Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बीडीओ ने मतदाताओं को किया जागरूक

विश्व साइकिल दिवस निकली साइकिल रैली प्रतिनिधि, रजौली. प्रखंड कार्यालय परिसर से लेकर बजरंगबली चौक एवं बाजार क्षेत्र में बुधवार को बीडीओ संजीव झा के नेतृत्व में विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया. साथ ही शरीर में जमे फैट को बर्न करने के साथ-साथ स्टेमिना बढ़ाने और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया. मौके पर बीडीओ के साथ उच्च विद्यालयों के दर्जनों छात्र एवं आसपास के लोग भी मौजूद रहे. बीडीओ ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकालकर युवा मतदाताओं को संदेश दिया गया कि विधानसभा एवं लोकसभा समेत अन्य चुनाव में आपकी भागीदारी होनी चाहिए. बीडीओ ने बताया कि प्रतिदिन 30 से 45 मिनट साइकिल चलाने से शरीर में जमी फैट बर्न होती है, जिससे हार्ट की बीमारियों में कमी आती है. स्टेमिना बढ़ता है, घुटनों की ताकत और फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि होती है. उन्होंने कहा कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे से परेशान लोगों के लिए साइकिलिंग सबसे सुरक्षित और प्रभावी व्यायाम है. साइक्लिंग से डीजल और पेट्रोल की भी काफी बचत होती है, जो पर्यावरण संरक्षण में काफी सहायक होता है. रैली में भाग लेने वाले साइक्लिस्ट मुकेश कुमार ने बताया कि कोविड के समय मैंने नियमित साइकिलिंग की, जिससे मेरी सांस की क्षमता बेहतर हुई एवं इस आदत से मेरा इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बीडीओ ने मतदाताओं को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

25 वार्डों के 29955 घर सीवरेज नेटवर्क से जुड़ेंगे

विवेक सिंह, सीवान. शहर के लोगों को अब जलजमाव, गंदगी और खुले नालों की समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद जगी है. नगर परिषद क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित सिवरेज परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है. विभागीय प्रक्रिया पूरा होते ही काम शुरू हो जायेगा. केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन यानी अमृत 2.0 अंतर्गत कार्य होगा. पहले चरण में करीब 50 प्रतिशत वार्डों को कवर किया जायेगा. इस योजना के तहत 25 वार्डों के कुल 29955 घरों को आधुनिक सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जायेगा. परियोजना पर तीन अरब 67 करोड़ तीन लाख 50 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे. शहरवासियों का कहना है कि सीवरेज परियोजना के लागू होने से गंदगी, दुर्गंध और बीमारियों से निजात मिलने की संभावना है. स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि इससे सड़कों पर पानी जमने की समस्या दूर होगी. साथ ही भूमिगत सीवरेज नेटवर्क शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा. योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र में करीब 128 किलोमीटर लंबा सीवरेज नेटवर्क बिछाया जायेगा. इसके साथ ही चार मध्यवर्ती पंपिंग स्टेशन भी बनाया जायेगा. वहीं 1़.590 किलो मीटर राइजिंग मेन का कार्य किया जायेगा. जिससे शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को सिवरेज नेटवर्क सुविधा प्राप्त होगी. नदी और तालाबों में गंदे पानी का बहाव रुकेगा पर्यावरणविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस परियोजना का स्वागत करते हुए कहा है कि इसके माध्यम से नदी और ऐतिहासिक तालाबों में गंदे पानी का बहाव रुकेगा. जिससे शहर की सुंदरता और पारिस्थितिकी संतुलन को बढ़ावा मिलेगा. योजना के तहत आधे वार्डों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी. जिससे व्यापक स्तर पर स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा. 158.470 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क के लिए बिछेगा पाइपलाइन शहरी क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को जलापूर्ति सुविधा देने के लिए नगर विकास व आवास विभाग की ओर से 1.13 अरब से अधिक राशि की योजना स्वीकृत की गयी है. केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन अमृत-2 के तहत सीवान जलापूर्ति परियोजना के लिए 113 करोड़ 28 लाख 76 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है. इस परियोजना के माध्यम से शहर के 20662 घरों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जायेगा. प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद एजेंसी चयन व टेंडर की प्रकिया अपनायी जायेगी. परियोजना के तहत गृह जल संयोजन के लिए शहरी क्षेत्र में सात ट्यूबवेल लगाये जायेंगे. इसके माध्यम से चिन्हित घरों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जायेगा. पानी को साफ व सुरक्षित रखने के लिए सात क्लोरीनेटर प्रणाली के साथ पंप हाउस लगाया जायेगा. परियोजना के तहत सुचारू तरीके से घरों तक पानी पहुंचाने के लिए 6 जलमीनार का भी निर्माण होगा परियोजना में 1.300 किलोमीटर राइजिंग मेन व 158.470 किलोमीटर जल वितरण नेटवर्क के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जायेगा. बोले अधिकारी सीवरेज नेटवर्क प्लान और जलापूर्ति परियोजना को लेकर कैबिनेट से स्वीकृति मिल गयी है. विभागीय प्रक्रिया पूरा होते ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जायेगा. अनुभूति श्रीवास्तव, इओ, नप सीवान डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 25 वार्डों के 29955 घर सीवरेज नेटवर्क से जुड़ेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नये लुक में दिखेगा आंबेडकर पार्क

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से हो रहा काम डीएम ने स्मारक निर्माण स्थल का किया निरीक्षण फोटो कैप्शन- निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से आंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने निरीक्षण किया. डीएम रवि प्रकाश ने नवादा नगर पर्षद के अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत आंबेडकर पार्क में चल रहे जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया. इस योजना से 23 लाख 22 हजार 150 रुपये खर्च हो रहे हैं. इस परियोजना से होने वाले कार्य 1. दो वृताकार गजेबो (छायादार मंडप) का निर्माण.2. बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के चारों ओर पिलर बनाकर कैनोपी (छत) का निर्माण.3. चहारदीवारी की मरम्मत एवं रंग-रोगन.4. जल निकासी के लिए आंतरिक नालियों का निर्माण.5. आमजन के बैठने के लिए 10 बेंचों की स्थापना.6. समाहरणालय गेट की ओर से एक नया प्रवेश का निर्माण.7. पेयजल व्यवस्था में सुधार.8. पौधारोपण व पार्क का समग्र सौंदर्यीकरण.9. बाबा साहेब की मूर्ति के आधार (बेस) का सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण.10. मूर्ति के समीप एक छोटा मंच का निर्माण11. आवश्यकता अनुसार लाइटिंग की बेहतर व्यवस्था. ससमय कार्य का निष्पादन करेंजिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल आंबेडकर पार्क की खूबसूरती को बढ़ायेगी, बल्कि आमजनों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सौंदर्यपूर्ण सार्वजनिक स्थल प्रदान करेगी. इस दौरान बुडको नवादा के परियोजना निदेशक चंद्रदीप कुमार, उप परियोजना निदेशक कुंदन कुमार त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नये लुक में दिखेगा आंबेडकर पार्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आठ महीने में 3326 मरीजों का हुआ इलाज

प्रतिनिधि, सीवान. जिला प्रशासन का दावा है कि पचरुखी प्रखंड के सहलौर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एचडब्ल्यूसी) को जबसे नया भवन मिला है, वहीं ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है. अक्टूबर 2024 से मई 2025 के बीच यहां 3326 मरीजों का ओपीडी में इलाज़ किया गया. अक्टूबर 2024 में 360, नवंबर में 358, दिसंबर में 522, जनवरी 2025 में 432, फ़रवरी में 437, मार्च में 418, अप्रैल में 404 और मई में 395 ग्रामीण अपना उपचार करा चुके हैँ. जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि नौ महीने पहले मिले नये भवन में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. स्वास्थ्यकर्मी भी ठीक से बैठते हैं और लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान कर पाते हैं. अब 151 तरह की दवा का पर्याप्त स्टॉक और 14 प्रकार की डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा सहज उपलब्ध है. यहां उपचार के लिए आये 72 वर्षीय स्थानीय मुख़्तार सिंह कहते हैं कि शहर से दूर इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में यह स्वास्थ्य केंद्र हमलोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. जब तक यह नहीं था तो जरूरत पड़ने पर हमलोगों को गांव से दूर महाराजगंज, पचरुखी या सीवान सदर अस्पताल जाना पड़ता था. सहलौर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सपना कुमारी ने बताया कि नया भवन बनने से स्थानीय लोगों को 151 प्रकार की दवाएं मिल जा रही हैं. इस सेंटर पर रक्त जांच, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, ब्लड ग्रुप, फाइलेरिया, डेंगू, यूरिन प्रीग्नेंस, सोडियम, एचआईवी, हेपटाइटिस, मलेरिया, सिप्लिस, वाटर टेस्टिंग, टीबी या कैंसर स्क्रीनिंग आदि की सुविधा उपलब्ध है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रिंस अभिषेक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का प्रयास रहता है कि मरीजों को इलाज के साथ-साथ शत-प्रतिशत निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करायी गई है. अब पंचायत स्तर पर संचालित आम के माध्यम से शत- प्रतिशत दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आठ महीने में 3326 मरीजों का हुआ इलाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम आयोजित

प्रतिनिधि,बड़हरिया. बड़हरिया पंचायत में,कोइरीगांवा पंचायत के यमुना गढ़ पर व जुड़वां पंचायत के कुड़वां गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र भगवानपुर हाट के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष व पूर्व बामेती निदेशक पटना जितेंद्र कुमार प्रसाद व विषय विषयज्ञ गृह विज्ञान की सरिता कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संचालन एटीएम सतीश सिंह ने किया.विदित हो कि इसमें कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर खेती की नई तकनीकी, किसानों की आय दुगनी करने की जानकारी, किसानों की समस्याओं के संबंध में किसानों से वार्तालाप किया गया. साथ में गेहूं धान से अलग खेती करने की सलाह दी गयी. इस मौके बीएओ मनोज कुमार, प्रशिक्षु बीइओ आदित्य प्रताप पाण्डेय, बीटीएम रविशंकर सिन्हा, उद्यान पदाधिकारी अरविंद कुमार व रामजीत कुमार प्रसाद, कृषि समन्यवक रामजन्म, रिंकू रंजन मेहर, किसान सलाहकार जयराम कुमार, गोरखनाथ प्रसाद, उपस्थित थे. जीविका दीदियों के बीच वितरित हुआ धान का बीज प्रतिनिधि,बड़हरिया. प्रखंड कृषि कार्यालय में डीएओ आलोक कुमार के हाथों जीविका दीदियों व आत्मा द्वारा गठित कृषक हित समूह के किसानों के बीच संकर धानके बीज वितरण किया गया. इस मौके पर डीएओ ने बताया कि संकर धान पर बिहार प्रशासन द्वारा 150 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान दिया जा रहा है. किसान को अनुदान काट कर बीज का दाम देना है. धान के रोपनी में डीएपी (डाई) के जगह मिक्सचर खाद देने की सलाह दी. मौके पर बीटीएम रविशंकर सिन्हा, एटीएम सतीश सिंह, किसान सलाहकार अनुप कुमार प्रसाद,गुलाब कुमार, प्रदीप राम,अनिल कुमार प्रसाद, किसान दरोगा प्रसाद, कृपा देवी, नीलम देवी सहित अन्य किसान उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम आयोजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News: अमीन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन, तीन सदस्यीय जांच दल गठित

Gopalganj News : संविदा के आधार पर नियोजित किये जाने वाले 13 अमीन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 13 जून 2025 को कलेक्ट्रेट स्थित कौशल विकास केंद्र में किया जायेगा. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिला पदाधिकारी (डीएम) पवन कुमार सिन्हा को भेजी गयी है. जांच दल में जिला पंचायत राज पदाधिकारी शामिल विभाग के निर्देशानुसार डीएम ने प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है. जांच दल में जिला पंचायत राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, सहायक प्रशासी पदाधिकारी अब्दुल मन्नान अंसारी एवं जिला स्थापना शाखा के लिपिक विजय राम को नामित किया गया है. उक्त पदाधिकारी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्रों की विधिवत जांच करेंगे. सत्यापन की तिथि और स्थान प्रमाणपत्रों का सत्यापन 13 जून 2025 को सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कौशल विकास केंद्र में किया जायेगा. इसको लेकर सभी चयनित अभ्यर्थियों को जिला प्रशासन द्वारा सूचना भेज दी गयी है. इन दस्तावेजों की होगी जांच जांच टीम के द्वारा अभ्यर्थियों के सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की जायेगी. जांच में उन्हें प्रमाण पत्रों की मूल के साथ छायाप्रति भी लाना आवश्यक है. इतना ही नहीं, तीन पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो भी लाना अनिवार्य है. इसमें पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मैट्रिक, इंटर एवं अमानत के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, सभी प्रमाण पत्र सही होने तथा भविष्य में कोई त्रुटि पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से नियोजन समाप्त कर दिये जाने एवं विधि सम्मत कार्रवाई किये जाने का शपथ पत्र, विवाह में दहेज न लेने- देने से संबंधित शपथ पत्र, न्यायालय में किसी प्रकार का मुकदमा लंबित नहीं रहने का शपथ पत्र, प्रमाण पत्र फर्जी नहीं होने से संबंधित शपथ पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, पूर्व में नियोजित या पदस्थापित कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित सभी कागजात को लेकर निर्धारित समय व तिथि को अमीन पद के अभ्यर्थियों को जांच दल के समक्ष प्रस्तुत होने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया है, ताकि अमीन पद के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की सत्यापन करते हुए उन्हें अमीन पद पर नियोजित किया जा सके. Also Read: Bihar Train: यात्री से 20 रुपये ओवर चार्ज लेना रेलवे को पड़ा महंगा, डीआरएम ने दिया तत्काल जांच का आदेश The post Gopalganj News: अमीन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन, तीन सदस्यीय जांच दल गठित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

FSDC Meeting: 10 जून को इकोनॉमिक रिव्यू करेंगी निर्मला सीतारमण, आरबीआई गवर्नर रहेंगे मौजूद

FSDC Meeting: वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (FSDC) की 29वीं बैठक की अध्यक्षता 10 जून को मुंबई में आयोजित होने जा रही है. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी. यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताएं बनी हुई हैं. हाल ही में हिंदुस्तान की वृद्धि दर 6.5% दर्ज की गई है, जो पिछले चार वर्षों की सबसे धीमी दर है. आरबीआई गवर्नर समेत कई बड़े अधिकारी होंगे शामिल इस अहम बैठक में हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय, आईबीबीआई चेयरमैन रवि मित्तल और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के चेयरपर्सन के राजारमण भी भाग लेंगे. इसके अलावा, वित्त राज्यमंत्री, वित्त सचिव, व्यय सचिव, राजस्व सचिव और वित्तीय सेवा सचिव जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे. आर्थिक समीक्षा और वित्तीय स्थिरता बैठक में वर्तमान वैश्विक और घरेलू आर्थिक स्थिति, वित्तीय स्थिरता, और वित्तीय धोखाधड़ी से निपटने के उपायों पर विशेष रूप से चर्चा होगी. डिजिटल धोखाधड़ी को लेकर गंभीर चिंताएं जताई गई हैं और वित्त मंत्री इसके समाधान के लिए नियामकों से चर्चा कर सकती हैं. विकास योजनाओं की प्रगति पर नजर वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में हिंदुस्तान की वित्तीय स्थिति का आकार 3,900 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. इसी संदर्भ में बैठक में समावेशी आर्थिक वृद्धि, विकास योजनाओं की प्रगति और वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों की भी समीक्षा की जाएगी. इसे भी पढ़ें: आपके होम लोन की ईएमआई में जल्द होगी कटौती, शुक्रवार को ऐलान करेगा आरबीआई आरबीआई का रिकॉर्ड लाभांश भी रहेगा केंद्र में हाल ही में आरबीआई की ओर से घोषित 2.7 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभांश और इसके संभावित आर्थिक प्रभाव भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं. यह लाभांश पिछले वर्ष की तुलना में 27.4% अधिक है, जो केंद्र प्रशासन के लिए राजकोषीय मजबूती का संकेत है. इसे भी पढ़ें: जानते हैं सर… आज फिर उछल गईं सोने-चांदी की कीमतें, पूछिए क्यों? The post FSDC Meeting: 10 जून को इकोनॉमिक रिव्यू करेंगी निर्मला सीतारमण, आरबीआई गवर्नर रहेंगे मौजूद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bengaluru Stampede: स्टेडियम की क्षमता 35000, पहुंच गए 2-3 लाख प्रशंसक, बेंगलुरु भगदड़ की होगी मजिस्ट्रेट जांच

Bengaluru Stampede: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु में मची भगदड़ के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उनके साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर भी मौजूद रहे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सिद्धारमैया ने बताया, “भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए.” मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “यह त्रासदी नहीं होनी चाहिए थी. प्रशासन इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करती है.” #WATCH | Bengaluru stampede | Karnataka CM Siddaramaiah says, “I don’t want to defend this incident. Our government will not do politics on this. I have ordered a magisterial inquiry and given 15 days’ time. People even broke the gates of the stadium. There was a stampede. No one… pic.twitter.com/ZtPIqMthS3 — ANI (@ANI) June 4, 2025 प्रशासन ने मुआवजे की घोषणा की भगदड़ की घटना पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “विजय समारोह के दौरान एक बड़ी त्रासदी हुई. यह चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुआ। प्रशासन ने मृतकों के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. प्रशासन घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी.” स्टेडियम की क्षमता 35000, पहुंच गए 2-3 लाख प्रशंसक कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता. हमारी प्रशासन इस पर नेतृत्व नहीं करेगी. मैंने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और 15 दिन का समय दिया है. लोगों ने स्टेडियम के गेट भी तोड़ दिए. भगदड़ मच गई. किसी को इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी. स्टेडियम की क्षमता केवल 35,000 लोगों की है, लेकिन 2-3 लाख लोग आए.” The post Bengaluru Stampede: स्टेडियम की क्षमता 35000, पहुंच गए 2-3 लाख प्रशंसक, बेंगलुरु भगदड़ की होगी मजिस्ट्रेट जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मातम में बदली जीत की खुशी, RCB के जश्न में हुई मौतों पर आया BCCI का बयान

BCCI statement came on deaths during RCB celebration Bengaluru Stampede: बीसीसीआई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2025 (IPL 2025) जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के लिए तैयारियों में चूक को दोषी ठहराया जबकि आरसीबी टीम प्रबंधन ने कहा कि क्रिकेटप्रेमियों की भावनाओं के साथ हमदर्दी रखनी चाहिए. आरसीबी के 18 साल के इंतजार के बाद पहले आईपीएल खिताब जीतने से शहर में जश्न का माहौल था जो आज गम में बदल गया. स्टेडियम के बाहर लाखों की तादाद में प्रशंसक जुटे थे जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं सकी. इस भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है. कई घायल भी हुए हैं. सैकिया ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से कहा, ‘यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. यह लोकप्रियता का नकारात्मक पहलू है. लोग अपने क्रिकेटरों के लिए पागल हैं. आयोजकों को इसकी बेहतर योजना बनानी चाहिए थी. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनायें. मैं घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘इस स्तर के जीत के जश्न के आयोजन के लिये पर्याप्त एहतियात बरती जानी चाहिये थे और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखना था. कहीं न कहीं तो कोई चूक हुई है.’ उन्होंने कहा, ‘आईपीएल के इतने शानदार अंत के बाद यह रंग में भंग हो गया. पहले भी आईपीएल जीत के जश्न हुए हैं जैसे पिछले साल केकेआर के जीतने पर कोलकाता में हुआ था लेकिन वहां कुछ नहीं हुआ.’ उन्होंने पिछले साल हिंदुस्तान के टी20 विश्व कप जीतने के बाद मुंबई में हुए जश्न का उदाहरण दिया. 1 parade, 0 brains, & now 7 funerals. What kind of idiots plans a mass celebration without barricades, without strategy? This isn’t a celebration gone wrong, this is an administration that went brain-dead🤬#chinnaswamystadium #stampede #RCB pic.twitter.com/3kwnruvZws — Mastikhor 🤪 (@ventingout247) June 4, 2025 टी20 वर्ल्ड कप जीत पर मुंबई में उमड़ा था हुजूम उन्होंने कहा, ‘जब हमने टी20 विश्व कप जीता तो मुंबई में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर उसे सुचारू रूप से कराया. उम्मीद है कि कुछ और अप्रिय नहीं हो.’ सैकिया ने कहा, ‘कल अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल के दौरान भी स्टेडियम में 120000 दर्शक थे लेकिन बीसीसीआई की टीम ने स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की थी’ वहीं आरसीबी प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को क्रिकेटप्रेमियों की भावनायें समझनी चाहिये लेकिन कुप्रबंधन पर एक शब्द भी नहीं कहा. अरुण धूमल का भी बयान आया सामने उन्होंने कहा, ‘जो हमारे हाथ में है, हम उस पर नियंत्रण की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन हर स्तर पर सहयोग कर रही है लेकिन यह लोगों की भावनायें थीं. जीत के जश्न में एक दूसरे का ध्यान रखने के संदेशों के बावजूद ऐसे हालात बन गए.’ प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘हमें लोगों की भावनाओं को समझना होगा. उन्होंने संयम के साथ इस जीत के लिये 18 साल इंतजार किया है. हमें इस कमजोरी और भावनाओं के लिये उनके साथ हमदर्दी रखनी चाहिये.’ वहीं आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस त्रासदी के बारे में पता चला, उन्होंने आयोजकों से कार्यक्रम बंद करने के लिये कहा. धर्मशाला में मैच रद्द होने के बाद भी नहीं हुई अप्रिय घटना धूमल ने पीटीआई से कहा, ‘जिस भी जांच की जरूरत होगी, वह की जायेगी. यह बीसीसीआई का आयोजन नहीं था. यह दुखद और त्रासद है. जश्न यूं त्रासदी में बदल गया. अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी संवेदनायें. धूमल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था या नहीं. प्रशंसकों को बुलाया गया था या वे खुद आये थे. जब मैं आरसीबी अधिकारियों से बात कर रहा था तो स्टेडियम के भीतर इतना शोर था. उन्हें शायद पता नहीं था कि बाहर क्या हो रहा है. जब मैने उन्हें बताया तो उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि कार्यक्रम तुरंत बंद कराया जायेगा.’ उन्होंने कहा, ‘हमने आईपीएल के दौरान धर्मशाला में एक मैच रद्द कराया तो यह सुनिश्चित किया था कि सब सुरक्षित ढंग से बाहर निकल जाये. वहां एक भी व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ था.’ ये भी पढ़ें… विराट के आगे श्रेयस अय्यर को नहीं भूलना! धोनी-रोहित के बाद कैप्टन के सारे गुण तो दिखा दिए, अब और क्या? विराट से मिलने भागी-भागी आईं अनुष्का शर्मा, IPL 2025 जीतने के बाद विरुष्का का सेलीब्रेशन, देखें वीडियो ‘ये जीत पांच दर्जे नीचे’, IPL 2025 जीत से ज्यादा विराट को इससे है सबसे ज्यादा प्यार, खुद बताया The post मातम में बदली जीत की खुशी, RCB के जश्न में हुई मौतों पर आया BCCI का बयान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Train: यात्री से 20 रुपये ओवर चार्ज लेना रेलवे को पड़ा महंगा, डीआरएम ने दिया तत्काल जांच का आदेश

ललितांशु/ Bihar Train News: मुजफ्फरपुर. मुरादाबाद से मुजफ्फरपुर जा रही गाड़ी संख्या-12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को रेलवे का ‘ओवर चार्ज’ महंगा पड़ गया. महज 20 रुपए के अतिरिक्त शुल्क ने रेलवे को कटघरे में खड़ा कर दिया है. यात्री ने जब जुर्माने की रसीद में 20 रुपए ज्यादा देख कर शिकायत की, तो मामला डीआरएम मुरादाबाद और डीआरएम लखनऊ तक जा पहुंचा, उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं. यात्री प्रिंस कुमार ने बताया कि मुरादाबाद से मुजफ्फरपुर के लिए स्लीपर क्लास का किराया 480 रुपये निर्धारित है. यात्री को बगैर टिकट के कारण जुर्माना राशि 250 रुपये भी देनी पड़ी. इस हिसाब से कुल 730 रुपये का भुगतान करना था. लेकिन, जब टीटीई ने यात्री को रसीद थमाइ, तो उसमें 750 रुपये अंकित थे. यानी, निर्धारित राशि से 20 रुपये अधिक लिया गया. जिसके बाद यात्री ने रेलवे के अधिकारियों को बीते मंगलवार को सफर के दौरान एक्स सोशल हैंडल पर शिकायत की. बीस रुपए के छोटे से अंतर ने लिया बड़ा रूप यात्री ने तुरंत इस 20 रुपए के अंतर को पकड़ा और टीटीई से सवाल किया. संतोषजनक जवाब न मिलने पर यात्री ने रेलवे के उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज करा दी. 20 रुपये के इस छोटे से अंतर ने अब बड़ा रूप ले लिया है. यात्री ने सिर्फ शिकायत कर ही नहीं छोड़ी, बल्कि टीटीई की मनमानी से आहत होकर सीधे कंज्यूमर कोर्ट जाने की चेतावनी दे डाली है. अधिकारियों को रसीद की कॉपी उपलब्ध करायी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, डीआरएम मुरादाबाद और डीआरएम लखनऊ ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए हैं. अब देखना यह होगा कि यह 20 रुपये की गड़बड़ी किस अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही का नतीजा है, और इस पर क्या कार्रवाई होती है. बता दें कि यात्री ने अधिकारियों को रसीद की कॉपी भी शेयर किया है. ताकि जांच में तेजी आ सके. Also Read: Crime: प्रेम चढ़ा परवान तो किया अंतरजातीय विवाह, आठ साल बाद दूसरी के चक्कर में पहली प्रेमिका की कर दी हत्या The post Bihar Train: यात्री से 20 रुपये ओवर चार्ज लेना रेलवे को पड़ा महंगा, डीआरएम ने दिया तत्काल जांच का आदेश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top