वाले कूलर लोहे वाले कूलर्स की तुलना में उतनी स्पीड हवा नहीं फेंकते. यानी कि बड़े कमरे को ठंडा करने में प्लास्टिक के कूलर ज्यादा समय लेते हैं. प्लास्टिक वाले कूलर्स में ज्यादा कैपेसिटी वाले मोटर और पंखे नहीं होते. ऐसे में एयर फ्लो भी कम होता है. कौन सा खरीदना रहेगा ज्यादा अच्छा? अगर आप सिर्फ ठंडी हवा के लिए कूलर खरीद रहे हैं तो फिर इस हिसाब से आपके लिए लोहे वाला कूलर बेस्ट रहेगा. लेकिन अगर आप बजट को देख कर कूलर खरीदना चाहते हैं तो फिर आपके लिए प्लास्टिक वाला कूलर सही रहेगा. ऐसे तो दोनों ही कूलर के अपने-अपने फायदे हैं. लेकिन कूलर्स को खरीदते वक्त आप अपने जरूरत और बजट का ध्यान रख कर ही इन्हें खरीदें. यह भी पढ़ें: कूलर से आ रही है गर्म हवा? कर लें बस ये उपाय, फिर AC जैसी मिलेगी ठंडक यह भी पढ़ें:  आधा हिंदुस्तान नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद The post लोहा या प्लास्टिक कौन सा कूलर देता है अच्छी हवा? खरीदते वक्त जरूर रखना ध्यान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top