Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahesh Navami 2025 आज, ऐसे करें शिव पार्वती की आराधना

Mahesh Navami 2025: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महेश नवमी के दिन व्रत रखने और भगवान शिव एवं माता पार्वती की श्रद्धा से पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और संतुलन बना रहता है. इस दिन व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. मान्यता है कि यह व्रत पितृ दोष, विवाह में आ रही रुकावटें और पारिवारिक क्लेश को दूर करता है.हालांकि यह पर्व विशेष रूप से माहेश्वरी समाज द्वारा मनाया जाता है, लेकिन शिव भक्तों के लिए यह दिन अत्यंत शुभ होता है और सभी श्रद्धालु इस दिन शिव-पार्वती की पूजा करके उनके कृपापात्र बन सकते हैं. महेश नवमी का शुभ मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार महेश नवमी का पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. वर्ष 2025 में यह पर्व 4 जून, बुधवार को मनाया जाएगा. नवमी तिथि की शुरुआत 3 जून 2025 को रात 9:56 बजे से होगी और इसका समापन 4 जून 2025 को रात 11:54 बजे होगा. चूंकि नवमी तिथि का उदयकाल 4 जून को होगा, इसलिए महेश नवमी का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा. खास बात यह है कि इस दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योगों का भी संयोग बन रहा है, जो पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जाता है. महेश नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त महेश नवमी की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त को विशेष रूप से श्रेष्ठ माना गया है. वर्ष 2025 में यह मुहूर्त 4 जून को सुबह 4:02 बजे से 4:43 बजे तक रहेगा. इस शुभ समय में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से अत्यंत पुण्य की प्राप्ति होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. महेश नवमी पूजा विधि इस दिन प्रातः काल स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण करें. पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें. एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियाँ स्थापित करें. सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें, फिर शिवजी को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित करें. माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. फिर एकाग्र चित्त होकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके बाद महेश नवमी व्रत कथा का श्रवण या पाठ करें. भगवान को खीर या मौसमी फलों का भोग लगाएं. यदि संभव हो तो इस दिन रुद्राभिषेक अवश्य करें, यह विशेष फलदायी होता जाता है. अंत में शिव-पार्वती की आरती करें और उपस्थित लोगों में प्रसाद वितरित करें. महेश नवमी पूजा के फायदे इस विधि से पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, संतान सुख, और समृद्धि की प्राप्ति होती है. महेश नवमी का व्रत भगवान शिव की कृपा पाने का अद्भुत अवसर माना जाता है. The post Mahesh Navami 2025 आज, ऐसे करें शिव पार्वती की आराधना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टूटे दिल की सुने कौन सिसकी! प्रीति जिंटा के रिएक्शन ने तोड़ा दिल, हार के बाद सबको संभालती-गम छुपाती रहीं, वीडियो

IPL 2025 Final Preity Zinta Reaction: 18 साल के लंबे इंतजार और कई नाकामियों के बाद विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरकार आईपीएल 2025 की बहुप्रतीक्षित ट्रॉफी जीत ली. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 6 रन पीछे रह गया और 184 रन ही बना सका. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली के रोते हुए और अपने साथियों को गले लगाते हुए भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इसी बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिर मैदान में आईं. गईं, अपनी टीम पंजाब किंग्स की हार के बाद वे भी भावुक हुईं. हर मैच में टीम के 12वें खिलाड़ी की तरह प्रीति जिंटा ने अपनी टीम को संभाला. लेकिन स्पोर्ट्स की रीत ही यही है, आखिरी मैच में जीत की बाजी जिसके हाथ आए वही विजेता होता है.  हार के बाद प्रीति जिंटा बेहद उदास नजर आईं. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रीति जिंटा को मैदान में उतरते हुए और अपनी टीम के खिलाड़ियों को सांत्वना देते हुए देखा गया. सफेद और लाल रंग की पारंपरिक कुर्ता पहने प्रीति भावुक होकर कप्तान श्रेयस अय्यर के पास पहुंचीं. तस्वीरों में उनकी आंखें नम और चेहरा मायूसी से भरा हुआ दिखा. अगर आरसीबी 18 साल से फाइनल जीतने का इंतजार कर रही थी, तो पंजाब का हाल भी यही था. 11 साल बाद एक बार खिताबी सफर तय करने के बाद उसे फिर से निराशा मिली.  Just feeling bad for Preity Zinta madam🥹.#PBKSvsRCB #preityzinta #RajatPatidar pic.twitter.com/NRWS0r95z1 — Aminur Barbhuiya (@aminur_2006) June 3, 2025 प्रीति जिंटा 2008 से पंजाब किंग्स की सह-मालकिन रही हैं. उनकी टीम के प्रति भावनात्मक जुड़ाव, स्टेडियम में नियमित मौजूदगी और खिलाड़ियों को समर्थन देने की लगन ने उन्हें आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी मालिकों में से एक बनाया. प्रीति और विराट की तस्वीरें शेयर करते हुए एक फैन ने एक्स/ट्विटर पर लिखा, “भाई, ये भी तो 18 साल से इंतजार ही कर रही है” (साथ में रोने वाला इमोजी). एक प्रीति जिंटा फैन ने लिखा, “मैं तो IPL देखता भी नहीं, लेकिन फिर भी चाहता था कि पंजाब किंग्स जीते… बस प्रीति की मुस्कान देखने के लिए!” एक अन्य ने प्रतिक्रिया दी, “प्रीति जिंटा डिज़र्व करती हैं कि आईपीएल 2025 फाइनल जीतें.” अंत में एक यूजर ने लिखा, “प्रीति जिंटा के लिए दुख हो रहा है… वह भी तो सालों से इंतजार कर रही हैं! अच्छा स्पोर्ट्सा पंजाब किंग्स!” Preity Zinta deserves to win IPL 2025 Final 🤌🏼 #iplfinal2025 #PreityZinta pic.twitter.com/2ppqst13nX — Reena pandey (@reenapandeyjpr) June 3, 2025 IPL 2025 Final मैच का कैसा रहा हाल अहमदाबाद में स्पोर्ट्से गए इस फाइनल में कोहली के 43 रन की बदौलत आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए और क्रुणाल पांड्या व जोश हेजलवुड की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया. पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर (1) का अहम विकेट रोमारियो शेफर्ड ने लेकर मैच का पासा पलट दिया. अंत में शशांक सिंह ने 61 रन बनाए, लेकिन पंजाब किंग्स 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सका. विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरकार 18 साल के लंबे इंतजार और कई असफलताओं को पीछे छोड़ते हुए पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल खिताब जीत लिया.  RCB की जीत के बाद विजय और सिद्धार्थ माल्या भी हुए भावुक, विराट को याद करते हुए कहा- 18 साल से…  ‘निराश हूं, लेकिन फिर आउंगा’, हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया किस खिलाड़ी ने छीन लिया मैच, अगले सीजन के लिए भरी हुंकार ‘मैंने कभी नहीं सोचा…’, जीत के बाद क्या-क्या नहीं बोले विराट कोहली, RCB-फैंस-करियर-भगवान सबके लिए खोल दिया दिल The post टूटे दिल की सुने कौन सिसकी! प्रीति जिंटा के रिएक्शन ने तोड़ा दिल, हार के बाद सबको संभालती-गम छुपाती रहीं, वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Raxaul Border: भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, रक्सौल बॉर्डर पर फिर पकड़ाया चीनी नागरिक

Raxaul Border: रक्सौल. एसएसबी जवानों ने मंगलवार की देर शाम को बिहार के पूर्वी चंपारण में रक्सौल मैत्री पुल पर चीनी नागरिक हुजेसी (26) को नेपाल से हिंदुस्तान में घुसपैठ करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया. वह नेपाल के रास्ते बिना वैध वीजा हिंदुस्तान में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. चीनी नागरिक नेपाली दोस्त के साथ बॉर्डर क्रॉस करने का प्रयास कर रहा था. इस दौरान नेपाली नागरिक नागरिकता प्रमाण-पत्र दिखाकर आगे बढ़ गया. वहीं, चीनी नागरिक के पास वैध दस्तावेज नहीं होने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया. चीन का पासपोर्ट बरामद चीनी नागरिक के पास से उसका पासपोर्ट बरामद हुआ है. वह चीन के सेंडांग का रहनेवाला है. हालांकि, वह नेपाल कब आया व हिंदुस्तान में किस साजिश के तहत घुसपैठ कर रहा था, स्पष्ट नहीं हो सका है. जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है. चीनी नागरिक नेपाल में किसी चीनी प्रोजेक्ट में काम करता है. एसएसबी 47वीं बटालियन के पोस्ट इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चीनी नागरिक को हरैया पुलिस को सौंपा जा रहा है. इसके पूर्व बीते माह इसी बॉर्डर पर चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. नेपाल के नागरिक से हो रही पूछताछ जानकारी के अनुसार, हुजेसी के साथ एक नेपाली गाइड भी पकड़ा गया है, जो उसे गाइड के तौर पर हिंदुस्तान में प्रवेश दिलाने में मदद कर रहा था. एसएसबी के जवानों ने जब दोनों को रोका और जांच की, तब पाया कि चाइनीज नागरिक के पास हिंदुस्तान में प्रवेश के लिए कोई वैध वीजा या दस्तावेज मौजूद नहीं था. फिलहाल दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं नेपाली गाइड से भी यह जानने की कोशिश हो रही है कि वह इस काम में कैसे शामिल हुआ और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है. एक माह के अंदर पांच गिरफ्तार पिछले एक महीने के भीतर हिंदुस्तान-नेपाल सीमा से अब तक पांच चाइनीज नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इतनी कम अवधि में इतनी संख्या में विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं. सीमा पर गश्त और निगरानी को और सख्त कर दिया गया है. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है. सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि देश की सुरक्षा में कोई सेंध न लग सके. चीनी दूतावास ने दी चेतावनी इधर, काठमांडू में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को हिंदुस्तानीय सीमा के करीब न जाने की चेतावनी दी है. यह चेतावनी तब आई है, जब पिछले कुछ दिनों में हिंदुस्तान के क्षेत्र की जासूसी करने के आरोप में दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. ये दोनों नागरिक हिंदुस्तान-नेपाल सीमा पर संवेदनशील हिंदुस्तानीय सैन्य प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और वीडियो बना रहे थे. शुक्रवार को दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पोस्ट किया गया, यह पिछले महीने में तीसरा ऐसा रिमाइंडर था. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post Raxaul Border: हिंदुस्तान में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, रक्सौल बॉर्डर पर फिर पकड़ाया चीनी नागरिक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Love Rashifal: आज 4 जून को सिंह और मकर राशि वाले अपने उपर संयम रखें, जानें बाकी राशियों का हाल

Aaj Ka Love Rashifal 04 June 2025: आज 04 जून 2025 को प्रेम जीवन में नए अवसर और चुनौतियाँ दोनों देखने को मिल सकती हैं. जहां कुछ राशियों को भावनात्मक जुड़ाव मिलेगा, वहीं कुछ को अपने रिश्तों में धैर्य रखने की सलाह दी जाती है. जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का लव राशिफल. मेष (Aries) आज पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा. रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. सिंगल लोगों की लव लाइफ में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है.Love Tip: खुले मन से बात करें.  पढ़े अपना आज 4 जून 2025 का राशिफल  वृषभ (Taurus) आपसी समझ और भरोसे से रिश्ता मजबूत होगा. किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन बातचीत से हल निकाल पाएंगे.Love Tip: अहंकार को बीच में न लाएं. मिथुन (Gemini) आज का दिन रोमांटिक रहेगा. पुराने रिश्तों में फिर से प्यार जग सकता है. सिंगल लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है.Love Tip: पुराने मतभेद भूलें. कर्क (Cancer) पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं. भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा. विवाहित लोगों के लिए दिन अनुकूल है.Love Tip: अपने मन की बात साझा करें. सिंह (Leo) लव लाइफ में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है. गलतफहमियों से बचें और शांति से बात करें.Love Tip: ईगो को नियंत्रित रखें. कन्या (Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. रिश्तों में पारदर्शिता रखें, तभी प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा.Love Tip: प्रेम के लिए खुद पहल करें. तुला (Libra) प्रेम संबंध में स्थिरता आएगी. पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है. सिंगल लोगों को कोई खास मिल सकता है.Love Tip: रिश्ते में रोमांस बढ़ाएं. वृश्चिक (Scorpio) पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं. अपने दिल की बात कहने का अच्छा समय है. विवाहित जातकों को सहयोग मिलेगा.Love Tip: ईमानदारी से पेश आएं. धनु (Sagittarius) रोमांटिक मूड रहेगा. कहीं घूमने या डेट पर जाने का प्लान बन सकता है. नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं.Love Tip: भावनाओं को खुलकर जाहिर करें. मकर (Capricorn) पार्टनर से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. संयम रखें और सही समय पर बात करें.Love Tip: जल्दबाजी में निर्णय न लें.  कुंभ (Aquarius) प्यार में नया मोड़ आ सकता है. सिंगल लोगों को अच्छी समाचार मिल सकती है. पार्टनर की सराहना करें.Love Tip: रिश्ते में उत्साह बनाए रखें. मीन (Pisces) आज दिल की बात कहने का समय है. लव लाइफ में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी. पुराने झगड़े खत्म हो सकते हैं.Love Tip: रोमांटिक बनें. The post Aaj Ka Love Rashifal: आज 4 जून को सिंह और मकर राशि वाले अपने उपर संयम रखें, जानें बाकी राशियों का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Panchang: आज 4 जून 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 4 June 2025: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं आज  4 जून के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय… आज बुधवार 4 जून 2025 का पंचांग ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी रात -01:41 उपरांत दशमीश्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47सूर्योदय 04:58सूर्यास्त-06:37सूर्योदय कालीन नक्षत्र- उत्तराफाल्गुन समस्त उपरांत उत्तराफाल्गुन ,योग – वज्र ,करण -कौ ,सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- वृष , चंद्रमा- सिंह , मंगल-कर्क , बुध- वृष , गुरु-मिथुन ,शुक्र-मेष ,शनि-मीन ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह  पढ़े अपना आज 4 जून 2025 का राशिफल  चौघड़िया- बुधवार प्रातः06:00 से 07:30 लाभप्रात:07:30 से 09:00 तक अमृतप्रातः 09:00 से 10:30 तक कालप्रातः10:30 से 12:00 शुभदोपहर:12:00 से 1:30 तक रोगदोपहरः01:30 से 03:00 तक उद्वेगशामः03:00 से 04:30 तक चरशामः04:30 से 06:00 तक लाभउपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें।आराधनाः ॐ गं गणपतये नमःखरीदारी के लिए शुभ समयःप्रात:07:30 से 09:00 तकराहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तकदिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर ..अथ राशि फलम्.. The post Aaj Ka Panchang: आज 4 जून 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: मेष, कन्या, मीन समेत इन राशियों के लिए दिन कैसा, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 June 2025  : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें… मेष राशि आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से राहत महसूस करेंगे. मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल मालिश फायदेमंद होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सकारात्मक सोच वाले दोस्तों के साथ समय बिताएं. कोई पौधा लगाना शुभ रहेगा. धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भाग लेने के लिए दिन उत्तम है. जीवनसाथी के साथ हल्का तनाव हो सकता है.शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला वृष राशि आज जीवन में प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं, बस आत्मविश्वास बनाए रखें. कोई भी निवेश सोच-समझकर करें, चालाकी भरी योजनाओं से दूर रहें. बच्चों से टकराव तनाव का कारण बन सकता है, इसलिए संयम से काम लें.शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम मिथुन राशि आज स्पोर्ट्सकूद या फिजिकल एक्टिविटी से आप खुद को ताजगी से भरपूर पाएंगे. पैसों की स्थिति सुधरेगी और ज़रूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा. प्रेम जीवन में मिठास घुलेगी. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. वैवाहिक जीवन में भी सुखद समय बितेगा.शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला कर्क राशि बाहरी दुनिया आपको खुशहाल समझ सकती है, लेकिन आपके भीतर कोई बात आपको परेशान कर सकती है. फालतू खर्चों से बचें. तनाव रहेगा, लेकिन परिवार का सहयोग राहत देगा.शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला सिंह राशि बच्चों का साथ दिन को खास बना देगा. उबाऊ दिन को ख़ुशनुमा बनाने के लिए बाहर डिनर की योजना बनाएं. लंबे समय के निवेश से बचें और दोस्तों के साथ हल्के-फुल्के पल बिताएं. जीवनसाथी के साथ स्नेह और अपनापन बढ़ेगा.शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: गुलाबी कन्या राशि हालांकि दिन व्यस्त रहेगा, फिर भी सेहत अच्छी बनी रहेगी. लम्बे समय से रुके बिल और उधार अब चुकाना आसान होगा. प्रेम की भावना जीवन में नया रंग भर सकती है. पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं.शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद तुला राशि कानूनी मसलों को लेकर तनाव संभव है. वित्तीय मामलों में सजग रहें. जरूरतमंदों की मदद से आपको संतोष मिलेगा. प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई महसूस करेंगे. किसी भी अफवाह पर आंख मूंदकर यकीन न करें.शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: काला वृश्चिक राशि अपनी ऊर्जा को आत्मविकास में लगाएं. आर्थिक लाभ सीमित रहेगा, लेकिन स्पष्ट होगा. विवादों को नज़रअंदाज करें और प्रेम संबंधों में रोमांच का अनुभव होगा. किसी बहस में उलझने से बचें.शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: पीला धनु राशि मुश्किल हालात में धैर्य और सकारात्मक सोच आपके सबसे बड़े हथियार होंगे. फिजूलखर्च से बचें. दूसरों की परेशानी को खुद पर हावी न होने दें. खुद की शांति को प्राथमिकता दें.शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी मकर राशि आज का दिन संयम और समझदारी से काम लेने का है. अनावश्यक खर्चों से बचें. बच्चों के कारण दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन प्यार से उन्हें समझाएं. आज सैर-सपाटा मन को प्रसन्न करेगा.शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: नीला कुंभ राशि नशे की आदत छोड़ने के लिए बेहतरीन दिन है. अनचाहे खर्चों से आर्थिक तनाव बढ़ सकता है. घर के माहौल में बदलाव की योजना हो, तो सबकी राय ज़रूर लें.शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा मीन राशि किसी संत या गुरु का आशीर्वाद मन को शांति देगा. धन के मामलों में सावधानी रखें. रिश्तेदारों के साथ छोटी यात्रा लाभदायक होगी. प्रेम संबंधों को संभालकर रखें, आज का दिन आत्मविकास के लिए उत्तम है.शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला The post Aaj Ka Rashifal 4 June 2025: मेष, कन्या, मीन समेत इन राशियों के लिए दिन कैसा, पढ़े अपना आज का राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB की जीत के बाद विजय और सिद्धार्थ माल्या भी हुए भावुक, विराट को याद करते हुए कहा- 18 साल से…

IPL 2025 Final RCB vs PBKS: विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरकार 18 साल की नाकामियों और निराशाओं को पीछे छोड़ते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली. उन्होंने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. जैसे ही जीत तय हुई, विराट कोहली मैदान पर घुटनों के बल बैठकर रो पड़े और उनकी आंखों से खुशी के आंसू बहने लगे. आरसीबी के फैंस, जो वर्षों से ‘ई साला कप नामडे’ का सपना देख रहे थे, उनकी आंखें भी नम हो गईं. वहीं टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या और उनके बेटे का रिएक्श भी सामने आया.   विजय माल्या ने कहा कि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की नींव रखी थी, तब उनका सपना था कि आईपीएल की ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंचे. उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि उन्हें कोहली जैसे युवा खिलाड़ी को चुनने का अवसर मिला, जो पूरे 18 साल तक आरसीबी के साथ जुड़े रहे. उन्होंने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को भी टीम में शामिल करने को सम्मान की बात बताया और कहा कि ये सभी खिलाड़ी आरसीबी के इतिहास में अमिट छाप छोड़ चुके हैं. अंततः, उनका सपना साकार हुआ और ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंची. उन्होंने टीम और प्रशंसकों को बधाई देते हुए लिखा, “ई साला कप बेंगलुरु बरुते!” (Vijay Mallya Reaction on RCB IPL Win) When I founded RCB it was my dream that the IPL trophy should come to Bengaluru. I had the privilege of picking the legendary King Kohli as a youngster and it is remarkable that he has stayed with RCB for 18 years. I also had the honour of picking Chris Gayle the Universe Boss… — Vijay Mallya (@TheVijayMallya) June 3, 2025 वहीं, विजय के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें आरसीबी के आईपीएल चैंपियन बनने का भावुक क्षण कैद है. वीडियो में दिखता है कि शशांक सिंह आखिरी गेंद पर छक्का लगाते हैं और विराट कोहली मैदान पर चेहरा छिपाकर रोते नजर आते हैं. इस जीत से सिद्धार्थ बेहद खुश और भावुक दिखे. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “18 साल बाद ट्रॉफी मिली है… मेरे पास शब्द नहीं हैं कि क्या कहूं.” (Siddharth Mallya Reaction on RCB IPL Win) View this post on Instagram A post shared by Sid (@sidmallya) IPL 2025 RCB vs PBKS मैच का हाल आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (35 गेंदों पर 43 रन), मयंक अग्रवाल (24), रजत पाटीदार (26) और लिविंगस्टोन (25) की बदौलत 190/9 रन बनाए. पंजाब की ओर से काइल जैमीसन ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट लिए और अर्शदीप ने आखिरी ओवर में 3 विकेट लेकर आरसीबी को 200 तक नहीं पहुंचने दिया. जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 184/7 रन ही बना सकी. क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर दो अहम विकेट झटके. पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 22 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर एक रन पर आउट हो गए और अन्य बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि शशांक सिंह ने 30 गेंदों पर 61 रन की तेज पारी स्पोर्ट्सकर जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर में पंजाब को 29 रन चाहिए थे, जिसे जोश हेजलवुड की सटीक गेंदबाजी ने हासिल नहीं होने दिया.  ‘निराश हूं, लेकिन फिर आउंगा’, हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया किस खिलाड़ी ने छीन लिया मैच, अगले सीजन के लिए भरी हुंकार 18 साल की तपस्या रंग लाई, 18 नंबर की जर्सी पहन विराट ने उठाई पहली IPL ट्रॉफी विराट से मिलने भागी-भागी आईं अनुष्का शर्मा, IPL 2025 जीतने के बाद विरुष्का का सेलीब्रेशन, देखें वीडियो The post RCB की जीत के बाद विजय और सिद्धार्थ माल्या भी हुए भावुक, विराट को याद करते हुए कहा- 18 साल से… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime : छपरा के सब्जी बाजार में सरेआम मर्डर, चाकू गोद कर छात्र की हत्या

Bihar Crime: छपरा. बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने सारण में चाकूबाजी की है. छपरा नगर थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. छपरा में बदमाशों ने एक छात्र की चाकू मारकर बेरहमी से जान ले ली. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट के पास की है. मंगलवार को राहत रोड स्थित सीढ़ी घाट के पास अज्ञात अपराधियों ने एक 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. सब्जी खरीदने गया था युवक मृतक की पहचान मिशन रोड निवासी राजू श्रीवास्तव के बेटे अभिजीत श्रीवास्तव के रूप में की गई है, जिसने इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा पास की थी. परिजनों के अनुसार, अभिजीत घर से बाजार सब्जी लेने के लिए निकला था, लेकिन लौटकर वापस नहीं आया. कुछ देर बाद राहगीरों ने सूचना दी कि सीढ़ी घाट के पास एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जांच में जुटी पुलिस नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और आक्रोश का माहौल है. शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post Bihar Crime : छपरा के सब्जी बाजार में सरेआम मर्डर, चाकू गोद कर छात्र की हत्या appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gangwar in Ara: आरा में गैंगवॉर, फायरिंग में डबल मर्डर से सनसनी

Gangwar in Ara: आरा. बिहार के भोजपुर जिले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के रतनाढ़ गांव की है. रतनाढ़ गांव में यह गैंगवार हुआ है. दोनों मृतक आपराधिक चरित्र के थे. मृतकों में दोनों पक्षों का एक-एक आदमी शामिल है. दोनों पक्षों की तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरातफरी मच गई. दोनों पक्षों से एक एक की मौत घटना को इलाके में गैंगवॉर की चर्चा भी तेज हो गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के खोखे भी बरामद हुए हैं. वहीं जानकारी देते हुए एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से एक-एक आदमी की मौत हुई है. जांच के बाद ही पता चलेगा कि गैंगवॉर है या आपसी दुश्मनी में यह घटना घटी है. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है. हाल के दिनों में ऐसी दूसरी घटना इससे हाल ही में बक्सर में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी. तीनों मृतक भाई थे. पांच भाइयों को गोली मारी गई थी. वहीं विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर बिहार प्रशासन पर हमलावर है. विपक्ष का कहना है कि लगातार गैंगवार हो रहा है, जहां तहां फायरिंग हो रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धड़े बैठी है. इधर पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करेगी. Also Read: Folk Band: मिथिला का ‘फोक बैंड’ रसनचौकी, इन पांच वाद्ययंत्रों पर कभी नहीं बजता शोक धुन The post Gangwar in Ara: आरा में गैंगवॉर, फायरिंग में डबल मर्डर से सनसनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘निराश हूं, लेकिन फिर आउंगा’, हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया किस खिलाड़ी ने छीन लिया मैच, अगले सीजन के लिए भरी हुंकार

IPL 2025 Final RCB vs PBKS Shreyas Iyer Statement Post Match: आईपीएल के 18वें सीजन के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल टूटने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर निराश दिखे. पिछले साल केकेआर को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस ने मंगलवार रात को अहमदाबाद में छह रन की मामूली हार के साथ पंजाब को आईपीएल खिताब हारते हुए देखा. बेंगलुरु ने जहां खुशी, पीड़ा और दुख का अनुभव किया, वहीं श्रेयस और पूरे पंजाब खेमे में यह भावना घर कर गई क्योंकि ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का उनका इंतजार एक और साल के लिए बढ़ गया.  अय्यर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो निराश हूं, लेकिन जिस तरह से हमारे खिलाड़ी इस अवसर पर आए, जिस तरह से हमने इसका लुत्फ उठाया, वह बेदाग नहीं था, लेकिन इसका श्रेय प्रबंधन, सहयोगी स्टाफ और हर उस व्यक्ति को जाता है जिसने इसमें भाग लिया और योगदान दिया. जिस तरह से मालिकों ने हमारा समर्थन किया, वह भी अद्भुत था. MI के खिलाफ पिछले गेम को देखते हुए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि 200 का स्कोर बराबर था. उन्होंने (RCB) शानदार गेंदबाजी की, खासकर क्रुणाल, उनके पास काफी अनुभव है, उन्होंने काफी समय तक ऐसा किया है. मेरा मानना ​​है कि यही टर्निंग पॉइंट था. मुझे इस टीम में शामिल हर व्यक्ति पर बहुत गर्व है.” साथी खिलाड़ियों की भरपूर तारीफ की पंजाब इस सीजन से बहुत सारी सकारात्मक चीजों के साथ बाहर निकलेगा. प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सहित युवा प्रतिभाओं ने उच्च जोखिम, उच्च इनाम वाले दृष्टिकोण से निपटने की अपनी आदत से क्रीज पर चमक बिखेरी. श्रेयस ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, “बहुत से युवा खिलाड़ी हैं जो अपना पहला सीजन स्पोर्ट्स रहे हैं, उन्होंने बहुत निडरता दिखाई है. हम उनके बिना यहां नहीं होते. उन्हें बधाई. मुझे यकीन है कि जब वे अगले साल आएंगे, तो वे अपने साथ बहुत अनुभव लेकर आएंगे. हम इसके इर्द-गिर्द कुछ रणनीति और रणनीति बना सकते हैं ताकि हम कुछ अच्छा क्रिकेट स्पोर्ट्स सकें.” अगले सीजन फिर ट्रॉफी जीतने आएंगे सीजन खत्म होने के बाद, श्रेयस ने अगले सीजन में अपनी किस्मत बदलने और अगले सीजन में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने का साहसिक संदेश दिया. उन्होंने कहा, “हमें यहां रहना है और अगले साल ट्रॉफी जीतनी है. जिस तरह से हम हर बार आए और यह कहते हुए कि हम यह गेम जीत सकते हैं. उम्मीद है कि हम अगले सीजन में यहां होंगे और कुछ अच्छा क्रिकेट स्पोर्ट्सेंगे.” IPL 2025 Final RCB vs PBKS मैच का हाल पहली पारी में आरसीबी के कारनामों के बाद, पंजाब को अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए 191 रन का लक्ष्य मिला. पंजाब ने अधिकांश समय तक खुद को जीवित रखा, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से उनकी फिनिश लाइन से आगे जाने की संभावना कम होती गई. जबकि आरसीबी के प्रत्येक गेंदबाज ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया, लेकिन अनुभवी क्रुणाल पांड्या ने आकर्षक फाइनल में श्रेयस का ध्यान आकर्षित किया.  क्रुणाल ने वही किया जो उन्होंने पूरे सीजन में अपने खिलाफ स्पोर्ट्सने वाले विरोधियों के साथ किया था. उन्होंने अपनी नियंत्रित लाइन और लेंथ से पंजाब के बल्लेबाजों को अपने इशारों पर नचाया. अनुभवी ऑलराउंडर ने अपने चार ओवर के स्पेल में पंजाब के बल्लेबाजों की रन गति को सीमित रखा और 4.20 की औसत से 17 रन देकर प्रभसिमरन सिंह और जोश इंगलिस के बेशकीमती विकेट चटकाए, जो दोनों टीमों में सर्वश्रेष्ठ है. आखिर में शशांक ने धूम धड़ाका मचाया और 30 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 61 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में जरूरी 29 रन में से केवल 22 बटोर सके और उनकी टीम 184 रन ही बना सकी.   ‘ये जीत पांच दर्जे नीचे’, IPL 2025 जीत से ज्यादा विराट को इससे है सबसे ज्यादा प्यार, खुद बताया साई सुदर्शन ने झटके चार, वैभव सूर्यवंशी से लेकर सूर्यकुमार और CSK तक IPL 2025 में अवार्ड विनर्स की पूरी लिस्ट ट्रॉफी जीत के बाद ई साला कप नामडू…, डिविलियर्स, गेल और विराट का जश्न, RCB साथियों ने दिल की बातें भी की साझा The post ‘निराश हूं, लेकिन फिर आउंगा’, हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बताया किस खिलाड़ी ने छीन लिया मैच, अगले सीजन के लिए भरी हुंकार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top