Hot News

June 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : पाइप फटने से घरों और खेत में फैली छाई

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल में डीवीसी के पावर प्लांट से ऐश पौंड तक जाने वाली एक और पाइप लाइन सोमवार को फट गयी. सोमवार को मुर्गी फार्म के समीप काफी दिनों से बंद पांच नंबर पाइप लाइन को चालू किया गया था. दोपहर में उक्त पाइप फट गया. जब तक पाइप को पावर प्लांट से बंद किया जाता, तब तक छेदी महतो के खाली पड़े खेत और तपेश्वर रजक व मिथिलेश रजत के घर व आंगन में घुटने तक छाईयुक्त पानी भर गया. इससे कई सामान बर्बाद हो गये. दीवार भी प्रेशर से क्षतिग्रस्त हो गयी. इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये. सोमवार व मंगलवार को कामगार व संवेदक पाइप की मरम्मत के लिए पहुंचे, लेकिन गोविंदपुर के रैयत व ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया. मालूम हो कि छह माह पूर्व भी एक पाइप फट गया था और लोगों को नुकसान हुआ था. इसके विरोध में ग्रामीणों ने अभी तक मरम्मत कार्य नहीं होने दिया है. जानकारी के अनुसार पांच पाइप लाइनों में से दो फट गये हैं और दो पाइप पूर्व से ही जाम हैं. अब महज एक पाइप से छाई जा रही है. किसी कारणवश उक्त पाइप भी फटा तो प्रबंधन को 500 मेगावाट वाले ए पावर प्लांट से उत्पादन बंद कर पड़ सकता है. मामले को लेकर सिविल के प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि पाइप फटने के मामले की जानकारी नहीं है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : पाइप फटने से घरों और खेत में फैली छाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

बोकारो, विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर मंगलवार को तंबाकू के दुष्परिणाम के थीम ‘उज्ज्वल उत्पाद, अंधकारमय इरादा, अपील का पर्दाफाश’ विषय पर बाइक रैली निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के नेतृत्व में निकली रैली की शुरुआत सेक्टर पांच पत्थरकट्टा चौक से हुई. सिविल सर्जन डॉ भूषण प्रसाद ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य बोकारो के युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है. ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे के अनुसार झारखंड में 13 से 15 आयु वर्ग के 5.1 प्रतिशत स्कूली छात्र किसी न किसी रूप से तंबाकू का सेवन करते हैं. यह शिशु ज्यादातर अपने दोस्त के प्रेरित करने पर तंबाकू का सेवन करते हैं, जिनको जागरूक करने के लिए बोकारो जिले में स्कूल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, जागरूकता रथ, सहिया द्वारा रैली का आयोजन, बाइक रैली आदि का आयोजन समय समय पर किया जाता है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्कूल जागरूकता कार्यक्रम के तहत कुल 18083 बच्चों को जागरूक किया गया. विभिन्न गतिविधियां की जा रही आयोजित जिला परामर्शी मो असलम ने बताया कि बोकारो जिले में बच्चों, युवाओं एवं आम जनता को तंबाकू उत्पादों के अप्रत्यक्ष, भ्रामक, प्रचार प्रसार एवं आकर्षण से अवगत कराने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधि शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसमें अभी तक ग्रामीण स्तर पर 46 ग्राम पंचायतों को जन जागरूकता के लिए ग्रामीण स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति का गठन किया जा चुका है. नोडल पदाधिकारी एनसीडी डॉ सुधा सिंह ने बताया कि जो बच्चा तंबाकू के नशा की गिरफ्त में आ गया है. वह छोड़ना चाहता है तो ऐसे युवाओं को तंबाकू नशा मुक्ति केंद्र से जोड़ा जाये. रैली में डाॅ सेलिना टुडू, डीपीएम दीपक कुमार, डीडीएम कुमारी कंचन, आरती कुमारी मिश्रा, छोटेलाल दास व सिविल सर्जन कार्यालय के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

चंद्रपुरा. बकरीद को लेकर कई थानों में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. चंद्रपुरा थाना में सीओ नरेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई. उन्होंने कहा कि किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देना है. यह क्षेत्र हमेशा से शांति का रहा है. प्रमुख चांदनी परवीन ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की. पुलिस पदाधिकारी कुंदन पासवान ने कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रहेगी. मौके पर थाना के कुलदीप महतो, माधो टुडू, मुखिया अनुग्रह नारायण सिंह, उप प्रमुख रिंकी कुमारी सहित बिनोद दास, गणेश तिवारी, इस्लाम अंसारी, सूरज कुमार आदि थे. गांधीनगर. गांधीनगर थाना में हुई बैठक की अध्यक्षता बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने की. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना हो तो तुरंत पुलिस प्रशासन को जानकारी दें. सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. आपत्तिजनक पोस्ट किया तो कार्रवाई की जायेगी. नमाज के समय पुलिस ईदगाह व मस्जिद के सामने पुलिस की तैनाती रहेगी. गश्ती भी की जायेगी. बैठक में थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, एसआइ रवि नारायण झा, एएसआइ राजेश छतरी, कांग्रेस नेत्री पम्मी सिंह, आनंद सिंह, अफजल अनीस, मुन्ना सिंह, मो सरफुद्दीन, असलम मास्टर, शेर मोहम्मद, गोपाल नारायण सिंह, शेखर पासवान, बलाल अनीस, नसीम खान, संजय हरि, रिफत अली, मो अरशद, कालीचरण रवानी, मृत्युंजय कुमार रवानी थे. बेरमो. पेंक-नारायणपुर थाना में सीओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. सीओ ने कहा कि बकरीद पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं. लोगों ने कहा कि बकरीद की नमाज सुबह सात से नौ बजे के बीच अदा की जायेगी. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने सभी से पर्व को शांति और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की. बैठक में आजसू नेता टिकैत महतो, मुखिया मोहन महतो, गुरु प्रसाद पटेल, भुवनेश्वर राम तुरी, बसारत अंसारी, मोईनुद्दीन अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, खुर्शीद आलम, शहाबुद्दीन अंसारी, कमरूद्दीन अंसारी, कुतुबुद्दीन अंसारी, मंजुल आलम, पुलिस पदाधिकारी घनश्याम रवि, पीनियस मुंडा, रंजन सिंह, नरेंद्र तिवारी, उमेश उजागर, कमल प्रसाद, नरेश तुरी, अशोक महतो, तुलसी प्रसाद आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : सुदामडीह में रेलवे अंडरपास निर्माण को ले आठ घंटे बंद रहा परिचालन

Dhanbad News : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन अंतर्गत सुदामडीह रिवर साइड स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण के लिए मंगलवार को सुबह 10.35 बजे से संध्या 6.35 बजे तक रेल यातायात बंद रहा. आठ घंटे आवागमन बाधित होने से फाटक से होकर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसको लेकर कई गाड़ियों का रूट बदला गया था, तो कई गाड़ियों को रद्द कर दिया गया था. आद्रा डिवीजन के वरिष्ठ मंडल अभियंता प्रेम प्रकाश ने बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत अंडरपास 14 पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. उसका एलसी गेट बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि सुदामडीह रिवर साइड का बंद लेवल क्रॉसिंग अंडरपास लाइन आठ घंटे में चालू हो गयी. यहां अंडरपास चार माह के अंदर चालू हो जायेगा. इसी के साथ एलसी फाटक पूर्ण रूप से बंद कर दिया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : सुदामडीह में रेलवे अंडरपास निर्माण को ले आठ घंटे बंद रहा परिचालन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : नानी के अंतिम संस्कार में आये नाती की दामोदर में डूब कर मौत

Dhanbad News : सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी दामोदर नदी घाट पर मंगलवार को भी नहाने के दौरान दो किशोर डूब गये, जिसमें एक की मौत हो गयी. रविवार को भी पांच युवक नहाने के दौरान डूब गये थे, जिनमें कांड्रा के दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी थी. मंगलवार करीब तीन बजे नहाने के क्रम में सिजुआ निवासी सुभाष नोनिया के इकलौता पुत्र राजकुमार (17) की डूबने से मौत हो गयी, जबकि उसके साथ नहाने पहुंचा लखी कुमार को वहां पानी टंकी निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बांस के सहारे बचा लिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार व सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय कुछ तैराक युवकों को बुलवा कर पानी में डूबे छात्र की खोजबीन शुरू करायी. उसके बाद युवकों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डूबे छात्र को नदी से बाहर निकाला. पुलिस उसे सीएचसी चासनाला ले गयी, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. सुदामडीह थानेदार राहुल कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों के आग्रह पर शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया. दोनों नदी के दूसरे छोर में नहाने गये थे बताया जाता है कि राजकुमार अपनी नानी सागरी देवी ( 70) के निधन पर अपने मामा घर सहाना पहाड़ी आया था. वह अपने पिता सुभाष नोनिया के साथ नानी के दाह संस्कार में मोहलबनी श्मशान घाट गया था. दाह संस्कार के बाद राजकुमार व लखी नदी के दूसरे छोर पर जाकर नहाने लगा, तभी पानी के तेज बहाव में दोनों डूबने लगे. लेकिन मजदूरों ने लखी को, तो बचा लिया. लेकिन राजकुमार पानी में बह कर डूब गया. कौन जानता था कि नानी के साथ नाती भी चला जायेगा घटना के बाद मृतक के पिता सुभाष नोनिया का रो-रो कर बुरा हाल था. वह कह रहे थे राजकुमार इकलौता पुत्र था. हम नहीं जानते थे कि नानी के साथ नाती भी चला जायेगा. इधर, परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर बिना पोस्टमार्टम किये परिजनों को सौंप दिया. उसके बाद परिजन शव लेकर सिजुआ चले गये. जोगता का रहने वाला था राजकुमार नोनिया मृतक का पिता सुभाष नोनिया प्राइवेट बिजली मिस्त्री है. जोगता थाना के समीप बिजली पार्टस व रिपेयरिंग की दुकान है. मृतक को एक बहन संध्या कुमारी है. मृतक शक्ति महतो इंटर कॉलेज सिजुआ में 11वीं का छात्र था. मृतक की मां शांति देवी व बहन संध्या कुमारी भी सहना पहाड़ी पहुंचे थे. सभी शव के साथ सिजुआ लौट गये. इधर, घटना से पूरे जोगता क्षेत्र में शोक की लहर है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : नानी के अंतिम संस्कार में आये नाती की दामोदर में डूब कर मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : राजगंज : मछली लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त, मछलियां लूट ले गये ग्रामीण

Dhanbad News : मंगलवार रात को सिक्स लेन पर राजगंज थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव के समीप घटित सड़क दुर्घटना के बाद लोगों ने करीब पचास हजार रुपए मूल्य की मछली लूट ली. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से मछली लेकर पटना बिहार जा रही एक पिकअप वैन एक अज्ञात वाहन से टकरा गया. वाहनों की टक्कर से मछलियां उछलकर सड़क पर गिर गयीं. सुरक्षा के अभाव में ग्रामीण उस पर टूट पड़े व सड़क पर गिरी मछलियों के साथ वाहन पर लदे मछलियों को भू लूट ली. बताया जाता है कि राजगंज पुलिस की गश्ती पार्टी करीब आधे घंटे बाद पहुंची, तब-तक अवसरवादियों का काम हो चुका था. चालक शेख अली ने बताया कि पीछे से आ रहे वाहन की गलती से यह घटना घटी है. घटना में करीब पचास हजार रुपए मूल्य की मछलियों की हानि हुई है. बाद में पीछे से आ रही मछली लदे वाहन में बची मछलियों को लादकर बचाया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : राजगंज : मछली लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त, मछलियां लूट ले गये ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : जर्जर सड़क ने छीनी करगली बाजार की रौनक

फुसरो, नया विचार की ओर से आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को करगली बाजार में किया गया. इस दौरान लोगों ने कहा कि आवागमन की सुविधा नहीं होने के कारण करगली बाजार के व्यवसाय पर असर पड़ रहा है. करगली बाजार व सुभाष नगर के बीच बनी सड़क के जर्जर होने के कारण चार नंबर वार्ड और कई पंचायत क्षेत्र के लोगों को करगली बाजार सहित फुसरो बाजार आने में परेशानी हो रही है. दिन में तो इक्का-दुक्का लोग दिख भी जाते हैं. लेकिन शाम व रात को लोगों की आवाजाही नहीं होती है. इसका एक बड़ा कारण सड़क पर लाइट नहीं होना भी है. करीब 20 वर्ष पूर्व सीसीएल द्वारा इस सड़क को बनवाया गया था. इसके जर्जर होने से सुभाषनगर, जवाहरनगर, रामनगर, बेरमो सीम, अमलो बस्ती, कारो बस्ती के लगभग दस हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं. स्थानीय लोगों ने कई बार सीसीएल से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन पूरी नहीं हुई. कभी कभार काम चलाऊ कंक्रीट व मोरम मिट्टी से समतल कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अब डीएमएफटी फंड से सड़क की मरम्मत कराये जाने की उम्मीद है. क्या कहते हैं लोग राकेश सिंह ने कहा -करगली बाजार से सुभाष नगर, जवाहर नगर, राम नगर, बेरमो सीम आदि को जोड़ने वाली सड़क इतनी खराब हो गयी है कि लोग इससे होकर आने-जाने से कतराते हैं. लोग दुर्घटना का भी शिकार हो रहे हैं. राजेश कुमार रवानी ने कहा – यह सड़क हमलोगों के लिए महत्वपूर्ण है. लेकिन जर्जर हो जाने के कारण दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. सीसीएल सड़क निर्माण के प्रति उदासीन है. राजीव कुमार सिंह ने कहा – जर्जर सड़क पर कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं. इसलिए लोगों ने इसपर चलना लगभग बंद कर दिया है. प्रशासन व सीसीएल को इस सड़क के निर्माण के लिए शीघ्र पहल करनी चाहिए. राकेश कुमार ने कहा – सुभाष नगर से करगली बाजार की दूरी लगभग तीन किमी है. लेकिन इसके जर्जर होने के कारण दूसरे रास्ते से पांच से छ्ह किमी की दूरी तय कर फुसरो बाजार जाना पड़ता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : जर्जर सड़क ने छीनी करगली बाजार की रौनक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

कसमार, कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमार-बरलांगा निर्माणाधीन पथ पर मंगलवार को बाइक व वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 50 वर्षीय विनोद बिहारी महतो (पिता कमल महतो) की मौत हो गयी. जबकि उनकी पत्नी कुसुम देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. बीजीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी गयी. इधर, घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया. मृतक कसमार थाना क्षेत्र स्थित टांगटोना पंचायत के जामकुदर गांव का निवासी था. वह रस्सी बनाकर जीवन-बसर करता था. जानकारी के अनुसार, विनोद महतो दोपहर करीब 2:45 बजे अपनी बाइक (जेएच 09एयू 3453) से पत्नी के साथ घर से बैंक ऑफ इंडिया की खैराचातर शाखा जा रहे थे. इसी दौरान घर से करीब आधा किमी दूर बगियारी मोड़ में कब्रिस्तान के पास निर्माणाधीन पथ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक और उनकी पत्नी हवा में उछल गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद वाहन दोनों बाइक सवार को सड़क पर करीब 40 फीट तक घसीटते हुए ले गया. विनोद महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर कुसुम देवी को बीजीएच में भर्ती कराया है. उसे आइसीयू में रखा गया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम घटना की समाचार फैलते ही जामकुदर, बगियारी, बगदा, पुरनी बगियारी, खैराचातर, सिंहपुर, टांगटोना समेत अन्य गांवों के ग्रामीण काफी संख्या में मौके पर पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को जब्त करने तथा मुआवजा की मांग को लेकर घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे कसमार सीओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी भजनलाल महतो, सीआइ रजिद आलम ने ग्रामीणों से बातचीत की. प्रशासनी प्रावधानों के अनुरूप मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने. कहा कि जख्मी के इलाज के लिए भी परिवार के पास पैसे नहीं हैं. पैसों के अभाव में ठीक से इलाज नहीं हो रहा है. इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. घटनास्थल पर पूर्व जिप सदस्य विमल जायसवाल, दुर्गापुर मुखिया व जेएलकेएम जिलाध्यक्ष अमरलाल महतो, प्रखंड सचिव सौरभ जायसवाल, केंद्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो, प्रशांत महतो, समाजसेवी घनश्याम महतो, तपन कुमार झा, फणींद्र मुंडा, नीरज भट्टाचार्य, बबलू अंसारी, इजराइल अंसारी, जगेश्वर मुर्मू, कुलदीप करमाली, मनोज कुमार महतो, सिद्धेश्वर प्रजापति, संतोष महतो मृतक का भाई कौशल महतो व आनंद महतो आदि मौजूद थे. परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल घटना के तुरंत बाद परिजन दौड़े-भागे घटनास्थल पर पहुंचे और दहाड़े मार-मार कर रोने लगे. परिवार के कई सदस्य मूर्छित होकर गिर पड़े. मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है. एक पुत्र की शाद कुछ महीनों पहले ही की थी. पुत्री की शादी भी हो चुकी है. पुत्र ने कहा कि मां के इलाज को नहीं है पैसे मृतक के पुत्र धमेंद्र महतो ने बताया कि मां को बीजीएच में भर्ती किया गया है. फिलहाल आइसीयू में रखा गया है और स्थिति काफी गंभीर बतायी गयी है. बताया कि अस्पताल में 40 हजार रुपये जमा करने को कहा गया है. उनके पास मात्र नौ हजार थे. उन्होंने कहा कि मां का इलाज के लिए बाकी पैसे नहीं है. इलाज कैसे पूरा होगा, वह समझ नहीं पा रहे हैं. काफी चिंतित हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : कोविड नियंत्रण की कई मशीनें पांड्रा अस्पताल में किये जा रहे डंप

Dhanbad News : धनबाद जिला में प्रशासनी स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल किसी से भी छुपा हुआ नहीं है. एक तो नेशनल हाईवे के किनारे आजादी के बाद से स्थापित निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को निरसा प्रखंड मुख्यालय एवं नेशनल हाईवे से करीब छह किलोमीटर दूर पांड्रा मोड़ स्थित रेफरल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया. अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना काल में धनबाद के सदर अस्पताल में आयी हुई कई संयंत्रों को पांड्रा मोड़ स्थित अस्पताल में डंपिंग के उद्देश्य से शिफ्ट करवा दिया है. पांच ट्रकों से भरा सामान मंगलवार को यहां पहुंचा. जिसमें वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, अतिरिक्त बेड सहित अन्य सामग्री शामिल है. इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ना तो पर्याप्त चिकित्सक हैं और न हीं टेक्नीशियन. जानकारों का कहना है कि बड़ा-बड़ा अस्पताल में 5-10 ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं वेंटीलेटर रहता है. यहां दो-दो सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं वेंटीलेटर लाकर यहां डंप किया जा रहा है. पांड्रा रेफरल अस्पताल हो विकसित स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पांड्रा मोड़ रेफरल अस्पताल को विकसित कर 100 बेड का अस्पताल चालू किया जाए. वहां आधारभूत संरचना भी है. वहीं निरसा नेशनल हाईवे के किनारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी लोगों ने चालू करने की मांग की है. कोट : निरसा सीएचसी के प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि यह सामान निरसा का नहीं है. धनबाद से आया हुआ है. वरीय अधिकारियों के आदेश पर इसे यहां रखवाया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : कोविड नियंत्रण की कई मशीनें पांड्रा अस्पताल में किये जा रहे डंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sports News :राज इलेवन कतरास ने मलकेरा क्रिकेट एकेडमी जूनियर को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Sports News : ईस्ट कुमारधुबी कोलियरी मैदान में मंगलवार को धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित ए डिवीजन टी-20 क्रिकेट का फाइनल मैच स्पोर्ट्सा गया. फाइनल में राज इलेवन कतरास की टीम ने मालकेरा क्रिकेट एकेडमी जूनियर को एकतरफा मैच में 80 रनों से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. राज इलेवन कतरास की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4ओवरों में 158 रन बनाये. सद्दाम हुसैन ने 41, आदित्य राय ने 22 एवं सोनू कुमार ने 17 रन बनाये. मालकेरा की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने तीन एवं करण, अजय व उदित ने 2-2 विकेट लिये. जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए मलकेरा की टीम 13.4 ओवर में मात्र 78 रन ही बना सकी और उसके सभी खिलाड़ी आउट हो गए. सुधांशु पांडेय व अजय ने क्रमशः 15 व 13 रन बनाए. आदित्य राय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में मात्र 22 रन देकर पांच खिलाड़ियों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया. बिट्टू व अनवर ने दो-दो विकेट चटकाए और 80 रन की शानदार जीत दर्ज कर फाइनल का खिताब जीता. विजेता व उपविजेता टीम को डीसीए के महासचिव विनय कुमार सिंह व जेएससीए कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार विश्वास ने ट्रॉफी व नगद पुरस्कार प्रदान किया. फाइनल में डीसीए के सहायक सचिव अभिजीत घोष, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संजय यादव, विश्वनाथ दास, संजीव मजूमदार, दीपक कुमार सिंह, भागीरथ रजवार, कुंदन कुमार राज, प्रभात कुमारआदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sports News :राज इलेवन कतरास ने मलकेरा क्रिकेट एकेडमी जूनियर को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top