Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 जून को करेंगी बाबा धाम में पूजा-अर्चना, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय देवघर दौरे पर आने वाली हैं. इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. बताया जा रहा है कि 11 जून को राष्ट्रपति बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. इसे लेकर मंदिर और जिला प्रशासन दोनों सतर्क हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी गयी है. एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक राष्ट्रपति की सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात किये जायेंगे. अस्थायी टेंट हटाये जा रहे इस दौरान मंदिर परिसर में लगे अस्थायी टेंट को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. फिलहाल, संध्या मंदिर से लेकर बगलामुखी मंदिर तक के टेंट को हटाया जा चुका है. इसके अलावा जहां-तहां लटक रहे बिजली के तार, एसी की फिटिंग, पेयजल व्यवस्था और मंदिर की सजावट को दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये हैं. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मंदिर में होगी विशेष व्यवस्था इधर, राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में एक विशेष चेंजिंग रूम और अन्य जरूरी सुविधाएं तैयार करने की तैयारी है. बाबा मंदिर को सजाने के लिए फूलों और आकर्षक रोशनी का इंतजाम किया जायेगा. मंदिर में कारपेट बिछाने के लिए भी नये कारपेट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. इस कार्यक्रम में होंगी शामिल बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 जून को देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आ रही हैं. कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व राष्ट्रपति बैद्यनाथ धाम में बाबा के दर्शन करेंगी. ऐसे में उनकी सुरक्षा के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था से लेकर सुरक्षा प्रबंधन तक को दुरुस्त किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें RMC Monsoon Preparation: मॉनसून से पहले रांची नगर निगम अलर्ट, जलजमाव रोकने के लिए होगी नालों की सफाई Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद आज, JLKM ने किया समर्थन The post Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 जून को करेंगी बाबा धाम में पूजा-अर्चना, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट ofssbihar.net पर, 10 जून तक करें नामांकन

Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार इंटर में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए काम की समाचार है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट चेक कर सकते हैं. बिहार में 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी. ऐसे में आवेदन करने वाले छात्र BSEB OFSS की ऑफिशियल वेबसाइट- ofssbihar.net पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. बिहार 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2025 तक चली थी. इसके लिए ऑनलाइन ही आवेदन लिए गए थे. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से मेरिट लिस्ट चेक कर सकेंगे. Bihar 11th Admission 2025 ऐसे करें चेक मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.net पर जाना होगा. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notices पर क्लिक करना होगा. अगले पेज पर OFSS Bihar 11th Admission 2025 के लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद Check List के लिंक पर जाना होगा. मेरिट लिस्ट खुल जाएगी. मेरिट लिस्ट चेक करने के बाद प्रिंट लेकर रख सकते हैं. पहली लिस्ट के लिए करें रजिस्ट्रेशन बिहार 11वीं में एडमिशन के बाद नामांकन की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी OFSS वेबसाइट ofssbihar.net पर उपलब्ध है. इसके बाद नामांकन के लिए 4 जून से 10 जून तक का समय मिलेगा. इसके बाद सीट अलॉटमेंट से जुड़ी अपडेट 11 जून 2025 तक जारी होगी. #BSEB #BiharBoard #Bihar #INTER_ADMISSION pic.twitter.com/b4zL0vG2bM — Bihar School Examination Board (@officialbseb) June 3, 2025 जिन छात्रों का चयन बिहार इंटर एडमिशन के लिए जारी पहली लिस्ट में होता है उन्हें नया विकल्प भरने या पूर्व के विकल्प में बदलाव करने का मौका मिलेगा. इसके लिए 4 जून से 10 जून 2025 तक का समय मिलता है. अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट्स हेल्पलाइन नंबर 0612 2230009 पर संपर्क कर सकते हैं. ये भी पढ़ें: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, navodaya.gov.in पर करें अप्लाई The post Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट ofssbihar.net पर, 10 जून तक करें नामांकन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JAC Board 12th Arts Result 2025 by SMS: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट एसएमएस से देखें, करना होगा ये काम

JAC Board 12th Arts Result 2025 by SMS: झारखंड बोर्ड 12वीं काॅमर्स और साइंस का रिजल्ट के बाद अब आर्ट्स के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होगा. बोर्ड की ओर से किसी भी रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार वेबसाइट स्लो या डाउन हो जाती है तो ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपना रिजल्ट एसएमएस से भी देख सकते हैं. यहां आपको झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट एसएमएस (JAC Board 12th Arts Result 2025 by SMS) से देखने के तरीके के बारे में बताया जा रहा है. झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट (JAC Board 12th Arts Result 2025 Update) झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने के लिए किसी भी समय घोषणा की जा सकती है. हालांकि रिपोर्ट्स के आधार पर उम्मीद है कि रिजल्ट 4 जून से 10 जून के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है. बोर्ड की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिजल्ट की डेट बताई जाएगी. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- JAC 12th Result 2025 on Digilocker: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलाॅकर पर, इन स्टेप्स से करें चेक SMS से रिजल्ट (JAC Board 12th Arts Result 2025 by SMS) अगर आपको इंटरनेट स्लो लग रहा है या वेबसाइट नहीं खुल रही है तो आप सिर्फ एक SMS भेजकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. JAC Board 12th Result 2025 OUT होने के बाद चेक करने के स्टेप्स यहां देखें- स्टेप 1: अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाएं. स्टेप 2: नया मैसेज टाइप करें: JHA12 रोल नंबर उदाहरण: JHA12 12345678 स्टेप 3: यह मैसेज 56263 नंबर पर भेजें. स्टेप 4: कुछ ही सेकेंड में आपके नंबर पर पूरा रिजल्ट आ जाएगा. JAC Board 12th Arts Result 2025 कहां देख सकेंगे? Jharkhand Board 12th Arts Result 2025 आने के बाद चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आपको ऑफिशियल वेबसाइट बताई गई हैं-  jac.jharkhand.gov.in jacresults.com  यह भी पढ़ें- JAC Board 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट jacresults.com पर, यहां से करें चेक The post JAC Board 12th Arts Result 2025 by SMS: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट एसएमएस से देखें, करना होगा ये काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पिछले 2.5 महीनों में…, IPL 2025 जीतने के बाद विराट कोहली का पहला इंस्टा पोस्ट, कहीं ये बातें

Virat Kohli Instagram Post after IPL 2025 Win: 3 जून 2025 की रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और उनके फैन्स के लिए यादगार बन गई. आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए इस ऐतिहासिक फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इस ट्रॉफी की विजय में सबसे बड़ा योगदान विराट कोहली का रहा. वे अपनी टीम के लिए इस सीजन और इस मैच में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. इस जीत के बाद विराट अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और मैदान पर ही रोने लगे.   विराट कोहली की आंखों में छलके आंसू विराट कोहली 2008 से आरसीबी का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक तीन बार फाइनल में पहुंची टीम इस खिताब से महरूम थी. जीत के बाद इस ऐतिहासिक पल में विराट बेहद भावुक हो गए. मैच की आखिरी गेंद से पहले ही उनकी आंखें नम थीं. जीत के बाद उन्होंने ऐसे जश्न मनाया जैसे कोई बच्चा अपनी सबसे प्यारी चीज पा गया हो. कोहली ने पूर्व कोच रवि शास्त्री से गले मिलते हुए अपने जज्बात साझा किए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. Virat kohli’s reaction after winning the ipl 2025. कोहली का भावुक सोशल मीडिया पोस्ट विराट कोहली ने जीत के बाद इंस्टाग्राम पर आरसीबी की जीत से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, “इस टीम ने सपने को संभव बनाया, एक ऐसा सीजन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा. हमने पिछले 2.5 महीनों में इस सफर का भरपूर आनंद लिया है. यह आरसीबी के फैंस के लिए है जिन्होंने सबसे बुरे समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा. यह उन सभी सालों के दिल टूटने और निराशा के लिए है. यह इस टीम के लिए मैदान पर स्पोर्ट्सने के लिए किए गए हर प्रयास के लिए है. जहां तक आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है- इसने मुझे उठाने और जश्न मनाने के लिए 18 साल इंतजार करवाया है, मेरे दोस्त, लेकिन यह इंतजार बिल्कुल सार्थक रहा.” View this post on Instagram A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) मैच का हाल कैसा रहा? मैच की बात करें, तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने बिना किसी अर्धशतक के 190 रन बनाए. टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि पंजाब के लिए काइल जैमिंसन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए. जवाब में पंजाब की टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन मिडल ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे. शशांक सिंह ने जरूर 30 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. अंत में पंजाब 184 रन ही बना सकी. तीन बार की निराशा के बाद मिली ऐतिहासिक जीत आरसीबी इससे पहले तीन बार (2009, 2011, 2016) फाइनल स्पोर्ट्स चुकी थी, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा था. खास बात यह रही कि तीनों बार विराट कोहली टीम का हिस्सा थे. ऐसे में इस बार टीम के कप्तान और हर खिलाड़ी की एक ही चाहत थी विराट के लिए ट्रॉफी और आखिरकार, रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB ने पंजाब को हराकर अपने सबसे सीनियर खिलाड़ी का सपना पूरा कर दिखाया. बच्चों की तरह उछलकर रवि शास्त्री की गोद में चढ़ गए विराट कोहली, जीत का जश्न देख अनुष्का भी हैरान, देखें वीडियो अनुष्का के लिए खास, क्योंकि जिस दौर से…, विराट ने पहली IPL ट्रॉफी जीतने के बाद बताया पीछे का संघर्ष ‘पांड्या भवन’ में आई 9वीं IPL ट्रॉफी, क्रुणाल ने रचा इतिहास, ऐसी उपलब्धि वाले बने एकमात्र खिलाड़ी The post पिछले 2.5 महीनों में…, IPL 2025 जीतने के बाद विराट कोहली का पहला इंस्टा पोस्ट, कहीं ये बातें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शुभ मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य अनुष्ठान की शुरुआत

Ram Darbar Pran Pratistha 2025: अयोध्या में भक्ति की वबयार बह रही है, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रथम तल पर राम दरवार को स्थापना सहित सात अन्य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार को शुरू हो गया. यहां 1,975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जायेगी. इसके साथ ही रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भक्ति भजनों का पाठ किया जा रहा है. मुख्य समारोह पांच जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर संपन्न होगा. अष्टमी से शुरू होकर दशमी तक चलेगा धार्मिक आयोजन तीन दिवसीय विशेष धार्मिक आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी से शुरू होकर दशमी तक चलेगा. यह महाआयोजन विधिवत पूजा, भोग और आरती के साथ संपन्न होगा. पांच जून ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को पूजा सुबह 6:30 वजे से शुरू होकर 11:20 बजे तक चलेगी. इसके बाद 11:25 बजे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन होगा. इसके बाद पूजा जारी रहेगी, सभी कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे तक चलेंगे. सनातन परंपरा में चार युगों में से द्वापर युग की शुरुआत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मानी जाती है, इसलिए यह तिथि चुनी गयी है. वहीं, बुधवार को एलोन मस्क भी अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे. प्रतिघंटा 50 श्रद्धालुओं को ही पास के माध्यम से प्रवेश जनता के लिए मंदिर दर्शन को लेकर अंतिम निर्णय विचाराधीन है. विशेषकर प्रथम तल स्थित श्री राम दरबार में दर्शन की अनुमति सीमित होगी. चर्चा है कि प्रतिघंटा अधिकतम 50 श्रद्धालुओं को ही पास के माध्यम से प्रवेश दिया जा सकता है. 100 साल पुरानी सफेद संगमरमर की हैं मूर्तियां मंदिर में स्थापित हो रहे राम दरबार को करीब 100 साल पुराने सफेद संगमरमर के पत्थर से जयपुर के मूर्तिकार पांडे परिवार ने तैयार किया है. इनमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी. भरतजी, शत्रुघ्न जी और हनुमान जी की मूर्ति है. पांडे परिवार चार पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का काम कर रहा है. सीएम योगी के लिए होगा यह दिन खास पांच जून को राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. खास बात ये है कि इसी दिन सीएम का 53वां जन्मदिन है. इस दिन प्राण प्रतिष्ठा में समारोह उनके लिए खास होगा. 1,975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को दी जायेगी आहुति 120 आचार्य पवित्र अनुष्ठान में ले रहे भाग 100 आचार्य अयोध्या शेष काशी, प्रयाग जैसे तीर्थस्थलों केदेवालयों में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान शुरू राम मंदिर की कुल ऊंचाई हो गयी 203 फीट राम मंदिर के इतिहास में एक और भव्य अध्याय जुड़ गया, जब इसके मुख्य शिखर पर 42 फीट ऊंचा ध्वज दंड सफलता पूर्वक स्थापित किया गया. इसके साथ ही मंदिर की कुल ऊंचाई अब 203 फीट हो गयी है. The post शुभ मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य अनुष्ठान की शुरुआत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RMC Monsoon Preparation: मॉनसून से पहले रांची नगर निगम अलर्ट, जलजमाव रोकने के लिए होगी नालों की सफाई

RMC Monsoon Preparation: झारखंड में अब किसी भी समय मॉनसून प्रवेश कर सकता है. ऐसे में राजधानी रांची में बरसात के दौरान गली-मोहल्लों में जलजमाव की समस्या न हो, इसे लेकर नगर निगम सक्रिय हो गया है. जानकारी के अनुसार, मॉनसून के दौरान जल जमाव को रोकने के लिए उप प्रशासक ने जोनल सुपरवाइजरों और सफाई प्रभारी अधिकारियों को नालों की सफाई कराने के सख्त निर्देश दिये हैं. छोटे-बड़े नालों की जेसीबी व मैनुअल सफाई के निर्देश दिये हैं. साथ ही गाद का त्वरित उठाव करने को कहा गया है. स्लैब हटाकर करें सफाई इस दौरान सुपरवाइजरों को सख्त हिदायत दी गयी है कि स्लैब हटाकर नाले की सफाई करें. फिर सफाई के बाद स्लैब को यथास्थान पुनः लगाना अनिवार्य है. उप प्रशासक ने स्पष्ट किया कि नाले को खुला छोड़ना दुर्घटना को न्योता देना है, इसलिए सफाई के बाद पहले जैसी स्थिति बहाल की जानी चाहिये. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इन पर होगी कार्रवाई मॉनसून को लेकर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम और अभियंत्रण शाखा को निर्देश दिया गया है कि अगर कहीं नाले पर अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित हो रही है, तो अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया जाये. नालों को हर हाल में अतिक्रमणमुक्त किया जाना अनिवार्य बताया गया है. नागरिक करें शिकायत, निगम देगा जवाब नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी इलाके में नालों की सफाई नहीं हुई है. जलजमाव की आशंका है. तो वे तुरंत निगम के हेल्पलाइन नंबर 18005701235 पर शिकायत दर्ज करायें. उप प्रशासक ने कहा कि मॉनसून से पहले सभी जरूरी नालों की सफाई का कार्य हर हाल में पूरा किया जायेगा. इसे भी पढ़ें Jharkhand Bandh: गुमला में दिख रहा बंद का असर, सड़क पर उतरे आदिवासी संगठन के लोग, देखें तस्वीरें Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद आज, JLKM ने किया समर्थन The post RMC Monsoon Preparation: मॉनसून से पहले रांची नगर निगम अलर्ट, जलजमाव रोकने के लिए होगी नालों की सफाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एकादशी के अगले दिन चावल खाना होता है शुभ, जानें धार्मिक दृष्टिकोण

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी को हिंदू धर्म में अत्यंत शक्तिशाली और पुण्यदायक माना जाता है. यह तिथि पूरी तरह से भगवान विष्णु की उपासना को समर्पित होती है और भक्त इस दिन निर्जल व्रत रखकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं. इस विशेष अवसर पर भक्त पूजा, प्रार्थना और ध्यान के माध्यम से आध्यात्मिक शांति की कामना करते हैं. कब है निर्जला एकादशी द्रिक पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है. इस वर्ष यह पर्व 6 जून 2025 को मनाया जाएगा, जबकि वैष्णव संप्रदाय के भक्त 7 जून 2025 को व्रत रखेंगे. एकादशी पर क्यों लगाते हैं विष्णु भगवान को खीर का भोग हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यंत पावन महत्व है. यह उपवास भगवान विष्णु को अर्पित होता है और माना जाता है कि इसका पालन करने से पापों का क्षय होता है और मोक्ष की प्राप्ति संभव होती है. व्रत के दिन अन्न, विशेषकर चावल का सेवन निषेध होता है, लेकिन अगले दिन यानी द्वादशी को व्रत खोलते समय विशेष रूप से चावल खाने की परंपरा है. इस परंपरा के पीछे धार्मिक मान्यता के साथ-साथ आयुर्वेद और तत्वज्ञान के गहरे कारण छिपे हैं. धार्मिक दृष्टिकोण भगवान विष्णु का प्रिय अन्न मान्यता है कि चावल देवी अन्नपूर्णा का प्रतीक है और भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है. इसीलिए द्वादशी को चावल का भोग लगाकर व्रत पारण करना शुभ माना जाता है. व्रत की पूर्णता का संकेत द्वादशी पर चावल का सेवन व्रत की पूर्णता और फल प्राप्ति का प्रतीक होता है. इससे व्रती की तपस्या सफल मानी जाती है. आयुर्वेदिक कारण पाचन में सहायक व्रत के दिन हल्का आहार लेने से शरीर का पाचन तंत्र संवेदनशील हो जाता है. ऐसे में चावल जैसा आसानी से पचने वाला अन्न उत्तम माना गया है. ऊर्जा की पूर्ति चावल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट उपवास के बाद शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करता है, जिससे थकान दूर होती है और शरीर पुनः सक्रिय हो जाता है. तात्त्विक (आध्यात्मिक) आधार शुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा एकादशी के दिन उपवास कर तन, मन और आत्मा को शुद्ध किया जाता है. द्वादशी पर सात्त्विक अन्न, जैसे चावल का सेवन, शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और मानसिक संतुलन बनाए रखता है. निष्कर्ष द्वादशी के दिन चावल खाना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि एक संतुलित सोच का प्रतीक है, जिसमें स्वास्थ्य, आध्यात्मिकता और श्रद्धा तीनों का समावेश है. यह परंपरा शरीर को पोषण, मन को स्थिरता और आत्मा को संतोष प्रदान करती है, इसलिए इसे शास्त्रसम्मत और लाभकारी माना गया है. The post एकादशी के अगले दिन चावल खाना होता है शुभ, जानें धार्मिक दृष्टिकोण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB जीत के बाद फुट-फुटकर रो पड़े विराट, मनोज मुंतशिर बोले- उन आंसुओं की…

Virat Kohli की टीम ‘आरसीबी’ फाइनली 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2025 का खिताब जीत चुकी है. अब इसका जश्न टीम के साथ-साथ पूरा देश मना रहा है. कई दिग्गज स्टार्स टीम की तस्वीर और वीडियोज शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं, मैच के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन विराट कोहली की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह मैच जीतने के बाद फुट-फुटकर बच्चों की तरह रोते हुए नजर आ रहे हैं. अब इसी वीडियो को संगीतकार मनोज मुंतशिर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए बड़ी ही शायराना अंदाज में बधाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘मुद्दत के बाद उसने जो की लुत्फ की निगाह, जी खुश तो हो गया मगर आंसू निकल पड़े. कभी सोचा नहीं था अपने चैंपियन को रोते देख कर मैं खुशी से तालियां बजाऊंगा. 18 साल जो आंखो में इंतजार करते रहे, उन आंसुओं की बधाई.’ View this post on Instagram A post shared by Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) अब उनकी यह लाइन्स इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस और यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कोहली की आशु गवाही है जीत की खुशी क्या होती है.’ कुछ अन्य ने इस जीत को प्रेमानंद जी महाराज की कृपा बताई. यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2 Off Air: 6 महीने बाद बंद हो रहा है हंसी का तड़का? हिंदुस्तानी सिंह ने फैंस को दी बुरी समाचार The post RCB जीत के बाद फुट-फुटकर रो पड़े विराट, मनोज मुंतशिर बोले- उन आंसुओं की… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IPL 2025 Winner: RCB की जीत के बाद चर्चा में विजय माल्या की बेटी, तान्या के पास हैं ये बड़ी डिग्रियां

IPL 2025 Winner in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की विजेता टीम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर है. बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया है. टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या और उनके परिवार सहित कई बड़ी हस्तियों ने आरसीबी के पहली बार चैंपियन बनने पर खुशी जाहिर की है. ऐसे में विजय माल्या के परिवार और उनकी बेटी तान्या की चर्चा बढ़ गई है. आइए जानते हैं तान्या माल्या (Tanya Mallya) की एजुकेशन जर्नी और उनके बारे में विस्तार से. पेरिस से न्यूयॉर्क तक पढ़ाई (IPL 2025 Winner RCB) रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या माल्या (Tanya Mallya) का जन्म कैलिफोर्निया, यूएसए में हुआ था. तान्या एक ऐसी युवा हैं जिन्हें फोटोग्राफी से बेहद प्यार है. उनका यह शौक उन्हें पेरिस तक ले गया और यहां उन्होंने ‘नेशनल जियोग्राफिक स्टूडेंट एक्सपेडिशन’ में हिस्सा लिया और डिजिटल फोटोग्राफी की ट्रेनिंग ली. यह भी पढ़ें- IPL 2025 Prize Money: आईपीएल जीतने पर कितने करोड़ मिलते हैं? विनर टीम की पुरस्कार राशि पर Interview में भी पूछा जाता है सवाल शिक्षा और करियर (IPL 2025 Winner RCB) तान्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई Marin Country Day School, कैलिफोर्निया से की. इसके बाद वह Convent of the Sacred Heart High School, सैन फ्रांसिस्को गईं. अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई उन्होंने Barnard College न्यूयॉर्क से की और यहां उन्होंने मनोविज्ञान (Psychology) में डिग्री हासिल की. साल 2011 में उन्होंने California Pacific Medical Center में वॉलंटियर के रूप में काम शुरू किया और यहां उन्होंने तीन साल तक कई विभागों में सहयोग दिया. यह भी पढ़ें- Youngest PhD Holder: कौन हैं 13 में ग्रेजुएशन, 22 में PhD करने वाली नैना? Table Tennis Star से Doctorate तक का सफर यह भी पढ़ें- BPSC Teacher Salary: बीपीएससी टीचर को कितनी सैलरी मिलती है? हर लेवल पर अलग होता है स्ट्रक्चर यह भी पढ़ें- IPL 2025 Final RCB vs PBKS: Indian Army का था सपना, क्रिकेट से बना स्टार, ऐसी है सफलता की कहानी The post IPL 2025 Winner: RCB की जीत के बाद चर्चा में विजय माल्या की बेटी, तान्या के पास हैं ये बड़ी डिग्रियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बच्चों की तरह उछलकर रवि शास्त्री की गोद में चढ़ गए विराट कोहली, जीत का जश्न देख अनुष्का भी हैरान, देखें वीडियो

IPL 2025 Final Virat Kohli and Ravi Shastri Fun: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया, जहां उन्होंने पंजाब किंग्स को हराया. फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 190 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 43 रन की अहम पारी स्पोर्ट्सी. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना सकी और 6 रन से मुकाबला हार गई. इस तरह दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी के गेंदबाजों ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. इस जीत के बाद विराट कोहली आंसुओं में डूब गए, हालांकि यह खुशी की नमी थोड़ी ही देर रही और उसके बाद उन्होंने एक-एक कर सबसे मुलाकात की. हालांकि सबसे मजेदार मुलाकात पूर्व कोच रवि शास्त्री के साथ रही.   जब आरसीबी ने खिताब अपने नाम किया, तब विराट कोहली अपनी भावनाओं को छिपा नहीं सके उनकी आंखों में आंसू थे, चेहरे पर मुस्कान थी और हंसी भी. उनके जश्न का सबसे भावुक पल वह था जब वे एक शिशु की तरह कूद पड़े और पूर्व हिंदुस्तानीय कोच रवि शास्त्री को उछलकर गले लगा लिया और थोड़ी देर तक उनसे लिपटे रहे. यह सीन देख कर कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी ताली बजाते हुए दिल खोलकर हंस पड़ीं. From wild boy to wise man and Ravi Shastri witnessed it all In that hug, years of rage, love, scars and sacrifice meltedThat wasn’t just Virat Kohli hugging his coach that was a son returning home finally whole🤍 pic.twitter.com/183OHbMSVp — Ria𐙚 (@dreamyloom) June 3, 2025 विराट और कोच के बीच यह रिश्ता लंबे समय से रहा है, खासकर जब शास्त्री टीम इंडिया के हेड कोच थे और कोहली कप्तान. शास्त्री का टीम इंडिया के साथ कार्यकाल 2021 टी20 वर्ल्ड कप (यूएई) के बाद समाप्त हुआ था, जब हिंदुस्तान ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था. इसके बाद विराट कोहली ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय की कप्तानी छोड़ दी थी. This Captain and Coach duo will always be special to me. 🤍 pic.twitter.com/MyPWFR4FfB — Yashvi (@BreatheKohli) June 3, 2025 आरसीबी ने आईपीएल 2025 सीजन के फाइनल में पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित की गई आरसीबी ने 190/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें कोहली ने 43 रन बनाए. इसके बाद, पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए उन्हें 184/7 पर रोक दिया और 6 रन से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के बाद आरसीबी कैंप में खासा भावुक माहौल था, खासकर विराट कोहली के लिए, जो 2008 से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. ‘मैंने कभी नहीं सोचा…’, जीत के बाद क्या-क्या नहीं बोले विराट कोहली, RCB-फैंस-करियर-भगवान सबके लिए खोल दिया दिल ट्रॉफी जीत के बाद ई साला कप नामडू…, डिविलियर्स, गेल और विराट का जश्न, RCB साथियों ने दिल की बातें भी की साझा साई सुदर्शन ने झटके चार, वैभव सूर्यवंशी से लेकर सूर्यकुमार और CSK तक IPL 2025 में अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट The post बच्चों की तरह उछलकर रवि शास्त्री की गोद में चढ़ गए विराट कोहली, जीत का जश्न देख अनुष्का भी हैरान, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top