Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

World Environment Day 2025: हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए इस दिन से जुड़ी जरूरी बातें

World Environment Day 2025: तेजी से बदलती इस दुनिया में तकनीकी विकास के कारण जिंदगी काफी आसान हो गई है पर बदले में इसका बुरा प्रभाव पर्यावरण पर पड़ा है. पर्यावरण की रक्षा करना हर किसी का फर्ज है. धरती और आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए ये आवश्यक भी है. हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करना और उचित कदम उठाना है. हर वर्ष इस दिन को एक थीम के साथ मनाया जाता है. तो आइए जानते हैं इस दिन के बारे में.  विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास  विश्व पर्यावरण दिवस को वैश्विक स्तर पर हर साल मनाया जाता है. साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इसकी शुरुआत की गई. 1972 को स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर सम्मेलन (Stockholm Conference on Human Environment) आयोजित किया गया था. इसी सम्मेलन में यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की. साल 1973 में इस दिन को पहली बार मनाया गया.  इस वर्ष की थीम  हर साल विश्व दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है. इस साल की थीम प्लास्टिक प्रदूषण पर बेस्ड है. साल 2025 में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के ऊपर फोकस किया गया है. इस बार Beat Plastic Pollution के साथ इस दिन को मनाया जाएगा.  विश्व पर्यावरण दिवस पर भेजें ये संदेश  धरती मां की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, पर्यावरण दिवस पर इस संकल्प को निभाएं.  आओ मिलकर संकल्प लें, हरियाली से जीवन को सजाएं.  World  Environment Day 2025.  प्रकृति के साथ चलें, उसके खिलाफ नहीं.  विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं! पर्यावरण को बचाना, भविष्य को संवारना. World  Environment Day 2025.  इस पर्यावरण दिवस पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं. The post World Environment Day 2025: हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस, जानिए इस दिन से जुड़ी जरूरी बातें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री: इस ऐप के जरिए अब हर 2 घंटे में मिलेगा लाइव वोटिंग अपडेट, बस एक टैप में पूरा डेटा

Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव एक नई तकनीकी क्रांति के साथ इतिहास रचने जा रहा है. अब न तो सेक्टर ऑफिसर को मतदान केंद्रों से भागदौड़ करनी पड़ेगी, न ही देर रात तक रिपोर्ट भेजने का इंतजार रहेगा. निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत की रिपोर्टिंग प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है. इस बार ‘इसीआइनेट’ नामक एक अत्याधुनिक मोबाइल ऐप के जरिये पूरे राज्य में मतदान केंद्रों से हर दो घंटे पर आंकड़े सीधे निर्वाचन आयोग के सिस्टम में भेजे जाएंगे. यानी एक तरफ वोट डाले गए, और दूसरी तरफ एक टैप में वोटिंग प्रतिशत लाइव हो जाएगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने जारी किया निर्देश मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस नई व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं. उनका कहना है कि लोकतंत्र की नींव जनता का भरोसा है, और भरोसा तभी मजबूत होता है जब सूचनाएं सही, पारदर्शी और समय पर मिलें. अब तक मतदान प्रतिशत जुटाने के लिए फोन कॉल, एसएमएस और हाथ से भरे फॉर्म का सहारा लिया जाता था. इसमें देरी और त्रुटि की गुंजाइश रहती थी. लेकिन इसीआइनेट ऐप इस सारी जटिलता को खत्म कर देगा. ऐप का इंटरफेस सहज, सरल और तेज़ है. इसके जरिये सेक्टर ऑफिसर या नियुक्त कर्मचारी मतदान केंद्र से ही डेटा भेज सकेंगे, जिससे रिपोर्टिंग में पारदर्शिता और रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी. इस नई प्रणाली की असली परीक्षा बिहार विधानसभा चुनाव में होगी, जहां हजारों मतदान केंद्रों पर एक साथ इसका प्रयोग किया जाएगा. यदि यह प्रणाली सफल रहती है, तो इसे देशभर में लागू किया जा सकता है. पारदर्शिता बढ़ाएगा निर्वाचन आयोग का यह कदम बिहार, जो कभी चुनावी हिंसा और तकनीकी पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, अब तकनीकी नवाचार के जरिए एक नई मिसाल पेश करने को तैयार है. निर्वाचन आयोग का यह कदम न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ाएगा, बल्कि जनता को भी यह भरोसा देगा कि उनका वोट सही तरीके से दर्ज हो रहा है और उसकी जानकारी तुरंत सार्वजनिक हो रही है. Also Read: बिहार होमगार्ड भर्ती में बड़ा खुलासा: रंग-बिरंगे रिबन से चल रहा था घोटाला, एक कैंडिडेट से इतने लाख में हुई थी डील The post बिहार चुनाव में टेक्नोलॉजी की एंट्री: इस ऐप के जरिए अब हर 2 घंटे में मिलेगा लाइव वोटिंग अपडेट, बस एक टैप में पूरा डेटा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TMKOC में ‘जेठालाल’ बनते-बनते रह जाते दिलीप जोशी, शो में पहले मिला था ये रोल

TMKOC: पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल के लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है. गोखुलधाम सोसाइटी वालों के बीच एकता से लेकर दयाबेन-जेठालाल की मस्ती और टप्पू सेना की शरारत तक, इस शो का हर सीन अपने आप में बहुत ही ज्यादा आइकॉनिक है. तारक मेहता… अब न सिर्फ एक शो है, बल्कि दर्शकों के लिए एक भावना भी है. इसके मुख्य किरदार जेठालाल से तो सब ही वाकिफ हैं. एक ऐसा आदमी, जिसकी जिंदगी में मुसीबत 24 घंटे दरवाजे पर बैठे रहती है, जिसके पास बहुत पैसा है, लेकिन बावजूद इसके बिलकुल भी घमंड नहीं. जो यारों का यार है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी इसे बखूबी निभाने वाले एक्टर दिलीप जोशी को शो के लिए ये किरदार बाद में ऑफर हुआ था. इससे पहले उन्हें दूसरा रोल मिलने वाला था. अब वह कौनसा, आइए बताते हैं. चंपक लाल बनने वाले थे जेठालाल? जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने एक पुराने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने उन्हें पहले चंपक लाल का किरदार ऑफर किया था. उन्होंने कहा था, “मैंने ऑडिशन नहीं किया था, असित भाई ने मुझे चॉइस दिया था, क्योंकि वो बचपन से जानते हैं मुझे. उन्होंने कहा था कि तुम जो भी रोल करोगे अच्छा करोगे, तुम डिसाइड करो कि तुम्हें क्या करना है, चंपक लाल या जेठालाल.” कैसे मिला जेठालाल का रोल? उन्होंने आगे कहा, “हम बचपन से तारक भाई का ये कॉलम, जिससे ये बना है उसे पढ़ते आए हैं. ऐसे में मुझे पता था कि ये क्या है और क्या नहीं. फिर मैंने बोला कि चंपक लाल तो मैं दिखूंगा नहीं और जेठालाल भी नहीं बन सकता. क्योंकि जो कॉलम में जेठालाल था वह बहुत दुबला-पतला था. फिर मैंने कोशिश की और ऐसे मुझे ये शो मिला.” यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 में लगेगा ‘बबिता जी’ के ग्लैमर का तड़का? मुनमुन दत्ता को मेकर्स ने फिर किया ऑफर The post TMKOC में ‘जेठालाल’ बनते-बनते रह जाते दिलीप जोशी, शो में पहले मिला था ये रोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश

Bakrid: झारखंड में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया है. पुलिस को राज्य के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित संवेदनशील इलाकों और असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही पुलिस को सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिये गये हैं. 7 जून को मनाई जा सकती है बकरीद रिपोर्ट के अनुसार, सात जून को बकरीद मनायी जा सकती है. लेकिन चांद की स्थिति के आधार पर तारीख बदल भी सकती है. इस दिन बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा होते हैं, जिससे भीड़ बढ़ सकती है. सड़क पर भी नमाज अदा होने से यातायात प्रभावित हो सकता है. इसे भी पढ़ें झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार इसके अलावा बकरीद में कुछ राज्यों से ऊंट जैसे अवैध पशुओं की तस्करी की संभावना होती है, जिससे विवाद की स्थिति बन सकती है. इसका विरोध दूसरे पक्ष द्वारा किये जाने के कारण आपसी सौहार्द्र बिगड़ने की संभावना रहती है. रिपोर्ट में घटित घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गयी है. सोशल मीडिया पर रखें निगरानी इधर, बकरीद को लेकर प्रशासन की ओर से पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं. कहा गया कि धार्मिक प्रमुखों से संपर्क कर नमाज के समय की जानकारी लेना सुनिश्चित करें. ऐसे स्थानों पर विशेष ध्यान दें, जहां सड़क पर नमाज होती है. ताकि यातायात बाधित न हो. इसके साथ ही दंगा फैलाने या अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें और अवैध पशु तस्करी को रोकने के लिए सीमा पर जांच करें. इसके अलावा शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समाधान निकालें. साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखें और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें Jharkhand Weather Alert: 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, इन 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका Jharkhand Bandh: सिरमटोली रैंप विवाद में आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद आज, JLKM ने किया समर्थन The post Bakrid: बकरीद पर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी, पुलिस को दिये ये निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

40 मिनट में पूरा होगा लखनऊ-कानपुर का सफर, दोनों शहरों के बीच जल्द दौड़ेगी रैपिड रेल

Rapid Rail: राजधानी लखनऊ से कानपुर का सफर आसान होने वाला है. बहुत जल्द दोनों शहरों के बीच रैपिड रेल दौड़ने वाली है. इस प्रोजेक्ट पर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) तेजी से काम कर रहा है, जिसके लिए NCRTC की टीम ने लखनऊ का दौरा किया था. NCRTC इस प्रोजेक्ट को जल्द ही पूरा करने की प्रक्रिया में जुट गया है. इसके संचालन से रोजाना सफर कर रहे यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा. LDA ने दी मंजूरी लखनऊ-कानपुर के बीच रैपिड रेल के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की मंजूरी मिल गई है. LDA की तरफ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दे दी गई है. इस दौरान LDA से पूछा गया कि क्या राजधानी में चल रही महायोजना पर रैपिड ट्रेन के चलने से प्रभाव पड़ेगा. इस पर LDA ने कोई आपत्ति न दर्ज करते हुए कहा कि बस डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) बनाते समय शहर की महायोजना को ध्यान में रखा जाए. यह भी पढ़ें- UP Weather: 60 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी हजारों यात्रियों को होगी आसानी कानपुर तक जाने वाली रैपिड रेल का रूट अमौसी एयरपोर्ट से शुरू होगी. इस सुविधा के शुरू होने के बाद से लखनऊ-कानपुर के बीच की दूरी 40-50 मिनट में पूरी की जा सकेगी. वर्तमान समय में कानपुर तक पहुंचने के लिए करीब 2-2.5 घंटे का समय लगता है. हजारों की संख्या में यात्री रोज कानपुर का सफर करते हैं. इस दौरान उन्हें जाम की समस्या से गुजरना पड़ता है. लेकिन रैपिड ट्रेन के संचालन के बाद से यह सफर और ज्यादा आसान हो जाएगा. मेरठ मॉडल के तहत होगा काम खास बात यह है कि मेरठ मॉडल को यहां भी अपनाया जा रहा है. गौरतलब है कि NCRTC का प्रोजेक्ट मेरठ में भी चल रहा है. मेरठ से दिल्ली की यात्रा को आसान बनाने के लिए रैपिड ट्रेन पर काम तेजी से चल रहा है. इस ट्रेन में कई तरह की मॉडर्न सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, जिनमें ऑटोमेटिक डोर, हाई स्पीड, स्मार्ट टिकटिंग और स्पीड ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं. कोहरे का नहीं पड़ेगा असर लखनऊ-कानपुर रैपिड रेल की खास बात यह है कि इस पर मौसम का कोई असर नहीं होगा. यह मॉडर्न तकनीक से लैस होने वाली है. ठंड में पड़ने वाले कोहरे का भी इस पर खास असर नहीं होगा, जिससे यात्रियों को देरी की समस्या नहीं होगी. मौसम चाहे जो भी हो ट्रेन का संचालन सुचारू रूप से होगा. गौरतलब है कि इस रैपिड ट्रेन का प्रस्ताव साल 2015 में बनाया गया था. अप्रैल, 2021 में इस पर तत्कालीन प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने शासन स्तर पर वर्चुअल बैठक में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल बनाने की बात की थी. The post 40 मिनट में पूरा होगा लखनऊ-कानपुर का सफर, दोनों शहरों के बीच जल्द दौड़ेगी रैपिड रेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Skin Care Tips: बारिश की नमी में भी चमकती रहेगी त्वचा, अपनाएं ये स्किनकेयर टिप्स

Skin Care Tips: बारिश का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है. लेकिन त्वचा के लिए कई परेशानियां लेकर आता है. इस मौसम में हवा में नमी बहुत होती है, जिसकी वजह से त्वचा चिपचिपी और भारी लगने लगती है. पसीना और चेहरे की गंदगी से त्वचा में पिंपल्स, खुजली और फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल में कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहें है, जो आपके त्वचा को इन समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करेगी.   त्वचा की सफाई  रोज सुबह और रात सोने से पहले चेहरे को फेसवॉश से धोएं. फिर हफ्ते में 3 बार स्क्रब जरूर करें, जिससे चेहरे की डेड स्किन हटे.  मॉइस्चराइजर लगाएं  बारिश हो या धूप का मौसम हमेशा हमारी त्वचा को नमी चाहिए. इसके लिए आप जेल-बेस्ड या ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं. यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे  हफ्ते में 2 बार भाप लें हफ्ते में 1-2 बार त्वचा पर भाप लें. ये त्वचा में होने वाली गंदगी और तेल को बाहर निकालने में मदद करता है.  फेस पैक लगाएं  इसके लिए आप दही और बेसन को मिलाकर पेस्ट बना लें, फिर इसे अपने चेहरे में 15 मिनट लगाकर छोड़ दें. ये आपके त्वचा को क्लीन और स्मूद बनाने के लिए बहुत मददगार साबित होगा.  टोनर का इस्तेमाल करें बारिश में अपने चेहरे को साफ और सुंदर रखने के लिए 2 चम्मच गुलाब जल में 1 चुटकी चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर टोनर की तरह लगाएं. ये त्वचा को ठंडक और नमी देने में मदद करता है.  यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: काली कोहनियों से हैं परेशान? तो घर बैठे अपनाएं ये टिप्स यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश  Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Skin Care Tips: बारिश की नमी में भी चमकती रहेगी त्वचा, अपनाएं ये स्किनकेयर टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Garena Free Fire MAX: आज 4 जून 2025 के लिए ताजा रिडीम कोड्स और फ्री आइटम पाने का मौका

अगर आप Garena Free Fire MAX के खिलाड़ी हैं, तो आपके लिए आज का दिन बेहद खास है. 4 जून 2025 के लिए गेम डेवलपर्स ने नये Free Fire MAX Redeem Codes जारी किये हैं, जिनकी मदद से खिलाड़ी बिना पैसे खर्च किए शानदार इन-गेम रिवॉर्ड्स जैसे वेपन स्किन, डायमंड्स, आउटफिट्स और अन्य प्रीमियम आइटम्स प्राप्त कर सकते हैं. आज के ताजा Free Fire MAX रिडीम कोड्स 4 जून 2025 इन रिडीम कोड्स को सबसे पहले इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ी शानदार रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं: YUIO56BNMLKJ LKJH67QWERTB JHGF01LKJHGF CVBN45QWERTY QWER89ASDFGH YUIO34LKJMNB ZXCV23BNMLKP HJKL56POIUYT MNBV34ASDFZX POIU90ZXCVNM Garena Free Fire MAX रिडीम कोड्स का उपयोग कैसे करें? सबसे पहले reward.ff.garena.com वेबसाइट पर जाएं Facebook, Google, Apple ID, X (Twitter) या VK के जरिये लॉग इन करें 12 से 16 अक्षरों वाले अल्फान्यूमेरिक कोड को बॉक्स में डालें ‘Confirm’ बटन पर क्लिक करें और रिडीम प्रक्रिया पूरी करें इनाम प्राप्त करने के लिए गेम में मेल सेक्शन चेक करें (24 घंटे के भीतर डिलीवर हो जाएगा). Garena Free Fire MAX जरूरी बातें जो ध्यान रखें: रिडीम कोड्स सीमित उपयोग के लिए होते हैं – सिर्फ पहले 500 खिलाड़ी ही लाभ उठा सकते हैं. गेस्ट अकाउंट्स रिडीमकोड्स का लाभ नहीं उठा सकते, इसलिए अपना अकाउंट किसी सोशल मीडिया प्रोफाइल से लिंक करें. हर कोड की वैधता 12 से 18 घंटे तक ही होती है, देर करने पर कोड एक्सपायर हो सकता है. कोड्स का इस्तेमाल करने पर अगर “invalid” या “expired” संदेश आए, तो समझिए लिमिट पूरी हो चुकी है. Garena Free Fire MAX फ्री आइटम्स पाएं, गेम में बढ़ाएं दम! Free Fire MAX के इन कोड्स के जरियेखिलाड़ी अपने गेमिंग अनुभव को बेहतर बना सकते हैं – चाहे वो नयी गन स्किन्स हों, शानदार आउटफिट्स या फिर डायमंड्स. बिना खर्च किये इन-गेम प्रीमियम कंटेंट हासिल करने का ये शानदार मौका है. यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें The post Garena Free Fire MAX: आज 4 जून 2025 के लिए ताजा रिडीम कोड्स और फ्री आइटम पाने का मौका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गणेश जी दूर करें जीवन के संकट, आज बुधवार को अपनों को भेजें ये प्रेरणादायक कोट्स

Good Morning Motivational Quotes: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. उन्हें विघ्नहर्ता, बुद्धि के देवता और सिद्धि-दाता कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि बुधवार को गणेश जी की पूजा और उनका स्मरण करने से कार्यों में आने वाले सभी विघ्न दूर होते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है. इस शुभ दिन की शुरुआत यदि गणेश जी से जुड़ी प्रेरणादायक शुभकामनाओं और कोट्स से की जाए, तो दिन सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल से भर जाता है. नीचे कुछ गणेश जी के गुड मॉर्निंग कोट्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप न सिर्फ अपने लिए, बल्कि अपनों को भेजकर भी दिन को शुभ बना सकते हैं. गुड मॉर्निंग कोट्स – बुधवार विशेष “गणपति बप्पा का नाम लो, हर मुश्किल आसान हो जाएगी, शुभ बुधवार!” “जहां गणेश जी का वास होता है, वहां अज्ञान नहीं टिकता – शुभ प्रभात.” “बुधवार की सुबह गणेश जी के नाम से करें, दिन भर सफलता आपके कदम चूमेगी.” “गणेश जी का आशीर्वाद मिले हर पल, यही कामना है इस शुभ बुधवार को. शुभ प्रभात!” “ज्ञान, बुद्धि और विजय के प्रतीक गणेश जी आपका मार्ग प्रशस्त करें. सुप्रभात!” गणेश जी से प्रार्थना के शब्द “हे विघ्नहर्ता! हमारे जीवन से संकटों को दूर करें और सकारात्मकता भरें.” “गणपति जी का नाम लो, मन शांत होगा, बुद्धि निर्मल होगी और कार्य सफल होंगे.” बुधवार को गणेश जी की आराधना और उनके विचारों का चिंतन मन को स्थिरता, संतुलन और विवेक प्रदान करता है. अगर दिन की शुरुआत सकारात्मक विचारों और प्रभु स्मरण से की जाए, तो ना सिर्फ दिन अच्छा गुजरता है, बल्कि मन में ऊर्जा और प्रसन्नता बनी रहती है. गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! शुभ बुधवार! The post गणेश जी दूर करें जीवन के संकट, आज बुधवार को अपनों को भेजें ये प्रेरणादायक कोट्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर फायरिंग, लूटपाट के दौरान स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर. बिहार में अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है. जिले में देवरिया थाना के पुरानी बाजार स्थित अपनी आभूषण की दुकान को बंदकर मंगलवार देर शाम घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी प्रमोद साह को अपराधियों ने गोली मार दी. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बाइक सवार दो बादमाशों ने विशुनपुर सरैया-लखनौरी रेलवे पुल के निकट वारदात को अंजाम दिया. गोली व्यवसायी के पेट को दाहिने तरफ से चिरते हुए पीछे की ओर निकल गई. डॉक्टरों का कहना है कि घायल की स्थिति गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर है. दुकान बंद कर घर जा रहे थे घटना की सूचना मिलते ही देवरिया थानाध्यक्ष रामविनय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. वहां से डॉक्टर ने उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया है. घायल व्यवसायी धरफरी निवासी प्रमोद (45) ने पुलिस को बताया है कि दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे. इस दौरान यह वारदात हुआ है. लूट का विरोध करने पर मारी गोली प्रमोद ने बताया कि जब वह पुल के निकट पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो बादमाशों ने उन्हें घेर लिया. पिस्टल दिखते हुए दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और गहनों की मांग की. विरोध करने पर गोली मारने के बाद उनका मोबाइल, पर्स और गले से चांदी की चेन छीनकर जाफरपुर की ओर भाग निकले. बादमाशों ने एक मोबाइल मिस्त्री से भी पांच मोबाइल छीन लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बादमाशों की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी. Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR The post बिहार के मुजफ्फरपुर में बीच सड़क पर फायरिंग, लूटपाट के दौरान स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

तीन बच्चे भटके

नया विचार न्यूज –   एक लड़का काली सैंडो गंजी पहने है,वह अपना नाम सुशांत, पिता का नाम दीपक और बाबा का नाम जय जय राम बतला रहा है, एक लड़की ब्लू रंग की फ्राक पहने हुए है,वह अपना नाम राखी बतलाती है,दूसरा लड़का चेक की कमीज पहने है,उसका नाम आयुष है।वह भटकते हुए बिक्रम पुर चौर खरहौरी से कल शाम में मिला है।हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के बिक्रम पुर गांव में शंकर राय के यहां रखा गया है।वह घर का नाम नहीं बतला रहा है।जो भी सज्जन पहचान करें, तो कृपया सुरक्षित इसके माता पिता को जानकारी देकर, घर पहुंचाने में सहायता करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top